Archive | March 13th, 2018

गोरखपुर गौशाला निर्माण हेतु 409.64 लाख रुपये की धनराशि स्वीकृत

Posted on 13 March 2018 by admin

लखनऊ: 13 मार्च, 2018

राज्य सरकार ने वित्तीय वर्ष 2017-18 में कान्हा गौशाला एवं बेसहारा पशु आश्रय योजना के अन्तर्गत नगर निगम गोरखपुर में कान्हा गौशाला के निर्माण हेतु 819.29 लाख रुपये की प्रशासकीय एवं वित्तीय स्वीकृति के सापेक्ष प्रथम किश्त के रूप में 409.64 लाख रुपये स्वीकृत किया है।

नगर विकास विभाग से प्राप्त जानकारी के अनुसार 31 जनवरी, 2018 द्वारा नगर निगम गोरखपुर में कान्हा गौशाला की स्थापना के लिए प्रशासकीय एवं वित्तीय स्वीकृति प्रदान की गयी थी। गौशाला की स्थापना के लिए इस सम्बन्ध में धनराशि जारी कर दी गयी है।

Comments (0)

रोजगार मेले का आयोजन 17 को

Posted on 13 March 2018 by admin

लखनऊ-13 मार्च 2017, सहायक निदेशक सेवा योजन लखनऊ मण्डल लखनऊ ने बताया कि क्षेत्रीय सेवायोजन कार्यालय लखनऊ द्वारा 17 मार्च 2018 को एक रोजगार मेले का आयोजन किया गया है। जिसमें इण्टर/स्नातक एवं डिप्लोमा ( मकैनिकल/इलेक्ट्रकल/ आटोमोबाइल ) प्रशिशित अभ्यर्थियों का चयन किया जायेगा।
उन्होने बताया कि उपरोक्त रिक्तियाॅं क्षेत्रीय सेवायोजन कार्यालय लखनऊ के पोर्टल पर आन-लाइन प्रदर्शित की जा चुकी है जिसमे आवेदन करने की अन्तिम तिथि 16 मार्च 2018 के सायंकाल 4 बजे तक है। उन्होने बताया कि 17 मार्च 2018 को समस्त आवेदित अभ्यर्थी अपने समस्त शैक्षिक मूल अंक/ प्रमाण पत्र के साथ प्रातः 10-30 बजे तक क्षेत्रीय सेवायोजन कार्यालय लालबाग लखनऊ में प्रतिभाग करना सुनिश्चित करें। इस हेतु किसी प्रकार का मार्ग व्यय देय नही होगा अधिक जानकारी के लिए क्षेत्रीय सेवायोजन कार्यालय लालबाग लखनऊ से सम्पर्क कर सकते है।

Comments (0)

जिला योजना समिति के सदस्यों के निर्वाचन हेतु कार्यक्रम घोषित

Posted on 13 March 2018 by admin

लखनऊ-13 मार्च 2017, जिलाधिकारी श्री कौशल राज शर्मा ने बताया कि जनपद लखनऊ में नगरीयय निकायों के निर्वाचित सदस्यों मे से जिला योजना समिति के लिए वर्गवार निर्धारित संख्या में सदस्यों का निर्वाचन किया जाना है।
श्री शर्मा ने बताया कि नगरीय निकायों के निर्वाचित सदस्यों में से अनारक्षित वर्ग के 08, अनारक्षित महिला वर्ग के 04, अनुसूचित जाति वर्ग के 02, अनुसूचित जाति महिला वर्ग के 02, अन्य पिछडा वर्ग के 02, तथा अन्य पिछडावर्ग महिला के 02 का निर्वाचन किया जाना है। उक्त निर्वाचन के लिए सार्वजनिक निर्वाचन हेतु कार्यक्रम निर्धारित किया है।
जिलाधिकारी ने बताया कि 20 मार्च 2018 को पूर्वान्ह 11 बजे से अपरान्ळ 4 बजे तक जिला मजिस्टेªेट न्यायालय कक्ष संख्या- 19 कलेक्टेªेट लखनऊ में नाम निर्देशन पत्र दाखिल किये जायेंगे। 20 मार्च 2018 को ही अपरान्ह 4 बजे से नाम निर्देशन पत्रों की जांच की जायेगी। 24 मार्च 2018 को पूर्वान्ह 11 बजे से अपरान्ह 3 बजे तक नाम वापस लिये जा सकते है, 28 मार्च 2018 को पूर्वान्ह 8 बजे से अपरान्ह 3 बजे तक मतदान होगा तथा 28 मार्च 2018 को ही अपरान्ह 3 बजे से मतगणना प्रारम्भ की जायेगी।

Comments (0)

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की अखिल भारतीय प्रतिनिधि सभा बैठक

Posted on 13 March 2018 by admin

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की अखिल भारतीय प्रतिनिधि सभा दिनांक 9 मार्च से 11 मार्च तक नागपुर में संपन्न हुई। 1538 अपेक्षित प्रतिनिधियों में से 1461 प्रतिनिधि (95%) बैठक में उपस्थित रहें । अवध प्रांत से…48 प्रतिनिधि सम्मिलित हुए। देश में प्रचलित विभिन्न भाषाएं व बोलियों के संरक्षण व संवर्धन के संबंध में एक अत्यंत महत्वपूर्ण प्रस्ताव प्रतिनिधियों द्वारा पारित किया गया। आज देश की अनेक भाषाएं और बोलियां विलुप्त हो चुकी हैं और कई का अस्तित्व संकट में है। इसलिए देश की विविध भाषाओं एवं बोलियों के संरक्षण व संवर्धन के समुचित प्रयास किए जाने अत्यंत आवश्यक हैं। हाल ही में डेक्कन हेराल्ड के छपे 18 फरवरी 2018 के अंक के अनुसार भारत की 40 बोलियां विलोपन की कगार पर हैं। भारत में 197 भारतीय भाषाएं और बोलियां संकटापन्न हैं। विगत 50 वर्षों में 250 भाषाएं या बोलियां पूर्णतः विलोपित हुई हैं। 2004 में किए गए एक वैश्विक आकलन में तो यह तक कह दिया गया कि वर्ष 2050 तक आज चलन में विद्यमान भाषाओं में से 90% भाषाएं और बोलियां विलुप्त हो सकती हैं। ऐसा अनुमान है कि प्रतिवर्ष 10 भाषाएं अथवा बोलियां विलुप्त हो सकती हैं। आज विश्व में 6,000 भाषायें व बोलियां बोली जा रही हैं जिनमें से आधे अपने अस्तित्व के लिए संघर्षरत हैं। यह भी अनुमान है कि मानव सभ्यता के इतिहास में 30,000 भाषाएं विलुप्त हो गई हैं। अखिल भारतीय प्रतिनिधि सभा बहुविध ज्ञान को अर्जित करने हेतु विश्व के विभिन्न भाषाओं को सीखने की समर्थक है। लेकिन भारत जैसे बहुभाषी देश में हमारी संस्कृति के संवाहक सभी भाषाओं के संरक्षण व संवर्धन को परम आवश्यक मानती है। प्रतिनिधि सभा सरकारों, स्वैच्छिक संगठनों, जनसंचार माध्यमों, पंथ संप्रदायों के संगठनों, शिक्षण संस्थानों व प्रबुद्धजनों सहित संपूर्ण समाज से आग्रह करती है कि हमारे दैनंदिन जीवन में भारतीय भाषाओं के उपयोग एवं उनके व्याकरण, शब्द चयन, लिपि आदि में परिशुद्धता सुनिश्चित करते हुए उनके संवर्धन का हर संभव प्रयास करें |
प्रेस वार्ता में संघ शाखाओं में पुरे देश के साथ अवध प्रान्त में हो रही वृद्धि पर भी प्रकाश डाला गया | देश भर में इस समय 58,962 तथा अवध प्रांत में 1,308 दैनिक शाखाएं चल रही हैं, जबकि भारत के अतिरिक्त विश्व के अन्य 41 देशों में 1,199 शाखाएं चल रही हैं जिसमें अरब के 6 देशों में भी 511 शाखाएं चलतीं हैं | प्रेस वार्ता को संघ के अवध प्रांत के सह प्रान्त कार्यवाह श्री प्रशांत भाटिया ने संबोधित किया | मंच पर साथ में अवध प्रान्त प्रचार प्रमुख डॉ. अशोक दुबे भी उपस्थित थें |

Comments (0)

योगी सरकार की एक वर्ष उपलब्धियों को लेकर जन-जन तक जायेंगे संगठन और सरकार - डा0 महेन्द्र नाथ पाण्डेय

Posted on 13 March 2018 by admin

भाजपा प्रदेश पदाधिकारी बैठक में आगामी कार्ययोजनाओं पर हुआ निर्णय

7-8 अप्रैल को भाजपा प्रदेश कार्यसमिति आगरा में

लखनऊ 13 मार्च 2018, भारतीय जनता पार्टी प्रदेश पदाधिकारियों, क्षेत्रीय अध्यक्षों-संगठन मंत्रियों, मोर्चो के अध्यक्षों की बैठक में आगामी कार्ययोजना पर हुआ मंथन। आगामी 30 अप्रैल तक की संगठनात्मक कार्ययोजना तय की गई। आगरा में प्रदेश कार्यसमिति का निर्णय लिया गया। प्रदेश अध्यक्ष डा0 महेन्द्र नाथ पाण्डेय की अध्यक्षता में हुई बैठक में राष्ट्रीय सह महामंत्री (संगठन) शिव प्रकाश जी एवं प्रदेश महामंत्री (संगठन) सुनील बंसल ने आगामी कार्ययोजनाओं की सफलता के लिए मार्गदर्शन दिया।
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डा0 महेन्द्र नाथ पाण्डेय की अध्यक्षता में हुई बैठक में आगामी 30 अप्रैल तक की संगठनात्मक कार्ययोजना तय की गई। प्रदेश सरकार की एक वर्ष की उपलब्धियों को संगठन और सरकार के समन्वय से जनता के बीच ले जाने का निर्णय हुआ। गांव, वार्ड, बूथ तक सरकार की उपलब्धियां लेकर कार्यकर्ता पहुंचेंगे, इस कार्य में सभी पदाधिकारियों को योजनाबद्ध तरीके से लगाया गया है। इसी संदर्भ में 14, 15, 16 मार्च को प्रदेश के सभी जनपदों में जिला कार्यशाला आयोजित होगी, जिसमें प्रदेश के पदाधिकारी मार्गदर्शन करेंगे। प्रदेश अध्यक्ष डा0 महेन्द्रनाथ पाण्डेय 15 मार्च को फर्रूखाबाद एवं 16 मार्च को कन्नौज में कार्यशालाओं को संबोधित करेंगे। प्रदेश महामंत्री (संगठन) सुनील बंसल कानपुर व बरेली एवं प्रदेश महामंत्री विजय बहादुर पाठक सोनभद्र व भदोही सहित सभी प्रदेश पदाधिकारी प्रवास पर रहेंगे। 17 मार्च को प्रदेश के सभी मण्डलांे में एक साथ बैठक करने का निर्णय लिया गया।
डा0 पाण्डेय ने कहा कि बूथ स्तर से लेकर, ग्राम, वार्ड व जिला स्तर तक के पार्टी के नियमित कार्यक्रमों की रूपरेखा पर चर्चा के पश्चात योजना तैयार की गई। कार्यक्रमों का विस्तृत विवरण बाद में तिथिवार जारी होगा। भारतीय जनता पार्टी प्रदेश कार्यसमिति 7 व 8 अप्रैल को आगरा में आयोजित होगी।
डा0 पाण्डेय ने मीडिया द्वारा जिलाध्यक्षों को बदले जाने को लेकर पूछे गए प्रश्न पर कहा कि जिलों की टीमें अच्छा काम रही है उन्हें बदले जाने की आवश्यकता नहीं है। यदि एक-दो जिलों में कोई गंम्भीर विषय आएंगे तब कार्यवाही होगी। प्रदेश अध्यक्ष डा0 पाण्डेय ने कहा कि आगामी लोकसभा चुनाव में भाजपा उत्तर प्रदेश से 80 में से 80 सीटों पर विजय पताका फहराएगी। योगी सरकार की विश्वसनीयता दिन व दिन बढ़ रही है। मोदी सरकार एवं योगी सरकार की उपलब्धियों जन-जन तक पहुंचाने के महाभियान में भाजपा परिवार एवं सरकार जुटेगी।
बैठक में प्रमुख रूप से प्रदेश उपाध्यक्ष श्रीमती कान्दा कर्दम, जसवन्त सैनी, जेपीएस राठौर, नवाब सिंह, शिवनाथ यादव, पद्मसेन चैधरी, पुरूषोत्तम खण्डेवाल, अक्षयवर लाल गौड़, दयाशंकर सिंह, लक्ष्मण आचार्य, डाॅ. राकेश त्रिवेदी, बीएल वर्मा, श्रीमती रंजना उपाध्याय, सुधीर हलवासिया, प्रदेश महामंत्री विजय बहादुर पाठक, अशोक कटारिया, पंकज सिंह, विद्यासागर सोनकर, सलिल विश्नोई, गोविन्द नारायण शुक्ल, प्रदेश मंत्री अनूप गुप्ता, देवेन्द्र सिंह चैधरी, धर्मवीर प्रजापति, संतोष सिंह, कौशलेन्द्र सिंह पटेल, शंकर गिरि, अमर पाल मौर्य, देवेश कोरी, राम तेज पाण्डेय, प्रकाश पाल, श्रीमती अन्जुला माहौर, कामेश्वर सिंह, संजय राय, त्रयम्बक नाथ त्रिपाठी, वाई.पी. सिंह, सुब्रत पाठक, प्रदेश मुख्यालय प्रभारी भारत दीक्षित, प्रदेश सह कोषाध्यक्ष मनीष कपूर, मोर्चा अध्यक्ष कौशल किशोर, सुभाष यादव, श्रीमती दर्शना सिंह, राजेश वर्मा, क्षेत्रीय अध्यक्ष अश्वनी त्यागी, मानवेन्द्र सिंह, सुरेश तिवारी, धर्मेन्द्र सिंह सैंथवार, क्षेत्रीय संगठन मंत्री रत्नाकर जी, ओमप्रकाश जी, ब्रज बहादुर जी, शिव कुमार पाठक, भवानी सिंह जी, प्रदेश सहमुख्यालय प्रभारी चैधरी लक्ष्मण सिंह, अतुल अवस्थी आदि उपस्थित रहे।

Comments (0)

भ्रष्टाचार के खिलाफ मुहिम का हिस्सा है आठ अधिकारियों की बर्खास्तगी, जनता का काम न करने वाले दागी अफसर सरकार के रडार पर, होगी कार्रवाई - शलभ मणि त्रिपाठी

Posted on 13 March 2018 by admin

लखनऊ 13 मार्च 2018, भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता शलभ मणि त्रिपाठी ने कहा है कि उत्तर प्रदेश की योगी आदित्यनाथ जी की सरकार भ्रष्टाचारियों के खिलाफ सख्ती से कार्रवाई करने में जुटी हुई है। बेसिक शिक्षा विभाग के आठ अधिकारियों की बर्खास्तगी इसी बात का उदाहरण है। पिछले एक साल के दौरान सरकार अलग-अलग विभागों के ऐसे दर्जनों अफसरों को बर्खास्त कर चुकी है जिनके खिलाफ भ्रष्टाचार के मामले थे और पिछली सरकारों के दौरान जिनके खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं की जा रही थी। पिछले पंद्रह सालों के दौरान ऐसा पहली बार हो रहा है जब भ्रष्ट अधिकारियों के खिलाफ इस तरह की कार्रवाई हो रही है। इस ऐतिहासिक कार्रवाई के लिए मुख्यमंत्री श्री योगी आदित्यनाथ जी बधाई के पात्र हैं।
शलभ मणि त्रिपाठी ने कहा कि भ्रष्टाचार के खिलाफ अभियान में हर रोज ऐसे अफसर-कर्मचारी चिन्हित हो रहे हैं, जिनका रवैया जनहित के खिलाफ है और जिनकी कार्यशैली को लेकर आम लोगों की राय ठीक नहीं है। ऐसे अधिकारी और कर्मचारी सरकार के रडार पर हैं, उनकी लगातार समीक्षा की जा रही है।
प्रदेश प्रवक्ता शलभ मणि त्रिपाठी ने कहा है कि मुख्यमंत्री का पद संभालने के बाद ही योगी आदित्यनाथ जी ने ऐलान किया था कि अधिकारी खुद को सुधार लें, अब भ्रष्टाचार बर्दाश्त नहीं किया जायेगा। मुख्यमंत्री जी ने इसी के साथ दागी अफसरों के खिलाफ लंबित मामलों को तेजी से खत्म कर ऐसे अफसरों को जबरिया रिटायर करने की भी घोषणा की थी। इसी के तहत दागी अफसरों को सेवा से बाहर किया जा रहा है।
शलभ मणि त्रिपाठी ने कहा है कि उत्तर प्रदेश की नौकरशाही में भ्रष्टाचार हमेशा से एक बड़ी समस्या रही थी। ऐसे में योगी जी की अगुवाई में सरकार जिस तरह भ्रष्ट नौकरशाहों के खिलाफ कार्रवाई कर रही है उससे भ्रष्टाचार के खिलाफ एक बड़ा संदेश जा रहा है। श्री त्रिपाठी ने कहा है कि तमाम भ्रष्ट अधिकारियों और कर्मचारियों की लगातार हो रही गिरफ्तारी भी इसी मुहिम का हिस्सा है और जनहित में ऐसी कार्रवाई लगातार जारी रहेगी।

Comments (0)

Advertise Here

Advertise Here

 

-->









 Type in