Categorized | लखनऊ.

जिला योजना समिति के सदस्यों के निर्वाचन हेतु कार्यक्रम घोषित

Posted on 13 March 2018 by admin

लखनऊ-13 मार्च 2017, जिलाधिकारी श्री कौशल राज शर्मा ने बताया कि जनपद लखनऊ में नगरीयय निकायों के निर्वाचित सदस्यों मे से जिला योजना समिति के लिए वर्गवार निर्धारित संख्या में सदस्यों का निर्वाचन किया जाना है।
श्री शर्मा ने बताया कि नगरीय निकायों के निर्वाचित सदस्यों में से अनारक्षित वर्ग के 08, अनारक्षित महिला वर्ग के 04, अनुसूचित जाति वर्ग के 02, अनुसूचित जाति महिला वर्ग के 02, अन्य पिछडा वर्ग के 02, तथा अन्य पिछडावर्ग महिला के 02 का निर्वाचन किया जाना है। उक्त निर्वाचन के लिए सार्वजनिक निर्वाचन हेतु कार्यक्रम निर्धारित किया है।
जिलाधिकारी ने बताया कि 20 मार्च 2018 को पूर्वान्ह 11 बजे से अपरान्ळ 4 बजे तक जिला मजिस्टेªेट न्यायालय कक्ष संख्या- 19 कलेक्टेªेट लखनऊ में नाम निर्देशन पत्र दाखिल किये जायेंगे। 20 मार्च 2018 को ही अपरान्ह 4 बजे से नाम निर्देशन पत्रों की जांच की जायेगी। 24 मार्च 2018 को पूर्वान्ह 11 बजे से अपरान्ह 3 बजे तक नाम वापस लिये जा सकते है, 28 मार्च 2018 को पूर्वान्ह 8 बजे से अपरान्ह 3 बजे तक मतदान होगा तथा 28 मार्च 2018 को ही अपरान्ह 3 बजे से मतगणना प्रारम्भ की जायेगी।

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.

Advertise Here

Advertise Here

 

October 2026
M T W T F S S
« Sep    
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031  
-->









 Type in