Posted on 16 November 2017 by admin
लखनऊ 15 नवम्बर 2017, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भाजपा प्रत्याशियों के समर्थन में 16 नवम्बर को बस्ती, आजमगढ़, देवरिया एवं गोरखपुर में जनसभाएं करेंगे।
मुख्यमंत्री योगी अदित्यनाथ 16 नवम्बर को सुबह 11ः30 बजे राजकीय इण्टर कालेज मैदान बस्ती, दोपहर 1 बजे डीएबी इण्टर कालेज मैदान आजमगढ़, अपरान्ह 2ः50 बजे राजकीय इण्टर कालेज मैदान देवरिया एवं सायं 4ः30 बजे अम्बेडकर विद्यालय राप्तीनगर गोरखपुर में जनसभाओं को सम्बोधित करेंगे।
Posted on 16 November 2017 by admin
लखनऊ 15 नवम्बर 2017,
ऽ केंद्र से मोदी जी और प्रदेश से हम लोग विकास के लिए जो भी पैसा भेजेंगे उसका सही उपयोग हो सके। जिससे कि जनता को बुनियादी सुविधाएं जैसे साफ-सफाई बिजली पानी मिल सके इसके लिए हम आपसे इस चुनाव में सहयोग की अपील करते हैं।
ऽ कानपुर की पहचान पूरे देश में एक औद्योगिक शहर के रूप में है कानपुर का उद्योग पूरे उत्तर भारत के लिए विकास और रोजगार का जरिया था, लेकिन पिछले 15 वर्षों में प्रदेश में सपा-बसपा सरकारों की गलत नीतियों के कारण उद्योग बंद होते गए, दूसरी ओर एक काले अध्याय के रूप में कानपुर में गंगा जी भी सर्वाधिक मैली हुई।
ऽ गंगा जी हम सब की आस्था और संस्कृति की प्रतीक है गंगा की धारा की अविरलता और निर्मलता के लिए हम कुछ कर सके, कानपुर के औद्योगिक स्वरूप को पुर्नस्थापित कर सकें, युवाओं के लिए रोजगार सृजित कर सके, इसके लिए आज हम सब यहां आपसे अपील करने आए हैं।
ऽ हमने अयोध्या की दिवाली के माध्यम से नगरीय निकाय को दीपोत्सव से जोड़ा है, दिवाली का दीपोत्सव अब हर नगर निकाय की इकाइयों में मनाया जाएगा।
ऽ हम सभी नगरीय निकायों में एलईडी लाइट को स्ट्रीट लाइटों में बदलने वाले हैं। पूरे नगर में एक समान स्ट्रीट लाइट से पूरा नगर जगमगाएगा। इसका खर्चा न तो भारत सरकार को करना है ना उत्तर प्रदेश सरकार को और ना निकाय को। लाइट लगाने से जो बिजली की बचत होगी उस पैसे से हम पूरे प्रदेश में स्ट्रीट लाइट लगाएंगे। भारत सरकार के उपक्रम को इसका जिम्मा दिया गया है और वह 7 साल तक इन लाइटों की मेंटेनेंस भी करेगी। यानि आम के आम गुठलियों के दाम। जनता बिना अतिरिक्त टैक्स दिए लाभान्वित भी होगी, विकास भी होगा। जहां पर भारतीय जनता पार्टी नही जीतेगी वहां विपक्षी लूट-खसोट करेंगे जिससे दिक्कत होगी।
ऽ कानपुर को यदि स्मार्ट सिटी के रूप में विकसित करना है तो आपको हमें यहां का निकाय चुनाव जिताना होगा। घाटमपुर, बिल्हौर, शिवराजपुर, बिठूर यहां भी आपको भाजपा को जिताना होगा। विकास के काम हो सके व स्मार्ट सिटी के रूप में विकास हो सके और अमृत योजनाओं के रूप में विकास हो सके इसके लिए निकाय चुनाव में हमारी जीत आवश्यक है। हर वार्ड में शुद्ध पेयजल साफ सफाई की व्यवस्था हो सके इसके लिए वार्डों में हमारा जीतना आवश्यक है।
ऽ कानपुर के लिए मेट्रो की डीपीआर तैयार है और साथ ही पब्लिक ट्रांसपोर्ट सिस्टम भी व्यवस्थित किया जाएगा।
ऽ एक बहुत अच्छी फेरा नीति लागू की जाएगी जिससे, ठेले, खोमचे, रेहड़ी वालों का रोजगार प्रभावित किए बिना उनका व्यवस्थित पुनर्वास किया जा सके। हम इनको उजाड़ेंगे नहीं।
ऽ गांव से एक बड़ी आबादी शहरों में आई है जिनके रहने की व्यवस्था व्यवस्थित नहीं है उनको कॉलोनियों में व्यवस्थित रुप से बसाया जाएगा और वहां विद्युतीकरण भी किया जाएगा और वहां रहने वाले गरीब लोगों को निशुल्क विद्युत व्यवस्था दी जाएगी। अभी तक प्रदेश में हम लोग बीस लाख परिवारों को निशुल्क बिजली व्यवस्था का लाभ दे चुके हैं। शहरों में एक चुनौती है आवारा पशुओं का सड़कों पर बैठकर यातायात को बाधित करना। कभी-कभी लोग घायल कर देना जिससे कुछ लोगों की जान भी चली जाती है, हम शहरों को इससे मुक्त करेंगे। हमने तय किया है कि हम इस पशुधन को गौशालाएं बनाकर वहां इनकी सेवा करेंगे और यह सभी 16 नगर निगम में लागू होगा। इसकी शुरुआत हम बुंदेलखंड से करने जा रहे हैं।
ऽ हमारे सभी महानगर अतिक्रमण और जाम से भी मुक्त होंगे।
ऽ प्रदेश के औद्योगिक विकास के लिए अगले वर्ष फरवरी में एक इन्वेस्टर्स मीट कराने की भी योजना है।
ऽ निवेश के लिए आवश्यक है कि कानून का राज हो। पहले अपराधियों का राजनीतिकरण होता था और राजनीति का अपराधीकरण होता था। अपराधियों को संरक्षण मिलता था। पहले अपराधी बेखौफ घूमते थे और व्यापारी प्रदेश से पलायन करता था आज व्यापारी प्रदेश में निवेश करने के लिए आ रहा है और अपराधी प्रदेश छोड़ कर भाग रहे हैं।
ऽ पुलिस का मनोबल पिछली सरकार में टूटा हुआ था वह पुलिस आज पूरे मनोबल के साथ काम कर रही है। बारह सौ से अधिक अपराधियों को जेल के अंदर डालना, 800 से अधिक अपराधियों को जेल के अंदर सरेंडर करना, 800 से भी अधिक अपराधियों द्वारा प्रदेश के बाहर की जेलों में जाकर के सरेंडर करना। जो अपराधी सोचते थे कि हम जेल के अंदर रहकर अपने काम का चलाएंगे वह आज जमानत तक रद्द करा दे रहे हैं। ये इस सरकार की सफलता है। नगरीय निकायों में जिम्मेदार बोर्डों का गठन हो यह जिम्मेदारी तय होनी चाहिए और यह जिम्मेदारी केवल भारतीय जनता पार्टी ही पूरी कर सकती है।
ऽ जिन पार्टियों ने जनता के टैक्स के धन की बंदरबाट कर लूट मचाई विकास को बाधित किया प्रदेश की राजनीति को बदनाम किया उन पार्टियों से नगरीय विकास की उम्मीद नहीं की जा सकती।
ऽ निकायों में जिम्मेदार बोर्डों का गठन होना चाहिए और जिम्मेदार बोर्ड केवल भारतीय जनता पार्टी ही गठित कर सकती है।
ऽ उत्तर प्रदेश के सार्वजनिक उपक्रमों को शरारतपूर्ण तरीके से बंद किया गया आज इनके ऊपर इक्यानवे हजार करोड़ का कर्ज है। यह कर्ज इन उपक्रमों पर ही नहीं बल्कि प्रदेश की 22 करोड़ जनता के ऊपर सपा बसपा की सरकार द्वारा छोड़ा गया है। महापौर के लिए भारतीय जनता पार्टी ने श्रीमती प्रमिला पांडे को यहां का प्रत्याशी बनाया है प्रमिला पांडे भारतीय जनता पार्टी की कर्मठ कार्यकर्ता हैं। यह मैं विश्वास के साथ कह सकता हूं कि जब श्रीमती प्रमिला महापौर बनके बोर्ड के अंदर जाएंगी तो नगर निगम में घूसखोरी कोई नहीं कर पाएगा। सरकार सांसद और विधायक उनकी मदद करने के लिए होंगे, इसके लिए आवश्यक है कि प्रमिला पांडे जी के नेतृत्व में कानपुर नगर निगम में सभी पार्षद भारतीय जनता पार्टी के जीत कर जाएं।
ऽ घाटमपुर में ओमनारायण अवस्थी, बिल्हौर में रवींद्र अवस्थी, बिठूर में डॉक्टर निर्मला सिंह हैं शिवराजपुर में कैलाश नारायण कटियार हैं इन सभी को भारतीय जनता पार्टी के पार्षद पद प्रत्याशियों के साथ जिताकर भेजें। मैं आपसे वादा करता हूं कि इन सभी के द्वारा नगर के विकास के लिए आवश्यक धन की कमी आड़े नहीं आने दी जाएगी। जय श्री राम।
जनसभा को कैबिनेट मंत्री सतीश महाना, सत्यदेव पचैरी सांसद देवेन्द्र सिंह भोले ने भी सम्बोधित किया। प्रदेश उपाध्यक्ष प्रकाश शर्मा, प्रदेश महामंत्री सलिल विश्नोई एवं क्षेत्रीय अध्यक्ष मानेवेन्द्र सिंह प्रमुख रूप से उपस्थित रहे।
Posted on 16 November 2017 by admin
लखनऊ 15 नवम्बर 2017, भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता एवं पूर्व केन्द्रीय मंत्री कलराज मिश्र ने कहा केन्द्र की नरेन्द्र मोदी सरकार द्वारा शुरू की गई स्मार्ट सिटी योजना का लाभ प्रदेश की जनता को तभी मिल पायेगा जब नगर निकाय के चुनाव में भी भाजपा की विजय होगी। उन्होंने कहा राज्य व केन्द्र सरकार की विकास व जनकल्याणकारी योजनाओं को तभी प्रभावी तरीके से लागू किया जा सकता है जब सुयोग्य चरित्रवान छवि के लोंगो को नेतृत्व का मौका मिले। श्री मिश्र आज इन्दिरानगर में पार्टी की महापौर पद की प्रत्याशी श्रीमती संयुक्ता भाटिया एवं पार्षद प्रत्याशियों के पक्ष में आयोजित जनसभा को सम्बोधित कर रहे थे।
श्री मिश्र ने कहा केन्द्र की मोदी सरकार द्वारा जनहित में शुरू की गई कल्याणकारी योजनाओं का लाभ प्रदेश की जनता तक पहुचाने में पूर्ववर्ती सपा सरकार लगातार अडंगे लगाती रही। प्रदेश की जनता ने भी सपा सरकार के विकास विरोधी सोच के खिलाफ भाजपा को प्रचण्ड बहुमत के साथ विजयी बनाकर राज्य में योगी सरकार के गठन का मार्ग प्रशस्त किया।
उन्होंने जनता से अपील की कि वे लोकसभा व विधानसभा के चुनावों में भाजपा की जीत के रिकार्ड को और आगे बढाते हुए शहरी विकास के चुनावों में भाजपा प्रत्याशियों को बड़ी जीत दिलाकर निकायों में भी पारदर्शी व जबाबदेह प्रशासनिक व्यवस्था का मार्ग प्रशस्त करें। उन्होंने कहा उत्तर प्रदेश के शहरी निकायों में भाजपा की विजय का मतलब विकास की जीत होगी।
श्री मिश्र ने महापौर पद की प्रत्याशी श्रीमती संयुक्ता भाटिया और उनके परिवार की पार्टी संगठन व सामाजिक कार्यो के प्रति समर्पण की प्रंशसा करते हुए कहा कि संयुक्ता जी का पूरा परिवार पार्टी संगठन के परिवार का ही एक हिस्सा है। उन्होंने जनता से अपील की वे महापौर पद के लिए भारतीय जनता पार्टी की प्रत्याशी श्रीमती संयुक्ता भाटिया व पार्षद प्रत्याशियों को वोट देकर भारी मतों से विजय बनाये।
सभा को सम्बोधित करते हुए महापौर पद की भाजपा प्रत्याशी श्रीमती संयुक्ता भाटिया ने स्वच्छ लखनऊ, सुन्दर लखनऊ, स्वस्थ लखनऊ के निर्माण के लिए जनता से सहयोग की अपील की। उन्होंने कहा महापौर के रूप में वे लखनऊ को स्मार्ट सिटी बनाने का मार्ग प्रशस्त करेंगी।
Posted on 15 November 2017 by admin
वर्तमान पेराई सत्र में चीनी मिलों द्वारा 14 दिनांे के अन्दर गन्ना मूल्य भुगतान भी प्रारम्भ, गत वर्ष शून्य के सापेक्ष अब तक रू. 547.84 करोड़ गन्ना मूल्य का किसानों को भुगतान
ऽ विगत सत्र के 9.69 लाख टन गन्ना पेराई के सापेक्ष वर्तमान सत्र में अब तक हुई 54.98 लाख टन गन्ने की पेराई
ऽ गत वर्ष के मात्र 0.83 लाख टन चीनी उत्पादन की तुलना में अब तक चीनी मिलों ने बनाई 5.22 लाख टन चीनी
ऽ इस पेराई सत्र में चीनी परता भी बेहतर, गत सत्र के चीनी परता 8.53 प्रतिशत के सापेक्ष वर्तमान सत्र का औसत परता 9.50 प्रतिशत
मा. मुख्य मंत्री योगी आदित्यनाथ के निर्देशानुसार इस वर्ष गन्ना विभाग द्वारा किसानांे की आमदनी दोगुना करने के दृष्टिगत चीनी मिलों का समय से संचालन कराने के निर्देश दिये गये थे, जिससे गन्ना किसान अपने गन्ने की समय से आपूर्ति चीनी मिलों को सुनिश्चित कर रबी फसलों विशेषकर गेहूँ की बुवाई हेतु अपना खेत खाली कर सकें और समय से गेहूँ तथा अन्य जरूरत की रबी फसलों की बुवाई कर अधिकतम उत्पादन प्राप्त कर सकें।
गन्ना एवं चीनी आयुक्त, श्री संजय आर. भूसरेड्डी ने बताया कि मा. गन्ना मंत्री के मार्गदर्शन में चीनी मिलों का शीघ्र संचालन कराने हेतु एक ठोस कार्य योजना बनायी गयी, जिसके फलस्वरूप प्रदेश में पेराई सत्र 2017-18 में संचालन हेतु प्रस्तावित कुल 119 चीनी मिलों में से अब तक 75 चीनी मिलों का पेराई सत्र प्रारम्भ करा दिया गया है, जबकि गत पेराई सत्र 2016-17 मंे अब तक प्रदेश की मात्र 37 चीनी मिलें ही संचालित हो पायी थी। प्रदेश में अब तक चीनी मिलों द्वारा 54.98 लाख टन गन्ने की पेराई करते हुए 5.22 लाख टन चीनी का उत्पादन भी किया जा चुका है। इसके अतिरिक्त संचालित चीनी मिलों में गत वर्ष के औसत चीनी परता 8.53 के सापेक्ष वर्तमान सत्र में आ रहे चीनी परता 9.50 के फलस्वरूप प्रदेश में अधिक चीनी उत्पादन होने की पूर्ण सम्भावना है।
चीनी मिलों के समय से संचालन के कारण गन्ना किसानांे को उन्हें औने-पौने दामों पर कोल्हू क्रेशरों पर अपना गन्ना नहीं डालना पड़ेगा और चीनी मिलों को आपूर्ति किये गये गन्ने का सरकार द्वारा निर्धारित वाजिब गन्ना मूल्य प्राप्त हो सकेगा, जो गन्ना किसानों की आमदनी दोगुना करने में सहायक सिद्ध होगी। इसके अतिरिक्त इस वर्ष चीनी मिलांे ने 14 दिनांे के अन्दर गन्ना मूल्य भुगतान भी प्रारम्भ कर दिया है तथा अब तक रू.547.84 करोड़ गन्ना मूल्य का भुगतान भी किसानों को किया जा चुका है, जबकि गत पेराई सत्र में इस अवधि तक गन्ना किसानों को कोई भी भुगतान नहीं किया गया था।
गन्ना किसानों की गन्ना उपज चीनी मिलों को सुचारू रूप से आपूर्ति कराने के दृष्टिगत किसानों को पक्का कलेण्डर वितरित किये जाने, सभी आवंटित क्रय केन्द्रों की स्थापना सुनिश्चित कर नियमित संचालन कराने, किसानों को उनके सट्टे के अनुसार निर्धारित पर्चियाँ समय से उपलब्ध कराने तथा घटतौली इत्यादि अनियमितताओं के प्रभावी रोकथाम हेतु परिक्षेत्रीय एवं जनपदीय अधिकारियों को निर्देशित कर दिया गया है। इस क्रम में मुख्यालय के 12 वरिष्ठ अधिकारियों द्वारा सहारनपुर, मेरठ, मुरादाबाद, बरेली व लखनऊ परिक्षेत्र के 23 जनपदों में गन्ना क्रय केन्द्र/मिल गेट का भी औचक निरीक्षण किया गया है।
Posted on 15 November 2017 by admin
लखनऊ 15 नवम्बर 2017, भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता राकेश त्रिपाठी ने निकाय चुनाव के लिए कांग्रेस के हक पूर्ति पत्र को हास्यास्पद बताया। श्री त्रिपाठी ने कहा कि कांग्रेस के हकपूर्ति पत्र को जनता शक की निगाहों से देखे रही हैं। कांग्रेस भ्रष्टाचार का पर्याय बन गई है और निकायों को भ्रष्टाचार से मुक्त करने का वादा हास्यास्पद है। जनता कांग्रेस की बातों पर विश्वास नहीं करती है। कांग्रेस ने गरीबों, किसानों, नौजवानों का हक मारा है। जनता का हक मारने वाले किस हक से हक पूर्ति की बात कर रहे है।
श्री त्रिपाठी ने कहा कांग्रेस सत्ता के विकेन्द्रीकरण की बात तो करती है लेकिन संगठन में शक्ति का विकेन्द्रीकरण नहीं कर पाई। कांग्रेस में आंतरिक लोकतंत्र नहीं है। कांग्रेस नीति और नेतृत्व के संकट से जूझ रही है। कांग्रेस लोकसभा और विधानसभा चुनावों के परिणाम से हताश हैं। सपा का साथ भी हाथ को मजबूत नहीं बना सका। निकाय चुनावों में अमेठी में भी कांग्रेस को प्रत्याशी नहीं मिले है। लखनऊ में प्रत्याशी चयन को लेकर कांग्रेस की हुई किरकिरी उसके अन्र्तद्वन्द को दिखाती हैं। कांग्रेस स्थानीय निकाय चुनावों में भी मुंह की खायेगी। निकाय चुनावों में भाजपा की एकतरफा जीत होने जा रही है।
Posted on 15 November 2017 by admin
लखनऊ 15 नवम्बर 2017, भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश डाॅ0 महेन्द्र नाथ पाण्डेय 16 नवम्बर को सोनभद्र, मिर्जापुर एवं अमेठी में जनसभाओं को सम्बोधित कर भाजपा का विजय करवां आगे बढाएगें।
श्री पाण्डेय दोपहर 12 बजे रामलीला मैदान सोनभद्र में जनसभा के माध्यम से भाजपा नगर विकास के संकल्प को जनमानस के सामने रखेगें। दोपहर 1ः30 बजे राजकीय इण्टर कालेज मिर्जापुर तथा दोपहर 3 बजे रणंजय इण्टर कालेज गौरीगंज मार्केट, अमेठी में आयोजित जनसभाओं में विजय शंखनाद करेंगे।
Posted on 15 November 2017 by admin
लखनऊ 15 नवम्बर 2017, भारतीय जनता पार्टी ने कहा कि शहरी नागरिकों को विश्वस्तरीय सुविधांए दिलाने के संकल्प के साथ हम जनता के बीच है। प्रदेश अध्यक्ष डाॅ0 महेन्द्र नाथ पाण्डेय ने हाथरस एवं कासगंज की सभाओं में कहा कि भाजपा का उद्देश्य सिर्फ निकाय चुनाव में जीत ही नहीं है बल्कि संकल्प पत्र के एक-एक संकल्प को मूर्तरूप देने का संकल्प है।
प्रदेश अध्यक्ष डाॅ0 महेन्द्र नाथ पाण्डेय ने हाथरस एवं कासगंज जनसभाओं को सम्बोधित करते हुए कहा कि नगरों को विश्वस्तरीय सुविधाएं दिलाने के संकल्प के साथ भाजपा नगर निकाय चुनाव में है। डोर टू डोर कूड़ा कलेक्शन हेतु जीपीएस से लैस कार्गो ई-रिक्शा एवं आॅटो ट्रोलियों की व्यवस्था समयबद्ध एंव त्वरित कूडा निस्तारण के लिए होगी। ताकि मोदी जी का स्वच्छ भारत मिशन साकार हो सके। मोदी जी की सरकार आन्तरिक सुरक्षा, आर्थिक मजबूती, देश के सम्मान बढाने के साथ विकासपरक सरकार है। हमारे पूर्व मुख्यमंत्री कल्याण सिंह जी का हाथरस से विशेष लगाव रहा है। मायावती सरकार में हाथरस का नाम महामाया कर दिया था। कल्याण सिंह जी ने मुख्यमंत्री बनते ही पुनः हाथरस नाम कर दिया।
श्री पाण्डेय ने कहा कि आज देश और प्रदेश में किसान मजदूर और गरीब के हित में काम करने वाली सरकार है उत्तर प्रदेश में मजबूत जनाधार वाली सरकार हैं। भाजपा प्रत्याशियों को जिताएं भाजपा संकल्प पत्र के अनुरूप सुन्दर सडके, सुन्दर पार्क, सुचारू विद्युतापूर्ति सहित सभी आधुनिकतम सुविधाओ की व्यवस्था के लिए प्रतिबद्ध है।
भारतीय जनता पार्टी नगर पालिका शूकर क्षेत्र सोरों के कार्यकर्ता सम्मेलन में डाॅ0 महेन्द्र नाथ पाण्डेय ने कहा कि मेरा सौभाग्य है कि मेंने गोस्वामी तुलसीदास की जन्मभूमि से निकाय चुनाव की शुरुआत की है। मेरी हार्दिक इच्छा है कि जनपद कासगंज की तीनों नगर पालिका तथा सातों नगर पंचायत पर कमल का फूल खिले। मथुरा-वृन्दावन, अयोध्या जैसे धार्मिक स्थलो का विकास हो रहा है उसी तरह से इस शूकर क्षेत्र की पावन धरती सोरो का भी भरपूर विकास होना चाहिये। नगर में जो शौचालय बनते थे उनके लिए पूर्व सरकारें 4000 रुपये दिया करती थी, लेकिन भाजपा प्रत्येक शौचालय के लिए 20000 रुपये का अनुदान दे रही है। यहाँ से भाजपा के सभी प्रत्याशियों को विजयी बनाकर माननीय मोदी जी व योगी जी के सपनो को साकार करें
Posted on 15 November 2017 by admin
प्रदेश के सिचाई मंत्री धर्मपाल सिंह ने कहा है कि सिचाई विभाग में नियमों के उल्लंघन और भष्टाचार में लिप्त अधिकारियो के बिरूद्ध लगातार कार्यवाही की जा रही है ।36 के साथ निलंबन और 101 के विरूद्ध अनुशासनात्मक कार्य वाही के बाद हाल में ही आयकर विभाग की छापेमारी के दौरान करोड़ो रूपये की बेनामी संपत्ति एकत्र करने व बड़े पैमाने पर गड़बड़ी करने वाले राजेश्वर सिंह यादव अधीक्षण अभियंता को पहले ही ओखला, प्रशिक्षण अकादमी भेजा गया था अब निलंबित कर दिया है ।इसी प्रकार इलाहाबाद के अधीक्षण अभियंता अष्टदशम गिरीश चन्द्र अग्रवाल को शासन की नीति के विरुद्ध निविदा में पारदर्शिता न बरतने, अपने ठेकेदार को लाभ पहुंचाने हेतु अनावश्यक रूप से शर्त लगाने के मामले मे प्रथम दृष्टया आरोप प्रमाणिक पाये जाने पर निलंबित कर दिया है । सिचाई मंत्री धर्मपाल सिंह ने कहा है कि लखनऊ के गोमती रिवरफ्रंट परियोजना की जांच सीबीआई को देने के बाद अधूरी परियोजना पूर्ण करने का फैसला मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के निर्देश पर किया गया है।श्रीसिंह ने बताया कि मृत नदी को जीवित करने के लिए बरेली की अरिल नदी तथा बदायू की श्रोत नदी में मध्य गंगा नहर से पानी लाकर जीवित किया जायेगा ।
Posted on 15 November 2017 by admin
प्रदेश में वर्तमान में कृषि एवं प्रौद्योगिक विश्वविद्यालय, कानपुर के अन्तर्गत 12, फैजाबाद के अन्तर्गत 17, मेरठ के अन्तर्गत 13, बांदा के अन्तर्गत 06 इलाहाबाद के 01 कृषि विज्ञान केन्द्र सहित कुल 49 कृषि विज्ञान केन्द्र, राज्य कृषि विश्वविद्यालय के अन्तर्गत प्रदेश के विभिन्न जनपदों में संचालित है। 20 कृषि विज्ञान केन्द्र गैर सरकारी संस्थाओं व अन्य शिक्षण संस्थानों के अधीन स्थापित एवं संचालित है। इस प्रकार प्रदेश में कुल 69 कृषि विज्ञान केन्द्र स्थापित हैं।
10 जनपदों-सम्भल, अमरोहा, अमेठी, कासगंज, हरदोई एवं बहराइच में कृषि केन्द्र की स्थापना हेतु चिन्हित/आई0सी0आर0 नई दिल्ली द्वारा चयनित भूमि कृषि विभाग की तथा जनपद शामली, गोण्डा, जौनपुर तथा बदायूं की भूमि राजस्व विभाग की ग्राम सभा की प्रबन्धाधीन भूमि है। इन भूमियों को कृषि विज्ञान केन्द्र की स्थापना हेतु हस्तांतरित किए जाने के सम्बन्ध में कृषि विभाग एवं राजस्व विभाग द्वारा अनापत्ति प्रदान की गयी है। इसलिए इनसे आच्छादित भूमि (जनपद-हरदोई की भूमि को छोड़कर) को कृषि शिक्षा एवं अनुसंधान विभाग के माध्यम से कृषि विज्ञान केन्द्रों की स्थापना हेतु सम्बन्धित कृषि विश्वविद्यालयों के पक्ष में निःशुल्क हस्तांतरण किया जाना है। जनपद-हरदोई की भूमि को लीज के माध्यम से भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद, नई दिल्ली की संस्था-आई0आई0पी0आर0 कानपुर को दी जानी है।
सम्भल, अमरोहा, अमेठी, कासगंज, बहराइच, शामली, गोण्डा, जौनपुर तथा बदायूं में स्थापित होने वाले कृषि विज्ञान केन्द्र सम्बन्धित कृषि विश्वविद्यालय द्वारा संचालित किया जाना है तथा जनपद हरदोई में स्थापित होने वाला कृषि विज्ञान केन्द्र भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद द्वारा संचालित होना है।
कृषि विज्ञान केन्द्रों की स्थापना का उद्देश्य प्रदेश के कृषकों तथा कृषि से सम्बन्धित जन समुदाय को जागरूक तथा शिक्षित बनाने और प्रदर्शन, प्रशिक्षण, किसान मेला, गोष्ठी एवं सामयिक साहित्य प्रसार कार्याें से नवनी कृषि तकनीकों को पहुंचाना एवं उन्नत बीच उपलब्ध कराया जाना है।