Categorized | लखनऊ.

कांग्रेस के हक पूर्ति पत्र पर जनता को शक - राकेश त्रिपाठी

Posted on 15 November 2017 by admin

लखनऊ 15 नवम्बर 2017, भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता राकेश त्रिपाठी ने निकाय चुनाव के लिए कांग्रेस के हक पूर्ति पत्र को हास्यास्पद बताया। श्री त्रिपाठी ने कहा कि कांग्रेस के हकपूर्ति पत्र को जनता शक की निगाहों से देखे रही हैं। कांग्रेस भ्रष्टाचार का पर्याय बन गई है और निकायों को भ्रष्टाचार से मुक्त करने का वादा हास्यास्पद है। जनता कांग्रेस की बातों पर विश्वास नहीं करती है। कांग्रेस ने गरीबों, किसानों, नौजवानों का हक मारा है। जनता का हक मारने वाले किस हक से हक पूर्ति की बात कर रहे है।
श्री त्रिपाठी ने कहा कांग्रेस सत्ता के विकेन्द्रीकरण की बात तो करती है लेकिन संगठन में शक्ति का विकेन्द्रीकरण नहीं कर पाई। कांग्रेस में आंतरिक लोकतंत्र नहीं है। कांग्रेस नीति और नेतृत्व के संकट से जूझ रही है। कांग्रेस लोकसभा और विधानसभा चुनावों के परिणाम से हताश हैं। सपा का साथ भी हाथ को मजबूत नहीं बना सका। निकाय चुनावों में अमेठी में भी कांग्रेस को प्रत्याशी नहीं मिले है। लखनऊ में प्रत्याशी चयन को लेकर कांग्रेस की हुई किरकिरी उसके अन्र्तद्वन्द को दिखाती हैं। कांग्रेस स्थानीय निकाय चुनावों में भी मुंह की खायेगी। निकाय चुनावों में भाजपा की एकतरफा जीत होने जा रही है।

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.

Advertise Here

Advertise Here

 

July 2026
M T W T F S S
« Sep    
 12345
6789101112
13141516171819
20212223242526
2728293031  
-->









 Type in