Categorized | लखनऊ.

नगरों को विश्वस्तरीय सुविधाएं देगी भाजपा - डाॅ0 महेन्द्र नाथ पाण्डेय

Posted on 15 November 2017 by admin

लखनऊ 15 नवम्बर 2017, भारतीय जनता पार्टी ने कहा कि शहरी नागरिकों को विश्वस्तरीय सुविधांए दिलाने के संकल्प के साथ हम जनता के बीच है। प्रदेश अध्यक्ष डाॅ0 महेन्द्र नाथ पाण्डेय ने हाथरस एवं कासगंज की सभाओं में कहा कि भाजपा का उद्देश्य सिर्फ निकाय चुनाव में जीत ही नहीं है बल्कि संकल्प पत्र के एक-एक संकल्प को मूर्तरूप देने का संकल्प है।
photo_1प्रदेश अध्यक्ष डाॅ0 महेन्द्र नाथ पाण्डेय ने हाथरस एवं कासगंज जनसभाओं को सम्बोधित करते हुए कहा कि नगरों को विश्वस्तरीय सुविधाएं दिलाने के संकल्प के साथ भाजपा नगर निकाय चुनाव में है। डोर टू डोर कूड़ा कलेक्शन हेतु जीपीएस से लैस कार्गो ई-रिक्शा एवं आॅटो ट्रोलियों की व्यवस्था समयबद्ध एंव त्वरित कूडा निस्तारण के लिए होगी। ताकि मोदी जी का स्वच्छ भारत मिशन साकार हो सके। मोदी जी की सरकार आन्तरिक सुरक्षा, आर्थिक मजबूती, देश के सम्मान बढाने के साथ विकासपरक सरकार है। हमारे पूर्व मुख्यमंत्री कल्याण सिंह जी का हाथरस से विशेष लगाव रहा है। मायावती सरकार में हाथरस का नाम महामाया कर दिया था। कल्याण सिंह जी ने मुख्यमंत्री बनते ही पुनः हाथरस नाम कर दिया।img-20171115-wa0015
श्री पाण्डेय ने कहा कि आज देश और प्रदेश में किसान मजदूर और गरीब के हित में काम करने वाली सरकार है उत्तर प्रदेश में मजबूत जनाधार वाली सरकार हैं। भाजपा प्रत्याशियों को जिताएं भाजपा संकल्प पत्र के अनुरूप सुन्दर सडके, सुन्दर पार्क, सुचारू विद्युतापूर्ति सहित सभी आधुनिकतम सुविधाओ की व्यवस्था के लिए प्रतिबद्ध है।
भारतीय जनता पार्टी नगर पालिका शूकर क्षेत्र सोरों के कार्यकर्ता सम्मेलन में डाॅ0 महेन्द्र नाथ पाण्डेय ने कहा कि मेरा सौभाग्य है कि मेंने गोस्वामी तुलसीदास की जन्मभूमि से निकाय चुनाव की शुरुआत की है। मेरी हार्दिक इच्छा है कि जनपद कासगंज की तीनों नगर पालिका तथा सातों नगर पंचायत पर कमल का फूल खिले। मथुरा-वृन्दावन, अयोध्या जैसे धार्मिक स्थलो का विकास हो रहा है उसी तरह से इस शूकर क्षेत्र की पावन धरती सोरो का भी भरपूर विकास होना चाहिये। नगर में जो शौचालय बनते थे उनके लिए पूर्व सरकारें 4000 रुपये दिया करती थी, लेकिन भाजपा प्रत्येक शौचालय के लिए 20000 रुपये का अनुदान दे रही है। यहाँ से भाजपा के सभी प्रत्याशियों को विजयी बनाकर माननीय मोदी जी व योगी जी के सपनो को साकार करें

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.

Advertise Here

Advertise Here

 

September 2026
M T W T F S S
« Sep    
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930  
-->









 Type in