Archive | August 10th, 2013

क्रान्ति दिवस-(09अगस्त) के मौके पर कंाग्रेस मुख्यालय में संगोष्ठी

Posted on 10 August 2013 by admin

क्रान्ति दिवस-(09अगस्त) के मौके पर कल प्रदेश कंाग्रेस मुख्यालय में एक संगोष्ठी का आयोजन पूर्व विधायक श्री श्यामकिशोर शुक्ल की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई। संगोष्ठी का संचालन प्रदेश कंाग्रेस के व्यवस्था एवं प्रोटोकाल प्रभारी श्री ओंकार नाथ सिंह ने किया।
यह जानकारी देते हुए प्रदेश कंाग्रेस के प्रवक्ता जीशान हैदर ने बताया कि संगोष्ठी में मौजूद सभी कांग्रेसजनों ने आजादी के महानायकों और ऐतिहासिक काकोरी काण्ड के अमर शहीदों को नमन करते हुए भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की।
इस मौके पर संगोष्ठी की अध्यक्षता कर रहे पूर्व विधायक श्री श्यामकिशोर शुक्ल ने कहा कि आज के ही दिन राष्ट्रपिता महात्मा गांधी जी ने ‘अंग्रेजो भारत छोड़ो’ का नारा दिया था और आज के ही दिन आजादी के महानायकों ने स्वतंत्रता प्राप्ति के लिए अंतिम निर्णायक आंदोलन का ऐलान किया था। जिसके परिणाम स्वरूप अंग्रेजी हुकूमत को हिन्दुस्तान छोड़ना पड़ा। उन्होने कहा कि हम सभी कंाग्रेसजनों के लिए आज का दिन बहुत ही पवित्र है। उन्होने कहा कि कुछ फिरकापरस्त ताकतें आज फिर हमारे देश को अस्थिर करने के लिए सिर उठा रही हैं, ऐसी ताकतों को मुंहतोड़ जवाब देने के लिए तैयार रहना चाहिए। उन्होने कहा कि असंख्य कुर्बानियों के बाद हमारा देश आजाद हुआ। आज के दिन हम सभी को देश की एकता-अखंडता को अक्षुण्य बनाये रखने का संकल्प लेना चाहिए।
श्री हैदर ने बताया कि संगोष्ठी को प्रदेश कंाग्रेस के सहायक प्रभारी वित्त एवं प्रशासन श्री प्रमोद सिंह, प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जी के सह दौरा कार्यक्रम प्रभारी श्री विनोद मिश्र, श्री रमेश मिश्रा, लखनऊ शहर अध्यक्ष डा0 नीरज बोरा, कार्य0 शहर अध्यक्ष श्री अमित श्रीवास्तव त्यागी, श्री श्यामलाल पुजारी, वरिष्ठ नेता श्री गिरिजाशंकर अवस्थी, श्री डी0आर0 सिंह आदि वरिष्ठ नेताओं ने सम्बोधित किया।
संगोष्ठी में प्रमुख रूप से चै0  अखिलेश सिंह, सरदार रंजीत सिंह, श्री प्रदीप गौड़, श्रीमती मनु सिंह, श्रीमती सुनीता रावत, श्री मुन्ना लाल(वार्ड अध्यक्ष), श्री कृष्णकान्त अवस्थी, श्री नंदा बल्लभ पाण्डेय, श्री द्वारिका प्रसाद शुक्ल सहित सैंकड़ों की संख्या में कंाग्रेसजन मौजूद रहे।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Comments (0)

सरकार के रवैये से अधिकारी खनन माफियाओं के खिलाफ कार्रवाई करने में असहाय।

Posted on 10 August 2013 by admin

प्रदेश के विभिन्न हिस्सों में खनन माफिया धड़ल्ले से अवैध खनन कर रहे हैं। बावजूद इसके प्रदेश सरकार और सरकार के वरिष्ठ मंत्री, सरकार की साख बचाने के लिए झूठा बयान देकर खनन माफियाओं को संरक्षण देने का काम कर रहे है। प्रदेश सरकार के इस रवैये से अधिकारी भी इन खनन माफियाओं के खिलाफ कार्रवाई करने में असहाय महसूस कर रहे है।
कांग्रेस प्रदेश प्रवक्ता जीशान हैदर ने आज यहां जारी बयान में कहा कि लगता है प्रदेश की अंधी और बहरी सरकार खनन माफियाओं के आगे नतमस्तक हो चुकी है। उन्होंने बताया की खनन माफियाओं के निशाने पर प्रदेश के विभिन्न जिलों बागपत, जालौन, सोनभद्र आदि जिलों में पाई जाने वाली अपार खनिज संपदा है। इन जिलों से बालू, पत्थर और ग्रेनाइट का धड़ल्ले से खनन सत्ता के संरक्षण में हो रहा है। फिर भी न जाने किस मुंह से प्रदेश सरकार के लोकनिर्माण एवं सिंचाई मंत्री श्री शिवपाल यादव द्वारा प्रदेश में अवैध खनन न होने का दावा कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि कानपुर के टिकरा गांव पिछले एक साल में 20 से 22 बच्चों की अवैध खनन से बने तालाब में डूबकर मौत हुई है, फिर भी सरकार की नींद नहीं टूटी। उन्होंने दावा किया कि खनन माफियाओं की शिनाख्त की जाय तो ज्यादर माफियाओं के तार सत्तारूढ़ दल से जुड़े मिलंेगे।
श्री हैदर ने कहा कि खनन माफियाओं पर जब भी किसी अधिकारी ने अंकुश लगाने का प्रयास किया तो वह अधिकारी या तो सरकार अथवा खनन माफियाओं के निशाने पर रहा। प्रमाण के तौर पर अक्टूबर 2012 कानपुर की तत्कालीन एसडीएम सुश्री माला श्रीवास्तव और नायब तहसीलदार व्यास ने अवैध खनन बंद कराने की कोशिश की तो उनकी गाड़ी के ऊपर गाड़ी पर जेसीबी चढ़ाने की कोशिश की गयी। पिछले दिनों बांदा जिले में अवैध बालू खनन की शिकायतें सामने आईं थीं, तत्कालीन जिलाधिकारी शीतल वर्मा ने माफियाओं के खिलाफ अभियान छेड़ा तो सपा सरकार ने उन्हें चलता कर दिया। आईएएस अधिकारी श्री हिमांशु कुमार को इलाहाबाद कमिश्नर का पद ग्रहण करने के बाद वहां के खनन माफिया पर कठोर कार्यवाही शुरू करने के कारण तबादला कर दिया गया और अभी हाल ही में सपा सरकार ने दुस्साहस का परिचय देते हुए ईमानदार आईएएस अधिकारी सुश्री दुर्गाशक्ति नागपाल को साम्प्रदायिकता फैलाने का बहाना बनाकर निलंबित कर दिया।
श्री हैदर ने कहा कि प्रदेश सरकार के खनन मंत्री (स्वतन्त्र प्रभार) श्री गायत्री प्रसाद प्रजापति ने स्वयं 35 बीघे जमीन पर अवैध कब्जा किया है जो माननीय उच्च न्यायालय के संज्ञान में है। उन्होंने कहा कि जब प्रदेश सरकार के मंत्री ही अवैध तरीके से जमीन हथियाने में जुटे है तो फिर दूसरे माफियाओं पर कार्यवाही की उम्मीद कैसे की जा सकती है? उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार को अब यथाशीघ्र ठोस कार्यवाही करनी चाहिए और ईमानदार अधिकारियों की जगह ऐसे मंत्रियों को बर्खास्त करना चाहिए।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Comments (0)

पर्यावरण संतुलन को बनाये रखने हेतु वन मंत्री को अनुरोध पत्र

Posted on 10 August 2013 by admin

पर्यावरण संतुलन को बनाये रखने हेतु एक ओर जहंा प्रदेश सरकार बड़ी-बड़ी घोषणाएं करती है, बड़े-बड़े दावे करती है वहीं गोमतीनगर में स्थित राम मनोहर लोहिया पार्क के हरे और छायादार पेड़ काटकर पार्क की उपयोगिता को खत्म करने के राज्य सरकार द्वारा किये गये प्रयास पर प्रदेश कंाग्रेस के पूर्व सचिव सुनील राय द्वारा विगत 08जुलाई को केन्द्रीय वन मंत्री को पत्र लिखकर इसे रोकने का अनुरोध किया गया था, जिस पर केन्द्रीय वन मंत्रालय द्वारा हरे पेड़ को काटने से रोकने के सम्बन्ध में 30जुलाई को प्रधान मुख्य वन संरक्षक, वन विभाग, उ0प्र0 सरकार, लखनऊ को आदेश जारी किया गया है।
प्रदेश कंाग्रेस के पूर्व सचिव सुनील राय ने बताया कि लगभग एक दशक पूर्व समाजवादी पार्टी सरकार द्वारा गोमतीनगर में राम मनोहर लोहिया पार्क की स्थापना की  गयी  थी तथा भारी संख्या में हरे पेड़ व औषधीय गुणों से परिपूर्ण पौधे लगाये गये थे। यह पार्क अपने हरे-भरे स्वरूप और स्वच्छ वातावरण के लिए प्रदेश की राजधानीवासियों के लिए एक महत्वपूर्ण स्थल बन चुका है। सुबह और शाम हजारों की संख्या में न सिर्फ गोमतीनगर बल्कि पूरे लखनऊ के शहरवासियों के स्वस्थ जीवन का आधार यह पार्क बन चुका है।
श्री राय ने बताया कि राज्य सरकार हरे पेड़ लगवाने के नाम पर करोड़ों रूपये खर्च करती है और वन विभाग भी पूरी जिम्मेदारी के साथ प्रदेश में छायादार वृक्ष लगाने में जुटा हुआ है। ऐसी स्थिति में गोमतीनगर में राजधानीवासियों के लिए जीवनदायिनी के रूप में प्रसिद्ध राम मनोहर लोहिया पार्क के हरे पेड़ों को काटे जाने से न सिर्फ उसकी सुन्दरता बल्कि उसमें लगे हुए छायादार और औषधीय गुणों वाले वृक्ष भी नष्ट हो रहे थे, जिस कारण राज्य सरकार और वन विभाग से बार-बार अनुरोध करने  पर भी जब हरे पेड़ों को काटा जाना बंद नहीं हुआ तो उन्होने केन्द्रीय वन मंत्री से हरे पेड़ों को काटे  जाने से रोकने हेतु अनुरोध किया। जिस पर केन्द्रीय वन मंत्री जी ने त्वरित कार्यवाही करते हुए हरे पेड़ों को  काटे जाने  से रोकने एवं यथोचित कार्यवाही करने का पत्र प्रधान मुख्य वन संरक्षक उ0प्र0 सरकार को भेजा है।
श्री राय ने केन्द्रीय वन मंत्री द्वारा राम मनोहर लोहिया पार्क के हरे पेड़ों को काटे जाने से रोकने के आदेश जारी करने पर यूपीए सरकार और केन्द्रीय वन मंत्री का आभार व्यक्त किया है।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Comments (0)

गाय व साॅडों की दयनीय हालत

Posted on 10 August 2013 by admin

दिनांक 08.08.2013 की बीती रात सैक्टर 10 रामलाल वृद्धाश्रम के निकट एक साॅड को जली हुई अवस्था में पाया गया, देखने से पता चला कि उस पर किसी व्यक्ति ने द्वेशभाव से तेजाब फेंका है जिससे वह अत्यन्त बुरी दशा में पाया गया। ऐसी घटना राम लाल वृद्धाश्रम के निकट पहली नहीं। इससे पहले भी यही घटना हो चुकी है। इस पर खेद जताते हुये आगरा क्षेत्रीय विकास संरक्षण समिति के संस्थापक हरि प्रसाद सारस्वत ने कहा कि नगर निगम से इनकी देखभाल नहीं हो रही तो वह राम लाल गौशाला भेज दें। ताकि उनकी देखभाल अच्छी से हो सके। प्रशासन की अनदेखी सहन नहीं की जायेगी। edited-sand
विष्णु शर्मा अध्यक्ष ने कहा कि जीव जन्तु कल्याण बोर्ड को ध्यान देना चाहिये, नगर निगम ने आवारा पशुओं के लिए बनाई है वह जगह कहाॅ है।
संस्था के संरक्षक पुष्पेन्द्र त्यागी ने बताया कि सांॅड के ना होने से इनकी प्रजाति खत्म हो जायेगी, जानवरों  की ऐसी स्थिति देखकर बड़ा दुख होता है
रामलाल गउ शाला के अध्यक्ष नन्दकिशोर शर्मा ने कहा गाय व साॅडों की हालत इतनी दयनीय है। कि आये दिन ऐसी घटनाऐं शहर में होती हैं।इन घटनाओं की जिम्मेदारी नगर निगम व प्रशासन की होनी चाहिए। समिति के सभी सदस्यों ने दुख जताया और प्रशासन से इनकी सुरक्षा की मांग की।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Comments (0)

देवबंद में रह रहे अवैध रूप से इस्लामिक देशों के नागरिक

Posted on 10 August 2013 by admin

  • हिन्दू महासभा, उ0प्र0 ने उठायी जांच की मांग

edited-baba-yashpal-nath-hindu-maha-sabhaअखिल भारत हिन्दू महासभा, उत्तर प्रदेश इकाई ने आज यहां सहारनपुर स्थित देवबंद और उसके आसपास अवैधानिक रूप से सैकड़ों की संख्या में इस्लामिक देशों के रह रहे नागरिकों को संरक्षण देने का आरोप उत्तर प्रदेश सरकार पर लगाया है। यहां पार्टी के वरिष्ठ नेता और सहारनपुर स्थित शिवशक्ति आश्रम बेहट के मठाधीश बाबा यशपाल नाथ ने पार्टी की प्रदेश संयोजक रीता राय के साथ सहारनपुर मण्डल में पार्टी संगठनात्मक ढांचे पर चर्चा के दौरान बताया कि प्रदेश के सहारनपुर स्थित देवबंद और उसके आसपास इस्लामिक देशों विशेष रूप से सऊदी अरब, पाकिस्तान और बांग्लादेश के सैकड़ों नागरिक अवैधानिक रूप से निवास कर रहे है, और इनके खिलाफ प्रशासन अखिलेश सरकार की शह पर काररवाई करने से बचता रहता है, और यदि कोई गिरफ्त में आ भी जाता है तो उसे बाद में मुस्लिम संगठनों के दबाव में छोड़ दिया जाता है। पार्टी नेता बाबा यशपाल नाथ ने देवबंद और उसके आसपास अवैध रूप से रह रहे इस्लामिक देशों के नागरिकों को देश की सुरक्षा के लिये खतरा बताते हुये कहा कि केन्द्र और प्रदेश सरकार को अविलम्ब इस मामले में जांच करवा कर अवैध विदेशी नागरिकों के खिलाफ कड़ी काररवाई के लिये कड़े कदम उठाये। इसके साथ ही पार्टी नेता बाबा यशपाल नाथ ने कहा आगामी 18 अगस्त को फतेहपुर में होने जा रहे अखिल भारत हिन्दू महा सभा उत्तर प्रदेश इकाई के प्रान्तीय अधिवेशन में इस मामले को रखा जायेगा और इसके खिलाफ अभियान जाने को लेकर विचार-विमर्श किया जायेगा। अधिवेशन में सिर्फ देवबंध और उसके आसपास क्षेत्र का ही नहीं बल्कि पूरे प्रदेश में जिस तरह से बंगलादेशी नागरिक असम के मजदूर बनकर अवैध रूप से रह रहे है उनको भी हटाये जाने के मामले को भी रखा जायेगा। श्री नाथ ने केन्द्र और प्रदेश सरकार पर मुस्लिम तुष्टिकरण का आरोप लगाते हुये कहा कि दोनों ही सरकारें खासतौर से इस्लामिक देशों के अवैध रूप से रह रहे नागरिकों के खिलाफ काररवाई करने से न सिर्फ बचती रहती है बल्कि प्रशासन को भी अप्रत्यक्ष रूप से इनके खिलाफ काररवाई न करने की हिदायत देती है। इस मामले में अपने आपको हिन्दुत्व की पार्टी बताने वाली भारतीय जनता पार्टी को भी कठघरे में खड़ा करते हुये बाबा यशपाल ने कहा कि भाजपा भी मुस्लिम वोटों के कारण देवबंद और उसके आसपास रह रहे अवैध इस्लामिक देशों के नागरिकों के खिलाफ आवाज उठाने में हिचकती है।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Comments (0)

उत्तर प्रदेश बाढ़ की विभीषका से त्रस्त

Posted on 10 August 2013 by admin

भारतीय जनता पार्टी ने प्रदेश में बाढ़ की विभीषिका का सही तरीके से प्रबंध न कर पाने के लिए सपा सरकार पर प्रहार किया। पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता डा0 मनोज मिश्र ने कहा कि उत्तर प्रदेश बाढ़ की विभीषका से त्रस्त है। इस बाढ़ से फसलें बर्बाद हो गई, जमीन तबाह हो गई, लोग भूख से मर रहे है और प्रदेश की सरकार कानों में तेल डाले बैठी है। प्रदेश की सपा सरकार ने इस आपदा का सामना करने के लिए कोई गम्भीर प्रयास नही किया। प्रदेश की जनता को राम भरोसे छोड़कर सरकार टोटकेबाजी मे उलझी हुई है।
प्रदेश प्रवक्ता डा0 मिश्र ने कहा कि प्रदेश की कई नदियां उफान पर है। उन नदियों के बाढ़ क्षेत्र में निवास कर रही प्रदेश की बड़ी आबादी जीवन के लिए संघर्ष कर रही है। इस बाढ़ के कारण वर्षा जनित बिमारियों का प्रकोप बढ़ गया है। लोग बेमौत मर रहे है। सपा सरकार के मुख्यमंत्री ने पिछले वर्ष कहा था कि समय से पहले बाढ़ से होने वाले नुकसान में कमी का प्रबंध किया जायेगा परन्तु एक साल बाद भी कोई ठोस प्रयास नही हुआ। सरकार की निष्क्रियताके कारण फसलों और पशुओं का विनाश हो रहा है। बाढ़ के कारण पूर्वान्चल जापानी इन्सेफिलाइटिस की गिरफ्त में है। उन मरीजों के लिए स्वास्थ सेवाये उपलब्ध नही है। दवाईयों की उपलब्धता के अभाव के लिए सरकार जिम्मेदार है।
डा0 मिश्र ने आरोप लगाया कि नदियों , नहरों तथा नालों की सफाई न हो पाने के लिए सरकार का भ्रष्टाचार जिम्मेदार है। भ्रष्टाचार के कारण पानी का बहाव उचित नही हो पा रहा है। तटबन्धों की मरम्मत नही होती है तथा इस बाढ़ के लिए जो थोड़ी धनराशि उपलब्ध कराई जाती है उसका ज्यादातर हिस्सा भ्रष्टाचार की भेंट चढ़ जाता है।
डा0 मिश्र ने कहा कि बाढ़ आपदा प्रबंधन होना चाहिए, उचित धरराशि का आवंटन किया जाना चाहिए, भ्रष्टाचार पर नियंत्रण करके एक पूरी की पूरी दीर्घ कालीन व्यवस्था की आवश्यकता है। फसलों के नुकसान का उचित आॅकलन कर किसानों के नुकसान की भरपाई की जानी चाहिए। वर्षा जनित बीमारियों तथा सामना करने के लिए तत्काल युद्ध स्तर पर प्रयास किया जाना चाहिए। उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी सरकार का ध्यान बार-बार बाढ़ की विभीषिका की ओर आकर्षित करती रही है।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Comments (0)

यूपीए सरकार की विदाई का वक्त आ गया - डा0 लक्ष्मीकांत बाजपेयी

Posted on 10 August 2013 by admin

edited-bjp_national_president_photo_3भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष डा0 लक्ष्मीकांत बाजपेयी ने आशंका जताई कि वर्तमान सत्र केन्द्र की यूपीए सरकार के कार्यकाल का आखिरी सत्र साबित हो सकता है। भ्रष्टाचार घपलों-घोटालों के कीर्तिमान स्थापित करने वाली केन्द्र की यूपीए सरकार की विदाई का वक्त आ गया है। डा0 बाजपेयी आज भदोही में पार्टी संगठन के काशी क्षेत्र की बैठक को सम्बोंधित कर रहे थे।
प्रदेश भाजपा अध्यक्ष डा0 लक्ष्मीकांत बाजपेयी ने काशी क्षेत्र की क्षेत्र समिति की बैठक को संबोधित करते हुए कहा कि केन्द्र में राजग गठबंधन की सरकार बनाने के लिए आवश्यक सांसद उत्तर प्रदेश से निर्वाचित हो इसका लक्ष्य लेकर हमे काम करना होगा। उत्तर प्रदेश से हरहाल में 58 से अधिक सांसद निर्वाचित हो इसकी हमे चिन्ता करनी होगी। बैठक में उपस्थित पार्टी पदाधिकारियों को जनहित के मुद्दों पर आंदोलन करने की सलाह देते हुए प्रदेश भाजपा अध्यक्ष ने कहा कि पार्टी की जिला ईकाईयों को चाहिए कि महिला उत्पीड़न, बिजली की समस्या, किसानों की समस्याओं और बढ़ते अपराधों सहित तात्कालिक मुद्दों पर धरना-प्रदर्शन के कार्यक्रमों को आयोजित कर जनअपेक्षाओं को पूरा करे। इससे पार्टी को निश्चित रूप से जनता के बीच लोकप्रियता मिलेगी और लोकसभा चुनाव में बड़ा समुदाय पार्टी संगठन के साथ खड़ा होगा।
डा0 बाजपेयी ने पार्टी संगठन के बूथ प्रबंधन को मजबूत करने पर बल देते हुए कहा कि पार्टी कार्यकर्ता बूथ जीतों चुनाव जीतो के मंत्र पर काम करें। केन्द्र में सरकार बनाने के लिए उत्तर प्रदेश के कार्यकर्ताओं की बड़ी जिम्मेदारी है। इसके लिए हमे एक-एक बूथ जीतने का प्रबंध करना होगा। बूथ में बी.एल.ए. जरूर बन जाये। बूथ कमेटियों में समाज के सभी वर्गो का प्रतिनिधित्व हो व महिलाएं भी शामिल हो इसका भी हमें प्रयास करना चाहिए।
प्रदेश भाजपा अध्यक्ष ने कहा कि उत्तर प्रदेश की अखिलेश सरकार अलोकप्रिय हो गई है। राज्य में भ्रष्टाचार, अपराध, ईमानदार अधिकारियों का उत्पीड़न, महिलाओं के साथ दुराचार की घटनाओं के मामले बेतहाशा बढ़े है। अखिलेश सरकार के कार्यकाल में किसान, मजदूर, युवा बेरोजगार सब परेशान है। किसानों को उसकी उपज का सही मूल्य नही मिल पा रहा है। महिलाओं से जुड़े अपराध लगातार बढ़ रहे है। लेकिन सपा सरकार केवल मुस्लिम तुष्टिकरण की राजनीति कर अपने चुनावी ऐजेण्डे पर ही काम करने में जुटी है। ऐसे में हम सब का यह दायित्व है कि हम देश व प्रदेश को दुर्दशा के लिए जिम्मेदार सपा-बसपा और कांगे्रस के खिलाफ जनजागरण का अभियान चलाकर इन दलों की सच्चाई को जनता के सामने लाये। डा0 बाजपेयी ने पार्टी कार्यकर्ताओं से अपील की कि पार्टी संगठन को आत्मनिर्भर बनाने के लिए भी  वे प्रयास करे। उन्होंने कहा कि प्रति बूथ एक हजार रूपये का धनसंग्रह आम जनता के बीच जाकर करें। इससे पार्टी संगठन से आम जनता तो जुड़ेगी ही पार्टी भी आत्मनिर्भर बनेगी।
डा0 बाजपेयी ने पार्टी पदाधिकारियों का आवाहन किया कि वे लोकसभा चुनाव में पार्टी को विजयी बनाने का संकल्प लेकर क्षेत्र मे काम करे। इस अवसर पर पार्टी के प्रदेश सह प्रभारी रामेश्वर चैरसिया, पूर्व प्रदेश अध्यक्ष डा0 रमापतिराम त्रिपाठी, केशरी नाथ त्रिपाठी, प्रदेश महामंत्री(संगठन) राकेश जैन, प्रदेश महामंत्री रामनाथ कोविन्द, देवेन्द्र सिंह चैहान, वरिष्ठ नेता जय प्रकाश चतुर्वेदी, प्रदेश मीडिया प्रभारी मनीष शुक्ला, सहित कई अन्य पार्टी पदाधिकारी व जिलाध्यक्ष उपस्थित थे। बैठक की अध्यक्षता काशी क्षेत्र के

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Comments (0)

किसान बदहाली का जीवन जीने के लिए मजबूर

Posted on 10 August 2013 by admin

देश के किसानों की बदहाली का कारण कांग्रेस है। इस देश में लम्बे समय तक कांग्रेस की हकूमत रही है जिसकी गलत कृषि व आर्थिक नीतियों के कारण आजादी के इतने दिनों के बाद भी किसान बदहाली का जीवन जीने के लिए मजबूर है, उक्त बाते भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री राजनाथ सिंह ने भारतीय जनता पार्टी किसान मोर्चा उत्तर प्रदेश की प्रदेश कार्यसमिति में उद्घाटन भाषण में कहीं।
श्री सिंह ने कहा कि हिन्दुस्तान कृषि प्रधान देश है। देश के 70 प्रतिशत लोग आज भी प्रत्यक्ष-अप्रत्यक्ष रूप से कृषि से जुड़े है। यही 70 प्रतिशत लोग देश का भविष्य निर्धारण करते है। देश के विकास का माण्डल गांधी, दीन दयाल और लोहिया के विचारों से प्रेरणा लेकर बनाने की आवश्यकता है। विश्व के कई देशों में आर्थिक विषमता के कारण युद्ध के हालात पैदा हो गये है उससे हमे सबक लेना चाहिए।
श्री सिंह ने कहा कि उत्तर प्रदेश में सपा सरकार द्वारा किसानों की समस्याओं के समाधान के लिए कोई प्रयास नही किया जा रहा है। किसान अपनी मूलभूत आवश्यकता के लिए दर-दर भटक रहा है। किसानों को उसकी फसल का बकाया नही मिल रहा है। अपने गाढे पसीने की कमाई की मूल्य की वसूली के लिए उसे अदालत के चक्कर लगाने पड़ रहे है। श्री सिंह ने गांव, गरीब, किसान को भाजपा की वरीयता बताया।
किसान मोर्चा की प्रदेश कार्यसमिति को सम्बोंधित करते हुए पूर्व मुख्यमंत्री श्री कल्याण सिंह ने 2014 के लोकसभा चुनाव को देश के लिए “टर्निंग प्वाॅइंट“ बताया। केन्द्र में बीजेपी की सरकार आज देश की अवश्यकता है। आज किसान, नौजवान, मजदूर, व्यापारी सभी त्रस्त है।
प्रदेश कार्यसमिति में आये हुए प्रतिनिधियों को सम्बोधित करते हुए भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष डा0 लक्ष्मीकांत बाजपेयी ने प्रदेश सरकार पर हमला बोला। डा0 बाजपेयी ने कहा कि उत्तर प्रदेश में किसान खाद, बिजली, पानी के लिए परेशान है। चुनाव घोषणा पत्र में ग्रामीण क्षेत्रों में 18 घण्टे बिजली देने का वादा सपा सरकार ने किया था जो छलावा साबित हुआ। गन्ना किसान गन्ना मूल्य के लिए गन्ना मिलों व अदालत का चक्कर लगाने के लिए मजबूर है। भाजपा किसानों की समस्याओं को दूर करने के लिए कृत संकल्पित है। जिला केन्द्रों से लेकर विधानसभा भवन तक भाजपा किसानों की लड़ाई को लड़ेगी। 2014 लोकसभा चुनाव में किसान समस्या प्रमुख मुद्दा होगी।
नोएडा में होने वाली दो दिवसीय प्रदेश कार्यसमिति में स्वागत भाषण मोर्चे के प्रदेश अध्यक्ष विजय पाल सिंह तोमर ने किया। कार्यसमिति में उपस्थित प्रमुख लोगों में राष्ट्रीय मंत्री व उ0प्र0 के सह प्रभारी रामेश्वर चैरसिया, सत्येन्द्र कुशवाहा, प्रदेश प्रवक्ता डा0 चन्द्र मोहन, क्षेत्रीय अध्यक्ष भूपेन्द्र सिंह, डी.के.शर्मा, विधायक महेश शर्मा, विमला सोलंकी, हरीश सिंह(जिलाध्यक्ष), ब्रजेन्द्र नागर, सत्येन्द्र सिसौदिया, दिनेश दुबे आदि ।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Comments (0)

कांग्रेस सरकार की नीतियों के फलस्वरूप देश में मंहगाई, भ्रष्टाचार, बेकारी और सीमाओं पर अतिक्रमण के खतरे बढ़ रहे हैं - राजेन्द्र चैधरी

Posted on 10 August 2013 by admin

समाजवादी पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता श्री राजेन्द्र चैधरी ने कहा है कि केन्द्र की कांग्रेस सरकार की नीतियों के फलस्वरूप देश में मंहगाई, भ्रष्टाचार, बेकारी और सीमाओं पर अतिक्रमण के खतरे बढ़ रहे हैं। सांप्रदायिक और जातीय राजनीति करनेवाली ताकतें लगातार हमलावर हो रही है। राजनीति को प्रदूषित करनेवाले माफिया गिरोह और भ्रष्टतत्व भी सक्रिय है। ऐसे में मतदाता अब राजनीति में विकल्प की तलाश में है। जनता ऐसे दलों को नहीं चाहेगी जो समस्याएं बढ़ा रही है। श्री मुलायम सिंह यादव की रहनुमाई में समाजवादी पार्टी अपने सिद्धांतों और कार्यक्रमों की वजह से जानी जाती है। श्री अखिलेश यादव के नेतृत्व में समाजवादी पार्टी की सरकार ने डेढ़ वर्ष से कम अवधि में जो विकास कार्य किए हैं उससे जनता आश्वस्त है कि जिस उम्मीद से सन् 2012 में समाजवादी पार्टी को सत्ता में लाया गया था और वह अपने चुनावी वायदों पर खरी उतरी हैं, वैसे ही लोकसभा चुनावों में भी समाजवादी पार्टी ही नया विकल्प बनकर उभरेगी।
श्री मुलायम सिंह यादव की विकल्प की राजनीति समाजवादी व्यवस्था और धर्मनिरपेक्षता को बढ़ावा देती है। उत्तर प्रदेश में सांप्रदायिक तत्वों को दिल्ली पहुॅचने से रोकने का काम समाजवादी पार्टी ने किया है और आज भी वही साम्प्रदायिक तत्वों को कमजोर करने में लगी है। सरकारी स्तर पर श्री अखिलेश यादव के नेतृत्व में जो काम हुए है उससे विकास की गति में तेजी आई है। लोकतंत्र बहाल हुआ है। जनता को भ्रष्टाचार से मुक्ति मिली है। अब यहां भ्रष्टाचार पर कठोर अंकुश लगने से भ्रष्टाचारी या तो यूपी से बाहर पलायन कर गए हैं या उनकी गतिविधियां शून्य हो गई है। प्रशासनिक स्तर पर अधिकारियों के कामकाज में कोई ढील बर्दाश्त नहीं की जा रही है।
उत्तर प्रदेश में औद्योगिकरण की दिशा में तेजी से काम हो रहा है। अब तक 6 बड़े उद्यमी शिखर सम्मेलन हो चुके हैं जिसमें 250 से ज्यादा बड़े उद्योगपतियों ने प्रदेश में निवेश करने में रूचि दिखाई है। मुख्यमंत्री जी ने 230 मेगावाट बिजली उत्पादन के समझौतों को अंतिम रूप दिया है। खाद्य प्रसंस्करण की नई नीति बनी है। लखनऊ में आईटी हब की स्थापना की दिषा में काम हो रहा है। शीघ्र ही राजधानी वासियों को मेट्रो रेल की सौगात मिलने की उम्मीद है। पुलों-सड़कों के रिकार्ड निर्माण हुए है।
राजनीति मंें लोकसभा के चुनाव महत्वपूर्ण होगें। इनसे राजनीति की नई दिशा तय होगी। आज देश में राजनीति के समक्ष जो संकट तथा समस्याएं है उसमें समाजवादी पार्टी की भूमिका बहुत महत्वपूर्ण होगी। उत्तर प्रदेश में संसद में 80 प्रत्याशी जीते है। जनता के बीच से 2012 के परिणामों से ज्यादा की उम्मीद के संकेत मिल रहे है। जनता जानती है कि उसे किस दिशा में जाना है और उसकी पहली पसंद समाजवादी पार्टी ही है। उत्तर प्रदेश के अलावा अन्य राज्यों से भी जीतकर समाजवादी पार्टी के प्रत्याशी आएगें और तब केन्द्र में तीसरी ताकत के उदय के साथ समाजवादी पार्टी एक नया विकलप देने में सफल होगी।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Comments (0)

Posted on 10 August 2013 by admin

edited-press1

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री श्री अखिलेश यादव एवं समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री मुलायम सिंह यादव 09 अगस्त, 2013 को टीले वाली मस्जिद के इमाम मौलाना फ़ज़्लुर्रहमान वायजी से मुलाकात कर ईद की मुबारकबाद देते हुए।

edited-02

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री श्री अखिलेश यादव 09 अगस्त, 2013 को श्री अम्मार रिजवी के आवास पर ईद के अवसर पर। साथ में हैं, कारागार मंत्री श्री राजेन्द्र चैधरी।

edited-02-e

उत्तर प्रदेश के राज्यपाल श्री बी0एल0 जोशी एवं मुख्यमंत्री श्री अखिलेश यादव 09 अगस्त, 2013 को ऐशबाग स्थित ईदगाह पर ईद के अवसर पर।
edited-04-press-5x12

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री श्री अखिलेश यादव 09 अगस्त, 2013 को ऐशबाग स्थित ईदगाह पर ईद की मुबारकबाद देते हुए।

edited-07-5x12-press

उत्तर प्रदेश के राज्यपाल श्री बी0एल0 जोशी एवं मुख्यमंत्री श्री अखिलेश यादव 09 अगस्त, 2013 को ऐशबाग स्थित ईदगाह पर लोगों को ईद की मुबारकबाद देते हुए।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Comments (0)

Advertise Here

Advertise Here

 

August 2013
M T W T F S S
« Jul   Sep »
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031  
-->









 Type in