Categorized | लखनऊ.

उत्तर प्रदेश बाढ़ की विभीषका से त्रस्त

Posted on 10 August 2013 by admin

भारतीय जनता पार्टी ने प्रदेश में बाढ़ की विभीषिका का सही तरीके से प्रबंध न कर पाने के लिए सपा सरकार पर प्रहार किया। पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता डा0 मनोज मिश्र ने कहा कि उत्तर प्रदेश बाढ़ की विभीषका से त्रस्त है। इस बाढ़ से फसलें बर्बाद हो गई, जमीन तबाह हो गई, लोग भूख से मर रहे है और प्रदेश की सरकार कानों में तेल डाले बैठी है। प्रदेश की सपा सरकार ने इस आपदा का सामना करने के लिए कोई गम्भीर प्रयास नही किया। प्रदेश की जनता को राम भरोसे छोड़कर सरकार टोटकेबाजी मे उलझी हुई है।
प्रदेश प्रवक्ता डा0 मिश्र ने कहा कि प्रदेश की कई नदियां उफान पर है। उन नदियों के बाढ़ क्षेत्र में निवास कर रही प्रदेश की बड़ी आबादी जीवन के लिए संघर्ष कर रही है। इस बाढ़ के कारण वर्षा जनित बिमारियों का प्रकोप बढ़ गया है। लोग बेमौत मर रहे है। सपा सरकार के मुख्यमंत्री ने पिछले वर्ष कहा था कि समय से पहले बाढ़ से होने वाले नुकसान में कमी का प्रबंध किया जायेगा परन्तु एक साल बाद भी कोई ठोस प्रयास नही हुआ। सरकार की निष्क्रियताके कारण फसलों और पशुओं का विनाश हो रहा है। बाढ़ के कारण पूर्वान्चल जापानी इन्सेफिलाइटिस की गिरफ्त में है। उन मरीजों के लिए स्वास्थ सेवाये उपलब्ध नही है। दवाईयों की उपलब्धता के अभाव के लिए सरकार जिम्मेदार है।
डा0 मिश्र ने आरोप लगाया कि नदियों , नहरों तथा नालों की सफाई न हो पाने के लिए सरकार का भ्रष्टाचार जिम्मेदार है। भ्रष्टाचार के कारण पानी का बहाव उचित नही हो पा रहा है। तटबन्धों की मरम्मत नही होती है तथा इस बाढ़ के लिए जो थोड़ी धनराशि उपलब्ध कराई जाती है उसका ज्यादातर हिस्सा भ्रष्टाचार की भेंट चढ़ जाता है।
डा0 मिश्र ने कहा कि बाढ़ आपदा प्रबंधन होना चाहिए, उचित धरराशि का आवंटन किया जाना चाहिए, भ्रष्टाचार पर नियंत्रण करके एक पूरी की पूरी दीर्घ कालीन व्यवस्था की आवश्यकता है। फसलों के नुकसान का उचित आॅकलन कर किसानों के नुकसान की भरपाई की जानी चाहिए। वर्षा जनित बीमारियों तथा सामना करने के लिए तत्काल युद्ध स्तर पर प्रयास किया जाना चाहिए। उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी सरकार का ध्यान बार-बार बाढ़ की विभीषिका की ओर आकर्षित करती रही है।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.

Advertise Here

Advertise Here

 

September 2026
M T W T F S S
« Sep    
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930  
-->









 Type in