Categorized | लखनऊ.

देवबंद में रह रहे अवैध रूप से इस्लामिक देशों के नागरिक

Posted on 10 August 2013 by admin

  • हिन्दू महासभा, उ0प्र0 ने उठायी जांच की मांग

edited-baba-yashpal-nath-hindu-maha-sabhaअखिल भारत हिन्दू महासभा, उत्तर प्रदेश इकाई ने आज यहां सहारनपुर स्थित देवबंद और उसके आसपास अवैधानिक रूप से सैकड़ों की संख्या में इस्लामिक देशों के रह रहे नागरिकों को संरक्षण देने का आरोप उत्तर प्रदेश सरकार पर लगाया है। यहां पार्टी के वरिष्ठ नेता और सहारनपुर स्थित शिवशक्ति आश्रम बेहट के मठाधीश बाबा यशपाल नाथ ने पार्टी की प्रदेश संयोजक रीता राय के साथ सहारनपुर मण्डल में पार्टी संगठनात्मक ढांचे पर चर्चा के दौरान बताया कि प्रदेश के सहारनपुर स्थित देवबंद और उसके आसपास इस्लामिक देशों विशेष रूप से सऊदी अरब, पाकिस्तान और बांग्लादेश के सैकड़ों नागरिक अवैधानिक रूप से निवास कर रहे है, और इनके खिलाफ प्रशासन अखिलेश सरकार की शह पर काररवाई करने से बचता रहता है, और यदि कोई गिरफ्त में आ भी जाता है तो उसे बाद में मुस्लिम संगठनों के दबाव में छोड़ दिया जाता है। पार्टी नेता बाबा यशपाल नाथ ने देवबंद और उसके आसपास अवैध रूप से रह रहे इस्लामिक देशों के नागरिकों को देश की सुरक्षा के लिये खतरा बताते हुये कहा कि केन्द्र और प्रदेश सरकार को अविलम्ब इस मामले में जांच करवा कर अवैध विदेशी नागरिकों के खिलाफ कड़ी काररवाई के लिये कड़े कदम उठाये। इसके साथ ही पार्टी नेता बाबा यशपाल नाथ ने कहा आगामी 18 अगस्त को फतेहपुर में होने जा रहे अखिल भारत हिन्दू महा सभा उत्तर प्रदेश इकाई के प्रान्तीय अधिवेशन में इस मामले को रखा जायेगा और इसके खिलाफ अभियान जाने को लेकर विचार-विमर्श किया जायेगा। अधिवेशन में सिर्फ देवबंध और उसके आसपास क्षेत्र का ही नहीं बल्कि पूरे प्रदेश में जिस तरह से बंगलादेशी नागरिक असम के मजदूर बनकर अवैध रूप से रह रहे है उनको भी हटाये जाने के मामले को भी रखा जायेगा। श्री नाथ ने केन्द्र और प्रदेश सरकार पर मुस्लिम तुष्टिकरण का आरोप लगाते हुये कहा कि दोनों ही सरकारें खासतौर से इस्लामिक देशों के अवैध रूप से रह रहे नागरिकों के खिलाफ काररवाई करने से न सिर्फ बचती रहती है बल्कि प्रशासन को भी अप्रत्यक्ष रूप से इनके खिलाफ काररवाई न करने की हिदायत देती है। इस मामले में अपने आपको हिन्दुत्व की पार्टी बताने वाली भारतीय जनता पार्टी को भी कठघरे में खड़ा करते हुये बाबा यशपाल ने कहा कि भाजपा भी मुस्लिम वोटों के कारण देवबंद और उसके आसपास रह रहे अवैध इस्लामिक देशों के नागरिकों के खिलाफ आवाज उठाने में हिचकती है।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.

Advertise Here

Advertise Here

 

October 2026
M T W T F S S
« Sep    
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031  
-->









 Type in