Categorized | लखनऊ.

क्रान्ति दिवस-(09अगस्त) के मौके पर कंाग्रेस मुख्यालय में संगोष्ठी

Posted on 10 August 2013 by admin

क्रान्ति दिवस-(09अगस्त) के मौके पर कल प्रदेश कंाग्रेस मुख्यालय में एक संगोष्ठी का आयोजन पूर्व विधायक श्री श्यामकिशोर शुक्ल की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई। संगोष्ठी का संचालन प्रदेश कंाग्रेस के व्यवस्था एवं प्रोटोकाल प्रभारी श्री ओंकार नाथ सिंह ने किया।
यह जानकारी देते हुए प्रदेश कंाग्रेस के प्रवक्ता जीशान हैदर ने बताया कि संगोष्ठी में मौजूद सभी कांग्रेसजनों ने आजादी के महानायकों और ऐतिहासिक काकोरी काण्ड के अमर शहीदों को नमन करते हुए भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की।
इस मौके पर संगोष्ठी की अध्यक्षता कर रहे पूर्व विधायक श्री श्यामकिशोर शुक्ल ने कहा कि आज के ही दिन राष्ट्रपिता महात्मा गांधी जी ने ‘अंग्रेजो भारत छोड़ो’ का नारा दिया था और आज के ही दिन आजादी के महानायकों ने स्वतंत्रता प्राप्ति के लिए अंतिम निर्णायक आंदोलन का ऐलान किया था। जिसके परिणाम स्वरूप अंग्रेजी हुकूमत को हिन्दुस्तान छोड़ना पड़ा। उन्होने कहा कि हम सभी कंाग्रेसजनों के लिए आज का दिन बहुत ही पवित्र है। उन्होने कहा कि कुछ फिरकापरस्त ताकतें आज फिर हमारे देश को अस्थिर करने के लिए सिर उठा रही हैं, ऐसी ताकतों को मुंहतोड़ जवाब देने के लिए तैयार रहना चाहिए। उन्होने कहा कि असंख्य कुर्बानियों के बाद हमारा देश आजाद हुआ। आज के दिन हम सभी को देश की एकता-अखंडता को अक्षुण्य बनाये रखने का संकल्प लेना चाहिए।
श्री हैदर ने बताया कि संगोष्ठी को प्रदेश कंाग्रेस के सहायक प्रभारी वित्त एवं प्रशासन श्री प्रमोद सिंह, प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जी के सह दौरा कार्यक्रम प्रभारी श्री विनोद मिश्र, श्री रमेश मिश्रा, लखनऊ शहर अध्यक्ष डा0 नीरज बोरा, कार्य0 शहर अध्यक्ष श्री अमित श्रीवास्तव त्यागी, श्री श्यामलाल पुजारी, वरिष्ठ नेता श्री गिरिजाशंकर अवस्थी, श्री डी0आर0 सिंह आदि वरिष्ठ नेताओं ने सम्बोधित किया।
संगोष्ठी में प्रमुख रूप से चै0  अखिलेश सिंह, सरदार रंजीत सिंह, श्री प्रदीप गौड़, श्रीमती मनु सिंह, श्रीमती सुनीता रावत, श्री मुन्ना लाल(वार्ड अध्यक्ष), श्री कृष्णकान्त अवस्थी, श्री नंदा बल्लभ पाण्डेय, श्री द्वारिका प्रसाद शुक्ल सहित सैंकड़ों की संख्या में कंाग्रेसजन मौजूद रहे।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.

Advertise Here

Advertise Here

 

October 2026
M T W T F S S
« Sep    
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031  
-->









 Type in