Categorized | लखनऊ.

कांग्रेस सरकार की नीतियों के फलस्वरूप देश में मंहगाई, भ्रष्टाचार, बेकारी और सीमाओं पर अतिक्रमण के खतरे बढ़ रहे हैं - राजेन्द्र चैधरी

Posted on 10 August 2013 by admin

समाजवादी पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता श्री राजेन्द्र चैधरी ने कहा है कि केन्द्र की कांग्रेस सरकार की नीतियों के फलस्वरूप देश में मंहगाई, भ्रष्टाचार, बेकारी और सीमाओं पर अतिक्रमण के खतरे बढ़ रहे हैं। सांप्रदायिक और जातीय राजनीति करनेवाली ताकतें लगातार हमलावर हो रही है। राजनीति को प्रदूषित करनेवाले माफिया गिरोह और भ्रष्टतत्व भी सक्रिय है। ऐसे में मतदाता अब राजनीति में विकल्प की तलाश में है। जनता ऐसे दलों को नहीं चाहेगी जो समस्याएं बढ़ा रही है। श्री मुलायम सिंह यादव की रहनुमाई में समाजवादी पार्टी अपने सिद्धांतों और कार्यक्रमों की वजह से जानी जाती है। श्री अखिलेश यादव के नेतृत्व में समाजवादी पार्टी की सरकार ने डेढ़ वर्ष से कम अवधि में जो विकास कार्य किए हैं उससे जनता आश्वस्त है कि जिस उम्मीद से सन् 2012 में समाजवादी पार्टी को सत्ता में लाया गया था और वह अपने चुनावी वायदों पर खरी उतरी हैं, वैसे ही लोकसभा चुनावों में भी समाजवादी पार्टी ही नया विकल्प बनकर उभरेगी।
श्री मुलायम सिंह यादव की विकल्प की राजनीति समाजवादी व्यवस्था और धर्मनिरपेक्षता को बढ़ावा देती है। उत्तर प्रदेश में सांप्रदायिक तत्वों को दिल्ली पहुॅचने से रोकने का काम समाजवादी पार्टी ने किया है और आज भी वही साम्प्रदायिक तत्वों को कमजोर करने में लगी है। सरकारी स्तर पर श्री अखिलेश यादव के नेतृत्व में जो काम हुए है उससे विकास की गति में तेजी आई है। लोकतंत्र बहाल हुआ है। जनता को भ्रष्टाचार से मुक्ति मिली है। अब यहां भ्रष्टाचार पर कठोर अंकुश लगने से भ्रष्टाचारी या तो यूपी से बाहर पलायन कर गए हैं या उनकी गतिविधियां शून्य हो गई है। प्रशासनिक स्तर पर अधिकारियों के कामकाज में कोई ढील बर्दाश्त नहीं की जा रही है।
उत्तर प्रदेश में औद्योगिकरण की दिशा में तेजी से काम हो रहा है। अब तक 6 बड़े उद्यमी शिखर सम्मेलन हो चुके हैं जिसमें 250 से ज्यादा बड़े उद्योगपतियों ने प्रदेश में निवेश करने में रूचि दिखाई है। मुख्यमंत्री जी ने 230 मेगावाट बिजली उत्पादन के समझौतों को अंतिम रूप दिया है। खाद्य प्रसंस्करण की नई नीति बनी है। लखनऊ में आईटी हब की स्थापना की दिषा में काम हो रहा है। शीघ्र ही राजधानी वासियों को मेट्रो रेल की सौगात मिलने की उम्मीद है। पुलों-सड़कों के रिकार्ड निर्माण हुए है।
राजनीति मंें लोकसभा के चुनाव महत्वपूर्ण होगें। इनसे राजनीति की नई दिशा तय होगी। आज देश में राजनीति के समक्ष जो संकट तथा समस्याएं है उसमें समाजवादी पार्टी की भूमिका बहुत महत्वपूर्ण होगी। उत्तर प्रदेश में संसद में 80 प्रत्याशी जीते है। जनता के बीच से 2012 के परिणामों से ज्यादा की उम्मीद के संकेत मिल रहे है। जनता जानती है कि उसे किस दिशा में जाना है और उसकी पहली पसंद समाजवादी पार्टी ही है। उत्तर प्रदेश के अलावा अन्य राज्यों से भी जीतकर समाजवादी पार्टी के प्रत्याशी आएगें और तब केन्द्र में तीसरी ताकत के उदय के साथ समाजवादी पार्टी एक नया विकलप देने में सफल होगी।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.

Advertise Here

Advertise Here

 

June 2026
M T W T F S S
« Sep    
1234567
891011121314
15161718192021
22232425262728
2930  
-->









 Type in