Categorized | लखनऊ.

यूपीए सरकार की विदाई का वक्त आ गया - डा0 लक्ष्मीकांत बाजपेयी

Posted on 10 August 2013 by admin

edited-bjp_national_president_photo_3भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष डा0 लक्ष्मीकांत बाजपेयी ने आशंका जताई कि वर्तमान सत्र केन्द्र की यूपीए सरकार के कार्यकाल का आखिरी सत्र साबित हो सकता है। भ्रष्टाचार घपलों-घोटालों के कीर्तिमान स्थापित करने वाली केन्द्र की यूपीए सरकार की विदाई का वक्त आ गया है। डा0 बाजपेयी आज भदोही में पार्टी संगठन के काशी क्षेत्र की बैठक को सम्बोंधित कर रहे थे।
प्रदेश भाजपा अध्यक्ष डा0 लक्ष्मीकांत बाजपेयी ने काशी क्षेत्र की क्षेत्र समिति की बैठक को संबोधित करते हुए कहा कि केन्द्र में राजग गठबंधन की सरकार बनाने के लिए आवश्यक सांसद उत्तर प्रदेश से निर्वाचित हो इसका लक्ष्य लेकर हमे काम करना होगा। उत्तर प्रदेश से हरहाल में 58 से अधिक सांसद निर्वाचित हो इसकी हमे चिन्ता करनी होगी। बैठक में उपस्थित पार्टी पदाधिकारियों को जनहित के मुद्दों पर आंदोलन करने की सलाह देते हुए प्रदेश भाजपा अध्यक्ष ने कहा कि पार्टी की जिला ईकाईयों को चाहिए कि महिला उत्पीड़न, बिजली की समस्या, किसानों की समस्याओं और बढ़ते अपराधों सहित तात्कालिक मुद्दों पर धरना-प्रदर्शन के कार्यक्रमों को आयोजित कर जनअपेक्षाओं को पूरा करे। इससे पार्टी को निश्चित रूप से जनता के बीच लोकप्रियता मिलेगी और लोकसभा चुनाव में बड़ा समुदाय पार्टी संगठन के साथ खड़ा होगा।
डा0 बाजपेयी ने पार्टी संगठन के बूथ प्रबंधन को मजबूत करने पर बल देते हुए कहा कि पार्टी कार्यकर्ता बूथ जीतों चुनाव जीतो के मंत्र पर काम करें। केन्द्र में सरकार बनाने के लिए उत्तर प्रदेश के कार्यकर्ताओं की बड़ी जिम्मेदारी है। इसके लिए हमे एक-एक बूथ जीतने का प्रबंध करना होगा। बूथ में बी.एल.ए. जरूर बन जाये। बूथ कमेटियों में समाज के सभी वर्गो का प्रतिनिधित्व हो व महिलाएं भी शामिल हो इसका भी हमें प्रयास करना चाहिए।
प्रदेश भाजपा अध्यक्ष ने कहा कि उत्तर प्रदेश की अखिलेश सरकार अलोकप्रिय हो गई है। राज्य में भ्रष्टाचार, अपराध, ईमानदार अधिकारियों का उत्पीड़न, महिलाओं के साथ दुराचार की घटनाओं के मामले बेतहाशा बढ़े है। अखिलेश सरकार के कार्यकाल में किसान, मजदूर, युवा बेरोजगार सब परेशान है। किसानों को उसकी उपज का सही मूल्य नही मिल पा रहा है। महिलाओं से जुड़े अपराध लगातार बढ़ रहे है। लेकिन सपा सरकार केवल मुस्लिम तुष्टिकरण की राजनीति कर अपने चुनावी ऐजेण्डे पर ही काम करने में जुटी है। ऐसे में हम सब का यह दायित्व है कि हम देश व प्रदेश को दुर्दशा के लिए जिम्मेदार सपा-बसपा और कांगे्रस के खिलाफ जनजागरण का अभियान चलाकर इन दलों की सच्चाई को जनता के सामने लाये। डा0 बाजपेयी ने पार्टी कार्यकर्ताओं से अपील की कि पार्टी संगठन को आत्मनिर्भर बनाने के लिए भी  वे प्रयास करे। उन्होंने कहा कि प्रति बूथ एक हजार रूपये का धनसंग्रह आम जनता के बीच जाकर करें। इससे पार्टी संगठन से आम जनता तो जुड़ेगी ही पार्टी भी आत्मनिर्भर बनेगी।
डा0 बाजपेयी ने पार्टी पदाधिकारियों का आवाहन किया कि वे लोकसभा चुनाव में पार्टी को विजयी बनाने का संकल्प लेकर क्षेत्र मे काम करे। इस अवसर पर पार्टी के प्रदेश सह प्रभारी रामेश्वर चैरसिया, पूर्व प्रदेश अध्यक्ष डा0 रमापतिराम त्रिपाठी, केशरी नाथ त्रिपाठी, प्रदेश महामंत्री(संगठन) राकेश जैन, प्रदेश महामंत्री रामनाथ कोविन्द, देवेन्द्र सिंह चैहान, वरिष्ठ नेता जय प्रकाश चतुर्वेदी, प्रदेश मीडिया प्रभारी मनीष शुक्ला, सहित कई अन्य पार्टी पदाधिकारी व जिलाध्यक्ष उपस्थित थे। बैठक की अध्यक्षता काशी क्षेत्र के

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.

Advertise Here

Advertise Here

 

March 2026
M T W T F S S
« Sep    
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
3031  
-->









 Type in