Categorized | लखनऊ.

किसान बदहाली का जीवन जीने के लिए मजबूर

Posted on 10 August 2013 by admin

देश के किसानों की बदहाली का कारण कांग्रेस है। इस देश में लम्बे समय तक कांग्रेस की हकूमत रही है जिसकी गलत कृषि व आर्थिक नीतियों के कारण आजादी के इतने दिनों के बाद भी किसान बदहाली का जीवन जीने के लिए मजबूर है, उक्त बाते भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री राजनाथ सिंह ने भारतीय जनता पार्टी किसान मोर्चा उत्तर प्रदेश की प्रदेश कार्यसमिति में उद्घाटन भाषण में कहीं।
श्री सिंह ने कहा कि हिन्दुस्तान कृषि प्रधान देश है। देश के 70 प्रतिशत लोग आज भी प्रत्यक्ष-अप्रत्यक्ष रूप से कृषि से जुड़े है। यही 70 प्रतिशत लोग देश का भविष्य निर्धारण करते है। देश के विकास का माण्डल गांधी, दीन दयाल और लोहिया के विचारों से प्रेरणा लेकर बनाने की आवश्यकता है। विश्व के कई देशों में आर्थिक विषमता के कारण युद्ध के हालात पैदा हो गये है उससे हमे सबक लेना चाहिए।
श्री सिंह ने कहा कि उत्तर प्रदेश में सपा सरकार द्वारा किसानों की समस्याओं के समाधान के लिए कोई प्रयास नही किया जा रहा है। किसान अपनी मूलभूत आवश्यकता के लिए दर-दर भटक रहा है। किसानों को उसकी फसल का बकाया नही मिल रहा है। अपने गाढे पसीने की कमाई की मूल्य की वसूली के लिए उसे अदालत के चक्कर लगाने पड़ रहे है। श्री सिंह ने गांव, गरीब, किसान को भाजपा की वरीयता बताया।
किसान मोर्चा की प्रदेश कार्यसमिति को सम्बोंधित करते हुए पूर्व मुख्यमंत्री श्री कल्याण सिंह ने 2014 के लोकसभा चुनाव को देश के लिए “टर्निंग प्वाॅइंट“ बताया। केन्द्र में बीजेपी की सरकार आज देश की अवश्यकता है। आज किसान, नौजवान, मजदूर, व्यापारी सभी त्रस्त है।
प्रदेश कार्यसमिति में आये हुए प्रतिनिधियों को सम्बोधित करते हुए भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष डा0 लक्ष्मीकांत बाजपेयी ने प्रदेश सरकार पर हमला बोला। डा0 बाजपेयी ने कहा कि उत्तर प्रदेश में किसान खाद, बिजली, पानी के लिए परेशान है। चुनाव घोषणा पत्र में ग्रामीण क्षेत्रों में 18 घण्टे बिजली देने का वादा सपा सरकार ने किया था जो छलावा साबित हुआ। गन्ना किसान गन्ना मूल्य के लिए गन्ना मिलों व अदालत का चक्कर लगाने के लिए मजबूर है। भाजपा किसानों की समस्याओं को दूर करने के लिए कृत संकल्पित है। जिला केन्द्रों से लेकर विधानसभा भवन तक भाजपा किसानों की लड़ाई को लड़ेगी। 2014 लोकसभा चुनाव में किसान समस्या प्रमुख मुद्दा होगी।
नोएडा में होने वाली दो दिवसीय प्रदेश कार्यसमिति में स्वागत भाषण मोर्चे के प्रदेश अध्यक्ष विजय पाल सिंह तोमर ने किया। कार्यसमिति में उपस्थित प्रमुख लोगों में राष्ट्रीय मंत्री व उ0प्र0 के सह प्रभारी रामेश्वर चैरसिया, सत्येन्द्र कुशवाहा, प्रदेश प्रवक्ता डा0 चन्द्र मोहन, क्षेत्रीय अध्यक्ष भूपेन्द्र सिंह, डी.के.शर्मा, विधायक महेश शर्मा, विमला सोलंकी, हरीश सिंह(जिलाध्यक्ष), ब्रजेन्द्र नागर, सत्येन्द्र सिसौदिया, दिनेश दुबे आदि ।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.

Advertise Here

Advertise Here

 

September 2026
M T W T F S S
« Sep    
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930  
-->









 Type in