Archive | August 6th, 2013

हिंदी की चुनौतियों से रू.ब.रू हुए विद्यार्थी

Posted on 06 August 2013 by admin

केंद्रीय हिंदी संस्थान का सत्रारंभ समारोह हिंदी की चुनौतियों से रू.ब.रू हुए विद्यार्थी आज केंद्रीय हिंदी संस्थानए
आगरा के अध्यापक शिक्षा विभाग के नए सत्र 2013.14 के आरंभ के अवसर पर संस्थान के नज़ीर सभागार में एक समारोह का आयोजन किया गया। समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में कलकत्ता विश्वविद्यालय के हिंदी विभाग के प्रोफेसर अमरनाथ शर्मा पधारे। कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्ज्वलन एवं वाग्देवी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर किया गया। नवागत छात्र.छात्राओं ने सरस्वती वंदना और संस्थान गीत गाया। संस्थान के वरिष्ठ प्रोफेसर रामवीर सिंह ने मुख्य अतिथि का शॉल ओढ़ाकर स्वागत किया। मुख्य अतिथि प्रोण् शर्मा को इस अवसर पर एक स्मृति चिह्न भी भेंट किया गया। अध्यापक शिक्षा विभाग के अध्यक्ष प्रोण् विद्याशंकर शुक्ल के स्वागत भाषण के बाद कार्यक्रम की शुरुआत हुई। मुख्य अतिथि के आसन से बोलते हुए प्रोण् अमरनाथ शर्मा ने कहा कि आज हिंदी को लेकर हमारी चिंताएं गंभीर हो चुकी हैं। हिंदी का यह संकट उतना बाहरी नहीं हैए जितना कि भीतरी। हम सभी जानते हैं कि हिंदी अनेक छोटी.बड़ी बोलियों का समुच्चय है। आज संकट के इस दौर में हिंदी की अपनी ही बोलियां अपनी अलग.अलग सत्ता की मांग कर रही हैं। ये बोलियां संविधान की आठवीं अनुसूची में शामिल होकरए अपना स्वतंत्र
अस्तित्व चाह रही हैं। लेकिन शायद उन्हें इस बात का बोध नहीं है कि उनका यह कदम आत्मघाती साबित होगा। स्वयं हिंदी की भी अपूरणीय क्षति होगी। प्रोण् शर्मा ने कहा कि भोजपुरीए राजस्थानीए अवधीए ब्रज आदि हिंदी की बड़ी और महत्वपूर्ण बोलियों की तरफ से बराबर इस प्रकार की विघटनकारी मांगें उठ रही हैं। कुछ नेता और छुटभैये
साहित्यकार इस तरह की मांगों को अपने क्षुद्र स्वार्थों के कारण बढ़ावा दे रहे हैं। प्रोण् शर्मा ने उदाहरण सहित
यह तथ्य सामने रखा कि कैसे जब एक बोली आठवीं अनुसूची में शामिल होकर भाषा का दर्जा हासिल कर लेगीए तब एक स्वतंत्र भाषा के रूप में स्वयं वह बोली कितनी शक्तिहीन और दरिद्र हो जाएगी। उन्होंने स्पष्ट किया कि हिंदी की ताकत उसकी तमाम बोलियाँ हैं और इसी कारण वह देश की लगभग आधी जनसंख्या की भाषा बनी हुई है। हिंदी को उसकी बोलियों से अलग करने के पीछे जो साम्राज्यवादी साजिश हैए प्रोण् शर्मा ने उसका बारिकी से खुलासा किया।
आगे उन्होंने कहा कि सारी बोलियों का सम्मिलित रूप हिंदी है। हिंदी की यह सम्मिलित शक्ति ही देश में फल.फैल
रहे नए साम्राज्यवाद पर अंकुश लगा सकेगी। अन्यथा एक नए किस्म की गुलामी झेलने के लिए हमें तैयार रहना होगा। अंग्रेजी के रूप में नई सांस्कृतिक गुलामी के शिकंजे में हम बड़ी तेजी से आते जा रहे हैं। मुख्य अतिथि के उदबोधन के बाद अध्यक्षीय वक्तव्य प्रोण् रामवीर सिंह ने दिया। धन्यवाद ज्ञापन किया कुलसचिव डॉण् चंद्रकांत त्रिपाठी ने। कार्यक्रम का संचालन डॉण् सुनीता शर्मा ने किया। इस अवसर पर संस्थान के शैक्षिक सदस्यों में प्रोण् महेन्द्र सिंह राणाए प्रोण् सुशीला थॉमसए प्रोण् देवेन्द्र शुक्लए डॉण् निरंजन सिंहए डॉण् भरत सिंह पमारए डॉण् प्रमोद कुमार शर्माए श्रीमती तस्मीना हुसैनए डॉण् सुनीता शर्माए डॉण् राजबली पाठकए डॉण् अशोक मिश्रए डॉण् प्रमोद रावतए प्रशासनिक अधिकारी श्री रामेश्वर सिंहए लेखाधिकारी श्री अनिल कुमार चौधरीए श्री अनिल पांडेय आदि उपस्थित थे। नवागत स्वदेशी छात्र.छात्राओं ने बड़ी संख्या में इस समारोह में हिस्सा लिया।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Comments (0)

DISTRICT WISE CHILD SEX RATIO

Posted on 06 August 2013 by admin

DISTRICT WISE CHILD SEX RATIO (0-6), UTTAR PRADESH
SEX RATIO (0-6)

DISTRICT    2001    2011
Bijnor    905    870
Moradabad    912    909
Rampur    922    919
Ghaziabad    854    850
Gautam Buddha Nagar    854    845
Bulandshahar    867    844
Agra    866    835
Firozabad    887    879
Mainpuri    892    878
Shahjahanpur    895    902
Kheri    943    926
Sitapur    936    921
Rae Bareli    941    929
Farrukhabad    897    884
Kannauj    912    897
Saharanpur    872    883
Muzaffarnagar    859    858
Jyotiba Phule Nagar    911    898
Meerut    857    850
Baghpat    850    837
Aligarh    885    871
Mahamaya Nagar    886    862
Mathura    872    871
Budaun    890    902
Bareilly    906    900
Pilibhit    942    909
Hardoi    914    863
Unnao    923    913
Lucknow    915    913
Etawah    895    870
Auraiya    894    895
Kanpur Dehat    892    896
Kanpur Nagar    869    870
Jalaun    889    880
Jhansi    886    859
Banda    917    898
Chitrakoot    928    907
Fatehpur    927    905
Barabanki    941    930
Faizabad    945    927
Ambedkar Nagar    942    929
Balrampur    961    968
Gonda    952    924
Siddharthnagar    964    922
Gorakhpur    934    905
Kushinagar    955    917
Deoria    948    921
Jaunpur    930    916
Ghazipur    934    907
Chandauli    937    976
Sonbhadra    957    920
Etah    880    878
Kanshi Ram Nagar    905    888
Lalitpur    931    914
Hamirpur    904    885
Mahoba    900    897
Pratapgarh    936    915
Kaushambi    946    926
Allahabad    917    902
Sultanpur    941    921
Bahraich    965    933
Shrawasti    944    923
Basti    938    922
Sant Kabir Nagar    941    940
Mahrajganj    958    924
Azamgarh    949    916
Mau    946    924
Ballia    942    897
Varanasi    919    896
Sant Ravidas Nagar (Bhadohi)    916    898
Mirzapur    928    902

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Comments (0)

हरिश्चन्द्र धानुक शिवाजी वाहिनी के मीडिया प्रभारी मनोनीत।

Posted on 06 August 2013 by admin

शिवाजी वाहिनी के अध्यक्ष दिलीप साहू ने लखनऊ के वरिष्ठ समाजसेवी हरिश्चन्द्र धानुक को शिवाजी वाहिनी उ0प्र0 का मीडिया प्रभारी मनोनीत किया। श्री साहू ने हरिश्चन्द्र धानुक से आशा व्यक्त किया कि सामाजिक व राष्ट्रवादी संगठन शिवाजी वाहिनी के प्रति पूरी लगन व निष्ठा के साथ कार्य करेंगे।
हरिश्चन्द्र धानुक को शिवाजी वाहिनी का मीडिया प्रभारी बनाए जाने पर शिवाजी वाहिनी के अध्यक्ष दिलीप साहू को धन्यवाद देते हुए लालबाबू गिरी, देवेन्द्र सिंह, अनिल जैन ‘गिरीश‘ महेश साहू ‘दद्द‘ू ने कहा कि श्री धानुक के मनोनयन से शिवाजी वाहिनी के प्रचार प्रसार में मजबूती प्रदान होगी।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Comments (0)

मुख्यमंत्री पीडि़त सहायता कोष में आज 13,56,254 रुपये की धनराशि प्राप्त हुई

Posted on 06 August 2013 by admin

उत्तराखण्ड की दैवी आपदा से पीडि़त लोगों के सहायतार्थ मुख्यमंत्री पीडि़त सहायता कोष में आज 13,56,254 रुपये की धनराशि प्राप्त हुई, जिसका विवरण निम्नवत है-
क्र.सं.    नाम    धनराशि
1    अध्यक्ष, जिला उपभोक्ता विवाद प्रतितोष फोरम, अम्बेडकर नगर    3200
2    अध्यक्ष, जिला उपभोक्ता विवाद प्रतितोष फोरम, कानपुर देहात    2100
3    अध्यक्ष, जिला उपभोक्ता विवाद प्रतितोष फोरम, आगरा     3950
4    अध्यक्ष, जिला उपभोक्ता विवाद प्रतितोष फोरम, सीतापुर    5600
5    अध्यक्ष, जिला उपभोक्ता विवाद प्रतितोष फोरम, हमीरपुर    4700
6    रीडर, जिला उपभोक्ता विवाद प्रतितोष फोरम, चित्रकूट    5100
7    जिलाधिकारी, सीतापुर    46000
8    जिलाधिकारी, ललितपुर    136070
9    जिलाधिकारी, महराजगंज    655100
10    जिलाधिकारी, फर्रूखाबाद    65200
11    जिलाधिकारी, संत रविदास नगर (भदोही)    8856
12    जिलाधिकारी, रामपुर    5001
13    सचिव, कृषि उत्पादन मण्डी समिति शाहपुर, मुजफ्फरनगर    10300
14    वरिष्ठ अधीक्षक, केन्द्रीय कारागार, फतेहगढ़    13615
15    जिला पंचायत राज अधिकारी, मैनपुरी    249490
16    जिला प्रोबेशन अधिकारी, चन्दौली    4400
17    जिला प्रोबेशन अधिकारी, उन्नाव    2700
18    जिला पूर्ति अधिकारी, हरदोई    14000
19    अध्यक्ष, नगर पंचायत खड्डा, कुशीनगर    11000
20    सहायक आयुक्त एवं सहायक निबन्धक, सहकारिता, चन्दौली    11500
21    जिला बचत अधिकारी, हाथरस    2500
22    क्षेत्रीय दुग्धशाला विकास अधिकारी, गोरखपुर मण्डल, गोरखपुर    34242
23    अधिशासी अभियन्ता, विशेष खण्ड, फतेहपुर    17060
24    प्रधानाचार्य, स्वामी कृष्णानन्द इण्टर कालेज, अलीगढ़    20000
25    प्रधानाचार्य, शा0दे0रा0क0इ0कालेज दौरऊ मोड़, अलीगढ़    17500
26    प्राचार्य जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान, संत रविदास नगर (भदोही)    1870
27    कोल/लि0 कोल, कमांडिंग आफिसर, 91 उ0प्र0 बी0एन0, एन0सी0सी0, मुगलसराय    5200
कुल योग    1356254ण्00

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Comments (0)

अब ई-पेमेन्ट से मिलेगा मंत्रियों को वेतन, भत्ते एवं अन्य देय

Posted on 06 August 2013 by admin

अब उत्तर प्रदेश के मंत्रियों, राज्य मंत्रियों तथा उप मंत्रियों को ई-पेमेन्ट के जरिये वेतन, व अन्य देय मिलेंगे। नयी व्यवस्था के अनुसार अब इनके वेतन आदि का आहरण सचिवालय प्रशासन विभाग के आहरण वितरण अधिकारी द्वारा किया जायेगा। इसकी वजह यह है कि गत् अप्रैल से ई-पेमेन्ट व्यवस्था लागू कर दिये जाने के कारण आहरण की प्रक्रिया में परिवर्तन के फलस्वरूप उनके देयों का आहरण समय से नहीं हो पाने के कारण कठिनाई का अनुभव किया जा रहा था। साथ ही जब मंत्री अपने क्षेत्र में होते थे तो देयकों पर उनके हतस्ताक्षर न होने के कारण उन्हें समय से भुगतान नहीं हो पाता था।
उल्लेखनीय है कि इससे पूर्व मंत्री अपने वेतन का आहरण कोषागार से प्राधिकार पत्र के आधार पर अपने हस्ताक्षरों से करते थे। प्रमुख सचिव वित्त, द्वारा इस संबंध में जारी आदेश के अनुसार शासन द्वारा की गयी यह नयी व्यवस्था तात्कालिक प्रभाव से लागू होगी।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Comments (0)

जावेद उस्मानी के अधिकारियों को निर्देश

Posted on 06 August 2013 by admin

उत्तर प्रदेश के मुख्य सचिव श्री जावेद उस्मानी ने अधिकारियों को निर्देश दिये हैं कि ड्राइवरों की गलती से होने वाली सड़क दुर्घटनाओं को रोकने हेतु केन्द्र सरकार के सहयोग से ड्राइवरों को प्रशिक्षित करने के लिए प्रदेश में ड्राइवर प्रशिक्षण एवं अनुसंधान संस्थान स्थापित करने के लिए शीघ्र ही एक प्रस्ताव तैयार कर सक्षम स्तर से अनुमोदन प्राप्त करने के उपरान्त भारत सरकार को स्वीकृत करने हेतु भेजा जाये। उन्होंने कहा कि सेवारत ड्राइवरों एवं खतरनाक मालवाहक ड्राइवरों के प्रशिक्षण हेतु प्रशिक्षण ओरियंटेड रिफ्रेशर कोर्स तथा प्रशिक्षण कोर्स का संचालन कराया जायेगा। उन्हांेने कहा कि इस प्रशिक्षण संस्थान में वाहनों की रूटीन मैन्टिनैंस हेतु प्रशिक्षण तथा सुरक्षित ड्राइविंग के लिए कोचिंग आदि की व्यवस्था सुनिश्चित कराई जायेगी।
मुख्य सचिव आज शास्त्री भवन स्थित अपने कार्यालय कक्ष के सभागार मंे आई0डी0टी0आर0 जनपद रायबरेली में ड्राइविंग ट्रेनिंग एवं रिसर्च इंस्टीट्यूट की स्थापना संबंधी बैठक की अध्यक्षता कर रहे थे।
प्रमुख सचिव परिवहन श्री बी0एस0 भुल्लर ने बैठक में बताया कि देश में प्रत्येक वर्ष लगभग 1.4 लाख लोग सड़क दुर्घटनाओं में मारे जाते हैं, जिनमें लगभग 15000 लोग केवल उत्तर प्रदेश के होते हैं। उन्होंने बताया कि भारत सरकार के निर्देशानुसार लगभग 16.78 करोड़ रूपये की लागत से आई0डी0टी0आर0 जनपद रायबरेली में ड्राइविंग ट्रेनिंग एवं रिसर्च इंस्टीट्यूट की स्थापना कराने हेतु प्रस्ताव तैयार कराया जाये।
बैठक में प्रमुख सचिव राजस्व श्री के0एस0 अटोरिया, सचिव वित्त श्री बी0एम0 जोशी, जिलाधिकारी, रायबरेली श्री अमित गुप्ता सहित अन्य वरिष्ठ अधिकारीगण उपस्थित थे।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Comments (0)

बुधवार 07 अगस्त को स्थगित रहेगा जनता दर्शन

Posted on 06 August 2013 by admin

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री श्री अखिलेश यादव के सरकारी आवास 5, कालिदास मार्ग पर जनता दर्शन कार्यक्रम का आयोजन बुधवार 07 अगस्त, 2013 को स्थगित रहेगा।
एक सरकारी प्रवक्ता ने आज यहां यह जानकारी देते हुए बताया कि माहे रमजान तथा दिनांक 09 अगस्त को सम्भावित ईद को देखते हुए यह आयोजन स्थगित किया गया है।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Comments (0)

पाॅपुलेशन फस्र्ट् द्वारा प्रविष्टियों के लिये आमंत्रण जेण्डर संवेदनशीलता पर २०१२.२०१३ लाडली मीडिया पुरस्कार एवं एड्वर्टाइज़िंग पुरस्कार (LMAAGS)

Posted on 06 August 2013 by admin

edited-dsc_0164पाॅपुलेशन फस्र्ट द्वारा आयोजित जेंडर संवेदनशीलता पर पांचवा लाडली मीडिया पुरस्कार- उत्तरी क्षेत्र के लिए मीडिया को अपनी प्रविष्टियां भेजने के लिये आमंत्रित करता है।
लाडली मीडिया एवं  एड्वर्टाइज़िंग पुरस्कार की शुरूआत सर्व प्रथम मुम्बई में मार्च 2007 से की गई थी और बाद में यह यूएनएफपीए के समर्थन से राष्ट्रिय स्तर पर आय¨जित किया जाने लगा। ये पुरस्कार जेण्डर के मुद्दे पर यथासंभव समर्थन देने के लिये प्रिंट एवं इलेक्ट्राॅनिक मीडिया (टीवी, रेडिय¨ एवं वेब) अ©र विज्ञापन जगत द्वारा किए गए सराहनीय प्रयास¨ं को मान्यता एवं सम्मान प्रदान करने के उद्देश्य से स्थापित किए गए थे। इन पुरस्कार के लिए प्रिन्ट एवं इलेक्ट्राॅनिक मीडिया के न्यूज फीचर्स, लेख, संपादकीय एवं ख¨जपूर्ण खबर¨ं अ©र विज्ञापन एजेंसिय¨ं के उत्पाद¨ं, सेवाअ¨ं एवं सार्वजनिक उद्ब¨धन¨ं के बारे में विज्ञापन¨ं एवं जिंगल्स पर विचार किया जाता है।

इसमें व्यक्तिगत एएड्वर्टाइज़िंग एजेंसिय¨ं एवं मीडिया घरान¨ं (समुह प्रविष्टी ) से सभी श्रेणिय¨ं में बहु-प्रविष्टिय¨ं क¨ भी बढ़ावा दिया जाता है। ये प्रविष्टियां १ जनवरी, २०१२ अ©र ३० जून २०१३ के बीच प्रकाशित/प्रसारित हुई ह¨ं।
उत्तरी क्षेत्र के पुरस्कार चंडीगढ़ए छत्तीसगढ़ए दिल्लीए हरयाणाए हिमाचल प्रदेशए जम्मू और कश्मीरए मध्य प्रदेशए पंजाबए उत्तर प्रदेश अ©र उत्तराखंड के विज्ञापन तथा मीडिया के प्र¨फेशनल्स/फ्रीलांसर्स क¨ दिए जाते हैं।

उत्तर क्षेत्र के लिए प्रविष्टियां भेजने की अंतिम तिथि 15 सितम्बर २०१३ है। निर्णायक मंडल में मीडिया जगत की जानी-मानी हस्तियां शामिल हैं। उत्तर क्षेत्र एवं पश्चिमी क्षेत्र के लिए पुरस्कार समार¨ह नवंबर माह में दिल्ली में ह¨गा।

लाडली बालिकाअ¨ं के लिये एक अभियान है जो पाॅपुलेशन फस्र्ट् मुंबई स्थित एक गैर-सरकारी संगठन द्वारा चलाया जा रहा है। यह संगठन स्वास्थ्य, जनसंख्या अ©र महिलाअ¨ं से संबंधित मुद्दों पर कार्य कर रहा है। लाडली प्यार की एक शब्दावली है, जिसका हिन्दी में अर्थ है- लाड़-प्यार के साथ पली बेटी। लाड़ली एक व्यापक संवाद अभियान है, जिसका उद्देश्य समाज में महिलाअ¨ं एवं लड़किय¨ं की एक सकारात्मक छवि क¨ बढ़ावा देना अ©र समुदाय¨ं, काॅलेज¨ं तथा मीडिया के साथ मिल-जुलकर उस प्रबल मानसिकता में बदलाव लाना है, ज¨ महिलाअ¨ं का कम महत्व देती है। लाडली के बारे में मीडिया की पैरवी में अनेक गतिविधियां शामिल हैं, जैसे- मीडिया फेल¨शिप्स, कार्यरत पत्रकार¨ं एवं पत्रकारिता के छात्र¨ं के लिए जेंडर संबंधी संवेदनशीलता लाने की कार्यशालाएं, टीवी चैनल्स के क्रिएटिव डायरेक्टर्स के साथ पारस्परिक बातचीत, विज्ञापन जगत के प्र¨फेशनल्स के साथ विज्ञापन का विश्लेषण।

वर्ष २०११.२०१२ के उत्तर क्षेत्र के लिए पुरस्कार समारंभ में श्री अखिलेश यादव ;मुख्यमंत्रीए उत्तर प्रदेशद्धए श्री जयंत कृष्णा ;टाटा समूह के प्रमुख सलाहगारद्ध के द्वारा मीडिया के २३ व्यक्तिय¨ं क¨ पुरस्कार¨ं से सम्मानित किया गया।

पाॅपुलेशन फस्र्ट् के बारे में:पाॅपुलेशन फस्र्ट् एक गैर-सरकारी संगठन है जो महिला अधिकार¨ं एवं सामाजिक विकास के परिप्रेक्ष्य से जनसंख्या अ©र स्वास्थ्य से जुड़े उन मुद््दों पर ध्यान केंद्रित करता है, जिनका सामना आज देश कर रहा है। यह ट्रस्ट भारत के एक संतुलित, निय¨जित एवं स्थिर जनसंख्या के लक्ष्य की दिशा में कार्यरत है। इसके मुख्य उद्देश्य जनसंख्या में जेंडर का असंतुलन घटाने में मदद करना है। ब¨म्बे पब्लिक ट्रस्ट एक्ट, 1950 के तहत एक पब्लिक ट्रस्ट के रूप में इस ट्रस्ट का 2002 में पंजीकरण किया गया था। प्रख्यात ट्रस्टिय¨ं अ©र सलाहकार परिषद के सदस्य¨ं का एक समूह इसका मार्गदर्शन करता है। (www.populationfirst.org)

यूएनएफपीए के बारे में:भारत स्थित संयुक्त राष्ट्र जनसंख्या फंड (यूएनएफपीए) भारतीय जनता के स्वास्थ्य की बेहतरी की दिशा में कार्यरत है। यह अपनी पहल¨ं के लिए जनसंख्या के डाटा अ©र श¨ध का उपय¨ग करता है। इंडिया प्र¨ग्राम यूएनएफपीए का विशाल कार्यक्रम है अ©र नीति निर्धारक¨ं, सरकारी संस्थाअ¨ं, गैर-सरकारी संगठन¨ं अ©र व्यापक समुदाय के साथ निकटता से मिल-जुलकर कार्य करता है। यूएनएफपीए जनन स्वास्थ्य के बारे में सुसूचित विकल्प चुनने में नागरिक¨ं, विशेषकर महिलाअ¨ं क¨ सशक्त बनाने पर ज¨र देता है। इसमें मानसिक स्वास्थ्य भी शामिल है। (www.unfpa.org)
उत्तर क्षेत्र की सभी प्रविष्टियां निम्नलिखित पते पर 15 सितम्बर २०१३  तक पहुंचना आवश्यक है:
हिन्दी अ©र उर्दू की प्रविष्टियां -  अलका पाण्डे ;91 9839369393द्धए बी ३०३ राज सम्पति कॉलोनीए मॉल अवेन्युए लखनौव २२६००१ए उत्तर प्रदेश          और
हिन्दी अ©र उर्दू की प्रविष्टियां -  कुमुद सिंहए ;91 9926311225द्ध । ३१ए फ्लैट नं १०२ए सेवॉय अपार्टमेंटए हाउसिंग बोर्ड कोलोनीए कोह दृ ए.फिजाए भोपाल ४६२००१
अंग्रेजी की प्रविष्टियां - माधवी श्री ;91 8130841071 द्धए ब्ध्व्  एस मढोकए ४ध्३ शान्तिनिकेतनए नयी दिल्ली ११००२६
पंजाबी की प्रविष्टियां: सोहन सिंह रावतए ;91 9855174539द्ध  नं २२९५ध् ।ए सेक्टर ३७ध् बबए चंडीगढ़ १६००३६
Email: laadli.north@gmail.com

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Comments (0)

Advertise Here

Advertise Here

 

August 2013
M T W T F S S
« Jul   Sep »
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031  
-->









 Type in