Categorized | लखनऊ.

अब ई-पेमेन्ट से मिलेगा मंत्रियों को वेतन, भत्ते एवं अन्य देय

Posted on 06 August 2013 by admin

अब उत्तर प्रदेश के मंत्रियों, राज्य मंत्रियों तथा उप मंत्रियों को ई-पेमेन्ट के जरिये वेतन, व अन्य देय मिलेंगे। नयी व्यवस्था के अनुसार अब इनके वेतन आदि का आहरण सचिवालय प्रशासन विभाग के आहरण वितरण अधिकारी द्वारा किया जायेगा। इसकी वजह यह है कि गत् अप्रैल से ई-पेमेन्ट व्यवस्था लागू कर दिये जाने के कारण आहरण की प्रक्रिया में परिवर्तन के फलस्वरूप उनके देयों का आहरण समय से नहीं हो पाने के कारण कठिनाई का अनुभव किया जा रहा था। साथ ही जब मंत्री अपने क्षेत्र में होते थे तो देयकों पर उनके हतस्ताक्षर न होने के कारण उन्हें समय से भुगतान नहीं हो पाता था।
उल्लेखनीय है कि इससे पूर्व मंत्री अपने वेतन का आहरण कोषागार से प्राधिकार पत्र के आधार पर अपने हस्ताक्षरों से करते थे। प्रमुख सचिव वित्त, द्वारा इस संबंध में जारी आदेश के अनुसार शासन द्वारा की गयी यह नयी व्यवस्था तात्कालिक प्रभाव से लागू होगी।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.

Advertise Here

Advertise Here

 

March 2026
M T W T F S S
« Sep    
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
3031  
-->









 Type in