Archive | July, 2013

पिछड़ा क्षेत्र अनुदान निधि योजना की कार्ययोजना शेष 17 जनपदों की आगामी 31 जुलाई से पूर्व भारत सरकार को प्रत्येक दशा में प्रेषित कर दी जाये: मुख्य सचिव

Posted on 03 July 2013 by admin

  • पूर्व मेें प्रेषित 08 जनपदों हेतु 189.05 करोड़ रूपये की परियोजना स्वीकृत कराने के प्रयास किये जायं: जावेद उस्मानी
  • निर्मल भारत योजना के अन्तर्गत वित्तीय एवं भौतिक लक्ष्य को प्रत्येक दशा में प्राप्त करने हेतु प्रगति की रिपोर्ट मासिक उपलब्ध करानी होगी: मुख्य सचिव
  • मुख्य सचिव द्वारा विकास एजेण्डा के अन्तर्गत पिछड़ा क्षेत्र अनुदान निधि तथा निर्मल भारत योजना की समीक्षा

02 जुलाई, 2013

उत्तर प्रदेश के मुख्य सचिव श्री जावेद उस्मानी ने निर्देश दिये हैं कि पिछड़ा क्षेत्र अनुदान निधि योजना की कार्ययोजना शेष 17 जनपदों की आगामी 31 जुलाई से पूर्व भारत सरकार को प्रत्येक दशा में प्रेषित कर दी जाये तथा पूर्व मेें प्रेषित 08 जनपदों-गोण्डा, महाराजगंज, कुशीनगर, बहराइच, बांदा, कौशाम्बी, फतेहपुर एवं जालौन जनपद हेतु 189.05 करोड़ रूपये की परियोजना शीघ्र स्वीकृत कराने का प्रयास किया जाय। उन्होंने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों के विकास कार्यों को सर्वोच्च प्राथमिकता देकर चिन्हित क्रिटिकल गैप्स दूर किया जाये। उन्हांेने कहा कि अनजुड़ी बसावटों को एकल कनेक्टिविटी से जोड़ने हेतु प्रधानमंत्री ग्रामीण सड़क योजना के अन्तर्गत निर्धारित निर्माण विशिष्टियों के अनुरूप ग्रामीण सम्पर्क मार्गांे का निर्माण कराया जाये। उन्हांेने कहा कि वर्तमान वित्तीय वर्ष 2013-14 में योजनान्तर्गत प्राप्त होने वाली धनराशि 853.17 करोड़ रूपये का लक्ष्य के अनुसार जनपदवार वितरण सुनिश्चित कराने हेतु योजना 15 दिन में बनाकर प्रस्तुत की जाये। उन्हांेने यह भी निर्देश दिये कि पिछड़ा क्षेत्र अनुदान निधि के अन्तर्गत विगत 2008 से 2013 तक पूर्ण कराये गये 19796 कार्यों में से कुछ कार्यों की जनपदवार रैन्डम चेकिंग कराई जाय एवं यदि किसी जनपद में चेकिंग के दौरान अनियमितता प्राप्त हो तो उस जनपद के अधिक से अधिक कार्यांे को चेक कराया जाये।
मुख्य सचिव आज शास्त्री भवन स्थित अपने कार्यालय कक्ष के सभागार मंे विकास  एजेण्डा के अन्तर्गत पिछड़ा क्षेत्र अनुुदान निधि तथा निर्मल भारत अभियान के कार्याें की समीक्षा कर रहे थे। उन्होंने कहा कि पिछड़ा क्षेत्र अनुदान निधि के अन्तर्गत पाइप वाटर सप्लाई एवं मिनी पाइप वाटर सप्लाई की योजनाएं विशेष रूप से जे0ई0/ए0ई0 एवं पेयजल गुणवत्ता प्रभावित क्षेत्रों में क्रियान्वित करायी जाये। उन्हांेने कहा कि ग्रामीण आन्तरिक मार्गाें पर सी0सी0 रोड व ड्रेन का निर्माण कराया जाये। उन्होंने बताया कि योजनान्तर्गत प्रदेश के 35 जनपद अम्बेडकर नगर, आजमगढ़, बहराइच, बलरामपुर, बाॅदा, बाराबंकी, बस्ती, बदायॅू, चन्दौली, चित्रकूट, एटा, फर्रूखाबाद, फतेहपुर, गोण्डा, गोरखपुर, हमीरपुर, हरदोई, जालौन, जौनपुर, कौशाम्बी, कुशीनगर, लखीमपुर खीरी, ललितपुर, महाराजगंज, महोबा, मिर्जापुर, प्रतापगढ़, रायबरेली, सन्त कबीरनगर, श्रावस्ती, सिद्धार्थनगर, सीतापुर, सोनभद्र, उन्नाव, कासगंज आच्छादित होंगे।
श्री उस्मानी ने कहा कि निर्मल भारत योजना के अन्तर्गत वित्तीय एवं भौतिक लक्ष्य को प्रत्येक दशा में प्राप्त करना होगा, जिसके प्रगति की रिपोर्ट मासिक उपलब्ध करानी होगी। उन्होने कहा कि वित्तीय वर्ष 2013-14 में भौतिक लक्ष्य 18,36,434 के सापेक्ष भौतिक प्रगति 2519 अभी तक अर्जित की गई है जो कम है। उन्हांेने कहा कि योजनाओ का निरन्तर अनुश्रवण सुनिश्चित कर अधिक से अधिक धनराशि भारत सरकार से प्राप्त की जाये। उन्होंने कहा कि इस योजना के अन्तर्गत ग्रामीण क्षेत्रों में सर्व-शिक्षा अभियान में शामिल न किये गये विद्यालयांे और आंगनबाड़ी केन्द्रों को समुचित स्वच्छता-सुविधाआंे के साथ कवर किया जाये तथा छात्रों के बीच स्वास्थ्य शिक्षा व साफ-सफाई की आदतों को बढ़ावा दिया जाये। ग्रामीण क्षेत्रों में सम्पूर्ण स्वच्छता के लिए ठोस और तरल अपशिष्ट प्रबन्धन पर विशेष ध्यान देते हुए समुदाय प्रबंधित पर्यावरणीय स्वच्छता पद्धति विकसित की जाये।
बैठक में प्रमुख सचिव, पंचायती राज्य श्री अशोक कुमार, निदेशक पंचायती राज्य श्री  सौरभ बाबू एवं अन्य वरिष्ठ अधिकारीगण उपस्थित थे।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Comments (0)

राष्ट्रीय एकीकरण विभाग के विशेष सचिव द्वारा कतिपय स्थानीय समाचार पत्रों में दिया गया वक्तव्य निराधार, मिथ्या एवं तथ्यों से परे

Posted on 03 July 2013 by admin

  • प्रधान महालेखाकार उत्तर प्रदेश, इलाहाबाद द्वारा ग्रामीण  अभियंत्रण विभाग के परफार्मेन्स आॅडिट की ड्राफ्ट रिपोर्ट को  कैग की रिपोर्ट बताकर दिग्भ्रमित किया गया

02 जुलाई, 2013
उत्तर प्रदेश सरकार ने राष्ट्रीय एकीकरण विभाग के विशेष सचिव श्री हरि शंकर पाण्डेय द्वारा कतिपय स्थानीय समाचार पत्रों में दिए गए वक्तव्य का खण्डन करते हुए उसे निराधार, मिथ्या एवं तथ्यों से परे बताया है। इस सम्बन्ध में राज्य सरकार के प्रवक्ता ने कहा कि श्री हरि शंकर पाण्डेय द्वारा ग्रामीण अभियंत्रण विभाग के कार्यकाल के दौरान राज्य कर्मचारी आचरण नियमावली में निर्दिष्ट नियमों के विपरीत कृत्य केे कारण नियुक्ति विभाग द्वारा उनके विरुद्ध अनुशासनिक कार्यवाही संस्थित की गई है।
प्रवक्ता ने कहा कि श्री पाण्डेय के विरुद्ध ग्रामीण अभियंत्रण विभाग की पत्रावली में श्री संजीव दुबे तत्कालीन प्रमुख सचिव, ग्रामीण अभियंत्रण विभाग द्वारा अंकित आदेशों से सम्बन्धित पृष्ठ को हटाने/गायब कर उसके स्थान पर सम्बन्धित पत्रावली में नवीन पृष्ठ जोड़कर टिप्पणी अंकित किए जाने के आरोप हैं।
यही नहीं, श्री पाण्डेय द्वारा सचिवालय की कार्यप्रणाली से इतर अपनी जांच रिपोर्ट की प्रति पृथक रूप से पत्र के माध्यम द्वारा मुख्य सचिव तथा कृषि उत्पादन आयुक्त को दी गई, जबकि यह जांच रिपोर्ट तत्कालीन प्रमुख सचिव को पत्रावली में प्रस्तुत की जानी चाहिए थी। इसी प्रकार बगैर पूर्वानुमति के समाचार पत्रों एवं इलेक्ट्राॅनिक मीडिया को प्रश्नगत जांच रिपोर्ट उपलब्ध करा दी गई। ऐसा करके श्री पाण्डेय ने अपनी शासकीय प्रास्थिति का दुरुपयोग किया, जिसके लिए उन्हें आरोपित किया गया।
ग्रामीण अभियंत्रण विभाग के निदेशक/मुख्य अभियन्ता की तथाकथित गलत जन्म तिथि से सम्बन्धित बिन्दु के सम्बन्ध में सरकारी प्रवक्ता ने बताया कि ग्रामीण अभियंत्रण विभाग के निदेशक श्री उमा शंकर की जन्मतिथि 25.10.1957 होने के सम्बन्ध में अभिलेखीय साक्ष्य उपलब्ध है। हाईस्कूल के प्रमाण पत्र, में श्री उमा शंकर की जन्मतिथि 25.10.1957 अंकित है एवं माध्यमिक शिक्षा परिषद का पत्र भी, इस जन्मतिथि की पुष्टि स्वरूप उपलब्ध है। इसके अतिरिक्त श्री उमा शंकर की सेवा पुस्तिका में भी यही जन्मतिथि अंकित है।
इस प्रकार श्री उमा शंकर की जन्मतिथि से सम्बन्धित अभिलेख यथा हाईस्कूल के प्रमाण पत्र तथा सेवा पुस्तिका में उनकी अंकित जन्मतिथि को संशोधित या बदला नहीं गया है वरन् ग्रामीण अभियंत्रण विभाग के सहायक अभियंताओं की पारस्परिक ज्येष्ठता सूची में उनकी त्रुटिपूर्ण अंकित जन्मतिथि (25.10.1951) को नियमानुसार माध्यमिक शिक्षा परिषद, उ0प्र0 इलाहाबाद से पुष्टि कराने के पश्चात् सक्षम स्तर से अनुमोदनोपरान्त आदेश दिनांक 16.06.2009 द्वारा संशोधित (त्मबजपलि) किया गया है।
समाचार पत्रों के श्री पाण्डेय द्वारा कैग की रिपोर्ट के हवाले से भ्रम फैलाए जाने के सम्बन्ध में सरकारी प्रवक्ता ने स्पष्ट किया है कि यह रिपोर्ट महालेखाकार उत्तर प्रदेश द्वारा ग्रामीण अभियंत्रण विभाग के परफार्मेन्स आॅडिट की ड्राफ्ट रिपोर्ट है। परफार्मेन्स आॅडिट की इस ड्राफ्ट रिपोर्ट में प्रधान लेखाकार उत्तर प्रदेश इलाहाबाद द्वारा की गई संस्तुतियों एवं महालेखाकार उत्तर प्रदेश की अध्यक्षता में हुई समापन बैठक दिनांक 21.12.2012 के कार्यवृत्त में किसी प्रकार के घोटाले या ैबंउ जैसे शब्द का उल्लेख नहीं किया गया है, जैसा कि श्री पाण्डेय द्वारा अपनी रिपोर्ट में उल्लिखित किया गया है।
यहां यह भी बताना आवश्यक है कि कैग द्वारा जारी त्महनसंजपवद के पैरा 208(5) के अनुसार इस ड्राफ्ट रिपोर्ट का अन्तिमीकरण होना अभी बाकी है और इसको प्रधान महालेखाकार उत्तर प्रदेश के स्तर से संशोधित या ैमजजसम किया जा सकता है या उसे कैग की रिपोर्ट में सम्मिलित भी नहीं किया जा सकता है।
ऐसी स्थिति में श्री पाण्डेय द्वारा प्रश्नगत प्रकरण को विभागीय घोटाले या ैबंउ के रूप में समाचार पत्रों में उल्लिखित/आरोपित किया जाना पूर्णतया निराधार, काल्पनिक, मिथ्या एवं तथ्यों से परे है।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Comments (0)

भारत में कन्या भ्रूण हत्या व महिलाओं के खिलाफ हो रहे अत्याचार को रोकना होगा: शिवपाल सिंह यादव

Posted on 03 July 2013 by admin

02 जुलाई, 2013

हेल्प यू एजेकेशनल एवं चैरिटेबल ट्रस्ट द्वारा कन्या भ्रूण हत्या व महिलाओं के खिलाफ हो रहे अत्याचार को रोकने के लिए लोगों को प्रोत्साहित करने हेतु मंगलवार 02 जुलाई, 2013 को इन्दिरा गांधी प्रतिष्ठान, गोमतीनगर, लखनऊ में एक सांस्कृतिक संध्या का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि श्री शिवपाल सिंह यादव मा0 मंत्री लोक निर्माण विभाग, उ0प्र0 सरकार और विशिष्ट अतिथि मा0 श्री अरविन्द सिंह ’’गोप’’ ने दीप प्रज्ज्वलन कर कार्यक्रम का शुभारम्भ किया। कार्यक्रम का शुभारम्भ करते हुए मुख्य अतिथि मा0 श्री शिवपाल सिंह यादव ने कहा ’’अनूप जलोटा’’ जी एक बहुत बड़े फनकार हैं और यह हमारे लिए प्रसन्नता की बात है कि वह आज कन्या भू्रण हत्या व महिलाओं के खिलाफ हो रहे अत्याचार को रोकने के इस अच्छे कार्य में हमारे साथ है। भारत में कन्या भ्रूण हत्या का अपराध दिन पर दिन बढ़ता जा रहा है। यह बहुत अफसोसजनक बात है कि एक तरफ हम औरतों की पूजा करते हैं और दूसरी तरफ उन्हें गर्भ में ही खत्म कर देते हैं।
विशिष्ट अतिथि, मा0 श्री अरविन्द सिंह ’गोप’ ने कहा कि आजकल महिलाएं पुरुषों से किसी भी क्षेत्र में पीछे नहीं हैं। अतः हमें लड़के व लड़कियों के बीच भेदभाव को मिटाने के लिए आगे आना चाहिए। मुख्य अतिथि द्वारा फनकारों को प्रतीक-चिन्ह व पुष्पगुच्छ देकर स्वागत किया गया। विश्व के प्रख्यात व जाने-माने फनकार पद्मश्री श्री अनूप जलोटा जी ने ’’ऐसी लागी लगन’’ व ’’जग में सुन्दर है दो नाम ’’ भजन गाकर श्रोताओं को मंत्रमुग्ध कर दिया। शहर के प्रख्यात फनकार श्री मिथिलेश लखनवी जी ने अपने साथियों श्री सुभाष शर्मा, श्री गुंजन मैसी, श्री श्याम अवस्थी, श्री राकेश आर्या, प्रियंका मेहरोत्रा व निशा सिंह के साथ भजन ’’जहां-जहां प्रभु का स्थल हो वहां-वहां जाऊं’’ व वाली आसी जी की गजल ’’हम फकीरो की जो चाहे दुआ ले जाये ’’गाकर श्रोताओं का दिल जीत लिया।
कार्यक्रम में गीतकार श्री गोपालदास नीरज, श्री डी0पी0 बोरा, श्री अरुण शंकर शुक्ला ने भी भाग लिया। ट्रस्ट की चेयरमैन किरण अग्रवाल व प्रबन्ध न्यासी डा0 रूपल अग्रवाल ने सभी आए हुए अतिथियों, फनकारों व श्रोताओं का स्वागत किया। कार्यक्रम का संचालन हसन काजमी ने किया।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Comments (0)

अनुप जलोटा द्वारा नारी सशक्तिकरण पर भजन संध्या

Posted on 03 July 2013 by admin

हेल्प यू एजुकेशनल एवं चैरिटेबल ट्रस्ट द्वारा कन्या भ्रूण हत्या व महिलाओं के खिलाफ हो रहे अत्याचार को रोकने के लिए लोगों को प्रोत्साहित करने हेतु मंगलवार , 2.07.2013 को मार्स आॅडिटोरियम, इंदिरा गंाधी प्रतिष्ठान, विभूति खण्ड, गोमती नगर, लखनऊ में एक सांस्कृतिक कार्यक्रम “ स्पअम ब्वदबमतज व िच्ंकंउेीतमम ैीतप ।दनच श्रंसवजं ंदक डपजीपसमेी स्नबादंअप ” का आयोजन किया किया गया । मुख्य अतिथि , माननीय श्री शिवपाल सिंह यादव जी, मंत्री, पी0 डब्लू0 डी व सिचाई विभाग, उत्तर प्रदेश सरकार, विशिष्ट अतिथि, माननीय श्री अरविन्द्र सिंह “ गोप ” , मंत्री, ग्राम विकास, उत्तर प्रदेश सरकार, व श्रीमती अरूण कुमारी कोरी मंत्री, महिला कल्याण व संास्कृति विभाग उत्तर प्रदेश सरकार ने दीप प्रज्वलन कर कार्यक्रम का शुभारम्भ किया।
edited-untitled-1
कार्यक्रम का शुभारम्भ करते हुए मुख्य अतिथि माननीय श्री शिवपाल सिंह यादव जी ने कहा “ अनूप जलोटा जी एक बहुत बड़े फनकार हैं और ये हमारे लिए प्रसन्नता की बात है कि वह आज कन्या भ्रूण हत्या व महिलाओं के खिलाफ हो रहे अत्याचार को रोकने के इस अच्छे कार्य में हमारे साथ है। भारत में कन्या भ्रूण हत्या का अपराध दिन पर दिन बढ़ता जा रहा है। ये बहुत अफसोसजनक बात है कि एक तरफ हम औरतों की पूजा करते है और दूसरी तरफ उन्हे गर्भ में ही खत्म कर देते है। देश के उज्जवल भविष्य के लिये ये अपराध बन्द हो जाना चाहिये। उन्होने 1090 ॅवउमद भ्मसचसपदम को उ0 प्र0 सरकार का एक सराहनीय प्रयास बताया।

विशिष्ट अतिथि, माननीय श्री अरविन्द्र सिंह “ गोप ” ने कहा कि आजकल महिलायें पुरूषों से किसी भी क्षेत्र में पीछे नही है अतः हमे लड़के व लड़कियों के बीच भेदभाव को मिटाने के लिये आगे आना चाहिये।

विशिष्ट अतिथि माननीय श्रीमती अरूण कुमारी कोरी जी ने कहा कि यह ट्रस्ट का सराहनीय प्रयास है। मानवता की सेवा के लिये इस तरह के कार्यक्रमों का आयोजन एक अच्छा कदम है। हम सरकार की तरफ से हेल्प यु ट्रस्ट को हरसंभव मदद करेंगे ताकि हेल्प यु ट्रस्ट और बडे पैमाने पर समाजिक जिम्मेदारी ले सके।

अतिथियों व फनकारों का प्रतीक चिन्ह व पुष्प गुच्छ देकर स्वागत किया गया। इस कार्यक्रम में अतिथियों द्वारा कन्या भ्रूण हत्या व महिलाओं के साथ अत्याचार बंद हो
“ नामक पत्रक का विमोचन भी किया गया।
edited-untitled-2
विश्व के प्रख्यात व जाने-माने फनकार पद्मश्री श्री अनूप जलोटा जी ने “ऐसी लागी लगन” व ” जग में सुन्दर है दो नाम ” भजन गाकर श्रोताओं को मंत्रमुग्ध कर दिया। शहर के प्रख्यात फनकार श्री मिथिलेश लखनवी जी ने अपने साथियों के श्री सुभाष शर्मा (तबला), श्री गुंजन मैसी (की- बोर्ड) श्री श्याम अवस्थी (साइड रिदम), श्री राकेश आर्या (गिटार), प्रियंका मेहरोत्रा (गायक) व निशा सिंह (गायक) के साथ भजन “ जहाॅं-जहाॅं प्रभु का स्थल हो वहाॅं-वहाॅं मैं जाऊ” व वाली आसी जी की गजल ”हम फकीरो की जो चाहे दुआ ले जाये ” गाकर श्रोताओं का दिल जीत लिया।

इस कार्यक्रम के मुख्य प्रायोजक बैंक आॅफ इंडिया, घर होटल हरदोई व सी0 एल0 आर0 एस0 गु्रप लखनऊ थे। बैंक आॅफ इंडिया के जोनल मैंनेजर श्री एम0 के0 गुप्ता व घर होटल हरदोई के अध्यक्ष ज्ञान वर्धन अग्रवाल जी उपस्थित थे। ट्रस्ट की चेयरमेन किरन अग्रवाल व प्रबंध न्यासी डा0 रूपल अग्रवाल ने सभी आये हुए अतिथियों ,फनकारों व श्रोताओ का स्वागत किया व कहा कि हम कन्या भ्रूण हत्या व महिलाओं के खिलाफ हो रहे अत्याचार को रोकने में आपके सहयोग की अपेक्षा करतें है ट्रस्ट के संस्थापक हर्ष वर्धन अग्रवाल ने आये हुए सभी अतिथियों, संगीत कारों व श्रोताओ को धन्यावाद दिया व कहा कि आपके सहयोग से ही यह कार्यक्रम सफल हो सका है। व हम आगे भी आपसे इसी तरह के सहयोग की अपेक्षा करते है। साथ ही साथ सबको कन्या भ्रूण हत्या व महिलाओं के खिलाफ हो रहे अत्याचार को रोकने को कहा। कार्यक्रम का संचालन हसन काजमी जी ने किया।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Comments (0)

कांगे्रस ने जनता का विश्वास खो दिया - अमित शाह

Posted on 03 July 2013 by admin

02 जुलाई 2013 भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय महामंत्री एवं प्रदेश प्रभारी अमित शाह ने आज कहा कि सपा, बसपा और कांगे्रस ने जनता का विश्वास खो दिया है। जनता विकल्प के तौर पर हमे देख रही है। हमें भी जनआकांक्षाओं पर खरा उतरते हुए जनसमस्याओं के लिए आगे बढ़कर संषर्घ करते हुए खुद को एक मजबूत विकल्प के रूप में प्रस्तुत करने का प्रयास करना चाहिए। उन्होंने कहा “कांगे्रस मुक्त भारत“ के निर्माण के लिए हमे बूथ को केन्द्र मानकर संगठन के विस्तार के कार्य को करना चाहिए।
श्री शाह आज मेरठ में पश्चिम क्षेत्र के पार्टी पदाधिकारियों एवं प्रमुख कार्यकर्ताओं की बैठक को संबोधित कर रहे थे। बैठक को संबोधित करते हुए श्री शाह ने कहा कि पार्टी कार्यकर्ताओं को यह लक्ष्य मानकर काम करना चाहिए कि उत्तर प्रदेश में अब तक पार्टी का अधिकतम जितना ग्राफ रहा है उससे भी अधिक सीटे जीतकर एक नया रिकार्ड कायम करना है। इसके लिए हम सबको सुनियोजित ढ़ंग से रणनीति तैयार करके लोकसभा चुनाव की तैयारियों में जुटना होगा। उन्होंने पार्टी के सांसद विधायकों से अपील की कि वे जनता से जुडी समस्याओं को लेकर निर्णायक आंदोलन चलाये। जबकि पार्टी कार्यकर्ता बूथ को केन्द्र मानकर संगठन को मजबूत करने का काम करें। श्री शाह ने कहा आर्थिक स्वालंबन की प्रक्रिया में भी हमे मजबूती से काम करना होगा। उन्होंने पार्टी कार्यकर्ताओं का आवाहन किया कि वे पूरे मनोयोग से लोकसभा चुनाव की तैयारियों मे जुटकर पार्टी की विजय सुनिश्चित करने का मार्ग प्रशस्त करें।
पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष डा0 लक्ष्मीकांत बाजपेयी ने पार्टी कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि बूथ तक संगठन को सुदृढ़ करने की दिशा में और अधिक तेजी दिखाते हुए काम करें। कार्यकर्ताओं को अपने-अपने बूथों पर पार्टी की विजय सुनिश्चित कराने के लिए अभी से रणनीति बनाकर काम करने की जरूरत है। उन्होंने कहा हमे जनता से जुड़े मुद्दों को लेकर लगातार संघर्ष करते रहना चाहिये। डा0 बाजपेयी ने पार्टी संगठन की सुदृढ़ता के लिए चलाये जा रहे धन संग्रह अभियान में पार्टी कार्यकर्ताओं से सहयोग की अपेक्षा की। उन्होंने कार्यकर्ताओं का आवाहन करते हुए कहा कि पार्टी संगठन को मजबूत करने के किये जाने हर संघर्ष व आंदोलन में प्रदेश नेतृत्व हमेशा उनके साथ है।
पूर्व प्रदेश अध्यक्ष सूर्य प्रताप शाही ने कहा कि आगामी लोकसभा चुनाव में परिस्थितियां हमारे अनुकूल है। हम ऐतिहासिक जीत दर्ज करा सकते है। लेकिन इसके लिए हम सब को एकजुट हो कर पूरे मनोयोग से लोकसभा  चुनावों की तैयारियों को कारगर ढ़ंग से पूरा करना चाहिए। बैठक में पार्टी के प्रदेश महामंत्री (संगठन) राकेश कुमार, प्रदेश महामंत्री स्वतंत्र देव सिंह, रामनाथ कोविंद, प्रदेश उपाध्यक्ष अशोक कटारिया, प्रदेश मंत्री अश्विनी त्यागी, क्षेत्रीय अध्यक्ष भूपेन्द्र सिंह, सांसद राजेन्द्र अग्रवाल सहित पश्चिम क्षेत्र के अन्र्तगत आने वाली जिला ईकाईयों के जिलाध्यक्षों सहित, अन्य पार्टी पदाधिकारी भी उपस्थित थे।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Comments (0)

तालाब/पोखरों/चरागाहों/कब्रिस्तानों पर अतिक्रमण सम्बन्धी शिकायत जिला स्तरीय समिति से की जा सकती है

Posted on 03 July 2013 by admin

02 जुलाई, 2013

उच्च न्यायालय के आदेशों के अनुपालन में उत्तर प्रदेश शासन द्वारा तालाबों पोखरों, चरागाहों एवं कब्रिस्तानों से अतिक्रमण हटाने के निर्देश समस्त जिलाधिकारियों को दिये गये हैं। इस सम्बन्ध में जिला स्तर पर जिलाधिकारी की अध्यक्षता में एक समिति गठित की गयी है। इस समिति में अपर जिलाधिकारी सदस्य-संयोजक नामित किये गये हैं, जबकि वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक व नगर निकाय के अधिकारी जैसे नगर आयुक्त/अधिशासी अधिकारी सदस्य बनाये गये हैं।
इस सम्बन्ध में निदेशक, स्थानीय निकाय द्वारा आम लोगों से अनुरोध किया गया है कि यदि शहर सीमा में किसी को तालाबों, पोखरों, चरागाहों एवं कब्रिस्तानों पर अतिक्रमण संबंधी कोई शिकायत हो तो वह इस जिला स्तरीय समिति के समक्ष आवेदन कर सकते हैं।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Comments (0)

जनता विकल्प के तौर पर हमे देख रही है

Posted on 03 July 2013 by admin

भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय महामंत्री एवं प्रदेश प्रभारी अमित शाह ने आज कहा कि सपा, बसपा और कांगे्रस ने जनता का विश्वास खो दिया है। जनता विकल्प के तौर पर हमे देख रही है। हमें भी जनआकांक्षाओं पर खरा उतरते हुए जनसमस्याओं के लिए आगे बढ़कर संषर्घ करते हुए खुद को एक मजबूत विकल्प के रूप में प्रस्तुत करने का प्रयास करना चाहिए। उन्होंने कहा “कांगे्रस मुक्त भारत“ के निर्माण के लिए हमे बूथ को केन्द्र मानकर संगठन के विस्तार के कार्य को करना चाहिए।
श्री शाह आज मेरठ में पश्चिम क्षेत्र के पार्टी पदाधिकारियों एवं प्रमुख कार्यकर्ताओं की बैठक को संबोधित कर रहे थे। बैठक को संबोधित करते हुए श्री शाह ने कहा कि पार्टी कार्यकर्ताओं को यह लक्ष्य मानकर काम करना चाहिए कि उत्तर प्रदेश में अब तक पार्टी का अधिकतम जितना ग्राफ रहा है उससे भी अधिक सीटे जीतकर एक नया रिकार्ड कायम करना है। इसके लिए हम सबको सुनियोजित ढ़ंग से रणनीति तैयार करके लोकसभा चुनाव की तैयारियों में जुटना होगा। उन्होंने पार्टी के सांसद विधायकों से अपील की कि वे जनता से जुडी समस्याओं को लेकर निर्णायक आंदोलन चलाये। जबकि पार्टी कार्यकर्ता बूथ को केन्द्र मानकर संगठन को मजबूत करने का काम करें। श्री शाह ने कहा आर्थिक स्वालंबन की प्रक्रिया में भी हमे मजबूती से काम करना होगा। उन्होंने पार्टी कार्यकर्ताओं का आवाहन किया कि वे पूरे मनोयोग से लोकसभा चुनाव की तैयारियों मे जुटकर पार्टी की विजय सुनिश्चित करने का मार्ग प्रशस्त करें।
bjp_meerut_baithek_1पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष डा0 लक्ष्मीकांत बाजपेयी ने पार्टी कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि बूथ तक संगठन को सुदृढ़ करने की दिशा में और अधिक तेजी दिखाते हुए काम करें। कार्यकर्ताओं को अपने-अपने बूथों पर पार्टी की विजय सुनिश्चित कराने के लिए अभी से रणनीति बनाकर काम करने की जरूरत है। उन्होंने कहा हमे जनता से जुड़े मुद्दों को लेकर लगातार संघर्ष करते रहना चाहिये। डा0 बाजपेयी ने पार्टी संगठन की सुदृढ़ता के लिए चलाये जा रहे धन संग्रह अभियान में पार्टी कार्यकर्ताओं से सहयोग की अपेक्षा की। उन्होंने कार्यकर्ताओं का आवाहन करते हुए कहा कि पार्टी संगठन को मजबूत करने के किये जाने हर संघर्ष व आंदोलन में प्रदेश नेतृत्व हमेशा उनके साथ है।
पूर्व प्रदेश अध्यक्ष सूर्य प्रताप शाही ने कहा कि आगामी लोकसभा चुनाव में परिस्थितियां हमारे अनुकूल है। हम ऐतिहासिक जीत दर्ज करा सकते है। लेकिन इसके लिए हम सब को एकजुट हो कर पूरे मनोयोग से लोकसभा  चुनावों की तैयारियों को कारगर ढ़ंग से पूरा करना चाहिए। बैठक में पार्टी के प्रदेश महामंत्री (संगठन) राकेश कुमार, प्रदेश महामंत्री स्वतंत्र देव सिंह, रामनाथ कोविंद, प्रदेश उपाध्यक्ष अशोक कटारिया, प्रदेश मंत्री अश्विनी त्यागी, क्षेत्रीय अध्यक्ष भूपेन्द्र सिंह, सांसद राजेन्द्र अग्रवाल सहित पश्चिम क्षेत्र के अन्र्तगत आने वाली जिला ईकाईयों के जिलाध्यक्षों सहित, अन्य पार्टी पदाधिकारी भी उपस्थित थे।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Comments (0)

चक गंजरिया फार्म लखनऊ की भूमि के वैकल्पिक उपयोग हेतु

Posted on 03 July 2013 by admin

  • संबंधित संस्थाएं अपने विभागीय योजनाओं हेतु आगामी 06 जुलाई को औपचारिक रूप से जमीन पर कब्जा प्राप्त कर कार्य प्रारम्भ करें: मुख्य सचिव
  • लखनऊ विकास प्राधिकरण सम्पूर्ण परियोजना क्षेत्र पर आधारभूत विकास के लिए आगामी 10 जुलाई तक कंसलटेन्ट का चयन तथा 15 जुलाई तक विस्तृत परियोजना रिपोर्ट (डीपीआर) अवश्य तैयार करे: जावेद उस्मानी
  • आगामी 15 जुलाई के पूर्व मेडीसिटी में बनने वाले विश्व स्तरीय कैंसर संस्थान के प्रगति की समीक्षा मुख्य सचिव स्तर पर होगी: मुख्य सचिव

उत्तर प्रदेश के मुख्य सचिव श्री जावेद उस्मानी ने निर्देश दिये हैं कि चक गंजरिया फार्म लखनऊ की भूमि के वैकल्पिक उपयोग हेतु संबंधित संस्थाएं अपने विभागीय योजनाओं हेतु आगामी 06 जुलाई को औपचारिक रूप से जमीन पर कब्जा प्राप्त कर विभागवार कार्य प्रारम्भ करे। उन्होंने कहा कि रहमान खेड़ा में पुशपालन विभाग आगामी एक सप्ताह में विभागीय योजनाओं के क्रियान्वयन हेतु 25 एकड़ जमीन पर कब्जा प्राप्त कर ले। उन्होंने कहा कि पशुपालन विभाग द्वारा चक गंजरिया फार्म मंे जिन स्थानों पर विभागीय कार्य क्रियान्वित कराए जा रहे हैं उन्हें लखनऊ विकास प्राधिकरण चिन्हांकित कराकर फिलहाल कब्जा परिसम्पतियों के अन्य स्थल पर पुनसर््थापन तक पशुपालन विभाग के पास रखेगा। उन्होंने कहा कि संबंधित विभाग परियोजनाओं का क्रियान्वयन करने हेतु यथावश्यक पर्यावरण, वन, प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड आदि संबंधित एजेन्सियों से अनापत्ति प्रमाण पत्र तत्काल प्राप्त कर आवश्यक बजट की व्यवस्था कराना सुनिश्चित करंे। उन्हांेंने कहा कि लखनऊ विकास प्राधिकरण सम्पूर्ण परियोजना क्षेत्र पर आधारभूत विकास के लिए आगामी 10 जुलाई तक कंसलटेन्ट का चयन तथा 15 जुलाई तक विस्तृत परियोजना रिपोर्ट (डीपीआर) अवश्य तैयार ले। उन्होंने कहा कि आगामी 15 जुलाई के पूर्व मेडीसिटी में बनने वाले विश्व स्तरीय कैंसर संस्थान के प्रगति की समीक्षा मुख्य सचिव स्तर पर होगी।
मुख्य सचिव आज शास्त्री भवन स्थित अपने कार्यालय कक्ष के सभागार मंे
चक गंजरिया फार्म, लखनऊ की भूमि के वैकल्पिक उपयोग एवं पशुपालन फार्म के पुनसर््थापन हेतु कार्य योजना के कार्यांन्वयन, अनुश्रवण एवं विस्तृत परियोजना रिपोर्ट की समीक्षा कर रहे थे। उन्हांेने कहा कि आधुनिक दुग्ध प्रसंस्करण प्लांट की स्थापना हेतु संबंधित विभाग अपने कार्यांे में तेजी लाकर इच्छुक संस्था के साथ एम0ओ0यू0 का निष्पादन कराना सुनिश्चित करे। उन्हांेने कहा कि कार्मिक विभाग उ0प्र0 प्रशासनिक अकादमी की स्थापना से संबंधित परियोजना रिपोर्ट यथाशीघ्र तैयार कराए।
बैठक में संबंधित विभागों के प्रमुख सचिवों सहित सचिव वित्त श्री मुकेश मित्तल एवं अन्य वरिष्ठ अधिकारीगण उपस्थित थे।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Comments (0)

उत्तर प्रदेश ग्रामीण मार्ग अनुरक्षण नीति-2013 को आगामी एक माह में अवश्य अन्तिम रूप दिया जाए: मुख्य सचिव

Posted on 03 July 2013 by admin

  • प्रदेश मंे लगभग 2 लाख किमी0 लम्बाई के ग्रामीण मार्गाें का निर्माण कराने वाले संबंधित विभाग द्वारा ही मार्ग का अनुरक्षण कार्य कराया जाएगा: जावेद उस्मानी
  • ग्रामीण मार्गाें का अनुरक्षण कार्य समय से सुनिश्चित कराने हेतु माह मार्च में कार्य योजना बनाकर माह अप्रैल में ही संबंधित विभाग द्वारा वित्तीय स्वीकृतियां निर्गत कर अनुरक्षण कार्य निर्धारित मानक एवं गुणवत्ता के साथ कराने होंगे: मुख्य सचिव
  • ग्रामीण मार्गों के अनुरक्षण की माॅनीटरिंग का कार्य जिलाधिकारी की अध्यक्षता में गठित समिति को प्रत्येक तीन माह में एक बार अवश्य करना होगा: जावेद उस्मानी
  • मुख्य सचिव की अध्यक्षता में गठित राज्य स्तरीय उच्च स्तरीय समिति द्वारा भी  वर्ष में एक बार ग्रामीण अनुरक्षण मार्गांे के कार्याें की समीक्षा होगी: मुख्य सचिव

उत्तर प्रदेश के मुख्य सचिव श्री जावेद उस्मानी ने निर्देश दिये हैं कि प्रस्तावित उत्तर प्रदेश ग्रामीण मार्ग अनुरक्षण नीति-2013 को आगामी एक माह में अवश्य अन्तिम रूप दे दिया जाये। उन्होंने कहा कि प्रदेश मंे लगभग 1,97,583 किमी0 लम्बाई के ग्रामीण मार्गाें का निर्माण कराने वाले संबंधित विभाग द्वारा ही मार्ग का अनुरक्षण कार्य कराया जाएगा। उन्हांेने कहा कि वित्तीय वर्ष में कराए जाने वाले ग्रामीण मार्गाें के अनुरक्षण कार्य हेतु वित्तीय वर्ष प्रारम्भ होने के एक माह पूर्व अर्थात माह मार्च में ही संबंधित विभागों को जनपदवार माइल स्टोन निर्धारित कर विस्तृत कार्ययोजना बनानी होगी। उन्होंने यह भी निर्देश दिए कि ग्रामीण मार्गाें का अनुरक्षण कार्य समय से सुनिश्चित कराने हेतु माह अप्रैल में ही संबंधित विभाग द्वारा वित्तीय स्वीकृतियां निर्गत कर अनुरक्षण कार्य निर्धारित मानक एवं गुणवत्ता के साथ कराने होंगे। उन्होंने यह भी निर्देश दिए कि ग्रामीण सड़कों के अनुरक्षण कार्य चयन में ग्रामीण आवश्यकताओं को दृष्टिगत रखते हुए स्थानीय जनप्रतिनिधियों-मा0 सांसद एवं विधायकों से प्रस्ताव प्राप्त कर लिए जाये ताकि कार्य योजना वास्तविक आवश्यकता के अनुरूप बन सके। उन्हांेने कहा कि ग्रामीण मार्गों के अनुरक्षण की माॅनीटरिंग का कार्य जिलाधिकारी की अध्यक्षता में गठित समिति को प्रत्येक तीन माह में एक बार अवश्य करना होगा। उन्होंने कहा कि राज्य स्तर पर मुख्य सचिव की अध्यक्षता में गठित उच्च स्तरीय समिति द्वारा वित्तीय वर्ष में एक बार कार्याें की समीक्षा होगी।
मुख्य सचिव आज शास्त्री भवन स्थित अपने कार्यालय कक्ष के सभागार मंे उत्तर प्रदेश ग्रामीण मार्ग अनुरक्षण नीति-2013 के संबंध में आयोजित बैठक की अध्यक्षता कर रहे थे। उन्होंने कहा कि प्रदेश में ग्रामीण मार्गांे को मुख्य मार्गाें से जोड़कर नियमित अनुरक्षण हेतु एक सुविचारित एवं प्रभावी ग्रामीण मार्ग अनुरक्षण नीति की आवश्यकता है, ऐसी नीति प्रदेश में पहली बार बनाई जा रही है। उन्होंने कहा कि राज्य स्तर पर ग्रामीण सड़कों के अनुरक्षण कार्य की विस्तृत सूची बनाकर विभागवार एक डाटा तैयार किया जाएगा। उन्होंने कहा कि प्रदेश में लगभग लोक निर्माण विभाग द्वारा 1,28,254 किमी0, ग्रामीण अभियंत्रण विभाग द्वारा 11,280 किमी0, चीनी उद्योग एवं गन्ना विभाग द्वारा 12,009 किमी0, मण्डी परिषद द्वारा 18,840 किमी0 तथा पंचायतीराज विभाग द्वारा 27,200 किमी0 ग्रामीण सड़क मार्गाें का निर्माण कराया गया है। उन्हांेने कहा सुगम यातायात हेतु समस्त ग्रामीण मार्गाें को निरंतर अनुरक्षित रखे जाने की आवश्यकता है। उन्होंने कहा कि ग्रामीण सड़क मार्गाें के अनुरक्षण का कार्य मण्डी परिषद को ही अपने वित्तीय संसाधनों से करना होगा। चीनी उद्योग एवं गन्ना विभाग द्वारा मार्गाें के अनुरक्षण हेतु अनुमानित धनराशि का 40 प्रतिशत गन्ना समितियों/लाभार्थी संस्थाओं से वित्त पोषित किया जाएगा तथा शेष 60 प्रतिशत धनराशि राज्यांश के रूप में प्रदेश सरकार द्वारा उपलब्ध कराई जाएगी।
श्री उस्मानी ने कहा प्रस्तावित विभाग द्वारा स्वीकृत अनुरक्षण कार्याें हेतु आवश्यक पूर्ण धनराशि यथासंभव एक बार में अवमुक्त की जाएगी ताकि समय से कार्य पूर्ण हो सके। उन्होंने कहा कि ग्रामीण मार्गाें के नवीनीकरण एवं विशेष मरम्मत कार्य की डिफेक्ट लायबिलिटी अवधि एक वर्ष होगी। उन्होंने कहा कि ग्रामीण मार्गाें के जिस लम्बाई मंे नवीनीकरण एवं विशेष मरम्मत कार्य कराए जाएंगे उस भाग पर ठेकेदारों की जिम्मेदारी  के पश्चात ही मरम्मत आदि कार्य हेतु धन दिया जाये। उन्होंने कहा कि प्रशासकीय विभागों द्वारा अनुरक्षण कार्याें को निर्धारित समयावधि में पूर्ण गुणवत्ता के साथ पूर्ण कराए जाने हेतु आवश्यक कार्य योजना बनाकर सतत् अनुश्रवण सुनिश्चित कराया जाएगा।
बैठक मंे प्रमुख सचिव लोक निर्माण डाॅ0 रजनीश दुबे, प्रमुख सचिव पंचायतीराज एवं ग्रामीण अभियंत्रण सेवा श्री अशोक कुमार, प्रमुख सचिव ग्राम्य विकास श्री अरूण सिंघल, सचिव वित्त श्री मुकेश मित्तल सहित अन्य वरिष्ठ अधिकारीगण उपस्थित थे।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Comments (0)

पिछड़ा क्षेत्र अनुदान निधि योजना की कार्ययोजना शेष 17 जनपदों की आगामी 31 जुलाई से पूर्व भारत सरकार को प्रत्येक दशा में प्रेषित कर दी जाये: मुख्य सचिव

Posted on 03 July 2013 by admin

पूर्व मेें प्रेषित 08 जनपदों हेतु 189.05 करोड़ रूपये की परियोजना स्वीकृत कराने के प्रयास किये जायं: जावेद उस्मानी
निर्मल भारत योजना के अन्तर्गत वित्तीय एवं भौतिक लक्ष्य को प्रत्येक दशा में प्राप्त करने हेतु प्रगति की रिपोर्ट मासिक उपलब्ध करानी होगी: मुख्य सचिव
मुख्य सचिव द्वारा विकास एजेण्डा के अन्तर्गत पिछड़ा क्षेत्र अनुदान निधि तथा निर्मल भारत योजना की समीक्षा

उत्तर प्रदेश के मुख्य सचिव श्री जावेद उस्मानी ने निर्देश दिये हैं कि पिछड़ा क्षेत्र अनुदान निधि योजना की कार्ययोजना शेष 17 जनपदों की आगामी 31 जुलाई से पूर्व भारत सरकार को प्रत्येक दशा में प्रेषित कर दी जाये तथा पूर्व मेें प्रेषित 08 जनपदों-गोण्डा, महाराजगंज, कुशीनगर, बहराइच, बांदा, कौशाम्बी, फतेहपुर एवं जालौन जनपद हेतु 189.05 करोड़ रूपये की परियोजना शीघ्र स्वीकृत कराने का प्रयास किया जाय। उन्होंने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों के विकास कार्यों को सर्वोच्च प्राथमिकता देकर चिन्हित क्रिटिकल गैप्स दूर किया जाये। उन्हांेने कहा कि अनजुड़ी बसावटों को एकल कनेक्टिविटी से जोड़ने हेतु प्रधानमंत्री ग्रामीण सड़क योजना के अन्तर्गत निर्धारित निर्माण विशिष्टियों के अनुरूप ग्रामीण सम्पर्क मार्गांे का निर्माण कराया जाये। उन्हांेने कहा कि वर्तमान वित्तीय वर्ष 2013-14 में योजनान्तर्गत प्राप्त होने वाली धनराशि 853.17 करोड़ रूपये का लक्ष्य के अनुसार जनपदवार वितरण सुनिश्चित कराने हेतु योजना 15 दिन में बनाकर प्रस्तुत की जाये। उन्हांेने यह भी निर्देश दिये कि पिछड़ा क्षेत्र अनुदान निधि के अन्तर्गत विगत 2008 से 2013 तक पूर्ण कराये गये 19796 कार्यों में से कुछ कार्यों की जनपदवार रैन्डम चेकिंग कराई जाय एवं यदि किसी जनपद में चेकिंग के दौरान अनियमितता प्राप्त हो तो उस जनपद के अधिक से अधिक कार्यांे को चेक कराया जाये।
मुख्य सचिव आज शास्त्री भवन स्थित अपने कार्यालय कक्ष के सभागार मंे विकास  एजेण्डा के अन्तर्गत पिछड़ा क्षेत्र अनुुदान निधि तथा निर्मल भारत अभियान के कार्याें की समीक्षा कर रहे थे। उन्होंने कहा कि पिछड़ा क्षेत्र अनुदान निधि के अन्तर्गत पाइप वाटर सप्लाई एवं मिनी पाइप वाटर सप्लाई की योजनाएं विशेष रूप से जे0ई0/ए0ई0 एवं पेयजल गुणवत्ता प्रभावित क्षेत्रों में क्रियान्वित करायी जाये। उन्हांेने कहा कि ग्रामीण आन्तरिक मार्गाें पर सी0सी0 रोड व ड्रेन का निर्माण कराया जाये। उन्होंने बताया कि योजनान्तर्गत प्रदेश के 35 जनपद अम्बेडकर नगर, आजमगढ़, बहराइच, बलरामपुर, बाॅदा, बाराबंकी, बस्ती, बदायॅू, चन्दौली, चित्रकूट, एटा, फर्रूखाबाद, फतेहपुर, गोण्डा, गोरखपुर, हमीरपुर, हरदोई, जालौन, जौनपुर, कौशाम्बी, कुशीनगर, लखीमपुर खीरी, ललितपुर, महाराजगंज, महोबा, मिर्जापुर, प्रतापगढ़, रायबरेली, सन्त कबीरनगर, श्रावस्ती, सिद्धार्थनगर, सीतापुर, सोनभद्र, उन्नाव, कासगंज आच्छादित होंगे।
श्री उस्मानी ने कहा कि निर्मल भारत योजना के अन्तर्गत वित्तीय एवं भौतिक लक्ष्य को प्रत्येक दशा में प्राप्त करना होगा, जिसके प्रगति की रिपोर्ट मासिक उपलब्ध करानी होगी। उन्होने कहा कि वित्तीय वर्ष 2013-14 में भौतिक लक्ष्य 18,36,434 के सापेक्ष भौतिक प्रगति 2519 अभी तक अर्जित की गई है जो कम है। उन्हांेने कहा कि योजनाओ का निरन्तर अनुश्रवण सुनिश्चित कर अधिक से अधिक धनराशि भारत सरकार से प्राप्त की जाये। उन्होंने कहा कि इस योजना के अन्तर्गत ग्रामीण क्षेत्रों में सर्व-शिक्षा अभियान में शामिल न किये गये विद्यालयांे और आंगनबाड़ी केन्द्रों को समुचित स्वच्छता-सुविधाआंे के साथ कवर किया जाये तथा छात्रों के बीच स्वास्थ्य शिक्षा व साफ-सफाई की आदतों को बढ़ावा दिया जाये। ग्रामीण क्षेत्रों में सम्पूर्ण स्वच्छता के लिए ठोस और तरल अपशिष्ट प्रबन्धन पर विशेष ध्यान देते हुए समुदाय प्रबंधित पर्यावरणीय स्वच्छता पद्धति विकसित की जाये।
बैठक में प्रमुख सचिव, पंचायती राज्य श्री अशोक कुमार, निदेशक पंचायती राज्य श्री  सौरभ बाबू एवं अन्य वरिष्ठ अधिकारीगण उपस्थित थे।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Comments (0)

Advertise Here

Advertise Here

July 2013
M T W T F S S
« Jun   Aug »
1234567
891011121314
15161718192021
22232425262728
293031  
-->

 Type in