Archive | July, 2013

हेमिस मोनास्ट्री में हेमिस फेस्टिवल

Posted on 11 July 2013 by admin

द्रुपका बौद्धों ने यहां हेमिस मोनास्ट्री में दो दिन तक वार्षिक हेमिस फेस्टिवल मनाया। इसमें दुनिया भर से आए 75,000 से ज्यादा मेहमानों ने हिस्सा लिया। उन्हें लद्दाख के आध्यात्मिक प्रमुख महामहिम महामहिम ग्यालवंग द्रुपका ने आशीर्वाद दिया। यह त्यौहार पांचवें चंद्रमास के 10वें और 11वें दिन मनाया जाता है। हेमिस फेस्टिवल आठवीं सदी के भारतीय गुरू पंद्मसंभव या गुरू रिनपोचे के जन्म की सालगिरह है जिन्हें पूरे हिमालय क्षेत्र में तंत्रयान बौद्ध धर्म का प्रसार करने के लिए जाना जाता है। यह समारोह स्थायी तौर पर लद्दाख के सबसे बड़े बौद्ध मठ हेमिस मोनास्ट्री के प्रांगण में होता है।
द्रुपका बौद्धों ने मशहूर हेमिस फेस्टिवल का आयोजन पूरे जोश और उत्साह से किया। त्यौहार की अवधि में स्थानीय स्थानीय तौर पर सार्वजनिक छुट्टी होती है। और पूरा शहर इस त्यौहार में शामिल होता है। स्थानीय लोग इस मौके पर अपने सर्वोत्तम परंपरागत
परिधानों में त्यौहार मनाने वाली जगह पर इकट्ठे होते हैं।
इस त्यौहार के मौके पर दुनिया भर के भिन्न समाज और देश से आए लोगों ने बड़ी तादाद में बौद्ध मठवासियों को भव्य मुखौटा नृत्य और धार्मिक दृष्टि से महत्त्वपूर्ण नाटक ‘चाम’ करते हुए देखा। नृत्य करने वाले झांझ, डमरू और तुरही लिए रहते हैं। झांझ, तुरही और ढोलक के साथ किए जाने वाले पवित्र अभिनय भी किए गए। मुखौटा लगाकर किए जाने वाले नृत्य की श्रृंखला में बुराई पर अच्छाई की जीत का प्रदर्शन किया गया। बौद्ध मठों में रहने वालों न इस मौके पर विस्तृत और रंग-बिरंगे
परिधान पहने और चटख रंग में रंगे मुखौटे लगाए। यह नृत्य का सबसे अहम हिस्सा है। इस नृत्य के मूवमेंट धीमें हैं और अभिव्यक्तियां अद्भुत। इस नृत्य के दौरान हर्बल अगरबत्तियों की खुश्बू माहौल में भरी हुई थी।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Comments (0)

चै. अजित सिंह तथा श्री जयन्त चैधरी ने श्री कपिल सिब्बल से मुलाकात की।

Posted on 11 July 2013 by admin

राष्ट्रीय लोकदल अध्यक्ष एवं केन्द्रीय नागर विमानन मंत्री चै. अजित सिंह तथा रालोद महासचिव एवं लोकसभा सांसद श्री जयन्त चैधरी ने पश्चिमी उत्तर प्रदेश में इलाहाबाद उच्च न्यायालय की स्थाई शाखा की स्थापना के संबंध में आज कानून मंत्री श्री कपिल सिब्बल से मुलाकात की। चै. अजित सिंह ने कहा है कि पश्चिमी उत्तर प्रदेश की जनता को न्यायालय संबंधी कार्यों के लिए लगभग 600 किलोमीटर की दूरी तय करके इलाहाबाद उच्च न्यायालय जाना पड़ता है। इसमें जनता का अत्यधिक धन व्यय होता है। उन्हें सही समय पर सही न्याय मिलने में समस्याएं आती हैं। ऐसी स्थिति में पश्चिमी उत्तर प्रदेश में उच्च न्यायालय की शाखा की स्थापना इस दिशा में बुनियादी पहल होगी। इस विषय पर श्री जयन्त चैधरी ने कहा है, “मुझे उम्मीद है कि राज्य सरकार क्षेत्रीय राजनीति से उठकर इस मुद्दे पर सकारात्मक रुख अपनाएगी।“ उन्होंने कहा है कि प्रदेश सरकार के कैबिनेट मंत्री श्री आजम खान ने भी विधानसभा में 18 मार्च 2013 को पश्चिमी उत्तर प्रदेश में उच्च न्यायालय की शाखा की आवश्यकता स्वीकारी है। राष्ट्रीय लोकदल पश्चिमी उत्तर प्रदेश में उच्च न्यायालय की स्थाई शाखा की स्थापना के लिए मुखर है।  इस मुद्दे को लेकर रालोद अध्यक्ष ने पिछले साल 30 नवम्बर को तत्कालीन कानून मंत्री श्री अश्विनी कुमार से भी मुलाकात की थी। इस मुद्दे को श्री जयन्त चैधरी भी लोकसभा में नियम 377 के तहत भी उठा चुके हैं तथा शाखा की स्थापना की मांग की है। केन्द्रीय नागर विमानन मंत्री चै. अजित सिंह ने कहा है कि कानून मंत्री के साथ बैठक सकारात्मक रही तथा उन्होंने इस विषय के सारे पहलुओं का ध्यानपूर्वक सुना है।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Comments (0)

इंफेलाइटिस की रोकथाम में लापरवाही

Posted on 11 July 2013 by admin

भारतीय जनता पार्टी ने कहा कि पूर्वांचल में प्रतिवर्ष सैकड़ों लोगों की जान लेने वाले इंफेलाइटिस की रोकथाम को लेकर अखिलेश सरकार गंभीर नही है। पार्टी प्रवक्ता विजय बहादुर पाठक ने कहा कि इंफेलाइटिस ने पूर्वांचल में दस्तक देना शुरू कर दिया है राज्य सरकार को उसके रोकथाम के उपायों की अब याद आ रही है। प्रदेश में इंफेलाइटिस की रोकथाम के लिए होने वाले टीकाकरण के कार्यक्रम में जमकर लापरवाही बरती गई है।
पार्टी के राज्य मुख्यालय पर पत्रकारों से चर्चा करते हुए प्रदेश प्रवक्ता विजय बहादुर पाठक ने कहा कि प्रदेश में जब आपदा आ जाती है तब अखिलेश सरकार उसके रोकथाम की समीक्षा करती है। पूर्वांचल में बिगत कई वर्षो से इंफेलाइटिस से सैकड़ों लोग उपचार न होने के कारण बेमौत मर जाते है। पिछले वर्ष भी बड़ी संख्या में लोग इस जानलेवा बीमारी का शिकार हुए थे। लेकिन फिर भी अखिलेश सरकार नही चेती। इसकी रोकथाम के लिए होने वाला टीकाकरण अभियान गति ही नही पकड़ पाया। मुख्य सचिव की अध्यक्षता में हुई समीक्षा बैठक में भी यह तथ्य उभर कर सामने आये है कि इंफेलाइटिस से प्रभावित लगभग 20 जनपदों में से कई जनपद ऐसे है जहां टीकाकरण की स्थितियां बदतर रही। कई जनपदों में तो टीकाकरण मात्र दस प्रतिशत तक ही हो पाया है। जबकि जून तक इसे पूरा कर लिया जाना था।
उन्होंने कहा कि इंसेफलाईटिस/ए0ई0एस0 के रोकथाम के सुरक्षात्मक उपाय उनमंे सफाई और स्वच्छ पेयजल की व्यवस्था प्रमुख है पर ठोस कार्य नही हुए। निर्धारित लक्ष्य के सापेक्ष मात्र 50 प्रतिशत की प्रगति के सरकारी आकड़े गवाही दे रहे है कि वर्षा काल के दौरान विकराल रूप लेती इस जानलेवा बिमारी को गम्भीरता से नही लिया गया। डीप बोरिंग वाले हैण्डपम्पों को लगाये जाने वाले कार्य में अपेक्षित प्रगति नही हुई।
श्री पाठक ने कहा कि जब आपदा मुहाने पर खड़ी हो तो सरकार चेततीहै। इसी तरह बाढ़ को लेकर सरकार को जब सुरक्षा का उपाय करने थे नही किये। 15 जून को समीक्षा बैठक हुई तो पता चला की बाढ सुरक्षा के लिए आवंटित 729 करोड़ का अधिकांश हिस्सा खर्च ही नही हो पाया। वहीं हाल अब जे0ई0/ए0ई0एस0 का है। जब टीकाकरण का कार्य पूर्ण कर लिया जाना था तो पता लग रहा है कि शुरूआत ही कुछ जगहों पर नही हुई।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Comments (0)

सरकार का मुसलमानों को ठगने का काम सरकार

Posted on 11 July 2013 by admin

राष्ट्रीय लोकदल के प्रदेष अध्यक्ष मुन्ना ंिसंह चैहान ने कहा कि प्रदेष सरकार मुसलमानों को ठगने का काम कर रही है। सरकार ने चुनाव पूर्व घोषणा पत्र में कहा था कि मुसलमानों को 18 प्रतिषत आरक्षण देगें परन्तु आरक्षण देना तो दूर जो अल्पसंख्यकों के चार संवैधानिक पद है जिनमें उन्हें संवैधानिक अधिकार के साथ-साथ राज्य मंत्री स्तर की सुविधा भी मिल सकती है लेकिन सरकार इन कमेंटियों का गठन करना सरकार भूल गयी जबकि राज्य मंत्री स्तर की लालबत्ती रेवड़ी की तरह बट रही है।
श्री चैहान ने कहा कि अब सरकार पुनः मुसलमानों को लाली पाप देते हुये घोषणा की है कि प्रत्येक थाने पर दो मुस्लिम सिपाही तैनात किये जायेगे जबकि सर्वविदित है कि सिपाही तो एस0ओ0 व दरोगा के अधीनस्थ कार्य करता है उसके पास कोई अधिकार नहीं होता। उन्होंने कहा कि प्रदेष के सभी जनपदों में लगभग 90 प्रतिषत थानों में एक जाति विषेष के एस0ओ0 व एस0आई0 नियुक्त हैं यदि सरकार साफ नियत से मुसलमानों को शासन में भागीदारी देना चाहती है तो उन्हंें थाने का इन्चार्ज, पुलिस क्षेत्राधिकारी, पुलिस अधीक्षक, अपर जिलाधिकारी, मुख्य विकास अधिकारी व जिलाधिकारी के पदों पर आसीन करे जिससे वे अपने अधिकार का प्रयोग करके प्रदेष के पिछड़े व दबे कुचले तबके के साथ न्याय कर सकंें।
श्री चैहान ने कहा कि सरकारी पार्टी मुसलमानों का 90 प्रतिषत वोट तो चाहती है परन्तु उनको भागीदारी देने के नाम पर केवल गुमराह करके ठगने का काम करती है।
श्री चैहान ने अल्पसंख्यक भाइयों को सावधान करते हुये कहा कि उन्हें आगामी चुनाव में अपने साथ हो रहे सौतेले व्यवहार का बदला लेते हुये सपा का सूपड़ा साफ करवा देना चाहिए। उन्होंने बताया कि राष्ट्रीय लोकदल को जब भी ताकत मिलती है वह अल्पसंख्यकों को उनका अधिकार देने में कंजूसी नहीं करती चाहे राज्य सभा व विधान परिषद में कार्यकर्ताओं को भेजने की बात हो या कई वर्षोंं तक नेता विधान मण्डल दल के पद पर नवाब कौकब हमीद की ताजपोषी का मामला हो।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Comments (0)

स्व0 रामआसरे वर्मा जी का जन्मदिन

Posted on 11 July 2013 by admin

राष्ट्रीय लोकदल के प्रदेष मुख्यालय पर पूर्व प्रदेष अध्यक्ष स्व0 रामआसरे वर्मा के जन्मदिन पर कार्यकर्ताओं ने उनके चित्र पर माल्र्यापण व पुष्प अर्पित किये।
इस अवसर पर प्रदेष प्रवक्ता प्रो0 के0के0 त्रिपाठी ने बताया कि श्री वर्मा राष्ट्रीय लोकदल के प्रदेष अध्यक्ष के साथ साथ जनपद हरदोई के मल्लावां विधान सभा से कई बार निर्दलीय विधायक एवं विधान सभा उपाध्यक्ष भी रहे। वह जीवन भर दलितों पिछड़ों अकलियतों, बुनकरो,ं व समाज के दबे कुचले लोगों की आवाज सड़क से लेकर विधान सभा तक सिद्दत से उठाते थे। वह विधायिका को लोकतंत्र का मन्दिर मानते थे। राकेष कुमार ंिसंह “मुन्ना”, प्रो0 यज्ञदत्त शुक्ल तथा एम0ए0 आरिफ ने कार्यकर्ताओं को सम्बोधित करते हुये वर्मा जी के द्वारा किये गये कार्यों को याद किया तथा सभी से अपेक्षा की कि वर्मा जी के बताये हुये रास्ते पर चलकर ही समाज और देष की सेवा की जा सकती है।
उन्होंने आगे बताया कि इस अवसर पर सच्चिदानंद गुप्त पूर्व मंत्री, राकेष कुमार सिंह “मुन्ना” अध्यक्ष मध्य जोन, प्रो0 यज्ञदत्त शुक्ल प्रदेष महासचिव, वसीम हैदर, एम0ए0 आरिफ, रमावती तिवारी, हरपाल यादव, मो0 शारिख, शहजाद सिददीकी, ईष कुमार बलेचा, मनीष पाण्डे, मो0 आमिर अहमद, राजकुमार विजय कुमार वर्मा, चै0 गजेन्द्र सिंह आदि उपस्थित थे।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Comments (0)

रामज़ान के अवसर पर प्रदेषवासियों को हार्दिक शुभकामनाएं - मुन्ना सिंह चैहान

Posted on 11 July 2013 by admin

10 जुलाई। राष्ट्रीय लोकदल के प्रदेष अध्यक्ष मुन्ना सिंह चैहान ने रामज़ान के पवित्र महीने के अवसर पर प्रदेषवासियों को हार्दिक शुभकामनाएं पेष करते हुये मुबारकबाद दी।
श्री चैहान ने आगे कहा कि मुस्लिम भाईयों के लिए रमज़ान का महीना इबादत के लिए होता है जिससे मुस्लिम भाईयों मे यह संदेष जाता है कि हम सभी को गुनाहों से दूर रहकर अल्लाह की इबादत करनी चाहिए तथा उसके बताये हुये तरीके पर जिन्दगी को गुजारना चाहिए क्योंकि इस महीने में पवित्र कुरान उतारा गया है इसलिए इस महीने का महत्व अत्यधिक है।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Comments (0)

सुश्री मायावती पार्टी के वरिष्ठ व जिम्मेदार पदाधिकारियों की बैठक

Posted on 11 July 2013 by admin

बी.एस.पी. की राष्ट्रीय अध्यक्ष, सांसद (राज्यसभा) व चेयरपर्सन, बी.एस.पी. संसदीय दल एवं पूर्व मुख्यमंत्री, उत्तर प्रदेश सुश्री मायावती जी ने उत्तर प्रदेश में पार्टी के वरिष्ठ व जिम्मेदार पदाधिकारियों की बैठक में प्रदेश में विधानसभा स्तर तक के पार्टी संगठन की तैयारी एवं पार्टी का सर्वसमाज में जनाधार बढ़ाने के कार्यों की गहन समीक्षा की और आगे की तैयारियों के सम्बन्ध में विशेष दिशा-निर्देश दिये।
बी.एस.पी. के प्रदेश कार्यालय 12, माल एवेन्यू, लखनऊ में आयोजित इस समीक्षा बैठक में सुश्री मायावती जी ने सर्वप्रथम दिनांक 07 जुलाई, 2013 को रमाबाई अम्बेडकर रैली मैदान, आशियाना लखनऊ में आयोजित विशाल ब्राह्मण समाज भाईचारा महासम्मेलन की भारी सफलता के लिये पार्टी के सभी स्तर के छोटे-बड़े पदाधिकारियों व अन्य जिम्मेवार लोगों का तहेदिल से आभार प्रकट किया और उन्हे आश्वस्त किया कि उनकी यह मेहनत बी.एस.पी. मूवमेन्ट को अपनी मंजिल तक पहुँचाने में भी काफी सहायक सिद्ध होगी।
उन्होंने पार्टी के जिम्मेदार पदाधिकारियों को निर्देशित किया कि सर्वसमाज में से खासकर ब्राह्मण समाज के हित व कल्याण के सम्बन्ध में जो बातें व दिशा-निर्देश उन्होंने ब्राह्मण समाज भाईचारा महासम्मेलन में दी है, उसे पार्टी हित में ब्राह्मण व अन्य समाज के लोगों को भी अपनी पार्टी की हर स्तर पर होने वाली बैठकों में विस्तार से बतायें।
इसके अलावा, उत्तर प्रदेश में वर्तमान सपा शासनकाल के दौरान व्याप्त ’’जंगलराज’’ के फलस्वरूप यहाँ हर मामले में व हर स्तर पर जो अन्याय, अपराध, भय, आतंक व भ्रष्टाचार एवं साम्प्रदायिकता को बढ़ावा देने वाला जो वातावरण है, उसके खिलाफ ’’न्याय’’ दिलाने के लिये पीडि़त लोगों की यथासंम्भव मदद करने का काम लगातार जारी रहना चाहिये। सपा के गुण्डों, माफियायों व अराजक तत्वों से प्रभावित लोगों को न्याय दिलाने का काम पहले स्थानीय प्रशासनिक स्तर पर हो तो ज्यादा बेहतर है। फिर उसके बाद ही कोर्ट-कचहरी का रास्ता अपनाना चाहिये।
साथ ही, उत्तर प्रदेश के विभिन्न जिलों में बाढ़ से होने वाली जान-माल की बर्बादी के मद्देनजर, सरकार द्वारा पीडि़त लोागें की मदद करने में अनदेखी किये जाने की स्थिति में, बी.एस.पी. के लोगांे को अपने-अपने स्तर पर पीडि़त व प्रभावित लोगों को सहायता प्रदान करने में भी पीछे नहीं रहना है, ऐसा निर्देश भी उन्होंने पार्टी संगठन के लोगों को दिया।
बी.एस.पी. संगठन की विधानसभा स्तर की गहन समीक्षा के दौरान जो कमियाँ उन्हें नजर आयीं बी.एस.पी. की राष्ट्रीय अध्यक्ष सुश्री मायावती जी ने उनके निदान के लिये भी निश्चित समय सीमा के भीतर सुधार करने के लिये आवश्यक दिशा-निर्देश दिया।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Comments (0)

किसी भी शहर में 03-05 एकड़ भूमि में आई0टी0 पार्क विकसित कराये जाने के निर्देश।

Posted on 11 July 2013 by admin

10 जुलाई, 2013
उत्तर प्रदेश के मुख्य सचिव श्री जावेद उस्मानी ने निर्देश दिये हैं कि प्रदेश में आई0टी0 पार्क स्थापित किये जाने हेतु विस्तृत आई0टी0 पार्क मार्गदर्शिका( गाइडलाइन्स ) शीघ्र निर्गत की जाये। उन्होंने कहा कि ’’आई0टी0 नीति -2012’’ के समस्त वित्तीय उपाशय इस प्रकार विकसित किये जाने वाले आई0टी0 पार्क को उपलब्ध होंगे। उन्होेंने कहा कि प्रदेश में रोजगार सृजन तथा वृहत स्तर पर सूचना प्रौद्योगिकी क्षेत्र में निजी कम्पनियों के माध्यम से निवेश प्राप्त होगा जो प्रदेश के चहुंमुखी विकास में सहायक होगा। उन्हांेने कहा कि गाइडलाइन्स इस प्रकार बनाई जायें जिससे निवेशकर्ता प्रदेश में निवेश करने के लिए आकर्षित हांे तथा निजी क्षेत्र की कम्पनियों द्वारा बढ़-चढ़ कर प्रतिभाग करने हेतु आगे आयें। उन्होंने कहा कि संबंधित विकास प्राधिकरण तथा एस0टी0पी0आई0 भारत सरकार के साथ मिलकर प्रदेश के किसी भी शहर में 03-05 एकड़ भूमि में आई0टी0 पार्क विकसित कराये जाये।
मुख्य सचिव आज शास्त्री भवन स्थित अपने कार्यालय कक्ष के सभागार मंे प्रदेश में आई0टी0 पार्क स्थापित कराने हेतु विषयक बैठक की अध्यक्षता कर रहे थे। उन्होने कहा कि आई0टी0 पार्क स्थापित कराये जाने हेतु ऐसी शासकीय जमीन जो विशेष उपयोगी न हो, संबंधित विकास प्राधिकरणों द्वारा चिन्हित किये जाने की स्थिति में आई0टी0 पार्क हेतु जमीन एस0टी0पी0आई0 भारत सरकार योजना के तहत उपलब्ध कराने पर विचार किया जाये।
प्रमुख सचिव आई0टी0 श्री जीवेश नन्दन ने बताया कि प्रदेश में आई0टी0 पार्क विकसित किये जाने हेतु एक प्रस्ताव तैयार किया गया है जिसका सक्षम स्तर से अनुमोदन आगामी 15 अगस्त तक प्राप्त कर अग्रिम कार्यवाही सुनिश्चित की जायेगी।
बैठक में सचिव वित्त श्री मुकेश मित्तल, प्रबंध निदेशक यू0पी0 इलेक्ट्रानिक्स कारपोरेशन लि0 श्री प्रभात मित्तल सहित विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष एवं अन्य वरिष्ठ अधिकारीगण उपस्थित थे।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Comments (0)

के ले0 एस0के0 बर्धन का निधन

Posted on 11 July 2013 by admin

10 जुलाई, 2013
उत्तर प्रदेश के राज्यपाल श्री बी0एल0 जोशी ने वयोवृद्ध स्वतंत्रता संग्राम सेनानी एवं आजाद हिन्द फौज (आई0एन0ए0) के ले0 एस0के0 बर्धन के निधन पर गहरा दुःख व्यक्त किया है।
राज्यपाल ने अपने शोक संदेश में दिवगंत आत्मा की शांति की कामना करते हुए परिजनों के प्रति हार्दिक संवेदना व्यक्त की है।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Comments (0)

एचआईवी एवं एड्स एक भयावह घटना

Posted on 11 July 2013 by admin

उत्तर प्रदेश में एचआईवी एवं एड्स से बच्चों का पीडि़त होना एक भयावह घटना है। राज्य के 20 एंटी रेट्रोवायरल थेरेपी (एआरटी) केन्द्रों पर एचआईवी से पीडि़त 36467 नर और 25493 मादा बच्चों को पंजीकृत किया गया है। इनमें से 2955 नर और 1512 मादा बच्चे एचआईवी के साथ जीवन जी रहे हैं। यह आंकड़े सिंतबर 2012 तक के हैं। लखनऊ में 451 नर और 241 मादा बच्चे एचआईवी से पीडि़त हैं। एचआईवी एवं एड्स सें संक्रमित व पीडि़त ज्यादातर बच्चे गरीबी व भेदभाव किए जाने के कारण स्कूल जाने में असमर्थ हैं। ज्यादातर अपनी पढ़ाई शुरू तो करते हैं, लेकिन वित्तीय संकट के कारण उन्हें पढ़ाई बीच में बंद करनी पड़ती है। परिणामस्वरूप् वे अपनी प्राथमिक शिक्षा पूरी नहीं कर पाते। एचआईवी एवं एड्स से पीडि़त बच्चों की शिक्षा एवं इनसे जुड़े विभिन्न्ा मुद्दों के बारे में लोगों को जागरूक करने के उद्देश्य से ही उम्मीद ने 9 जुलाई 2013 को लखनऊ में गोमती नगर स्थित संगीत नाट्य कला अकादमी में शहीद के एल गर्ग मेमोरियल उम्मीद 13 नामक सामाजिक कार्यक्रम का आयोजन किया। इस आयोजन का प्रमुख लक्ष्य एचआईवी एवं एड्स पीडि़तों से किए जाने वाले भेदभाव को खत्म करना था।

बच्चों द्वारा एचआईवी एवं एड्स पीडि़त महिलाओं व बच्चों की आवाज को बुलंद करता थियेटर से शो का शुभारंभ हुआ। थियेटर में दिखाय गया किएचआईवी की बीमारी लग जाने के बाद परिवार वाले किस तरह बच्चों के साथ भेदभाव करते हैं।

शहर के प्रतिष्ठित वरिष्ठ नागरिकों द्वारा किया गया फैशन वाॅक कार्यक्रम के मुख्य आकर्षणों में से एक था। इस फैशन वाॅक में कई वरिष्ठ नागरिकों ने भाग लिया, जैसे- मेजर जनरल के के आहरी, श्री राम अडवानी, डाॅ. नसीन इक्तिदार अली, श्री एवं श्रीमती अनिल रस्तोगी, प्रोफेसर सब्रा हबीब, श्री राज बिसारिया, जस्टिस ए एन गुप्ता, रिटायर्ड लेफ्टिनेंट कर्नल टी एस माथुर, श्रीमती मधु माथुर, लाॅयन श्रद्धा साहनी, सादिया अहमद, कर्नल दिनेश सिन्हा, कलीमुल्ला खान, श्री एल के झुनझुनवाला, श्री वी के शुक्ला, श्रीमती रेणुका सिन्हा, श्रीमती निर्मला ओहरी। इस फैशन वॉक का उद्देश्य वरिष्ठ नागरिकों में समाज का हिस्सा बनने और फिर से जीने की भावना को जीवंत करना और उनके लिए विभिन्न गतिविधियों में भागीदारी करने का एक माहौल बनाना था। साथ ही समाज को बुजुर्गों के साथ भेदभाव न किए जाने का संदेश देना था।
आइये उत्तर प्रदेश को बच्चों खासकर एचआईवी एवं एड्स से पीडि़त बच्चों के साथ किए जाने वाले भेदभाव से मुक्त करने हेतु हाथ मिलायें।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Comments (0)

Advertise Here

Advertise Here

 

July 2013
M T W T F S S
« Jun   Aug »
1234567
891011121314
15161718192021
22232425262728
293031  
-->









 Type in