Archive | July, 2013

भारतीय जनता पार्टी लोकसभा चुनाव के लिए तैयार

Posted on 11 July 2013 by admin

भारतीय जनता पार्टी ने कहा वह लोकसभा चुनाव के लिए पूरी तौर पर तैयार है। पार्टी के राज्य ईकाई के प्रवक्ता विजय बहादुर पाठक ने कहा यू0पी0ए0 सरकार के मंहगाई भ्रष्टाचार, कुशासन और प्रदेश सरकार की अति अल्पसंख्यकवादी तुष्टिकरण नीतियों के कारण, आम जन परिवर्तन का मन बना चुका है। वर्तमान केन्द्र सरकार के विरूद्ध परिवर्तन का माहौल है। बार-बार विपक्षी यह कहने को मजबूर है कि मोदी का जादू नही चलेगा।  इससे स्पष्ट है कि मोदी का जादू चल रहा है।
श्री पाठक ने कहा कि सपा प्रमुख मुलायम सिंह यादव का यह कहना कि मोदी फैक्टर का यूपी में असर नही होगा, जब असर नही पड़ेगा तो इतने घबराये क्यों है। यह तो जनता तय करेगी कि असर पड़ेगा या नही। पार्टी लगातार जनसम्पर्क और जनसंवाद के कार्यक्रम में जुटी है। पार्टी के वरिष्ठ नेता राष्ट्रीय महामंत्री व उत्तर प्रदेश के प्रभारी अमित शाह 2 जुलाई को मेरठ में थे वहीं उन्होंने 6 को अयोध्या, 7 को गोरखपुर क्षेत्र की भी बैठकों में कार्यकर्ताओं से संवाद किया। जहां आम जन से जनसंपर्क सकारात्मक मुद्दों के आधार पर जनसंवाद पर जोर दिया। अटल बिहारी बाजपेयी सरकार की उपलब्धियों को लेकर जन-जन में जाने तथा उ0प्र0 से सपा-बसपा कांगे्रस की मिली भगत को जनता में उजागर करने पर जोर दिया।
उन्होंने बताया कि इसी प्रकार पार्टी के राष्ट्रीय मंत्री सह प्रभारी श्री रामेश्वर चैरासिया ने 30 जून को चन्दौली, 1 जुलाई को सोनभद्र, 2 जुलाई को गाजीपुर, 10 को अमेठी, 11 को सुल्तानपुर में तथा 12 जुलाई को कानपुर में होने वाली क्षेत्र समिति की बैठक में रहेंगे। राष्ट्रीय मंत्री उ0प्र0 के सह प्रभारी त्रिवेद्र सिंह रावत जी 8 जुलाई को बृज क्षेत्र की क्षेत्र समिति की बैठक में तथा 9 जुलाई को बरेली में क्षेत्र समिति को होने वाली बैठक में उपस्थित थे।
श्री पाठक ने कहा पार्टी के सहप्रभारी श्री सत्येन्द्र कुशवाहा लगातार बुन्देलखण्ड के दौरे पर है। 6 को चित्रकूट, 7 बांदा, 8 को महोबा, 9 को हमीरपुर, 10 को ललितपुर, 11 को झांसी तथा जालौन में 12 जुलाई को दौरे पर है। पार्टी के वरिष्ठ नेता लगातार प्रदेश के प्रवास पर है। पार्टी जनसम्पर्क और जनसंवाद के कार्यक्रमों मंे जुटी है। केन्द्र की जनविरोधि नीतियों और प्रदेश सरकार की तुष्टिकरण नीति के कारण आम जन नाराज है।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Comments (0)

लेखक व माक्र्सवादी चिन्तक श्री जी0डी0 सिंह की याद में स्मृति सभा का आयोजन

Posted on 11 July 2013 by admin

क्रान्तिकारी सांस्कृतिक मंच (क.स.म.) के तत्वावधान में अमीनाबाद इण्टर कालेज लखनऊ मे चर्चित लेखक व माक्र्सवादी चिन्तक श्री जी0डी0 सिंह की याद में स्मृति सभा का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की शुरूआत क्रान्तिकारी गीतों व माल्यार्पण तथा पुष्पांजलि से हुई। क.स.म. के राष्ट्रीय अध्यक्ष व वरिष्ठ साहित्यकार श्री एस.के. पंजम ने श्री जी0डी0 सिंह के जीवन संघर्ष पर विस्तृत प्रकाश डाला व कहा कि श्री जी0डी0 सिंह माक्र्सवाद लेनिनवाद के मौलिक वसूलों-वर्गीय दृष्टिकोंण, वर्ग संघर्ष, मजदूर तानाशाही राज्य एवं वर्गविहीन समाज अर्थात साम्यवाद की स्थापना की अवधारणा में होते आ रहे सुधारों संशोधनों के विरूद्ध अटूट समझौता विहीन सतत संघर्ष करते रहे। आज वे हमारे बीच नहीं रहे, परन्तु उन्होने जो सैद्धान्तिक व व्यवहारिक कार्य किया है वह हमारा पथ प्रदर्शन एवं प्रेरणास्रोत बना रहेगा। बशर्ते हम माक्र्सवाद लेनिनवाद के वैसे ही अनुयायी बनने का प्रयास करें। जैसे श्री जी0डी0 सिंह (गुरूदर्शन सिंह) थे। यही हमारी उनके प्रति सच्ची श्रद्धांजली होगी। श्री पंजम ने कहा  कि हमे कम्युनिष्ट चरित्र हासिल करने के लिए वर्ग संघर्ष को तेज करना होगा। अन्य वक्ताओं मेंश्री ओ0पी0 सिन्हा ने कहा कि हमें उनके संघर्षो को आगे बढ़ाते हुए जनविरोधी नीतियों के खिलाफ एक जुझारू जनआन्दोलन ही उनके प्रति सच्ची श्रद्धांजली है।
अध्यक्षीय सम्बोधन में मजदूर नेता श्री के0के0 शुक्ला ने कहा कि तथाकथित कम्युनिस्टों ने कम्युनिस्ट नाम को बदनाम किया है उन नाम धारी कम्युनिस्टों को हमें बेनकाब करना होगा उन्होने जन आन्दोलनों को क्षति पहुंचाई है।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Comments (0)

‘भूजल सप्ताह’ 16 से 22 जुलाई, 2013 तक

Posted on 11 July 2013 by admin

  • भूजल जागरूकता कार्यक्रमों को अभियान के रूप में संचालित किया जाय
  • इस वर्ष आयोजन हेतु मुख्य विचार-बिन्दु ‘खुशहाल  भविष्य के लिए भूजल बचायंे’ -आलोक रंजन

10 जुलाई, 2013
उत्तर प्रदेश के कृषि उत्पादन आयुक्त श्री आलोक रंजन ने आगामी 16 से 22 जुलाई तक ‘भूगर्भ जल सप्ताह‘ प्रभावी ढंग से मनाये जाने के निर्देश दिये हैं। इस दौरान भूगर्भ जल स्रोतों के अत्यधिक दोहन, शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्रों में अनेक स्थानों पर भूजल स्तर में चिन्ताजनक गिरावट, भूजल स्रोतों में फ्लोराइड, आर्सेनिक, खारा पानी, भारी धातुओं आदि की विषाक्तता आदि जनसामान्य को सीधे प्रभावित करने वाले भूगर्भ जल से जुड़े खतरों के प्रति जागरूकता उत्पन्न करने वाले कार्यक्रम प्रभावी ढंग से संचालित किये जायेंगे।
श्री रंजन ने प्रदेश के समस्त प्रमुख सचिवों/सचिवों, विभागाध्यक्षों, मण्डलायुक्तों एवं जिलाधिकारियों को भेजे गये परिपत्र में इस आशय के निर्देश दिये हैं। उन्होंने कहा कि भूजल के महत्व एवं उस पर आसन्न संकट को देखते हुए आम जनता के साथ-साथ स्कूल/कालेजों के छात्र-छात्राओं को भी भूगर्भ जल के संरक्षण, प्रबन्धन, उसके विवेकयुक्त उपयोग एवं नियंत्रित दोहन के प्रति जागरूक बनाने के उद्देश्य से ही ‘भूजल दिवस’ को ‘भूजल सप्ताह’ के रूप में आयोजित करने का निर्णय शासन द्वारा गत वर्ष लिया गया था। उन्होंने कहा कि पूर्व में जल दिवस प्रति वर्ष 10 जून को मनाये जाने के कारण स्कूल/कालेज के छात्र-छात्राओं व शिक्षकों की समुचित भागीदारी नहीं हो पाती थी। उन्होंने कहा कि स्कूल/कालेजों, शैक्षिक संस्थाओं, गैर सरकारी संगठनों एवं स्वैच्छिक संस्थाओं की अधिकाधिक भागीदारी सुनिश्चित करने के उद्देश्य से प्रतिवर्ष 16 से 22 जुलाई तक ‘भूगर्भ जल सप्ताह’ मनाने का निर्णय लिया गया है।
कृषि उत्पादन आयुक्त ने निर्देश दिये हैं कि पूरे प्रदेश में 16 से 22 जुलाई के मध्य ‘भूजल सप्ताह’ का आयोजन राज्य स्तर से लेकर मण्डल, जनपद एवं विकासखण्ड स्तर तक किया जाय तथा इसमें स्थानीय स्कूल- कालेजों, शैक्षिक संस्थानों की व्यापक सहभागिता सुनिश्चित की जाय। उन्होंने कहा कि इस दौरान परिचर्चा और संवाद, निबन्ध, चित्रकला, स्लोगन, राइटिंग आदि प्रतियोगिताओं का आयोजन किया जाय, कठपुतली प्रदर्शन, लोकनृत्य/गीत, नुक्कड़ नाटक, प्रदर्शनी, मेले, उत्सव आदि का आयोजन किया जाय। रैलियों, संगोष्ठियों, साइकिल परेड एवं संचार के विभिन्न माध्यमों से लोगों में जागरूकता उत्पन्न की जाय। साथ ही वर्षा जल संचयन एवं भूजल संवर्धन से संबंधित योजनाओं का शिलान्यास एवं लोकार्पण यथासम्भव क्षेत्र के जन प्रतिनिधियों के माध्यम से कराया जाय।
श्री रंजन ने कहा कि इस वर्ष 16 जुलाई से 22 जुलाई के मध्य आयोजन हेतु ‘मुख्य विचार बिन्दु’ ‘खुशहाल भविष्य के लिए भूजल बचायें’ निर्धारित किया गया है। इसी बिन्दु पर सभी कार्यक्रम केन्द्रित होने चाहिए।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Comments (0)

आबकारी विभाग की समीक्षा बैठक

Posted on 11 July 2013 by admin

  • माह जून में 2731.90 करोड़ रुपये की राजस्व वसूली
  • निर्धारित लक्ष्य की प्राप्ति कर राजस्व में बढ़ोत्तरी करें -जे0पी0शर्मा

10 जुलाई, 2013
चालू वित्तीय वर्ष 2013-14 में 12500 करोड़ रुपये की राजस्व वसूली का लक्ष्य आबकारी विभाग द्वारा निर्धारित किया गया है। माह जून का निर्धारित लक्ष्य 2895 करोड़ रुपये था, जिसके सापेक्ष 2731.90 करोड़ रुपये की राजस्व वसूली हुई।
यह जानकारी प्रमुख सचिव, आबकारी श्री जे0पी0 शर्मा ने आज यहां उ0प्र0 आवास विकास परिषद के सभागार में विभागीय समीक्षा बैठक में दी। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिये कि वे माहवार निर्धारित लक्ष्य की प्राप्ति कर राजस्व में बढ़ोत्तरी करें। उन्होंने कहा कि कर्तव्य पालन में शिथिलता व लापरवाही बरतने पर अधिकारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जायेगी। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिया कि वे स्थानीय पुलिस व प्रशासन से समन्वय कर नेपाल, मध्य प्रदेश, हरियाणा आदि पड़ोसी राज्यों से होने वाली अवैध शराब की तस्करी पर अंकुश लगाये। उन्होंने मैनपुरी, कानपुर, मथुरा, फिरोजाबाद, आगरा, झांसी तथा फर्रूखाबाद जनपदों की लक्ष्य के सापेक्ष न्यूनतम् राजस्व वसूली पर अधिकारियों को चेतावनी दी।
समीक्षा बैठक में विशेष सचिव, श्री मनोज कुमार मिश्र, अतिरिक्त आयुक्त श्री संदीप कुमार शर्मा तथा जिला, मण्डल व जोन के विभागीय अधिकारी उपस्थित थे।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Comments (0)

प्रदेश में 9259 मेगावाट विद्युत की आपूर्ति

Posted on 11 July 2013 by admin

10 जुलाई, 2013
उत्तर प्रदेश में आज दिन में पावर कारपोरेशन द्वारा 9259 मेगावाट विद्युत की आपूर्ति की जा रही थी।
आज दिन में 2ः00 बजे राज्य विद्युत उत्पादन निगम के विद्युत गृहों से 2185 मेगावाट विद्युत का उत्पादन हो रहा था, जिसमें ओबरा से 426 मेगावाट, अनपरा से 1147 मेगावाट, पनकी से 162 मेगावाट, तथा पारीछा से 450 मेगावाट विद्युत का उत्पादन हो रहा था। इसके अलावा 119 मेगावाट जलीय विद्युत का उत्पादन हो रहा था।
पावर कारपोरेशन द्वारा केन्द्रीय क्षेत्र से 5069 मेगावाट विद्युत आयात की जा रही थी। इसके अलावा को-जनरेशन से 100 मेगावाट, रोजा से 676 मेगावाट, बजाज इनर्जी से 340 मेगावाट तथा लैन्को से 770 मेगावाट विद्युत आयात की जा रही थी।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Comments (0)

125.27 करोड़ रुपये की कृषि विविधीकरण परियोजना से पश्चिमी उत्तर प्रदेश में मक्का, उर्द, मूंग एवं ग्वार के उत्पादन को बढ़ावा

Posted on 11 July 2013 by admin

  • परियोजना से कृषि उत्पादन में वृद्धि, भू-गर्भीय जल स्तर में सुधार के साथ कृषकों की आय में वृद्धि होगी
  • कृषि विविधीकरण परियोजना किसानों के लिए महत्वपूर्ण एवं लाभकारी -आनन्द सिंह

10 जुलाई, 2013
पश्चिमी उत्तर प्रदेश के 18 जनपदों (बुलन्दशहर, अमरोहा, बिजनौर, मुरादाबाद, रामपुर, शाहजहांपुर, पीलीभीत, सहारनपुर, मुजफ्फर नगर, मेरठ, बागपत, गाजियाबाद, अलीगढ़, बरेली, बदायँूं, शामली, सम्भल एवं हापुड़) के लिए डास्प द्वारा क्रियान्वित होने वाली कृषि विविधीकरण परियोजना किसानों के लिए महत्वपूर्ण एवं लाभकारी है, इससे पर्यावरण में भी सुधार आयेगा।
कृषि मंत्री श्री आनन्द सिंह ने आज यहां यह विचार योजना भवन में आयोजित
‘‘कृषि विविधीकरण परियोजना’’ के प्रस्तुतीकरण से संबंधित कार्यशाला में व्यक्त किये। उन्होंने कहा कि भविष्य में जनसंख्या वृद्धि के साथ-साथ कृषि उत्पादन में वृद्धि लाना चुनौतीपूर्ण कार्य है। इस कार्य में क्षेत्रीय पर्यावरण, मृदा स्वास्थ्य, गिरते हुये भू-गर्भीय जल स्तर आदि में सुधार को ध्यान में रखना होगा। किसानों को नई सोच, नई तकनीकी अपनानी होगी। कृषि विविधीकरण परियोजना का क्रियान्वयन कृषि एवं कृषकों के हित को ध्यान में रख कर सुनिश्चित किया गया है। उन्होंने बताया कि किसानों को कृषि के साथ-साथ सब्जियों एवं फलों के प्रसंस्करण तथा कृषि से संबंधित अन्य कार्यांे को भी अपनाकर लाभ उठना होगा। उन्होंने कहा कि भूमि कम होती जा रही है, बेहतर भविष्य के लिए ऐसी कृषि का अपनाना उपयोगी है जो अधिक आर्थिक लाभ दे तथा मृदा की सेहत में सुधार भी हो सके। उन्होंने बताया कि प्रदेश सरकार द्वारा इसके लिए कृषक एवं कृषकों का हित सर्वोपरि रखकर अनेक योजनाओं का क्रियान्वयन एवं संचालन किया जा रहा है।
कृषि उत्पादन आयुक्त श्री आलोक रंजन ने कहा कि हरित क्रांति के बाद प्रदेश में कृषि उत्पादन में अभूतपूर्व वृद्धि हुई एवं हमारा प्रदेश आत्मनिर्भर बना, लेकिन इसके साथ ही धीरे-धीरे उत्पादन में स्थायित्व भी आ गया। उन्हांेने कहा कि 18 जनपदों के 170 ब्लाकों में भूगर्भीय जल स्तर गिर रहा है,  जिसमें 42 विकास  खण्ड  अति दोहित एवं 8 विकास खण्डों की स्थिति अति गम्भीर है।  उन्होंने कहा कि इस समस्या को ध्यान में रखते हुए धान उत्पादन की जगह मक्का, दलहन बाजरा तथा ग्वार के उत्पादन के लिए कृषकों को चिन्हित कर लाभान्वित किया जायेगा। योजना के अन्तर्गत बाजार प्रबन्धन बीजों की उपलब्धता, प्रसंस्करण आदि का पूरा ध्यान दिया जायेगा, जिससे किसानों की आय में वृद्धि के साथ ही पर्यावरणीय संरक्षण उपलब्ध होगा।
प्रमुख सचिव कृषि श्री देवाशीष पण्डा ने कहा कि गत वर्ष में कृषि उत्पादन उपलब्धिपूर्ण रहा। इसके साथ ही इस पर और अधिक ध्यान देने की आवश्यकता है। उन्होंने बताया कि सरकार द्वारा बुन्देलखण्ड के लिए दलहन, तिलहन योजना बनायी जा रही है। उन्होंने बताया कि जल संरक्षण के लिए धान के स्थान पर मूंग, उर्द, मक्का एवं ग्वार उत्पादन अपनाने की बात रखी, इसके साथ ही उन्होंने परियोजना के समय पर एवं अच्छे ढंग से क्रियान्वयन की आशा व्यक्त की।
यू0पी0डास्प के प्रबन्ध निदेशक श्री राजन शुक्ला ने कृषि विविधीकरण परियोजना के संबंध में विस्तार से बताया। इस परियोजना में पापुलर वृक्षारोपण को भी महत्व दिया जायेगा जिससे कृषकों की आय में वृद्धि होगी। कार्यशाला में सभी जनपदों के जिला कृषि अधिकारियों एंव मुख्य विकास अधिकारियों ने अपने-अपने क्षेत्र के विषय में अपने विचार व्यक्त किये।
इस अवसर पर कार्यशाला में कुलपति सरदार बल्लभभाई पटेल कृषि प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय मेरठ, कृषि निदेशक श्री देवमित्र सिंह, डास्प के तकनीकी सहायक डा0 गजेन्द्र सिंह, 18 जनपदों के मुख्य विकास अधिकारी, जिला कृषि अधिकारी आदि शामिल हुये।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Comments (0)

राज्य की 25 बड़ी कृषि मण्डियाँ एक सितम्बर से पूर्ण रूप से कम्प्यूटर संचालित होंगी

Posted on 11 July 2013 by admin

  • अच्छी सेवा के साथ किसानों की आय भी बढ़ेगी -आलोक रंजन

10 जुलाई, 2013

उत्तर प्रदेश के कृषि उत्पादन आयुक्त श्री अलोक रंजन ने मण्डी परिषद द्वारा राज्य की 25 बड़ी मण्डियों की कम्प्यूटराइजेशन परियोजना को स्वीकृति देते हुए उनके संचालन के लिए  आगामी एक सितम्बर की तिथि निर्धारित की है। उन्होंने कहा कि इन मण्डियों में सम्पूर्ण कार्य कम्प्यूटर संचालित होने के बाद किसानों को मिलने वाली सेवाओं में घटतौली और चोरी में रोक लगने के साथ ही किसानों की आय मंे भी वृद्धि होगी। उन्होंने कहा कि कम्प्यूटराइजेशन के बाद किसानों को मण्डी के भाव और अन्य सूचनायें एस0एम0एस0 से मिलनी शुरू होंगी।
कृषि उत्पादन आयुक्त श्री आलोक रंजन आज अपने कार्यालय में कृषि विभाग की विभिन्न परियोजनाओं एवं कार्यक्रमों की समीक्षा कर रहे थे। मण्डी निदेशक श्री अनूप यादव ने किसानों के लिए संचालित मण्डियों की खराब दशा को सुधारने के लिए तैयार पावरप्वाइंट प्रेजेन्टेशन के दौरान टर्न-की-बेस कम्प्यूटराइजेशन परियोजना का प्रस्ताव राज्य के कानपुर, बाराबंकी, लखनऊ, ललितपुर, वाराणसी, बरेली, शाहजहांपुर, हरदोई, लखीमपुर, आगरा, इलाहाबाद, पुवायां, गोरखपुर, गाजियाबाद, मुज्जफरनगर, सीतापुर, हापुड़, बहराइच, मैनपुरी, पीलीभीत, अलीगढ़, एटा, झांसी, सहारनपुर और मथुरा के लिए दिया, जिसे बैठक में तत्क्षण स्वीकृत कर लिया गया। इसके साथ ही कृषि उत्पादन आयुक्त ने कम्प्यूटराइजेशन परियोजना को अगले 40 दिनों में पूर्ण कर उसका परीक्षण कर सूचना देने के निर्देश देते हुए कहा कि एक सितम्बर से इन मण्डियों मंे कम्प्यूटर के द्वारा कार्य का शुभारम्भ किया जाये।
मण्डी निदेशक ने इस अवसर पर सूचित किया कि मण्डी परिषद में प्रवेश पर्ची से लेकर गेट पास तक की मण्डी समिति द्वारा सम्पादित की जाने वाली सम्पूर्ण कार्यवाही कम्प्यूटर द्वारा की जायगी। प्रवेश पर्ची आॅन-लाइन किये जाने से किसानों की सूचनाओं का डेटाबेस बनाया जा सकेगा, जिससे विक्रय दरों तथा अन्य मार्केट इन्टेलीजेन्ट्स की सूचनायें एस0एम0एस0 द्वारा मिलना शुरू हो जायेगी। उन्होंने बताया कि परियोजना के साथ-साथ कर्मचारियों को कम्प्यूटर का ज्ञान होने से उनकी कार्यक्षमता बढ़ेगी और इसका लाभ किसान और कर्मचारियों दोनों को होगा। इससे मैनुअल रजिस्टर एवं अन्य रिकार्ड बनाने में होने वाली दिक्कतों से निजात मिलेगी साथ ही कर्मचारियों की आवश्यकता में भी कमी आयेगी।
बैठक में प्रमुख सचिव कृषि, श्री देवाशीष पाण्डा, विशेष सचिव कृषि श्री बादल चटर्जी एवं श्री निखिल चन्द्र शुक्ला, कृषि निदेशक सहित अनेक अधिकारी उपस्थित थे।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Comments (0)

लोक सेवा आयोग से चयनित 10 जिला समाज कल्याण अधिकारियों को तैनाती मिली

Posted on 11 July 2013 by admin

उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग से चयनित 10 जिला समाज कल्याण अधिकारियों को तैनाती दे दी गयी है।
समाज कल्याण विभाग द्वारा जारी आदेश के अनुसार उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग की सम्मिलत राज्य/प्रवर अधीनस्थ सेवा परीक्षा, 2010 के परिणाम के आधार पर 05 जिला समाज कल्याण अधिकारी के पद पर तैनाती दी गई है। जिला समाज कल्याण अधिकारी के पद पर तैनाती पाने वालों में सर्वश्री अजय कुमार को जिला समाज कल्याण अधिकारी, मुजफ्फरनगर, संदीप कुमार जायसवाल को बस्ती, श्रीमती प्रज्ञा पाण्डेय को उन्नाव, प्रमोद वीर आर्य को संतरविदास नगर (भदोही) तथा शैलेन्द्र कुमार गौतम को कन्नौज में जिला समाज कल्याण अधिकारी तैनात किया गया है। इसी प्रकार पांच जिला समाज कल्याण अधिकारी (विकास) के पद पर सुश्री प्रियंका द्विवेदी को अमेठी जनपद में तैनाती दी गई है, जबकि श्री रमेश कुमार सिंह को मैनपुरी, श्री अंजनी कुमार को बरेली, श्री अरविन्द कुमार यादव को मेरठ तथा सुश्री लवी मिश्रा को फर्रूखाबाद जनपद में जिला समाज कल्याण अधिकारी (विकास) के पद पर तैनाती दी गयी है।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Comments (0)

लखनऊ से दिल्ली साइकिल यात्रा को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया बेसिक शिक्षा मंत्री ने

Posted on 11 July 2013 by admin

उत्तर प्रदेश के बेसिक शिक्षा, बाल विकास एवं पुष्टाहार मंत्री श्री राम गोविन्द चैधरी ने लखनऊ से दिल्ली साइकिल यात्रा कर रहे राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद उत्तर प्रदेश के कर्मचारियों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। रैली में उ0प्र0 के समस्त जनपदों से साइकिल लेकर आए कर्मचारी सम्मिलित हुए जिसमें महिलाओं ने भी भागीदारी की। यह यात्रा पेंशन योेजना की बहाली के लिए जन-जागरण हेतु की जा रही है।
श्री राम गोविन्द चैधरी ने इस अवसर पर कहा कि कर्मचारियों की मांगे जायज हैं। वे संघर्ष करें, हम लोग इनके साथ हैं। उन्होंने कहा कि पेंशन को लम्बित वेतन भी कहा जा सकता है। किसी भी कर्मचारी की सेवावधि में वेतन अंश जो भुगतान रह जाता है तथा सरकार के पास अवशेष है वह पेंशन ही है। कर्मचारियों की मेहनत का पैसा कर्मचारियों की मांगों के अनुरूप मिलना चाहिये।
दस जुलाई से चलने वाली यह साइकिल रैली विभिन्न जिला मुख्यालय से होते हुए 22 जुलाई को जन्तर-मंतर पर पहुंचेगी। कर्मचारियों द्वारा जन्तर-मन्तर पर प्रदर्शन तथा भारत के प्रधानमंत्री और वित्त मंत्री को ज्ञापन दिया जायेगा। इस रैली में हर जनपद से सैकड़ों की संख्या में साइकिल सवार शामिल होंगे। दिल्ली में होने वाली आम सभा में लाखों कर्मचारी शामिल होंगे।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Comments (0)

एचडीएफसी बैंक को सर्वश्रेष्ठ कंपनियों की सूची में तीसरा स्थान प्राप्त

Posted on 11 July 2013 by admin

एचडीएफसी बैंक को एक सर्वेक्षण में वैश्विक पत्रिका इंस्टीट्यूशनल इन्वेस्टर  ने ‘सर्वश्रेष्ठ निवेशक-संपर्क वाली कंपनियों’ (बेस्ट इन्वेस्टर रिलेशंस कंपनीज) की सूची में एशिया के सर्वश्रेष्ठ बैंक के रूप में चुना है। इसी सर्वेक्षण में एचडीफसी बैंक ने भारत में सर्वश्रेष्ठ कंपनियों की सूची में तीसरा स्थान प्राप्त किया।
इस सर्वेक्षण के 1500 उत्तरदाताओं ने एचडीएफसी बैंक के शीर्ष प्रबंधन को भी सराहा। एचडीएफसी बैंक के प्रबंध निदेशक (निदेशक) श्री आदित्य पुरी को एशिया के बैंकिंग क्षेत्र में सर्वश्रेष्ठ सीईओ चुना गया। अपने संबंधित क्षेत्रों में अन्य शीर्ष सीईओ की सूची में बजाज ऑटो के श्री राजीव बजाज (ऑटो एवं ऑटो पुर्जा क्षेत्र), रिलायंस इंडस्ट्रीज के श्री मुकेश अंबानी (तेल-गैस क्षेत्र) और टीसीएस के श्री एन चंद्रशेखरन (आईटी क्षेत्र) शामिल हैं। एचडीएफसी बैंक के सीएफओ श्री शशिधर जगदीशन को एशिया का सर्वक्षेष्ठ सीएफओ चुना गया। ज्यादा जानकारी के लिए यहाँ क्लिक करें।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Comments (0)

Advertise Here

Advertise Here

 

July 2013
M T W T F S S
« Jun   Aug »
1234567
891011121314
15161718192021
22232425262728
293031  
-->









 Type in