Archive | July, 2013

जनपद बस्ती के अपर जिलाधिकारी (वि0/रा0) निलम्बित

Posted on 12 July 2013 by admin

11 जुलाई, 2013

जनपद बस्ती में चतुर्थ श्रेणी के पदों पर नियम विरुद्ध नियुक्ति प्रदान करने की अनियमितता के लिए श्री राम इकबाल सिंह, अपर जिलाधिकारी (वि0/रा0), जिला निबन्धक बस्ती को तात्कालिक प्रभाव से निलम्बित कर दिया गया है।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Comments (0)

मतदाताओं की सुविधा हेतु नजदीक बूथ बनेंगे-प्रभारी डी0एम0

Posted on 12 July 2013 by admin

  • 300 से अधिक मतदाताओं पर नया मतदेय स्थल बनाने के निर्देश

edited-officiating-dm-radhakrishan-holding-meeting-about-electoral-booths
आयोग के निर्देशानुसार आगामी लोकसभा सामान्य निर्वाचन को दृष्टिगत रखते हुये जनपद आगरा के अन्तर्गत विधान सभा क्षेत्रों के मतदेय स्थलों के सम्भाजन के दौरान मा0 जनप्रतिनिधियों से प्राप्त सुझाव हेतु कलेक्ट्रेट सभागार में प्रभारी जिलाधिकारी राधाकृण की अध्यक्षता में बैठक का आयोजन किया गया।
प्रभारी जिलाधिकारी राधाकृष्ण ने कहा कि ऐसे क्षेत्र जहां पर 300 से अधिक मतदाता है और उन्हें बहुत दूर मतदेय स्थल पर मतदान के लिए जाना पड़ता है और ऐसे स्थानों पर यदि राजकीय भवनों की उपलब्धता है तो ऐसे स्थानों पर नये मतदेय स्थल बनाने के प्रस्ताव आयोग को प्रेषित किये जायेंगे। उन्होंने बताया कि मा.जनप्रतिनिधियों से जो सुझाव/शिकायत 15 जुलाई तक प्राप्त होंगे उन्हें सम्बन्धित उप जिलाधिकारी द्वारा जाॅच करने के पश्चात आयोग को प्रेषित करा दिये जायेंगे।
बैठक में मा0 विधायक जगन प्रसाद गर्ग, कालीचरन सुमन, सहित विभिन्न मान्यता प्राप्त राजनैतिक दलों के जिलाध्यक्ष, शहर अध्यक्ष, महामंत्री समस्त उपजिलाधिकारी, तहसीलदार उपस्थित थे।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Comments (0)

ग्राम पंचायतों के रिक्त पदों पर अधिसूचना जारी, मतदान 28 को तथा मतगणना 30 जुलाई को होगी

Posted on 12 July 2013 by admin

जिला निर्वाचन अधिकारी/प्रभारी जिला मजिस्ट्रेट राधाकृष्ण ने बताया कि आगरा जनपद में  विकास खण्ड बाह के ग्राम पंचायत बिचैला में ग्राम प्रधान (अ0पि0व0) तथा विकास खण्ड जगनेर के ग्राम पंचायत निमेना में सदस्य ग्राम पंचायत (महिला) व ग्राम पंचायत रिछोहा में सदस्य क्षेत्र पंचायत (अ0पि0व0म0) के रिक्त पदों पर (जो मा0न्यायालय के स्थगन आदेश से बाधित न हो) पर निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार उप निर्वाचन की घोषणा कर दी गई है।
प्रभारी जिला मजिस्ट्रेट ने बताया कि नाम निर्देशन पत्र 17 जुलाई को प्रातः 10 बजे से अपरान्ह 4 बजे तक, नाम निर्देशन पत्रों की जाॅच 18 जुलाई को प्रातः 10 से कार्य समाप्ति तक, उम्मीदवारी वापस लेने हेतु 19 जुलाई को प्रातः 10 बजे से अपरान्ह 03 बजे तक, तथा प्रतीको का आवंटन 19 जुलाई को ही अपरान्ह 03 बजे से कार्य समाप्ति तक किया जायेगा।
उन्होंने बताया कि मतदान 28 जुलाई को प्रातः 7 बजे से अपरान्ह 5 बजे तक तथा मतगणना 30 जुलाई 2013 को प्रातः 8 बजे से कार्य समाप्ति तक की जायेगी। उक्त निर्वाचन में नामांकन पत्र दाखिल करने, उनकी जाॅच करने, नाम वापसी, तथा चुनाव चिन्ह आवंटन का कार्य क्षेत्र पंचायत मुख्यालय पर होगा। मतों की गणना तथा परिणाम की घोषणा क्षेत्र पंचायत मुख्यालय पर की जायेगी। उपर्युक्त समय सारणी के मध्य पड़ने वाले सार्वजनिक अवकाश दिवसों में भी सम्बन्धित कार्यालय खुले रहेगें और निर्धारित समय सारणी के अनुसार कार्यवाही की जायेगी।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Comments (0)

उप निर्वाचन हेतु आर0 ओ0 तथा ए0 आर0ओ0 नियुक्त

Posted on 12 July 2013 by admin

जिला निर्वाचन अधिकारी/प्रभारी जिला मजिस्ट्रेट राधाकृष्ण ने राज्य निर्वाचन आयोग उ0प्र0 लखनऊ द्वारा जारी अधिसूचना 8 जुलाई 2013 के क्रम में रिक्त पदों पर उप निर्वाचन हेतु विकास खण्ड बाह के लिए ए0के0 गुप्ता, जिला सहायक निबन्धक सहकारी समितियां आगरा का निर्वाचन अधिकारी (आर0ओ0) तथा धनवीर सिंह, सहायक विकास अधिकारी (सहकारिता) विकास खण्ड बाह को सहायक निर्वाचन अधिकारी (ए0आर0ओ0) नियुक्त किया है। विकास खण्ड जगनेर के लिए खेरागढ के तहसीलदार रामनयन को निर्वाचन अधिकारी (आर0ओ0) तथा ग्रामीण अभियन्त्रण सेवा के अवर अभियन्ता टी0पी0 सिंह को सहायक निर्वाचन अधिकारी (ए0आर0 ओ0) नियुक्त करते हुये निर्देशित किया है कि नियुक्त अधिकारीगण त्रिस्तरीय पंचायतों के रिक्त पदों का उपनिर्वाचन में अपने-अपने दायित्वों का विधि सम्मत निर्वहन करना सुनिश्चित करेंगे।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Comments (0)

ई-स्टाम्पिंग का शुभारम्भ 13 जुलाई को

Posted on 12 July 2013 by admin

मा0 मत्री स्टाम्प, न्यायालय शुल्क, पंजीयन एवं नागरिक सुरक्षा उ0प्र0 शासन, राजा महेन्द्र अरिदमन सिंह 13 जुलाई 2013 को पूर्वान्ह 11 बजे इन्दिरा गांधी, प्रतिष्ठान, विभूति खण्ड, गोमतीनगर, लखनऊ में ई-स्टाम्पिंग का शुभारम्भ करेगें। अपर महानिरीक्षक निबन्धन (प्रशा0) उ0 पं0 लखनऊ पी0 के0 पाण्डेय ने बताया कि इसके शुभारम्भ होने के साथ लखनऊ, आगरा, इलाहाबाद, गाजियाबाद, गौतमबुद्व नगर, मेरठ, वाराणसी एवं कानपुर जनपदों में ई- स्टाम्पिंग की प्रक्रिया तत्काल प्रारम्भ हो जायेगी तथा शुभारम्भ के पश्चात स्टाक होल्डिंग कारपोरेशन लि0 एवं उनके सहवर्ती आर्थराइज्ड कलेक्शन सेन्टर द्वारा स्टाम्प बिक्री प्रारम्भ कर दी जायेगी।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Comments (0)

जिला खाद्य एवं रसद सलाहकार समिति की बैठक सम्पन्न

Posted on 12 July 2013 by admin

मा0 विधायक जगन प्रसाद गर्ग की अध्यक्षता में जिला खाद्य एवं रसद सलाहकार समिति की बैठक कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित की गई। मा0 विधायक ने कहा कि आम उपभोक्ताओं के फायदों के लिए एक अच्छा प्रयास है । मा0 विधायक कालीचरन सुमन ने मुख्य रूप से नवीन राशन कार्ड जारी किये जाने सम्बन्धी एवं सार्वजनिक वितरण प्रणाली को सुदृढ बनाये जाने हेतु प्रस्ताव/सुझाव प्रस्तुत किये।
अपर जिलाधिकारी (नागरिक आपूर्ति) राजकुमार ने सभी मनोनीत सदस्यों, उपभोक्ता फोरम के सदस्यों से प्राप्त सुझावों को अमल में लानें, तथा आम उपभोक्ताओं को सही लाभ मिल सके, का आश्वासन दिया।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Comments (0)

माया महा ठगिनि हम जानी

Posted on 12 July 2013 by admin

माया महा ठगिनि हम जानी     वाली कहावत इस समय चरितार्थ होती दिख रही है । अब तो आये दिन मरीजो की मौत के बाद जिला चिकित्सालय के सामने लाशो को रखकर जाम लगाया जाता है और कुछ अनुदान या धन मिलने के बाद जाम हटा लिया जाता है । इस तरह एक नया मामला आज उस समय देखने को मिला जब एक बृद्धा की सांप काटने से मौत हो गई तो ग्रामीणो ने जिला चिकित्सालय से सामने लाश को रखकर रोड जाम किया । कुछ देर बाद अधिकारियो के आश्श्वासन के बाद जाम खुल गया । वहां मौजूद पत्यक्षदर्शियो ने लाश पर सफेदपोशो द्वारा की जा रही सियासत का आरोप लगाया edited-img00101
सूत्रो से प्राप्त जानकारी के अनुसार लम्भुआ थाना क्षेत्र के मुकुन्दपुर गांव की निवासी अनारा देवी ६० वर्ष पत्नी लालचंद बृद्धा को सांप ने डस लिया जिसे लेकर परिजन जिला चिकित्सालय पहुंचे वहां पर तैनात डाक्टर ने परिजनो को वैक्सीन न होने की बात बताई इस पर परिजनो ने डाक्टरो से बाहर की दवा लिखने को कहा । संयोगवश जब तक परिजन बाहर की दवा लेकर आते तब तक बृद्धा ने दम तोड़ दिया ।
इस बात की जानकारी अस्पताल में डयूटी पर मौजूद डाक्टर ने परिजनो को दी। परिजन उसको लेकर जिला चिकित्सालय से घर के लिए निकले थे कि कुछ दूर जाने के बाद कुछ सफेदपोश नेताओं के इशारे पर वह यह कहते हुए कि बृद्धा जिंदा है, उसे वापस जिला चिकित्सालय ले आये जहां उसे डाक्टरो ने मृत पाया लेकिन बृद्धा के गांव वाले लाश को रोड पर रखकर जाम लगाने लगे और सी०एम०एस० मुर्दाबाद के नारे लगाने लगे । यही नही आव्रहृोशित ग्रामीणो ने जिला चिकित्सालय के एक स्टाफ को भी मारा पीटा । रोड जाम होने के बाद जब अधिकारी मौके पर पहुंचे और उन्होने वृद्धा को सरकारी मदद दिलाने की बात कही इस बात पर जाम हटा लिया गया ।
इसी व्रहृम में अभी कुछ दिन पूर्व एक बृद्ध की मौत पर एक डाक्टर को आरोपित करते हुए भी सरकारी अस्पताल के सामने लाश को रखकर कई घंटे हंगामा काटा था और बाद में अधिकारियो के आश्श्वासन के बाद जाम हटाया लिया गया था ।
क्या कहते है सी०एस०एस०
इस घटना के बारे मे सीएमएस ने बताया कि हमारे पास ४ वैक्सीन मौजूद थी जिसमे से २ वैक्सीन निकलवाई गई थी लेकिन वैक्सीन लगाने के पूर्व ही बृद्धा ने दम तोड़ दिया था ।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Comments (0)

विवेकानन्द नगर स्थित सरस्वती विद्या मन्दिर वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय मे इण्टरमीडिएट के टापर छात्र को लैपटाप व अन्य पांच छात्रो को टैबलेट देकर पुरस्कृत किया गया ।

Posted on 12 July 2013 by admin

edited-dsc_34041नगर के विवेकानन्द नगर स्थित सरस्वती विद्या मन्दिर वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय मे मेधावी छात्र सम्मान समारोह व परीक्षा परिणाम वितरण का आयोजन कर विद्यालय के पचास से अधिक मेधावी छात्रो को पुरस्कृत एवं उनके अभिभावको को सम्मानित किया गया । जिसमें इण्टरमीडिएट के टापर छात्र को लैपटाप व अन्य पांच छात्रो को टैबलेट देकर पुरस्कृत किया गया । हाईस्कूल के १० सीजीपीए पाने वाले पांच छात्रो का इण्टरमीडिएट मे शुल्क मुक्त रहेगा ।
केन्द्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड के इस विद्यालय में आयोजित मेधावी छात्र सम्मान समारोह में वर्ष २०१३ की बोर्ड परीक्षा इण्टरमीडिएट में ९३ण् ८ प्रतिशत अंक पाकर टापर बने ऋषभ सिंह को लैपटाप व सत्यम बरनवाल, विकास प्रताप सिंह, ज्ञानेन्द्र कुमार वर्मा, कुलदीप सिंह व अभय प्रताप सिंह को ९० प्रतिशत से अधिक अंक अर्जित करने पर सभी को एक एक टैबलेट प्रदान कर पुरस्कृत किया गया । गत वर्ष जिले के टापर प्रशान्त चैरसिया के आई टी मे चयनित किये जाने पर प्रतीक चिन्ह प्रदान कर सम्मानित किया गया ।
सम्मान समारोह के मुख्य प्रेरक एवं बाल कल्याण समिति के अध्यक्ष डा. जे.पी.सिंह ने कहा कि विद्यार्थियों को शिक्षा के क्षेत्र मे जिस भी उहृंचाई तक पहुंचे वह उनके लिए कम ही है, क्योकि इस युग मे शिक्षा के साथ साथ अन्य क्षेत्रो में भी प्रवीणता आवश्यक है । बिना वाह्य किया कलापो को सुधारे हम अपने लक्ष्य को पूरा नही कर सकते है ।
विद्यालय प्रबन्ध समिति के अध्यक्ष कृपा शंकर द्विवेदी, प्रबन्धक शिव नारायण तिवारी ने सम्बोधित करते हुए कहा कि छात्रो को उनके विकास मे हर मदद की जायेगी । मेधावी छात्रो को हमेशा ही प्रोत्साहित किया जाता रहा है । समाराहे में उपस्थित डा. सुधाकर सिंह, पूर्व प्रबन्धक सुनील कुमार श्रीवास्तव, संभाग निरीक्षक संकठा प्रसाद आदि अनेक प्रतिष्ठित अभिभावक जनो ने छात्रो को पुरस्कृत व सम्मानित किया । समारोह का संचालन आचार्या सरिता त्रिपाठी के साथ छात्रा निष्ठा चतुर्र्वेदी ने किया ।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Comments (0)

छोटा परिवार, खुशहाल जीवन

Posted on 12 July 2013 by admin

edited-inmage-1922खुशहाल जीवन के लिए छोटा परिवार आवश्यक है । अच्छी शिक्षा उचित देखभाल के लिए हम दो हमारे एक का सिद्धात हमे ग्रहण करना होगा । उक्त बाते मुख्य चिकित्सा अधिकारी डा० के.पी. सिंह जनसंख्या स्थितरता पखवाडा के उद््घाटन समारोह मे व्यक्त किया ।
जिला महिला अस्पताल मे जनसंख्या स्थित पखवाडे पर जागरुकता स्टाल विभिन्न विभागो व संस्थाओं के द्वारा लगाये गये थे । जागरुकता कैम्प का उद््घाटन जिला पंचायत अध्यक्ष पृथ्वीपाल यादव ने किया । बाल व पुष्टाहार विभाग का स्टाल आकार्षण का केन्द्र रहा । जिला महिला अस्पताल में ही गोष्ठी का आयोजन किया गया ।
डा० के.वी.सिंह सी.एम.ओ., महिला सी.एम.एस. डा० सन्तोष सिंह, सी.एम.एस. पुरुष डा० आर.पी. सिंह, डी.पी.एम. एन.आर.एच.एम. सन्तोष आदि ने गोष्ठी को सम्बोधित किया । वक्ताओं ने परिवार नियोजन के उपाय बतायें । गोष्ठी मे अक्षय परियोजना के जिला सम्वन्यक नसीब खान, प्रताप सेवा समिति के सचिव विजय विद्रोही, संजय सिंह, हिन्दुस्तान फैमली प्रमोशन ट्रस्ट के अरविन्द मिश्र आदि लोग मौजूद रहे ।

edited-immage-1926

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Comments (0)

पूर्व जिलाध्यक्ष वीरेन्द्र सिंह के निधन पर दो मिनट का मौन

Posted on 12 July 2013 by admin

भाजपा के जिलाध्यक्ष करुणा शंकर द्विवेदी की अध्यक्षता मे गोमती नगर के एक नर्सिंग होम मे जिला पदाधिकारियों, मण्डल अध्यक्षो एवं बूथ के प्रभारियों, पूर्व प्रत्याशी, पूर्व जिला पदाधिकारियों की बैठक २०१४ के लोक सभा चुनाव को ध्यान मे रखते हुए आयोजित की गई । जिसमें मुख्य अतिथि राष्ट्रीय सचिव एवं प्रदेश सह प्रभारी रामेश्वर चैरसिया ने कहा कि २०१४ के लोक सभा चुनाव में हमे बूथ समितियों को अग्रणी करके बूथ जीतना होगा और प्रदेश की सभी लोक चुनाव मे हमे बूथ समितियों को अग्रणी करके बूथ जीतना होगा और प्रदेश की सभी लोक सभा सीट भाजपा जीते इस पर सकारात्मक कार्य करना होगा ।
उन्होने बताया कि देश की जनता केन्द्र की भ्रष्टाचार नीति सीमाओं की सुरक्षा रुपये की गिरावट महगांई, आतंकवाद, घोटालो और सी.वी.आई के दुरुपयोग से त्रस्त है । और जनता भाजपा को वोट देकर विकास व सुशासन का रास्ता साफ कर देश का गौरव बढाना चाहती है । बैठक को क्षेत्रीय अध्यक्ष लक्ष्मण प्रसाद व क्षेत्रीय महामंत्री  प्रभा शंकर पाण्डेय ने भी सम्बोधित किया । और बूथ में समितियों का गठन शीघ्र करके कार्यकर्ताओ को अपना बूथ जीतने पर विशेष बल दिया करुणा शंकर द्विवेदी ने कहा कि ५० प्रतिशत बूथ समितियों का गठन पूरा हो गया है शेष शीघ्र पूरा कर लिया जायेगा ।
बैठक में युवा मोर्चा के पूर्व जिलाध्यक्ष वीरेन्द्र सिंह का कल दोपहर दिन में ३ बजे दिल्ली में कैंसर की बीमारी से निधन की सूचना पर बैठक में उपस्थित सभी लोगो ने दो मिनट का मौन रख कर उनकी आत्मा की शान्ति के लिए कामना की । वीरेन्द्र सिंह काफी जुझारु और युवा कार्यकर्ता थे उन्होने कैंसर जैसी बीमारी से लगभग एक सप्ताह तक लडते रहे और अन्तिम सांस कल ३ बजे दिन मे ली और अपनी पूरी आत्म कथा छोड गये । वृहस्पीतिवार शाम उनका अन्तिम संस्कार हथियानाला के पास कर दिया गया । उनका पूरा परिवार शोक से डूब गया है ।
बैठक में डा० आर.ए. वर्मा, रामचन्द्र मिश्रा, डा० सीता सरण त्रिपाठी, ओम प्रकाश पाण्डेय, सन्त बक्श सिंह, विजय सिंह, हरिशचन्द्र श्रीवास्तव, चन्द्रभद्र सिंह सोनू, प्रवीण अग्रवाल, जगजीत सिंह, बृजभूषण मिश्र, बलराम मिश्र, वन्दना चैहान, प्रीती शर्मा, आशा गोैड, बबिता जायसवाल, राम भवन मिश्र, पारस नाथ सिंह, गोविन्द नरायण, सूर्यभान सिंह, डा० एमण् पी.सिंह, प्रदीप सिंह, विवेक सिंह, स्नेहलता पाण्डेय, राजेश द्विवेदी, डाण् हीरालाल मिश्र, सुनील आदि सैकडो लोग उपस्थित रहे ।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Comments (0)

Advertise Here

Advertise Here

 

July 2013
M T W T F S S
« Jun   Aug »
1234567
891011121314
15161718192021
22232425262728
293031  
-->









 Type in