माया महा ठगिनि हम जानी

Posted on 12 July 2013 by admin

माया महा ठगिनि हम जानी     वाली कहावत इस समय चरितार्थ होती दिख रही है । अब तो आये दिन मरीजो की मौत के बाद जिला चिकित्सालय के सामने लाशो को रखकर जाम लगाया जाता है और कुछ अनुदान या धन मिलने के बाद जाम हटा लिया जाता है । इस तरह एक नया मामला आज उस समय देखने को मिला जब एक बृद्धा की सांप काटने से मौत हो गई तो ग्रामीणो ने जिला चिकित्सालय से सामने लाश को रखकर रोड जाम किया । कुछ देर बाद अधिकारियो के आश्श्वासन के बाद जाम खुल गया । वहां मौजूद पत्यक्षदर्शियो ने लाश पर सफेदपोशो द्वारा की जा रही सियासत का आरोप लगाया edited-img00101।
सूत्रो से प्राप्त जानकारी के अनुसार लम्भुआ थाना क्षेत्र के मुकुन्दपुर गांव की निवासी अनारा देवी ६० वर्ष पत्नी लालचंद बृद्धा को सांप ने डस लिया जिसे लेकर परिजन जिला चिकित्सालय पहुंचे वहां पर तैनात डाक्टर ने परिजनो को वैक्सीन न होने की बात बताई इस पर परिजनो ने डाक्टरो से बाहर की दवा लिखने को कहा । संयोगवश जब तक परिजन बाहर की दवा लेकर आते तब तक बृद्धा ने दम तोड़ दिया ।
इस बात की जानकारी अस्पताल में डयूटी पर मौजूद डाक्टर ने परिजनो को दी। परिजन उसको लेकर जिला चिकित्सालय से घर के लिए निकले थे कि कुछ दूर जाने के बाद कुछ सफेदपोश नेताओं के इशारे पर वह यह कहते हुए कि बृद्धा जिंदा है, उसे वापस जिला चिकित्सालय ले आये जहां उसे डाक्टरो ने मृत पाया लेकिन बृद्धा के गांव वाले लाश को रोड पर रखकर जाम लगाने लगे और सी०एम०एस० मुर्दाबाद के नारे लगाने लगे । यही नही आव्रहृोशित ग्रामीणो ने जिला चिकित्सालय के एक स्टाफ को भी मारा पीटा । रोड जाम होने के बाद जब अधिकारी मौके पर पहुंचे और उन्होने वृद्धा को सरकारी मदद दिलाने की बात कही इस बात पर जाम हटा लिया गया ।
इसी व्रहृम में अभी कुछ दिन पूर्व एक बृद्ध की मौत पर एक डाक्टर को आरोपित करते हुए भी सरकारी अस्पताल के सामने लाश को रखकर कई घंटे हंगामा काटा था और बाद में अधिकारियो के आश्श्वासन के बाद जाम हटाया लिया गया था ।
क्या कहते है सी०एस०एस०
इस घटना के बारे मे सीएमएस ने बताया कि हमारे पास ४ वैक्सीन मौजूद थी जिसमे से २ वैक्सीन निकलवाई गई थी लेकिन वैक्सीन लगाने के पूर्व ही बृद्धा ने दम तोड़ दिया था ।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.

Advertise Here

Advertise Here

 

October 2026
M T W T F S S
« Sep    
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031  
-->









 Type in