Categorized | आगरा

ग्राम पंचायतों के रिक्त पदों पर अधिसूचना जारी, मतदान 28 को तथा मतगणना 30 जुलाई को होगी

Posted on 12 July 2013 by admin

जिला निर्वाचन अधिकारी/प्रभारी जिला मजिस्ट्रेट राधाकृष्ण ने बताया कि आगरा जनपद में  विकास खण्ड बाह के ग्राम पंचायत बिचैला में ग्राम प्रधान (अ0पि0व0) तथा विकास खण्ड जगनेर के ग्राम पंचायत निमेना में सदस्य ग्राम पंचायत (महिला) व ग्राम पंचायत रिछोहा में सदस्य क्षेत्र पंचायत (अ0पि0व0म0) के रिक्त पदों पर (जो मा0न्यायालय के स्थगन आदेश से बाधित न हो) पर निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार उप निर्वाचन की घोषणा कर दी गई है।
प्रभारी जिला मजिस्ट्रेट ने बताया कि नाम निर्देशन पत्र 17 जुलाई को प्रातः 10 बजे से अपरान्ह 4 बजे तक, नाम निर्देशन पत्रों की जाॅच 18 जुलाई को प्रातः 10 से कार्य समाप्ति तक, उम्मीदवारी वापस लेने हेतु 19 जुलाई को प्रातः 10 बजे से अपरान्ह 03 बजे तक, तथा प्रतीको का आवंटन 19 जुलाई को ही अपरान्ह 03 बजे से कार्य समाप्ति तक किया जायेगा।
उन्होंने बताया कि मतदान 28 जुलाई को प्रातः 7 बजे से अपरान्ह 5 बजे तक तथा मतगणना 30 जुलाई 2013 को प्रातः 8 बजे से कार्य समाप्ति तक की जायेगी। उक्त निर्वाचन में नामांकन पत्र दाखिल करने, उनकी जाॅच करने, नाम वापसी, तथा चुनाव चिन्ह आवंटन का कार्य क्षेत्र पंचायत मुख्यालय पर होगा। मतों की गणना तथा परिणाम की घोषणा क्षेत्र पंचायत मुख्यालय पर की जायेगी। उपर्युक्त समय सारणी के मध्य पड़ने वाले सार्वजनिक अवकाश दिवसों में भी सम्बन्धित कार्यालय खुले रहेगें और निर्धारित समय सारणी के अनुसार कार्यवाही की जायेगी।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.

Advertise Here

Advertise Here

 

June 2026
M T W T F S S
« Sep    
1234567
891011121314
15161718192021
22232425262728
2930  
-->









 Type in