Archive | December, 2012

आज़मगढ़ महोत्सव का चार दिवसीय आयोजन

Posted on 01 December 2012 by admin

प्रदेश के पंचायतीराज मंत्री श्री बलराम यादव ने कहा कि पूर्वांचल में जनता की भावनाओं और अपेक्षाओं के अनुरूप आज़मगढ़ महोत्सव का चार दिवसीय आयोजन आगामी 6, 7, 8 एवं 9 दिसम्बर तक आईटीआई के प्रांगण में किया जा रहा है। इस आयोजन हेतु प्रशासनिक स्तर से की जा रही तैयारियों को देखते हुए पूरे विश्वास के साथ कहा जा सकता है कि आज़मगढ़ महोत्सव-2012 काफी भव्य और शानदार होगा तथा इस महोत्सव से आजमगढ़ सहित पूरा पूर्वांचल गौरान्वित होगा। उन्होने कहा कि आजमगढ़ महोत्सव में जहाॅं एक तरफ जनपद के गौरवशाली इतिहास व संस्कृति की झांकी प्रस्तुत की जायेगी, वहीं दूसरी तरफ शास्त्रीय संगीत, नृत्य, राष्ट्रीय संगोष्ठी, जनपद का इतिहास, वीरता, शोध, अविष्कार, विज्ञान आदि के क्षेत्र में जनपद की उपलब्धियों का भी समावेश होगा।
पंचायती राज मन्त्री बलराम यादव ने जानकारी देते हुए बताया कि महोत्सव में राष्ट्रीय स्तर पर पुस्तक मेला भी आयोजित होगा। उन्होंने बताया कि जनपद एवं प्रदेश ही नहीं बल्कि पूरे देश केे कलाकार अपनी-अपनी कलाओं का प्रदर्शन करेंगे। उन्होने कहा कि चार दिवसीय आज़मगढ़ महोत्सव के अवसर पर प्रकाशित होने वाली स्मारिका में सामाजिक, शैक्षिक, सांस्कृतिक गतिविधियों की झलक प्रस्तुत करने वाले लेखों के अलावा आधुनिक विचारों वाले लेखों का भी समावेश होगा। पंचायती राज मन्त्री श्री यादव ने आजमगढ़ महोत्सव के दौरान सुरक्षा व्यवस्था के सन्दर्भ में कहा कि सुरक्षा के पुख्ता इन्तजाम होंगे तथा पुलिस व पीएसी के नवजवानों द्वारा बैण्ड बाजों के माध्यम से देश प्रेम की धुने भी सुनाई जायेंगी। उन्होने कहा कि फायर ब्रिगेड की गाडियाॅं पूरी तैयारी से मौके मौजूद रहेंगे। इसके अलावा महोत्सव में चिकित्सा शिविर में आयोजित होंगे।
इसी क्रम में जिलाधिकारी प्रान्जल यादव ने आज़मगढ़ महोत्सव-2012 हेतु गठित समिति के सदस्यों को निर्देंष दिए कि वे आज़मगढ़ महोत्सव जो 6 से 9 दिसम्बर तक चलेगा उसकी तैयारियाॅं ऐसी हो कि लगे कि जनपद में कोई महोत्सव हो रहा है। उन्होने कहा कि इस अवधि में पूरे सम्पूर्ण पूर्वांचल को महोत्सवमय बनाने का सार्थक प्रयास किया जाये। उन्होने कहा कि महोत्सव में आयोजित कार्यक्रमों के माध्यम से समाज में भाईचारा, एकता, अखण्डता को मजबूती प्रदान करने के साथ ही स्वस्थ मनोरंजन के माध्यम से लोगों के समक्ष जनपद से सम्बन्धित ज्ञानवर्धक विषय-वस्तु को भी रखा जायेगा। उन्होने कहा कि इस आयोजन में क्षेत्रीय, स्थानीय व दूर दराज के कलाकारों को अपनी कला का प्रदर्शन का पूरा मौका दिया जायेगा तथा कलाकारों का सम्मान किया जायेगा।
पंचायतीराज मंत्री ने अधिकारियों को निर्देंष दिए कि महोत्सव के दौरान सुरक्षा की पुख्ता व्यवस्था की जाये। श्री यादव ने बताया कि महोत्सव स्थल तथा उसके आस पास के रास्तों पर सीसीटीवी भी लगाया जायेगा ताकि किसी तरह की अफरा-तफरी न होने पाये।
जिलाधिकारी प्रान्जल यादव ने पंचायती राज मंत्री को बताया कि अधिकारियों को निर्देश दिया कि महोत्सव में दूर दराज ग्रामीण अंचलों की बराबर भागीदारी रहे इसके लिए तहसील मुख्यालय स्तर से आज़मगढ़ महोत्सव तक बसों व जीपों का भी संचालन किया जाये। उन्होने कहा कि महोत्सव के इन चार दिनों के अन्दर एक एक पल का समुचित उपयोग किया जाये समय बर्बाद नहीं होना चाहिए। कलाकारों

से बेहतर सामंजस्य बनाकर कार्यक्रम को यथाशीघ्र अन्तिम रूप दिया जाये क्यों अब समय बहुत ही कम है। उन्होने कहा कि महोत्सव में लकी ड्रा हेतु अधिक से अधिक कूपन खरीदने हेतु लोगों को प्रेरित किया। उन्होने कहा कि बम्पर लकी ड्रा में एक मारूती/नैनो को भी शामिल किये जाने पर विचार किया जाये। उन्होने कहा महोत्सव स्थल आईटीआई प्रांगण के साथ ही यदि कोई कार्यक्रम किसी अन्य जगह पर भी आयोजित होता है तो उस स्थल की भी साज सज्जा, सफाई, पानी, बिजली, मार्ग आदि पर पूरा ध्यान दिया जाये इसमें भी कोई कमी नहीं आनी चाहिए। उन्होने गठित सभी 13 समितियों के सदस्यों को निर्देश दिया कि अपने अपने निर्धारित कार्यों व उनकी तैयारियों की बार-बार समीक्षा करते रहें यदि किसी स्तर पर कोई दिक्कत या कमी हो उसे समिति के प्रभारी से मिलकर दूर कर लें।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Comments (0)

117.88 करोड़ रूपये परियोजना के कार्यों पर व्यय करने हेतु अवमुक्त किये गये

Posted on 01 December 2012 by admin

प्रदेश के सिंचाई मंत्री श्री षिवपाल सिंह यादव ने बताया कि वर्तमान वित्तीय वर्ष 2012-13 में चालू नहर परियोजना के अवषेष कार्यों को पूरा करने के लिए प्राविधानित बजट व्यवस्था 300 करोड़ रूपये में से अवषेष बजट प्राविधानित धनराषि के सापेक्ष 117.88 करोड़ रूपये परियोजना के कार्यों पर व्यय करने हेतु अवमुक्त किये गये है।
इसी प्रकार शारदा सहायक क्षमता पुनस्थापना परियोजना हेतु प्राविधानित बजट व्यवस्था 100 करोड़ रूपये के सापेक्ष 27 करोड़ रूपये अवमुक्त किये गये है। उन्होंने बताया कि कचनौधा बांध परियोजना के आधुनिकीकरण के लिए चार वर्ष में प्राविधानित बजट 53.08 करोड़ रूपये के सापेक्ष प्रथम किष्त के रूप में 13.27 करोड़ रूपये अवमुक्त किये गये हंै।
श्री यादव ने कहा कि प्रमुख अभियन्ता सिंचाई को निर्देंष दिये गये हंै। कि शासन द्वारा अवमुक्त धनराषि को परियोजनाओं हेतु शीघ्र जारी कर दिया जाय। उन्होंने कहा कि सभी धनराषि 31 मार्च तक व्यय करने के निर्देंष दिये गये हंै। इस कार्य में लापरवाही बतरने वालों के विरूद्ध सख्त कार्रवाई की जायेगी।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Comments (0)

सूबे में लगभग 80 प्रतिशत धान क्रय केन्द्र बन्द पडे़ हैं

Posted on 01 December 2012 by admin

राष्ट्रीय लोकदल के प्रदेश अध्यक्ष मुन्ना सिंह चैहान ने सरकार को कटघरे में खड़ा करते हुये कहा कि सपा सरकार किसान विरोधी है। पूरे सूबे में लगभग 80 प्रतिशत धान क्रय केन्द्र बन्द पडे़ हैं जिससे किसान अपनी धान को औने पौने दामों मे बेचने के लिए बाध्य है।
श्री सिंह ने आगे बताया कि इस समय तक लगभग 2 लाख टन धान की खरीद सरकार द्वारा हुयी है जोकि व्यापारियों व बिचैलियों के द्वारा खरीदी गयी हैै। राष्ट्रीय लोकदल किसानों के हित में सरकार से जाँच की माँग करता है। सरकार ने किसानों से वायदा किया था कि लागत मूल्य से 50 प्रतिशत् बढाकर गेहूँ धान व गन्ना का भुगतान किसानों को किया जायेगा। इस हिसाब से धान का क्रय मूल्य 1800 रूपया प्रति कुन्तल होना चाहिए। सरकार ने अभी तक गन्ना के खरीद मूल्य की घोषणा भी नही ंकी जिससे पूरे सूबे के किसानों में भारी आक्रोश व्याप्त है। सरकार किसानों से धान की खरीद में हीलाहवाली कर रही है जिससे किसान बिचैलियों व व्यापारियों को धान बेचने पर मजबूर है।
उन्होंने बताया कि किसान जब क्रय केन्द्रों पर जाता है तो उसकी उपज में तमाम खामिया बताकर वापस भेज दिया जाता है। राष्ट्रीय लोकदल किसानों के हित में मुख्यमंत्री से माँग करता है कि धान क्रय केन्द्रों की सघन जाँच उडनदस्ते कराये ताकि किसानों को बिचैलियों और व्यापारियों से निजात मिल सके तथा किसानो को उनकी उपज का लाभकारी मूल्य मिल सके।
उन्होंने आगे बताया कि पूरे सूबे में किसानों को उचित दाम पर डी0ए0पी0 खाद नहीं मिल रही है जिससे किसान ब्लैक में डी0ए0पी0 खाद खरीदने को मजबूर है साथ ही साथ अभी तक नहरों में न तो पानी छोड़ा गया और न ही सिल्ट की सफाई हुयी जबकि रबी की बुआई का समय चल रहा है।
राष्ट्रीय लोकदल सरकार से माँग करता है कि नहरों में टेल तक पानी पर्याप्त मात्रा में पहुंुचाना सुनिश्चित करें ताकि पलेवा के पश्चात् रबी की बुआई सुनिश्चित हो सके।
यह जानकारी प्रदेश प्रवक्ता प्रो0 के0के0 त्रिपाठी ने दी।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Comments (0)

स्व0 इन्द्र कुमार गुजराल को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की है

Posted on 01 December 2012 by admin

पूर्व प्रधानमंत्री स्व. इन्द्र कुमार गुजराल के आकस्मिक निधन पर उ0प्र0 कंाग्रेस कमेटी के अध्यक्ष डाॅ0 निर्मल खत्री, सांसद ने गहरा शोक प्रकट करते हुए दिवंगत आत्मा की शांति एवं शोक संतप्त परिजनों को इस असह्य दुःख को सहन करने की शक्ति प्रदान करने के लिए ईश्वर से प्रार्थना की है।
…………………………………………………………………………………………………………………………………………………………………….
कांग्रेस विधानमंडल दल के नेता श्री प्रदीप माथुर, वरिष्ठ नेता श्री प्रमोद तिवारी, विधायक श्रीमती रीता बहुगुणा जोशी ने भी स्व0 इन्द्रकुमार गुजराल के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया है।
……………………………………………………………………………………………………………………………………………………………………..
स्व0 गुजराल के निधन पर प्रदेश कंाग्रेस मुख्यालय में प्रदेश कांग्रेस अनुशासन समिति के चेयरमैन एवं पूर्व मंत्री श्री रामकृष्ण द्विवेदी की अध्यक्षता में शोक सभा आयोजित कर भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की गयी।
शोक सभा में पारित प्रस्ताव में कहा गया है कि स्व0 गुजराल स्वतंत्रता संग्राम के अप्रितम योद्धा थे। केन्द्रीय मंत्री और प्रधानमंत्री के रूप में उनके द्वारा किये गये उल्लेखनीय कार्य सदैव विस्मरणीय रहेंगे। कांग्रेस संगठन में उनके द्वारा किये गये योगदान को कभी भी विस्मृत नहीं किया जा सकता है। शोक प्रस्ताव में आगे कहा गया है कि भारत-पाक सम्बन्धों के संदर्भ में ‘गुजराल डाक्ट्रिन’ के लिए उन्हें सदैव याद रखा जायेगा, जिसके माध्यम से उन्होने भारत-पाक के बीच आपसी संबंध मजबूत बनाने पर अपने विचार रखे थे। शोक सभा के अंत में उपस्थित सभी कंाग्रेसजनों ने दो मिनट मौन रहकर स्व0 गुजराल को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की।
शोक सभा में प्रमुख रूप से पूर्व विधायक श्री हरीश बाजपेई, डा0 आर.पी. त्रिपाठी, श्री सुबोध श्रीवास्तव, श्रीमती शैल सिंह, श्री सम्पूर्णानन्द मिश्र, पूर्व सांसद श्री ए.पी. गौतम, श्री सतीश सिंह, श्री रमेश मिश्र एवं श्री सुरेश चन्द्र वर्मा सहित उपस्थित तमाम कांग्रेसजनों ने स्व0 इन्द्र कुमार गुजराल को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की है।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Comments (0)

प्रदेश में बिजली का उत्पादन नहीं है, वहीं दूसरी तरफ मुफ्त बिजली देने की बात आश्चर्यचकित करती है

Posted on 01 December 2012 by admin

राज्य सरकार द्वारा गांवों को 10 घंटे बिजली देने की बात कहकर जहां खुद स्वीकार कर चुकी है कि प्रदेश में बिजली का उत्पादन नहीं है, वहीं दूसरी तरफ मुफ्त बिजली देने की बात आश्चर्यचकित करती है। जिस प्रदेश में बिजली की अनुपलब्धता के चलते लोगों को सामान्य बिजली की आपूर्ति भी संभव नहीं हो पा रही हो, ऐसे में किसानों को मुफ्त बिजली देने की बात कहना सिर्फ उनका उपहास उड़ाना है।
प्रदेश कंाग्रेस के प्रवक्ता द्विजेन्द्र त्रिपाठी ने आज यहां जारी बयान में कहा कि वर्ष 1989 के बाद जितनी भी गैर कांग्रेसी सरकारें उ0प्र0 में बनीं, उनके द्वारा बिजली उत्पादन पर कोई ध्यान नहीं दिया गया, जिसके चलते एक भी नये बिजलीघर नहीं स्थापित किये गये। नतीजतन दिनों-दिन बिजली की भारी कमी के चलते बिजली आपूर्ति पूरी तरह ध्वस्त हो गयी। इतना ही नहीं कर्ज चुकाने के लिए प्रदेश सरकार की ऊंचाहार और टाण्डा थर्मल पावर को राज्य सरकार एनटीपीसी के हाथों बेंचने हेतु बाध्य होना पड़ा।
प्रवक्ता ने कहा कि प्रदेश सरकार ने किसानों को मुफ्त बिजली देने का वादा करके एक बार पुनः किसानों को गुमराह करने का कार्य किया है। अच्छा हेाता कि मुफ्त बिजली देने की घोषणा करने से पहले इस बात का पता लगा लेती कि उ0प्र0 में कितने मेगावाट बिजली का उत्पादन है और शहरों या गांवों को कितनी बिजली दी जा रही है। प्रदेश में रवी की बुआई चल रही है और साथ ही साथ सिंचाई भी शुरू हो चुकी है किन्तु किसान बिजली को लेकर सशंकित हैं कि यदि बिजली की स्थिति यही रही तो सिंचाई हो पाना असंभव हो जायेगा। ऐसे में एक ओर जहां सरकार के विरोधाभासी बयान कि गांवों को 10 घंटे बिजली दी जायेगी। वहीं दूसरी ओर मुफ्त बिजली देने की बात कहकर सरकार क्या साबित करना चाहती है। क्या ऐसी कोरी घोषणाएं करने से चुनाव के पूर्व किये गये वादे पूर्ण हो जाते हैं?
प्रवक्ता ने कहा कि अगर केन्द्र सरकार ने हजारों करोड़ रूपये देकर राजीव गांधी ग्रामीण विद्युतीकरण योजना के तहत गांवों में बिजली पहुंचाने का कार्य नहीं किया होता तो शायद आज उ0प्र0 का ज्यादातर आबादी बिजली से अछूता रहता।
श्री त्रिपाठी ने कहा कि हालात यह है कि प्रदेश के सैंकड़ों गांवों में आज तक बिजली के खंभे नहीं है ऐसे में मुफ्त बिजली देने की बात कहना उन्हें चिढ़ाने के समान है। गैर कांग्रेसी प्रदेश सरकारों के चलते आजादी के 65 वर्ष बाद भी यही कारण है कि आज भी सैंकड़ों गांव बिजली से महरूम हैं वहीं दूसरी ओर प्रदेश में कालाबाजारी एवं मुनाफाखोरी के चलते उन्हें ढिबरी भी नसीब नहीं हो पा रही है। गांवों में शाम होते ही सन्नाटा पसर जाता है और लोग अपने घरों में दुबकने के लिए मजबूर हैं।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Comments (0)

सरकार थोथी घोषणाऐं कर किसानों को खुश करने का झूठा प्रयत्न कर रही है

Posted on 01 December 2012 by admin

भारतीय जनता पार्टी ने कहा कि किसानों के प्रति सरकार की नीयत साफ नही है। भाजपा प्रवक्ता श्री राजेन्द्र तिवारी ने आज प्रदेश मुख्यालय पर पत्रकारों से वार्ता करते हुए कहा कि अखिलेश सरकार थोथी घोषणाऐं कर किसानों को खुश करने का झूठा प्रयत्न कर रही है।
भाजपा प्रवक्ता ने कहा कि सरकार आज तक गन्ना का मूल्य घोषित नहीं कर सकी है। जब कि चीनी मिलें पेराई का कार्य प्रारम्भ कर चुकी हैं। किसानों का गन्ना खेत में खड़ा है जिसको खाली कर गेहूँ बोने के लिए वह अपना गन्ना औने-पौने दाम पर चीनी मिलों व क्रेशर को बेच रहा है। श्री तिवारी ने कहा प्रदेश में बिजली की हालात यह है कि कल ही प्रदेश की राजधानी में बिजली विभाग के दो अधिकारियों की लोगों ने पिटाई कर दी। और सरकार है कि किसानों को मुफ्त बिजली देने जैसी घोषणाएं करने से बाज नहीं आ रही है।
श्री तिवारी ने सरकार की घोषणाओं को लेकर आश्चर्य व्यक्त करते हुए कहा कि किसानों को मुफ्त बिजली व पानी देने जैसी घोषणाएं करने से पहले सरकार बिजली की उपलब्धता क्यों नहीं सुनिश्चित करती ? श्री तिवारी ने कहा कि सपा सरकार कानून व्यवस्था ठीक करने में पूरी तरह असफल है तथा बिना पारदर्शी शासन व्यवस्था के किसानांे को राहत सम्भव नहीं। श्री तिवारी ने कहा कि थोथी सरकार की थोथी घोषणाओं के कारण आए दिन किसानों तथा सरकारी कर्मियों के बीच टकराव की स्थिति पैदा हो रही है जो अराजकता को बढ़ावा दे रही है।
भाजपा प्रवक्ता ने कहा कि अखिलेश सरकार खोखली घोषणाएं करने के बजाय की गई घोषणाओं के क्रियान्वयन को अंजाम दे। छात्रों को लैपटाप, किसानांे की कर्जमाफी, गड्ढा मुक्त सड़कें, लोकतंत्र सेनानियों को पेन्शन जैसी कई घोषणाएं ऐसी हैं जो महज घोषणा तक ही सीमित हैं। अभी तक इन घोषणाओं पर कोई अमल नहीं हुआ। श्री तिवारी ने धान खरीद केन्द्र की अविलम्ब स्थापना तथा गन्ना का मूल्य अविलम्ब घोषित करने की मांग की है।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Comments (0)

नवनिर्वाचित प्रदेश परिषद के सदस्यों का सम्मेलन

Posted on 01 December 2012 by admin

भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश के नवनिर्वाचित प्रदेश परिषद के सदस्यों का सम्मेलन 2 दिसम्बर को प्रातः 11 बजे प्रदेश मुख्यालय पर आयोजित किया गया है। निर्वाचन अधिकारी के रूप में श्री कप्तान सिंह सोलंकी उपस्थित रहेंगे। सम्मेलन में पार्टी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष तथा विधायक कलराज मिश्र, पूर्व मुख्यमंत्री म0प्र0 तथा विधायक उमा भारती, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एवं सांसद मुख्तार अब्बास नकवी, विनय कटियार, राष्ट्रीय महामंत्री एवं प्रदेश प्रभारी नरेन्द्र सिंह तोमर, वरिष्ठ नेता एवं सांसद लालजी टण्डन, प्रदेश सहप्रभारी तथा सांसद राधामोहन सिंह, सांसद योगी अदित्यनाथ, राष्ट्रीय सचिव एवं सांसद वरूण गाँधी, डा0 संतोष गंगवार, पूर्व प्रदेश अध्यक्ष ओमप्रकाश सिंह, डा0 रमापतिराम त्रिपाठी, सूर्यप्रताप शाही, नेता विधान मण्डल दल हुकुम सिंह, डा0 नैपाल सिंह सहित प्रदेश के सभी प्रमुख पदाधिकारी उपस्थित रहेंगे। यह जानकारी प्रदेश मीडिया प्रभारी हरिश्चन्द्र श्रीवास्तव ने दी।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Comments (0)

जन जागृति हेतु प्रदेश भर में मानव श्रृंखला बनाई जायेंगी

Posted on 01 December 2012 by admin

अविरल गंगा- निर्मल गंगा अभियान के अंतर्गत गंगा समग्र यात्रा कार्यक्रम के अंतर्गत पूर्व घोषित गंगा के तट पर मानव श्रृंखला बनाये जाने के क्रम में कार्यक्रम की संयोजक पूर्व मुख्यमंत्री म0प्र0 तथा विधायक उमा भारती जी कानपुर में मानव श्रृंखला में भाग लेगी। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डा0 लक्ष्मीकांत बाजपेई,  प्रदेश उपाध्यक्ष शिवप्रताप शुक्ल तथा प्रदेश महामंत्री विन्ध्यवासिनी कुमार विधानसभा के समक्ष प्रदेश की राजधानी लखनऊ, प्रदेश महामंत्री संगठन राकेश जी शुक्लागंज कानपुर, पूर्व प्रदेश अध्यक्ष केसरी नाथ त्रिपाठी इलाहाबाद, प्रदेश उपाध्यक्ष केदारनाथ सिंह वाराणसी, महेन्द्रनाथ सिंह गाजीपुर, वीरेन्द्र सिंह मस्त व अनुराग सिंह मिर्जापुर, सुब्रत पाठक कन्नौज, वीरेन्द्र सिंह सिरोही गढमुक्तेश्वर, श्री महेश गुप्त कछलाघाट में उपस्थित रहेंगे तथा प्रदेश के सभी प्रमुख नेतागण विभिन्न स्थानो पर इस कार्यक्रम में शामिल होगें। यह जानकारी देते हुए प्रदेश मीडिया प्रभारी हरिश्चन्द्र श्रीवास्तव ने बताया कि मानव श्रृंखला का यह कार्यक्रम दोपहर 12 बजे का निर्धारित है जिसमें गंगा समग्र यात्रा के उद्देश्यों को सफल बनाने तथा अविरल गंगा निर्मल गंगा के लिए व्यापक जन जागृति हेतु प्रदेश भर में मानव श्रृंखला बनाई जायेंगी।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Comments (0)

श्री इन्द्र कुमार गुजराल के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया

Posted on 01 December 2012 by admin

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने पूर्व प्रधानमंत्री  श्री इन्द्र कुमार गुजराल के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया है।
आज यहां जारी एक शोक संदेश में मुख्यमंत्री ने कहा कि  श्री गुजराल एक संवेदनशील, सादगी पसंद एवं विदेशी मामलों के जानकार राजनेता थे। वे कई भाषाओं के मर्मज्ञ भी थे। श्री गुजराल ने स्वतंत्रता संग्राम में सक्रिय योगदान दिया और जेल भी गए। उन्होंने कहा कि श्री गुजराल के निधन से हुई क्षति की भरपाई होना कठिन है। मुख्यमंत्री ने स्व0 श्री गुजराल के शोक संतप्त परिजनों के प्रति अपनी हार्दिक संवेदना व्यक्त की है।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Comments (0)

शराब के अवैध निर्माण एवं तस्करी की शिकायत मिली, तो सम्बन्धित जनपदों के अधिकारियों की खैर नहीं होगी

Posted on 01 December 2012 by admin

उत्तर प्रदेश के मुख्य सचिव जावेद उस्मानी ने कहा है कि शराब के अवैध निर्माण एवं तस्करी की शिकायत मिली, तो सम्बन्धित जनपदों के अधिकारियों की खैर नहीं होगी। उन्होंने मण्डलायुक्त मेरठ, आगरा तथा सहारनपुर को निर्देश दिए हैं कि रोकथाम हेतु सम्बन्धित जनपदों के जिलाधिकारियों, पुलिस अधिकारियों, अभिसूचना एवं आबकारी विभाग के अधिकारियों की बैठक कर संदिग्ध लोगों को चिन्हित कर एक सप्ताह के अन्दर सूची प्रमुख सचिव आबकारी को उपलब्ध कराएं। उन्होंने शराब के अवैध निर्माण एवं तस्करी हेतु विभाग द्वारा कराई गई एफ0आई0आर0 पर की गई कार्रवाई का रिव्यू कर सख्त से सख्त कार्रवाई सुनिश्चित कराई जाए। उन्होंने कहा कि आबकारी विभाग के प्रवर्तन शाखा के रिक्त पदों को भरने हेतु आवश्यक कार्यवाही सुनिश्चित कराई जाए। उन्होंने यह भी निर्देश दिए कि शराब के अवैध निर्माण एवं तस्करी में संदिग्ध मुखिया लोगों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई सुनिश्चित कराने हेतु उनके आपराधिक रिकार्ड भी उपलब्ध कराए जाएं।
मुख्य सचिव आज शास्त्री भवन स्थित अपने सभागार में शराब के अवैध निर्माण एवं तस्करी रोकथाम के सम्बन्ध में आयोजित बैठक की अध्यक्षता कर रहे थे। उन्होंने कहा कि ऐसे संदिग्ध लोगों के सेलफोनों को सर्विलांस में रखकर गतिविधियों पर सख्त नजर रखी जाए। उन्होंने कहा कि संदिग्ध स्थानों की सूची बनाकर औचक निरीक्षण भी स्थानीय स्तर पर सुनिश्चित कराया जाए। उन्होंने कहा कि शराब के अवैध निर्माण एवं तस्करी में शामिल ट्रान्सपोर्टरों के खिलाफ भी सख्त से सख्त कार्रवाई सुनिश्चित कराई जाए। उन्होंने कहा कि हरियाणा सरकार से भी साक्ष्य सहित ऐसे संदिग्ध लोगों का विवरण देकर आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित करने हेतु अनुरोध किया जाए।
श्री उस्मानी ने कहा कि शराब के अवैध निर्माण एवं तस्करी से प्रदेश के राजस्व में 20 प्रतिशत से अधिक हानि हो रही है, जिसको रोकने के लिए सख्त से सख्त कार्रवाई किये जाने की आवश्यकता है। उन्होंने कहा कि शराब के अवैध निर्माण एवं तस्करी में लिप्त विभागीय अधिकारियों को भी चिन्हित कर उनके विरुद्ध कड़ी कार्रवाई सुनिश्चित कराई जाए।
बैठक में प्रमुख सचिव आबकारी श्री जे0पी0 शर्मा ने बताया कि वित्तीय वर्ष 2011-12 में प्रदेश में कुल 12,21,34,769 बोतल विदेशी मदिरा की बिक्री हुई थी और आबकारी विभाग द्वारा अन्तर्राज्यीय तस्करी में कुल लगभग 2,94,833 बोतलें पकड़ी गईं थी, जो कि सकल बिक्री का 0.24 प्रतिशत है। उन्होंने बताया कि वितगत अक्टूबर माह तक विदेशी मदिरा का सकल उपभोग 6,18,66,579 बोतल है और इस अवधि में आबकारी विभाग द्वारा तस्करी की 1,53,529 बोतलें पकड़ी गईं है, जो कि सकल उपभोग का 0.25 प्रतिशत है। जबकि वर्ष 2011-12 में अक्टूबर 2011 तक विदेशी मदिरा का सकल उपभोग 6,29,95,225 बोतल था और अन्तर्राज्यीय तस्करी में 1,10,445 बोतलें पकड़ी गईं थी, जो कि सकल उपभोग का 0.18 प्रतिशत था।
बैठक में अपर पुलिस महानिदेशक (कानून व्यवस्था) अरुण कुमार, आबकारी आयुक्त महेश कुमार गुप्ता, मण्डलायुक्त सहारनपुर, मेरठ एवं आगरा सहित सम्बन्धित जनपदों के जिलाधिकारी एवं वरिष्ठ पुलिस अधिकारीगण उपस्थित थे।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Comments (0)

Advertise Here

Advertise Here

 

December 2012
M T W T F S S
« Nov   Jan »
 12
3456789
10111213141516
17181920212223
24252627282930
31  
-->









 Type in