Archive | December, 2012

विभिन्न मांगों के समर्थन में 4 दिसम्बर 2012 को विधानसभा मार्च का आयोजन

Posted on 04 December 2012 by admin

उ0प्र0 ग्रामीण स्वास्थ्य कार्यकत्री आशा यूनियन द्वारा आशाकर्मियों की विभिन्न मांगों के समर्थन में 4 दिसम्बर 2012 को विधानसभा मार्च का आयोजन किया गया है। विधानसभा मार्च के माध्यम से आशाकर्मी अपनी लम्बित मांगों से सम्बन्धित ज्ञापन मा0 मुख्यमंत्री को सौंपेंगीं। आशाकर्मियों की निम्न लिखित मांगें हैं, उन्हें सरकारी कर्मचारी का दर्जा दिया जाये। सरकारी कर्मचारी का दर्जा न दिये जाने तक उन्हें 15वें भारतीय श्रम सम्मेलन द्वारा तय वेतन रुपया-16,000/- प्रतिमाह दिया जाये। यात्रा भत्ता के रूप में कम से कम 2000/-रु0 प्रतिमाह दिया जाये।
प्रत्येक अस्पताल में उठने-बैठने के लिए एक साफ-सुथरा आशा कक्ष उपलब्ध कराया जाये। उनके द्वारा किये गये कार्य का भुगतान एक सप्ताह के अंदर कर दिया जाये आदि। प्रदेश के कोने-कोने से हजारों की संख्या में आशाकर्मी विधानसभा मार्च में शामिल होंगीं।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Comments (0)

मानसिक विकलांगता को उखाड़़ फेंकने का आह्वान किया

Posted on 04 December 2012 by admin

उत्तराखण्ड के राज्यपाल अजीज कुरैशी ने देश से मानसिक विकलांगता को उखाड़़ फेंकने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि मानसिक विकलांगता देश को फिर से गुलाम बना सकता है, जबकि शारीरिक विकलांगता से यदि इच्छाशक्ति हो तो बड़े़ से बड़े़ काम को आसान किया जा सकता है।
राज्यपाल कुरैशी 3 दिसम्बर को राजधानी के कैपिटल सेन्टर में समाजसेवी डा0 नीरज बोरा की संरक्षण में शुरु हुए तीन दिवसीय निशक्तजन सहायता शिविर के उद्घाटन सत्र को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि शारीरिक रुप से विकलांग लोगों की सेवा एवं सहायता के लिए स्वयंसेवी संस्थाओें को आगे आना चाहिए। कुरैशी ने कहा कि आज के ही दिन भोपाल गैस कांड त्रासदी में बहुत से लोग विकलांग हो गए थे। उनके प्रति मैं सहानुभूति व्यक्त करता हूँ।
कांग्रेस विधानमंडल दल के नेता प्रदीप माथुर ने कहा कि केन्द्र सरकार ग्रामीण क्षेत्रों में स्वास्थ्य सेवा को बेहतर बनाने के लिए कई योजनाएं चला रही हंै। एनआरएचएम के तहत भी ग्रामीणों को बेहतर चिकित्सीय सुविधाएं उपलब्ध कराई जा रही हैं।
इस मौके पर कांग्रेस की पूर्व प्रदेश अध्यक्ष एवं विधायक डाॅ. रीता बहुगुणा जोशी ने कहा कि विश्व विकलांगता दिवस एवं देश के प्रथम राष्ट्रपति डा. राजेन्द्र प्रसाद की जयंती पर आयोजित यह शिविर विकलांगों को सहायता पहंुचाने में कोई कोर कसर नहीं छोड़ेगा। उन्होंने कहा कि विकलांग अपने आप को किसी से कमजोर न समझें। यदि वे थोड़ी सी हिम्मत जुटा लें तो वह भी अन्य लोगों की तरह बड़ी से बड़ी चुनौतियों का सामना कर सकते हैं।
कार्यक्रम के अध्यक्ष डा. नीरज बोरा ने कहा कि निःश्क्तजन को आत्मनिर्भर बनाने के लिए जन सहभागिता बेहद जरूरी है। वर्ष-2001 की जनगणना के अनुसार देश में 2.19 करोड़ विकलांग व्यक्ति मौजूद है जो कुल जनसंख्या का 2 प्रतिशत से अधिक है। उन्होंने कहा कि विश्व विकलांगता दिवस पर लायंस सेवा संस्थान, सेवा अस्पताल और  सेंटर फाॅर एम्पावरमेंट एंड इनिशिएटिव्य के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित इस में निशक्तजनों की भरपूर सहायता की जाएगी। इस समारोह को पूर्व मंत्री रामकृष्ण द्विवेदी ने भी सम्बोधित किया।
शिविर के मुख्य अतिथि एवं उत्तराखण्ड के राज्यपाल अजीज कुरैशी को डा. नीरज बोरा ने स्मृति चिन्ह और शाल भेंट कर सम्मानित किया। कांग्रेस की पूर्व प्रदेश अध्यक्ष डाॅ. रीता बहुगुणा जोशी को समाजसेवी श्रीमती बिन्दु बोरा ने शाल और स्मृति चिन्ह भेंट किया। रेनू सिंह ने लखनऊ की पूर्व सांसद बेगम हामीदा हबीबुल्ला को, पूनम सिंह ने लखनऊ की पूर्व विधायक स्वरूप कुमारी बख्शी को, ब्रजेश गुप्ता ‘चंचल’ ने कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे पूर्व विधायक एवं समाजसेवी डी.पी.बोरा को शाल व स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया। विशेष तौर से आमंत्रित अमृत लाल अग्रवाल एवं एवं सेंटर फार एम्पावरमेंट एंड इनिशिएटिव्य के सीईओ आरएम संजीवी को भी सम्मानित किया गया।
इस मौके पर सहयोगी संस्था अखिल भारतीय वैश्य महासम्मेलन के मनीष खेमका समेत बोध लाल शुक्ला, सुबोध श्रीवास्तव, विरेन्द्र मदान, रमेश मिश्रा, पार्षद मुकेश चैहान, श्रीमती शैल सिंह, मारूफ खान, सिराज वली खान, सुनील सिंह, चैधरी एएन रहमान, अवधेश कुमार, सतीश वर्मा आदि उपस्थित थे। कार्यक्रम का संचालन बोरा इंस्टीट्यूट आफ एलाइड हेल्थ साइंसेज के पीआरओ जफर अहमद ने किया।
निशक्तजन सहायता शिविर में उत्तराखण्ड के राज्यपाल अजीज कुरैशी ने कुछ विकलांगजनों को ट्राई साइकिल, व्हील चेयर, कैलिपर व कृत्रिम अंग वितरित कर शिविर की शुरूआत की। राज्यपाल ने संतोष तिवारी व बंसत सिंह को ट्राई साइकिल, किरन कुमारी, राजेश्वरी व रामेश्वर रावत को व्हील चेयर, और गुड्डू, मेराज अख्तर, अफरोज आदि को कैलिपर दिया। यह शिविर 5 दिसम्बर, 2012 तक चलेगा। इसमें रजिस्ट्रेशन कराने वाले सभी पात्रों को कृत्रिम अंग आदि वितरित किये जायेगे। सेंटर फाॅर एम्पावरमेंट एंड इनिशिएटिव्य के सीईओ आरएम संजीवी ने सभी का धन्यवाद ज्ञापित करते हुए संस्था के मूल उद्देश्यों को बताते हुए भविष्य में विकलांग शिविरों का विस्तृत वर्णन भी किया।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Comments (0)

दलित समाज के अभियन्ताओं पर हो रहे हमले व अभ्रदता पर घोर चिन्ता व्यक्त की

Posted on 04 December 2012 by admin

उ0प्र0 पावर आफीसर्स एसोसिऐषन की एक आपात बैठक फील्ड हास्टल में सम्पन्न हुई, जिसमें लगातार दलित समाज के अभियन्ताओं पर हो रहे हमले व अभ्रदता पर घोर चिन्ता व्यक्त की गयी।
एसोसिएशन के अध्यक्ष श्री के0बी0राम, कार्यवाहक अध्यक्ष श्री अवधेष कुमार वर्मा एवं संगठन सचिव      श्री आर.पी. कैन ने अपने संयुक्त बयान में कहा कि लेसा में एक सप्ताह में दो दलित अभियन्ताओं श्री राम औतार (एसोसिएशन संगठन सचिव) व श्री आर0एस0गौतम (एसोसिएशन संगठन सचिव) पर जानलेवा हमला किया गया और अब बरेली में भी श्री एल0बी0सिंह अधिषासी अभियन्ता, जो एसोसिएषन के कोशाध्यक्ष है, पर असामाजिक तत्वों द्वारा बन्दूक ताने जाने की घटना से दलित अभियन्ताओं में रोश व्याप्त होना स्वाभाविक है। एसोसिएषन ने राज्य सरकार से मांग की है कि दलित अभियन्ताओं पर हो रहे हमले को रोकने हेतु ठोस कदम उठायें जाये और दोशियो के खिलाफ सख्त कार्यवाही की जाए अन्यथा की स्थिति विवश होकर दलित अभियन्ताओं आन्दोलन के रास्ते पर जाना पडेगा।
आज की बैठक में इस बात पर चर्चा की गयी कि केवल दलित अभियन्ताओं को निषाना बनाया जाना  असामाजिक तत्वों की सोची-समझी चाल तो नहीं तथा कहीं सरकार की छवि धूमिल करने के लिए तो ऐसा नहीं किया जा रहा है, ऐसे में सरकार को इस पर व्यापक नजर रखने की आवष्यकता है इसके लिए उच्चाधिकारियों को सक्त निर्देष दिये जाने चाहिए, जिससे दलित अभियन्ताओं के साथ कोई अप्रिय घटना न घटित हो और वे भयमुक्त होकर अपना योगदान विभाग को दे सके।
आज की बैठक में प्रमुख रूप से इं. राम स्वरूप, इं. महेन्द्र सिंह, इं. अनिल कुमार, इं. राम नरेश सरोज,     इं. राम बरन, इं. राव साहब गौतम, इं. रामचन्द्र, इं. संजय कुमार सिंह, राजेश कुमार, इं. एस.एस.आर्या, इं. के.सी.आजाद, इं. सुनील कुमार, इं. मुकेश बाबू,  इं. अरविन्द सिंह, इं. अनिल कुमार, इं. आदर्श कौशल, इं. अजय कुमार, इं. अरविन्द सिंह एवं  इं. महेश कुमार अहिरवार, सहित अनेक कार्मिको ने भाग लिया।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Comments (0)

सरकार गंगा नदी को प्रदूषण मुक्त करने के लिए हर संभव प्रयास करेगी

Posted on 04 December 2012 by admin

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने कहा कि राज्य सरकार गंगा नदी को प्रदूषण मुक्त करने के लिए हर संभव प्रयास करेगी। उन्होंने कहा कि यदि केन्द्र सरकार से वित्तीय मदद एवं तकनीकी सपोर्ट मिले तो गंगा को प्रदूषण मुक्त करने के कार्यों को गति मिलेगी। मुख्यमंत्री आज नई दिल्ली के इण्डिया हैबीटेट सेंटर में आई0आई0टी0 कानपुर द्वारा आयोजित इंडिया वाटर इम्पैक्ट सम्मिट-2012 को संबोधित कर रहे थे।
up-cm-iniit श्री यादव ने कहा कि कुम्भ-2013 के दृष्टिगत गंगाजल की माॅनीटरिंग सन्त समाज के साथ-साथ मा0 उच्च न्यायालय द्वारा भी की जा रही है। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि यदि हम सब मिलकर प्रयास करें तो गंगा के पानी को साफ किया जा सकता है। उन्होंने कहा कि इस कार्य में सन्त समाज आगे आये, उससे पहले हम लोगों को आगे आना चाहिए।
मुख्यमंत्री ने कहा कि सभी प्रमुख शहर, औद्योगिक क्षेत्र, चीनी मिलें आदि गंगा नदी के किनारे पर स्थित हैं, जिनके सीवरेज व अपशिष्टों से गंगा का प्रदूषण बढ़ा है। उन्होंने बताया कि टैनरियों के प्रदूषण से गंगा को बचाने के लिए केन्द्र सरकार की लेदर क्लस्टर योजना को प्रदेश में लागू किया गया है। उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली के पास यमुना साफ है, लेकिन उसके आगे गन्दी है, जिसका कारण सीवरेज व औद्योगिक अपशिष्टों को नदी में छोड़ा जाना है। उन्होंने कहा कि इटावा में यदि चंबल का पानी यमुना में न मिले तो यमुना सूखी नजर आयेगी। मुख्यमंत्री ने कहा कि हम गंगा नदी के साथ-साथ राज्य से बहने वाली सभी नदियों को भी साफ करना चाहते हैं।
सम्मिट को योजना आयोग, भारत सरकार के उपाध्यक्ष मोंटेक सिंह अहलूवालिया, प्रो0 समित आहूजा, प्रो0 एस0के0 सिंह, प्रो0 पी0 वोटलानेन, प्रो0 आनन्द कृष्णन आदि ने भी संबोधित किया। कार्यक्रम का संचालन आई0आई0टी0, कानपुर के प्रो0 विनोद तारे द्वारा किया गया।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Comments (0)

तत्कालिक प्रभाव से निलम्बित

Posted on 04 December 2012 by admin

प्रदेश के सिंचाई मंत्री शिवपाल सिंह यादव ने विनोद कुमार अधिशासी अभियंता मध्य गंगा नहर निर्माण मण्डल-8 बुलन्दशहर को तत्कालिक प्रभाव से निलम्बित कर दिया है।
श्री विनोद कुमार के द्वारा समानान्तर उपरी गंगा नहर, बुलन्दशहर के निर्माण हेतु विभाग एवं ठेकेदार के बीच विवादों के निस्तारण हेतु गठित विधायकों के पैनल द्वारा 17,99,38,461 रुपये के घोषित एवार्ड दिनांक 03 नवम्बर, 2003 के विरुद्ध विभाग की ओर से दायर प्रकीर्णवाद संख्या-85/2006 में पारित निर्णय दिनांक 04 दिसम्बर, 2008 के विरुद्ध उच्च न्यायालय इलाहाबाद में खण्ड के अधीनस्थ कर्मियों द्वारा कूट रचना कर रिट याचिका संख्या-8325/2009 दाखिल करने सम्बन्धित प्रस्तुत किये गये फर्जी अभिलेखों तथा उक्त रिट याचिका में शीघ्र सुनवाई हेतु प्रार्थना पत्र दाखिल करने सम्बन्धी प्रस्तुत किये गये फर्जी अभिलेखों आदि का संज्ञान न लेने, उक्त अभिलेखों को समय से प्रस्तुत न किये जाने का संज्ञान न लेने, दोषी कर्मचारियों के विरुद्ध समय से कार्यवाही न करने, अपने अधीनस्थ कर्मयारियों पर शिथिल नियंत्रण होने तथा कर्तव्यों का सम्यक निर्वहन न करते हुए प्रथम दृष्ट्या उत्तरदायी पाये जाने के चलते उन्हें तत्काल प्रभाव से निलम्बित किया गया है। निलम्बन अवधि में उन्हें प्रभाव अभियंता अभियंता सिंचाई विभाग उ0प्र0 के कार्यालय से सम्बद्ध किया गया है।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Comments (0)

राशन कार्ड धारकों को एस0एम0एस0 से सूचना मिलेगी

Posted on 04 December 2012 by admin

आयुक्त, खाद्य तथा रसद विभाग, उ0प्र0 के निर्देशानुसार लक्षित सार्वजनिक वितरण प्रणाली को और अधिक सुदृढ़, पारदर्शी एवं जनपयोगी बनाने के लिए, ग्रामीण एवं शहरी क्षेत्र के बी0पी0एल0, अन्त्योद्य एवं ए0पी0एल0 श्रेणी के कार्ड धारको को उचित दर विक्रेतावार गेहंू, चावल, चीनी, एवं मिट्टी के तेल के उठान की सूचना एस0एम0एस0 द्वारा निःशुल्क उपलब्ध करायी जानी है, जिसके लिए प्रत्येक कार्ड धारक के मोबाइल नम्बर, आधार कार्ड नम्बर( यदि कोई हो) एवं चुनाव पहचान पत्र संख्या (EPIC) नम्बर की आवश्यता होगी।
जिलापूर्ति अधिकारी अरुण कुमार श्रीवास्तव जनपद आगरा केसभी राशन कार्ड धारकों (ए0पी0एल0,बी0पी0एल0,अन्त्योदय) को यह सूचित किया जाता है कि माह दिसम्बर 2012 मेे जब भी अपना राशन लेने जाये तो वह अपना मोबाइल नं0 आधार कार्ड नं0(यदि कोई हो) एवं चुनाव पहचान पत्र संख्या( EPIC) नम्बर अपने से सम्बन्धित उचित दर विक्रेता को अनिवार्य रूप से उपलब्ध करा दें।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Comments (0)

हज समिति द्वारा आवेदन कर्ताआंे को सुझाव

Posted on 04 December 2012 by admin

उ0प्र0 राज्य हज समिति लखनऊ के द्वारा वर्ष 2013 के इच्छुक आवेदन कर्ताओं को निर्देश जारी किये है कि इच्छुक आवेदन कर्ता अपना अपना इण्टरनेशनल पासपोर्ट बनवाना सुनिश्चित करें । जिन लोगों के पास इण्टरनेशनल पासपोर्ट बना हुआ है। वह यह सुनिश्चित करे कि उसकी वैद्यता 31-3-2014 तक र्वध हो यदि इससे पूर्व समाप्त हो रहे है तो ऐसे इच्छुक हज यात्री अपने अन्र्तराष्ट्रीय पासपोर्ट का नवीनीकरण हज की घोषणा से पूर्व अवश्य करा ले।
यदि इन्छुक हज आवेदक का खाता किसी ऐसे बैंक मे है जहां आई0एफ0एस0 कोड नही है तो ऐसे व्यक्ति अपना खाता ऐसे बैंक मे खुलवाले जहा आई0एफ0एस0 कोड उपलब्ध हो।
इन्छुक हज आवेदको को निरस्त चैक की प्रति, आई0एफ0एस0 कोड सहित हज आवेदन फार्म के साथ लगाना आवश्यक होगा जिससे कि धनराशि वापस करने कार्य में सुविधा रहे।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Comments (0)

बैठको में बुकलेट के स्थान पर पावर पाइन्ट प्रिजेन्टेशन प्रस्तुत करें-मण्डलायुक्त

Posted on 04 December 2012 by admin

पेपर लैस बैठको के लिए नवीन तकनीकों को व्यवहार में लाये

मण्डलायुक्त मनजीत सिंह ने निर्देश दिये है कि समीक्षा बैठकों में प्रगति आख्याए एवं कार्ययोजनाये बुक लेट के प्रारूप में तैयार करने के स्थान पर भविष्य में पावर पाइन्ट प्रिजेन्टेशन के माध्यम से प्रस्तुत करें। उन्होंने कहा कि बैठको के लिए हर बार बुकलेट तैयार करने मे समय भी लगता है और कागज भी लगता है और हर बार नयी बुकलेट तैयार करनी होती है। अतः भविष्य में सभी विभाग स्लाइड प्रस्तुतिकरण हेतु अपने विभाग की संचालित योजनाओं का विवरण और प्रस्तावित कार्यो का विवरण अंकित करते हुए पावर पाइन्ट प्रस्तुतिकरण तैयार करा ले । उन्होंने कहा कि जन शिकायतों के निस्तारण हेतु कार्यवाही का भी उल्लेख करे। उन्होंने कहा कि नई तकनीकों के उपयोग को व्यवहार में लाये। उन्होंने कहा कि फील्ड स्थित के आधार वस्तु स्थित से अवगत कराने के साथ महत्वपूर्ण सुझावों का भी समावेश करे।
मण्डलायुक्त कमिश्नरी सभागार में विभिन्न विभागों की कार्य योजना और प्रगति की समीक्षा कर रहे थे। उन्होंने आगरा नगर क्षेत्र में सफाई कार्य ड्रेनेज ,सीवर , विद्युत आपूर्ति, यातायात प्रबन्धन, विकास कार्य, वर्षा जल संचयन, सड़क सुधार, वृक्षारोपण आदि कार्यो की समीक्षा की । उन्होंने गत 5 वर्षो में नगर में वाहनों की संख्या की स्थित जानने हेतु चार पहिया वाहनों तथा टैंम्पों की पंजीकरण की वर्ष वार स्थित पर संक्षिप्त टिप्पणी तैयार करने के निर्देश दियेै।
उन्होंने कहा कि जन समस्याओं और जन शिकायतों का तत्परता से निस्तारण प्राथमिकता पर कराना सुनिश्चित करे। बैठक में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक एस0सी0बाजपेयी, अपर आयुक्त सतीश कुमार, अपर जिलाधिकारी(प्रो0)राधा कृष्ण, मुख्य अभियन्ता लो0नि0वि0 राकेश भाटिया, सचिव आ0वि0प्रा0 रवीन्द्र कुमार सहित परिवहन, ऊर्जा, वन , जल संस्थान , जल निगम, आदि विभागों अधिकारी उपस्थित थे।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Comments (0)

लखनऊ महोत्सव कृषि महाकुंभ-2012

Posted on 04 December 2012 by admin

agriculture-mahakhubh‘‘लखनऊ महोत्सव कृषि महाकुंभ-2012’’ में आयोजित कृषि प्रदर्शनी में कृभको स्टाल का उद्घाटन कृषि मंत्री, उ0प्र0 सरकार श्री आनन्द ंिसंह ने फीता काटकर किया। इस अवसर पर लखनऊ के आयुक्त, जिलाधिकारी, मुख्यविकास अधिकारी, कृषि निदेशक, उ0प्र0 एवं अन्य शीर्ष अधिकारियों ने कृभको स्टाल का निरीक्षण किया। कृभको की ओर से कृषि मंत्री का स्वागत कृभको, उ0प्र0 के उपमहाप्रबन्धक डाॅ0 सुरेन्द्र सिंह एवं प्रबन्धक विपणन, कृषि सेवाएं उ0प्र0 डाॅ0 अशोक परिहार ने पुष्पगुच्छ भेंट करके किया। डाॅ0 सुरेन्द्र सिंह ने कृषि मंत्री को उ0प्र0 में कृभको के विभिन्न क्रियाकलापों और कृषक हितार्थ सेवाओं के बारे में विस्तार से बताया। उन्होंने बताया कि कृभको देश और प्रदेश दोनों में ही उर्वरक वितरण के क्षेत्र में दूसरे स्थान पर है और रसायनिक उर्वरकों के साथ-साथ अब कृभको जैव उर्वरक, तरल जैव उर्वरक, कृभको कम्पोस्ट और विभिन्न फसलों के संकर तथा संशोधित बीज किसानों को लगातार उपलब्ध करा रही है। डाॅ0 सुरेन्द्र सिंह ने आगे बताया कि किसानों के हित में कृभकों और पी0सी0एफ0 के बीच आगामी पांच वर्षो तक किसानों को लगभग सभी फसलों के बीज उपलब्ध कराने के लिए अनुबन्ध हुआ है, जिससे प्रदेश के किसान लाभांवित होंगे। डाॅ0 अशोक परिहार ने कृषि मंत्री को कृभको की किसानांे के हित में किये जाने वाले विभिन्न कार्यक्रमों के साथ-साथ कृभको के यूरिया संयत्रों-हजीरा (सूरत), के0एस0एफ0एल0 शाहजहाँपुर व ओमान संयत्र के बारे में बताते हुए उत्तर प्रदेश में स्थित कृभको की सात बीज इकाइयों एवं 36 कृषक भारती सेवा केन्द्रों और वाराणसी में स्थित जैव उर्वरक संयत्र के बारे में विस्तार में जानकारी दी। कृषि मंत्री ने कृभको के किसानों के हित में किये जाने वाले विभिन्न कार्यक्रमों की भूरि-भूरि प्रशंसा की और उन्होंने कहा कि यदि सभी संस्थाएं इसी भावना के साथ काम करें तो निश्चय ही देश का विकास होगा। इस प्रदर्शनी में प्रतिदिन भारी संख्या में आस-पास के जनपदों से कृषक आ रहे हैं और कृभको स्टाल से सभी आगुन्तकों और किसानों को नवीनतम आधुनिक कृषि वैज्ञानिक तकनीक की जानकारी के साथ सभी फसलों के कृषि साहित्य निःशुल्क उपलब्ध कराये जा रहे हैं।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Comments (0)

वरिष्ठ नेताओं एवं कार्यकर्ताओं द्वारा उनका भव्य स्वागत किया गया

Posted on 02 December 2012 by admin

केन्द्रीय गृह राज्यमंत्री श्री आर.पी.एन. सिंह जी के आज लखनऊ आगमन के उपरान्त सायं प्रदेश कंाग्रेस मुख्यालय पहुंचने पर कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं एवं कार्यकर्ताओं द्वारा उनका भव्य स्वागत किया गया। स्वागत समारोह का संचालन पूर्व विधायक श्री हरीश बाजपेई ने की।
प्रदेश कंाग्रेस के प्रवक्ता वीरेन्द्र मदान ने बताया कि प्रदेश कंाग्रेस मुख्यालय में आयोजित स्वागत समारोह में कांग्रेस विधानमंडल दल के नेता श्री प्रदीप माथुर ने कहा कि श्री सिंह बहुत ही मिलनसार एवं मृदुल स्वाभाव के हैं सभी कार्यकर्ताओं और नेताओं से बहुत ही प्रेम से मिलते हैं और कार्यकर्ताओं की दिक्कतों को दूर करते हैं। उन्होने कहा कि श्री सिंह संगठन के विभिन्न पदों पर रहे हैं और मंत्री बनने के बाद भी इनके व्यवहार में कोई भी कमी नहीं आई है, सभी को पूरा सम्मान देते हैं।
इस मौके पर श्री आर.पी.एन. सिंह ने कहा कि प्रदेश कंाग्रेस मुख्यालय आने पर उन्हें अपना वह दिन याद आता है जब उनके पिताजी का निधन हुआ था और उन्होने राजनीति में पदार्पण किया था। उन्होने कहा कि युवा कांग्रेस अध्यक्ष, विधायक, सांसद एवं केन्द्रीय मंत्री बनने के बावजूद वह खुद को कंाग्रेस का कार्यकर्ता ही समझते हैं। उन्होने कहा कि मेरी जो भी पहचान है वह कांग्रेस कार्यकर्ता के रूप में ही है। उन्होने कहा कि वह पार्टी और कार्यकता्रओं के लिए पूरी निष्ठा एवं ईमानदारी के साथ कार्य करते रहेंगे। उन्होने कहा कि इसके पूर्व जब वह सड़क परिवहन मंत्री थे जो पूरे उ0प्र0 में सड़कों का जाल बिछाने का कार्य किया और पेट्रोलियम मंत्री के रूप में उन्होने ग्रामीण क्षेत्रों में लगभग 1500 एलपीजी गैस एजेंसियां खोले जाने हेतु कार्यवाही पूरी करवायी है जो 2013 में पूरी तरह खुल जायेंगी जिससे प्रदेश के ग्रामीण अंचलों में जनता को अवश्य लाभ होगा।
सम्मान समारोह के मौके पर मुख्य रूप से श्री राज बहादुर पूर्व मंत्री, पूर्व विधायक श्री हरीश बाजपेई, श्री सिराज मेंहदी पूर्व एमएलसी, श्री सुबोध श्रीवास्तव, डाॅ0 मसूद पूर्व मंत्री, श्री प्रमोद सिंह, श्री विनोद मिश्र, श्री राजेश शुक्ला, श्री रंजन दीक्षित, श्री तरूण पटेल, श्री अमित पाण्डेय, श्री सम्पूर्णानन्द मिश्र, श्रीमती सुशीला शर्मा, डा0 जियाराम वर्मा, श्री सिराज वली खां‘शान’, श्री संजय दीक्षित, श्री रमेश मिश्रा, श्री अरूण प्रकाश सिंह, श्री सत्यदेव सिंह, श्री शिव भगवान, श्री अमित श्रीवास्तव त्यागी, श्री नुसरत अली, डा0 अवधेश त्रिपाठी, श्री मृदुल शुक्ला, श्री शकील फारूकी, श्री आशुतोष मिश्र, श्री सुधीर श्रीवास्तव, श्री अवधेश सिंह, श्री ब्रजेन्द्र सिंह, श्री विकास श्रीवास्तव, श्री शिव पाण्डेय, श्री के..के. शुक्ला, श्री शमशाद आलम, श्री अयूब सिद्दीकी, श्री राहुल शुक्ल संजू, श्री विभोर अवस्थी सहित सैंकड़ों कांग्रेसजन मौजूद रहे।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Comments (0)

Advertise Here

Advertise Here

 

December 2012
M T W T F S S
« Nov   Jan »
 12
3456789
10111213141516
17181920212223
24252627282930
31  
-->









 Type in