Archive | December, 2012

मेला क्षेत्र में 156.20 किमी लम्बाई की अस्थाई सड़कंे व 18 पाॅन्टून पुल होंगे

Posted on 31 December 2012 by admin

इलाहाबाद में आयोजित हो रहे कुम्भ में लाखों की संख्या में आने वाले श्रद्धालुओं व पर्यटकों को बेहतर आवागमन की सुविधायें उपलब्ध कराने के उद्देष्य से मेला क्षेत्र में 156.20 किमी लम्बाई की अस्थाई सड़कंे व 18 पाॅन्टून पुल होंगे। वर्ष 2001 में हुए कुम्भ में 96.40 कि.मी. लम्बाई की अस्थाई सड़कों व 13 पाॅन्टून पुलों का निर्माण किया गया था, जबकि वर्ष 2007 में हुए अर्द्धकुम्भ में 116.50 कि. मी. लम्बाई की अस्थाई सड़के व 14 पाॅन्टून पुल बनाये गये थे।
इसी प्रकार इस कुम्भ के दौरान मेला क्षेत्र में लगभग 80,000 किलो लीटर पेयजल की आपूर्ति की जायेगी, जबकि वर्ष 2001 व वर्ष 2007 में यह मात्रा क्रमषः 56000 कि. ली. व 76,000 कि. ली. रही। पेयजल की आपूर्ति के लिए मेला क्षेत्र में 40 नलकूप संचालित होंगे, जबकि 2001 में 28 व 2007 में 38 नलकूप सक्रिय किये गये थे। इस बार 05 ओवर हेड टैकों की व्यवस्था की गयी है। वर्ष 2001 व 2007 में इनकी संख्या दो-दो थीं। जलापूर्ति के लिए इस बार मेला क्षेत्र में 550 कि. मी. लम्बाई की अस्थाई पाइप लाइन बिछाने की व्यवस्था की गयी है। इसके विपरीत वर्ष 2001 में 340 कि. मी. व 2007 में 458 कि. मी. लम्बाई की अस्थाई पाइप लाइनें बिछायीं गयी थीं। मेला क्षेत्र में इस बार 20,000 जल कनेक्षन दिये जाने का अनुमान है। वर्ष 2001 में 15430 व वर्ष 2007 में 18523 जल कनेक्षन दिये गये थे।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Comments (0)

नववर्ष 2013 पर प्रदेशवासियों को हार्दिक बधाई देते हुए उनकी सुख-समृद्धि की मंगल कामना की

Posted on 31 December 2012 by admin

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने नववर्ष 2013 पर प्रदेशवासियों को हार्दिक बधाई देते हुए उनकी सुख-समृद्धि की मंगल कामना की है। आज यहां जारी एक शुभकामना संदेश में मुख्यमंत्री ने उत्तर प्रदेश को खुशहाल राज्य बनाने के लिए नये वर्ष में सभी के सहयोग की कामना की है। उन्हांेने आशा व्यक्त की कि शांति के इस माहौल में राज्य उत्तरोत्तर प्रगति के पथ पर अग्रसर होता रहेगा।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Comments (0)

प्रदेश के नए मुख्यमंत्री अखिलेश यादव को विरासत में भ्रष्ट प्रशासनतंत्र, पंगु कानून व्यवस्था और राजनीतिक छलावे के अलावा कुछ और नहीं मिला

Posted on 31 December 2012 by admin

वर्ष 2012 का आगमन परिवर्तन की आंधी के साथ हुआ। साल की शुरूआत के फरवरी-मार्च महीने में उत्तर प्रदेश के विधान सभा के चुनावों ने एक नई इबारत लिखी। बसपा के पांच वर्ष के कुशासन का अंत हुआ। समाजवादी पार्टी को जनता ने बहुमत से सत्ता में प्रतिष्ठित किया। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री मुलायम सिंह यादव ने जनता से बहुमत की सरकार बनाने का अनुरोध किया था, उसका मान रहा। प्रदेश के नवनिर्वाचित विधायकों ने अपने बीच से एक ऊर्जावान नौजवान समाजवादी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष श्री अखिलेश यादव को सर्वसम्मति से अपना नेता चुना। 15 मार्च,2012 को उन्होने मुख्यमंत्री पद की शपथ ली।
बसपा सरकार के पिछले पांच सालों में लूट और भ्रष्टाचार का बोलबाला रहा। महिलाओं और बच्चियों तक से बलात्कार होता रहा। थाने में भी किशोरियां सुरक्षित नही रही। बसपा के मंत्रियों, विधायकों ने वसूली में हत्याएं की, अपहरण और लूट की उन्हें छूट रही। खुद बसपा मुख्यमंत्री ने माना था कि उनके पार्टी में 500 अपराधी है लेकिन वायदे के बावजूद न तो उनकी सूची प्रकाशित हुई और नहीं किसी अपराधी को निकाला गया। बसपाराज में हर विभाग में कमीशन वसूली का खेल चला। घोटाले पर घोटाले होते रहे। राष्ट्रीय ग्रामीण स्वास्थ्य मिशन में 5700 करोड़ रूपए का घोटाला हुआ जिसकी जांच सीबीआई कर रही हैं। इसमें दो सीएमओ, एक डिप्टी सीएमओ की हत्या हो गई। जांच की आंच में दर्जनों डाक्टरों के अलावा कई मंत्री और आईएएस अफसर तक फंसे है। सहकारिता में लैकफेड घोटाला, बीज निगम में 50 करोड़ का घोटाला तथा पार्को, स्मारकों सहित मूर्तियों के घोटाले में जनता की गाढ़ी कमाई लुटाई जाती रही।
प्रदेश के नए मुख्यमंत्री अखिलेश यादव को विरासत में भ्रष्ट प्रशासनतंत्र, पंगु कानून व्यवस्था और राजनीतिक छलावे के अलावा कुछ और नहीं मिला। खजाना खाली था। मुख्यमंत्री के कर्मठ नेतृत्व ने प्रदेश में वर्षो से व्याप्त जड़ता को तोड़ा। लोकतांत्रिक वातावरण की एक नई जमीन तैयार की। बसपा मुख्यमंत्री के राज में दहशत थी। समाजवादी पार्टी के मुख्यमंत्री ने पहले ही दिन कालीदास मार्ग स्थित सरकारी आवास के पास लगे सभी प्रतिबंध हटा दिए। उन्होने जनता के लिए अपने द्वार खोल दिए। बसपा राज में अनुत्पादक मदों पर खजाना लुटाया गया था, श्री अखिलेश यादव ने विकास का एजेन्डा स्थापित किया।
युवा मुख्यमंत्री ने छात्रसंघ बहाली, बेरोजगारी भत्ता देने, मुफ्त इलाज और मरीजों के लिए एम्बुलेंस सेवा 108 और महिलाओं के सम्मान की रक्षा के लिए वूमेन पावर लाइन 1090 सेवा की शुरूआत की। पत्थरों और प्रतिमाओं पर सरकारी खजाना लुटाने के बजाए जनहितकारी योजनाएं शुरू की। महत्वाकांक्षी भूमि सेना के लिए पहले साल 2012-2013 में 47Û38 लाख रूपए खर्च करने का प्राविधान किया गया। किसानों का 50 हजार  रूपए तक का सहकारी कर्ज माफ किया गया, आपदाग्रस्त किसान परिवार को आर्थिक मदद, फसल बीमा, वृद्ध सीमांत कृषक को पेंशन, सिंचाई की मुफ्त सुविधा उपलब्ध कराई गई। नई कृषि, औद्योगिक तथा भंडारण नीति बनी है। किसानों को खाद,बीज समय से मिले इसकी व्यवस्था की गई। गन्ना, आलू, धान तथा गेहूॅ किसानों के हितों को ध्यान में रखा गया। लड़कियों की आगे की पढ़ाई तथा उनके शादी ब्याह में मदद के लिए कन्या विद्याधन, पढ़े बेटियां, बढ़े बेटियां, हमारी बेटी उसका कल जैसी योजनाओं में धन दिया गया। छात्र-छात्राओं को लैपटाप टेबलेट बाॅटने की व्यवस्था की गईं। पूर्ववर्ती सपा सरकार के दौरान निर्माणाधीन 114 ओवरब्रिज का काम अधूरा रह गया था उसे बसपा सरकार में पूरा नहीं किया। समाजवादी पार्टी की सरकार पुनः बनने पर फिर काम में तेजी आ गई। मुस्लिमो को आर्थिक रूप से मजबूत करने के लिए नौकरियों में भर्ती, सभी कमेटियों, आयेागों, बोर्डो में प्रतिनिधित्व के साथ कब्रिस्तानों की चहारदीवारी बनाने और मदरसों को मदद का भी काम शुरू हुआ। निर्दोष मुस्लिमो की गिरफ्तारी से रिहाई के लिए भी यह सरकार प्रयत्नशील है। लोकतंत्र सेनानियों को पेंशन दी गई। प्रदेश में ई-गवर्नेस को महत्व दिया गया।
समाजवादी पार्टी की सरकार के समक्ष सबसे बड़ी चुनौती कानून व्यवस्था के नियंत्रण की थी। मुख्यमंत्री जी ने इसमें तनिक भी कोताही नहीं बरते जाने के स्पष्ट निर्देश दिए। बड़े अधिकारियों को भी तत्काल घटना स्थल पर पहुॅचने और जनता से संवाद रखने को कहा। जो लापरवाह अधिकारी दिखे उन्हें तत्काल हटाया गया। यहां तक कि प्रदेश के एडीजी (कानून व्यवस्था) को भी हटा दिया गया।
समाजवादी पार्टी ने महिला आरक्षण, प्रोन्नति में आरक्षण तथा प्रत्यक्ष पूंजीनिवेश के मुद्दों पर स्पष्ट रवैया अपनाते हुए इनका तार्किक विरोध किया। श्री मुलायम सिंह यादव ने संसद में और बाहर इन मुद्दों पर मुखर होकर अपनी बात रखी। महिला आरक्षण में पिछडे़ और अल्पसंख्यक वर्ग की महिलाओं को भी आरक्षण दिए जाने की उनकी मांग में दम है क्योंकि वर्तमान स्थिति में तो गांव-गरीब की महिलाओं को कहीं आगे बढ़ने का मौका नहीं मिलेगा। विदेशी प्रत्यक्ष पंूजीनिवेश (एफडीआई) दूसरी गुलामी को दस्तक है। इससे घरेलू अर्थव्यवस्था चैपट होगी। किसान और छोटे व्यापारी लुट जाएगें। प्रोन्नति में आरक्षण की व्यवस्था से सामाजिक तानाबाना छिन्न-भिन्न होगा और परस्पर वैमनस्यता फैलेगी। सीनियर जूनियर हो जाएगें और जूनियर सीनियर। कार्य संस्कृति और प्रशासनतंत्र पर इसका गहरा असर होगा। पूरी प्रशासनिक व्यवस्था पंगु हो जाएगी।
मुख्यमंत्री ने प्रदेश के सभी वर्गो के विकास की दृष्टि से योजनाएं बनाई है। किसानों, नौजवानों, महिलाओं, व्यापारियों, वकीलों, अल्पसंख्यको सभी के हितों का उन्होने ख्याल रखा है। गांवो की खुशहाली को प्राथमिकता दी है। अफसरों को जनहित के कामों को वरीयता से करने के निर्देश दिए है। उन्होने पांच वर्षो के लिए किए गए चुनावी वायदों को काफी हदतक 9 महीनों में ही पूरा कर दिया है।
सबसे बड़ी बात यह कि मुख्यमंत्री श्री अखिलेश यादव ने वह कर दिखाया जो सुश्री मायावती अपने पांच साल के कार्यकाल में भी नहीं कर पाई थी। उन्होने 2007 में सत्ता सम्हालते ही केन्द्र सरकार से 80 हजार करोड़ का पैकेज मांगा था। वे प्रधानमंत्री को चिट्ठियां लिखती रही, रैलियां भी की लेकिन कुछ नहीं हासिल कर पाई। श्री अखिलेश यादव ने 9 महीने के अंदर ही केन्द्र सरकार से 45 हजार करोड़ की आर्थिक मदद तो ली ही कुंभ के लिए 800 करोड रूपए का विशेेष आर्थिक पैकेज भी वे ले सकने में सफल हुए है।
प्रदेश के नए मुख्यमंत्री के कार्यो से यह उम्मीद बंधी है कि राज्य फिर अपना पुराना गौरव और समृद्धि हासिल करने में सफल होगा। प्रदेश को पिछड़ेपन से मुक्त रखने के लिए वे संकल्पबद्ध है। यह एक आगाज है जो बहुत जल्द अपने लक्ष्य को प्राप्त करता दिखाई देगा। 2012 में राज्य में विजय के पश्चात श्री मुलायम सिंह यादव ने वर्ष 2013-14 के लिए दिल्ली जीतो का लक्ष्य दिया हैं। समाजवादी पार्टी इसे पाने के लिए दृढ़ प्रतिज्ञ है।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Comments (0)

विभिन्न जनपदो में आयोजित कार्यक्रमों में श्रद्धांजलि अर्पित की गई

Posted on 31 December 2012 by admin

31-12-bलोकबंधु  राज नारायण जी की 26वीं पुण्यतिथि पर आज उन्हें समाजवादी पार्टी द्वारा राजधानी सहित प्रदेश के विभिन्न जनपदो में आयोजित कार्यक्रमों में श्रद्धांजलि अर्पित की गई और समाजवादी आंदोलन में उनके योगदान पर चर्चा की गई।
समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री मुलायम सिंह यादव ने श्री राज नारायण को श्रद्धांजलि देते हुए कहा कि वे अन्याय बर्दाश्त नहीं करते थे। जिनको उन्होने नेता माना उसके साथ पूरी निष्ठा से रहे। उनके जीवन और कृतित्व पर विस्तार से लेखन होना चाहिए। उनके जैसा संवेदनशील नेता आज नहीं है। वह जो कहते थे करते थे। मैं उनकी विचारधारा पर चल रहा हूॅ। उन्होने कहा कि श्री राज नारायण ने उनके पहले चुनाव में पहली सभा को सम्बोधित किया था। बाराबंकी में एक कार्यक्रम में जब उन्होने एक-एक कार्यकर्ता के भोजन के बारे में जानकारी ले ली तब खुद खाना खाया, ऐसा उनका स्वभाव था। श्री यादव ने कहा कि समाजवादी पार्टी ही डा0 लोहिया और राजनारायण जी के सिद्धांतों पर चलते हुए सड़क से संसद तक हमेशा अन्याय के खिलाफ लड़ाई लड़ती रही है। इस अवसर पर भूतपूर्व मुख्यमंत्री श्री नारायण दत्त तिवारी ने भी लोकबन्धु राजनारायण जी को याद करते हुए श्रद्धांजलि अर्पित की।
31-12-cइस अवसर पर मुख्यमंत्री श्री अखिलेश यादव ने कहा कि श्री राजनारायण ने सदैव जनहित के कार्य किए और अपने सिद्धांतों से कभी नहीं डिगे। उनका जीवन हमारे लिए आदर्श और अनुकरणीय है। हम ऐसा करें कि अगले 100 वर्ष तक उनको लोग याद रखें। समाजवादी पार्टी श्री राजनारायण के जीवन, उनकी समाजवाद के प्रति निष्ठा और अन्याय के खिलाफ संघर्ष की दृढ़ इच्छाशक्ति से अनुप्राणित है। संघर्ष के लिए तो इन महापुरूषों की विचारधारा को साथ लिया है अब हमारे साथी कार्यकर्ताओं की जिम्मेदारी है कि कैसे सरकार की नीतियों में इनकी विचारधारा को शामिल कर जन-जन को लाभ पहुॅचाया जाए।
समाजवादी पार्टी मुख्यालय 19, विक्रमादित्य मार्ग, लखनऊ में श्री राज नारायण के चित्र पर स्वास्थ्य मंत्री श्री अहमद हसन, पूर्व मंत्री श्री राम आसरे विश्वकर्मा तथा प्रदेश कोषाध्यक्ष श्री राज किशोर मिश्रा ने माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि दी। वक्ताओ ने श्री राजनारायण के सतत संघर्शशील जीवन और अत्याचार के विरूद्ध दृढ़ता से खड़े होने की चर्चा की। वक्ताओं ने कहा कि  श्री राजनारायण लोकतंत्र के लिए समर्पित योद्धा थे। डा0 लोहिया  की विचाराधारा के कर्म पक्ष के वे निष्ठावान प्रतिनिधि थे। उनका मानना था कि सत्याग्रह और संघर्ष लोकतंत्र की जान है। नगर अध्यक्ष श्री मुजीबुर्रहमान बबलू ने कार्यक्रम का संचालन किया।
इस अवसर पर सर्वश्री के0 विक्रमराव, नारद राय, विक्रमा राय, डा0 फिदा हुसैन अंसारी, सुशील दीक्षित, विजय सिंह यादव, मो0 एबाद, अशोक यादव, श्रीमती सुरेश चैहान, सज्जन सिंह, शाहीन, फातिमा, चंद्रिका पाल, संजय विद्यार्थी, विशुन दयाल यादव, सुरेश चन्द्र यादव आदि की उपस्थिति उल्लेखनीय रही।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Comments (0)

दिल्ली गैंगरेप पीडि़ता को इंसाफ दिलाने की मांग को लेकर

Posted on 31 December 2012 by admin

भाजपा महिला मोर्चा ने महामहिम को भेजा ज्ञापन

up-bjp-womens1दिल्ली गैंगरेप तथा महिलाओं के साथ हो रहे दुष्कर्म के विरोध में भारतीय जनता पार्टी लखनऊ महानगर महिला मोर्चा की सैकड़ांे कार्यकर्ताआंे ने नगर अध्यक्ष मनोहर सिंह तथा महिला मोर्चा अध्यक्ष बीना गुप्ता के नेतृत्व में नगर कार्यालय कैसरबाग से जीपीओ हजरतगंज तक पैदल मार्च किया। महामहिम राष्ट्रपति को सम्बोधित पांच सूत्रीय ज्ञापन एसीएम प्रथम विनोद कुमार को सौंपा। इस दौरान महिलाओं महिला ने उत्पीड़न बंद करने तथा गैंगरेप के आरोपियों को फांसी देने के नारे लगायें।
up-bjp-womensभाजपा नगर अध्यक्ष मनोहर सिंह ने कहा कि देश की राजधानी दिल्ली में जिस तरीकें से चलती बस में छात्रा के साथ गैंगरेप हुआ इससे पूरा देश शर्मिंदा है। आज भी देश की राजधानी में ऐसी घटनाएं हो रही हैं परन्तु यूपीए सरकार तथा दिल्ली की कांग्रेस सरकार मौन है। महिलाओं की सुरक्षा की मांग को लेकर उन्होंने कहा कि यूपीए सरकार  की नाक के नीचे दिन प्रतिदिन घटनाएं हो रही है और दोनों सरकारंे हाथ पे हाथ रखकर बैठी हैं। देश की आत्मा को झकझोरने और जनमानस की चेतना को जगाने वाली सामूहिक दुष्कर्म की शिकार छात्रा सदा के लिये सो गयी। दिल्ली गैंगरेप की घटनाओं से भारत वर्ष की महिलाएं आक्रोशित हैं। दिल्ली गैंगरेप पीडि़ता को इंसाफ दिलाने की मांग को लेकर भाजपा महिला मोर्चा सड़क पर उतरकर संघर्ष कर रहा है। उत्तर प्रदेश में 19 दिसम्बर, 2012 से 27 दिसम्बर, 2012 तक महिलाओं के साथ बलात्कार की घटनाओं की समाचार पत्रों में जो प्रकाशित हुयीं वह जग जाहिर है। महिला मोर्चा की नगर अध्यक्ष बीना गुप्ता ने कहा कि महामहिम राष्ट्रपति को भेजे गये ज्ञापन में हमने लोकसभा का विशेष सत्र आहुत कर बलात्कारियों को मौत की सजा देने की व्यवस्था की जाय, पूर्व गृहमंत्री पी. चिदम्बरम के अनुमोदन पर सुप्रीम कोर्ट ने बलात्कारियों को फांसी की सजा देने के बाद पांच अपराधियों को महामहिम राष्ट्रपति से सजा माफ करायी। इसलिये वह तत्काल इस्तीफा दें, बलात्कारी मुकदमें की सुनवाई फास्ट ट्रैक कोर्ट द्वारा की जाय, बलात्कारी मुकदमें की सुनवाई महिला जज द्वारा की जाय, उत्तर प्रदेश सरकार में बलात्कार व महिलाओं पर अत्याचार करने वाले मंत्री व विधायकों को बर्खास्त किया जाय। प्रदेश महामंत्री, नीलम सोनकर एवं कमलावती सिंह ने भी दिल्ली गैंगरेप प्रकरण में केन्द्र एवं शीला सरकार की घोर निन्दा करते हुये महिलाओं की सुरक्षा करने की मांग।
प्रदर्शन में प्रमुख रूप से प्रदेश महामंत्री, नीलम सोनकर कमलावती सिंह, रानी कनौजिया, सविता सिंह, सुमन शुक्ला, उषा किरण कोरी, आशा मौर्या, मधू मिश्रा, मंजू सिंह, माधुरी शुक्ला, संतोष तेवतिया, सुशीला वर्मा, अंजू रामचन्दानी, मालती सिंह तोमर, लक्ष्मी सिंह, जया शुक्ला, अरूण श्रीवास्तव, कान्ती कुलश्रेष्ठ, संध्या बाजपेई, नीलम मिश्रा, बीना सक्सेना, कुन्ती श्रीवास्तव, इन्दिरा बाजपेयी, इन्दु शुक्ला, आदि महिलाएं शामिल थी।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Comments (0)

श्रद्धेय राजनारायन जी की पुण्य तिथि मनायी गयी

Posted on 31 December 2012 by admin

राष्ट्रीय लोकदल के प्रदेश मुख्यालय पर आज प्रदेश अध्यक्ष मुन्ना सिंह चैहान की अध्यक्षता में श्रद्धेय राजनारायन जी की पुण्य तिथि मनायी गयी।
इस अवसर पर राष्ट्रीय लोकदल के प्रदेश अध्यक्ष मुन्ना सिंह चैहान ने श्रद्धेय राजनारायन जी के चित्र पर माल्र्यापण करके श्रद्धांजलि दी तथा कहा कि राजनारायन जी का जीवन सादगी से भरा रहा और वे देश व प्रदेश के विकास के लिए आजीवन संघर्ष करते रहे। वे त्याग के प्रतिमूर्ति थे तथा कार्यकर्ताओं का विशेष ध्यान रखते थे।
श्री चैहान ने आगे कहा कि राजनारायन जी किसान मसीहा श्रद्धेय चै0 चरण सिंह को राम की संज्ञा देते थे तथा स्वयं को उनका हनुमान कहा करते थे। प्रदेश में पिछड़ों अल्पसंख्यकों को राजनीति की मुख्यधारा में लाने का श्रेय भी उन्हीं को जाता है।
इस अवसर पर मध्य उ0प्र0 के अध्यक्ष राकेश कुमार सिंह मुन्ना, वसीम हैदर, प्रो0 यज्ञदत्त शुक्ल, आरिफ महमूद, अविनाश सिंह अंशू, सुरेन्द्रनाथ त्रिवेदी एम0 ए0 आरिफ, संजयलाल बाल्मीकि, शशांक सिंह, प्रेम लोधी, आकिल खां, वीरेन्द्र वर्मा, रामबाबू सूुदर्शन, रमावती तिवारी, अनीता यादव, किरन सिंह, वसुधा सिंह, लक्ष्मी गौतम, आदि प्रमुख रूप से उपस्थित थे।
यह जानकारी राष्ट्रीय लोकदल के प्रदेश प्रवक्ता प्रो0 के0के0 त्रिपाठी ने दी।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Comments (0)

लोकदल की सदस्यता ग्रहण की

Posted on 31 December 2012 by admin

राष्ट्रीय लोकदल के पे्रेरणाश्रोत श्रद्धेय चै0 चरण सिंह जी की नीतियों तथा राष्ट्रीय अध्यक्ष मा0 चै0 अजित सिंह जी एवं राष्ट्रीय महासचिव मा0 जयन्त चैधरी जी के नेतृत्व में आस्था व्यक्त करते हुये लोक जनशक्ति पार्टी के युवा प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष श्री अनिल कुमार सिंह ने सोमनाथ शुक्ला (वरिष्ठ उपाध्यक्ष, उ0प्र0) प्रमोद विक्रम (प्रधान महासचिव उ0प्र0), श्रीमती किरन नागवंशी (महासचिव उ0प्र0), रोहित कुमार मिश्रा (जिलाध्यक्ष लखीमपुर खीरी), सुनील विक्रम (जिलाध्यक्ष रायबरेली), संतोष कुमार सिंह चैहान, अनिल सिंह, अरविन्द सिंह, मो0 असलम, सरदार नरेन्द्र सिंह, अब्दुल सत्तार, अजय सिंह, आशीष कुमार, मो0 आदिल, .सहित सैकड़ों साथियों के साथ राष्ट्रीय लोकदल के प्रदेश अध्यक्ष मुन्ना सिंह चैहान के समक्ष राष्ट्रीय लोकदल की सदस्यता ग्रहण की।
राष्ट्रीय लोकदल के मध्य जोन के अध्यक्ष राकेश कुमार ंिसह मुन्ना ने प्रदेश अध्यक्ष  मुन्ना सिंह चैहान के अनुमोदनोंपरान्त अनिल कुमार सिंह को राष्ट्रीय लोकदल लखनऊ जनपद का जिलाध्यक्ष मनोनीत किया है।
अनिल कुमार सिंह शिक्षा के दौरान ही राजनीति में सक्रिय थे। ये लखनऊ विश्वविद्यालय में सुभाष छात्रावास के वरिष्ठ उपाध्यक्ष रहे उसके बाद विज्ञान संकाय के प्रतिनिधि रहे। राजनैतिक सफर मंें छात्र जनता लखनऊ विश्वविद्यालय के महामंत्री के उपरान्त युवा जनता दल (यू) के जिलाध्यक्ष भी रहें। इनका सामाज में शिक्षा के प्रति भी लगाव रहा हैै। ये जनकल्याण समिति लखनऊ के अध्यक्ष होने के साथ ही साथ महाराणा प्रताप इण्टर कालेज अस्ती, (बक्शी का तालाब) के उपप्रबन्धक भी हैं। इनके राष्ट्रीय लोकदल में शामिल होने से राष्ट्रीय लोकदल के संगठन को गति मिलेगी।
श्री अनिल कुमार सिंह के लखनऊ जनपद के अध्यक्ष बनाये जाने पर प्रो0 यज्ञदत्त शुक्ल, वसीम हैदर, आरिफ महमूद, अविनाश सिंह अंशू, सुरेन्द्र नाथ त्रिवेदी, संजयलाल बाल्मीकि, एम0ए0 आरिफ, आकिल खां, रमावती तिवारी, किरन सिंह, अनीता यादव, वसुधा सिंह, आदि ने खुशी का इजहार किया तथा श्री सिंह को बधाई दी।
यह जानकारी राष्ट्रीय लोकदल के प्रदेश प्रवक्ता प्रो0 के0के0 त्रिपाठी ने दी।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Comments (0)

संस्कृत संस्थान का स्थापना दिवस सम्पन्न

Posted on 31 December 2012 by admin

निःशुल्क ज्योतिष परामर्श शिविर आयोजित
संस्कृत संस्कारों की जननी है, यदि संस्कृति को बचाना है तो पहले देववाणी संस्कृत को बचाना होगा। संस्कृत एक ऐसी भाषा है जो हमारे संस्कारों की आधारशिला है।
संस्कृत के सुप्रसिद्ध वयोवृद्ध विद्वान और उत्तर प्रदेश संस्कृत संस्थान के पूर्व निदेशक डाॅ0 रमेश चन्द्र दुबे ने यह विचार आज संस्कृत भवन में आयोजित उत्तर प्रदेश संस्कृत संस्थान के 36वें स्थापना दिवस समारोह के अवसर पर व्यक्त किये। उन्हांेने कहा कि यह तो देववाणी है यह अमर है।
कार्यक्रम के उद्घाटन अवसर पर संस्थान में कार्यरत रहे सभी पूर्व निदेशकांे को आमंत्रित किया गया था। पूर्व निदेशक रहे डाॅ0 रमेश चन्द्र दुबे, डाॅ0 सच्चिदानन्द पाठक, श्री प्रयागदत्त चतुर्वेदी, श्री विनोद चन्द्र पाण्डेय, श्री मधुकर द्विवेदी, श्री सत्येन्द्र सिंह तथा संस्थान की पूर्व अध्यक्ष डाॅ0 रेखा बाजपेयी उपस्थित थे।
इस अवसर पर संस्कृत कवि सम्मेलन आयोजित किया गया जिसमें प्रो0 ओेम प्रकाश पाण्डेय, डाॅ0 रेखा शुक्ला, डाॅ0 महानन्द झा, डाॅ0 राम सुमेर यादव, डाॅ0 विजयकर्ण तथा डाॅ0 नवलता वर्मा ने काव्य पाठ किया। पूर्व निदेशक एवं संस्कृत के विद्वान डाॅ0 ओम प्रकाश पाण्डेय ने बेटी पर अपनी मर्मस्पर्शी रचना ‘जीवन रेखा समागृहे मे, संचारिणी शिखा’ का पाठ किया।
कार्यक्रम के द्वितीय सत्र में संस्थान द्वारा निःशुल्क ज्योतिष परामर्श शिविर का आयोजन भी किया गया, जिसमें सुप्रसिद्ध ज्योतिषाचार्य डाॅ0 अनिल कुमार पोरवाल, श्री प्रताप शुक्ल, श्री लक्ष्मीकान्त अग्निहोत्री, डाॅ0 अमित कुमार शुक्ल एवं श्री उमेश कुमार पाण्डेय ने उपस्थित श्रोताआंे की कुण्डली देखकर उन्हें ज्योतिष परामर्श प्रदान किया।
इस मौके पर संस्थान में पूर्व में आयोजित ज्यातिष प्रशिक्षण शिविर के प्रशिक्षणार्थियों को प्रमात्रपत्र भी वितरित किये गये।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Comments (0)

पराग डेयरी का निःशुल्क दुग्ध परीक्षण केन्द्र प्रारम्भ

Posted on 31 December 2012 by admin

प्रदेशवासियों द्वारा इस्तेमाल किये जा रहे दूध की गुणवत्ता जांचने के लिये पराग डेयरी लखनऊ द्वारा कल से जन जागरुकता अभियान चलाया जा रहा है जिसके तहत लखनऊ शहर के विभिन्न मोहल्लों/कालोनियों में निःशुल्क दुग्ध परीक्षण केन्द्र लगाये जा रहे हैं।
लखनऊ प्रोड्यूसर्स को आपरेटिव मिल्क यूनियन के महाप्रबन्धक श्री एस0के0 प्रसाद ने यह जानकारी देते हुये बताया कि इन परीक्षण केन्द्रों में कोई भी दुग्ध उपभोक्ता पराग दूध सहित किसी भी ब्रान्ड अथवा दूधिये से क्रय किये गये दूध का निःशुल्क परीक्षण करा सकता है। उपभोक्ता कम से कम 100 ग्राम कच्चा दूध (बिना उबाला) हुआ साथ लाये। परीक्षण उपरान्त पराग की गुणवत्ता विशेषज्ञों की टीम द्वारा मौके पर ही दूध की शुद्धता के बारे में बता दिया जायेगा। इस हेतु उपभोक्ता से कोई शुल्क नहीं लिया जायेगा। पराग की टीम द्वारा सम्बन्धित क्षेत्र में एक दिन पूर्व में ही कैम्प के बारे में व्यक्तिगत सम्पर्क कर जानकारी दी जायेगी। उसके अगले दिन उसी क्षेत्र में कैम्प लगाया जायेगा। कैम्प 1 व 2 जनवरी 2013 को मनोज बेकर्स, ठाकुरगंज चैराहा, लखनऊ, 3 व 4 जनवरी को मरी माता मन्दिर, कैम्पबेल रोड, 7 व 8 जनवरी को सहाब अहमद, कैम्पबेल रोड, 9 व 10 जनवरी को पुराना हैदरगंज, आयुर्वेदिक विद्यालय के सामने, 11 व 12 जनवरी को मनोज प्रोविजन स्टोर, माडल हाउस, 14 व 15 जनवरी को कपूर एजेंट, तिलक नगर, ऐशबाग, 16 व 17 जनवरी को जुगुल किशोर कमीशन एजेंट, स्वीपर कालोनी ऐशबाग, 18 व 19 जनवरी को अमरदीप वृन्दावन कालोनी, से0-5, 21 व 22 जनवरी को यादव जन0 स्टोर, कल्ली पश्चिम, रायबरेली रोड, 23 व 24 जनवरी को राकेश कुमार, एजेंट, दिलकुशा कालोनी तथा 28 व 29 जनवरी 2013 को मुकेश कुमार, एजेंट, कैलाशपुरी, आलमबाग में लगाया जायेगा।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Comments (0)

भाजपा लखनऊ महानगर ने नये वर्ष की शुभकामनाएं दी

Posted on 31 December 2012 by admin

भारतीय जनता पार्टी लखनऊ महानगर के अध्यक्ष मनोहर सिंह, पूर्व क्षेत्रीय अध्यक्ष जयपाल सिंह, पूर्व विधायक सुरेश श्रीवास्तव, विद्यासागर गुप्ता, शैलेन्द्र मौर्य शैलू ने नगर वासियों को नव वर्ष 2013 की हार्दिक शुभकामनाएं दी। सभी नेताओं ने नव वर्ष 2013 के पावन मौके पर लखनऊ महानगर के अध्यक्ष मनोहर सिंह ने नगरवासियों को हार्दिक शुभकामनाएं देते हुए उनके खुशहाली, समृद्धि, सुख, एवं उन्नति की कामना है। पूर्व क्षेत्रीय अध्यक्ष जयपाल सिंह ने नगरवासियों को बधाई देते हुए शुभकामना संदेश में कहा है कि नव वर्ष हम सभी को नई ऊर्जा एवं स्फूर्ति का संचार लखनऊ नगर की उद्यमी प्रगति और विकास के लिए समर्पित करने की प्रेरणा प्रदान करता है। उन्होने कहा कि नये वर्ष में हम सभी को साम्प्रदायिक, फासिस्टवादी व जातिवादी ताकतों को जड़ से उखाड़ फेंकने व प्रदेश के विकास में योगदान देने का संकल्प लेना चाहिए। पूर्व विधायकों ने कहाकि वर्तमान वर्ष 2012 में देश व प्रदेश में घटित घटनाओं से सबक लेकर वर्ष 2013 में प्रदेश एवं देशवासियों को अपने बच्चों के भविष्य के प्रति जागरूक रहते हुए प्रदेश एवं देश के नवनिर्माण में आगे बढ़ना होगा और साथ उनके उज्जवल भविष्य की कामना की।

वही अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की महासचिव श्रीमती पुष्पा सिंह ने नगरवासियों को हार्दिक शुभकामनाएं देते हुए उनके खुशहाली, समृद्धि, सुख, एवं उन्नति की कामना है और श्रीमती चैहान ने प्रदेशवासियों को बधाई देते हुए शुभकामना संदेश में कहा है कि नव वर्ष हम सभी को नई ऊर्जा एवं स्फूर्ति का संचार करके देश और प्रदेश की प्रगति और विकास के लिए समर्पित करने की प्रेरणा प्रदान करता है। और युवाओं को नवनिर्माण में आगे बढ़ना होगा ताकि देश और प्रदेश प्रगति के पथ पर चल सके।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Comments (0)

Advertise Here

Advertise Here

 

December 2012
M T W T F S S
« Nov   Jan »
 12
3456789
10111213141516
17181920212223
24252627282930
31  
-->









 Type in