Categorized | लखनऊ.

पराग डेयरी का निःशुल्क दुग्ध परीक्षण केन्द्र प्रारम्भ

Posted on 31 December 2012 by admin

प्रदेशवासियों द्वारा इस्तेमाल किये जा रहे दूध की गुणवत्ता जांचने के लिये पराग डेयरी लखनऊ द्वारा कल से जन जागरुकता अभियान चलाया जा रहा है जिसके तहत लखनऊ शहर के विभिन्न मोहल्लों/कालोनियों में निःशुल्क दुग्ध परीक्षण केन्द्र लगाये जा रहे हैं।
लखनऊ प्रोड्यूसर्स को आपरेटिव मिल्क यूनियन के महाप्रबन्धक श्री एस0के0 प्रसाद ने यह जानकारी देते हुये बताया कि इन परीक्षण केन्द्रों में कोई भी दुग्ध उपभोक्ता पराग दूध सहित किसी भी ब्रान्ड अथवा दूधिये से क्रय किये गये दूध का निःशुल्क परीक्षण करा सकता है। उपभोक्ता कम से कम 100 ग्राम कच्चा दूध (बिना उबाला) हुआ साथ लाये। परीक्षण उपरान्त पराग की गुणवत्ता विशेषज्ञों की टीम द्वारा मौके पर ही दूध की शुद्धता के बारे में बता दिया जायेगा। इस हेतु उपभोक्ता से कोई शुल्क नहीं लिया जायेगा। पराग की टीम द्वारा सम्बन्धित क्षेत्र में एक दिन पूर्व में ही कैम्प के बारे में व्यक्तिगत सम्पर्क कर जानकारी दी जायेगी। उसके अगले दिन उसी क्षेत्र में कैम्प लगाया जायेगा। कैम्प 1 व 2 जनवरी 2013 को मनोज बेकर्स, ठाकुरगंज चैराहा, लखनऊ, 3 व 4 जनवरी को मरी माता मन्दिर, कैम्पबेल रोड, 7 व 8 जनवरी को सहाब अहमद, कैम्पबेल रोड, 9 व 10 जनवरी को पुराना हैदरगंज, आयुर्वेदिक विद्यालय के सामने, 11 व 12 जनवरी को मनोज प्रोविजन स्टोर, माडल हाउस, 14 व 15 जनवरी को कपूर एजेंट, तिलक नगर, ऐशबाग, 16 व 17 जनवरी को जुगुल किशोर कमीशन एजेंट, स्वीपर कालोनी ऐशबाग, 18 व 19 जनवरी को अमरदीप वृन्दावन कालोनी, से0-5, 21 व 22 जनवरी को यादव जन0 स्टोर, कल्ली पश्चिम, रायबरेली रोड, 23 व 24 जनवरी को राकेश कुमार, एजेंट, दिलकुशा कालोनी तथा 28 व 29 जनवरी 2013 को मुकेश कुमार, एजेंट, कैलाशपुरी, आलमबाग में लगाया जायेगा।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.

Advertise Here

Advertise Here

 

October 2026
M T W T F S S
« Sep    
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031  
-->









 Type in