Categorized | लखनऊ.

विभिन्न जनपदो में आयोजित कार्यक्रमों में श्रद्धांजलि अर्पित की गई

Posted on 31 December 2012 by admin

31-12-bलोकबंधु  राज नारायण जी की 26वीं पुण्यतिथि पर आज उन्हें समाजवादी पार्टी द्वारा राजधानी सहित प्रदेश के विभिन्न जनपदो में आयोजित कार्यक्रमों में श्रद्धांजलि अर्पित की गई और समाजवादी आंदोलन में उनके योगदान पर चर्चा की गई।
समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री मुलायम सिंह यादव ने श्री राज नारायण को श्रद्धांजलि देते हुए कहा कि वे अन्याय बर्दाश्त नहीं करते थे। जिनको उन्होने नेता माना उसके साथ पूरी निष्ठा से रहे। उनके जीवन और कृतित्व पर विस्तार से लेखन होना चाहिए। उनके जैसा संवेदनशील नेता आज नहीं है। वह जो कहते थे करते थे। मैं उनकी विचारधारा पर चल रहा हूॅ। उन्होने कहा कि श्री राज नारायण ने उनके पहले चुनाव में पहली सभा को सम्बोधित किया था। बाराबंकी में एक कार्यक्रम में जब उन्होने एक-एक कार्यकर्ता के भोजन के बारे में जानकारी ले ली तब खुद खाना खाया, ऐसा उनका स्वभाव था। श्री यादव ने कहा कि समाजवादी पार्टी ही डा0 लोहिया और राजनारायण जी के सिद्धांतों पर चलते हुए सड़क से संसद तक हमेशा अन्याय के खिलाफ लड़ाई लड़ती रही है। इस अवसर पर भूतपूर्व मुख्यमंत्री श्री नारायण दत्त तिवारी ने भी लोकबन्धु राजनारायण जी को याद करते हुए श्रद्धांजलि अर्पित की।
31-12-cइस अवसर पर मुख्यमंत्री श्री अखिलेश यादव ने कहा कि श्री राजनारायण ने सदैव जनहित के कार्य किए और अपने सिद्धांतों से कभी नहीं डिगे। उनका जीवन हमारे लिए आदर्श और अनुकरणीय है। हम ऐसा करें कि अगले 100 वर्ष तक उनको लोग याद रखें। समाजवादी पार्टी श्री राजनारायण के जीवन, उनकी समाजवाद के प्रति निष्ठा और अन्याय के खिलाफ संघर्ष की दृढ़ इच्छाशक्ति से अनुप्राणित है। संघर्ष के लिए तो इन महापुरूषों की विचारधारा को साथ लिया है अब हमारे साथी कार्यकर्ताओं की जिम्मेदारी है कि कैसे सरकार की नीतियों में इनकी विचारधारा को शामिल कर जन-जन को लाभ पहुॅचाया जाए।
समाजवादी पार्टी मुख्यालय 19, विक्रमादित्य मार्ग, लखनऊ में श्री राज नारायण के चित्र पर स्वास्थ्य मंत्री श्री अहमद हसन, पूर्व मंत्री श्री राम आसरे विश्वकर्मा तथा प्रदेश कोषाध्यक्ष श्री राज किशोर मिश्रा ने माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि दी। वक्ताओ ने श्री राजनारायण के सतत संघर्शशील जीवन और अत्याचार के विरूद्ध दृढ़ता से खड़े होने की चर्चा की। वक्ताओं ने कहा कि  श्री राजनारायण लोकतंत्र के लिए समर्पित योद्धा थे। डा0 लोहिया  की विचाराधारा के कर्म पक्ष के वे निष्ठावान प्रतिनिधि थे। उनका मानना था कि सत्याग्रह और संघर्ष लोकतंत्र की जान है। नगर अध्यक्ष श्री मुजीबुर्रहमान बबलू ने कार्यक्रम का संचालन किया।
इस अवसर पर सर्वश्री के0 विक्रमराव, नारद राय, विक्रमा राय, डा0 फिदा हुसैन अंसारी, सुशील दीक्षित, विजय सिंह यादव, मो0 एबाद, अशोक यादव, श्रीमती सुरेश चैहान, सज्जन सिंह, शाहीन, फातिमा, चंद्रिका पाल, संजय विद्यार्थी, विशुन दयाल यादव, सुरेश चन्द्र यादव आदि की उपस्थिति उल्लेखनीय रही।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.

Advertise Here

Advertise Here

 

October 2026
M T W T F S S
« Sep    
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031  
-->









 Type in