Archive | December, 2012

पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी बाजपेयी के 88वंे जन्म दिन को पूरे प्रदेश में धूमधाम से मनाया

Posted on 27 December 2012 by admin

shri-atal-bihari-bajpai-birthday-celebration1युग पुरूष भारत के पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी बाजपेयी के 88वंे जन्म दिन को भारतीय जनता पार्टी उ0प्र0 ने पूरे प्रदेश में धूमधाम से मनाया। कार्यक्रमों में प्रदेश के नेताओं ने हिस्सा लिया। सभाएं हुई, विचार गोष्ठियां हुई, अस्पतालों में फल व दवा वितरण गरीबों को कम्बल बांटना, रक्तदान आदि कर जन्मदिवस मनाया। लखनऊ में भी विभिन्न कार्यक्रम हुए। चैक स्थित कुडिया घाट पर कार्यक्रम में मुख्यअतिथि पूर्व मुख्यमंत्री कल्याण सिंह ने बोलते हुए कहा कि अटल जी ने हिन्दी-हिन्दू हिन्दुस्तान के लिए तन मन समर्पित कर  कार्य किया। अटल को विश्व का लोकप्रिय नेता बताते हुए कहा कि राजनीति में नैतिकता की परकाष्ठा अटल जी के शासन में देखने को मिली। मात्र 1 वोट से लोकसभा में एनडीए की सरकार गिर गई लेकिन अटल जी ने किसी भी किमत पर वोट खरीदने की राजनीति नही की। आज की यूपीए सरकार खरीदेे हुए वोटों के दम पर चल रही है। श्री सिंह ने कहा कि उनका पूरा जीवन भी हिन्दी हिन्दू हिन्दुस्तान के लिए रहा है, रहेंगा। 21 जनवरी को राष्ट्रीय क्रांती पार्टी का लखनऊ में विशाल सभा कर विलय किया जाएगा। कार्यक्रम में लखनऊ के सांसद लालजी टण्डन ने कल्याण सिंह को अपना बड़ा भाई बताते हुए कहा कि कल्याण सिंह उनके थे है और हमेशा रहेंगे। अटल जी की योजनाओं के बारे मे विस्तार से बताया।
कार्यक्रम में प्रदेश अध्यक्ष डा0 लक्ष्मीकंात बाजपेयी ने कल्याण सिंह की वापसी को शुभ बताते हुए कहा कि आने वाले लोकसभा चुनाव में श्री सिंह की अगुवाई में भाजपा भारी मतों से जीतेगी। डा0 बाजपेयी ने अटल शासन के ऐतिहासिक निर्णयों का उल्लेख किया। पोखरन विस्फोट, पोटा कानून, मंहगाई न बढ़ना, विकास के लिए थल तथा जल योजनाओं का जिक्र भी किया। उन्होंने कार्यकर्ताओं को विश्वास दिलाया कि अटल जी के पैर छूकर ही 2014 में एनडीए का नेता प्रधानमंत्री पद की शपथ लेगा। ईश्वर से अटल जी के बेहतर स्वास्थय की कामना की। कार्यकर्ताओं का आहवाहन करते हुए कहा कि विजय के लिए कमर कस ले। साम, दाम, दण्ड, भेद सब लगाकर चुनाव जीतना है। महापौर डा0 दिनेश शर्मा ने भी कार्यक्रम को सम्बोधित किया। कार्यक्रम का संचालन पूर्व विधायक सुरेश श्रीवास्तव ने किया। पूर्व विधायक विद्यासागर गुप्ता, सुरेश तिवारी, प्रदेश मंत्री गोपाल टण्डन, संतोष सिंह, दयाशंकर सिंह, पूर्व क्षेत्रीय अध्यक्ष जयपाल सिंह, महानगर अध्यक्ष मनोहर सिंह, जिला अध्यक्ष विरेन्द्र सिंह, कार्यालय सचिव अनूप गुप्ता, क्षेत्रीय संयोजक भिखारी सिंह, सहसंयोजक राजेश कटियार, सभासद , पूर्व सभासद व हजारों कार्यकर्ता उपस्थित रहें। इस अवसर पर भाजपा की पत्रिका कमल ज्योति के अटल विशेषंक का भी विमोचन हुआ। आशा ज्योति मंद-बुद्धि विद्यालय मे आज के बालक/बालिकाओं को श्रीमती उषा त्रिपाठी एवं पार्टी कार्यकर्ता द्वारा मिठाई व फल वितरित किया गया।
shri-atal-bihari-bajpai-birthday-celebration21इस अवसर पर आज अम्बेडकरनगर डा0 रमापतिराम त्रिपाठी, इलाहाबाद महानगर केशरीनाथ त्रिपाठी व देवेन्द्र सिंह चैहान, गोरखपुर महानगर/जिला पू0 योगी आदित्य नाथ व शिव प्रताप शुक्ला, देवरिया सूर्य प्रताप शाही व अष्टभुजा शुक्ला, कुशीनगर राकेश कुमार व लल्लन त्रिपाठी, इटावा स्वतंत्र देव सिंह, बरेली महानगर/जिला संतोष गंगवार, फिरोजाबाद महानगर रामनरेश अग्निहोत्री, बदायूँ धर्मपाल सिंह, बस्ती विनोद पाण्डेय व हरीश द्विवेदी, गाजियाबाद महानगर वीरेन्द्र सिंह सिरोही, उन्नाव हृदयनारायण दीक्षित, रायबरेली, विजय बहादुर पाठक, आगरा जिला हरद्वार दुबे, लखीमपुर खीरी अमर सिंह, हरदोई संजीव सिंह, सीतापुर दिवाकर सेठ, फैजाबाद लल्लू सिंह व अनिल तिवारी, बाराबंकी संतोष सिंह, गोण्डा सुभाष त्रिपाठी, श्रावस्ती शेषनारायण मिश्रा, बहराइच पुस्कर मिश्रा, कानपुर महानगर श्रीमती प्रेमलता कटियार, कानपुर ग्रामीण हनुमान मिश्रा, फतेहपुर सोमनारायण शुक्ला, चित्रकूट राजेश द्विवेदी, झांसी महानगर एवं जिला मूलचन्द्र निरंजन, हमीरपुर साध्वी निरंजन ज्योति, बांदा भैरव मिश्रा, ललितपुर रवीन्द्र शुक्ला, फर्रूखाबाद श्रीमती रजनी सरीन व सुशील शाक्य, जालौन मानवेन्द्र सिंह, महोबा बाबूराम निषाद व लक्ष्मीनारायण राजपूत, औरैया राधेश्याम गुप्ता, कन्नौज मानसिंह, इलाहाबाद जिला विभूति नारायण सिंह, बाराणसी महानगर डा0 राकेश त्रिवेदी, वाराणसी जिला लक्ष्मण आचार्य, गाजीपुर प्रभुनाथ चैहान, चन्दौली डा0 राकेश त्रिवेदी, जौनपुर श्रीमती सीमा द्विवेदी, सुल्तानपुर श्रीमती सुमन सिंह, अमेठी प्रभाशंकर पाण्डेय, भदोही विरेन्द्र सिंह मस्त, मिर्जापुर राजेश अग्रवाल व लालबहादुर सिंह, प्रतापगढ़ गोविन्द नारायण शुक्ला, कौशाम्बी केशव प्रसाद मौर्य, आगरा महानगर शिवकुमार पाठक, मथुरा रामप्रताप सिंह चैहान, फिरोजाबाद जिला महेश बघेल, कासगंज आशुतोष वाष्र्णेय, हाथरस विपिन कुमार डेविड, एटा रघुराज सिंह, अलीगढ़ जिला देवेन्द्र शर्मा, अलीगढ़ महानगर टी0एन0 अग्रवाल, पीलीभीत सुभाष पटेल, महराजगंज संतराज यादव व पंकज चैधरी, बलिया नरेन्द्र सिंह व दयाशंकर सिंह, आजमगढ़ डा0 रमापतिराम त्रिपाठी, उपेन्द्र शुक्ला व विनोद राय, मऊ के0एन0 सिंह, सिद्धार्थनगर डा0 समीर सिंह व रामजियावन मौर्य, संतकबीरनगर श्रीराम चैहान व मस्तराज शाही, गाजियाबाद जिला श्रीचन्द्र शर्मा, हापुड़ ओमप्रकाश प्रजापति गोला, मेरठ महानगर श्रीमती लज्जारानी गर्ग, मेरठ जिला नीरज शर्मा, मुजफ्फरनगर अशोक कटारिया, शामली डा0 सुभाष चन्द्र शर्मा, सहारनपुर महानगर अमित अग्रवाल, सहारनपुर जिला अश्वनी त्यागी व जसवंत सैनी, मुरादाबाद महानगर लोकेन्द्र सिंह चैहान व भीष्म शर्मा, मुरादाबाद जिला श्रीमती कमलेश सैनी, बिजनौर गोपा अंजान, सम्भल सूर्य प्रकाश पाल, अमरोहा श्रीमती कविता चैधरी , बुलन्दशहर महेश अग्रवाल, नोएडा महानगर अशोक गोयल, गौतमबुद्धनगर विजय मोहन, बागपत राजेन्द्र कुमार तथा रामपुर भूपेन्द्र सिंह व सुरेश चन्द्र सैनी ने भाग लिया।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Comments (0)

पी0सी0सी0 प्रतिनिधि सम्मेलन

Posted on 27 December 2012 by admin

उत्तर प्रदेश कंाग्रेस कमेटी मुख्यालय में आज ’’पी0सी0सी0 प्रतिनिधि सम्मेलन’’ प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष डाॅ0 निर्मल खत्री, सांसद की अध्यक्षता में सम्पन्न हुआ। कार्यक्रम की शुरूआत सर्वप्रथम कांग्रेस सेवादल के मुख्य संगठक श्री प्रहलाद प्रसाद द्विवेदी द्वारा ‘गार्ड आफ आनर’ एवं ध्वजवंदन से हुआ। इस मौके पर ध्वजारोहण प्रदेश अध्यक्ष डाॅ0 खत्री द्वारा किया गया। कार्यक्रम का उद्घाटन, सम्मेलन के मुख्य अतिथि अ0भा0 कंाग्रेस कमेटी के महासचिव-प्रभारी उ0प्र0 श्री दिग्विजय सिंह ने किया। सम्मेलन का संचालन पूर्व एमएलसी श्री राजेशपति त्रिपाठी ने किया।
सम्मेलन की शुरूआत में अपने स्वागत भाषण में प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष डाॅ0 निर्मल खत्री ने मुख्य अतिथि एवं सम्मेलन में आये अतिथियों, प्रतिनिधियों का स्वागत करते हुए कहाकि पीसीसी के नये स्वरूप के गठन के तीन माह हो चुके हैं, जोनल प्रणाली व्यवस्था लागू की गयी है। यह व्यवस्थाएं संगठन की गतिविधियों एवं संगठन में बेहतर तालमेल के लिए बनायी गयी हैं, ताकि आने वाली चुनौतियों का सामना किया जा सके। उन्होने कहा कि इन्दिरा जी वर्ष 1956 में इलाहाबाद शहर कांग्रेस की अध्यक्ष थीं और उस रास्ते को आगे बढ़ाकर वह कहां से कहां पहुंचीं। इससे हम सभी को प्रेरणा लेने की आवश्यकता है। उन्होने कहा कि विगत 4नवम्बर को दिल्ली में विशाल रैली हुई थी जिसमें उ0प्र0 की भारी भागीदारी थी विशेष तौरपर पश्चिमी उ0प्र0 के लोगों ने बड़ी भागीदारी निभाई थी। जोनल अध्यक्ष, उपाध्यक्ष एवं कांग्रेस विधानमंडल दल के नेता एवं विधान परिषद दल के नेता ने कड़ी मेहनत की थी। उन्होने कहा कि बलिया, गाजीपुर और पूरे प्रदेश से लोग दिल्ली पहुंचे थे।
उन्होने कहा कि प्रदेश कांग्रेस द्वारा गन्ना किसानेां की समस्याओं के लिए जिला-शहर इकाइयों से एक दिवसीय आंदोलन करने का निर्देश दिया गया था जो लगभग पूरे प्रदेश में किया गया। केन्द्रीय मंत्री श्री जितिन प्रसाद ने अपने संसदीय क्षेत्र के हरगांव चीनी मिल पर बड़ी रैली की और प्रदेश सरकार एवं अधिकारियों को गन्ना किसानों की समस्याओं को दूर करने के लिए चेतावनी दी। किन्तु अफसोस है कि राज्य सरकार ने कोई सकारात्मक संज्ञान नहीं लिया। उन्होने कहा कि फैजाबाद के दंगों को आठ दिन तक नियंत्रित नहीं किया गया,जिसमें फैजाबाद का शहर ही नहीं ग्रामीण इलाके में भी अकलियत के घरों को जलाया गया और उनका उत्पीड़न किया गया, जिसके चलते वह स्वयं 6 दिन तक फैजाबाद में डेरा डालकर स्थिति केा सामान्य बनाने के भरसक प्रयत्न करते रहे। जबकि प्रदेश सरकार के मुखिया ने स्वयं स्वीकार किया कि कानून व्यवस्था उनके नियंत्रण में नहीं है जिसकी पुष्टि उनके पुलिस विभाग के मुखिया ने फैजाबाद में प्रेसवार्ता करके यह कहाकि उनके आदेश का पालन नहीं हो रहा है। उन्होने कहा कि यह स्वरूप वर्तमान राज्य सरकार का है जिनके हाथ में सत्ता है और जनता के जान माल की जिम्मेदारी है वह स्वयं लाचार हैं। उन्होने कहा कि केन्द्र की योजनाओं को लागू करना छोडि़ये, बिजली की बात छोडि़ये, मिल रही है कि नहीं, सरकार का जो प्रथम दायित्व आम जनता की सुरक्षा है उसी को पूरा करने में वह पूरी तरह विफल है। उन्होने कहा कि जनता की समस्याओं को जानने, उनकी जांच करने व उनके हितों के लिए आवाज उठाने के लिए प्रदेश कंाग्रेस द्वारा एक बड़ी जनसमस्या, जनसम्पर्क एवं संवेदना समिति बनायी गयी है जो कि मजबूती से अपना कार्य कर रही है और  समस्याओं के निराकरण के लिए जनता की आवाज सरकार तक पहुंचा रही है।
उन्होने कहा कि राहुल जी ने किसानों के समर्थन में पश्चिमी उ0प्र0 का व्यापक पैदल दौरा किया था। केन्द्र सरकार की योजनाओं को जनजन तक पहुंचाने, आम जनता की समस्याओं को जानने के लिए सोनिया जी के जन्मदिन पर 09 दिसम्बर को बाराबंकी के देवांशरीफ से पदयात्रा कार्यक्रम की शुरूआत की गयी है। उन्होने कहा कि यह पदयात्रा कार्यक्रम दो माह तक चलेगा। इस पदयात्रा कार्यक्रम के दौरान चैपाल लगाकर एक ओर जहां केन्द्र सरकार की योजनाओं के बारे में बताया जायेगा वहीं जनता की समस्याओं को जानने और उसके निराकरण हेतु प्रयास किया जायेगा। इस कार्यक्रम में वह स्वयं एवं जोनल अध्यक्ष अथवा उपाध्यक्ष एक-एक दिन हर जिले और ब्लाक में होने वाले पदयात्रा में शामिल होंगे। इसी क्रम में दादरी में पदयात्रा एवं चैपाल कार्यक्रम हुआ है जिसमें वह स्वयं, श्री प्रदीप माथुर, श्री नसीब पठान, श्री पंकज मलिक, श्री हरेन्द्र अग्रवाल, श्री सोमांश प्रकाश आदि वरिष्ठ नेता भी शामिल हुए थे। उन्होने कहा कि इस पदयात्रा का मकसद केन्द्र की योजनाओं को जनजन तक पहुंचाने का ही नहीं बल्कि जनसमस्याओं के लिए आवाज उठाना भी है। उन्होने कहा कि हमें भविष्य का रास्ता बनाना हैै। एक शेर के माध्यम से उन्होने कहा कि ‘मंजिल उन्ही को मिलती है जिनके कदमों में जान होती है, परों से क्या होता है, हौंसलों से उड़ान होती है।। उन्होने कहा कि प्रदेश में जातिवादी ताकतों से भी निपटना होगा, सोनिया जी, राहुल जी के नेतृत्व में देश को मजबूत करने का कार्य करना होगा।
सम्मेलन को सम्बोधित करते हुए अ0भा0 कंाग्रेस कमेटी के महासचिव श्री दिग्विजय सिंह ने प्रदेश अध्यक्ष डाॅ0 खत्री एवं नेता विधानमंडल दल श्री माथुर को उनके पद पर नियुक्त किये जाने पर बधाई दी और कहा कि यह संगठन को मजबूत बनाने में कोई कसर नहीं छोड़ेंगे। उन्होने कहा कि हम प्रदेश में कमजोर नहीं हैं जनता का विश्वास सोनिया जी और राहुल जी के प्रति पूरी तरीके से है। हम विधानसभा चुनावों में तत्कालीन सरकार को गिराने का माहौल तो बना लेते हैं लेकिन अपनी सरकार बनाने के लायक माहौल नहीं बना पाते, हम जनता के सामने सही समय पर सही तस्वीर पेश करने में चूक जाते हैं,यदि हम ऐसा कर पाते तो आज प्रदेश की तस्वीर कुछ और ही होती। उन्होने कहा कि बसपा और सपा ने लोकसभा के अपने उम्मीदवार उतार दिये हैं। अ0भा0कंाग्रेस कमेटी के पर्यवेक्षक भी क्षेत्रों में जा रहे हैं। उम्मीद करते हैं कि कांग्रेस पार्टी भी एक वर्ष पूर्व ही अपने प्रत्याशियों को उतार देगी। उन्होने कहा कि संगठन में जिला एवं ब्लाक इकाइयों का गठन हो रहा है इसमें आम कांग्रेसजनों के सुझावों को भी शामिल किया जायेगा। उन्होने कहा कि 2004 के बाद 2007 और 2012 में कांग्रेस का मत प्रतिशत लगातार काफी बढ़ा है। हमें अभी से 2017 के चुनाव की तैयारी में जुट जाना होगा। उन्होने कहा कि केन्द्र सरकार आम आदमी की मजबूती के लिए लगातार काम कर रही है। सूचना का अधिकार से आम आदमी को सबसे अधिक लाभ हुआ है। इसके बारे में सरकारी अधिकारी ज्यादा भ्रम पैदा कर रहे हैं। क्योंकि वह अब जनता के प्रति ज्यादा जवाबदेह हो चुके हैं। इसलिए भ्रष्ट कार्य करने में डर रहे हैं। उन्होने कहा कि मनरेगा से लोगों को रोजगार मिला है। जबकि पचास प्रतिशत से ज्यादा अपव्यय की शिकायतें आ रही हैं। इसकी निगरानी के साथ ही साथ जनकल्याणकारी केन्द्रीय योजनाओं की निगरानी के लिए निचले स्तर पर संगठन बनाना होगा। उन्होने कहा कि आरटीई के माध्यम से गरीब बच्चे अच्छे स्कूलों में पढ़ सकेंगे। भोजन का अधिकार का भी केन्द्र सरकार बिल पास करने जा रही है। प्रदेश सरकारों को पीडीएस सिस्टम में बरती जा रही लापरवाहियों के लिए भी सचेत किया। गैस के 6 सिलेण्डर करने को गलत निर्णय बताते हुए प्रधानमंत्री एवं सोनिया जी से इसे बढ़ाकर 9 करने के अनुरोध का भी जिक्र किया। उन्होने कहा कि कंाग्रेसशासित राज्यों में अभी भी 9 सिलेण्डर सब्सिडी वाले मिल रहे हैं जिनमें 6 सिलेण्डर में केन्द्र सरकार और 3 सिलेण्डर में राज्य सरकार सब्सिडी दे रही है। उन्होने कहा कि कार्यकर्ताओं को निराश होने की जरूरत नहीं है। हिमाचल प्रदेश हम जीते हैं और गुजरात में बढ़त हासिल हुई है। घोटालों पर उन्होने कहा कि यह सब विपक्ष की गंदी राजनीति थी जैसे टूजी,में कुछ नहीं निकला। कांग्रेस ने भ्रष्टाचार के खिलाफ सख्त कदम उठाये हैं और मंत्री तक को जेल भेजा है। उन्होने कैग द्वारा मीडिया में रिपोर्ट लीक किये जाने पर चाहे वह 2जी हो या कोयला ब्लाक आवंटन, उन्होने कहा कि कैग की मंशा राजनीतिक और शंका पैदा करने वाली है क्योंकि जो रिपोर्ट संसद में पेश होनी चाहिए वह मीडिया में पहले कैसे लीक कर दी जाती है। उन्होने कहा कि एक ओर जहां कांग्रेस ने भ्रष्टाचारियों पर कार्यवाही की वहीं भाजपा ने संरक्षण देने का कार्य किया है, उन्होने सवाल किया कि क्या भाजपा ने बंगारू लक्ष्मण और अपने सांसदों के विरूद्ध कार्यवाही की? उन्होने कहा कि पूरे विश्व में आर्थिक मंदी के दौर में भी केन्द्र की आर्थिक नीतियों के चलते इसका दुष्प्रभाव देश पर नहीं पड़ा। प्रमोशन में आरक्षण के सवाल पर उन्होने कहा कि यह नया कानून नहीं है। दिल्ली में गैंग रेप प्रकरण पर कहा कि दिल्ली पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए तीन दिन में ही सभी 6 अपराधियों को जेल भेज दिया और इसके लिए पूर्व चीफ जस्टिस श्री जेएस वर्मा के नेतृत्व में न्यायिक जांच करायी जा रही है। उन्होने कहाकि इसमें भी बाबा रामदेव और अरविंद केजरीवाल शामिल हुए और बच्चों के नाम पर इसे हिंसात्मक बना दिया। उन्होने कहा कि कानून के हिसाब से दोषियों को सख्त सजा दी जानी चाहिए। उन्होने अखबार में छपे आजम खां के बयान पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए कहा कि आजम साहब को उ0प्र0 में हो रहे रोजाना बलात्कार पर क्या कार्यवाही हो रही है उसे भी देखना चाहिए और अपनी कैबिनेट में शामिल जिन मंत्रियों पर रेप के आरोप हैं पहले उन्हें मंत्रिमण्डल से हटाना चाहिए। उन्होने कहा कि हमारी लड़ाई भाजपा और संघ की विचारधारा से है। उन्होने कहा कि हम सभी कांग्रेसजनों को सामाजिक सद्भाव के लिए संघर्ष करना होगा। कंाग्रेस न कभी कमजोर थी और न है। हमें दृढ़ता और साहस के साथ सोनिया जी, राहुल जी के नेतृत्व में लड़ाई लड़ने के लिए अपने मन को मजबूत बनाना होगा।
प्रदेश कंाग्रेस के प्रवक्ता अमरनाथ अग्रवाल ने बताया कि सम्मेलन के दौरान विगत वर्षों में कंाग्रेसजनों के हुए निधन पर उ0प्र0 युवा कांग्रेस के मध्य जोन के अध्यक्ष श्री तरूण पटेल द्वारा शोक प्रस्ताव पढ़ा गया तथा दो मिनट मौन खड़े होकर भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की गयी।
इसके उपरान्त सम्मेलन में आर्थिक एवं राजनैतिक प्रस्ताव पूर्व मंत्री डाॅ0 अम्मार रिजवी द्वारा प्रस्तुत किया गया। जिसे मंच पर मौजूद सभी वरिष्ठ नेताओं एवं कार्यकर्ताओं ने सर्वसम्मति से अपना समर्थन दिया।
अ0भा0 कंाग्रेस कार्यसमिति की सदस्य एवं सांसद श्रीमती मोहसिना किदवई ने कहा कि कांग्रेसजनों केा एक जुट होकर केन्द्र की योजनाओं को जन जन तक पहुंचाना है। आम जनता की तकलीफों को दूर करने हेतु संघर्ष करना है। उन्होने कहा कि हमारी जो परम्परा रही है समाज में सद्भाव बनाने की, उसे कांग्रेसजनों को मजबूती के साथ सामाजिक सौहार्द कायम रखने के लिए कार्य करने की जरूरत है।

सम्मेलन के दौरान अ0भा0 कंाग्रेस कमेटी के सदस्य श्री दिग्विजय सिंह(बलिया जनपद) ने भी स्व. इन्दिरा जी की गिरफ्तारी के विरोध में वर्ष 1978 में गिरफ्तार हुए कांग्रेस नेताओं को राजनैतिक पेंशन दिये जाने के लिए प्रस्ताव पेश किया।
केन्द्रीय केायला मंत्री श्री श्रीप्रकाश जायसवाल ने कहा कि हमारे विधायक उ0प्र0 में कम हो सकते हैं लेकिन कार्यकर्ताओं का मनोबल बहुत ऊंचा है। उन्होने कहा कि कांग्रेस के आर्थिक सुधार आज विश्व की आर्थिक मंदी के दौर में भी अन्य देशों की जीरो विकास दर की तुलना में काफी अधिक 6 से 7प्रतिशत तक है। जिसका श्रेय यूपीए सरकार और प्रधानमंत्री और हमारी नेता यूपीए चेयरपरसन श्रीमती सोनिया गांधी जी को जाता है। उन्होने कहा कि केन्द्र सरकार पर विरोधी दलों द्वारा तमाम प्रकार के अनर्गल आरोप लगाये गये हैं लेकिन सरकार की नीयत और नीति साफ है इसलिए वह सभी मोर्चों पर विजयी हुई है।
सम्मेलन को राष्ट्रीय सचिव-प्रभारी उ0प्र0 श्री परवेज हाशमी एवं श्री अविनाश पाण्डेय, केन्द्रीय मंत्री श्री आर.पी.एन. सिंह, केन्द्रीय मंत्री श्री जितिन प्रसाद, अनु0जाति आयोग के अध्यक्ष श्री पी0एल0 पुनिया, कांग्रेस विधानमंडल दल के नेता श्री प्रदीप माथुर, कंाग्रेस विधान परिषद दल के नेता श्री नसीब पठान, सांसद श्री जगदम्बिका पाल, सांसद श्री राजबब्बर, सांसद श्रीमती अन्नू टण्डन, जोनल अध्यक्ष श्री राजाराम पाल, चै0 ब्रिजेन्द्र सिंह, विधायक श्री बंशी पहाडि़या, पूर्व सांसद श्री राजेश मिश्रा, पूर्व सांसद डा0 संतोष कुमार सिंह ने भी सम्बोधित किया।
कार्यक्रम के समापन के उपरान्त अ0भा0 कंाग्रेस कमेटी के महासचिव-प्रभारी श्री दिग्विजय सिंह एवं प्रदेश अध्यक्ष डा0 निर्मल खत्री ने प्रेसवार्ता करते हुए आने वाले समय में पार्टी द्वारा किये जाने वाले कार्यक्रमों की घोषणा की।
इस मौके पर पूर्व प्रदेश कंाग्रेस अध्यक्ष श्री अरूण कुमार सिंह मुन्ना, पूर्व सांसद श्री विश्वजीत पृथ्वीजीत सिंह, सांसद श्री कमलकिशोर कमाण्डों, उ0प्र0 कंाग्रेस कमेटी के जोनल अध्यक्ष/उपाध्यक्षगण श्री विवेक कुमार सिंह, श्री पंकज मलिक, श्री मुकेश श्रीवास्तव, श्री ललितेशपति त्रिपाठी, श्रीमती रूबी प्रसाद, विधायक श्री अखिलेश प्रताप सिंह, विधायक श्री दिलनवाज खान, पूर्व मंत्री श्री रामकृष्ण द्विवेदी, पूर्व विधायक श्री हरीश बाजपेई, पूर्व सांसद श्री कमला प्रसाद सिंह, पूर्व एमएलसी श्री सिराज मेंहदी, महिला कांग्रेस की अध्यक्ष श्रीमती मीरा सिंह, सेवादल के मुख्य संगठक श्री प्रहलाद प्रसाद द्विवेदी, एनएसयूआई के मध्य जोन के अध्यक्ष श्री राहुल सचान, सहित प्रदेश भर के सभी जिला/शहर कंाग्रेस अध्यक्ष, ए0आई0सी0सी0 एवं पी0सी0सी0 सदस्य व उ0प्र0 के सभी सांसद, विधायक एवं पूर्व सांसद, पूर्व विधायकगणों ने भाग लिया।
सम्मेलन में श्री वीरेन्द्र प्रताप नारायण पाण्डेय, श्री प्रमोद सिंह, श्री ओंकार नाथ सिंह, चैधरी सत्यवीर सिंह, श्री सिद्धार्थ प्रिय श्रीवास्तव, श्री विनोद मिश्रा, श्री राजेशकश्यप, श्री विनोद विहारी वर्मा, श्री सुबोध श्रीवास्तव, श्री आर.पी. सिंह, श्री सुनील वर्मा, श्रीमती सुषमा सिंह, श्रीमती शबनम पाण्डेय, श्रीमती सुशीला शर्मा, श्री रमेश मिश्रा, श्री रमेश श्रीवास्तव, श्री नुसरत अली, श्री शकील फारूकी, श्री शमशाद आलम सहित सैंकड़ों की संख्या में प्रतिनिधि मौजूद रहे।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Comments (0)

भूजल जीवन है, रिचार्ज की योजनाएं मार्च तक बना लें और अप्रैल से क्रियान्वयन शुरू करें -आलोक रंजन

Posted on 27 December 2012 by admin

कृषि उत्पादन आयुक्त द्वारा ड्रिप/स्प्रिंकलर सिंचाई  प्रोत्साहित करने के निर्देश

कृषि उत्पादन आयुक्त श्री आलोक रंजन द्वारा आज जिलाधिकारियों एवं मुख्य विकास अधिकारियों को यह निर्देश दिये गये हं कि प्रदेश के 36 जिलों के 108 अतिदोहित एवं क्रिटिकल विकासखण्डों की भूजल रिचार्ज योजनाएं आगामी मार्च तक तैयार कर ली जायें और आगामी वित्तीय वर्ष में इन योजनाओं के क्रियान्वयन की कार्यवाही आरम्भ की जाये। उन्होंने कहा कि वर्षा जल की तरह भूजल भी पृथ्वी का जीवन है और उसका ह्रास होने से खेती-बाड़ी सहित मानव का सामान्य जीवन भी बुरी तरह प्रभावित हो सकता है।
कृषि उत्पादन आयुक्त अज अपने कार्यालय में प्रदेश के संकटग्रस्त विकासखण्डों में वर्षा जल-संचयन एवं भूजल रिचार्ज योजनाओं की समीक्षा कर रहे थे। उन्होंने इस बात पर चिन्ता व्यक्त की कि प्रदेश के 108 अतिदोहित एवं क्रिटिकल विकासखण्डों में भूजल की स्थिति काफी गम्भीर है और प्रदेश में कृषि उत्पादकता की चुनौतियों को देखते हुए सिंचाई हेतु निरन्तर जल उपलब्धता सुनिश्चित कराये जाने हेतु इन विकासखण्डों में भूजल सुधार के प्रभावी प्रयास करने होंगे।
श्री रंजन ने यह निर्देश दिये कि सर्वप्रथम सभी प्रभावित 36 जिलों में जिलाधिकारी की अध्यक्षता में ‘‘रिचार्ज एक्टीविटी कोर टीम’’ का गठन कर लिया जाये। उन्होंने उक्त रिचार्ज कार्यों के साथ-साथ कम जल खपत वाली फसलों को बढ़ावा दिये जाने तथा भूजल दोहन में कमी लाने के लिए ड्रिप व स्प्रिंकलर जेसी सिंचाई की व्यवस्था को प्रोत्साहित करने के निर्देश भी दिये।
उनके द्वारा भूगर्भ जल विभाग को यह निर्देश दिया गया कि सभी प्रभावित जिलों में रिचार्ज योजनाओं रिचार्ज योेजनाएं तैयार करने में आवश्यकतानुसार जिलाधिकारियों को तकनीकी सहयोग एवं परामर्श उपलब्ध कराया जाये। साथ ही, सम्बन्धित विभागों के अधिकारियों के लिये इस योजना के सम्बन्ध में कार्यशालाओं की श्रृंखला आयोजित कर उन्हें समुचित तकनीकी जानकारी प्रदान की जाये। यदि आवश्यकता हो तो विभिन्न स्तरों पर उपलब्ध तकनीकी विशेषज्ञता का भी पूर्ण योगदान लिया जाये। रिचार्ज योजनाओं में यह भी सुनिश्चित किया जाये कि जो भी रिचार्ज संरचनाएं जैसे चेकडैम आदि बनाये जायें, तो उनके प्राक्कलन व डिजाइन का मानकीकरण कर लिया जाये और अन्य क्षेत्रों में भी उसको अपनाया जाये।
कृषि उत्पादन आयुक्त श्री आलोक रंजन द्वारा यह भी निर्देश दिये गये कि प्रमुख सचिव, लघु सिंचाई एवं भूगर्भ जल की अध्यक्षता में एक समिति गठित की जाये, जो विभिन्न विभागों में संचालित योजनाओं का आकलन कर यह तय करे कि किस-किस क्षेत्र में विभिन्न योजनाओं का एकीकरण कर विभिनन विभागों के समन्वय से क्या-क्या कार्य किये जाने हैं। बैठक में सम्बन्धित 36 जनपदों के जिलाधिकारियों एवं मुख्य विकास अधिकारी तथा सम्बन्धित विभागों के प्रमुख सचिव व विभागाध्यक्ष उपस्थित थे। बैठक को प्रमुख सचिव, लघु सिंचाई एवं भूगर्भ जल श्री संजीव दुबे द्वारा भी सम्बोधित किया गया। भूगर्भ जल विभाग के निदेशक श्री एस0के0 द्विवेदी द्वारा रिचार्ज कार्य योजना पर प्रस्तुतिकरण दिया गया।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Comments (0)

भारत तेजी से एक प्रमुख आर्थिक शक्ति के रूप में उभर रहा है: राष्ट्रपति

Posted on 25 December 2012 by admin

एम.एन.एन.आई.टी. इलाहाबाद में दीक्षान्त समारोह सम्पन्न

India President in Allahabad Universityभारत के राष्ट्रपति श्री प्रणब मुखर्जी ने कहा कि भारत तेजी से एक प्रमुख आर्थिक शक्ति के रूप में उभर रहा है। क्रय शक्ति के संदर्भ में हम दुनिया की तीसरी अर्थव्यवस्था के रूप में स्थापित हुए हैं। उन्होंने कहा कि वृहद अर्थव्यवस्थाओं में केवल चीन की ही विकास दर भारत से आगे है।
राष्ट्रपति आज मोतीलाल नेहरू राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी संस्थान (एम.एन.एन.आई.टी.) इलाहाबाद में आयोजित नवम् वार्षिक दीक्षान्त समारोह को मुख्य अतिथि के रूप में सम्बोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि यद्यपि वैश्विक, आर्थिक मंदी के कारण देश की विकास दर कुछ घटी है। लेकिन अपने लचीलेपन के कारण देश इस संकट का सामना आसानी से कर लेगा। उन्होंने कहा कि भारत की आर्थिक तरक्की के महत्वपूर्ण कारकों में उच्च शिक्षा संस्थान भी महत्वपूर्ण हैं, जो स्वतंत्रता के बाद देश में स्थापित किए गए।
श्री मुखर्जी ने उच्च शिक्षा की आवश्यकता तथा छात्रों की बढ़ती संख्या को देखते हुए विश्वविद्यालयों एवं तकनीकी संस्थानों की संख्या बढ़ाने पर ज़ोर दिया है। उन्होंने कहा कि यह अफसोस की बात है कि विश्व के शीर्ष 200 विश्वविद्यालयों या उच्च शिक्षा संस्थानों में एक भी भारतीय नहीं है। इसके लिए उन्होंने उच्च शिक्षा के मानकों को बढ़ाने की आवश्यता पर बल दिया। उन्होंने छात्रों को गुणवत्तापरक उच्च शिक्षा उपलब्ध कराने की आवश्यकताओं पर बल देते हुए कहा कि मुक्त विश्वविद्यालयों तथा दूरस्थ शिक्षा संस्थानों की संख्या बढ़ायी जानी चाहिए। उन्होंने उच्च शिक्षा में महिलाओं की भागीदारी बढ़ाने का आग्रह करते हुए कहा कि उच्च शिक्षा में महिलाओं की संख्या काफी कम है।
इस अवसर पर राष्ट्रपति ने छात्र आलोक अग्रवाल शोभित अग्रवाल, पाखी अग्रवाल तथा निशांक गुप्ता को क्रमशः चतुर्थ, तृतीय, द्वितीय तथा प्रथम वर्ष की परीक्षा में शीर्ष पर रहने के लिए स्वर्ण पदक प्रदान किए।
इस मौके पर उत्तर प्रदेश के राज्यपाल श्री बी.एल. जोशी ने उपाधि प्राप्त करने वाले छात्रों को सम्बोधित करते हुए कहा कि अब उनके जीवन में शिक्षा तथा ज्ञानार्जन का एक नया अध्याय आरम्भ होने जा रहा है। उन्होंने इस बात पर जोर डाला कि छात्रों को हमेशा तकनीकी की उपयोगिता के अनुप्रयोग की संभावनाओं तथा उसका लोगों  के जीवन पर सकारात्मक प्रभाव पड़े इस पर विचार करना चाहिए। श्री बी.एल. जोशी ने जीवन के हर क्षेत्र में अनुशासन के महत्व से युवाओं को अवगत कराया।
इस मौके पर अध्यक्ष प्रशासकीय परिषद डाॅ0 श्री वी.के. सारस्वत ने उपाधि प्राप्तकर्ताओं को याद दिलाया कि ओजस्वी मस्तिष्क तथा मजबूत देश की नींव डालने में शिक्षा का महत्वपूर्ण योगदान है। देश की भावी योजनाओं को पूरा करने की जिम्मेदारी युवाओं के कन्धों पर है। डाॅ0 सारस्वत के अनुसार कई तकनीकियों के मौलिक अवयव जो कि तीन अति महत्वपूर्ण विभागों-परमाणु ऊर्जा, अंतरिक्ष तथा सुरक्षा अनुसंधान तथा विकास द्वारा अपनी-अपनी जरूरतें पूरा करने के लिए विकसित किये गये हैं, वे कुछ ऐसी प्रक्रियाओं को शुरू कर सकते हैं जो कि मौलिकता को बढ़ावा देगे साथ ही साथ देश के सामाजिक, औद्योगिक तथा अन्य महत्वपूर्ण क्षेत्रों पर सकारात्मक प्रभाव डालेंगे।
इस दीक्षांत समारोह में 619 बी.टेक., 375 एम.टेक., 63 एम.बी.ए., 66 एम.सी.ए., 10 एम.एस.सी. (गणित एवं साइंटिफिक कम्प्यूटिंग) और 34 पी.एच.डी. विद्यार्थियों को उपाधियां प्रदान की गई। दीक्षांत समारोह में पूर्व छात्र-छात्राओं तथा उद्योग जगत ने कई पदक प्रायोजित किये।
दीक्षांत समारोह 2012 में 13 स्नातकों और 25 परास्नातकों को संस्थान स्वर्ण पदक एवं 19 विद्यार्थियों को विभिन्न कार्यक्रमों हेतु प्रायोजित पदक प्रदान किये गये। इस अवसर पर उत्तर प्रदेश सरकार के होमगार्ड मंत्री श्री ब्रम्हाशंकर त्रिपाठी मिनिस्टर-इन-वेटिंग के रूप में उपस्थित थे।
इससे पूर्व प्रदेश में आने पर मुख्यमंत्री श्री अखिलेश यादव ने लाल बहादुर शास्त्री अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डा, बाबतपुर, वाराणसी में राष्ट्रपति श्री प्रणब मुखर्जी तथा उपराष्ट्रपति श्री मो. हामिद अंसारी का स्वागत किया, जहां से राष्ट्रपति श्री मुखर्जी मोतीलाल नेहरू राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी संस्थान, इलाहाबाद में आयोजित दीक्षान्त समारोह हेतु तथा उपराष्ट्रपति श्री अंसारी जनपद गाजीपुर में आयोजित कार्यक्रम में भाग लेने के लिए रवाना हो गए।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Comments (0)

सर्दी से राहत पहुंचाने के लिए करें गर्म कपड़ों का दान-छाबड़ा

Posted on 25 December 2012 by admin

श्री साईं सेवाश्रम द्वारा जरूरतमंदों को शीत लहर से राहत पहुंचाने और बचाव के लिए बलैंकेट बैंक की स्थापना की गई है। बलैंकेट बैंक मंे गर्म कपड़े स्वेटर आदि का संग्रह किया जाएगा। और उसका वितरण जरूरतमंदों को किया जाएगा। सेवाश्रम ने लोगों से गर्म कपड़े मुक्तहस्त से दान करने की अपील की है।
यह जानकारी आज यहां एक संवाददाता सम्मेलन में देते हुए श्री साई सेवाश्रम के अध्यक्ष पूर्व मेयर प्रत्याशी चन्द्र कुमार छाबड़ा एवं महारूचित डा0 अर्चना ने बताया कि विगत वर्षों की भांति इस वर्ष भी सेवाश्रम द्वारा गरीबों व जरूरतमंदों के लिए गर्म पकड़े तथा विछौने बांटने की व्यवस्था की जा रही है।
उन्होंने बताया कि बलैंककेट बैंक में इकट्ठा किए गये कपड़ों को सेवाश्रम केे पथ प्रदर्शक और प्रेरणाश्रोत स्व0 डा0 राम प्रकाश छाबड़ा की जयंती समारोह सप्ताह के अवसर पर वितरित किए जायेंगे।
इस बीच श्री छाबड़ा ने लोगां से अपील की है कि वह गरीबों व जरूरतमंदों को भीषण सर्दी में थोड़ी राहत पहुंचाने के लिए बलैंककेट बैंक में गर्म कपड़े दान करें। उन्होंने बताया कि कोई भी व्यक्ति मो0 नं0 9454756860, 9335612834 अथवा 8960912461 पर सूचित करे। सेवाश्रम के प्रतिनिधि उनके स्थान से सहयोग रूपी कम्बल आदि उठा लेंगे।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Comments (0)

शासकीय भ्रमण कार्यक्रमों में आवश्यक व्यवस्थाएं हर स्तर पर सुनिश्चित करा ली जायें

Posted on 25 December 2012 by admin

उत्तर प्रदेश के मुख्य सचिव श्री जावेद उस्मानी ने सम्बन्धित वरिष्ठ अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि भारत के राष्ट्रपति माननीय श्री प्रणव मुखर्जी का आगामी 08 जनवरी को लखनऊ के शासकीय भ्रमण कार्यक्रमों में आवश्यक व्यवस्थाएं हर स्तर पर सुनिश्चित करा ली जायें। उन्होंने कहा कि आपातकालीन चिकित्सा व्यवस्था एवं स्टेटिक एम्बुलेन्स/मोबाइल एम्बुलेन्स, अपेक्षित औषधियों की उपलब्धता, हास्पिटल स्थापित किया जाना, रेफरल हास्पिटल निर्दिष्ट किए जाने आदि की आवश्यकतानुसार व्यवस्थाएं सुनिश्चित कराने हेतु उच्च अधिकारी अवश्य अपने स्तर से रिव्यू कर लें। उन्होंने कहा कि माननीय राष्ट्रपति के भ्रमण के समय ट्राफिक व्यवस्था इस प्रकार सुनिश्चित की जाये कि आम नागरिक को भी किसी प्रकार की असुविधा न होने पाए। उन्होंने कहा कि इसके लिए पहले से ही आगमन एवं प्रस्थान के समय रोके गए स्थानों/मार्गाें की सूचना सार्वजनिक रूप से प्रचार-प्रसार कर जनमानस को अवगत करा दिया जाये।
उत्तर प्रदेश विधान मण्डल उत्तरशती रजत जयंती समारोह के मुख्य अतिथि होंगे तथा कार्यक्रम समारोह की अध्यक्षता उत्तर प्रदेश के राज्यपाल माननीय श्री बी0एल0 जोशी करेंगे। कार्यक्रम में अध्यक्ष, लोक सभा सुश्री मीरा कुमार, भारत सरकार के संचार मंत्री श्री कपिल सिब्बल तथा मध्य प्रदेश के राज्यपाल सहित अन्य विशिष्ट महानुभाव भी भाग लेंगे। उक्त कार्यक्रम डाॅ0 राममनोहर लोहिया राष्ट्रीय विधि विश्वविद्यालय, लखनऊ के डाॅ0 भीमराव अम्बेडकर सभागार में दिनांक 08 जनवरी, 2013 को मध्यान्ह 12 बजे आयोजित होगा।
मुख्य सचिव आज शास्त्री भवन स्थित अपने कार्यालय कक्ष के सभागार में माननीय राष्ट्रपति के लखनऊ शासकीय भ्रमण के दौरान सुरक्षा एवं अन्य प्रबन्धों के सम्बन्ध में आयोजित बैठक की अध्यक्षता कर रहे थे। उन्होंने कहा कि भ्रमण कार्यक्रम में सम्बन्धित स्थानों पर पर्याप्त सफाई एवं पानी की व्यवस्था के साथ-साथ अबाध विद्युत आपूर्ति एवं वैकल्पिक व्यवस्था प्रत्येक दशा में सुनिश्चित करायी जाए। उन्होंने कहा कि अतिविशिष्ट महानुभावों के भ्रमण मार्ग का निर्धारण, अपेक्षित स्थानों पर फ्लीट की व्यवस्था तथा वाहनों की जांच आदि व्यवस्था भी सुनिश्चित करा ली जाए। उन्होंने यह भी निर्देश दिए कि माननीय राष्ट्रपति एवं उनके साथ पधार रहे महानुभावों के विश्राम, प्रवास एवं भोजनादि की व्यवस्था तथा इन स्थलों पर भी अबाध विद्युत आपूर्ति की व्यवस्था सुनिश्चित करायी जाए।
बैठक में प्रमुख सचिव गृह श्री आर0एम0 श्रीवास्तव, प्रमुख सचिव श्री राज्यपाल श्री मंजीत सिंह, पुलिस महानिदेशक श्री एस0सी0 शर्मा सहित अन्य वरिष्ठ अधिकारीगण उपस्थित थे।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Comments (0)

स्वच्छ पेयजल आपूर्ति हेतु जे0ई0/ए0ई0एस0 ग्रसित जनपदों में भी योजना बनायी जाए

Posted on 25 December 2012 by admin

उत्तर प्रदेश के मुख्य सचिव श्री जावेद उस्मानी ने निर्देश दिए हंै कि बी0आर0जी0एफ0 योजना के अन्तर्गत आगामी वर्ष 2013-14 में ग्रामों के विकास हेतु लगभग 667 करोड़ रूपये की धनराशि से जनकल्याणकारी कार्य कराने हेतु एक कार्ययोजना बनायी जाए। इस योजना के तहत ग्रामीण संपर्क मार्गाें का निर्माण, पेयजल की व्यवस्था सुनिश्चित कराने हेतु पाइप वाटर के माध्यम से जल आपूर्ति तथा गांव के भीतर नाली एवं सी0सी0 रोड आदि जनोपयोगी कार्य कराये जायें। उन्होंने कहा कि बी0आर0जी0एफ0 के सुचारू संचालन हेतु कार्याें का अनुश्रवण करने हेतु गठित हाई पावर कमेटी की बैठक प्रत्येक तीन माह में अवश्य आयोजित करायी जाए। उन्होंने कहा कि स्वच्छ पेयजल आपूर्ति हेतु जे0ई0/ए0ई0एस0 ग्रसित जनपदों में भी योजना बनायी जाए।
मुख्य सचिव आज शास्त्री भवन स्थित अपने कार्यालय कक्ष के सभागार में बी0आर0जी0एफ0 के सफल संचालन हेतु आयोजित बैठक की अध्यक्षता कर रहे थे। उन्होंने कहा कि इस योजना के अन्तर्गत प्राप्त धनराशि का उपयोग जनता के हित में करने को दृष्टिगत रखकर किया जाए। जो गांव सम्पर्क मार्गाें से नहीं जुड़े हैं, उन्हें सम्पर्क मार्गाें से जोड़ने हेतु कार्ययोजना बनायी जाए। उन्होंने कहा कि कार्याें को गुणवत्ता से कराने हेतु पी0एम0जी0एस0वाई0 मानक के आधार पर कार्यदायी संस्थाएं सुनिश्चित कर कार्य कराया जाए, ताकि निर्धारित मानक एवं गुणवत्ता में किसी प्रकार की कमी न रहने पाए। उन्होंने कहा कि बी0आर0जी0एफ0 योजना के अन्तर्गत धनराशि देने की प्रणाली के प्रस्ताव का परीक्षण कर वित्त विभाग से परामर्श प्राप्त करने के उपरान्त आवश्यक अनुमोदन हेतु पत्रावली प्रस्तुत की जाए। उन्होंने कहा कि ग्राम पंचायतों के 50 हजार से अधिक के कार्याें को कराने हेतु लोक निर्माण, ग्रामीण अभियंत्रण सेवा एवं जल निगम निर्माण एजेन्सी से कार्य कराए जायें। उन्होंने कहा कि केन्द्रीय वित्त आयोग की गाइड लाइन्स को दृष्टिगत रखते हुए कुल धनराशि का 20 प्रतिशत नागर निकायों तथा 80 प्रतिशत पंचायतों को देने का वर्तमान फार्मूला बनाये रखा जाए। उन्होंने कहा कि जिलाधिकारी की अध्यक्षता में गठित प्रोजेक्ट माॅनीटरिंग यूनिट की बैठक नियमित रूप से कराकर कार्याें का निरन्तर अनुश्रवण सुनिश्चित कराया जाए तथा आवश्यक धनराशि अनुमोदन के उपरान्त ही निर्गत की जाए।
बैठक में कृषि उत्पादन आयुक्त श्री आलोक रंजन, प्रमुख सचिव पंचायतीराज श्री माजिद अली सहित अन्य वरिष्ठ अधिकारीगण उपस्थित थे।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Comments (0)

एजेन्सीवार लक्ष्य निर्धारित कर धान की खरीद सुनिश्चित करायी जाए

Posted on 25 December 2012 by admin

उत्तर प्रदेश के मुख्य सचिव श्री जावेद उस्मानी ने निर्देश दिए हंै कि आगामी 15 जनवरी तक निर्धारित लक्ष्य का 50 प्रतिशत धान की खरीद प्रत्येक दशा में हो जानी चाहिए। उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश सरकार के अथक प्रयास से किसानों के हित में भारत सरकार द्वारा चावल के निर्धारित मानक में खरीद वर्ष 2012-13 हेतु मात्र उत्तर प्रदेश के लिए शिथिलीकरण करते हुए पूरे प्रदेश के लिए कामन चावल में डैमेज का प्रतिशत वैल्यू कट सहित तीन प्रतिशत से बढ़ाकर चार प्रतिशत की शिथिलता मिलने के पश्चात अब धान खरीद में तेजी लायी जाए। उन्होंने कहा कि अब किसी भी स्तर पर किसानों को अनावश्यक रूप से परेशान न किया जाए और प्रत्येक क्रय एजेन्सीवार लक्ष्य निर्धारित कर धान की खरीद सुनिश्चित करायी जाए। उन्होंने कहा कि धान की खरीद हेतु 1502.83 करोड़ रूपये की पर्याप्त धनराशि उपलब्ध करा दी गयी है तथा धान खरीद लक्ष्य 25 लाख मी0टन के सापेक्ष पर्याप्त संख्या में बोेरे भी उपलब्ध हैं।
मुख्य सचिव आज शास्त्री भवन स्थित अपने कार्यालय कक्ष के सभागार में खरीफ वर्ष 2012-13 में धान/लेवी चावल खरीद व भण्डारण सम्बन्धी बैठक की अध्यक्षता कर रहे थे। उन्होंने कहा कि विगत 22 दिसम्बर तक 5.27 लाख मी0टन धान की खरीद कर 86840 किसानों को लाभान्वित कराकर उन्हें 658 करोड़ रूपये का भुगतान कराया जा चुका है। उन्होंने कहा कि भारतीय खाद्य निगम द्वारा 50 हजार मी0टन के विरूद्ध मात्र 87 मी0टन की खरीद की गयी है, जो कि लक्ष्य का मात्र 0.17 प्रतिशत है, जबकि राज्य की अन्य एजेन्सियों की खरीद का औसत 21.51 प्रतिशत है। उन्होंने वरिष्ठ अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि क्रय एजेन्सियों का आकस्मिक चेकिंग करने हेतु रोस्टर बनाकर फील्ड का दौरा करें, ताकि धान खरीद में तेजी आ सके।
श्री उस्मानी ने बताया कि प्रदेश में 25 लाख मी0टन धान खरीद के लिए 1,71,107 गांठ बोरों में से विगत 22 दिसम्बर तक खरीद में कुल 26352 गांठ बोरों के प्रयुक्त होने के पश्चात प्रदेश में कुल 1,44,755 गांठ बोरे अवशेष हैं, जो अवशेष 28.95 लाख मी0टन धान खरीद के लिए पर्याप्त है। उन्होंने सम्भागीय खाद्य नियंत्रकों व क्रय संस्थाओं को निर्देश दिए हैं कि यथासमय क्रय केन्द्रों पर बोरों की उपलब्धता बनाये रखी जाए। उन्होंने कहा कि यदि भण्डारण की समस्या कहीं पर हो, तो स्थानीय स्तर पर समाधान सुनिश्चित करा लिया जाए।
बैठक में कृषि उत्पादन आयुक्त श्री आलोक रंजन, प्रमुख सचिव खाद्य एवं रसद श्री दीपक त्रिवेदी, खाद्य आयुक्त श्रीमती अर्चना अग्रवाल सहित अन्य वरिष्ठ अधिकारीगण उपस्थित थे।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Comments (0)

गैंगरेप की वीभत्स घटना से पूरा देश आक्रोशित है

Posted on 25 December 2012 by admin

समाजवादी पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता श्री राजेन्द्र चैधरी ने कहा है कि दिल्ली में एक छात्रा के साथ गैंगरेप की वीभत्स घटना से पूरा देश आक्रोशित है। इस तरह की घटनाएं मानवता पर कलंक हैं। पिछले पांच वर्षो में प्रदेश में बसपा राज के दौरान अपराध बढ़े थे और बलात्कार की घटनाओं की बाढ़ आ गई थी। दलित किशोरियों को अपमानजनक स्थितियों से गुजरना पड़ा जबकि तत्कालीन मुख्यमंत्री स्वयं दलित महिला थी। स्थिति तब इतनी बदतर थी कि थाने में भी लड़कियां सुरक्षित नहीं रही। बलात्कार, अपहरण और हत्या के इन मामलों में ज्यादातर बसपा के मंत्री, विधायक और बड़े नेता शामिल रहे। इनमें से आधा दर्जन बसपा नेता जेल की हवा खा रहे हैं। बलात्कार की घटनाओं पर बसपा मुख्यमंत्री के घडि़याली आंसू उनके अतीत के घृणित कृत्यों की गर्द को धो नहीं सकेगें।
प्रदेश के मतदाताओं ने बसपा कुशासन से क्षुब्ध होकर बसपा को सत्ता से बाहर का रास्ता दिखा दिया और समाजवादी पार्टी को बहुमत देकर सत्ता में प्रतिष्ठित किया। प्रदेश के युवा मुख्यमंत्री ने सत्ता सम्हालते ही इस बात पर विश्ेाष ध्यान दिया कि महिलाओं की इज्जत सुरक्षित रहे। दिल्ली में दिल दहलानेवाली घटना पर उन्होने त्वरित प्रतिक्रिया दी और पीडि़ता के परिवार को 5 लाख रूपए की आर्थिक मदद दी। उन्होने उसके इलाज में भी मदद का आश्वासन दिया। पीडि़ता के साथी को भी इलाज की सुविधा और सम्मानजनक जीवन जीने के लिए नौकरी का भरोसा दिलाया। समाजवादी महिला सभा के प्रतिनिधिमण्डल ने दिल्ली जाकर पीडि़ता का हालचाल जाना और उसके परिवारवालों को सांत्वना दी। इसके विपरीत बसपा की पूर्व मुख्यमंत्री ने कभी किसी पीडि़त के साथ हमदर्दी नहीं जताई बल्कि दुष्कर्म के आरोपियों को ही बचाने की कोशिशें की थी।
मुख्यमंत्री श्री अखिलेश यादव के कड़े रूख के कारण ही प्रदेश में बलात्कारियों पर रासुका लगाने तथा फास्ट ट्रैक कोर्ट से कड़ी से कड़ी सजाएं दिलाने की प्रक्रिया तेजी पर है। मुख्यमंत्रीजी ने छेड़छाड़ करने और अश्लील फब्तियां कसने वालों को सबक सिखाने के लिए 15 नवम्बर,2012 को वूमन पावर लाइन 1090 की शुरूआत की। इस तरह के मामले में किसी महिला या लड़की की पहचान गुप्त रखी जाती है। इस वूमन पावर लाइन के शुरूआती नतीजे बहुत संतोषप्रद है।
स्पष्ट है कि एक संवेदनशील शासन ही महिलाओं और बच्चियों के सम्मान की रक्षा कर सकता हैं वे सुरक्षित हों और पढ़ाई कर आगे बढ़ सके इसके लिए उत्तर प्रदेश सरकार ने “कन्या विद्याधन“, “पढ़े बेटियां बढ़े बेटियां“ और “हमारी बेटियां, उसका कल“ जैसी योजनाएं प्रारम्भ की है। मुख्यमंत्री श्री अखिलेश यादव का विश्वास है कि एक कन्या के शिक्षित होने का असर  पूरे परिवार और समाज पर पड़ता है इसलिए उनको सम्मानप्रद जीवन की गारंटी मिलनी चाहिए।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Comments (0)

मजदूर और किसान आयोग का अविलंब गठन किया जाय- संदीप पांडे

Posted on 25 December 2012 by admin

आतंकवाद के नाम पर कैद निर्दोषों को छोड़े सरकार- संदीप पांडे
अनिश्चित कालीन अनशन दूसरे दिन भी जारी

pic3-anshan-rihaimanchअसंगठित क्षेत्र में न्यूनतम मजदूरी रुपए 44.0 प्रतिदिन की मांग को लेकर दूसरे दिन भी विधान सभा के सामने अनशन जारी रहा। अनशन पर संदीप पांडे, अनिल मिश्रा व मुन्ना लाल शुक्ला बैठे हैं। मजदूरों की मजदूरी बढ़ाने हेतु वेजबोर्ड को निर्णय लेना होगा। मंहगाई और गरीब-अमीर के बीच बढ़ती खाई को देखते हुए दैनिक मजदूरी में वृद्धि आवश्यक है। मजदूरी करने का काम एक मजदूर आयोग भी कर सकता है। किसानों के न्यूनतम समर्थन मूल्य को निर्धारित करने के लिए समाजवादी पार्टी के चुनावी घोषणा पत्र में किसान आयोग का वायदा किया गया था। जो किसान की लागत मूल्य से डेढ़ गुना न्यूनतम समर्थन मूल्य तय करेगा। 6 महीने बीतने के बाद भी किसान आयोग गठित करने की कोई कवायद शुरु नहीं हुई। न्यूनतम समर्थन मूल्य के अलावां एक बड़ा सवाल है कि दलालों के कारण किसानों को नियत मूल्य न मिलना। वसूली और दलाली की व्यवस्था खत्म हुए बिना मजूदर किसान के गरीबी से उबरने की कोई संभावना नहीं है। अनशन के माध्यम से सपा सरकार से यह अपेक्षा है कि राजनीतिक इच्छा शक्ति दिखाते हुए मजदूर-किसान से वसूली और उनके साथ दलाली की व्यवस्था को पूर्णतया समाप्त करें। इसी तरह गरीबों को मिलने वाली सुविधाओं में भ्रष्टाचार की वजह से भी देश से गरीबी दूर नहीं हो रही है। कल्याणकारी योजनाओं में भी सरकार को दृढ़ इच्छा शक्ति दिखाते हुए भ्रष्टाचार को शून्य करना चाहिए।
कुशीनगर में खेती की जमीन पर मैत्रेय परियोजना जो एक बार रदद् होने के बाद सरकार उसे वापस ले आई है। किसान विरोधी इस परियोजना के जरिए जिस तरह 273 एकड़ खेती योग्य जमीन को किसानों को जबरदस्ती मुआवजा देकर छीना जा रहा है। अनशनकारियों ने मैत्रेय परियोजना को रद्द करने की मांग उठाई।
अनशन के समर्थन में अपनी मांगों के साथ विशेष शिक्षक एवं अभिभावक संघ के सदस्य भी शामिल हो रहे हैं। सरकार के विज्ञापन से जो भ्रम की स्थिति पैदा हुई है उसे दूर करते हुए पहले से कार्यरत विशेष शिक्षकों को नियुक्ति प्रक्रिया में शामिल करने की मांग भी अनशन के माध्यम से उठाई जा रही है।
आतंकवाद के आरोप में लखनऊ जेल में बंद पश्चिम बंगाल के जलालुद्दीन के रिश्तेदार जिब्राइल भी धरने में शामिल हुए और मांग की कि आंतकवाद के आरोप में बंद बेगुनहों को तत्काल छोड़ा जाय। लखनऊ विधान सभा के सामने मैग्सेसे पुरस्कार से सम्मानित सामाजिक कार्यकर्ता संदीप पांडे अनिश्चित कालीन अनशन कर यह सवाल उठा रहे हैं कि पांच साल पहले 2007 में 12 दिसंबर को तारिक और 16 दिसंबर को खालिद को गिरफ्तार कर उनको फर्जी तरीके से 22 दिसंबर को बाराबंकी से गिरफ्तार दिखाया गया। आज जब आरडी निमेष रिपोर्ट भी इनकी बेगुनाही का सबूत है तो आखिर सरकार क्योें नहीं रिपोर्ट को सार्वजनकि कर निर्दोषों को छोड़ती। 2007 में तत्कालीन मुख्यंमंत्री को मारने के नाम पर चिनहट लखनऊ में दो कश्मीरी शाल बेचने वाले युवकों की 23 दिसंबर को फर्जी मुठभेड़ में हत्या कर दी गई थी तो वहीं 31 दिसंबर की रात रामपुर सीआरपीएफ कैंप में नए साल के जश्न में दारु के नशे में धुत जवानो ने आपस में गोलीबारी की। जिसको छिपाने के लिए आतंकवादी घटना कहा गया और कुंडा प्रतापगढ़ के कौशर फारुकी, मुरादाबाद से जंगबहादुर, रामपुर से शरीफ, बहेड़ी बरेली से गुलाब, मधुबनी से सबाउद्दीन, मुंबई से फहीम अंसारी समेत अनेकों बेगुनाहों को रामपुर सीआरपीएफ कैंप आतंकवादी घटना के नाम पर कैद कर रखा है। जबकि पिछले दिनों मुंबई हमले के एक मामले में फहीम और सबाउद्दीन को बरी कर दिया गया। सीआरपीएफ कैंप जो आतंकवादी हमला था ही नहीं उसके नाम पर ये बेगुनाह जेलों में सड़ रहे हैं और इनकों छोड़ने के नाम पर सत्ता में आई सपा सरकार वादा खिलाफी कर रही है। बेगुनाहों की रिहाई का आंदोलन सरकार को मजबूर कर देगा कि वो बेगुनाहों को रिहा करे और घटनाओं की जांच करा कर दोषियों को सजा दे।
अनशन में सोशलिस्ट पार्टी (इंडिया) के राष्ट्रीय महासचिव ओमकार सिंह, रिहाई मंच के अध्यक्ष एडवोकेट मुहम्मद शुऐब, जौनपुर से एडवोकेट अकील शाहनी, पीयूसीएल दिल्ली से महताब आलम, आजमगढ़ से आरिफ नसीम, संजीव पाण्डे, शाहनवाज आलम, किरन, श्री प्रकाश, अब्दुल नबी, मुन्ना लाल, बृजेश दिक्षित, धरामा देवी, सुषमा, राजीव यादव सहित हरदोई-उन्नाव के अन्य ग्रामीण शामिल हुए।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Comments (0)

Advertise Here

Advertise Here

 

December 2012
M T W T F S S
« Nov   Jan »
 12
3456789
10111213141516
17181920212223
24252627282930
31  
-->









 Type in