Archive | September 6th, 2012

बसपा सांसद ने शर्मसार की सदन की गरिमा-मनोज अग्रवाल

Posted on 06 September 2012 by admin

उ.प्र. उद्योग व्यापार संगठन ने मायावती व बसपा सांसद का पुतला फूंककर जताया विरोध।

dsc_0016 लखनऊ पदोन्नति में आरक्षण व पांच सितंबर को उच्च सदन में सपा के प्रतिनिधि सदस्य व पार्टी के राष्टï्रीय महासचिव तथा उ.प्र्र. उद्योग व्यापार संगठन के मुख्य संरक्षक नरेश अग्रवाल से बसपा सदस्य अवतार सिंह द्वारा किये गये असंसदीय व अशोभनीय व्यवहार के विरोध में आज हजरतगंज चौराहे पर उ.प्र्र. उद्योग व्यापार संगठन के प्रदेश उपाध्यक्ष मनोज अग्रवाल व सतनाम सिंह सेठी की संयुक्त अगुवाई में व्यापारियों ने मायावती व बसपा सांसद अवतार सिंह का पुतला फंूककर विरोध प्रदर्शन किया। इस क्रम में आज व्यापारी संगठन के सभी जिला इकाईयों द्वारा सभी मुख्यालयों पर विरोध प्रदर्शन किया गया।
लखनऊ इकाई द्वारा किये गये इस विरोध प्रदर्शन के दौरान प्रदेश उपाध्यक्ष मनोज अग्रवाल ने कहा कि कांग्रेस द्वारा थोपी गई प्रमोशन में आरक्षण की नीति बिलकुल ही अप्रासंगिक है और प्रदेश का पूरा व्यापारी वर्ग इसके विरोध में सपा के साथ कंधे से कंध मिलाकर खड़ा है। उन्होंने विरोध प्रदर्शन में शामिल व्यापारियों से कहा कि किसी भी पार्टी के सदस्य को सदन में देश-काल-समाज से जुड़े किसी भी विषय या मुद्दे पर चर्चा करने का पूरा अधिकार है। लेकिन इस बार बसपा सांसद ने अपने असंसदीय व्यवहार से तो उच्च सदन की गरिमा को ही तार-तार कर दिया। उन्होंने कहा कि उनके व्यापारी संगठन के मुख्य संरक्षक के साथ सदन में बसपा सांसद द्वारा किये गये अमर्यादित व्यवहार को वो लोग कतई बर्दाश्त नहीं करेंगे। बल्कि इसके विरोध में प्रदेश का पूरा व्यापारी समुदाय सदन से लेकर सडक़ तक संघर्ष करेगा। गौरतलब है कि पांच सितंबर दिन बुधवार को राज्य सभा में प्रमोशन में आरक्षण बिल पर बहस ेके दौरान बसपा सांसद अवतार सिंह ने सपा का प्रतिनिधित्व कर रहे नरेश अग्रवाल के साथ धक्का-मुक्की कर सदन की मर्यादा को भंग करने के  साथ-साथ श्री अग्रवाल के भी लोकतांत्रिक अधिकारों का हनन किया।
dsc_0025 वहीं बसपा सांसद द्वारा किये गये इस अनैतिक व्यवहार की सपा प्रमुख मुलायम सिंह यादव ने कड़ी भत्र्सना की और कांग्रेस द्वारा लाये गये प्रोन्नति में आरक्षण बिल को पूरी तरह अवैधानिक करार दिया। पार्टी के राष्टï्रीय महासचिव व उ.प्र्र. उद्योग व्यापार संगठन के मुख्य संरक्षक श्री अग्रवाल ने इसे भाजपा, बसपा व कांग्रेस की सोची-समझी साजिश बताया और कहा कि इस निर्णय से समाज में केवल असंतोष ही फैलेगा। उन्होंने कहा कि इस मुद्दे को लेकर आगामी लोकसभा चुनाव में देश की जनता कांग्रेस व उसका समर्थन कर रही अन्य पार्टियों को हाशिये पर लाकर सपा को केन्द्रीय नेतृत्व सौंपकर उन्हें करारा जवाब देगी।
पुतला दहन प्रदर्शन में व्यापारी संगठन के सदस्य व पदाधिकारीगण अपने-अपने हाथों में विरोधस्वरूप तख्तियां लिए हुए थे जिस पर बीएसपी शर्म करो, मायावती होश में आओ, लोकतंत्र की हत्या बंद करो, सपा जिंदाबाद और उ.प्र्र. उद्योग व्यापार संगठन जिंदाबाद आदि नारे लिखे हुए थे।
पुतला दहन प्रदर्शन में प्रदेश अध्यक्ष आनंद अग्रवाल, प्रदेश सतनाम सिंह सेठी, प्रदेश उपाध्यक्ष मनोज अग्रवाल, रजिया नवाज, विजय सिंह बिन्नू, प्रदेश महामंत्री बृजेश शुक्ला, पंकज अग्रवाल, वरिष्ठï व्यापारी नेता इ०श्रीप्रकाश वर्मा व अतुल जैन, डा. प्रदीप पांडेय, अनिल कपूर, जिलाधयक्ष अजीत अग्रवाल, जिला महामंत्री पंकज साहू, नगर अध्यक्ष सर्वेश गोयल, पूर्वी विधानसभाध्यक्ष गोपाल अग्रवाल, उपाध्यक्ष अमजीत श्रीवास्तव, मलिहाबाद विधानसभाध्यक्ष आशीष गुप्ता, उमाकांत गुप्ता,सौरभ सैनी, पुष्पपाल सिंह, देशराज यादव, शोएब खान समेत बड़ी तादाद में लखनऊ व आसपास के व्यापारीगण शामिल हुए।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Comments (0)

असंवैधानिक बिल का समाजवादी पार्टी पुरजोर तरीके से विरोधी करेगी

Posted on 06 September 2012 by admin

समाजवादी पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता एवं सदस्य विधान परिषद श्री राजेन्द्र चैधरी ने कहा है कि केन्द्र में कांग्रेस ने 5 लाख करोड़ और पिछली बसपा सरकार ने राज्य में 3 लाख करोड़ की लूट की। दोनों ने अपने भ्रष्टाचार से ध्यान हटाने के लिए प्रोन्नति में आरक्षण लागू करनेवाला संविधान संशोधन संसद में पेश किया है। यह अनुचित और सामाजिक न्याय के सिद्धांत के विपरीत है। इस असंवैधानिक बिल का समाजवादी पार्टी पुरजोर तरीके से विरोधी करेगी।
rajendra-chaudhary-spश्री चैधरी आज यहां विधान भवन के सामने धरना स्थल पर सर्वजन हिताय संरक्षण समिति द्वारा विरोध प्रदर्शन के लिए आयोजित राज्य कर्मचारियों की विशाल सभा को मुख्य अतिथि के रूप में संबोधित कर रहे थे। उन्होने कहा प्रोन्नति में आरक्षण से सामाजिक विषमता और असंतोष बढ़ेगा। इससे पिछड़े व सामान्य वर्ग के कर्मचारियों का मनोबल गिरेगा और वे संविधान प्रदत्त समानता के अधिकार से वंचित हो जाएगें। सरकारी सेवाओं में ज्येष्ठता और श्रेष्ठता को दरकिनार करने से गम्भीर परिणाम होगें। प्रशासन तंत्र और सामाजिक सौहार्द इससे नष्ट हो जाएगा।
श्री राजेन्द्र चैधरी ने कहा कि प्रदेश की पिछली बसपा सरकार में लोकतंत्र बंधक बना हुआ था। किसी की आवाज नहीं सुनी जाती थी। समाजवादी पार्टी ने पूरे पांच साल कुशासन के खिलाफ संघर्ष किया। हम विचारधारा से बंधे हैं इसलिए अन्याय और शोषण की खिलाफत के लिए प्रतिबद्ध हैं। समाजवादी पार्टी की सरकार सत्ता के विकेन्द्रीकरण, सामाजिक न्याय, संविधान प्रदत्त अधिकारों की सुरक्षा और विकास के लिए संकल्पित है। श्री मुलायम सिंह यादव के नेतृत्व में मुख्यमंत्री श्री अखिलेश यादव हर हाल में लोकतंात्रिक मूल्यों की बहाली और जनाकांक्षाओं की पूर्ति करने में पीछे नहीं रहेगें।
श्री चैधरी ने कहा बसपा सरकार से हमें तमाम समस्याओं के साथ बदहाल प्रशासनिक मशीनरी मिली है। समाजवादी पार्टी की सरकार को अभी छह महीने हुए हैं फिर भी उसने लोकतंत्र की बहाली के साथ जनता  को राहत देनेवाले तमाम कदम उठाए हैं। गरीब, गांव और दलित-पिछड़े सभी उसके विकास के एजेण्डा में है।
श्री चैधरी ने कहा कि समाजवादी पार्टी दलित विरोधी नहीं है। बसपा की पूर्व मुख्यमंत्री ने कभी दलितों की पीडा नहीं सुनी। लूट और बलात्कार में बसपा के मंत्री/विधायक शामिल थे। गांव के दलितों की उन्हें चिन्ता नहीं। वह आज भी विषमता का शिकार है। श्री मुलायम सिंह यादव ने अपने पिछले कार्यकाल में विधान सभा के मुख्य मार्ग का नाम डा0 अम्बेडकर के नाम पर रखा था। उन्होने व्यंग्य में कहा कि बाबा साहब का नाम लेकर तो सुश्री मायावती ने उनसे बड़ी अपनी मूर्तियां अपने जिन्दा रहते लगवा दी। श्री राजेन्द्र चैधरी ने चेतावनी दी कि प्रोन्नति में आरक्षण की व्यवस्था से प्रशासनतंत्र का मनोबल गिरेगा, इससे सरकारी कामकाज प्रभावित होगा तथा सामाजिक सौहार्द पर चोट लगेगी। यह संविधान विरोधी काम हम नहीं होने देगें। समाजवादी पार्टी जनता के साथ है।
मंच से राष्ट्रीय संयोजक श्री शैलेन्द्र दुबे ने घोषित किया कि समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव प्रो0 रामागोपाल यादव ने सर्वजन हिताय संरक्षण समिति को अपना समर्थन दिया है। उन्होने कहा श्री मुलायम सिंह यादव ने प्रोन्नति में आरक्षण से अपनी असहमति चुनाव घोषणा पत्र में भी व्यक्त की थी और युवा मुख्यमंत्री श्री अखिलेश यादव ने भी इसे माना हैं। उन्होने 18 लाख कर्मचारियेां की ओर से श्री यादव के प्रति आभार व्यक्त किया।
इससे पूर्व श्री राजेन्द्र चैधरी ने आदर्श ग्राम प्रधान एसोसिएशन, उत्तर प्रदेश के धरना स्थल पर अपने संबोधन में कहा कि पिछले पांच साल जनता अपमानित हुई और लूट का बोलबाला रहा। बसपा राज में धरना-प्रदर्शन पर रोक थी। किसी की यहां विधान भवन के सामने  आने की हिम्मत नहीं होती थी। श्री अखिलेश यादव ने विधान भवन के सामने फिर विरोध प्रदर्शन का अधिकार दिया। उन्होने लोकतंत्र को फिर से बहाल किया।
उन्होने कहा कि सरकार जनता की है। गांव प्रधानों की समस्याओं से हमारी सहानुभूति है। जो काम अधूरे हैं, उन्हें पूरा करेगें। सबको सम्मान और अधिकार मिले इसके लिए हम प्रतिबद्ध हैं। गांव के विकास में ग्राम प्रधानों की भूमिका महत्वपूर्ण है और रहेगी। उनकी मांगों पर मुख्यमंत्री जी द्वारा विचार किए जाने का उन्होने आश्वासन दिया।
आदर्श ग्राम प्रधान एसोसिएशन के प्रांतीय अध्यक्ष श्री ज्ञानेन्द्र सिंह ने श्री चैधरी को 17 सूत्री ज्ञापन दिया और श्री चैधरी के आश्वासन पर दारूलशफा में चल रहा धरना समाप्त कर दिया।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Comments (0)

गोमती रीवर फ्रंट परियोजना के विकास हेतु विस्तृत परियोजना रिपोर्ट यथाशीघ्र तैयार करें-मुख्य सचिव

Posted on 06 September 2012 by admin

उत्तर प्रदेश के मुख्य सचिव श्री जावेद उस्मानी ने निर्देश दिए हैं कि गोमती रीवर फ्रंट परियोजना के विकास हेतु विस्तृत परियोजना रिपोर्ट यथाशीघ्र तैयार कर सक्षम स्तर से अनुमोदन प्राप्त किया जाए। उन्होंने कहा कि परियोजना के अन्तर्गत कुढिया घाट सेक्शन, पक्का पुल से डालीगंज पुल सेक्शन, डालीगंज पुल से हनुमान सेतु, हनुमान सेतु से निशातगंज पुल, निशातगंज पुल से गोमती बैराज आदि स्थलों को विकसित करने हेतु जनसाधारण से भी आमंत्रित सुझावों को समावेश कर लिया जाए। गोमती रीवर फ्रंट परियोजना की विस्तृत परियोजना रिपोर्ट को मुख्यमंत्री के समक्ष प्रस्तुतीकरण भी कराया जाए।
मुख्य सचिव सचिवालय स्थित अपने कार्यालय कक्ष के सभागार में गोमती रीवर फ्रंट परियोजना की बैठक की अध्यक्षता कर रहे थे। उन्होंने कहा कि हाइड्रोलाॅजिकल स्टडी का कार्य शीघ्रताशीघ्र पूर्ण कराया जाये तथा सम्पूर्ण परियोजना के उभय तटों का कान्सेप्चुअल प्लान भी तैयार करा लिया जाए। उन्होंने कहा कि मनोरंजनात्मक क्षेत्र, विकास हेतु उपलब्ध खुली भूमि का उपयोग कर जनोपयोगी बनाया जाए।
श्री उस्मानी ने परियोजना के क्रियान्वयन हेतु लखनऊ विकास प्राधिकरण को नोडल एजेन्सी नामित करते हुए कहा कि परियोजना के कार्याें में तेजी लाकर विस्तृत कार्ययोजना तैयार की जाए। उन्होंने कहा कि गोमती तटों के विकास हेतु पूर्व में आवंटित नगर विकास अथवा अन्य विभाग को आवंटित धनराशि से कराये जाने वाले कार्याें को इस परियोजना में समाविष्ट करने हेतु आवश्यक अनुमोदन तत्काल करा लिया जाए।
मुख्य सचिव ने कहा कि परियोजना के अन्तर्गत जनसुविधाओं को दृष्टिगत रखते हुए साइकिल ट्रैक एवं पर्यटन स्थल आदि बनाए जायें, ताकि अधिकाधिक लोग आकर्षित होकर लखनऊ शहर की सुन्दरता से लाभान्वित हो सकें। उन्होंने कहा कि पर्यटकों को आकर्षित करने के दृष्टिकोण से भी घाटों का सुन्दरीकरण एवं विकास कराया जाए।
बैठक में प्रमुख सचिव आवास श्री शम्भू नाथ शुक्ला, उपाध्यक्ष लखनऊ विकास प्राधिकरण श्री रजनीश दुबे, मण्डलायुक्त लखनऊ श्री संजीव मित्तल सहित अन्य वरिष्ठ अधिकारीगण उपस्थित थे।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Comments (0)

देश में गंगा को निर्मल व अविरल गंगा बनाने के लिए अभियान चलाया जा रहा है

Posted on 06 September 2012 by admin

भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता एवं पूर्व केन्द्रीय मंत्री शहनवाज हुसैन की पार्टी मुख्यालय पर प्रेस वार्ता  में कहा कि देश में गंगा को निर्मल व अविरल गंगा बनाने के लिए अभियान चलाया जा रहा है। गंगा को स्वच्छ निर्मल व अविरल गंगा बनाये जाने के लिए चलाये जाने वाले इस अभियान को भारतीय जनता पार्टी अपना पूर्ण समर्थन देगी। पार्टी की वरिष्ठ नेता व मध्य प्रदेश की पूर्व मुख्यमंत्री उमा श्री भारती के नेतृत्व में गंगा समग्र यात्रा 21 सितम्बर से गंगा सागर से प्रारम्भ होकर 28 अक्टूबर को गंगोत्री मे समाप्त होगी। यह यात्रा उ0 प्र0 में 9 अक्टूबर को प्रवेश करेगी तथा 22 अक्टूबर तक राज्य के विभिन्न जिलो, गंगा के तटो से गुजरेगी । गंगा समग्र यात्रा के लिए उ0प्र0 में पूर्व कैबिनेट मंत्री शिवप्रताप शुक्ला को प्रभारी तथा विन्ध्यवासिनी कुमार को संयोजक बनाया गया है। गंगा को अविरल व निर्मल बनाये जाने के लिए पूरे देश में 2 दिसम्बर को मानव श्रंखला बनाकर जनजागरण का अभियान चलाने का निर्णय लिया गया है। इस अभियान को लेकर आम जन का समर्थन हासिल करने के लिए जगह जगह पर गोष्ठियां भी आयोजित की जायेगी। गंगा को अविरल और निर्मल बनाये जाने के लिए वरिष्ठ नेता उमा श्री भारती जी महामहिम राष्ट्रपति प्रणव मुखर्जी व लोकसभा के अध्यक्ष मीरा कुमार सहित संसद के दोनों सदनों के सांसदो को पवित्र गंगोत्री से लाया गया गंगा जल भेट कर गंगा को बचाने के लिए चलाये जा रहे आंदोलन के लिए समर्थन मांगा। केन्द्र सरकार की नीतियों की वजह से गंगा जैसी नदी विलुप्त होती जा रही है जबकि हमारे देश में ऐसी धरोहर नही है। सरकार की उदाशीनता रही है कि नाले का पानी गंगा मे जा रहा है। गंगा समग्र का अभियान राजनीति से ऊपर उठकर चलाया जायेगा जो समर्थन देगा उसका हम समर्थन लेंगे। गंगा समग्र यात्रा बंगाल से शुरू होकर बिहार, उ0प्र0 होते हुए गंगोत्री तक जायेगी यह यात्रा गंगा को बचाने के लिए जन-जन का आंदोलन बनाने का काम करेंगी। गंगा को निर्मल व अविरल बनाये जाने के लिए गंगा नदी को राष्ट्रीय नदी ही नही बल्कि राष्ट्रीय धरोहर घोषित किये जाने कि हम मांग करते है क्योकि राष्ट्रीय धरोहर घोषित हो जाने पर गंगा नदी को नुकसान पहुचाने वालो के लिए कड़े दण्डात्मक प्रवधान होगें। हम गंगा को विलुप्त होते नही देख सकते । गंगा की हर धारा को निर्मल व अविरल बनाना ही हमारा लक्ष्य है।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Comments (0)

विद्युत दरों में वृद्वि करके लोगों पर महँगाई का अतिरिक्त बोझ

Posted on 06 September 2012 by admin

राष्ट्रीय लोकदल के महासचिव व प्रवक्ता अनिल दुबे ने प्रदेश सरकार द्वारा बिजली दरों में की जा रही भारी बढ़ोत्तरी को उत्तर प्रदेश की जनता द्वारा सपा को दिये गये जनादेश का अपमान करार देते हुए कहा है कि प्रदेश में व्याप्त विद्युत संकट को दूर करने के बजाय सरकार विद्युत दरों में वृद्वि करके लोगों पर महँगाई का अतिरिक्त बोझ डाल रही है।
आज लखनऊ में जारी अपने बयान में श्री दुबे ने कहा कि उत्तर प्रदेश की जनता ने पिछली बसपा सरकार के भ्रष्ट कारनामों से त्रस्त होकर प्रदेश की जनता ने जिस अरमान के साथ प्रदेश सरकार को सत्ता सौपी है, यह सरकार जनता के विश्वास पर खरी नहीं उतर रही है और प्रदेश की जनता पानी, बिजली और महँगाई की मार से त्रस्त होकर संघर्षरत है।
उन्होंने कहा कि राज्य सरकार की गलत आर्थिक नीतियों के कारण प्रदेश के आधारभूत ढँाचें के विकास को क्षति हो रही है। राज्य में आवश्यक सेवायें व वस्तुयें मंहगी हो रही है जबकि सरकार अनुपयोगी खर्च का भार जनता के कन्धोें पर डाल रही है। उन्होंने कहा कि सरकार के ताजा फैसलों से प्रदेश के अवाम को जो पहले से ही महंगाई ओर समस्याओं की मार से त्रस्त है उनका जीवन और कठिन हो जायेगा।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Comments (0)

पार्टी कार्यकर्ताओं को साहित्य उपलब्ध कराकर जनता के बीच जनजागरण का अभियान चलायेगी

Posted on 06 September 2012 by admin

भारतीय जनता पार्टी कोयला घोटाला व असम में हुई हिंसा तथा उसके बाद के हालातों पर पार्टी कार्यकर्ताओं को साहित्य आदि उपलब्ध कराकर जनता के बीच जनजागरण का अभियान चलायेगी। प्रदेश भाजपा अध्यक्ष डा0 लक्ष्मीकांत बाजपेई ने बताया कि पं0 दीनदयाल उपाध्याय जी की जयंती 25 सितम्बर को जनसंघ काल के पार्टी के वरिष्ठत्तम कार्यकर्ताओं तथा 1990 के पूर्व के जिलाध्यक्षों का सम्मान समारोह जिलास्तर पर आयोजित किया जायेगा। साथ ही युवा मोर्चा के 101 कार्यकर्ता जिला केन्द्रो पर रक्तदान करेंगे व महिला मोर्चा की कार्यकर्ता प्रत्येक विधानसभा क्षेत्रों मंे 500 वृक्ष लगाये जाने का कार्य करेंगी।
प्रदेश भाजपा अध्यक्ष डा0 लक्ष्मीकांत बाजपेई ने आज पार्टी के राज्य मुख्यालय पर हुई प्रदेश पदाधिकारियों की बैठक में लिए गये निर्णयों की जानकारी देते हुए कहा कि पार्टी द्वारा चलाये गये सदस्यता अभियान के परिणाम उत्साहवर्धक रहे है। पार्टी द्वार निर्धारित लक्ष्य 20 प्रतिशत से शतप्रतिशत वृद्धि की अधिक सदस्यता हुई और कई जिलों में तो सदस्यता एक सौ बीस प्रतिशत से 300 प्रतिशत से भी अधिक हुई है। उन्होंने कहा कोयला घोटाले, असम हिंसा, खाद एवं बिजली संकट, कानून व्यवस्था, मुस्लिम तुष्टीकरण, लविंग जेहाद जैसे संवेदनशील व आम जन से जुडे मामलो पर जनता में आक्रोश है। निकाय चुनाव के परिणाम और पार्टी के सदस्यता अभियान में लाखों लोगों का पार्टी का सदस्य बनना साबित करता है कि हमारा ग्राफ बढ़ा है और जनता में भाजपा की लोकप्रियता व विश्वसनीयता भी बढ़ी है।
उन्होंने बताया कि पार्टी जिला व क्षेत्र स्तर पर धन संग्रह का अभियान चलाकर कोष एकत्र करेंगी। साथ 1 अक्टूबर से 31 अक्टूबर के मध्य चलने वाले मतदाता वृद्धि अभियान में पार्टी कार्यकर्ताओं को निर्देशित किया गया है कि वे प्रत्येक लोकसभा क्षेत्र में सक्रिय भूमिका का निर्वाहन कर मतदाता वृद्धि अभियान में हिस्सा लेकर लोकसभा चुनावों की तैयारी करें।
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने बताया कि पार्टी ने आमजन की समस्याओं से सीधे जुड़ने के लिए हेल्पलाइन सेवा के टोलफ्री नं0 की शुरूआत करने का फैसला किया है। इस न0 की सहायता से प्रदेश में कोई भी व्यक्ति अपनी समस्या व दिक्कतों को सूचित कर सकता है। हम अपने पार्टी पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं की मदद से आम जन को होने वाली समस्या को हल करने का प्रयास करेंगे।
पार्टी मुख्यालय पर हुई बैठक में पूर्व प्रदेश अध्यक्ष ओम प्रकाश सिंह, प्रदेश महामंत्री संगठन राकेश कुमार, प्रदेश चुनाव अधिकारी एवं प्रदेश उपाध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह, प्रदेश उपाध्यक्ष शिव प्रताप शुक्ला, प्रदेश महामंत्री विध्यवासिनी कुमार, नरेन्द्र सिंह, विनोद पाण्डेय, अमित सिंह ’पंकज’, रामनरेश अग्निहोत्री, प्रदेश मंत्री आशुतोष टण्डन ’गोपाल’, संतोष सिंह, दयाशंकर सिंह, प्रदेश प्रवक्ता सत्यदेव सिंह, विजय बहादुर पाठक, हरद्वार दुबे, राजेन्द्र तिवारी सहित कई अन्य पदाधिकारी भी सम्मिलित हुये।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Comments (0)

गंगा समग्र अभियान की सफलता को व्यापक चर्चा व विचार विमर्श किया गया

Posted on 06 September 2012 by admin

शुरू हो रहे समग्र गंगा अभियान के संबध में प्रदेश अध्यक्ष डा0 लक्ष्मीकांत बाजपेई की अध्यक्षता में आज पार्टी मुख्यालय पर बैठक सम्पन्न हुई। बैठक में गंगा समग्र अभियान की सफलता को व्यापक चर्चा व विचार विमर्श किया गया। बैठक में समग्र गंगा अभियान की केन्द्रीय के सदस्य व पूर्व केन्द्रीय मंत्री शहनवाज हुसैन, अमिताभ सिन्हा, संजय शर्मा, प्रदेश महामंत्री(संगठन) राकेश कुमार, प्रभारी शिव प्रताप शुक्ला, विध्यवासिनी कुमार सहित अभियान से जुड़े विभिन्न क्षेत्रों/जिलो के प्रभारी सम्मिलित हुए।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Comments (0)

ऐतिहासिक स्वागत की तैयारी

Posted on 06 September 2012 by admin

उत्तर प्रदेष कांग्रेस कमेटी के नवनियुक्त अध्यक्ष, सांसद डा0 निर्मल खत्री जी के आगामी 11सितम्बर को प्रथम लखनऊ आगमन पर ऐतिहासिक स्वागत की तैयारी हेतु जिला/शहर एवं लखनऊ के वरिष्ठ कांग्रेस नेताओं की एक बैठक आज प्रदेष कांग्रेस मुख्यालय में सम्पन्न हुई। बैठक की अध्यक्षता पूर्व एमएलसी श्री राजेशपति त्रिपाठी तथा मुख्य अतिथि के रूप में प्रदेश कांग्रेस की निवर्तमान अध्यक्ष डाॅ0 रीता बहुगुणा जोशी एवं पूर्व विधायक श्री हरीश बाजपेई मौजूद रहे। बैठक का संचालन श्री विजय बहादुर सिंह ने की।
meeting-at-upcc-06-sept-p3इस मौके पर बैठक को सम्बोधित करते हुए प्रदेश कांग्रेस की निवर्तमान अध्यक्ष डाॅ0 रीता बहुगुणा जोषी ने कहा कि सोनिया जी और राहुल जी ने संसदीय परम्पराओं के जानकार, संगठन के अनुभवी, कुशल राजनेता डा0 निर्मल खत्री को प्रदेश कंाग्रेस के अध्यक्ष पद की बागडोर सौंपी है, हम सभी को आगामी 11सितम्बर को खत्री जी का लखनऊ की सरजमीं पर ऐतिहासिक स्वागत करना है। उन्होने कहा कि पूरे प्रदेश से हजारों की संख्या में कांग्रेसजन खत्री जी का स्वागत करने के लिए लखनऊ आ रहे हैं लेकिन लखनऊ से भी हजारों की संख्या में कंाग्रेसजन मौजूद रहेंगे।
बैठक को सम्बोधित करते हुए पूर्व एमएलसी श्रीराजेश पति त्रिपाठी ने कहा कि पूरे लखनऊ शहर को होर्डिंगों, तिरंगी झण्डियों एवं तोरणद्वारों से सजाया जायेगा। सभी कांग्रेसजन अपने-अपने क्षेत्रों में डा0 खत्री के स्वागत के लिए अभी से तैयारी शुरू कर दें तथा सुबह 10बजे तक अपने-अपने वार्डों एवं मोहल्लों से अधिक से अधिक तादात में प्रदेश कंाग्रेस प्रांगण पहुंचकर नवनियुक्त अध्यक्ष डा0 खत्री का स्वागत करें।
पूर्व विधायक श्री हरीश बाजपेई ने कहाकि पूरे प्रदेश के प्रमुख कांग्रेसजनों एवं जिला-शहर इकाइयों को भारी संख्या में लखनऊ पहुंचने हेतु सूचना दे दी गयी है। लखनऊ के कांग्रेसजनों को प्रमुखता के साथ भारी संख्या में उपस्थिति दर्ज करानी है। जिला के कार्यकर्ता लखनऊ आने वाले सभी रास्तों पर प्रदेश से आने वाले कार्यकर्ताओं का स्वागत कर टोलियांे के रूप में समय से प्रदेश कंाग्रेस कार्यालय पहुंच जायं।
प्रदेश कांग्रेस के प्रवक्ता वीरेन्द्र मदान ने बताया कि बैठक में प्रमुख रूप से शहर अध्यक्ष एवं पूर्व विधायक श्री ष्याम किषोर षुक्ला, जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष श्री सिराजवली खां‘शान’, श्री मदनमोहन शुक्ल, श्री आबिद हुसैन, श्री सुबोध श्रीवास्तव, श्री श्यामलाल पुजारी, डाॅ0 नीरज वोरा, कार्य0 शहर अध्यक्ष श्री बोधलाल षुक्ला, पूर्व विधायक श्री भगौती चैधरी, पूर्व विधायक डाॅ0 जगदीष चन्द्रा, श्री रमेश मिश्र, श्री आंेकार नाथ सिंह, श्री विजय सक्सेना, श्रीमती शबनम पाण्डेय, सरदार रंजीत सिंह, पूर्व पार्षद श्री रामस्वरूप वर्मा एवं श्री शब्बीर अहमद, ंश्री सुनील वर्मा, डा. डी.के. सिंह, श्रीमती सुशीला शर्मा, श्री मेंहदी हसन ‘बबलू’, श्री ओम प्रकाष पाल, श्री शिवनारायण पाल, श्री मुन्ना लाल, प्रिंसेज फरहाना मालिकी, श्री शिव पाण्डेय, श्री बी0बी0 सिंह, श्री मेराज वली खां ‘समीर’, श्री नरेन्द्र गौतम, श्रीमती बबिता सिंह, श्रीमती प्रेमकला श्रीवास्तव, श्री नन्द किषोर अग्रवाल, श्री दिनेष गिरि, श्री रामपाल यादव, श्री हबीबुरर्हमान सिद्दकी, श्री कन्हैया लाल वर्मा, सुश्री रोमी श्रीवास्तव, श्री रामप्रसाद साहू, श्री महादीन रावत, मो0 रिजवान, श्री गोपाल द्विवेदी, श्री राजकुमार वर्मा, श्री ताज मोहम्मद, श्री असीमुद्दीन, श्री सुजीत श्रीवास्तव, श्री लक्ष्मीनारायण, श्री अरविंद पटेल, श्री लेखराम मौर्य, श्री प्रदीप गौड़, श्री एम0पी0 सिंह, श्री प्रदीप सिंह, श्री राम सिंह यादव, श्री नवीन विक्रम सिंह, श्री माता प्रसाद नेता, श्री साबिर अली, श्री परवेज खान, श्री कमाल याकूब, मो0 अयूब सिद्दीकी सहित सैंकड़ों कांग्रेसजन मौजूद रहे।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Comments (0)

उ0प्र0 उद्योग व्यापार मण्डल ने मायावती का फूॅका पुतला

Posted on 06 September 2012 by admin

ऽ    जिलाधिकारी को सौंपा ज्ञापन
उ0प्र0 उद्योग व्यापार मण्डल की जिला इकाई  ने केन्द्र सरकार द्वारा प्रमोषन में आरक्षण  को लागू करने के लिए संविधान के नियमों में संषोधन किया और बसपा प्रमुख  मायावती की पार्टी के सांसद द्वारा राज्य सभा में नेरष अग्रवाल को गैलरी में जाने से रोका तथा उनसें धींगामुष्ती की उसके विरोध में उ0 प्र0 उद्योग व्यापार मण्डल के  जनपद के जिलाध्यक्ष अब्दुल नफीस ने अपने साथियों के साथ जिलाधिकारी कार्यालय के बाहर मायावती का पुतला फूॅक कर विरोध जताया तथा बाद में जिलाधिकारी का ज्ञापन सौंपा। श्री नफीस ने मीडिया से मुखातिब होते हुए कहा कि उ0 प्र0 की जनता जिसने बसपा प्रमुख की इन्हीं तानाषाही रवैये की वजह से सत्ता से बाहर किया, जिससे हताष बसपा सांसद अवतार सिंह करीम पुरी ने संसद को कलंकित किया यह उनकी विकृति मानसिकता का परिचय देती है। जिसकी मैं ओलोचना करता हॅूॅ जिला प्रवक्त एवं प्रभारी खुर्षीद आलम ने कहा कि सांसद अवतार सिंह ने जिस तरह संसदीय एवं राजनैतिक स्तर वर परिपक्व नेता जिनका कैरियर इस क्षेत्र में लगभग 30 वषों का है ऐसे नता नरेष अग्रवाल के साथ सदन में घींगामुष्ती करना अत्यंत ष्षर्म नाक है। जिलाध्यक्ष गौरव श्रीवास्तव , अमित पाण्डेय तथा राजेष सिंह ने एक साथ बसपा सुप्रिमों की आलोचना की तथा सांसद अवतार सिंह को सदन से बर्खास्त करने की मांग की।  जिलाध्यक्ष अब्दुल नफीस संगठन के प्रवक्ता उवं प्रभारी खुर्षीद आलम, हीरा लाल यादव, नगर अध्यक्ष एवं राजेष जायसवाल, राजकुमार कषौधन, महेष जायसवाल, बेलाल अहमद, अरविन्द जायसवाल सहित सैकड़ों व्यापारियों  की मौजूदगी में जिलाधिारी को ज्ञापन सौंप कर सांसद की सदन से बर्खास्तगी की मांग की एवं मायावती का पुतला फूॅककर रोष व्यक्त किया।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Comments (0)

डूडा अधिकारी द्वारा पत्रावली न उपलब्ध कराने पर जिलाधिकारी से षिकायत

Posted on 06 September 2012 by admin

ऽ    राज्य सूचना आयुक्त ने आठ दिसम्बर दो हजार ग्यारह को दिया था आदेष
थानानगर कोतवाल के निवासी  पल्टू का पुरवा इन्द्र जीत राही  ने डूडा अधिकारी पर आरोप लगाते हुए षिकायती पत्र सौंपा है कि लगभग एक वष बीत जाने के बाद भी सूचना आयंक्त के आदेष को अनदेखा करते हुए डूडाधिकारी अजय ष्षुक्ला ने मान्यवर काषीराम ष्षहरी आवास योजना के तहत निर्मित 1500 आवासों के आवंटन में व्यापक पैमाने पर पर धांधली कह गई जिसके अवलोकानार्थ लगभग 200 पत्रावलियों का उपलब्ध नही करवाया है , इन 200 चिन्हित पत्रावलियों   में डूडाधिकारी द्वारा छेड़-छा़ड़ की आषंका व्यक्त की है।  श्री राही ने  जिलाधिकारी को दिए गये षिकायती पत्र में कहा है  डूडा कार्यालय का बार-बार चक्कर लगाने के बाद भी आज तक मांगी गई पत्रवलियों अवलोकनार्थ नहीं दी जा रही है। ज्ञात हो कि पूर्व में श्री राही ने मा0 काषीराम ष्षहरी गरीब आवास योजना के आबंटन में में घांधली का आरोप लगाया था कि अपात्र लोगों का कालोनियों का आवंटन किया गया है। कालोनियों पर  अपना अधिकार जमाये लगभग 80 प्रतिषत लोग फर्जी राषनकार्ड लगा कर कालोनी हथिया ली है।  तब तत्कालीन जिलाधिकारी पिंकी जोवेल ने कुछ चिन्हित मकानों की जाॅच करवायी थी। जिसमें लगभग 35 मकानों को गलत आवंटन पाया था और जिसे निरस्त करते हुए आदेष दिया था कि इन मकानों को खाली करवाकर पात्र व्यक्तियों को आवास आवंटित करे। परन्तु लगभग एक सील बीत जाने के बाद भी न तो वे आवास खाली हुए और न ही पात्र व्यक्तियों का आवास उपलब्ध करवाये गये। गरीब बेचारे आज भी अपनी फाईल लिए डूडा कार्यालय के चक्कर लगाते दिख जायेगे।  जिनकी कोई सुनवाई नहीं है। षिकायती पत्र के माध्यम से जिलाधिकारी से अनुरोध करते हुए श्री राही ने मांग की है कि माननीय राज्य सूचना आयुक्त के आदेष 08 दिसम्बर के अनुपालन को सुनिष्चित कराते हुए न उपलब्ध कराई गई लगीाग 200 पत्रावलियों के अवलोकनार्थ उपलब्ध कराने के लिए विधिक कार्यवाही करे तथा मांग के अनुसार ष्षेष पत्रावलियाॅ ष्षीर्घ उपलब्ध करवाने का आदेष  डूडा अधिकारी को दें।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Comments (0)

Advertise Here

Advertise Here

 

September 2012
M T W T F S S
« Aug   Oct »
 12
3456789
10111213141516
17181920212223
24252627282930
-->









 Type in