Archive | September 8th, 2012

एचडीएफसी बैंक को फोर्ब्स एशिया की प्रतिष्ठित ‘फैब 50’ सूची में जगह दी गयी है

Posted on 08 September 2012 by admin

भारत के दूसरे सबसे बड़े निजी बैंक, एचडीएफसी बैंक को फोर्ब्स एशिया की प्रतिष्ठित ‘फैब 50’ सूची में जगह दी गयी है। इस साल एचडीएफसी बैंक ने इस अभिजात्य सूची में वापसी की है और यह फोर्ब्स एशिया की फैब 50 के 2012 संस्करण में शामिल 11 भारतीय कंपनियों में से एक है। एचडीएफसी बैंक को एशिया की सबसे दमदार कंपनियों की इस सूची में लगातार पाँच वर्षों (2005 से 2010) तक जगह दी गयी थी। इस सूची में भारत का स्थान चीन के बाद दूसरा है। चीन की 23 कंपनियों का नाम शीर्ष 50 कंपनियों की इस सूची में आया है। पिछले साल भारत की केवल 7 कंपनियाँ इस सर्वेक्षण में आ सकी थीं। फोर्ब्स एशिया की फैब 50 में कुल 50 कंपनियों में केवल 2 ही बैंक हैं। दिलचस्प बात यह है कि दोनों ही बैंक भारत से हैं दृ एचडीएफसी बैंक और कोटक महिंद्रा बैंक। इस साल ‘फैब 50’ की सूची उन कंपनियों के दमखम का प्रमाण है जो आर्थिक धीमेपन का सामना करके एशिया, अमेरिका और यूरोप में बढ़ोतरी जारी रख पा रही हैं। फोर्ब्स पत्रिका ने इन शीर्ष 50 कंपनियों के बारे में लिखा है, “एक धीमी पड़ती अर्थव्यवस्था केवल अच्छी चल रही कंपनियों को वास्तव में महान कंपनियों से अलग करके दिखा देती है।” भारत से एचसीएल टेक्नोलॉजीज और टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज ने भी इस सूची में वापस अपनी जगह बनायी है। इस साल भारतीय दवा कंपनी सन फार्मास्युटिकल्स ने इस सूची में पहली बार जगह पायी है। साल 2012 की फैब 50 सूची में शामिल अन्य भारतीय कंपनियाँ हैं दृ एशियन पेंट्स, बजाज ऑटो, भारती एयरटेल, आईटीसी, टाटा मोटर्स और टाइटन इंडस्ट्रीज। ये शीर्ष 50 कंपनियाँ उन 1295 कंपनियों की सूची में शीर्ष पर रही हैं, जिनकी कम-से-कम 3 अरब डॉलर की सालाना आमदनी या बाजार पूँजी (मार्केट कैप) है। आमदनी, मुनाफा, पूँजी पर लाभ (आरओसी), शेयर भाव की चाल और भविष्य के अनुमानों का मूल्यांकन करके फोर्ब्स एशिया की फैब 50 सूची को अंतिम रूप दिया जाता है।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Comments (0)

नहीं मिल रहे हैं प्रमाण-पत्र

Posted on 08 September 2012 by admin

ठाकुरद्वारा- एकल खिडकी पर षुक्रवार को भी हंगामा हुआ। लोगों को दिए जा रहे प्रमाण-पत्र इंटरनेट पर उपलब्ध न होने से संबंधित छात्र परेशान हैं। एकल खिडकी पर षुक्रवार को भी भारी भीड लगी रही। लोग लाइन तोडकर एकल खिडकी के अंदर जाकर अपने प्रमाण-पत्र बनवाते रहे। जिसे लेकर लाइन में लगे लोग हंगामा करते रहें। षुक्रवार को तहसीलदार के सुरक्षा गार्ड भी एकल खिडकी पर दिखाई नहीं दिए। उधर एकल खिडकी से दिए जा रहे प्रमाण पत्र इंटरनेट पर नहीं चढे है। जिससे संबेधित विभागों में विभिन्न कार्यो के लिए आवेदन करने वालो के प्रमाण पत्र चेक नहीं हो पा रहे है। इससे उनके संबंधित कार्य भी रूक गए है। तहसीलदार ने बताया अभी तक 23 अगस्त तक जारी प्रमाण पत्र इंटरनेट पर चढाए गए हैं। करीब सात हजार लोग प्रमाण पत्र बनवा चुके है। उन्होंने बताया षेश प्रमाण पत्र भी शीघ्र इंटरनेट पर फीड करवा दिए जाएंगे।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Comments (0)

Advertise Here

Advertise Here

 

September 2012
M T W T F S S
« Aug   Oct »
 12
3456789
10111213141516
17181920212223
24252627282930
-->









 Type in