Categorized | लखनऊ.

असंवैधानिक बिल का समाजवादी पार्टी पुरजोर तरीके से विरोधी करेगी

Posted on 06 September 2012 by admin

समाजवादी पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता एवं सदस्य विधान परिषद श्री राजेन्द्र चैधरी ने कहा है कि केन्द्र में कांग्रेस ने 5 लाख करोड़ और पिछली बसपा सरकार ने राज्य में 3 लाख करोड़ की लूट की। दोनों ने अपने भ्रष्टाचार से ध्यान हटाने के लिए प्रोन्नति में आरक्षण लागू करनेवाला संविधान संशोधन संसद में पेश किया है। यह अनुचित और सामाजिक न्याय के सिद्धांत के विपरीत है। इस असंवैधानिक बिल का समाजवादी पार्टी पुरजोर तरीके से विरोधी करेगी।
rajendra-chaudhary-spश्री चैधरी आज यहां विधान भवन के सामने धरना स्थल पर सर्वजन हिताय संरक्षण समिति द्वारा विरोध प्रदर्शन के लिए आयोजित राज्य कर्मचारियों की विशाल सभा को मुख्य अतिथि के रूप में संबोधित कर रहे थे। उन्होने कहा प्रोन्नति में आरक्षण से सामाजिक विषमता और असंतोष बढ़ेगा। इससे पिछड़े व सामान्य वर्ग के कर्मचारियों का मनोबल गिरेगा और वे संविधान प्रदत्त समानता के अधिकार से वंचित हो जाएगें। सरकारी सेवाओं में ज्येष्ठता और श्रेष्ठता को दरकिनार करने से गम्भीर परिणाम होगें। प्रशासन तंत्र और सामाजिक सौहार्द इससे नष्ट हो जाएगा।
श्री राजेन्द्र चैधरी ने कहा कि प्रदेश की पिछली बसपा सरकार में लोकतंत्र बंधक बना हुआ था। किसी की आवाज नहीं सुनी जाती थी। समाजवादी पार्टी ने पूरे पांच साल कुशासन के खिलाफ संघर्ष किया। हम विचारधारा से बंधे हैं इसलिए अन्याय और शोषण की खिलाफत के लिए प्रतिबद्ध हैं। समाजवादी पार्टी की सरकार सत्ता के विकेन्द्रीकरण, सामाजिक न्याय, संविधान प्रदत्त अधिकारों की सुरक्षा और विकास के लिए संकल्पित है। श्री मुलायम सिंह यादव के नेतृत्व में मुख्यमंत्री श्री अखिलेश यादव हर हाल में लोकतंात्रिक मूल्यों की बहाली और जनाकांक्षाओं की पूर्ति करने में पीछे नहीं रहेगें।
श्री चैधरी ने कहा बसपा सरकार से हमें तमाम समस्याओं के साथ बदहाल प्रशासनिक मशीनरी मिली है। समाजवादी पार्टी की सरकार को अभी छह महीने हुए हैं फिर भी उसने लोकतंत्र की बहाली के साथ जनता  को राहत देनेवाले तमाम कदम उठाए हैं। गरीब, गांव और दलित-पिछड़े सभी उसके विकास के एजेण्डा में है।
श्री चैधरी ने कहा कि समाजवादी पार्टी दलित विरोधी नहीं है। बसपा की पूर्व मुख्यमंत्री ने कभी दलितों की पीडा नहीं सुनी। लूट और बलात्कार में बसपा के मंत्री/विधायक शामिल थे। गांव के दलितों की उन्हें चिन्ता नहीं। वह आज भी विषमता का शिकार है। श्री मुलायम सिंह यादव ने अपने पिछले कार्यकाल में विधान सभा के मुख्य मार्ग का नाम डा0 अम्बेडकर के नाम पर रखा था। उन्होने व्यंग्य में कहा कि बाबा साहब का नाम लेकर तो सुश्री मायावती ने उनसे बड़ी अपनी मूर्तियां अपने जिन्दा रहते लगवा दी। श्री राजेन्द्र चैधरी ने चेतावनी दी कि प्रोन्नति में आरक्षण की व्यवस्था से प्रशासनतंत्र का मनोबल गिरेगा, इससे सरकारी कामकाज प्रभावित होगा तथा सामाजिक सौहार्द पर चोट लगेगी। यह संविधान विरोधी काम हम नहीं होने देगें। समाजवादी पार्टी जनता के साथ है।
मंच से राष्ट्रीय संयोजक श्री शैलेन्द्र दुबे ने घोषित किया कि समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव प्रो0 रामागोपाल यादव ने सर्वजन हिताय संरक्षण समिति को अपना समर्थन दिया है। उन्होने कहा श्री मुलायम सिंह यादव ने प्रोन्नति में आरक्षण से अपनी असहमति चुनाव घोषणा पत्र में भी व्यक्त की थी और युवा मुख्यमंत्री श्री अखिलेश यादव ने भी इसे माना हैं। उन्होने 18 लाख कर्मचारियेां की ओर से श्री यादव के प्रति आभार व्यक्त किया।
इससे पूर्व श्री राजेन्द्र चैधरी ने आदर्श ग्राम प्रधान एसोसिएशन, उत्तर प्रदेश के धरना स्थल पर अपने संबोधन में कहा कि पिछले पांच साल जनता अपमानित हुई और लूट का बोलबाला रहा। बसपा राज में धरना-प्रदर्शन पर रोक थी। किसी की यहां विधान भवन के सामने  आने की हिम्मत नहीं होती थी। श्री अखिलेश यादव ने विधान भवन के सामने फिर विरोध प्रदर्शन का अधिकार दिया। उन्होने लोकतंत्र को फिर से बहाल किया।
उन्होने कहा कि सरकार जनता की है। गांव प्रधानों की समस्याओं से हमारी सहानुभूति है। जो काम अधूरे हैं, उन्हें पूरा करेगें। सबको सम्मान और अधिकार मिले इसके लिए हम प्रतिबद्ध हैं। गांव के विकास में ग्राम प्रधानों की भूमिका महत्वपूर्ण है और रहेगी। उनकी मांगों पर मुख्यमंत्री जी द्वारा विचार किए जाने का उन्होने आश्वासन दिया।
आदर्श ग्राम प्रधान एसोसिएशन के प्रांतीय अध्यक्ष श्री ज्ञानेन्द्र सिंह ने श्री चैधरी को 17 सूत्री ज्ञापन दिया और श्री चैधरी के आश्वासन पर दारूलशफा में चल रहा धरना समाप्त कर दिया।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.

Advertise Here

Advertise Here

 

September 2026
M T W T F S S
« Sep    
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930  
-->









 Type in