Categorized | लखनऊ.

पार्टी कार्यकर्ताओं को साहित्य उपलब्ध कराकर जनता के बीच जनजागरण का अभियान चलायेगी

Posted on 06 September 2012 by admin

भारतीय जनता पार्टी कोयला घोटाला व असम में हुई हिंसा तथा उसके बाद के हालातों पर पार्टी कार्यकर्ताओं को साहित्य आदि उपलब्ध कराकर जनता के बीच जनजागरण का अभियान चलायेगी। प्रदेश भाजपा अध्यक्ष डा0 लक्ष्मीकांत बाजपेई ने बताया कि पं0 दीनदयाल उपाध्याय जी की जयंती 25 सितम्बर को जनसंघ काल के पार्टी के वरिष्ठत्तम कार्यकर्ताओं तथा 1990 के पूर्व के जिलाध्यक्षों का सम्मान समारोह जिलास्तर पर आयोजित किया जायेगा। साथ ही युवा मोर्चा के 101 कार्यकर्ता जिला केन्द्रो पर रक्तदान करेंगे व महिला मोर्चा की कार्यकर्ता प्रत्येक विधानसभा क्षेत्रों मंे 500 वृक्ष लगाये जाने का कार्य करेंगी।
प्रदेश भाजपा अध्यक्ष डा0 लक्ष्मीकांत बाजपेई ने आज पार्टी के राज्य मुख्यालय पर हुई प्रदेश पदाधिकारियों की बैठक में लिए गये निर्णयों की जानकारी देते हुए कहा कि पार्टी द्वारा चलाये गये सदस्यता अभियान के परिणाम उत्साहवर्धक रहे है। पार्टी द्वार निर्धारित लक्ष्य 20 प्रतिशत से शतप्रतिशत वृद्धि की अधिक सदस्यता हुई और कई जिलों में तो सदस्यता एक सौ बीस प्रतिशत से 300 प्रतिशत से भी अधिक हुई है। उन्होंने कहा कोयला घोटाले, असम हिंसा, खाद एवं बिजली संकट, कानून व्यवस्था, मुस्लिम तुष्टीकरण, लविंग जेहाद जैसे संवेदनशील व आम जन से जुडे मामलो पर जनता में आक्रोश है। निकाय चुनाव के परिणाम और पार्टी के सदस्यता अभियान में लाखों लोगों का पार्टी का सदस्य बनना साबित करता है कि हमारा ग्राफ बढ़ा है और जनता में भाजपा की लोकप्रियता व विश्वसनीयता भी बढ़ी है।
उन्होंने बताया कि पार्टी जिला व क्षेत्र स्तर पर धन संग्रह का अभियान चलाकर कोष एकत्र करेंगी। साथ 1 अक्टूबर से 31 अक्टूबर के मध्य चलने वाले मतदाता वृद्धि अभियान में पार्टी कार्यकर्ताओं को निर्देशित किया गया है कि वे प्रत्येक लोकसभा क्षेत्र में सक्रिय भूमिका का निर्वाहन कर मतदाता वृद्धि अभियान में हिस्सा लेकर लोकसभा चुनावों की तैयारी करें।
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने बताया कि पार्टी ने आमजन की समस्याओं से सीधे जुड़ने के लिए हेल्पलाइन सेवा के टोलफ्री नं0 की शुरूआत करने का फैसला किया है। इस न0 की सहायता से प्रदेश में कोई भी व्यक्ति अपनी समस्या व दिक्कतों को सूचित कर सकता है। हम अपने पार्टी पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं की मदद से आम जन को होने वाली समस्या को हल करने का प्रयास करेंगे।
पार्टी मुख्यालय पर हुई बैठक में पूर्व प्रदेश अध्यक्ष ओम प्रकाश सिंह, प्रदेश महामंत्री संगठन राकेश कुमार, प्रदेश चुनाव अधिकारी एवं प्रदेश उपाध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह, प्रदेश उपाध्यक्ष शिव प्रताप शुक्ला, प्रदेश महामंत्री विध्यवासिनी कुमार, नरेन्द्र सिंह, विनोद पाण्डेय, अमित सिंह ’पंकज’, रामनरेश अग्निहोत्री, प्रदेश मंत्री आशुतोष टण्डन ’गोपाल’, संतोष सिंह, दयाशंकर सिंह, प्रदेश प्रवक्ता सत्यदेव सिंह, विजय बहादुर पाठक, हरद्वार दुबे, राजेन्द्र तिवारी सहित कई अन्य पदाधिकारी भी सम्मिलित हुये।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.

Advertise Here

Advertise Here

 

September 2026
M T W T F S S
« Sep    
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930  
-->









 Type in