Archive | July, 2012

रानी लक्ष्मीबाई पेंशन योजना में बी.पी.एल. परिवारों को भी शामिल किया जायेगा

Posted on 25 July 2012 by admin

बी.पी.एल. सूची में शामिल होने से रह गये वंचित परिवारों को राहत देने के लिए संचालित रानी लक्ष्मीबाई पेंशन योजना में उन बी.पी.एल. परिवारों को भी शामिल किया जायेगा, जिनके सदस्यों को बी.पी.एल. राशन कार्ड, अन्त्योदय योजना तथा विभिन्न पेंशनों जैसे वृद्धावस्था, बेसहारा, विधवा तथा विकलांग पेंशन का लाभ नहीं मिल रहा है। इस फैसले से प्रदेश के 50 प्रतिशत बी.पी.एल. अनुसूचित जाति-जनजाति के परिवार लाभान्वित होंगे। योजना के नये स्वरूप में परिवार की महिला को मुखिया के रूप में शामिल किया जायेगा, जिन परिवारों में महिला मुखिया नहीं हैं वहां पुरूष मुखिया इस योजना के लाभार्थी बनेंगे।
प्रमुख सचिव समाज कल्याण श्री सदाकांत ने यह जानकारी देते हुए बताया कि इस योजना के लिए गरीबी रेखा के सम्बन्ध में औसत पांच सदस्यों के परिवार को आधार मानते हुए प्रदेश के ग्रामीण क्षेत्रों में 19,884 रुपये प्रति परिवार प्रति वर्ष तथा शहरी क्षेत्रों में 25,546 रुपये प्रति परिवार प्रतिवर्ष की अधिकतम् आय सीमा निर्धारित की गयी है। उन्होंने बताया कि इस योजना का लाभ पाने के लिए परिवार की परिभाषा मंे स्वयं/स्त्री/पुत्र/अविवाहित पुत्री/माता/भाई या अन्य कोई सदस्य जो साथ मंे रहता हो तथा एक ही चूल्हे का बना खाना खाता हो, पात्र होंगे। प्रमुख सचिव की ओर से समस्त जिलाधिकारी तथा समस्त जिला समाज कल्याण अधिकारियों को भेजे गये पत्र में निर्देश दिये गये हैं कि योजना के अन्तर्गत चयनित लाभार्थी परिवारों को 400 रुपये प्रति माह की दर से दो छमाही किश्तों में पेंशन की धनराशि उपलब्ध कराई जायेगी। प्रथम छमाही की पेंशन की धनराशि माह अगस्त-सितम्बर 2012 में तथा द्वितीय छमाही पेंशन की धनराशि माह नवम्बर-दिसम्बर 2012 में पे्रषित की जायेगी। श्री सदाकांत ने बताया कि लाभार्थी के द्वारा किसी भी राष्ट्रीयकृत बैंक अथवा क्षेत्रीय ग्रामीण बैंक में खाता खोलकर इसका लाभ लिया जा सकेगा। उन्होंने बताया कि इस योजना के अन्तर्गत  लाभान्वित  परिवारों  को यदि किसी अन्य योजना जैसे
बी.पी.एल. योजना, अन्त्योदय कार्यक्रम अथवा किसी पेंशन योजना से लाभान्वित किया जाता है तो वह इस योजना में स्वतः अपात्र हो जायेंगे और उसका नाम लाभार्थी सूची से हटा दिया जायेगा।
प्रमुख सचिव द्वारा  जिलाधिकारियों   को   निर्देश   दिये गये हैं कि दिनांक 15.01.2010 द्वारा लागू उत्तर प्रदेश मुख्यमंत्री महामाया गरीब आर्थिक मद्द योजना में भी चयन का यही आधार था। उस योजना में चयनित लाभार्थियों की सूची जनपदों में तथा विभागीय वेबसाइट पर भी पूर्व से ही उपलब्ध है। सामान्यतः उन समस्त लाभार्थियों को रानी लक्ष्मीबाई पेंशन योजना के अन्तर्गत अर्ह माना जायेगा, परन्तु नई योजना में सम्मिलित करने से पूर्व उन लाभार्थियों का आगामी 31 जुलाई तक एक बार सत्यापन अवश्य करा लिया जाय तथा जो लाभार्थी कतिपय कारणों से अपात्र हो जायें, उनके कारणों का उल्लेख करते हुए उन्हें सूची से अलग कर दिया जाय। उन्होंने निर्देश दिये हैं कि पात्रता की शर्तों को पूर्ण करने वाले लाभार्थी परिवार यदि किन्हीं कारणों से पूर्व में सम्मिलित होने से रह गये हों अथवा अब पात्रता की शर्तों के आधार पर पात्र हो गये हों, तो उनको भी सूची में सम्मिलित कर लिया जाय।
प्रमुख सचिव ने सूची को अन्तिम रूप देते हुए आगामी 31 अगस्त, तक उसे सार्वजनिक रूप से प्रकाशित करने तथा विभागीय वेबसाइट पर भी अपलोड करने के निर्देश दिये हैं। इस योजना का अनुश्रवण जिलाधिकारी द्वारा किया जायेगा। जिला समाज कल्याण अधिकारी तथा अन्य सहयोगी विभागीय अधिकारियों द्वारा इस योजना का प्रभावी क्रियान्वयन सुनिश्चित किया जायेगा। लाभार्थियों के सम्बन्ध में जिलाधिकारियों द्वारा लिया गया निर्णय अन्तिम होगा।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Comments (0)

अरबी-फारसी मदरसों के समुचित उन्नयन एवं विकास हेतु अरबी-फारसी मदरसा विकास निधि संचालित की जा रही है

Posted on 25 July 2012 by admin

अखिलेश यादव के नेतृत्व वाली उत्तर प्रदेश सरकार ने वर्तमान वित्तीय वर्ष में अरबी-फारसी मदरसों को मान्यता एवं अनुदान सूची पर लिए जाने की योजना के तहत कुल 43957ण्83लाख रूपये की व्यवस्था की है। इस धनराशि में से 32908ण्48लाख रूपये इस वित्तीय वर्ष में वेतन के भुगतान पर, 6499ण्35लाख रूपये गत वर्षों के अवशेषों को अदा करने पर तथा 4550 लाख रूपये आलिया स्तर के 100 मदरसों के कर्मचारियों के वेतन भुगतान पर खर्च किये जायेंगे। उल्लेखनीय है की गत वित्तीय वर्ष में इस मद में मात्र 23146ण्44लाख रूपये की व्यवस्था की गयी थी।
अल्पसंख्यक विभाग से प्राप्त जानकारी के अनुसार अनुदानित मदरसों के सेवानिवृत्तध्मृतक कर्मचारियों के पेंशन प्रकरणों के लिए संचालित योजना के तहत इस वर्ष 185 लाख रूपये की व्यवस्था की गयी है। इसी प्रकार अरबी-फारसी मदरसों के समुचित उन्नयन एवं विकास हेतु अरबी-फारसी मदरसा विकास निधि संचालित की जा रही है। इस योजना के तहत अरबी-फारसी मदरसों में चलने वाली पाठ्य पुस्तकों के लेखन में उत्कृष्ट कार्य के लिए पुरस्कार दिया जाता है। साथ ही उच्च आलिया स्तर तक के मदरसों को पुस्तकालयों की स्थापना के लिए अनुदान देना, मदरसों के मेधावी छात्रों को उच्च शिक्षा हासिल करने के लिए आर्थिक सहयोग देना, अच्छी ख्याति वाले मदरसों में मैचिंग बेसिस पर कम्प्यूटर उपलब्ध कराना एवं अरबी-फारसी शिक्षा के विकास से सम्बंधित अन्य कार्य भी इस निधि से कराये जाते हैं। इसकी स्थापना राज्य की एक करोड़ रूपये की संचित निधि से की गयी है।
सरकार द्वारा अनुदानित मदरसों को विद्युत व्यय, जल/भूमिकर, पुस्तक एवं लेखन सामग्री, फर्नीचर, भवन के जीर्णोद्धार जैसे कार्यों हेतु निर्धारित शर्तों एवं मानकों के अनुरूप अनुदान देने की भी एक योजना चलाई जा रही है। इस योजना के लिए वर्तमान वित्तीय वर्ष में 05लाख रूपये की व्यवस्था की गयी है।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Comments (0)

अल्पसंख्यक समुदाय के ऐसे छात्र-छात्राओं की परीक्षा पूर्व कोचिंग योजना

Posted on 25 July 2012 by admin

उत्तर प्रदेश के अल्पसंख्यक कल्याण एवं नगर विकास मंत्री मोहम्मद आज़म खाँ ने अल्पसंख्यक समुदाय के ऐसे छात्र-छात्राओं, जो विभाग द्वारा संचालित मेडिकल/इंजीनियरिंग की परीक्षा पूर्व कोचिंग योजना के तहत प्रवेश लेना चाहते हैं, उनसे अपील की है कि वे शीर्घ-अतिशीर्घ इस योजना का लाभ उठाने के लिए आवेदन पत्र भरकर जमा कर दें। उन्होंने कहा कि यदि अभ्यर्थियों को नये आवेदन पत्र नहीं मिलते हैं, तो वे पुराने आवेदन पत्र पर ही आवेदन कर सकते हैं। यदि उन्हें पुराने आवेदन पत्र का प्रारूप नहीं मिल पाता है तो वे कोचिंग में प्रवेश लेने के लिए प्रार्थना पत्र दे सकते हैं, क्योंकि ऐसे प्रार्थना पत्रों पर भी विचार किया जायेगा।
अल्पसंख्यक कल्याण मंत्री ने कहा कि प्रदेश सरकार द्वारा अल्पसंख्यकों में शिक्षा को प्रोत्साहित करने एवं उन्हें रोजगापरक बनाने के लिए कई योजनाएं चलाई जा रही हैं। उन्होंने अल्पसंख्यक समुदाय लोगों से अपील की है कि वे इन योजनाओं का भरपूर फायदा उठायें और समाज में आगे बढ़ें।
मेडिकल/इंजीनिरिंग पूर्व कोचिंग योजना के बारे मंे और अधिक जानकारी हासिल करने के लिए इच्छुक छात्र-छात्राएं जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी अथवा लखनऊ स्थित अल्पसंख्यक कल्याण निदेशालय से संपर्क कर सकते हैं।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Comments (0)

बरेली में हुये फसाद की कड़े शब्दों मंे निन्दा की

Posted on 25 July 2012 by admin

उत्तर प्रदेश के अल्पसंख्यक कल्याण एवं नगर विकास मंत्री मो0 आजम खाँ ने बरेली में हुये फसाद की कड़े शब्दों मंे निन्दा की है। उन्होंने कहा कि इस प्रकार के उपद्रव व फसाद देश के लिए कलंक है और इससे न केवल आपसी भाई चारे व सामाजिक एकता के बंधनों को आघात पहुंचता है, बल्कि शरारती तत्वों द्वारा समाज में वैमनस्व की भावना भड़काने का कुत्सित प्रयास किया जाता है। इस प्रकार की घटनाओं एवं इनको उकसाने वाले लोगों की जितने कड़े शब्दों में निन्दा की जाये वह कम है।
श्री खाँ ने बरेली के लोगों से अपील की है कि वे शरारती तत्वों के बहकावे में न आयें और आपसी भाई-चारे व सामाजिक ंसमरसता की भावना को बनाये रखे और इसे और अधिक बलवती बनायें। उन्होंने कहा कि प्रदेश व देश की तरक्की तभी मुमकिन है जब हम सभी धर्मों के लोग आपस में मिल-जुल कर प्रदेश व देश की तरक्की के लिए एक-जुट होकर कार्य करें। उन्होंने कहा कि सभी धर्मों के मानने वालों का हमेशा यह प्रयास होना चाहिए कि वे साम्प्रदायिक सौहार्द को बनाये रखें तथा शरारती एवं उपद्रवी लोगांे से सावधान रहें। उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय एकता एवं साम्प्रदायिक सौहार्द को बनाये रखने के लिए यह जरूरी है कि सभी धर्मांे के लोग धार्मिक सहिष्णुता को बनाये रखें।
अल्पसंख्यक कल्याण मंत्री ने यह भी चेतावनी दी है कि यदि उपद्रवी एवं शरारती तत्व बरेली में अपनी हरकतों से बाज नहीं आयेंगे तो विवश होकर राज्य सरकार को कड़े कदम उठाने पड़ेंगे और उनके खिलाफ कठोरतम कार्रवाई की जायेगी। उन्होंने कहा कि प्रदेश में मौजूदा सरकार साम्प्रदायिक सौहार्द को बनाये रखने के लिए कटिबद्ध है और इस सौहार्द को बिगाड़ने वाले लोगों को किसी भी प्रकार से बख़्शा नहीं जायेगा। उन्हांेने बरेली के लोगों से पुरजोर अपील की है कि वे अमन-ओ-अमान बनाये रखें और इस परीक्षा की घड़ी में अपना धैर्य न खोयें।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Comments (0)

प्रधानमंत्री ने आश्वासन एवं भरोसा दिलाया

Posted on 25 July 2012 by admin

स्कूटर इंडिया लिमिटेड के भविष्य पर अंतिम निर्णय लेने के लिए आगामी 27जुलाई को बी.आर.सी.एस.ई. के चेयरमैन श्री नितिन सेन गुप्ता, स्कूटर इंडिया के सीएमडी और ज्वाइंट सेक्रेट्री के बीच उद्योग मंत्रालय में बैठक होनी है। इस सिलसिले में आज अ0भा0 कंाग्रेस कमेटी के महासचिव एवं प्रभारी उ0प्र0 श्री दिग्विजय सिंह तथा प्रदेश कंाग्रेस अध्यक्ष डाॅ0 रीता बहुगुणा जोशी, स्कूटर इंडिया इम्पलाई यूनियन(इण्टक) के महामंत्री श्री के0के0 पाण्डेय व स्टाफ एसोसिएशन के महामंत्री श्री ओ0पी0 पाण्डेय के साथ सार्वजनिक प्रतिष्ठान स्कूटर इंडिया लिमिटेड को बचाने के लिए प्रधानमंत्री डाॅ0 मनमोहन सिंह जी से मिले।
प्रदेश कंाग्रेस अध्यक्ष डाॅ0 रीता बहुगुणा जोशी ने प्रधानमंत्री को स्कूटर इण्डिया के वर्तमान हालात से अवगत कराया। उन्होने बताया कि कम्पनी वेतन सहित सारा भुगतान स्वयं वहन कर रही है तथा सरकार से कोई धन नहीं ले रही है। डाॅ0 जोशी ने बताया कि यह कम्पनी तिपहिया बनाने वाली देश की एक मात्र सार्वजनिक क्षेत्र की कम्पनी है। उन्होने बताया कि पूर्व प्रधानमंत्री स्व0 इन्दिरा गांधी जी ने इस कम्पनी की स्थापना की थी।
उन्होने यह भी बताया कि कम्पनी में तिपहिया वाहन का उत्पादन वर्ष 2009-10 में लगभग 12हजार था जो कि बढ़कर लगभग 17हजार 512 हो गया है। उन्होने बताया कि कम्पनी के पास भूसम्पत्ति काफी मात्रा में है जिससे निजी क्षेत्र के लोगों की निगाहें इस पर गड़ी हुई हैं। डाॅ0 जोशी ने पुरजोर सिफारिश की कि सरकार इस कम्पनी को बचा ले, क्योंकि कम्पनी मुनाफे में आने की क्षमता रखती है। इसके साथ ही यह भी निवेदन किया कि कर्मचारियों की सेवानिवृत्ति की आयु 58वर्ष से बढ़ाकर 60वर्ष कर दिया जाय ताकि अनुभवी कर्मचारियों का लाभ कम्पनी को मिले और वह इसे पुनर्जीवित कर सकें।
प्रतिनिधिमंडल ने प्रधानमंत्री से मांग की, कि चूंकि यह कम्पनी आटोमोबाइल क्षेत्र की कम्पनी है और इसमें लिम्ब सेंटर एवं आयल सेक्टर के सी.एम.डी. भेजे जाते हैं इसलिए कम्पनी में आटोमोबाइल क्षेत्र के प्रबंधन को ही भेजा जाय तथा मैनेजमेंट में गंभीर फेरबदल करके आटोमोबाइल क्षेत्र के अधिकारियों को नियुक्त किया जाय।
इस सम्बन्ध में प्रधानमंत्री से मिलकर स्कूटर इंडिया लि0 इम्प्लाईज यूनियन(इण्टक) के महामंत्री श्री के.के. पाण्डेय ने कर्मचारियों से सम्बन्धित मुद्दे को लेकर एक ज्ञापन सौंपा, जिस पर प्रधानमंत्री ने आश्वासन एवं भरोसा दिलाते हुए कम्पनी केा सार्वजनिक क्षेत्र में ही चलाने का आश्वासन दिया तथा कर्मचारी हितों की रक्षा का भी आश्वासन दिया।
डाॅ0 जोशी ने बताया कि प्रतिनिधिमंडल की बातों को प्रधानमंत्री जी ने गंभीरतापूर्वक सुना तथा उचित निर्णय लेने का आश्वासन दिया।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Comments (0)

प्रदेश को साम्प्रदायिकता के आग मे झोंकने तथा अराजक स्थिति में ले जाने का आरोप लगाया

Posted on 24 July 2012 by admin

भारतीय जनता पार्टी ने उ0प्र0 सरकार पर प्रदेश को साम्प्रदायिकता के आग मे झोंकने तथा अराजक स्थिति में ले जाने का आरोप लगाया है। भाजपा प्रदेश के वरिष्ठ प्रवक्ता सत्यदेव सिंह ने आज यहा प्रेस के लोगों से चर्चा मे कहा कि चार माह का कार्यकाल सपा के प्रदेश सरकार का पूरा होने जा रहा है। पूरे प्रदेश में सपा के कार्यकर्ताओं एवं समर्थको द्वारा आतंक फैलाया जा रहा है। ठेके, खनन अथवा किसी सरकारी धन से बनने वाली योजनाओं पर छापेमारी की जा रही है। बिजली उत्पादन और उपलब्धता की कमी के कारण प्रदेश के लगभग सभी शहरों में सड़क जाम, धरना प्रर्दशन हो रहा है।
भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता श्री सिंह ने कहा कि थानों मे महिलाओं का उत्पीड़न और बलात्कार की घटनाएॅ प्रत्येक दिन और बहुत ही गंदे तरीकें से घटित हो रही है। हालिया घटनाओं में सीतापुर में पिसांवा, लखनऊ मे माल, कुशीनगर में खड्डा थानों पर महिलाओं का शरीरिक उत्पीड़न व बलात्कार की घटनाएं कुछ उदाहरण मात्र है। यह किसी भी सरकार के लिए घोर शर्मनाक और निन्दनीय कृत्य है परन्तु सरकार धृष्टराष्ट्र की भूमिका में है। अब प्रदेश एक बार फिर साम्प्रदायिकता के तनाव मे है और स्थिति विस्फोटक हो रही है। मुरादाबाद, कोसीकलां, बहराइच और अब बरेली मे साम्प्रदायिक घटनाओं ने प्रदेश के अमन-चैन को बिगाड़ दिया है। वोट के खातिर प्रदेश के आम आदमियों की सुरक्षा एवं उसके रोजगार पर हो रहे हमले मे शासन व प्रशासन मौन है और पूरी तरह लुंज-पुंज है।
भाजपा प्रवक्ता ने कहा कि मुख्यमंत्री जी एकदम लाचार दिखाई दे रहे है और मंत्रिमण्डल के क्षत्रप मनमानी पर उतारू है। यह तस्वीर उत्तर प्रदेश की है जहाॅ युवा मुख्यमंत्री की घोषणओं से जो भी विश्वास जगा था वह अब निराशा में बदल गया है। युवा वर्ग एवं छात्र बेरोजगारी भत्ता , टैबलेट व लैपटाप को लेकर असमंजस की अवस्था में है। और यह मात्र चुनावी हथकण्डा बन कर रह गया है।
श्री सिंह ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी प्रदेश की हालात पर मूक दर्शक रहने वाली नही है। भाजपा कानून व्यवस्था तथा आम आदमी की समस्याओं को लेकर जनता के बीच अभियान छेड़ेगी।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Comments (0)

दलित महापुरूषों के नाम पर बसपा ने जितना अनर्थ किया है उससे तो इन महापुरूषों की आत्मा भी चित्कार कर उठी होगी

Posted on 24 July 2012 by admin

समाजवादी पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता राजेन्द्र चैधरी ने बसपा की पूर्व मुख्यमंत्री के  बयान पर तीखी प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुये कहा है कि दलित महापुरूषों के नाम पर बसपा ने जितना अनर्थ किया है उससे तो इन महापुरूषों की आत्मा भी चित्कार कर उठी होगी। जबकि समाजवादी सरकार संतों, समाज सुधारको एवं महापुरूषों का सम्मान करती है। तभी तो मुख्यमंत्री श्री अखिलेश यादव ने इनके सपनो को पूरा करने के लिये ही अपने बजट के जरिये गरीबों, दलितों, अल्पसख्यकों एवं समाज के कमजोर वर्गो के उत्थान के लिये भारी धन की व्यवस्था की है।
बसपा की पूर्व सरकार ने महापुरूषों के सपनो को कुचलने का जो महापाप किया है उसी का परिणाम है कि बसपा को करारी पराजय का सामना करना पड़ा। पूर्व मुख्यमंत्री का कथन नितांत भ्रमक एवं दुष्प्रचार से प्रेरित है। सच्चाई तो यह है कि बसपा ने कभी भी महापुरूषों का सम्मान नहीं किया है। अपनी मनमानी के कारण पूर्व मुख्यमंत्री ने लोकतंत्र के इतिहास को ही कलंकित किया है। लोकतंत्र में सनक अथवा मनमानी के लिए कोई स्थान नहीं होता है।
यह भी घोर अनर्थ था कि महापुरूषों की आड़ में कमीशनखोरी और भ्रष्टाचार का रास्ता ढूंढकर पूर्व मुख्यमंत्री ने सत्ता का दुरूपयोग किया था। उन्होने समाज सुधारको के समकक्ष जिन्दा रहते अपनी प्रतिमा लगाकर इन महापुरूषों को अपमानित भी किया। उन्होंने समतामूलक समाज बनाने के नाम पर ठगी का कार्य-व्यापार चलाकर  महापुरूषों के मिषन को धोखा दिया है। इससे दलितो का बहुत अहित हुआ है।
समाजवादी मुख्यमंत्री श्री अखिलेश यादव द्वारा आठ जनपदो के नामों को बदलकर सही निर्णय किया गया है। समाजवादी सरकार का निर्णय जन साधारण के पक्ष में किया है। उन्होने लोकतांत्रिक व्यवस्था को मजबूती प्रदान कर इतिहास के साथ न्याय किया है। बसपा के अलोकतंात्रिक एवं जनविरोधी निर्णयों को बदलकर समाजवादी मुख्यमंत्री श्री अखिलेश यादव जनहित में कार्य कर रहे हैं।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Comments (0)

नवसृजित जनपद का नाम बदलकर अमेठी करने पर युवा मुख्यमंत्री को दी बधाई

Posted on 24 July 2012 by admin

सुलतानपुर जिले की तीन तहसीलें अमेठी, मुसाफिरखाना व गौरीगंज तथा रायबरेली की दो तहसीलें सलोन व तिलाई काटकर मायावती द्वारा बनाये गये नये जिले छत्रपति साहू जी महराज नगर का नाम मंित्रमण्डल की बैठक में बदलकर अमेठी कर दिए जाने से जिले के कांग्रेसियों ने बधाई दी है। नवसृजित जनपद का नाम छत्रपति साहू जी महराज नगर से अमेठी कर देने पर कांग्रेसी नेता डा0 मुकेष तिवारी ने कहा कि विष्व में अमेठी की एक पहचान है, देष के सबसे बड़े राजनैतिक घराने के लोग स्व0 संजय गाॅधी, स्व0 राजीव गाॅधी, सोनिया गाॅधी अब  कांग्रेस के युवराज राहुल गाॅधी अमेठी से ही सांसद हैं। स्व0 राजीव गाॅधी यहीं से सांसद के साथ ही भारत के प्रधानमंत्री थे। छत्रपतिसाहू जी महराष्ट्र के एक पूज्यनीय ष्षख्षियत थे। जनपद का नाम उनके नाम पर रखने पर लोग उनका पूरा नाम नहीं ले पाते थे, जिससे उनका भी अपमान होता था। अमेठी के नाम पा नवसृजित जनपद का नाम कर देने से युवा मुख्यमंत्री ने कांगे्रसियों के साथ ही साथ सुलतानपुर एवं नवसृजित जिले का सम्मान बढ़ाया हैं इसके लिए वे बधाई के पात्र हैं। डा0 मुकेष तिवारी युवा कांग्रेसी नेता के साथ ही समाज सेवी भी हैं। अमेठी नाम से जनपद का नामकरण हो जाने से कांग्रेसियों में जष्न का माहौल हैं। कांग्रेसियों ने बताया कि अमेठी की प्रतिष्ठा पुनः बहाल करवाने के लिए युवा मुख्यमंत्री अखिलेष यादव बधाई के पात्र हैं।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Comments (0)

तनाव भरा चुनाव

Posted on 24 July 2012 by admin

सब सुख रहे तुम्हारी सरना तुम रक्षक प्रभु काहॅू का डरना - संकटमोचन नाम तुम्हारा श्री हनुमान चालीसा की यह प्रसिद्ध चैपाई देश-विदेश में रह रहे सभी हिन्दू भली-भांती जानते है भाव से गाते है और सुख पाते है। लगभग 8 वर्ष से यूपीए सरकार का हर मंत्री सांसद जानता रहा कि जैसे अध्यात्मिक जगत में श्री हनुमान जी संकटमोचन कहलाते है। वैसे ही यहां यूपीए-2 की दिनों दिन अपनी प्रतिष्ठा गवांती संयुक्त प्रगतीहिन गठबंधन की सरकार पर आया हर संकट प्रणव दादा ही  निपटाते रहे ऐसा ही होता भी रहा है अभी तक परन्तु अब उनकी भूमिका बदली है वह तो 5 वर्ष तक महामहिम राष्ट्रपति कहलायेंगे परन्तु  उनके बिना 5 दिन भी कांग्रेस संकटो से नही बच पाई।
राजनीति के माहिर खिलाड़ी राकांप के प्रमुख शरदपवार ने महामहिम राष्ट्रपति के चुनाव में कांग्रेस की जीत का मजा किरकिरा कर दिया । चुनाव के अंतिम समय ऐसी गेंदबाजी की कि दिल्ली से लेकर महाराष्ट्र तक में कांग्रेस हाथ ऊपर उठाए रक्षात्मक मुद्रा में नजर आ रही है। नवनिर्वाचित महामहिम राष्ट्रपति प्रणव दादा का 25 जुलाई को शपथ ग्रहण समारोह होना है। व्यक्तिगत रूप से प्रणव दादा उनका पूरा परिवार खुशी मना रहा है मनानी भी चाहिए। परन्तु कांग्रेस के लिए यह खुशी मनाने के साथ-साथ सावधानी बरतने जैसा साबित हो रहा है। सभी जानते है राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी का गठन श्रीमती सोनिया गांधी के विदेश मूल के मुद्दे पर ही हुआ था। मशहूर कहावत है राजनीती के बारे में यहां कोई स्थाई दोस्त या दुश्मन नही हुआ करता। वही हुआ भी भाजपा-शिवसेना गठजोड़ का मुकाबला करने मे कांग्रेस और राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी दोनो ही असहाय पड़ रही थी तभी दोनो साथ-साथ आये और परिणाम स्वरूप महाराष्ट्र मे सत्तारूढ दल बने। शरद पवार का कहना है वो पावरफूल है उनके तथा उनके साथियों के साथ बराबर का व्यवहार नही किया जा रहा है। शरद पवार ने भी ठान लिया है कि वे साबित कर देंगे कि वे कोई सर्कस के शेर नही है। उधर राष्ट्रपति चुनाव के लिए देशभर मे मतदान चल रहा था इधर  श्रीमती सोनिया गाॅधी और प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह पवार साहब से बात कर रहे थे। उनसे मिलने का समय तय  किया जा रहा था। सोनिया-पवार मुलाकात हुई परन्तु बेनतीजा सी रही। इसी क्रम मे महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री को दिल्ली आने का अपना कार्यक्रम भी रद्द करना पड़ा। यानि तनाव -तनाव-तनाव- आनन-फानन भरा रहा कांग्रेस के लिए यह समय। अब राजनीती के उठा-पठक में दरअसल शरद पवार और उनका दल अपनी राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी को हाशिये पर धकेले जाने का कोई पूर्वानुमान नही लगा पाया। मुलायम सिंह के कारण ममता बनर्जी को तथाकथित कोने में धकेले जाने के बाद कांग्रेस अब अन्य के भी होश ठिकाने लगाने में लग गई । यह स्वाभाविक भी था उठा-पठक की माहीर कांगे्रस समय-समय पर उठक-बैठक करती भी है और आय से अधिक की सम्पत्ति रखने वाले नेताओं को कराती भी है। करती तब है जब कोई बड़ा चुनाव जीतवाना होता है। बताते चले आज से लगभग पाॅच साल पहले जब ठीक ऐसा ही माहौल था राष्ट्रपति चुनाव को लेकर तब श्रीमती सोनिया गांॅधी ने उत्तर प्रदेश की अब तत्कालिन मुख्यमंत्री मायावती से स्वयं उनके आवास पर भेंट की और अपनी प्रत्याशी वर्तमान महामहिम प्रतिभा देवी पाटिल के लिए समर्थन मांगा। तब मायावती जी जो मोल भाव की माहिर है ने श्रीमती गाॅधी से पहले ताज कॅारिडोर की जाॅच जो महामहिम टी0 वी0 राजेश्वर की अनुमति के लिए पड़ी थी उसको समाप्त कराने का सौदा किया साथ ही साथ आय से अधिक की सम्पत्ति की जाॅच की आॅच को भी ठण्डे बस्ते में डालने का भरोसा लिया। पहले सौदा मंजूर होगा तब समर्थन का ऐलान होगा। वैसा ही हुआ तत्कालिन महामहिम ने मायावती जी के खिलाफ लम्बित जाॅच जिसकी सस्तुंति उस समय के मुख्यमंत्री मुलायम सिंह जी ने स्वयं की थी को अपर्याप्त मानते हुए खारिज कर दिया। ठीक अगले दिन वादे के अनुसार मायावती जी ने राष्ट्रपति चुनाव में कांग्रेस प्रत्याशी प्रतिभा पाटिल के समर्थन का ऐलान किया। उसके बाद तो मानो भ्रष्टाचार के सारे रिर्काड़ मायावती जी तोड़ते चली गई । पूरे पाॅच सालों तक लाखों-करोड़ांे रूपयो के भ्रष्टाचार के आरोंपो का सामना मायावती जी को करना पड़ा। देश का कभी उत्तम प्रदेश कहे जाने वाला उत्तर प्रदेश तबाही के कागार पर पहुॅच गया। इस बार भी कांग्रेस ने आय से अधिक की सम्पत्ति की जाॅच जो मा0 सर्वोच्चय न्यायलय मे लम्बित थी को लचर पैरवी के कारण खारिज करने की स्थिति तक पहुॅचाया और बदले में बहन जी का समर्थन पाया। देश के सामने जीत के लिए भ्रष्टाचार को फलने-फूलने देने की बैठके जारी है। अब महाराष्ट्र मंे दो घोटालों के उद्देश्य परक खुलासे से शरद पवार के मन में कोने में धकेले जाने का ख्याल क्यों आया है ? क्या कांग्रेस को खुद को कोने में धकेले जाने का अहसास हुआ है? क्या उसका चेहरा शर्म से लाल हुआ है कि उसने एक हथियारों के सौदागर को रक्षा सौदे की फाइलें दिखा दी ? इन विचित्र घटनाओं का महत्वपूर्ण पहलू यह है कि सरकार ने लोकतंत्र व सभ्य शासन की घुरी यानी शर्म हया से पूरी तरह पल्ला झाड़ लिया है। सी0 बी0 आई0  के सम्पूर्ण क्षय पर सरकार को जरा भी शर्म नही आती। यह इस बात से सिद्ध हो जाता है कि पवार के विद्रोह की खबर आने के बाद ट्विटर पर अनेक टिप्पणीयाॅ आई जिसमें सम्भावना जाताई गई है कि अब राकांपा नेता  के दरवाजे पर सी0 बी0 आई0 दस्तक देने ही वाली है। राष्ट्रपति चुनाव की शपथ तो 25 जुलाई को होनी है लेकिन एफ0डी0आई0 का विरोध करने की शपथ मुलायम सिंह ने पहले ही खा ली। मुलायम सिंह के इस निर्णय से आर्थिक सुधारो की गति तेज करने की केन्द्र सरकार की तैयारियों को करारा झटका लगा है। सप्रंग सरकार समाज वादी पार्टी के समर्थन से कुछ आर्थिक उड़ान भरने की सोच ही रही थी उसमें सपा ने विरोध कर उसकी हवा निकाल दी। वह एफ0डी0आई0 के विरोध में उतर आयी है। जब राहुल गाॅधी की नई भूमिका को लेकर कांग्रेसी उत्साहित दिख रहे थे ऐन वक्त पर मुलायम सिंह ने विरोध का दाॅव चल दिया। सपा प्रमुख के इस बयान को शरद पवार, ममता व मुलायम के बीच बन रहे गठजोड़ से जोड़कर भी देखा जा रहा है। प्रधानमंत्री को लिखे उनके पत्र की टाईमिंग भी महत्वपूर्ण है। राष्ट्रपति चुनाव में समर्थन की कीमत केन्द्र की थैली खुलवाकर वसूल चुके  सपा प्रमुख ने फिर पैतरा बदल दिया है। उल्लेखनीय है कि मुलायम सिंह जी ने वाम मोर्चे और जद एस के साथ मिलकर प्रधानमंत्री को पत्र लिखा है जिसमें रिटेल में एफ0डी0आई0 को मंजूरी न देने का आग्रह किया गया है। पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी भी इसके खिलाफ है । वह पहले ही इसके विरोध मे अपनी आवाज बुलंद कर चुकी है। सपा ने समर्थन के ऐवज में खुब हाथ साफ किया जैसे 60 हजार करोड़ का विशेष पैकेज प्रदेश के इतिहास में केन्द्र से मिलने वाला सबसे बड़ा पैकेज। वर्षो से लम्बित सरयू नहर परियोजना के लिए अलग से धन राशी। सरयू घाघरा नहर परियोजना को राष्ट्रीय परियोजना घोषित कराना बुंदेलखण्ड के लिए लगभग 2 हजार करोड़ का अलग से पैकेज देने का वादा जो जल्द ही मंजूर हो जाएगा। चैकाने वाली बात यह है कि प्रदेश सरकार ने केन्द्र योजना आयोग को 51 हजार करोड़ का प्रस्ताव दिया था बाद मे इसे बढ़ाकर 56 हजार करोड़ किया गया मिला 1 हजार करोड़ और बढ़ा कर यानि 57 हजार करोड़। प्रणव दादा के खिलाफ चुनाव लड़े पी0ए0 संगमा ने अपनी हार को स्वीकारते हुए प्रणव मुखर्जी को बधाई दी। संगमा का आरोप है कि चुनाव प्रक्रिया अत्यंत भेदभाव पूर्ण थी और गैर सप्रंग राज्यों से समर्थन जुटाने के लिए पैकेज , प्रलोभनों और धमकियों का इस्तेमाल किया गया। नतीजे आने के बाद सवांददाता सम्मेलन में राष्ट्रपति चुनाव के लिए चुनाव आचार संहिता तैयान करने की मांग की है। गैर सप्रंग राज्यों को आर्थिक पैकेज के जरिए लुभाने के मसले को भी उन्होंने जोर-जोर से उठाया। जहाॅ हर संकट को हल करने में माहिर प्रणव मुखर्जी के विकल्प की तालाश कांग्रेस के लिए आसान नही होगी कही लोकप्रियता के मामले में डा0 राजेन्द्र प्रसाद, एस0 राधाकृष्णन और ए.पी.जे. अब्दुल कलाम जैसे राष्ट्रपतियों की राह पर आगे बढ़ने की चुनौती प्रणव दादा के सामने भी होगी।

नरेन्द्र सिंह राणा
मो0-09415013300
लेखक उ0 प्र0 भाजपा के मीडिया प्रभारी है।
———————-
सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Comments (0)

अस्पताल को मेडिकल विश्वविद्यालय के रूप में विकसित किया जायेगा

Posted on 24 July 2012 by admin

गे्रटर नोएडा में निर्माणाधीन मल्टी सुपर स्पेशियलिटी अस्पताल को मेडिकल विश्वविद्यालय के रूप में विकसित किया जायेगा, जहां पर चिकित्सा शिक्षा के एमबीबीएस, एमडी, एमएस, एमसीएच, डीएनबी, पीएच0डी, एम0फिल आदि व अन्य समस्त सम्बन्धित पैरामेडिकल पाठ्यक्रमों के शिक्षण कार्यक्रम चलाये जायेंगे। विश्वविद्यालय के निर्माण कार्य के लिए इसके पास स्थित गौतमबुद्ध विश्वविद्यालय की 25 एकड़ भूमि को भी इस प्रयोजन हेतु शामिल किया जायेगा।
नोएडा स्थित मल्टी सुपर स्पेशियलिटी संस्थान को पोस्ट ग्रेजुएट सुपर स्पेशियलिटी बच्चों के चिकित्सालय एवं शैक्षणिक संस्थानों के रूप में विकसित किया जायेगा। जहां पर बच्चों के चिकित्सा संबंधित एम0डी0, एम0एस0 डी0एम0/एम0सीएच0/ डीएनबी/पीएचडी, एम0फिल तथा अन्य संबंधित पैरामेडिकल पाठ्यक्रमों के शिक्षण कार्यक्रम चलाये जायेंगे। यह संस्थान वित्तीय एवं प्रशासनिक रूप से स्वतंत्र इकाई होगा, परन्तु शैक्षणिक रूप से ग्रेटर नोएडा स्थित प्रस्तावित मेडिकल विश्वविद्यालय से सम्बद्ध रहेगा। उन्हांेने निर्देश दिये कि इसको स्वतंत्र इकाई के रूप में स्थापित करने के लिए एस0जी0पी0जी0आई0 लखनऊ की तर्ज पर प्रशासनिक व्यवस्था बनाने हेतु अग्रेतर कार्यवाही की जाए।
प्रदेश के मुख्य सचिव श्री जावेद उस्मानी ने अवस्थापना एवं औद्योगिक विकास आयुक्त एवं प्रमुख सचिव चिकित्सा शिक्षा सहित सम्बन्धित अधिकारियों को यह निर्देश गत दिवस दिये। उन्होंने कहा कि शिक्षण संस्थान की स्थापना के लिए मेडिकल काउंसिल आॅफ इण्डिया के मानकों एवं प्रक्रियाओं के अनुसार कार्यवाही तत्काल प्रारम्भ कर अग्रेतर कार्य योजना के माइल्स्टोन आगामी 06 अगस्त तक प्रस्तुत किये जाए। उन्होंने कहा कि समानान्तर रूप से मेडिकल विश्वविद्यालय स्थापित करने हेतु मंत्रिपरिषद के अनुमोदन तथा तत्पश्चात अधिनियम के प्रख्यापन करने की कार्यवाही चिकित्सा शिक्षा विभाग द्वारा तत्काल सम्पादित करने हेतु कार्य प्रारम्भ कर दिये जाए।
श्री उस्मानी ने कहा है कि नोएडा में वर्तमान में संचालित 100 बेड के जिला अस्पताल के भवन को मल्टी सुपर स्पेशियलिटी अस्पताल मंे समाहित करने तथा जिला अस्पताल को अलग से उपलब्ध लगभग 10 एकड़ भूमि पर स्थापित करने हेतु कार्यवाही तत्काल प्रारम्भ कर दी जाए। उन्होंने कहा कि नोएडा एवं ग्रेटर नोएडा में निर्माणाधीन सुपर स्पेशियलिटी अस्पतालों का निर्माण कार्य स्वीकृत परियोजना के अनुसार नोएडा एवं ग्रेटर नोएडा द्वारा पूर्ण कराया जायेगा।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Comments (0)

Advertise Here

Advertise Here

 

July 2012
M T W T F S S
« Jun   Aug »
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
3031  
-->









 Type in