Archive | October, 2011

भारत सरकार की प्रधानमन्त्री रोजगार सृजन कार्यक्रम के तहत तीन दिवसीय खादी ग्रामोद्योग प्रदर्शनी का शुभारंभ संगीत नाटक अकादमी, गोमती नगर लखनऊ मे

Posted on 08 October 2011 by admin

ऽ    प्रदर्शनी  दिनांक 8 अक्टूबर से 10 अक्टूबर 2011 तक ।
ऽ    प्रदर्शनी में 14 लाभार्थियों ने अपने अपने स्टालों के जरिए उत्पादों का प्रदर्षन किया
ऽ    प्रदर्शनी का उद्घाटन आज 08.10.11 को सायं 4 बजे श्री आर0एस0 पाण्डेय राज्य निदेशक खादी ग्रामोद्योग आयोग, व  श्री अभय सिंह स्टेट बैंक आॅफ ने किया।
ऽ    प्रदर्शनी में प्रतिदिन विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रमों एवं नृत्य प्रतियोगिताओं का आयोजन होेगा।
ऽ    बाल कलाकारों द्वारा सोलो व एकल नृत्य प्रस्तुत किये गए।

kvic-state-director-mr-rs-pandey-lamp-lighting-dsc_0036प्रधानमन्त्री रोजगार सृजन कार्यक्रम PMEGP भारत सरकार की एक महत्वाकांक्षी योजना है। जिसके प्रचार प्रसार एवं विपणन हेतु तीन दिवसीय प्रदर्शनी का आयोजन आज दिनांक 8 अक्टूबर से 10 अक्टूबर 2011 तक वाल्मीकी रंगशाला, संगीत नाटक अकादमी, गोमती नगर लखनऊ में किया गया है।
प्रदर्शनी का पहले दिन का औपचारिक उद्घाटन आज दिनांक 08.10.11 श्री आर0 एस0 पाण्डेय राज्य निदेशक खादी ग्रामोद्योग आयोग, व  श्री अभय सिंह स्टेट बैंक आॅफ इण्डिया के कर कमलों द्वारा किया गया। प्रदर्शनी में जैविक खाद्य पदार्थ, चिकन कारीगरी की साड़ी, लहंगा, पर्दे, चादरों के साथ जैविक खाद्य पदार्थ, अचार, मुरब्बा, सौन्दर्य प्रसाधन की वस्तुएं एवं चाँदी के आभूषण भी बिक्री के लिये उपलब्ध रहंेंगे।
भारत सरकार की प्रधानमन्त्री रोजगार सृजन कार्यक्रम के तहत प्रदर्शनी में निम्नलिखित 14 लाभार्थियों द्वारा स्टाल लगाए गए हैंः- 1. प्रकृति आर्गेनिक फूड्स, 2.आरोन पेपर प्रोडक्ट्स, 3. युवा किसान जैविक खाद इकाई, 4.डा0 पल्लवी नेचुरोकेयर, 5.मोनार्क ग्रुप चिकन वस्त्र व परदे, 6.अर्जुन ग्रामोद्योग सेवा समिति, (अचार सिरका आदि), 7.लक्ष्मी ट्रेडर्स (बैण्डेज), 8.ब्रम्हास्त्र ग्रामोद्योग सेवा सेस्थान (अचार मूरब्बा आदि), 9.सिण्ड्रेला फैषन हाउस, 10.रस्तोगी मैन्युफैक्चरिंग ज्वैलर्स, 11.श्री बालाजी गारमेंट्स उद्योग, 12.ज्योति स्टील अलमारीज इण्डस्ट्रीज, 13.असर्फी आरनामेण्टस व 14.सांई इण्टरप्राइजेज।
प्रदर्शनी में प्रतिदिन विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रमों एवं नृत्य प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। सांस्कृतिक कार्यक्रमों एवं नृत्य प्रतियोगिताओं के तहत रिद्म डिवाइन डांस इन्स्टीट्यूट के बाल कलाकारों द्वारा सोलो व एकल नृत्य प्रस्तुत किये गए।

आम जनता प्रदर्शनी में  मनोरंजन और खरीददारी के साथ प्रधानमन्त्री रोजगार सृजन कार्यक्रम PMEGP के तहत जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।
प्रदर्शनी के दूसरे दिन दिनांक 09.10.11 को श्री जे0एस0 मिश्रा आई0 ए0एस0, (कमिशनर खादी ग्रामोद्योग आयोग भारत सरकार) समारोह में आएगें तथा सभी स्टालों का निरीक्षण करेंगे। इस मौके पर प्रधानमन्त्री रोजगार सृजन कार्यक्रम च्डम्ळच् पर आधारित संगोष्ठी होगी इसके उपरान्त फैशन शो में खादी राउण्ड आयोजित किए जाऐगे। एकल नृत्य, युगल नृत्य एवं समूह नृत्य की प्रतियोगिताएँ व रंगारंग कार्यक्रम भी सम्पन्न होंगे।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
मो0 9415508695
upnewslive.com

Comments (0)

मंहगाई और भ्रष्टाचार के लिए केन्द्र और राज्य सरकार दोनो दोषी हैं

Posted on 07 October 2011 by admin

समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री मुलायम सिंह यादव ने आज यहां कहा कि मंहगाई और भ्रष्टाचार के लिए केन्द्र और राज्य सरकार दोनो दोषी हैं। विधान सभा के आगामी चुनाव में इन मुद्दों पर जनता अपना निर्णय सुनाएगी। समाजवादी पार्टी लगातार पिछले चार सालो से जन समस्याओं को लेकर संघर्ष करती आई है, इसलिए माहौल उसके पक्ष में है। वह बसपा राज के कुशासन से मुक्ति के लिए समाजवादी पार्टी की ओर ही देख रही है। पार्टी कार्यकर्ताओं को जनता के इस भरोसे को कायम रखना होगा।
7-10-a श्री यादव आज पार्टी मुख्यालय में विभिन्न जनपदों से आए पार्टी कार्यकर्ताओं को सम्बोधित कर रहे थे। उन्होने उन्हें सीख दी कि वे आगामी विधान सभा चुनावों को पूरी गम्भीरता से लें। बूथ स्तर तक कमेटियां बनाने में जरा भी कोताही न बरतें। समाजवादी पार्टी के जिलाध्यक्षों और पार्टी उम्मीदवारों को मतदाता सूची की जांच से लेकर बूथ कमेटी के निर्माण पर पूरा ध्यान केंन्द्रित करना चाहिए। इसमें कोई हीलाहवाली बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष ने कहा कि समाजवादी पार्टी की सरकार में प्रदेश ने जितनी प्रगति की थी, बसपा सरकार ने उसे उतनी ही अवगति में पहुॅचा दिया है। किसान सबसे ज्यादा परेशान है। बिजली, पानी, बीज, खाद सभी की किल्लत है। गरीब की कहीं सुनवाई नहीं। दवाई, पढ़ाई सब मंहगी है। खाद्य वस्तुओं के दाम आसमान छू रहे है। मुख्यमंत्री को प्रदेश की बुनियादी समस्याओं की समझ ही नहीं है। प्रशासन बेलगाम है। उन्होने कहा समाजवादी पार्टी की सरकार बनते ही प्रशासन को जवाबदेह बनाया जाएगा और जन सामान्य को राहत देने का काम युद्ध स्तर पर किया जाएगा।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
मो0 9415508695
upnewslive.com

Comments (0)

भारतीय जनता पार्टी के संगठन मंत्री व पूर्व एमएलसी राघव राम मिश्रा का कल रात्रि में निधन

Posted on 07 October 2011 by admin

img_2840भारतीय जनता पार्टी के संगठन मंत्री व पूर्व एमएलसी राघव राम मिश्रा का कल रात्रि में निधन हो गया। उनकी अंत्येष्टि आज भैंसाकुण्ड में की गईं।
प्रदेश प्रवक्ता राजेन्द्र तिवारी ने बताया कि श्री मिश्र राष्ट्रीय स्व्यंसेवक भारतीय जनसंघ व भारतीय जनता पार्टी के पूर्णकालिक कार्यकर्ता थे। मिलनसार व सदा हॅंसमुख स्वभाव के धनी श्री मिश्र इंटर कालेज में प्रधानाचार्य थे लेकिन राष्ट्रीय कार्यो में अपनी महती भूमिका निभाने के लिए उक्त नौकरी का परित्याग कर दिया। सन् 1977 में आप गोला गोकर्णनाथ से जनता पार्टी के टिक्ट पर विधायक चुने गए। सन् 1992 में आप विधानसभा कोटे से एमएलसी चुने गए। पुनः 2002 में विशेष प्रतिभा के धनी श्री राघवराम मिश्र राज्यपाल द्वारा विधानसभा में मनोनीत किए गए।
श्री तिवारी ने बताया कि श्री मिश्र के आकस्मिक निधन पर भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष कलराज मिश्र ने कहा कि राघवराम मिश्र जी का निधन पार्टी की अपूर्णनीय क्षति है। इस मौके पर प्रदेश अध्यक्ष सूर्य प्रताप शाही ने कहा कि संसदीय विधा के ज्ञाता श्री राघवराम मिश्र जी नए विधायकों के सदैव मार्गदर्शक रहे। धैयपूर्वक संसदीय संचालन की पे्ररणा उनसे प्राप्त होती रही।
भाजपा प्रवक्ता राजेन्द्र तिवारी ने बताया कि श्री मिश्र का पार्थिव शरीर आज भाजपा के प्रदेश मुख्यालय पर लाया गया तथा सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने श्री मिश्र के पार्थिक शरीर पर पुष्पांजलि अर्पित किए।
इस अवसर पर अपने श्रंद्धासुमन अर्पित करते हुए भाजपा के वरिष्ठ नेता एवं उ0प्र0 सरकार के पूर्व मंत्री लालजी टण्डन ने कहा कि राघवराम मिश्र का निधन मेरी व्यक्तिगत क्षति है। इस अवसर पर श्रंद्धाजलि देने वालों में प्रदेश उपाध्यक्ष शिवप्रताप शुक्ल एवं रामपति शास्त्री, प्रदेश महामंत्री विन्ध्यवासिनी कुमार, डा0 महेन्द्र नाथ पाण्डेय, नरेन्द्र सिंह, प्रदेश मंत्री आशुतोश टण्डन, प्रवक्ता राजेन्द्र तिवारी, विजय बहादुर पाठक, प्रदेश मीडिया प्रभारी नरेन्द सिंह राणा, पंचायत प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष लल्लन तिवारी, प्रदेश के पार्टी के विभिन्न मोर्चे व प्रकोष्ठों के प्रभारी अशोक तिवारी, सह कार्यालय प्रभारी चै0 लक्ष्मण ंिसह, विधायक सुरेश तिवारी, विद्यासागर गुप्त, सुरेश श्रीवास्तव, पूर्व एमएलसी जयप्रकाश चतुर्वेदी,  महानगर महामंत्री मान सिंह, राजीव मिश्रा, वरिष्ठ नेता विजय सेन सिंह, पूर्व महामंत्री हीरो बाजपेई, युवा मोर्चा के नगर अध्यक्ष साकेत शर्मा, महिला मोर्चा के संयुक्ता भाटिया, रश्मि जायसवाल, प्रवीण श्रीवास्तव, अशोक जायसवाल, विष्णु  गर्ग, सुशील गर्ग, सभासद मिन्टु उपाध्याय, माधुरी सहित सैकड़ों भाजपा कार्यकर्ता ने कार्यालय पर श्रद्धांजलि अर्पित की।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
मो0 9415508695
upnewslive.com

Comments (0)

समाजवादी क्रान्तिरथ

Posted on 07 October 2011 by admin

समाजवादी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष श्री अखिलेश यादव प्रदेश      8 अक्टूबर,2011 को समाजवादी क्रान्तिरथ से चैथे चरण की अपनी दो दिवसीय यात्रा पर रवाना होगें। प्रदेश में व्याप्त कुशासन,मंहगाई और भ्रष्टाचार के खिलाफ अपने अभियान में श्री यादव अब तक 39 विधान सभा क्षेत्रों में सघन जन सम्पर्क कर चुके है। वे जहां भी गए बड़ी गर्मजोशी के साथ नौजवानों, महिलाओं और अल्पसंख्यकों ने उनका भव्य स्वागत किया। स्थानीय लोगों की भारी भीड़ ने चिलचिलाती धूप में भी घंटों इंतजार कर बसपा सरकार को उखाड़ फेंकने के उनके आवाहन को सुना और उन्हें समाजवादी पार्टी की सरकार बनाने का भरोसा दिलाया।
प्रदेश प्रवक्ता श्री राजेन्द्र चैधरी ने बताया कि प्रदेश अध्यक्ष जी का 8 अक्टूबर,2011 को प्रातः 10Û00 बजे लखनऊ में स्पोर्ट्स कालेज के पास भव्य स्वागत होगा। यहां से वे समाजवादी क्रान्तिरथ से कुर्सी, महमूदाबाद, रेउसा, बिसवां होते हुए सायंकाल सीतापुर पहुॅचेगें। वही वे रात्रि विश्राम करेगें। अगले दिन 09 अक्टूबर,2011 को वे जनपद सीतापुर के हरगांव, महोली, सिधौली, होते हुए इंटौजा (बख्शी का तालाब, लखनऊ) पहुॅचेगें जहां एक बड़ी जनसभा होगी।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
मो0 9415508695
upnewslive.com

Comments (0)

उ0प्र0 में सुरक्षा नाम की कोई चीज नहीं रह गई है

Posted on 07 October 2011 by admin

भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता राजेन्द्र तिवारी ने कहा कि आज यहां पत्रकारों से वार्ता करते हुए कहा है कि उ0प्र0 की आम जनता भयभीत हैं। उ0प्र0 में सुरक्षा नाम की कोई चीज नहीं रह गई है।
चारों ओर अनिश्चितता का माहौल है। प्रदेश सरकार की नीतियों के कारण प्रशासनिक अक्षमता सर चढ़ के बोल रही है। जिसके कारण अनेक बेगुनाहों की जान जा रही है। पूर्वी उ0प्र0 में बच्चा चोर गिरोह के आतंक, बुंदेलखंड में आर्थिक तंगी एवं पश्चिमी उ0प्र0 में अपहरण उद्योग के कारण आमजन को
अपनी जान बचाने के लाले पड़ गए हैं।
प्रवक्ता ने आगे बताया है कि बस्ती में संदिग्ध बच्चा चोर गिरोह के सदस्य को आम जनता ने पीट-पीटकर मार डाला। आगरा में लुटेरों को जनता ने दौड़ा-दौड़ाकर मार डाला। झांसी में आर्थिक तंगी के कारण युवक को जान देने के लिए मजबूर होना पड़ा। गाजियाबाद में डाक्टर का अपहरण कर लिया गया। इसके बावजूद भी उ0प्र0 सरकार प्रदेश में कानून का राज स्थापित करने का दावा कर रही है। इससेे बड़ा हास्यास्पद दावा और कुछ नहीं हो सकता। दुर्भाग्य से इस कुशासन का भी केन्द्र सरकार समर्थन ले रही है और प्रदेश सरकार  भ्रष्टाचार में आकण्ड डूबी हुई केन्द्र सरकार को समर्थन दे रही
है।
प्रदेश प्रवक्ता ने कहा कि यदि मायावती में जरा भी नैतिकता है तो अपने पद से त्यागपत्र दे दें। कांगे्रसी युवराज जो घूम-घूमकर रहनुमाई की घोषणांओं का नाटक कर रहे हैं जनता विधानसभा चुनाव में उन्हें सबक सिखाएगी। दुर्भाग्य से लूट खसौट और अपराध  सपा, बसपा और कांगे्रस का कामन
एजेण्डा हो गया है।
श्री तिवारी ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी की निकल रही रथयात्राओं में पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राजनाथ ंिसह, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष कलराज मिश्र, जनता के बीच इन तीनों दलों की चार्जशीट जारी करेंगे।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
मो0 9415508695
upnewslive.com

Comments (0)

कांग्रेस की दूसरी सूची में 62 प्रत्याशीविधानसभा सीट - प्रत्याशी

Posted on 07 October 2011 by admin

1-जसराना  मिथिलेश यादव 2-अमनपुर  अंबरीश पाल सिंह 3-करहल  -उर्मिला सिंह
4-बदायूं   फखरे अहमद शोबी 5-शेखुपुर  -भगवान सिंह शाक्य
6-मीरगंज  हुलासीराम राजपूत 7-फरीदपुर (सु.) रामसनेही सागर
8-पीलीभीत -सैयद जकी अशर्फी 9-बरखेड़ा  वीएम सिंह
10-पूरनपुर-(सुरक्षित) -सुखलाल 11-विसालपुर देवस्वरूप पटेल
12-कटरा -वीरेंद्र प्रताप सिंह मुन्ना 13-तिलहर -सुनीता कोविद सिंह
14-पुवायां-(सुरक्षित) चेतराम 15-पलिया  विनोद तिवारी
16-श्रीनगर-(सु.)-मायावती उर्फ माया प्रसाद 17-सांडी-(सु.) -ओमेंद्र
वर्मा 18-संडीला -बेगम इशरत रसूल 19-बांगरमऊ -चौधरी अशोक सिंह बेबी
20-सफीपुर-(सु.) मनीष कुरील 21-मोहान-(सु.) रामखिलावन पासी 22-पुरवा एमएच
खान 23-तिलोई -मु.मुस्लिम 24-जसवंतनगर -अजय यादव 25-अकबरपुर-रनियां मथुरा
पाल 26-सिकंदरा -लल्ला मान सिंह बंजारा 27-भोगनीपुर -नीतम सचान
28-बिठूर -अभिजीत सिंह सांगा 29-सीसामऊ -संजीव दरियावादी 30-कानपुर
कैंट अब्दुल मन्नान 31-उरई (सु.) डा.बाबू रामदीन अहिरवार 32-मेहरौनी
(सु) रमेश खटिक 33-हमीरपुर -केशवबाबू शिवहरे 34-महोबा -अरिमर्दन सिंह
35-नरैनी-(सुरक्षित) -महेंद्र वर्मा 36-अयाह शाह सुरेंद्र सिंह गौतम
37-दरियाबाद राकेश कुमार वर्मा 38-मिल्कीपुर -(सु.) भोलानाथ भारती
39-अलापुर-(सु.) जयराम विमल 40-मटेहरा -अली अकबर 41-उतरौला -आशिक अली
42-बलरामपुर (सुरक्षित) शिवलाल 43-फरेंदा -वीरेंद्र चौधरी 44-पनियारा तलत
अजीज 45-गोरखपुर ग्रामीण काजल निषाद 46-खजनी -राजनारायण पासवान
47-पडरौना राजेश जायसवाल 48-फाजिलनगर शशी शर्मा 49-कुशीनगर -जगदंबा
प्रसाद सिंह 50-हाता -रामाश्रय मल 51-रामकोला (सु.) रामानंद बौद्ध
52-रुद्रपुर अखिलेश प्रताप सिंह 53-सलेमपुर (सु.) राम अधार राम
54-अतरौलिया विभूति प्रसाद निषाद 55-मेहनगर -(सु.) श्रृंगरी गौतम
56-मधुबन उत्पल कुमार राय 57-बदलापुर-विवेक सिंह राजा
58-जौनपुर -मो.नदीम जावेद 59-केराकत-(सु.) राजेश गौतम
60-सैयदराजा शैलेंद्र कुमार सिंह 61-मझवां -अजय कुमार उपाध्याय
62-घोरावल -अरुण कुमार सिंह।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
मो0 9415508695
upnewslive.com

Comments (0)

विजयादशमी (दशहरा) के पर्व पर प्रदेशवासियों को हार्दिक शुभकामनाएं एवं बधाई दी

Posted on 05 October 2011 by admin

उत्तर प्रदेश की मुख्यमंत्री माननीया सुश्री मायावती जी ने विजयादशमी (दशहरा) के पर्व पर प्रदेशवासियों को हार्दिक शुभकामनाएं एवं बधाई दी है।
आज यहां जारी एक बधाई संदेश में माननीया मुख्यमंत्री जी ने कहा है कि भारतीय संस्कृति में पर्वाें का विशेष महत्व है। उन्हांेने कहा कि विजयादशमी का त्यौहार असत्य पर सत्य की विजय का प्रतीक है। यह पर्व हमें आदर्श और मर्यादा के मार्ग पर चलने की प्रेरणा देता है। उन्होंने कहा कि यह पर्व श्रद्धा, भक्ति एवं सांस्कृतिक एकता की भावना को भी सुदृढ़ करता है।
माननीया मुख्यमंत्री जी ने प्रदेशवासियों से विजयदशमी का पर्व शान्ति एवं सद्भाव के साथ मनाने की अपील की है।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
मो0 9415508695
upnewslive.com

Comments (0)

फिसल गए तो हर गंगा

Posted on 05 October 2011 by admin

समाजवादी पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता राजेन्द्र चैधरी ने कहा है कि मुख्यमंत्री “फिसल गए तो हर गंगा“ वाली कहावत चरितार्थ कर रही है। अपने मंत्रिमण्डल में एक से बढ़कर एक दागी मंत्री को भर्ती कर उन्होने अपने लूट और वसूली के धंधे को चार साल तक खूब परवान चढ़ाया। जब इनके कारनामे उजागर होने लगे, त्रस्त जनता ने हाईकोर्ट और लोकायुक्त तक अपनी शिकायतें पहुॅचाई और जांच में मंत्रियों की लूट और झूठ की परत दर परत खुलने लगी तो अपने को पाक साफ जताने में मुख्यमंत्री उन्हें बर्खास्त करने या उनसे इस्तीफा मांगने का नाटक करने लगी है। इससे पहले उन्होने सब जानते हुए भी भ्रष्ट मंत्रियों को पूरा संरक्षण दिया है। इसलिए समाजवादी पार्टी की मांग है कि भ्रष्टाचार में आकंठ डूबी राज्य की इस पूरी बसपा सरकार को ही बर्खास्त किया जाना चाहिए।
लोकायुक्त की जांच में श्री राजेश त्रिपाठी, श्री अवधपाल सिंह और श्री रंगनाथ मिश्र तीन मंत्रियों को अवैध रूप से भूमि कब्जाने, आय से अधिक सम्पत्ति बटोरने और सत्ता के दुरूपयेाग का दोषी पाया गया। इनके कारनामों से परिचित होते हुए भी मुख्यमंत्री इन्हें  अब तक पनाह दिए रही।  वे जानती है कि दो चार दिन में श्रममंत्री श्री बादशाह सिंह के भी काले कारनामों का चिट्ठा लोकायुक्त सामने लाने वाले है, इसलिए उन्होने मिश्रा जी के साथ श्री बादशाह सिंह की बर्खास्तगी भी दिखा दी है। वैसे वे सीएमओ हत्याकाण्ड और स्वास्थ्य मिशन घोटाले मंे फंसे श्री बाबू सिंह कुशवाहा एवं श्री अनन्त मिश्र से सीबीआई जांच में भांडा फूटने तक केवल इस्तीफा लेकर बैठ गई हैं क्योंकि उनकी जांच की आंच से मुख्यमंत्री कार्यालय तक प्रभावित हुए बिना नहीं रहेगा।
अगर रिकार्ड देखा जाए तो मुख्यमंत्री जिन जिन को क्लीनचिट देती रही है, वे सब बाद में दोषसिद्ध अपराधी पाए गए हैं। उनके आधा दर्जन से ऊपर विधायक/मंत्री बलात्कार, लूट, अपहरण आदि काण्डों में फंसे है और जेल की हवा खा रहे है। कुछ उनकी कृपा से बाहर है पर वे भी कब तक न्याय की जंजीरो में जकड़े जाने से बचे रहेगें? सच तो यह है कि मुख्यमंत्री स्वयं लुटेरों की सरकार की सरगना हैं।  मंत्री उनके वर्क एजेन्ट हैं। विभागीय बजट में मुख्यमंत्री का कमीशन तय रहता है। जितने घोटाले हुए हैं सबका निर्देशन मुख्यमंत्री कार्यालय से हुआ है। बसपा पार्टी और सरकार  दोनों ही भ्रष्टाचारियों, बलात्कारियों और दबंग भूमाफियाओं से भरी हुई है। इसलिए प्रदेश हित में, जनहित में और लोकतंत्र की रक्षा में प्रदेश के पूरे मंत्रिमण्डल को तत्काल बर्खास्त किया जाना चाहिए।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
मो0 9415508695
upnewslive.com

Comments (0)

मुख्यमंत्री ने श्री रंगनाथ मिश्र तथा श्री बादशाह सिंह को मंत्री पद से हटाने का निर्णय लिया

Posted on 05 October 2011 by admin

बहुजन समाज पार्टी की राष्ट्रीय अध्यक्ष तथा उत्तर प्रदेश की मुख्यमंत्री माननीया सुश्री मायावती जी ने माध्यमिक शिक्षा मंत्री श्री रंगनाथ मिश्र तथा श्रम मंत्री श्री बादशाह सिंह को मंत्री पद से तब तक के लिए हटाने का निर्णय लिया है, जब तक की यह दोनों मंत्री जांच में निर्दोष साबित नहीं हो जाते हैं। उन्होंने कहा है कि श्री रंगनाथ मिश्र व श्री अवधपाल सिंह यादव के सम्बन्ध में मा0 लोकायुक्त की रिपोर्ट एवं श्री बादशाह सिंह के खिलाफ कई गम्भीर शिकायतों के प्रकरण की जांच सर्तकता अधिष्ठान से कराये जाने का निर्णय लिया गया है। उन्होंने कहा कि श्री रंगनाथ मिश्र एवं श्री बादशाह सिंह को मंत्री पद से इसलिए हटाया गया, ताकि जांच प्रभावित न हो और विरोधी पार्टियों को अनावश्यक राजनीति करने का मुद्दा न मिले।
उत्तर प्रदेश स्टेट यूनिट के अध्यक्ष श्री स्वामी प्रसाद मौर्य ने आज यहां पार्टी के इस निर्णय की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि बी0एस0पी0 ही देश की ऐसी इकलौती पार्टी है, जिसने अपनी ही सरकार एवं पार्टी के किसी भी प्रभावशाली व्यक्ति पर आपराधिक या भ्रष्टाचार का आरोप लगने पर उसके विरूद्ध सख्त से सख्त कार्यवाही की है। उन्होंने कहा कि बी0एस0पी0 का शुरू से मानना रहा है कि राज्य में पार्टी की सरकार के रहते हुए, चाहे बी0एस0पी0 का या अन्य विरोधी पार्टी का व्यक्ति या पदाधिकारी किसी गैर कानूनी कार्य में लिप्त पाया जाता है तो दलगत राजनीति से ऊपर उठकर प्रदेश की जनता एवं राज्य के हित में बी0एस0पी0 की सरकार ने सख्त कार्यवाही करने में देर नहीं लगाई।
श्री मौर्य ने कहा कि बी0एस0पी0 का गठन ही राजनीति में अपराधीकरण एवं भ्रष्टाचार के विरूद्ध हुआ है। उन्होंने कहा कि प्रदेश की जनता अच्छी तरह से जानती है कि बी0एस0पी0 ने पूर्व मंत्री श्री आनन्द सेन यादव, श्री अशोक कुमार दोहरे तथा श्री अवधपाल सिंह यादव सहित कई सांसदों, विधायकों एवं पार्टी पदाधिकारियों के विरूद्ध शिकायत मिलने पर कठोर कार्यवाही की है। उन्होंने कहा कि बी0एस0पी0 सरकार ने आज हटाये गये मंत्रियों सहित अपने लोगों पर इसलिए सख्त कार्यवाही की, ताकि सरकार के ऊपर अंगुली न उठे तथा पार्टी की छवि धूमिल न हो। उन्होंने कहा कि यद्यपि हटाये गये मंत्रियों ने पार्टी की माननीया राष्ट्रीय अध्यक्ष से मिलकर अपने निर्दोष होने की बात कही है और उन्होंने यह भी बताया है कि उन्हें विरोधी दलों द्वारा जालसाजी करके फसाया जा रहा है। उन्होंने यह भी कहा कि उनके विरूद्ध लगाये गये आरोपों के खिलाफ वे विधिसम्मत कानूनी लड़ाई लड़ रहे हैं।
प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि इसके बावजूद पार्टी ने मा0 लोकायुक्त द्वारा की गयी संस्तुति को मानते हुए श्री मिश्र को तथा श्री सिंह के विरूद्ध गम्भीर शिकायतों को देखते हुए इन्हें मंत्री पद से हटाने का निर्णय लिया है। उन्होंने कहा कि इन्हें स्पष्ट तौर पर बता दिया गया है कि वे अपनी कानूनी लड़ाई लड़े और यदि उनके विरूद्ध लगाए गये आरोप मा0 न्यायालय में गलत साबित होते हैं तो उन्हें बाइज्जत उसी पद पर वापस ले लिया जाएगा। लेकिन जब तक उन पर लगे आरोप गलत साबित नहीं होते हैं, तब तक के लिए उन्हें पद से हटाया जाना जरूरी है।
श्री मौर्य ने कहा कि बी0एस0पी0 सरकार मा0 लोकायुक्त की रिपोर्ट आने पर सरकार इस पर कार्यवाही करती है और मा0 लोकायुक्त की रिपोर्ट को विधानसभा के पटल पर भी रखती है। उन्होंने कहा कि बी0एस0पी0 सरकार पर अनावश्यक आरोप लगाने वाले विरोधी दलों की राज्य सरकारों को बताना चाहिए कि अपने-अपने राज्यों में उनके दलों की सरकारों ने मा0 लोकायुक्त की रिपोर्ट आने पर क्या कार्यवाही की है। उन्होंने कहा कि सच्चाई तो यह है कि उत्तर प्रदेश में छोटी-छोटी घटनाओं को लेकर राजनीति करने वाली विरोधी दलों की सरकारों द्वारा अपने राज्यों में मा0 लोकायुक्तों की रिपोर्ट पर कोई कार्यवाही नहीं की जाती और उस पर विरोधी पार्टियों की सरकारें मौन साधे रहती हैं।
प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि भाजपा शासित मध्य प्रदेश, कर्नाटक एवं छत्तीसगढ़ में मा0 लोकायुक्त की रिपोर्ट पर कई गम्भीर मामलों में कोई कार्यवाही नहीं की गयी और उन्हें ठंडे बस्ते में डाल दिया गया। उन्होंने कहा कि कुछ मामूली प्रकरणों में केवल दिखाने के लिए ही कार्यवाही की गयी। उन्होंने कहा कि भाजपा शासित गुजरात की सरकार ने तो अभी तक वर्षों से खाली मा0 लोकायुक्त के पद को भरने के बजाए मुकदमेंबाजी में व्यस्त है। उन्होंने कहा कि यही हाल कांग्रेस शासित राज्यों एवं अन्य विरोधी दलों की सरकारों का भी है। उन्होंने कहा कि सभी जानते हैं कि कांग्रेस शासित दिल्ली की सरकार के दो मंत्रियों के विरूद्ध वहां के मा0 लोकायुक्त ने रिपोर्ट दी, लेकिन राज्य सरकार ने मा0 लोकायुक्त की रिपोर्ट पर कोई कार्यवाही नहीं की, बल्कि राज्य सरकार उन मंत्रियों को बचाने में लगी है।
श्री मौर्य ने कहा कि बी0एस0पी0 की बेबुनियाद आलोचना करने वाले सपा के नेताओं को भी अपने गिरेबान में झांक लेना चाहिए। उन्होंने कहा कि सपा नेताओं को बताना चाहिए कि प्रदेश में उनकी सरकार के दौरान मा0 लोकायुक्त की रिपोर्टों पर क्या कार्यवाही की गयी। उन्होंने कहा कि सपा शासन के दौरान तो पूरे प्रदेश में गुंडे, माफियाओं एवं भ्रष्टाचारियों का बोलबाला था। तत्कालीन राज्य सरकार इनके विरूद्ध कार्यवाही करने के बजाए अपराधियों को बचाए रखने में लगी रही। उन्होंने कहा कि सपा को बी0एस0पी0 सरकार पर अंगुली उठाने का कोई हक नहीं है। उन्होंने कहा कि सच्चाई तो यह है कि विरोधी पार्टियां, बी0एस0पी0 सरकार द्वारा भ्रष्टाचार एवं राजनीति में अपराधीकरण के विरूद्ध चलाए जा रहे अभियान से परेशान है और उन्हें डर है कि उनकी असलियत जनता के सामने जाहिर हो जाएगी। इसीलिए विरोधी पार्टियां बी0एस0पी0 पर बेबुनियाद एवं तथ्यहीन आरोप लगाने से बाज नहीं आती। उन्होंने कहा कि जनता विरोधी पार्टियों की इस घटिया राजनीति को अच्छी तरह से समझती है और उन्हें आगामी विधानसभा चुनाव में इसका खामियाजा भी जरूर भुगतना पड़ेगा।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
मो0 9415508695
upnewslive.com

Comments (0)

माध्यमिक शिक्षा विभाग श्री नसीमुद्दीन सिद्दीकी को तथा श्रम विभाग श्री इन्द्रजीत सरोज को आंवटित

Posted on 05 October 2011 by admin

उत्तर प्रदेश सरकार ने माध्यमिक शिक्षा विभाग वरिष्ठ कैबिनेट मंत्री श्री नसीमुद्दीन सिद्दीकी को तथा श्रम विभाग कैबिनेट मंत्री श्री इन्द्रजीत सरोज को आवंटित कर दिया है।
यह जानकारी आज यहां सरकारी प्रवक्ता ने दी।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
मो0 9415508695
upnewslive.com

Comments (0)

Advertise Here

Advertise Here

 

October 2011
M T W T F S S
« Sep   Nov »
 12
3456789
10111213141516
17181920212223
24252627282930
31  
-->









 Type in