Archive | August 19th, 2011

हजारों की संख्या में अन्ना के समर्थन में जुलूस निकाला

Posted on 19 August 2011 by admin

dsc_0330dsc_0317dsc_0364भाजपा के लखनऊ केण्ट के विधायक सुरेश तिवारी ने आज आलमबाग में हजारों की संख्या में अन्ना के समर्थन में जुलूस निकाला। इस अवसर पर सुरेश तिवारी ने कहा कि जन लोकपाल की मांग को लेकर अन्ना हजारे के आंदोलन की आंधी चल रही है। पूरा देश भ्रष्टाचार के विरोध में आक्रोश व्यक्त कर रहा है। अन्ना के समर्थन में भारी संख्या में युवाओं, महिलाओ की आंदोलन में भागीदारी भावी भारत के उज्जवल भविष्य की कहानी कह रही है। अन्ना की आंधी में यूपीए सरकार व कांगे्रस पाटी का पतन निश्चित हो गया है। जनआक्रोश का सामना करने की हिम्मत हार चुकी है महाभ्रष्टों की सरकार।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
मो0 9415508695
upnewslive.com

Comments (0)

बसपा भ्रष्टाचार की समर्थक और पोषक है

Posted on 19 August 2011 by admin

भारतीय जनता पार्टी प्रदेश अध्यक्ष सूर्य प्रताप शाही ने आज लखनऊ में पत्रकारों से वार्ता करते हुए बसपा द्वारा संसद में कलकत्ता उच्च न्यायालय के न्यायाधीस सौमित्र सेन के खिलाफ महाभियोग प्रस्ताव के विरूद्ध मतदान किए जाने पर करारा प्रहार करते हुए कहा कि बसपा भ्रष्टाचार की समर्थक और पोषक है। यह अब संसद में भ्रष्टाचार के पक्ष में किए गए उसके मतदान से प्रमाणित हो गया है। श्री शाही ने कहा कि बसपा सरकार की मुखिया से लेकर अनेक मंत्री भ्रष्टाचार में आकंण्ठ डूबे हुए हैं और उनके अनेक कारनामों की जांच चल रही है। ऐसे में अपने निहित स्वार्थो के कारण भ्रष्टाचार के पक्ष में संसद में अपना मतदान किया।
भाजपा अध्यक्ष ने कहा कि देश में एक तरफ लोग भ्रष्टाचार और विदेशों में जमा काले धन को लेकर जोरदार मुहिम छेड़े हुए हैं दूसरी तरफ बसपा भ्रष्टाचार के समर्थन में खड़ी है यह बड़ी विडम्बना की बात है। श्री शाही ने कहा कि मायावती द्वारा अन्ना हजारे को भ्रष्टाचार के खिलाफ जन लोकपाल विधेयक लाए जाने के मुद्दे पर कल दिया गया समर्थन छलावा मात्र है। बसपा का सार्वजनिक जीवन की कार्यशैली में पवित्रता पर विश्वास नहीं है।
श्री शाही ने कहा कि मायावती आम आदमी को धोखा देने वाली कार्यशैली से बाज आए उन्होंने मायावती के सितम्बर माह में प्रदेश दौरे के कार्यक्रम को महज धन वसूली का कार्यक्रम बताते हुए कहा कि मायावती के पिछले दौरे के कार्यक्रम में आम आदमी तो दूर उनके स्थानीय जनप्रतिनिधि सांसद/विधायक तक उनके आसपास नहीं जा सकते थे। ऐसे में उनके दौरे का विकास की जमीनी हकीकत की जानकारी लेने से क्या वास्ता। श्री शाही ने कहा प्रदेश के अनेक जनपद बाढ़ ग्रस्त स्थित में हैं। बाढ़ नियंत्रण व्यवस्था ध्वस्थ है। बाढ़ नियंत्रण के लिए आवंटित  25 हजारा करोड़ रूपए का बंदरवांट हो गया परिणाम बाढ़ की रोकथाम के लिए बनाए गए बांध टूट गए।
श्री शाही ने कहा कि अच्छा होता मायावती बाढ़ ग्रस्त इलाकों का दौरा कर अपनी सरकार द्वारा किए गए निर्माण कार्यो और बाढ़ से हुई आम आदमी के जान-माल की हानि से रूवरू होती और बाढ़ राहत कार्य वास्तव में हो सके इसकी चिन्ता कर सकती ? श्री शाही ने आरोप लगाया कि बसपा प्रमुख प्रदेश में अपनी सरकार जाती देख केवल धन उगाही के उद्देश्य से प्रदेश के दौरे का कार्यक्रम बनाया है।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
मो0 9415508695
upnewslive.com

Comments (0)

मिशन 2012, कठिन है डगर पनघट की

Posted on 19 August 2011 by admin

ऽ    गांवो मंे फिर शुरू हुआ गणेश परिक्रमा
सुल्तानपुर, इसौली  - आगामी विधान सभा चुनाव 2012 का चुनावी सरगर्मियां बढ़ गयी हंै। इसौली विधान सभा क्ष्ेात्र से भाग्य आजमाने को उतावले सम्भावित उम्मीदवार राजनैतिक दलों की गणेश परिक्रमा शुरू कर दिया है। सपा-बसपा ने जातीयता के आधार पर सम्भावित उम्मीदवार को हरी झण्डी  रे रखी है। वहीं कांग्रेस व भाजपा अन्तर्कलह के भय व्याप्त है।
इसौली विधान सभा पर राजनैतिक दलों की निगाहें लगी हंै। जहाॅ मुद्दा विहीन जातियों के आधार पर किला फतह करने के उददेश्य से प्रमुख राजनैतिक दलों ने साम-दाम ,दण्ड, भेद अपना कर प्रत्याशियों का चयन कर रहे हैं। सूत्रो के अनुसार सपा ने अपनी शतरंज चाल में जातियता के आधार पर शकील अहमद खां के प्रत्याशी बनाये है। जिन्हे अपने स्वजातीय मत अल्पसंख्यको पर भरोसा है। वहीं सपा के परम्परागत यादव मतों के बल राह आसान मान रहे है। दूसरी तरफ सपा की चिर प्रतिद्ववन्दी बसपा ने नहले पे दहला मारते हुए दलित , ब्रम्हण गठजोड के सहारे पवन पाण्डे को मैदान मंे उतार कर बाकी दलों की नीद उडा दी है। ब्राम्हण बाहुल्य क्षेत्र मंे पवन पाण्डेय का कद सभी ब्राम्हण नेताअेां से भारी है। ऐसे में भाजपा ब्राम्हण कार्ड ख्ेालने को उतावली है। गौरतलब हो कि भाजपा के सम्भावित उम्मीदवारांे में बा्रम्हण हिन्दू युवा वाहिनी के ओम प्रकाश पाण्डेय का टिकट पक्का माना जा रहा है। परन्तु बदले समीकरण में पैतरा बदलने को मजबूर भाजपा बैकवर्ड कार्ड खेल अपनी स्थित सुधारने के प्रयास मे है। सूत्रो की माने तो राजनैतिक परिवार से पूर्व मन्त्री राम दुलार यादव, के भतीजे अशोक यादव को मैदान में उतारने केा उत्सुक है। राजनीतिज्ञो का मानना है कि अशोक यादव को अपना स्वजातीय मत जो ब्राम्हण मतदाता के समकक्ष है उन्हे भारी संख्या में समर्थन मिलने की उम्मीद है। वहीअन्य    निषाद,प्रजापति,मौर्या,चैरसिया,गुप्ता,पाल,लोहार,वर्मा, आदि पिछडी जातियों के साथ वैश्य, कायस्थ के साथ पार्टी के परम्परागत सवंर्ण मतों के बल चुनावी दंगल रोचक होगा। दूसरी तरफ कांगे्रस क्षत्रिय मतो की संख्या कम होने के कारण अल्प संख्यक व क्षत्रिय सम्भावित उम्मीदवारों के नाम विचार कर रही है। जबकि इसौली विधायक चन्द्रभद्र सिंह नये परसीमन के चलते सुल्तानपुर से अपना भाग्य आजमाने के प्रयास में है। उनके अनुज यश भद्र सिंह भी इसौली विधान सभा से अपने भाग्य आजमाने के लिये मतदाताअेां की नब्ज टटोल रहे हंै। चुनावी समीकरण के इस दंगल में कई राजनैतिक दलों की प्रतिष्ठा दांव पर लग जायेगी। वही कई राजनैतिक धुरन्धर औधें मुॅह गिरने को मजबूर हो जायेंगे। ऐसे में ऊंट किस करवट बैठेगा यह तो आने वाला समय ही बतायेगा।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
मो0 9415508695
upnewslive.com

Comments (0)

जन लोकपाल बिल पर बाजार बन्द किया सरकार के खिलाफ विरोध प्रर्दशन

Posted on 19 August 2011 by admin

सुल्तानपुर,गोशाईंगंज  - पूरे देश से अन्ना के समर्थक एकजुट हेाने का मन बना लिये है। समाजसेवी, शिक्षक, छात्र, छात्राए  व अधिवक्ताओं के साथ कन्धों से कन्धा मिलाकर व्यापारी अपनी दुकाने बन्द कर भ्रष्टाचार के खिलाफ नारे बाजी करने पर उतर आये हैं।
गोसाईगंज सूत्रो से मिली जानकारी के अनुसार थाने से लेकर चैराहे पर खूब नारे बाजी का शिलशिला रहा व्यापारी अपनी दूकाने बन्द कर पूरे दिन अन्ना के साथ हडताल पर बैठ गये। पुलिस ने काफी जद््दोजेहद के बाद किसी तरह व्यापारियों को काबू में कर मान मनौवल का भी दौर देखने को मिला । लगता है कि दिल्ली ही नही पूरा प्रदेश , जनपद व जनपद से क्षेत्र व अब  हर घर में भ्रष्टाचार के खिलाफ आवाज गूंज उठी है। भ्रष्टाचार के खिलाफ जन लोकपाल विल पर प्रश्न चिन्ह लगाते हुए व्यापारियो ने मांग की है गाॅधी वादी अन्ना हजारे द्वारा ही तैयार किया हुआ जन लोकपाल विल संसद में पास तैयार करना चाहिए। कंाग्रेस अगर इस पर विचार नही करती तो वह संविधान के खिलाफ स्वयं कार्य कर रही है। केन्द्र सरकार  के नेताअंों के कहने पर  पर अन्ना को जिस तरह तिहाड जेल में बन्द कर उनके सहयोगी के मनोबल को धरासाई करने का काम काग्रेसियेां नेताओ ने किया है, अगर जन लोकपाल विल ससंद द्वारा पास नही किया और अन्शन करने की पूरी छूट सरकार द्वारा नही दिया गया तो गोसाईगंज के व्यापारी लाम बन्द हेाकर भूख हडताल करेंगे तथा जन लोकपाल विल पर सरकार को झुकाने,तथा उस पर पुनर्विचार करने को लेकर पूरे बाजार बन्द रख्ेागे।
गोसाईगंज के व्यापार मण्डल अध्यक्ष जीतेन्द्र जायसवाल की अगुआई में दोपहर से ही सैकडो लोग लोकपाल विल व अन्ना के नामेा की उदघोष करते हुए सडकों पर उतर आये । देखते ही देखते जन सैलाब इकठठा होते देख पुलिस के पसीने आने लगे । भारी मात्रा में पुलिस बल पहुंच कर बन्द बाजारेां मंे हो रहे शोरगुल पर किसी तरह काबू पा सका। भ्रष्टाचार के खिलाफ व हजारे के समर्थन में ओम प्रकाश सिंह प्रधान फत्तेपुर, डा. प्रेम जायसवाल, मुन्नू चैबे, डा. सन्तोष पाण्डेय, ओम प्रकाश पाण्डेय, कल्लू विजय कुमार सकित सैकडो व्यापारी बाजार बन्द कराने व अन्ना समर्थन मंे अन्शन पर जाने को लेकर पूरा बाजार बन्द कराया और सरकार को बताया कि अब भ्रष्टाचार बरदास्त नही हर गांव गांव अन्ना पैदा हेा कर पूरे देश में भ्रष्टाचार केा खत्म करना है।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
मो0 9415508695
upnewslive.com

Comments (0)

सदभावना दिवस पर कलेक्ट्रेट में शपथ ग्रहण

Posted on 19 August 2011 by admin

सद्भावना दिवस (19 अगस्त) के अवसर पर कलेक्ट्रेट स्थित जिलाधिकारी कक्ष में समस्त अधिकारियों/कर्मचारियों द्वारा शपथ ग्रहण सभा का आयोजन किया गया, जिसके अन्तर्गत उपस्थित समस्त अधिकारियों/कर्मचारियों ने प्रतिज्ञा के रूप मेंः-
‘‘ मै प्रतिज्ञा करता/करती हॅू कि मैं जाति, सम्प्रदाय, क्षेत्र, धर्म, अथवा भाषा का भेदभाव किए बिना सभी भारतवासियों की भावनात्मक एकता और सद्भावना के लिए कार्य करूंगा/ करूंगी । मै पुनः प्रतिज्ञा करता/ करती हॅू कि मै हिंसा का सहारा लिए बिना सभी प्रकार के मतभेद बातचीत और संवैधानिक माध्यमों से सुलझाऊंगा/सुलझाऊंगी ‘‘ की प्रतिज्ञा ली।
अपर जिलाधिकारी (नगर) अरूण प्रकाश ने बताया कि सद्भावना दिवस एक ऐसा अवसर है जिसे हम राष्ट्रीय नव निर्माण के लिए अपनी ऐसी प्रतिबद्धता के साथ मनायें जो श्रेष्ठ सामाजिक, आदर्श लोकतन्त्र और सच्चे अर्थो में धर्म निरपेक्षता के मूल्यों में हमारे दृढ विश्वास को व्यक्त करें। यह एक ऐसा दिवस होता है जब हम अपनी राष्ट्रीयता और साम्प्रदायिक सौहार्द्र के मूल्यों के प्रति अपने दृढ संकल्प को अभिव्यक्त करते हुये ऐसे शहीदों के प्रति अपनी श्रद्धांजलि व्यक्त करें, जिन्होंने इन्ही मूल्यों की स्थापना के लिए अपने प्राणों की आहुति दे दी और वर्तमान युवा पीढी के सामने अनुकरणीय आदर्श प्रस्तुत किया।
इस अवसर पर अपर जिलाधिकारी (वि0/रा0) राम आसरे, अपर जिलाधिकारी (प्रोटोकाल) श्रीशचन्द्र वर्मा, अपर जिलाधिकारी(प्रशा0) जगदीश, अपर जिलाधिकारी (ना0आ0) सुशील कुमार मौर्या , सिटी मजिस्टेªंट घनश्याम सिंह, सहित कलेक्ट्रेट के समस्त अधिकारी व कर्मचारीगण उपस्थित थे।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
मो0 9415508695
upnewslive.com

Comments (0)

गुरू गोबिन्द सिंह राष्ट्रीय एकता पुरस्कार के लिए आवेदन

Posted on 19 August 2011 by admin

गुरू गोविन्द सिंह राष्ट्रीय एकता पुरस्कार वर्ष 2011-12 के लिए आवेदन पत्र आमन्त्रित किये गये है। आवेदन के पात्र व्यक्ति प्रदेश में निवासरत व्यक्तियों में से कोई जिसने मानवाधिकारों की रक्षा, सामजिक न्याय एवं राष्ट्रीय एकीकरण के क्षेत्र में सर्वोत्कृष्ट कार्य किया हो तथा पूर्णतः समर्पित रहे हो, होगें।
ऐसे योग्य व्यक्तियों को सार्वजनिक रूप से सम्मानित करने के उद्ेश्य से प्रदेश सरकार द्वारा गुरू गोविन्द सिंह जन्म दिवस के अवसर पर यह पुरस्कार प्रदान किया जाता है, जिसके अन्तर्गत एक लाख रूपये का नकद इनाम तथा प्रशस्ति पत्र दिये जाने की व्यवस्था है।

इस आशय की जानकारी देते हुये अपर जिलाधिकारी (नगर) अरूण प्रकाश ने बताया कि जनपद में पुरस्कार के मापदंडों  को पूरा करने वाले ऐसे योग्य व्यक्ति जिनके विरूद्व आपराधिक मामला प्रचलित/लम्बित न हो और किसी  आपराधिक मामले में न्यायालय द्वारा दण्डित न किया गया हो। ऐसे पात्र व्यक्ति 30 सितम्बर 2011 से पूर्व अपना आवेदन पत्र जिलाधिकारी कार्यालय में प्रस्तुत करें, जिससे कि सम्बन्धित प्रकरण शासन को प्रेषित किया जा सके।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
मो0 9415508695
upnewslive.com

Comments (0)

एन.जी.ओ. ‘‘राष्ट्रीय युवा पुस्कार‘‘ प्राप्त करें

Posted on 19 August 2011 by admin

भारत सरकार द्वारा राष्ट्रीय युवा पुरस्कार वित्तीय वर्ष 2010-11 की उपलब्धियों के आधार पर विशिष्ट कार्य करने वाले युवाओं एवं समाज सेवी स्वैच्छिक संगठनों द्वारा राष्ट्रीय स्तर पर किये गये सर्वश्रेष्ठ कार्य करने वाले उत्कृष्ट युवाओं तथा समाज सेवी संस्थाओं को निम्न प्रकार मैडल, स्क्रोल एवं नगद पुरस्कार दिया जाता है, जिसके अन्तर्गत, व्यक्तिगत पुरस्कार रू0 40,000 मैडल, स्क्रोल तथा संस्थागत पुरस्कार 2,00,000/प्रदान किया जायेगा।
जिला युवा कल्याण एवं प्रादेशिक विकास दल अधिकारी ने बताया कि स्वैच्छिक संगठन संस्था का रजिस्ट्रेशन फम्र्स एण्ड सोसायटीज एक्ट 1860 के अन्तर्गत विगत 3 वर्षो से पंजीकृत होना चाहिए एवं आवेदन की आयु 15 से 35 वर्ष होनी चाहिए।
इच्छुक संगठन/ व्यक्तिगत समाज सेवी युवक/युवती निर्धारित प्रारूप (फार्म ) पर भरा हुआ आवेदन दिनांक 22 सितम्बर 2011 तक जिला युवा कल्याण एवं प्रादेशिक विकास दल अधिकारी कार्यालय संजय प्लेस आगरा में जमा करा दें, आवेदन पत्र जिला युवा कल्याण एवं प्रादेशिक विकास दल अधिकारी कार्यालय संजय प्लेस आगरा से निःशुल्क प्राप्त किये जा सकते है।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
मो0 9415508695
upnewslive.com

Comments (0)

अरबो रूपए की चीनी मिल कबाड़ के भाव मंे बेंच दी प्रदेश की बसपा सरकार नें- किरीट सोमैय्या

Posted on 19 August 2011 by admin

भाजपा के राष्ट्रीय सचिव किरीट सोमैय्या ने कहा कि प्रदेश की बसपा सरकार ने एशिया की नंबर वन चीनी का उत्पादन करने वाली चीनी मिल को बसपा सरकार ने कौड़ियोें के दामों में बंेचकर करोड़ो का घोटाला किया है। ऐसा केंद्र की सरकार या प्रदेश की सरकार से जनहित की उम्मीद करना बेमानी होगी। भाजपा नेता अखिलेश पाठक के आवास पर पत्रकारों से वार्ता करते हुए उन्हांेने कहा कि केंद्र की सरकार घोटाले पर घोटाला करके अब जिम्मेदार लोगों को बचाने का काम कर रही हैं और अब जब नहीं बचा पा रही है तो जांच के नाम का खेल खेल रही है। जनता इन घोटालों को सबक जरूर सिखाएगी। राष्ट्रीय सचिव ने कहा कि भाजपा घोटले वाली इन सरकारों को पूरा विवरण तैयार करवा रही है। जल्द ही इनका विवरण सार्वजनिक किया जाएगा। चीमी मिली परिसर का परीक्षण करते हुए राष्ट्रीय सचिव ने पूरा विवरण नोट किया। अनुमानित लागत और बाजार भाव की जानकारी मिली। इस अवसर पर भाजपा जिलाध्यक्ष राजीव रंजन मिश्र, नगर अध्यक्ष अनोज मिश्र, और कार्यकर्ताओं द्वारा चीनी मिल गेट पर सांकेतिक धरना प्रदर्शन और नारेंबाजी भी की गई।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
मो0 9415508695
upnewslive.com

Comments (0)

उद्योग लगाकर आप अपनी आमदनी बढ़ाएं

Posted on 19 August 2011 by admin

स्वर्ण जयंती ज्ञान स्वरोजगार योजना के अंर्तगत डेरी प्रोजेक्ट अपनानें की योजना की जानकारी स्वयं सहायता समूह द्वारा दी गई हैं विकास भवन के सभागार में स्वर्ण जयंती सभागार में सीडीओ ने फूलो की खेती सब्जी का उत्पादन चिकन की कढ़ाई केडी बियर संबंधी उद्योगों की जानकारी उपलब्ध कराई। विकास भवन सभागार में स्वयं सहायता समूह हो ऋण वितरण कराने हेतु आयोजित की गई थी। कार्यशाला का उद्घाटन मुख्य विकास अधिकारी आनंद कुमार द्विवेदी द्वारा किया गया। जिसमें लघु उद्योगों को अपनाकर आमदनी बढ़ानें डेरी प्रोजेक्ट लगाने की जानकारी उपलब्ध करवाई। सीडीओ ने लखनऊ से सटे संडीला भरावन के स्वयं सहायता समूह द्वारा फूलों की खेती सब्जी उत्पादन चिकन कढ़ाई केडी बियर बनाकर और उसकी सप्लाई करने के विषय में जानकारी दी। मसाला दालों की पैकिंग, मधुमक्खी पालन, फलों का संरक्षण करके आय के साधन बताएं। जिला विकास अधिकारी पीके सिंह परियोजना निदेशक श्रीनिवास मिश्र, ने मल्लावां बिलग्राम, माधौगंज ब्लाॅकों के लोगो को फूलों की खेती करके लाभ कमाने की प्रेरणा दी। जिला प्रबंधक बैंक आॅफ इंडिया के अनिल लावानिया ने बताया कि टडियावां ब्लाॅक के कुछ लोग सुगंधित पौधों की खेती करके लाभ कमा रहे हैं। आप लोग भी ऐसा ही कर सकते हैं जिला प्रशिक्षण अधिकारी आलू से चिप्स, मशरूम की खेती, वर्मी कम्पोस्ट, बेकरी, अगरबत्ती, उद्योगों के विषय में जानकारी दी। सीडीओें ने सभी ब्लाॅकों के अभिनव परियोजना स्वयं सहायता समूहों का गठन करके बैंको से ऋण वितरण करने की जानकारी भी दी।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
मो0 9415508695
upnewslive.com

Comments (0)

अन्तर्राष्ट्रीय न्यायाधीश सम्मेलन में प्रतिभाग हेतु सी.एम.एस. प्रतिनिधि अर्जेन्टीना रवाना

Posted on 19 August 2011 by admin

सिटी मोन्टेसरी स्कूल के प्रतिनिधि श्री संदीप श्रीवास्तव अन्तर्राष्ट्रीय न्यायाधीश सम्मेलन में प्रतिभाग हेतु अर्जेन्टीना रवाना हो गये। श्री श्रीवास्तव के अर्जेन्टीना रवाना होने से पूर्व सी.एम.एस. संस्थापक व प्रख्यात शिक्षाविद् डा. जगदीश गाँधी के नेतृत्व में सी.एम.एस. शिक्षकों व कार्यकर्ताओं ने फूल-मालाएं पहनाकर विदाई दी एवं विदेश में देश का गौरव बढ़ाकर लौटने हेतु अपनी शुभकामनाएं दी। यह जानकारी सी.एम.एस. के मुख्य जन-सम्पर्क अधिकारी श्री हरि ओम शर्मा ने दी है। श्री शर्मा ने बताया कि इण्टरनेशनल ज्यूडिशियल एकेडमी के वाइस-प्रेसीडेन्ट एवं कोर्ट आॅफ अपील, अर्जेन्टीना के न्यायाधीश न्यायमूर्ति रिकार्डो रोसी ने इस अन्तर्राष्ट्रीय न्यायाधीश सम्मेलन में प्रतिभाग हेतु श्री संदीप श्रीवास्तव को विशेष रूप से आमन्त्रित किया था, जिसमें लैटिन अमेरिकी देशों के न्यायाधीश भाग कर रहे हैं। यह सम्मेलन ब्यूनस आयर्स, अर्जेन्टीना में आयोजित हो रहा है। श्री शर्मा ने बताया कि विश्व न्यायिक व्यवस्था को अन्तर्राष्ट्रीय स्तर पर एकजुट करने एवं विश्व के दो अरब बच्चांे के सुरक्षित भविष्य के लिए सिटी मोन्टेसरी स्कूल के अभूतपूर्व योगदान के लिए अर्जेन्टीना में आयोजित न्यायाधीशों के इस सम्मेलन में सी.एम.एस. को विशेष रूप से आमन्त्रित किया गया है।
sandeep-srivastavaश्री शर्मा ने बताया कि सी.एम.एस. प्रतिनिधि श्री संदीप श्रीवास्तव इस महत्वपूर्ण सम्मेलन में ‘भारतीय संविधान के अनुच्छेद 51’ में निहित ‘न्याय आधारित एक विश्व व्यवस्था’ पर अपने विचार रखेंगे तथापि सी.एम.एस. द्वारा विगत ग्यारह वर्षों से लगातार आयोजित किए जा रहे ‘विश्व के मुख्य न्यायाधीशों के अन्तर्राष्ट्रीय सम्मेलन’ के अनुभवों से भी न्यायिक बिरादरी को अवगत करायेंगे। श्री श्रीवास्तव सी.एम.एस. द्वारा आयोजित ‘विश्व के मुख्य न्यायाधीशों के अन्तर्राष्ट्रीय सम्मेलन’ के प्रोजक्ट लीडर हैं। श्री शर्मा ने बताया कि इस कान्फ्रेंस के द्वारा उन समस्याओं की पहचान की जायेगी जो कि विश्व न्यायिक व्यवस्था में निष्पक्ष ढंग से कानूनों को लागू करने में रूकावटें पैदा करती हैं। साथ ही आज की परिस्थितियों के अनुरूप संवैधानिक बदलाव के बारे में भी गहन विचार-विमर्श किया जायेगा।
श्री शर्मा ने बताया कि सी.एम.एस. का मानना है कि आज सारा विश्व अन्तर्राष्ट्रीय आतंकवाद, तृतीय विश्व युद्ध की आशंका, ग्लोबल वार्मिंग, विश्वमंदी तथा 36,000 परमाणु बमों का जखीरा जैसे विश्वव्यापी समस्याओं से घिरा है, ऐसे में अन्तर्राष्ट्रीय न्यायिक व्यवस्था को सुदृढ़ करने तथा विश्व में एक प्रभावशाली अन्तर्राष्ट्रीय कानून व्यवस्था को लागू करने की अनिवार्य आवश्यकता है, जिसके बगैर ‘विश्व एकता’ व ‘विश्व शान्ति’ का उद्देश्य पूरा नहीं हो सकता है। सम्पूर्ण विश्व के देशों को आज यह समझने की आवश्यकता है कि विश्व मात्र पाँच शक्तिशाली देशों के वीटो पावर की मनमानी से उपजी अराजकता से नहीं वरन् न्याय आधारित एक प्रजातंात्रिक विश्व व्यवस्था द्वारा चलाया जा सकता है।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
मो0 9415508695
upnewslive.com

Comments (0)

Advertise Here

Advertise Here

 

August 2011
M T W T F S S
« Jul   Sep »
1234567
891011121314
15161718192021
22232425262728
293031  
-->









 Type in