Categorized | हरदोई

उद्योग लगाकर आप अपनी आमदनी बढ़ाएं

Posted on 19 August 2011 by admin

स्वर्ण जयंती ज्ञान स्वरोजगार योजना के अंर्तगत डेरी प्रोजेक्ट अपनानें की योजना की जानकारी स्वयं सहायता समूह द्वारा दी गई हैं विकास भवन के सभागार में स्वर्ण जयंती सभागार में सीडीओ ने फूलो की खेती सब्जी का उत्पादन चिकन की कढ़ाई केडी बियर संबंधी उद्योगों की जानकारी उपलब्ध कराई। विकास भवन सभागार में स्वयं सहायता समूह हो ऋण वितरण कराने हेतु आयोजित की गई थी। कार्यशाला का उद्घाटन मुख्य विकास अधिकारी आनंद कुमार द्विवेदी द्वारा किया गया। जिसमें लघु उद्योगों को अपनाकर आमदनी बढ़ानें डेरी प्रोजेक्ट लगाने की जानकारी उपलब्ध करवाई। सीडीओ ने लखनऊ से सटे संडीला भरावन के स्वयं सहायता समूह द्वारा फूलों की खेती सब्जी उत्पादन चिकन कढ़ाई केडी बियर बनाकर और उसकी सप्लाई करने के विषय में जानकारी दी। मसाला दालों की पैकिंग, मधुमक्खी पालन, फलों का संरक्षण करके आय के साधन बताएं। जिला विकास अधिकारी पीके सिंह परियोजना निदेशक श्रीनिवास मिश्र, ने मल्लावां बिलग्राम, माधौगंज ब्लाॅकों के लोगो को फूलों की खेती करके लाभ कमाने की प्रेरणा दी। जिला प्रबंधक बैंक आॅफ इंडिया के अनिल लावानिया ने बताया कि टडियावां ब्लाॅक के कुछ लोग सुगंधित पौधों की खेती करके लाभ कमा रहे हैं। आप लोग भी ऐसा ही कर सकते हैं जिला प्रशिक्षण अधिकारी आलू से चिप्स, मशरूम की खेती, वर्मी कम्पोस्ट, बेकरी, अगरबत्ती, उद्योगों के विषय में जानकारी दी। सीडीओें ने सभी ब्लाॅकों के अभिनव परियोजना स्वयं सहायता समूहों का गठन करके बैंको से ऋण वितरण करने की जानकारी भी दी।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
मो0 9415508695
upnewslive.com

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.

Advertise Here

Advertise Here

 

October 2026
M T W T F S S
« Sep    
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031  
-->









 Type in