Categorized | लखनऊ.

बसपा भ्रष्टाचार की समर्थक और पोषक है

Posted on 19 August 2011 by admin

भारतीय जनता पार्टी प्रदेश अध्यक्ष सूर्य प्रताप शाही ने आज लखनऊ में पत्रकारों से वार्ता करते हुए बसपा द्वारा संसद में कलकत्ता उच्च न्यायालय के न्यायाधीस सौमित्र सेन के खिलाफ महाभियोग प्रस्ताव के विरूद्ध मतदान किए जाने पर करारा प्रहार करते हुए कहा कि बसपा भ्रष्टाचार की समर्थक और पोषक है। यह अब संसद में भ्रष्टाचार के पक्ष में किए गए उसके मतदान से प्रमाणित हो गया है। श्री शाही ने कहा कि बसपा सरकार की मुखिया से लेकर अनेक मंत्री भ्रष्टाचार में आकंण्ठ डूबे हुए हैं और उनके अनेक कारनामों की जांच चल रही है। ऐसे में अपने निहित स्वार्थो के कारण भ्रष्टाचार के पक्ष में संसद में अपना मतदान किया।
भाजपा अध्यक्ष ने कहा कि देश में एक तरफ लोग भ्रष्टाचार और विदेशों में जमा काले धन को लेकर जोरदार मुहिम छेड़े हुए हैं दूसरी तरफ बसपा भ्रष्टाचार के समर्थन में खड़ी है यह बड़ी विडम्बना की बात है। श्री शाही ने कहा कि मायावती द्वारा अन्ना हजारे को भ्रष्टाचार के खिलाफ जन लोकपाल विधेयक लाए जाने के मुद्दे पर कल दिया गया समर्थन छलावा मात्र है। बसपा का सार्वजनिक जीवन की कार्यशैली में पवित्रता पर विश्वास नहीं है।
श्री शाही ने कहा कि मायावती आम आदमी को धोखा देने वाली कार्यशैली से बाज आए उन्होंने मायावती के सितम्बर माह में प्रदेश दौरे के कार्यक्रम को महज धन वसूली का कार्यक्रम बताते हुए कहा कि मायावती के पिछले दौरे के कार्यक्रम में आम आदमी तो दूर उनके स्थानीय जनप्रतिनिधि सांसद/विधायक तक उनके आसपास नहीं जा सकते थे। ऐसे में उनके दौरे का विकास की जमीनी हकीकत की जानकारी लेने से क्या वास्ता। श्री शाही ने कहा प्रदेश के अनेक जनपद बाढ़ ग्रस्त स्थित में हैं। बाढ़ नियंत्रण व्यवस्था ध्वस्थ है। बाढ़ नियंत्रण के लिए आवंटित  25 हजारा करोड़ रूपए का बंदरवांट हो गया परिणाम बाढ़ की रोकथाम के लिए बनाए गए बांध टूट गए।
श्री शाही ने कहा कि अच्छा होता मायावती बाढ़ ग्रस्त इलाकों का दौरा कर अपनी सरकार द्वारा किए गए निर्माण कार्यो और बाढ़ से हुई आम आदमी के जान-माल की हानि से रूवरू होती और बाढ़ राहत कार्य वास्तव में हो सके इसकी चिन्ता कर सकती ? श्री शाही ने आरोप लगाया कि बसपा प्रमुख प्रदेश में अपनी सरकार जाती देख केवल धन उगाही के उद्देश्य से प्रदेश के दौरे का कार्यक्रम बनाया है।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
मो0 9415508695
upnewslive.com

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.

Advertise Here

Advertise Here

 

September 2026
M T W T F S S
« Sep    
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930  
-->









 Type in