Archive | July, 2011

भू-माफियाओं के आगे न्याय बना बौना

Posted on 03 July 2011 by admin

ऽ    जून मांह मे सिविल न्यायालय बन्द, भ्रष्ट प्रशासनिक अधिकारी व कर्मचारी की शह पर भू-माफियाओं ने ढाया जुल्म
ऽ    हदबन्दी प्रकिया के अभाव में हो रहा यह खेल

शासन की मंशा सबको लुभावने न्याय दिलाने के लिये प्रयासरत तो जरूर है, परन्तु भ्रष्ट प्रशासनिक अधिकारी व कर्मचारियों व भू-माफियाआंे द्वारा किया जा रहा कृत्य  न्याय को बौना साबित कर रहा है। ग्रामीण अंचलो में हदबन्दी प्रक्रिया लागू न किया जाना तथा जून माहं मे सिविल न्यायालय का काम काज ठप रहना, गोलबन्द दंवगो के लिये बरदान साबित हुआ है। ऐसे में कई ग्राम पंचायतेा में जिसकी लाठी उसकी भैंस वाली कहावत चरित्रार्थ हो रही है।

विदित हो इन दिनो अधिकतर ग्राम पंचायतो में सबसे बडी समस्या मघ्यम वर्गीय व गरीब तबके के लोगों की है, जहां गेालबन्द दंवगो की तिरछी निगाहें हेाते ही मुशीबतों का पहाड टूट पड़ता है। पीड़ित परिवार के लोग दर-दर की ठोकरे खां व तिरस्कृत होने के उपरान्त भी न्याय की आश संजोये आला अधिकारियों के चैखट पर हाजिरी देते रहे है। भू संक्रमणीय हो या पटटे की, बैनामे दार हो या पुस्तैनी आबादी, सभी जगहांे पर भूमाफियाओं की निगाहें लगी रहती हंै। जहां अवसर पाते ही भूमाफिया नाना प्रकार के हथकण्डे अपना उल्लू सीधा करने का प्रयास करते हंै। असफल होने पर भूमि विवाद अदालत की चैखट तक पहंुचा देते हैं। तत्पश्चात यहीं से शुरू होता है भ्रष्ट प्रशासनिक अधिकारी व कर्मचारी तथा भू-माफियाओं का असली खेल।

सूत्रों अनुसार दर्जनो ऐसे मामले प्रकाश मे आये जिसमे सारे साक्ष्य व कागजात भू राजस्व अभिलेखों मे दर्ज होने के उपरान्त भी पात्र कब्जेदार सुविधा शुल्क अदा करने के अभाव में भ्रष्ट अमला अधिकारियो के केाप भाजन के शिकार हुये हैं। जहंा स्थानीय थाना पुलिस खाकी वर्दी का हनक दिखा निर्दोषों को बलि का बकरा बना दोषियों से मेाटी रकम वसूल कर उनकी पूरी मदद में जुट जाते हैं। सूत्रों की माने तो जनपद के अधिकंाश थाना व तहसील दिवसों पर शिकायतों की लम्बी फेहरिस्त रही है, जिसमे सबसे ज्यादा विवाद नाली,खडन्जा, नजूल भूमि, बन्जर, आबादी आदि जमीनो से सम्बन्धित रहा, परन्तु मौके पर निदान शून्य के बराबर ही हुआ। बताते चले कि कुडवार, धम्मौर, केातवाली देहात, लम्भुआ, हलियापुर बलीपुर, अखण्डनगर, जयसिंहपुर, मोतिगरपुर, दोस्तपुर, अलीगंज आदि थाना क्षेत्रा अन्र्तगत कई ऐसे मामले आये जिसमे स्थानीय थाना पुलिस की मदद से जून माह में बन्द सिविल न्यायालय के  बन्द के चलते आबादी, बन्जर, परती आदि जमीनों पर अबैध कब्जा व निर्माण कराया गया। इसी कड़ी में थाना कुडवार अराजकतत्वों व अपराधियों केा संरक्षण देने में सबसे आगे रहा। धरावां गावं मे जमीन के छप्पर का विवाद, बेला में दलित उत्पीड़न का विवाद, ललित मोहन मिश्रा के पैतृक कंओं पर अबैध कब्जे करने का विवाद, सोहगौली के कामापुर गांव में पिण्टू बढ़ई को पुलिस उत्पीड़न के बल दवंगो द्वारा घर को कब्जा करने का प्रयास आदि मामले प्रमुख हैं, वहीं  एक दैनिक समाचार के पत्रकार रामशंकर चैरसिया के परिवार पर जानलेवा हमला के उपरान्त विपक्षियो से भारी धनउगाही के बल अपराधियो को सरंक्षण देना प्रमुख रहा। उक्त घटनाओं से सम्बन्धित पीड़ितों ने न्याय की फरियाद जनपद के उच्चाधिकारियो से की है।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
मो0 9415508695
upnewslive.com

Comments (0)

जनविरोधी सरकारों को उखाड़ फेंके एवं भारतीय जनता पार्टी के मिशन 2012 को सफल बनावें

Posted on 03 July 2011 by admin

भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा की वाराणसी में चल रही दो दिवसीय कार्यसमिति के दूसरे दिन कार्यसमिति में आए प्रतिनिधियों को संबोधित करते हुए पार्टी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एवं प्रदेश चुनाव अभियान समिति के अध्यक्ष श्री कलराज मिश्र ने कहा कि प्रदेश कि देश आपातकाल की ओर जा रहा है। कांगे्रस लोकतंत्र पर एक के बाद एक आघात करती जा रही है। संसदीय परम्परा का जिस प्रकार से माखौल इस सरकार ने उड़ाया है पहले देश में ऐसा कभी नहीं देखा गया। सबसे दुखद विषय यह है कि मनमोहन सिंह जैसा प्रधानमंत्री इसमें स्वयं लिप्त हेै। उन्होंने आगे कहा कि बाबा रामदेव पर भीषण अत्याचार करके सरकार ने जिस निर्ममता का परिचय दिया है उसकी जितनी भी निन्दा की जाय वह कम है। रामदेव पर अत्याचार करके सरकार ने नादिरशाही को भी शर्मशार कर दिया है। जब-जब देश में लोकतंत्र विकृत होता है तो तानाशाही का निर्माण होता है। आज देश को कांगे्रस उसी ओर ढकेल रही है। उन्होंने उत्तर प्रदेश की चर्चा करते हुए कहा कि उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री को न इस देश का इतिहास मालूम है न ही भूगोल। भीषण आर्थिक असंतुलन मुख्यमंत्री की अज्ञानता के कारण ही है न पानी है, न बिजली, सारे प्रदेश में अराजकता की स्थिति है। उन्होंने नारी शक्ति का आवाहन किया कि वह काशी से एक संदेश लेकर जायॅं कि वह देश को तानाशाही की ओर जाने से रोकेंगे। भारतीय नारी का गौरवपूर्ण इतिहास रहा है कि वह दुर्गा, लक्ष्मी तथा सरस्वती है। हमारा इतिहास इस बात का गवाह है कि यहां पन्ना धाय एवं लक्ष्मी बाई तथा रानी दुर्गावती जैसे बीरांगना उत्पन्न हुई हैं।

प्रदेश महामंत्री डा0 महेन्द्र नाथ पाण्डेय ने कहा कि उत्तर प्रदेश में चुनाव में महिलाओं की सहभागिता बढ़ी है जिसे भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा की उपयोगिता और भी प्रासंगिक हो जाती है। महिलाएं अधिक से अधिक सक्षमहो, समर्थ हों तथा अपनी शक्ति का सामूहिक प्रकटीकरण करें एवं आगामी विधानसभा चुनाव 2012 में पार्टी को सत्ता में लाएं।

पार्टी द्वारा आज महिला उत्पीड़न पर निन्दा प्रस्ताव लाया गया। प्रदेश महामंत्री पे्रमलता कटियार ने बलात्कार पीड़ित को दो लाख दिए जाने का प्रावधान करने की निन्दा करते हुए कहा कि महिलआों को सम्मान की कीमत प्रदेश सरकार दो लाख रू0 तय कर दी है। स्थानीय विधायक ज्योत्सना श्रीवास्तव जी ने महिला शिक्षा पर जोर दिया तथा महिलाओं को राजनीति में आगे आने का आवाहन किया। विधायक सीमा द्विवेदी ने महिलाओं को संबोधित करते हुए कहा कि भाजपा ही एक जगह है जहां ईमानदारी से काम करने पर कोई भी पद अप्राप्त नहीं है।

कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए प्रदेश अध्यक्ष डा0 मधु मिश्रा ने कार्यसमिति को सुफल बताते हुए कहा कि काशी की कार्यसमिति पूरी तरह से सफल रही है। पूरे प्रदेश की बहनों ने इसमें अपनी भागीदारी सुनिश्चित की है। बहनें यहां से यह संदेश लेकर जाए की आने वाले दिनों में उनकी अग्नि परीक्षा होने वाली है। वह प्रदेश और देश की दोनों जनविरोधी सरकारों को उखाड़ फेंके एवं भारतीय जनता पार्टी के मिशन 2012 को सफल बनावें।

भारतीय जनता पार्टी की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एवं महिला मोर्चा की राष्ट्रीय प्रभारी तथा उत्तर प्रदेश भाजपा की सहप्रभारी श्रीमती करूणा शुक्ला ने प्रदेश कार्यसमिति के समापन समारोह को बतौर मुख्य वक्ता संबोधित करते हुए कहा कि आगामी 2012 में होने वाले विधानसभा चुनाव में महिला मोर्चा पहली बार बूथ-स्तर पर भी काम करेगा। उन्होंने आगे कहा कि हमने पूरे उत्तर प्रदेश को छः भागों में बांटा है। आगामी जुलाई महीने के अंत में अगस्त मध्य तक छः स्थानों पर क्षेत्रीय सम्मेलन आयोजन करेंगे, जिसमें महिला मोर्चा को और अधिक सक्रिय बनाया जाए। उन्होंने कहा कि महिलाओं का मान सम्मान भारतीय जनता पार्टी में ही सुरक्षित है। जब-जब महिलाओं का मत प्रतिशत बढ़ा है भाजपा को ही लाभ हुआ है। आज आवश्यकता इस बात की है कि महिलाएं मत प्रतिशत बढ़ाए। उन्होंने देश की राजनैतिक हालात की चर्चा करते हुए कहा कि पंडित नेहरू से लेकर मनमोहन सिंह तक कांगे्रस सिर्फ भ्रष्टाचार में लिप्त रही। कांगे्रस की आस्था राष्ट्र में न होकर परिवार में है। कांगे्रस का उ0प्र0 में मायावती का विरोध एक दिखावा है। राहुल गांधी जो भी उ0प्र0 में करते हैं वह एक ढोंग है। भाजपा लोकतंत्र में आस्था रखने वाली एक मात्र पार्टी है तथा भाजपा के मिशन 2012 को सफल बनावें।

कार्यक्रम का संचालन प्रदेश महामंत्री कमलावती सिंह ने किया तथा धन्यवाद ज्ञापन पूनम पाण्डेय, महानगर अध्यक्ष ने किया। अतिथियों का स्वागत भाजपा महानगर अध्यक्ष रामगोपाल मोहले ने किया। उन्होंने अतिथि समेत सभी बहनों को स्मृति चिन्ह भेंट किया। कार्यक्रम में प्रमुख रूप् से डा0 वीणा पाण्डेय, मीना चैबे, साधना वेदान्ती, निर्मला सिंह पटेल, पूनम पाण्डेय, किरन सिंह, शीला सिंह, मंजू सिंह, आशा गुप्ता, कुसुम पटेल, उषा तिवारी, अनिता तिवारी, रूक्मिणी धवन, विद्या सिंह, सुरेखा सिंह आदि ने सहयोग किया। जिनका सम्मान प्रदेश अध्यक्ष डा0 मधु मिश्रा एवंमहानगर अध्यक्ष रामगोपाल मोहले ने किया।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
मो0 9415508695
upnewslive.com

Comments (0)

City Life enters in City of Nawab’s

Posted on 03 July 2011 by admin

City Life Retail Pvt. Ltd. has entered in Lucknow with the launch of its first fashion and lifestyle store in the city which is known for its manners, respects and culture. City Life store in the city offers a wide range of fashionable and quality products under one roof.

City Life store provides a complete wardrobe for men’s, women’s and kids with the combination of latest fashion and trends. Customers can also find home furnishing, household, Gift and Novelties, Sports Goods, Small kitchen Appliances, Decorative items etc. at an affordable price.

On this launch occasion, Mr. Surendra Agarwal, Founder and Co-Promoter of City Life Retail Pvt. Ltd. shared, “We are into this industry for the last 15 years; we know the likes and dislikes of the customers very well. We deeply understand what product they need at what price, how to treat well and make their shopping easy and comfortable, provide them with the best location, healthy atmosphere, world class ambience etc.  These are the few things which are very important in retail business and we are applying all these in our new format City Life. I am hoping for a good response from the customers of Lucknow and we hope that we could connect the taste of Lucknow with our customers.”

Continuing it, Mr. Abhishek Khemka, CEO, of the company said “For last few years, Uttar Pradesh witnessed a tremendous growth which is unbelievable.  In UP market there are lots of opportunities and we are trying to in-cash this, we started our journey from the capital of Uttar Pradesh and our next store would be in Allahabad. “

About the company: City Life Retail Pvt. Ltd. is promoted by Mr. Surendra Agarwal, the ex-director and one of the founder members of Vishal Retail Limited (Vishal Mega Mart). Company motto is to give wide variety, good quality product and pocket friendly price to its customers. Through this venture company is trying to organize the unorganized market. Company has plans to open 10 more stores by the end of this fiscal year.

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
मो0 9415508695
upnewslive.com

Comments (0)

माननीया मुख्यमंत्री जी ने पूर्व केन्द्रीय मंत्री चतुरानन मिश्र के निधन पर दुःख व्यक्त किया

Posted on 03 July 2011 by admin

उत्तर प्रदेश की माननीया मुख्यमंत्री सुश्री मायावती जी ने स्वतंत्रता सेनानी, पूर्व केन्द्रीय मंत्री और भाकपा नेता श्री चतुरानन मिश्र के निधन पर गहरा दुःख व्यक्त किया है। उन्होंने दिवंगत आत्मा की शांति की कामना करते हुए स्व0 श्री मिश्र के शोक संतप्त परिजनों के प्रति गहरी सहानुभूति एवं संवेदना व्यक्त की है।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
मो0 9415508695
upnewslive.com

Comments (0)

रेडक्रास सोसाइटी की सदस्यता हेतु अभियान चलायें

Posted on 03 July 2011 by admin

रेडक्रास सोसाइटी का सदस्य बने बिना ‘‘रेड क्रास ‘‘का उपयोग अवैधानिक

रेडक्रास सोसाइटी आगरा की कलेक्ट्रेट सभागार में आहूत बैठक मे सभी सदस्यों ने कहा कि रेडक्रास चिन्ह का उपयोग केवल रेडक्रास सोसाइटी के सदस्य कर सकते हैं। रेडक्रास सोसाइटी का सदस्य बने बिना रेडक्रास चिन्ह का उपयोग अवैधानिक है। बैठक में अभियान चलाकर आई.एम. ए. के सदस्यों को रेडक्रास सोसाइटी का सदस्य बनाने के निर्देश दिये गये । सोसाइटी के सदस्यों को परिचय पत्र एवं जैकेट भी शीघ्र उपलब्ध कराने के निर्देश दिये।

अपर जिलाधिकारी (नगर) अरूण प्रकाश ने निर्देश दिये कि इस वर्ष कलैण्डर आॅफ इवेन्ट के अनुसार आदेशों का पालन करते हुए मलिन बस्तियों में स्वास्थ्य शिविर लगायें। सोसायटी द्वारा जून माह में दो स्वास्थ्य शिविर आयोजित किये गये हैं। सोसाइटी के लिए एम्बुलेंस क्रय हेतु अनुमोदन के साथ समिति भी गठित की गई जिसमें आर. टी.ओ, उप जिलाधिकारी सदर, अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी/ सचिव सोसाइटी, मुख्य कोषाधिकारी तथा अवैतनिक सचिव इण्डियन रेडक्रास सोसाइटी को नामित किया गया है।

बैठक में अवगत कराया गया कि सोसाइटी के खातें में लगभग बीस लाख रूपये की धनराशि जमा है जिसमें से पाॅच लाख रूपये एफ.डी. में जमा कराने के निर्देश दिये।

मुख्य चिकित्सा अधिकारी डा0 राम रतन ने रेडक्रास सोसाइटी कार्यालय हेतु अपने नव निर्मित भवन हलवाई की बगीची में दो कमरे देने का आश्वासन दिया। उन्होंने बताया कि प्राथमिक विद्यालयों में जुलाई माह से प्राथमिक चिकित्सा सहायता प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किये जायेगें।

बैठक में डा0 निर्मल चैपडा, डा0 अशोक रैना, डा0 आशीष व्रहमभटृ, डा0 योगेश चन्द्र शर्मा, अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी डा0बी.आर. गौतम, जिला विद्यालय निरीक्षक मनोज गिरी, डा0 मुन्ना लाल भारतीय तथा डा0 ए0 के0 गुप्ता अवैतनिक सचिव आदि उपस्थित थे।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
मो0 9415508695
upnewslive.com

Comments (0)

मण्डलीय अधिकारी विभागीय कार्यो का स्वमूल्यांकन कर सुधार लायें- आयुक्त

Posted on 03 July 2011 by admin

मण्डलायुक्त अमृत  अभिजात ने निर्देश दिये है कि मण्डलीय टास्क फोर्स तथा निरीक्षण अधिकारियों की फीड बैक रिर्पोट के अलावा मण्डलीय अधिकारी अपने अधीनस्थ जिला स्तरीय एवं फील्ड स्तरीय अधिकारियों से भी फीड बैक लेकर स्व-मूल्यांकन कर लें और पाई गयी कमियों को तत्परता से ठीक भी करा लें। मण्डलीय अधिकारी अपना पाक्षिक भ्रमण कार्यक्रम और गत पक्ष के भ्रमण कार्यक्रम के अनुसार निरीक्षण टिप्पणी भी निर्धारित तिथि तक उपलब्ध करा दें। उन्होंने कहा कि डा0 अम्बेडकर ग्रामों में जून में न्यूनतम 25 प्रातिशत कार्य पूरा करने के लक्ष्य के सापेक्ष प्रगति रिपोर्ट दें।

कमिश्नरी सभागार में आहूत बैठक में संयुक्त विकास आयुक्त वी.एल. अग्रवाल ने मनरेगा योजना के अन्तर्गत कन्वर्जन मद में लाइन डिपार्टमेन्टो के द्वारा शासन द्वारा निर्धारित लक्ष्य के सापेक्ष अवमुक्त धनरशि और अवमुक्त धनराशि के सापेक्ष व्यय की जानकारी दीं

बैठक का संचालन करते हुए उप निदेशक अर्थ एवं संख्या डा0 रोहनलाल ने बताया कि निरीक्षण हेतु नामित 37 अधिकारियों में से 31 के द्वारा निरीक्षण टिप्पणी प्रस्तुत कर दी गई है। निरीक्षण में मुख्य रूप से पाई गयी कमियों में हैण्डपम्प रिवोर, विद्युत आपूर्ति, ग्रामों में सफाई व्यवस्था न होना, नाली/के.सी. ड्रेन सम्पर्क मार्ग मरम्मत योग्य न पाया जाना, शौचालय, टी.टी.एस.पी. की टंकियों,ग्राम पंचायतों में अभिलेख पूर्ण न पाया जाना, नहरों की सफाई की आवश्यकता पाया जाना तथा सामुदायिक केन्द्र एवं पंचायत घर में विद्युत के सम्बन्ध में कमियां पाई गई है। बैठक में विभागीय अधिकारियों को इंगित कमियों को दूर करा कर आख्या एक सप्ताह में प्रस्तुत करने के निर्देश दिये।

बैठक में अपर आयुक्त पी.के. अग्रवाल सहित विभिन्न विभागों के मण्डल स्तरीय अधिकारी उपस्थित थे।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
मो0 9415508695
upnewslive.com

Comments (0)

International Conference on ‘Religious Interfaith’ from 14 July in CMS

Posted on 03 July 2011 by admin

City Montessori School, Asharfabad campus is organizing a three-day “International Interfaith Conference on Promoting Interfaith Dialogue in Multi Religious Communities” from 14 to 16 July at the CMS Kanpur Road auditorium. Several religious gurus, educationists, jurists, philosophers and thinkers from 9 nations viz UK, Canada, Brazil, Egypt, Sri Lanka, Bangladesh, Nepal, Malaysia and India will be coming to attend this conference. Mr Hari Om Sharma, Chief Public Relations Officer of CMS informed. Mr Sharma informed that this international conference will be inaugurated by the Chief Guest, Mr Sukhdev Rajbhar, Speaker, Legislative Assembly, UP on 14 July at 5.00 pm at the CMS Kanpur Road auditorium. This international conference is dedicated to world peace and world unity having the objective to establish interaction among various religions of the world. This conference will disseminate the message across the globe that its the need of the hour to maintain a right tuning among different religions to attain the goal of world unity.     Mr Sharma informed that some eminent figures who will attend this international conference include Dr Adel Omer Sharif, Dy Chief Justice, Supreme Constitutional Court of Egypt; Mr Michel de Salaberry, Former Ambassador, Ministry of Foreign Affairs Canada; Prof Nihal Jayawickrama, Consultant, United Nations Agencies of Governance and Judicial Reforms and Coordinator of the UN sponsored Judicial Integrity Group, Sri Lanka; Prof. Mohammad Akhtar Siddiqui, Chairman, NCTE, India; Prof. Anwar Fazal, Director, Right Livelihood College, Malaysia; Mr Nasri Marco, Ph.D., President & Founder, Sharm El Sheikh International Arbitration Centre, Egypt; Prof. Dr Mohammad El-Shahat El-Gendy, Secretary General of the Supreme Council for Islamic Affairs and Member of Islamic Research Academy of Al-Azhar, Cairo, Egypt; Dr Nabil Abdel Fattah Mohamed, Asst to the Director of the Al Ahram Centre for Political and Strategic Studies, Egypt; Mr Mohamed Hassan El-Bana, Editing Manager, Al Akhbar Daily Newspaper, Egypt; Ms Zena Sorabjee, Vice-Chairperson, National Spiritual Assembly of Baha’is of India; Prof. Dilip Loundo, Professor of Religions Studies, Federal University, Brazil; Mr Gamal Zayda, Managing Editor, Al Akhbar Daily Newspaper, Egypt; Mr Saran Srinivas, Programme Manager, Right Livelihood College, Malaysia etc. Apart from them, a four member delegation of Dhaka University, Bangladesh; a delegation from Education Department, Nepal, various religious gurus viz Mr Rajendra Singh Bagga, Pragyanandji etc and various other delegates from various states of India are reaching Lucknow to participate in this international conference.

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
मो0 9415508695
upnewslive.com

Comments (0)

रक्त दान षिविर का आयोजन

Posted on 03 July 2011 by admin

blood-donation-camp-2रोटरी क्लब लखनऊ एंव श्री हरभजराम कृपा देवी-ट्रस्ट अस्पताल, नाका, चारबाग के सौजन्स से डाक्टर डे के पावन अवसर पर एक स्वेच्छिक रक्त दान षिविर का आयोजन उक्त अस्पताल के प्रागण में मेडिकल कालेज लखनऊ के डाक्टरों के सहयोग से आयोजित किया गया। इस षिविर में रक्तदाताओं का उत्साह देखने लायक था। रोटरी क्लब के मेंमबर और रोटरी क्लब की फैमली, फ्रैंडस और इनर व्हील क्लब मेंमबर और इनर व्हील की मेंमबर प्रेरना ने ब्लड डोनेट किया। क्लब के सदस्यों ने रक्तदाताओं का उत्साह वर्धन किया इस षिविर में लगभग 40 यूनिट रक्त एकत्र किया गया।

यह समाचार क्लब के अध्यक्ष रो अरविन्द कुमार गुप्ता एंव सचिव ए. राय चैधरी ने बताया।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
मो0 9415508695
upnewslive.com

Comments (0)

जिलाधिकारी द्वारा डिफ्सा की वाउचर परियोजना ‘‘ सम्भव‘‘ का शुभारम्भ

Posted on 02 July 2011 by admin

आगरा की 252 मलिन बस्तियों में पात्र लाभार्थियों को 6 प्रकार की सुविधाएं निःशुल्क
मातृ एवं शिशु मृत्यु दर को कम करने एवं संस्थागत प्रसव को प्रोत्साहन दें-जिलाधिकारी

dm-agra-ajay-chauhan-inaugurating-voucher-project-of-sifpsa-agraडिफ्सा आगरा द्वारा क्रियान्वित वाउचर परियोजना ‘‘सम्भव‘‘ का जिलाधिकारी अजय चैहान ने शुभारम्भ किया। उन्होंने प्रतीक स्वरूप लाभार्थी महिलाओं को वाउचर भी प्रदान किये। इस योजना में आगरा की 252 शहरी मलिन बस्तियां चयनित की गई है। इन बस्तियों में रहने वाले गरीब लाभार्थियों को वाउचर्स के माध्यम से चयनित नर्सिग होम्स द्वारा 6 प्रकार की सुविधाएं निःशुल्क प्रदान की जायेगी। कमिश्नरी सभागार में आयोजित संगोष्ठी का शुभारम्भ जिलाधिकारी ने दीप प्रज्जवलित कर किया ।

जिलाधिकारी ने कहा कि योजना के बारे में लाभार्थियों को भी जानकारी दें और लाभार्थियों की आशाओं और फीड बैक को योजना मे समाहित करें। चयनित नर्सिंग होम्स से भी समन्वय कर लाभार्थी के मामला का तत्परता से समाधान करायें। उन्होंने योजना के उद्देश्यों की चर्चा करते हुए कहा कि मातृ एवं शिशु मृत्यु दर को कम करना और संस्थागत प्रसव को प्रोत्साहित करना है। उन्होंने योजना के क्रियान्वयन हेतु नियमित अनुश्रवण के साथ जिला स्वास्थ्य समिति की बैठकों में समीक्षा करने के निर्देश दिये।

मुख्य चिकित्सा अधिकारी डा0 राम रतन ने बताया कि प्रथम चरण में 5 नर्सिंग होम्स को चयनित किया गया है इनमें मैरिगोल्ड अस्पताल, रश्मि मेडिकेयर सेन्टर, रवि हास्पीटल, सारस्वत हास्पीटल नवदीप हास्पीटल एण्ड रिसर्च सेन्टर सम्मिलित है। द्वितीय चरण में अन्य इच्छुक नर्सिंग होम्स को भी परियोजना में जोडा जाएगा। सेवाओं पर आने वाला कप नर्सिंग होम्स को डिफ्सा के माध्यम से प्रदान किया जाएगा।

कार्यक्रम को गति प्रदान करने एवं कार्यक्रम का अनुश्रवण करने की जिम्मेदारी डिफ्सा के मण्डलीय परियोजना प्रबन्धक डी.सी. त्रिपाठी को सौंपी गई है। संगोष्ठी में पावर पाइन्ट प्रिजेन्टेशन करते हुए श्री त्रिपाठी ने योजना के उद्देश्यो और क्रियान्वयन के बारे में विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने बताया कि 6 अलग-अलग वाउचर के माध्यम से सेवाएं निःशुल्क दी जाएगी इनमें- गर्भवती माताओं की ए.एन.सी. एवं पैथोलाजिकल जाॅच, प्रसव सम्बन्धी सेवाएं, पी.एन.सी. जाॅच, परिवार नियोजन सम्बन्धी सेवाएं, आर.टी.आई./एस.टी.आई. सम्बन्धी सेवाएं तथा सामान्य स्वास्थ्य जाॅच सम्मिलित है।

उन्होंने बताया कि सेवाओं को शहरी मलिन बस्तियों में कार्यक्रम के प्रचार एवं लाभार्थियों को प्रेरित करने की जिम्मेदारी एन.जी. ओ. के रूप में डूडा आगरा को दी गई है। जिसमें वे प्रत्येक मलिन बस्ती में 200 जनसंख्या पर एक स्थानीय महिला कर्मचारी को कम्युनिटी हैल्प वाॅल्यून्टियर (सी.एच.वी.) के रूप में परियोजना से जोडेगी और उसको कार्य के आधार पर गतिविधि वार मानदेय दिया जायेगा।

इस अवसर पर अपर जिलाधिकारी (वि/रा) रामआसर,े प्राचार्य एस.एन. मेडिकल कालेज डा0 धर्म सिंह, अपर निदेशक स्वास्थ्य-डा0 सत्यमित्र, मुख्य चिकित्सा अधीक्षक महिला चिकित्सालय डा0 निर्मला यादव, आई.एम.ए. के अध्यक्ष डा0 अरूण चतुर्वेेदी तथा डा0 अनुपमा शर्मा परियोजना अधिकारी डूडा अंजू सिंह, विभिन्न विभागों के अधिकारी, बडी संख्या में लाभार्थीगण एन. जी.ओ. प्रतिनिधि, नर्सिंग होम्स प्रतिनिधि, डिफ्सा, यूनिसेफ के पदाधिकारी, मलिन बस्तियों में कार्यरत कम्युनिटि हैल्थ वाल्युन्टियर्स आदि ने प्रतिभाग किया।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
मो0 9415508695
upnewslive.com

Comments (0)

Advertise Here

Advertise Here

 

July 2011
M T W T F S S
« Jun   Aug »
 123
45678910
11121314151617
18192021222324
25262728293031
-->









 Type in