Archive | May 5th, 2011

जनसंख्या के आधार पर सरकारी नौकरियों व शिक्षण संस्थानों में आरक्षण देने की मंाग

Posted on 05 May 2011 by admin

राष्ट्रीय लोकदल अध्यक्ष चैधरी अजित सिंह ने मुस्लिम समुदाय को जनसंख्या के आधार पर सरकारी नौकरियों व शिक्षण संस्थानों में आरक्षण देने की मंाग की। उन्होंने कहा कि राज्य स्तर पर आरक्षण आसानी से दिया जा सकता है। एक राज्य के मुख्य मंत्री भी अपने राज्य में 50 प्रतिशत आरक्षण लागू कर सकते हैं। राष्ट्रीय लोकदल मुस्लिम समुदाय को जनसंख्या के आधार पर आरक्षण दिलाने के लिए संघर्ष करेगा।

    चैधरी अजित सिंह ने उत्तर प्रदेश की मुख्य मंत्री मायावती व समाजवादी पार्टी पर आरोप लगाते हुए कहा कि इन दोनों पार्टियों व इनके नेताओं ने मुस्लिम समुदाय को हमेषा से धेखा ही दिया है और इन्हीं की वजह से मुस्लिम समुदाय आज दयनीय स्थिति में है। उक्त दोनों पार्टियों ने मुस्लिम समुदाय का सिर्फ वोट लेने के लिए ही इस्तेमाल किया है। यह बात चैधरी अजित सिंह ने पश्चिमी उत्तर प्रदेश के विभिन्न जिलों से सैकड़ों की तादाद में आये उलेमाओं, मौलवियों और काजियों को सम्बोधित करते हुए कही।

    राष्ट्रीय लोकदल किसान मसीहा एवं भूतपूर्व प्रधान मंत्री श्रद्धेय चैधरी चरण सिंह जी की नीतियों पर चलकर हमेशा से किसानों और मुसलमानों के हित के लिए संघर्षरत है। इस अवसर पर चैधरी अजित सिंह ने अपने निवास स्थान 12 तुगलक रोड, नई दिल्ली पर पश्चिमी उत्तर प्रदेश से आये सैकड़ों मुस्लिम समुदाय के लोगों को सम्बोधित करते हुए कही।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
मो0 9415508695
upnewslive.com

Comments (0)

स्थानीय निकाय चुनाव दलगत आधार पर कराए जाने के फैसले का स्वागत

Posted on 05 May 2011 by admin

भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष सूर्य प्रताप शाही ने इलाहाबाद उच्च न्यायालय द्वारा स्थानीय निकाय चुनाव दलगत आधार पर  कराए जाने के फैसले का स्वागत करते हुए इसे लोकतंत्र की जीत बताया। उन्होंने कहा मा0 न्यायालय के फैसले से बसपा सरकार की निकायों पर धनबल, बाहुबल के दम पर कब्जा करने के मन्सूबे नाकामयाब हुए हैं।

श्री शाही ने कहा कि बसपा सरकार का लोकतांत्रिक मूल्यों एवं संवैधानिक परम्पराओं पर विश्वास नहीं है। यही कारण है कि बसपा सरकार ने पंचायत चुनाव की तरह स्थानीय निकाय चुनावों में भी कब्जा करने की नीयत से पूरी चुनावी प्रक्रिया बदलने का असफल प्रयास किया है। लेकिन माननीय न्यायालय के फैसले से बसपा सरकार की निकायों पर कब्जा करने की साजिश विफल हो गई है। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार ने स्थानीय निकाय चुनावों को लेकर जिसतरह  से पूरी चुनावी प्रक्रिया को बदलने के लिए गुपचुप तरीके से नियम आदि बनाने के प्रयास किए भाजपा ने उसका कड़ा विरोध पहले दिन से ही करना शुरू कर दिया था। हम शुरू से यह कहते रहे हैं कि बसपा की मंशा निकायों पर सत्ता का दुरुपयोग कर कब्जा करने की है।

श्री शाही ने कहा कि प्रदेश की सरकार लगातार सरकारी साजिश के आधार पर लोकतांत्रिक व्यवस्था पर चोट कर रही थी। सरकार येेन-केन-प्रकारेण पूर्व में हुए पंचायत चुनावों की तरह ही स्थानीय निकाय चुनाव दल विहीन कराने पर उतारू थी। भाजपा इन लोकतंत्र विरोधी निर्णयों का लगातार विरोध किया।  मा0  न्यायालय के निर्णय से जनभावनाओं के साथ-साथ भाजपा की नीति एवं सिद्धान्तों की भी जीत हुई है। उन्होंने कहा कि स्थानीय निकाय चुनावों के संदर्भ में मा0 न्यायालय का निर्णय आने के बाद अब राज्य सरकार को भी अपने हठधर्मिता छोड़कर स्थानीय निकाय के चुनाव दलीय चुनाव चिन्ह पर पुरानी प्रक्रिया के अनुसार कराए जाने की दिशा में कदम उठाना चाहिए।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
मो0 9415508695
upnewslive.com

Comments (0)

गुरुदेव रविंद्रननाथ टैगोर की 150वीं जयंती के उपलक्ष्य में देषभर में आयोजन

Posted on 05 May 2011 by admin

इस मौके पर सैमसंग इंडिया तथा साहित्य अकादमी ने आज यहां आयोजित समारोह में दूसरे टैगोर साहित्य पुरस्कारों के अंतर्गत आठ भारतीय भाशाओं के लेखकों को उनके सर्वश्रेश्ठ साहित्यिक योगदान के लिए सम्मानित किया। मूर्धन्य कवि श्री रविंद्रनाथ टैगोर की स्मृति में स्थापित ’टैगोर साहित्य पुरस्कार‘ की स्थापना 2009 में सैमसंग इंडिया तथा साहित्य अकादमी ने की थी और हर वर्श आठ भाशाओं के लेखकों को उनके योगदान के लिए सम्मानित किया जाता है। इस तरह, तीन वर्श के अंत तक 24 भारतीय भाशाओं के लेखकों को सम्मानित किया जाएगा। यह टैगोर साहित्य पुरस्कारों का दूसरा संस्करण है।

मुंबई के रबिंद्र नाट्य मंदिर में आयोजित भव्य साहित्य पुरस्कार वितरण समारेाह में इन आठ भारतीय भाशाओं की साहित्यिक कृतियांे को पुरस्कृत किया गया: इस वर्श असमिया, डोगरी, मराठी, उड़िया, राजस्थानी, संथाली, तमिल तथा उर्दू। दूसरे टैगोर साहित्य पुरस्कारों के विजेताओं के चयन के लिए उनके द्वारा लिखित निबंधों, कविताओं, जीवनचरित्रों/आत्मकथात्मक वृत्तांतों को आधार बनागया गया जो इन आठ भारतीय भाशाओं में वर्श 2006-08 के दौरान लिखी गई थीं। टैगोर साहित्य पुरस्कार 2010 के विजेता हैं - श्री देबब्रत दास - ’निरबाचिा गल्प‘ (असमिया); श्री संतोश खजूरिया - ’बाडलोंडियन भरण‘ (डोगरी); प्रोफे. आर जी जाधव - ’निवादक समीक्षा‘ (मराठी); श्री ब्रजनाथ रथ - ’सामान्य असामान्य‘ (ओडिया); श्री विजय दान देठा - ’बातन की फुलवारी - खंड 14‘ (राजस्थानी); श्री सोमई किस्कू - ’नमालिया‘ (संथाली); श्री एस रामकृश्णन - ’यमम‘ (तमिल) तथा श्री चंद्र भान ख्याल - ’सुबह-ए-मषरीक़ की अज़ान‘ (उर्दू)।

इस पुरस्कार समारोह में श्री नरेंद्र जाधव, सदस्य, योजना आयोग, भारत सरकार मुख्य अतिथि थे। श्री जाधव षिक्षाविद, अर्थषास्त्री, समाज विज्ञानी और लेखक हैं और 11 से ज्यादा पुस्तकें तथा 100 से अधिक षोध पत्र लिख चुके हैं।

जाने-माने लेखक और साहित्य अकादमी पुरस्कार विजेता श्री विष्वास पाटिल, कलेक्टर, मुंबई उपनगर इस समारोह में विषिश्ट अतिथि के रूप में उपस्थित थे। इस आयोजन में भाग लेने वाले अन्य गण्मान्य जनों में सियो-हैंग ली, कंसल जनरल, कन्सलैट जनरल - कोरिया गणराज्य (मुंबई); श्री ए मूर्ति, सचिव - साहित्य अकादमी और श्री जुंग सू षिन, अध्यक्ष तथा मुख्य कार्यकारी अधिकारी, सैमसंग दक्षिण पष्चिम एषिया मुख्यालय भी उपस्थित थे।

इस मौके पर श्री जे एस षिन ने कहा, ’’मूर्धन्य साहित्यकार श्री रबिंद्रनाथ टैगोर को भारत की तरह कोरिया में भी इतनी ही प्रतिश्ठा प्राप्त है और टैगोर साहित्य पुरस्कार विभिन्न धर्मों, क्षेत्रों और संस्कृतियों के बीच का सेतु है। इन पुरस्कारों से भारतीय साहित्य की श्रेश्ठता को बढ़ावा दिया जाता है और इस तरह भारतीय साहित्य को समृद्ध बनाने मंे इनका योगदान है। आज जब हम भारत में टैगोर साहित्य पुरस्कारों का समारोह मना रहे हैं तो अगले महीने कोरिया के सोल षहर में गुरुदेव की प्रतिमा स्थापित कर इस महान साहित्यकार को सम्मानित किया जाएगा।‘‘

इस मौके पर श्री अग्रहारा कृश्ण मूर्ति, सचिव, साहित्य अकादमी ने कहा, ’’कोरियाई सरकार तथा कोरियाई दूतावास द्वारा पिछले साल स्थापित टैगोर साहित्य पुरस्कारों को देषभर में साहित्य बिरादरी ने काफी सराहा है। द्वितीय टैगोर साहित्य पुरस्कारों के अंतर्गत आठ साहित्यिक हस्तियों को सम्मानित किया जाएगा। टैगोर साहित्य पुरस्कार भारतीय साहित्य को बढ़ावा देने के साथ-साथ भारत और कोरिया के बीच साहित्यिक तथा सांस्कृति संबंधों को और मजबूत बनाएंगे।‘‘

टैगोर साहित्य पुरस्कार वितरण समारोह के दौरान गुरुदेव की रचनाओं का पाठ किया गया और उनके संगीत को भी प्रस्तुत किया गया। इस अवसर पर कला और साहित्य जगत की जानी-मानी प्रतिभाओं के अलावा कई विख्यात अभिनेता/अभिनेत्रियां तथा रंगमंच की हस्तियां भी उपस्थित थीं। फारुख षेख ने गुरुदेव की रचनाओं का पाठ किया। नोबेल पुरस्कार विजेता अमत्र्य सेन की पुत्री और फिल्म एवं रंगमंच कलाकार नंदना सेन ने टैगोर साहित्य पुरस्कार 2010 समारोह का संचालन किया। इस भव्य समारोह की गरिमा के अनुकूल रबिंद्र संगीत संग्रह भी प्रस्तुत किया गया और जाने-माने संगीतकार राहुल षर्मा ने संतूर पर उनकी संगीतमय रचनाओं की प्रस्तुति दी।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
मो0 9415508695
upnewslive.com

Comments (0)

पार्टी ने ’विजय वाहिनी’ के गठन का फैसला किया

Posted on 05 May 2011 by admin

भारतीय जनता पार्टी ने केन्द्र व राज्य सरकार के भ्रष्टाचार के विरूद्ध चलाए जा रहे अभियान और आम जनता की समस्याओं के लिए सड़क पर संघर्ष करने के साथ-साथ विधान सभा चुनावों के मद्देनजर अपने कार्यकर्ताओें को भी प्रशिक्षित करने की योजना बनाई है। प्रदेश प्रवक्ता विजय बहादुर पाठक ने कहा कि भाजपा ने जनसमस्याओं को लेकर संघर्ष व आंदोलनों के साथ-साथ अपना चुनावी प्रबंधन ठीक करने के लिए योजना तैयार की है। इसके लिए पार्टी ने ’विजय वाहिनी’ के गठन का फैसला किया है। बूथ स्तर पर गठित होने वाली ’विजय वाहिनी’ में एक संयोजक तथा 15 सदस्य होंगे।

श्री पाठक ने बताया कि आगामी माह में राज्य के सभी मतदान केन्द्रों पर अभियान चलाकर ’विजय वाहिनी’ का गठन किया जाएगा। जून माह के अन्त में ’विजय वाहिनी’ के संयोजकों का जिलास्तर पर प्रशिक्षित भी किया जाएगा। जुलाई माह में पार्टी सभी 403 विधानसभा क्षेत्रों में ’विजय संकल्प सम्मेलन’ का आयोजन करेगी। राष्ट्रीय व प्रान्तीय नेताओं के उपस्थिति में होने वाले इन विजय सकल्प सम्मेलनों में विजय वाहिनी के संयोजक, सदस्यगण भाग लेंगे।

उन्होंने कहा कि चुनाव के समय पार्टी उम्मीदवारों को अपने चुनाव संचालन में किसी तरह की कोई परेशानी न हो इसके लिए संगठनात्मक स्तर पर बेहत्तर चुनाव प्रबंघन की योजना बनाई गई है। पूरे प्रदेश में ’सुशासन और सुराज’ के नारे के साथ ’विजय ब्रती’ कार्यकर्ताओं को तैयार किया जाएगा। चुनाव अभियान में लगने वाली ’विजय वाहिनी’ चुनाव संचालन में तो मद्द करेंगी साथ ही मतदान वाले दिन मतदान केन्द्रों व बूथ स्तर पर होने वाले सभी प्रबन्धों में वाहिनी की महत्वपूर्ण भागीदारी होगी।

प्रदेश प्रवक्ता विजय बहादुर पाठक ने बताया कि पार्टी ने सभी विधानसभा क्षेत्रों में संयोजक बनाने का फैसला किया है। इन संयोजकों की आवश्यक बैठक 16 मई को पार्टी के प्रदेश मुख्यालय पर प्रदेश अध्यक्ष सूर्य प्रताप शाही की अध्यक्षता में होगी। चुनाव अभियान समिति के अध्यक्ष कलराज मिश्र, प्रदेश प्रभारी व राष्ट्रीय महामंत्री नरेन्द्र सिंह तोमर आदि वरिष्ठ नेताओं की उपस्थितित में होने वाली इस बैठक में सभी प्रदेश पदाधिकारी, जिलाध्यक्ष, जिला प्रभारी व विधानसभा संयोजक, क्षेत्र समिति के लोग हिस्सा लेंगे।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
मो0 9415508695
upnewslive.com

Comments (0)

एलईडी लाइटिंग टेक्नोलाॅजी में एक नई खोज बीपीएल चिराग

Posted on 05 May 2011 by admin

dsc_0061भारत की अग्रणी रीचार्जबल (रिचार्ज करने योग्य) लाइटिंग सिस्टम्स कंपनी बीपीएल टेक्नोविजन प्राइवेट लिमिटेड (बीटीबीएल) ने भारतीय बाजार के लिए रीचार्ज योग्य एलईडी लाइटिंग टेक्नोलाॅजी में एक नई खोज बीपीएल चिराग, 4 घंटे की चार्जिग 5 घंटे की रोशनी, पेश करने की घोषणा की है। हाल में विकसित, किफायती बीपीएल चिराग रेंज में क्रांतिकारी क्यू टेक टेक्नालाॅजी का उपयोग किया गया है। बीपीएल क्यू टेक टेक्नालाॅजी के कारण बीपीएल चिराग को सिर्फ 4 घंटे चार्ज करने की आवश्यकता होती है और इससे यह 5 घंटे रोशनी देता है जबकि इस श्रेणी की अन्य लाईट को 6-12 घंटे चार्ज करने की आवश्यकता होती है। अनूठी क्यू टेक टेक्नालाॅजी से वोल्टेज के उतार-चढ़ाव के दौरान भी चार्जिंग संभव होता है और एसी मेन्स से इसकी चार्जिंग रेंज 90 वोल्ट से 260 वोल्ट तक है।

बीपीएल समूह के सीएमडी अजीत नांबियार ने कहा यह एक महत्वपूर्ण उपलब्धि है और न सिर्फ बीपीएल के लिए है बल्कि भारत के लिए भी है क्योंकि इस नई खोज से भारत को देश में विकसित तेजी से चार्ज होने वाली पहली रीचार्जेबल लाइट मिली है जो उत्तर प्रदेश, मध्यप्रदेश, बिहार और उड़ीसा को सोलर एलईडी रीचार्जेबल क्रांति में एक कदम आगे ले जाएगी। नया बीपीएल चिराग लाखों घरों को मिट्टी तेल जैसे रोशनी के अपरिष्कृत विकल्पों से छुटकारा मिलेगा और वे सुखद व स्वास्थ्यकर जीवन गुजार सकेंगे। बीपीएल चिराग का विकास बीटीबीएल आरएंडी सेंटर बंगलूर में किया गया है और इसे डिजाइन करने में भारत के साथ-साथ अन्य विकासशील देशों में उन लाखों लोगों की समस्याओं का ख्याल रखा गया है जो बिजली की कमी के कारण होती है और जीवन को बाधित करती है। बिजली की कमी 57 प्रतिशत भारतीय के निवास वाले ग्रामीण भारत के विकास के मार्ग की मुख्य बाधाओं में एक है। लंबे समय तक बिजली न रहना वास्तविकता है और यह महत्वपूर्ण है कि व्यवहार्य विकल्प उपलब्ध कराए जाते है वे मौजूदा समस्याओं को दूर करें। ज्यादातर रीचार्जेबल लाइट ग्रामीण क्षेत्रों में नाकाम रहती है क्योंकि उन्हंे 8 से 12 घंटे तक एक निश्चित करंट पर चार्ज किए जाने की आवश्यकता होती है।

बीपीएल टेक्नो विजन लिमिटेड के चीफ आॅपरेटिंग आॅफिसर के विजय कुमार ने कहा मेरा मानना है कि बीपीएल चिराग वास्तविक भारत में लोगों के जीवन को रौशन करेगा। अपनी तरह के इस उत्पाद का विकास करने के लिए मैने देश भर में गांवों का दौरा किया और ग्रामीणों के साथ रहा। मैने देखा है कि अभिभावक अपने बच्चों के भविष्य को लेकर चिन्तित रहते है क्योंकि बिजली की अनियमित आपूर्ति के कारण वे पढ़ाई पर ध्यान नही दे पाते है। उम्मीद की जाती है कि बीपीएल चिराग इस स्थिति को बदलेगा।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
मो0 9415508695
upnewslive.com

Comments (0)

लखनऊ से डा. पी.सी. लोहानी ने जीती मारूति स्विफ्ट डिज़ायर वीएक्सआई

Posted on 05 May 2011 by admin

dsc_0009यह आधिकारिक है!! कि गीतांजली ग्रुप का ग्रेट इंडियन वेडिंग काॅर्निवाल 2011 भारत में जबरदस्त रूप से सफल रहा है!! कार्निवाल को ग्राहकों से कम समय में भारी प्रतिक्रीया प्राप्त हुई है। यह विवाह और आभूषणों का प्रदर्षन सभी के पूरी तरह से यादगार अनुभव प्रदान करता है।

महीने लंबे इस कार्निवाल ने लखनऊ के डाॅक्टर पी.सी. लोहानी को मारूति स्विफ्ट डिज़ायर वीएक्सआई का विजेता घोषित किया है और जीतने के लिए अभी और कई गिफ्ट षेष हैं। दो और मारूति डिज़ायर को षादी के एक प्रायोजन, नक्षत्र डाॅयमंड स्टड ईयररिंग, घड़ीयां, गोवा के ताज में एक विषेष हनीमून पैकेज के साथ जीता जा सकता है और घडियों के अंतराष्ट्रीय बं्राड पर डिस्काउंट वाउचर प्राप्त किए जा सकते हैं।

ग्रेट इंडियन वेडिंग कार्निवाल और भी कई बेहतरीन डील प्रदान कर रहा है - 5000 रूपए या उससे ज्यादा की डाॅयमण्ड ज्वैलरी की खरीद पर 30ः तक की खरीद के आभूषण / घडियों का निष्चित उपहार प्राप्त करें। सोना खरीदने पर बाजार षुल्क में से 25ः तक की छूट प्राप्त करे, या 5ः की सीधी छूट प्राप्त करें और षानदार साॅलिटेयर को प्राप्त करने का गौरव पायें जो होने वाली दुल्हन के लिए एक प्यारा उपहार है।

गीतांजली अक्षय तृतिया के षुभ अवसर पर आभूषणों और सिक्कों पर षानदार डील प्रदान कर रहा है। यह खास आॅफर निम्नलिखित ब्रांडों पर उपलब्ध है

नक्षत्र के हाथ से बनाए गए रचनात्मक आभूषणों के साथ अक्षय तृतिया के षुभ अवसर पर सौभाग्य और अर्षीवाद प्राप्त करें। एक खास नए हीरे के ईयररिंग पैक से अपने जीवन की विषेष महिला को इस षुभ अवसर पर दिव्य भाग्य के साथ आषीर्वाद दे।

4, 5 और 6 मई तक खरीदारों को गिली से 5000 रूपए से ज्यादा के आभूषण खरीदने पर 5 ग्राम के चांदी के सिक्के मुफ्त दिए जाएंगें।

स्वर्ण मुद्रिकाः गीतांजली के सोने के सिक्के का यह खास बं्राड प्रमाण व षुद्धता के साथ आता है। सिक्कों को बीआईएस हाॅलमार्क 999 षुद्धता के साथ बनाया गया है और यह 1 ग्राम, 2 ग्राम, 5 ग्राम, 8 ग्राम, 20 ग्राम, व 50 ग्राम के वर्ग में उपलबध है। उपहार व निवेष के लिए आदर्ष यह इस अक्षय तिृतिया पर सबसे आदर्ष खरीद है।

गीतांजली ज्वैल्सः सोने के सिक्कों व सोने के आभूषणों पर 50ः सीधी छूट के अतिरिक्त गीताजंली ज्वैल्स सोने के सिक्के अलग अलग आकारों 1,5,10,15,25 ग्राम आदि में उपलब्ध कराते हैं।
इसलिए अक्षय तृतीया पर एक छोटी खरीद से षुरूआत करे और धन की देवी के आषीर्वाद को प्राप्त करने का मार्ग प्रष्स्त करें।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
मो0 9415508695
upnewslive.com

Comments (0)

माननीया मुख्यमंत्री जी ने महर्षि परशुराम जयन्ती पर प्रदेशवासियों को बधाई दी

Posted on 05 May 2011 by admin

उत्तर प्रदेश की माननीया मुख्यमंत्री सुश्री मायावती जी ने महर्षि परशुराम जयन्ती पर प्रदेशवासियों को बधाई दी है।

एक बधाई संदेश में सुश्री मायावती जी ने कहा है कि अन्याय एवं अत्याचार का प्रतिकार करते हुए महर्षि परशुराम हमेशा मानव कल्याण के लिए प्रयत्नशील रहे। उन्होंने कहा कि आज भी महर्षि परशुराम के आदर्श लोगों को सन्मार्ग पर चलने की प्रेरणा देते हैं।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
मो0 9415508695
upnewslive.com

Comments (0)

नागरिकों को बेहतर नागरिक सुविधाएं सुलभ करायें

Posted on 05 May 2011 by admin

principal-secretary-urban-development-ds-mishra-reviewing-work-of-agra-jhansi-and-chitrakoot-commissanary-performance-of-local-bodies1अभिनव कार्य करने पर सम्मानित होंगे अधिकारी कर्मचारी- डी.एस.मिश्र

प्रमुख सचिव नगर निकास दुर्गाशंकर मिश्र ने निर्देश दिये हैं कि नगर निकायों के अधिकारी सकरात्मक ऊर्जा के साथ नागरिकों को वेहतर नागरिक सुविधाएं सुलभ करायें और व्यवस्थाओं को सुधार उन्मुख बनाते हुए सघन कार्यवाही करें। प्रतिदिन प्रात- 7 से 10 बजे के मध्य सफाई कार्यो का नियमित निरीक्षण करें । पोलीथीन के उपयोग को हतोत्साहित करते हुए अधिनियम के अन्तर्गत प्रभावी कार्यवाही भी सुनिश्चित करे। सडे गले खाद्य पदार्थो की बिक्री पर अंकुश लगाये। उन्होंने कहा कि अभिनव कार्य करने पर अधिकारियों को सम्मानित किया जायेगा।

श्री मिश्र आज यहां कमिश्नरी सभागार में नगर निकायों की जोन स्तरीय समीक्षा बैठक को सम्बोधित कर रहे थे। बैठक में आगरा, झांसी और चित्रकूट मण्डलों के अन्तर्गत लगभग 94 नगर निकायों के अधिकारी उपस्थित थे। उन्होंने बिन्दुवार समीक्षा करते हुए चेतावनी भी दी कि कार्यो में लापरवाही बरतने पर कडी कार्यवाही सुनिश्चित की जायेगी।

उन्होंने कहा कि सफाई कर्मियों को फोटोयुक्त परिचय पत्र जारी करें और सभी कर्मचारियों की फोटोयुक्त बुकलेट/विवरण पंजिका अनिवार्य रूप से बनायें। प्रतिमाह कार्यो की प्रगति आख्या नवीन प्रारूप पर ई-मेल के माध्यम से अगले माह की 3 तारीख तक निदेशक नगर निकाय को अनिवार्य रूप से भिजवायें।

श्री मिश्र ने स्पष्ट किया कि यदि किसी विभाग या एजेन्सी द्वारा कार्यो के लिए सडक काटी जाती है तो उसको बनाने का उत्तरदायित्व भी उसी विभाग/एजेन्सी का ही होगा परन्तु पुर्न-निर्माण के समय पूर्ववर्ती सभी मानकों/विशिष्टियों के अनुरूप ही कार्य सुनिश्चित करायें। उन्होंने कहा कि विलम्बतम 30 जून से पहले रोड कटिंग मरम्मत कार्य पूर्ण करालें ताकि बरसात में उनमें जल भराव तथा मच्छर आदि की समस्या उत्पन्न न हो।

उन्होंने कहा कि नगर निकायों द्वारा विभिन्न कार्यदायी संस्थाओं से कार्य कराये जाते है। नगर निकाय के अधिकारी स्वंय भी नियमित रूप से कार्यो का स्थल निरीक्षण करें और कार्यो को केवल कार्यदायी संस्थाओं के भरोसे ही न छोडंे। कोई कमी पाये जाने पर निकाय के अधिकारी भी उत्तरदायी हांेगे।

उन्होंने कहा कि गर्मी के मौसम में जल समस्या के समाधान हेतु अधिकारी व्यक्तिगत ध्यान देकर नलकूपों, ओवर हैड टैंक तथा पाइप लाइन आदि की मरम्मत का कार्य अविलम्ब पूर्ण करालें ताकि पूर्ण क्षमता से उपयोग हो सके। उन्होंने सफाई उपकरणों की भी मरम्मत कराने हेतु निर्देश दिये।

उन्होंने  एक्ट का संदर्भ देते हुए कहा कि यह सुनिश्चित करें कि लोगों को स्वच्छ खाद्य पदार्थ सुलभ हो। उन्होंने कहा कि सडे-गले फलों को फिकवादें ताकि बीमारियां न फैले। उन्होंने गर्मी के मौसम में फैलने वाली बीमारियों की रोकथाम हेतु समय से कार्यवाही करने के निर्देश दिये। उन्होंने फौगिंग, नाला व सीवर सफाई कार्य भी तत्परता से करने लिए कहा। उन्होंने निर्देश दिये कि नालों तथा सीवर सफाई के बाद मलबे को भी शीघ्रता से हटवायें। उन्होंने कहा कि जहां सफाई कर्मियों की कमी है वहां आउट सोर्सिंग द्वारा कार्य करा सकते हैं।

इस अवसर पर नगर निगम आगरा के नगर आयुक्त राम विशाल मिश्रा सहित विभिन्न नगर निगमों के नगर आयुक्त, तथा स्थानीय निकायों के अधिशासी अधिकारी आदि उपस्थित थे।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
मो0 9415508695
upnewslive.com

Comments (0)

प्रदेश में अघोषित आपात काल की स्थिति है

Posted on 05 May 2011 by admin

100_2777जनता दल यू के राष्ट्रीय अध्यक्ष शरद यादव प्रेस क्लब लखनऊ में पत्रकारों से पार्टी की समीक्षा बैठक के बाद वार्ता करते हुये कहा कि प्रदेश में अघोषित आपात काल की स्थिति है। जो हालात कभी तामिलनाडु में रहा करते थे। वह हालात उत्तर प्रदेश के है। सबसे बड़ा कातिल शहर लखनऊ बन गया है। कोई भी गोलीमार दे कोई पूछने वाला नही है। प्रदेश में बीएसपी ने अपने प्रत्याशी घोषित करके सरकारी मशीनरी को बता दिया है कि वह उनकी सहायता करें। इसलिए कई तरह से खर्च किया जा रहा है। जबकि चुनाव आयोग चुनावी खर्च पर समय सीमा और धन सीमा निर्धारित किये हुए है। कानून का माखौल उड़ाया जा रहा है। ऐसा लग रहा है कूएंे में भांग नही अफीम गिर गयी है। अफीम छूटती नही है। श्री यादव ने प्रदेश सरकार पर हमला बोलने के बाद केन्द्र सरकार को भी जमकर कोसा मुठ्ठी भर लोगों के विकास से कुछ होने वाला नही है। देश में दो सवाल है मंहगाई और भ्रष्टाचार इस लड़ाई मंे सारा विपक्ष एक साथ है। पिछले वर्ष 5 जुलाई को भारत बन्द हुआ। हिन्दुस्तान में इतनी महंगाई किसी काल खण्ड में नही रही। भ्रष्टाचार पर एक लोकसभा का सत्र भेंट चढ़ चुका है। लेकिन प्रधानमंत्री आॅख बन्द किये हुये है। मैने एक वर्ष पूर्व ही कहा था कि काॅमन वेल्थ गेमों में इतने घोटाले होंगे कि गिन नही पाओगे। कलमाड़ी तो हाथी की पूॅछ है। अभी हाथी पकड़ा जाना बाकी है। आर्दस साोसाईटी घोटाला के सच संसद में लायेगे। श्री यादव ने गंगा और यमुना के उपजाओ क्षेत्र की भूमि विकास की भेंट चड़ने पर गहरी नाराजगी जताते हुये कहा 27 लाख हेक्टेयर भूमि कंकरीट का जंलग बनने को तैयार है। और सरकार आंखे बन्द किये है। आज देश के 78 प्रतिशत लोग 20 रूपये रोज पर जीवन जीते है। श्री यादव ने कहा कि उत्तर प्रदेश में इनकी पार्टी सिद्धान्तों के बल पर 2012 के चुनाव में पूरी शक्ती के साथ उतरेगी। जीत हार की परवाह किये बिना जन मुद्दों को हथियार बनायेगी। जैसा बिहार में विकास और कानून का समान राज्य है। वैसा ही उत्तर प्रदेश में देने के लिये जनता के सामने जायेंगे। इस अवसर पर पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव के.सी. त्यागी, प्रदेश अध्यक्ष सुरेश निरन्जन भय्या, सांसद आर.सी.पी. सिंह, जावेद रजा, डा0 राजेश वर्मा, सुभाष पाठक, हरिकिशोर उत्तम, अनूप सिंह पटेल, राम भरोसे सिंह, धमेन्द्र सिंह, राकेश शुक्ला आदि मौजूद थे।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
मो0 9415508695
upnewslive.com

Comments (0)

माननीया मुख्यमंत्री जी ने अरूणाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सहित चार अन्य लोगों की मृत्यु पर गहरा दुःख व्यक्त किया

Posted on 05 May 2011 by admin

उत्तर प्रदेश की माननीया मुख्यमंत्री सुश्री मायावती जी ने अरूणाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री श्री दोरजी खांडू सहित चार अन्य लोगों की मृत्यु पर गहरा दुःख व्यक्तकिया है।

माननीया मुख्यमंत्री जी ने इसे एक दुःखद घटना बताते हुए दुर्घटना में मारे गये श्री खांडू सहित सभी मृतकों के परिवारीजनों के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त की है।

उल्लेखनीय है कि अरूणाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री श्री दोरजी खांडू का हेलीकाॅप्टर 30 अप्रैल, 2011 को तवांग से ईटा नगर जाते समय लापता हो गया था, जिसे आज खोजी दलों द्वारा लुगुतांग इलाके में दुर्घटनाग्रस्त अवस्था में पाया गया। इसमें सवार सभी पांच लोगों के शव भी खोजी दलों द्वारा प्राप्त कर लिए गए हैं।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
मो0 9415508695
upnewslive.com

Comments (0)

Advertise Here

Advertise Here

 

May 2011
M T W T F S S
« Apr   Jun »
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
3031  
-->









 Type in