Categorized | लखनऊ.

माननीया मुख्यमंत्री जी ने अरूणाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सहित चार अन्य लोगों की मृत्यु पर गहरा दुःख व्यक्त किया

Posted on 05 May 2011 by admin

उत्तर प्रदेश की माननीया मुख्यमंत्री सुश्री मायावती जी ने अरूणाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री श्री दोरजी खांडू सहित चार अन्य लोगों की मृत्यु पर गहरा दुःख व्यक्तकिया है।

माननीया मुख्यमंत्री जी ने इसे एक दुःखद घटना बताते हुए दुर्घटना में मारे गये श्री खांडू सहित सभी मृतकों के परिवारीजनों के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त की है।

उल्लेखनीय है कि अरूणाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री श्री दोरजी खांडू का हेलीकाॅप्टर 30 अप्रैल, 2011 को तवांग से ईटा नगर जाते समय लापता हो गया था, जिसे आज खोजी दलों द्वारा लुगुतांग इलाके में दुर्घटनाग्रस्त अवस्था में पाया गया। इसमें सवार सभी पांच लोगों के शव भी खोजी दलों द्वारा प्राप्त कर लिए गए हैं।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
मो0 9415508695
upnewslive.com

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.

Advertise Here

Advertise Here

 

March 2026
M T W T F S S
« Sep    
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
3031  
-->









 Type in