Categorized | लखनऊ.

स्थानीय निकाय चुनाव दलगत आधार पर कराए जाने के फैसले का स्वागत

Posted on 05 May 2011 by admin

भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष सूर्य प्रताप शाही ने इलाहाबाद उच्च न्यायालय द्वारा स्थानीय निकाय चुनाव दलगत आधार पर  कराए जाने के फैसले का स्वागत करते हुए इसे लोकतंत्र की जीत बताया। उन्होंने कहा मा0 न्यायालय के फैसले से बसपा सरकार की निकायों पर धनबल, बाहुबल के दम पर कब्जा करने के मन्सूबे नाकामयाब हुए हैं।

श्री शाही ने कहा कि बसपा सरकार का लोकतांत्रिक मूल्यों एवं संवैधानिक परम्पराओं पर विश्वास नहीं है। यही कारण है कि बसपा सरकार ने पंचायत चुनाव की तरह स्थानीय निकाय चुनावों में भी कब्जा करने की नीयत से पूरी चुनावी प्रक्रिया बदलने का असफल प्रयास किया है। लेकिन माननीय न्यायालय के फैसले से बसपा सरकार की निकायों पर कब्जा करने की साजिश विफल हो गई है। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार ने स्थानीय निकाय चुनावों को लेकर जिसतरह  से पूरी चुनावी प्रक्रिया को बदलने के लिए गुपचुप तरीके से नियम आदि बनाने के प्रयास किए भाजपा ने उसका कड़ा विरोध पहले दिन से ही करना शुरू कर दिया था। हम शुरू से यह कहते रहे हैं कि बसपा की मंशा निकायों पर सत्ता का दुरुपयोग कर कब्जा करने की है।

श्री शाही ने कहा कि प्रदेश की सरकार लगातार सरकारी साजिश के आधार पर लोकतांत्रिक व्यवस्था पर चोट कर रही थी। सरकार येेन-केन-प्रकारेण पूर्व में हुए पंचायत चुनावों की तरह ही स्थानीय निकाय चुनाव दल विहीन कराने पर उतारू थी। भाजपा इन लोकतंत्र विरोधी निर्णयों का लगातार विरोध किया।  मा0  न्यायालय के निर्णय से जनभावनाओं के साथ-साथ भाजपा की नीति एवं सिद्धान्तों की भी जीत हुई है। उन्होंने कहा कि स्थानीय निकाय चुनावों के संदर्भ में मा0 न्यायालय का निर्णय आने के बाद अब राज्य सरकार को भी अपने हठधर्मिता छोड़कर स्थानीय निकाय के चुनाव दलीय चुनाव चिन्ह पर पुरानी प्रक्रिया के अनुसार कराए जाने की दिशा में कदम उठाना चाहिए।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
मो0 9415508695
upnewslive.com

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.

Advertise Here

Advertise Here

 

October 2026
M T W T F S S
« Sep    
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031  
-->









 Type in