जनसंख्या के आधार पर सरकारी नौकरियों व शिक्षण संस्थानों में आरक्षण देने की मंाग

Posted on 05 May 2011 by admin

राष्ट्रीय लोकदल अध्यक्ष चैधरी अजित सिंह ने मुस्लिम समुदाय को जनसंख्या के आधार पर सरकारी नौकरियों व शिक्षण संस्थानों में आरक्षण देने की मंाग की। उन्होंने कहा कि राज्य स्तर पर आरक्षण आसानी से दिया जा सकता है। एक राज्य के मुख्य मंत्री भी अपने राज्य में 50 प्रतिशत आरक्षण लागू कर सकते हैं। राष्ट्रीय लोकदल मुस्लिम समुदाय को जनसंख्या के आधार पर आरक्षण दिलाने के लिए संघर्ष करेगा।

    चैधरी अजित सिंह ने उत्तर प्रदेश की मुख्य मंत्री मायावती व समाजवादी पार्टी पर आरोप लगाते हुए कहा कि इन दोनों पार्टियों व इनके नेताओं ने मुस्लिम समुदाय को हमेषा से धेखा ही दिया है और इन्हीं की वजह से मुस्लिम समुदाय आज दयनीय स्थिति में है। उक्त दोनों पार्टियों ने मुस्लिम समुदाय का सिर्फ वोट लेने के लिए ही इस्तेमाल किया है। यह बात चैधरी अजित सिंह ने पश्चिमी उत्तर प्रदेश के विभिन्न जिलों से सैकड़ों की तादाद में आये उलेमाओं, मौलवियों और काजियों को सम्बोधित करते हुए कही।

    राष्ट्रीय लोकदल किसान मसीहा एवं भूतपूर्व प्रधान मंत्री श्रद्धेय चैधरी चरण सिंह जी की नीतियों पर चलकर हमेशा से किसानों और मुसलमानों के हित के लिए संघर्षरत है। इस अवसर पर चैधरी अजित सिंह ने अपने निवास स्थान 12 तुगलक रोड, नई दिल्ली पर पश्चिमी उत्तर प्रदेश से आये सैकड़ों मुस्लिम समुदाय के लोगों को सम्बोधित करते हुए कही।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
मो0 9415508695
upnewslive.com

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.

Advertise Here

Advertise Here

 

October 2026
M T W T F S S
« Sep    
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031  
-->









 Type in