Archive | November, 2010

प्रदेश में पंूजी निवेश एवं उद्यम स्थापना की असीम सम्भावनाएं हैं-अतुल कुमार गुप्ता

Posted on 15 November 2010 by admin

मुख्य सचिव द्वारा नई दिल्ली के प्रगति मैदान में उत्तर प्रदेश मण्डप का उद्घाटन

नई दिल्ली :
उत्तर प्रदेश के मुख्य सचिव श्री अतुल कुमार गुप्ता ने कहा है कि प्रदेश में पूंंजी निवेश एवं उद्यम स्थापना की असीम सम्भावनाएं हैं। इस परिप्रेक्ष्य में सरकार व्दारा उद्यमियों की समस्याओं के निराकरण एवं उन्हें मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध कराने की समुचित व्यवस्था की गई है। उन्होंने कहा कि िशक्षा, चिकित्सा, ऊर्जा तथा कृशि क्षेत्र में पूंजी निवेश करने वाले उद्यमियों को समुचित प्रोत्साहन एवं सुविधाएं उपलब्ध कराई जायेंगी।

atulमुख्य सचिव श्री अतुल कुमार गुप्ता ने आज प्रगति मैदान, नई दिल्ली में लगाये गये उत्तर प्रदेश मण्डप का उद्घाटन किया। उन्होंने कहा कि सरकार व्दारा पूूंंजी निवेशकों को प्रदेश मंें उद्योग स्थापित करने हेतु बेहतर कानून व्यवस्था के साथ-साथ उद्योगों के लिए आधारभूत संरचना एवं सुविधाएं उपलब्ध हैं। उन्होंने बताया कि प्रदेश सरकार ग्रीन ऊर्जा को बढ़ावा दे रही है तथा गैस आधारित परियोजनाओं पर तेजी से काम हो रहा है। उन्होंने कहा कि वशZ 2014 तक प्रदेश विद्युत उत्पादन में आत्मनिर्भर हो जायेगा तथा हर घर में बिजली पहंुंचने के लिए विभिन्न विद्युत परियोजनाओं पर तेजी से काम हो रहा है।

उत्तर प्रदेश मण्डप में औद्योगिक विकास के क्षेत्र में प्राप्त की गई उपलब्धियों, उ0प्र0 में किसानों के हित में लिये गये ऐतिहासिक निर्णय, ग्रामीण सड़कों के नवनिर्माण, महत्वपूर्ण सड़कों के चौड़ीकरण एवं मरम्मत, चिकित्सा सेवाओं, िशक्षा के क्षेत्र में प्राप्त की गई उपलब्धियों एवं महामाया बालिका आशीर्वाद योजना, साबित्री बाई फूले िशक्षा मदद योजना, मुस्लिम समाज, अनुसूचित जाति, अनूसूचित जन जाति, अन्य पिछड़ा वर्ग के कल्याण हेतु उठाये गये महत्वपूर्ण कदम के साथ-साथ हाल ही में शुरू उ0प्र0 मुख्यमन्त्री महामाया गरीब आर्थिक मदद योजना की जानकारी दी गई है। मण्डप में मान्यवर श्री कांशीराम जी स्मारक स्थल तथा डा0 भीमराव अम्बेडकर सामाजिक परिवर्तन स्थल के चित्रों के साथ-साथ  नोएडा एवं ग्रेटर नोएडा में कराये गये औद्योगिक विकास का सशक्त प्रस्तुतिकरण किया गया है। मण्डप का  वाह्य  आवरण स्वच्छ तथा ऊर्जा-श्रम  प्रोद्योगिकी उत्पाद एवं सेवायें तथा प्रदेश का सर्वांगीण विकास प्रदिशZत कर रहा है जिसे विभिन्न रंगों के माध्यम से मनोहारी एवं आकशZक ढं़ग से सजाया गया है।

मण्डप में प्रदेश के जनपद गौतमबुद्धनगर, गाजियाबाद, मेरठ, सहारनपुर, कानपुर, रमाबाई नगर, भदोही, लखनऊ, वाराणसी, बलिया, बुलन्दशहर, मुरादावाद, सहारनपुर जैसे शहरों से मेले के थीम से सम्बंधित इकाईयों व्दारा अपने उत्पादों का प्रदशZन आकशZक ढं़ग से किया गया है, जिसमें मुख्य उत्पाद ग्रीन इनर्जी, वेस्ट मैनेजमेंट, प्रदूशण नियन्त्रण, गैस आधारित फिल्टरेशन प्लांट, आर0ओ0 सिस्टम, पावर सेविंग डिवाईसेज के साथ-साथ ट्रेक्टर, साइकिल, कार, दुग्ध उत्पादन, खाद्य मसाले, आर्टीफििशयल ज्वैलरी, चर्म उत्पाद, हैण्डीक्राफ्ट, रेडीमेट मारमेन्ट, चिकन वर्क, कारपेट, आयुर्वेदिक उत्पाद इत्यादि उत्पादों का प्रदशZन प्रदेश की प्रतििश्ठत इकाईयों व्दारा किया गया है। इस मेले मेें लगभग 136 इकाईयों व्दारा अपने उत्पादों के प्रदशZन हेतु स्टालों को सुसज्जित किया गया है।

मण्डप में प्रदेश के औद्योगिकीकरण, निर्यात सम्वर्द्धन एवं स्वस्थ्य तथा औद्योगिक वातावरण के साथ-साथ उत्तरोत्तर प्रगति की दिशा में सतत  प्रयासरत नवीन ओखला विकास प्राधिकरण, वृहत्तर नवीन ओखला औद्योगिक विकास प्राधिकरण, उ0प्र0 राज्य औद्योगिक विकास निगम, सॉफ्टवेयर टैक्नालाजी पार्क, वैकल्पिक ऊर्जा व्दारा अपने-अपने क्रिया कलापों तथा प्रदत्त कराई जाने वाली सुविधाओं का आकशZक प्रदशZन किया गया है। मण्डप के बाहर राश्ट्रीय एवं प्रदेश स्तर पर पुरस्कृत हस्तिशल्पियों की कृतियों एवं उनके उत्पादों के निर्माण की प्रक्रिया का जीवन्त प्रदशZन किया गया है जो दशZकों के लिए विशेश आकशZण का केन्द्र है।

इस अवसर पर प्रमुख सचिव मुख्यमन्त्री श्री डी0एस0 मिश्रा, स्थानिक आयुक्त उत्तर प्रदेश शासन श्री पंकज अग्रवाल, प्रमुख सचिव उद्योग श्री श्रीकृश्ण, अधिशासी निदेशक आई0टी0पी0ओ0 श्री नीरज कुमार गुप्ता एवं उद्योग निदेशक मौ0 इफ्तेखारूद्दीन के साथ अजय कुमार उपाध्याय सूचना निदेशक सहित उद्योग एवं सूचना विभाग से सम्बंधित अधिकारी एवं नोएडा, ग्रेटर नोएडा के अधिकारी मौजूद थे।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
मो0 9415508695
upnewslive.com

Comments (0)

आदि गंगा-गोमती के तट पर अखण्ड सौभाग्य की कामना लेकर सूर्य की उपासना

Posted on 15 November 2010 by admin

11सूर्योपासना का पर्व डाला छठ को परम्परागत ठंग से मनाया गया। सुबह नगर के सीताकुण्ड स्थित आदि गंगा गोमती तट पर डाला छठपर्व पर विविध अनुश्ठान के कार्यक्रम शुरू हुआ। परम्परा के मुदाबिक छठ पर महिलाएं अपने पुत्र एवं पति के सौभाग्य की कामना करते हुए निकलते हुए भास्कर को अध्र्य दिया। हजारों की संख्या में उपस्थित जन समुदाय ने पूजा - अर्चना की। 24 घण्टे का  निराजल ब्रत रख कर महिलाओं ने सूर्य दशZन कर आदि गोमता गंगा में सुर्य को अध्र्य दिया। समाजसेवी संस्थाओं ने भी श्रद्धालुओ ने पारण कराया । नगर चेयरमैन एवं सांई सेवा संस्थान ने ब्रत रखने वालों एवं परिवार वालों को उनके घर पहुंचाने की व्यवस्था नि:शुल्क टैंम्पों के द्वारा किया।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
मो0 9415508695
upnewslive.com

Comments (0)

समाज के सबसे कम पढ़े-लिखे और गरीब व्यक्ति को दक्ष कर स्वरोजगार योग्य बनाया जाय - डा0 यशवन्त सिंह

Posted on 12 November 2010 by admin

निर्मित शौचालयों की गुणवत्ता एवं मानकों का भौतिक सत्यापन हो - नवनीत सहगल

नगरीय रोजगार एवं गरीबी उन्मूलन कार्यम के कार्यकलापों की समीक्षा

उत्तर प्रदेश के नगरीय रोजगार एवं गरीबी उन्मूलन कार्यम राज्य मंत्री स्वतंत्र प्रभार डा0 यशवन्त सिंह ने कहा है कि समाज के सबसे कम पढ़े-लिखे और गरीब व्यक्ति को दक्ष कर उसकी क्षमता इस तरह विकसित की जाय कि वह अपना स्वयं का रोजगार प्रारम्भ कर जीवनयापन अच्छेे ढ़ंग से कर सके। उन्होंने कहा कि रोजगार उपलब्ध कराने के उद्देश्य से दी जाने वाली टेनिंग के टेड का चयन महत्वपूर्ण है। टेड का चयन स्थानीय आवश्यकताओं को ध्यान में रखकर किया जाय और उसे रोजगारपरक होना चाहिए।

डा0 यशवन्त सिंह आज यहॉ राज्य नगरीय विकास अभिकरण के सभागार में सूडा के कार्यकलापों की समीक्षा कर रहे थे। उन्होंने कहा कि सरकार की मंशा समाज के गरीब और बेरोजगार व्यक्ति  को रोजगार दिलाने की है। यदि टेनिंग के लिए पात्रों का चयन करते समय ऐसे लोगों को ही चुना जायेगा जिनका कोई काम चल रहा है तो नये रोजगार का सृजन नहीं हो सकेगा।

नगरीय  रोजगार राज्य मंत्री ने कहा कि आज सभी मुख्य परियोजनाओं की समीक्षा की गयी और यह पाया गया कि कार्य तो हो रहा है परन्तु कार्य जिस तेजी से होना चाहिए, चाहे वह शौचालयों के निर्माण का हो अथवा मकानों का। कहीं न कहीं कार्य की गति में कमी है।    उन्होंने कहा कि आपसी ताल-मेल स्थापित कर सेक्टरवार रिपोर्ट तैयार/संकलित करने के लिए किसी अधिकारी को उत्तरदायी बनाया जाय और प्रत्येक स्तर पर कार्य में और तेजी लायी जाय।

विभागीय सचिव श्री नवनीत सहगल ने भी सूडा के सभी प्रमुख कार्यमों की गहनता से समीक्षा की। उन्होंने शुष्क शौचालयों को जल प्रवाहित शौचालयों में परिवर्तित करने सम्बन्धी योजना की प्रगति की समीक्षा करते हुए निर्देश दिये कि जिन जनपदों में अभी तक दो हजार से अधिक शुष्क शौचालयों को जल प्रवाहित शौचालय में परिवर्तित करने का कार्य प्रारम्भ नहीं हो सका है,  वहां मुख्यालय से एक अधिकारी भेज कर स्थानीय समस्याओं का अध्ययन कराया जाय। मुख्यालय से जाने वाला अधिकारी वहां रूके और जिलाधिकारी से मिले, कार्य करने वाली संस्था के प्रतिनिधि से भी बात करे और स्थानीय समस्याओं का त्वरित निराकरण कराकर कार्य प्रत्येक दशा में आगामी 30 नवम्बर तक अवश्य प्रारम्भ करा दिया जाय। उन्होंने कहा कि जो शौचालय बने हैं उनकी गुणवत्ता एवं मानकों का भौतिक सत्यापन कराया जाय और सतही निरीक्षण कर के ही इतिश्री न कर ली जाय। गुणवत्ता की जांच कराते रहने के लिए जिलाधिकारियों को पत्र भेजने के निर्देश भी उन्होंने दिये।

श्री सहगल ने प्रशिक्षण टेनिंग कार्यम और ऋण वितरण की प्रगति की समीक्षा करते हुए निर्देशित किया कि टेनिंग शुरू होते ही लोन के लिए फार्म भरा दिया जाय। उन्होंने नियमानुसार देय अनुदान के भी त्वरित वितरण के निर्देश दिये। उन्होंने कहा कि दूसरी किश्त के लिए जिन कार्यों के सम्बन्ध में भारत सरकार को उपयोगिता प्रमाण-पत्र भेजे जाने हैं उन्हें भी तत्काल भेजा जाय और 15 नवम्बर तक सभी प्रस्ताव केन्द्र सरकार को भेज दिये जाय।

इसके पूर्व सूडा के निदेशक श्री चिन्तामणि ने नगरीय रोजगार  राज्य मंत्री और विभागीय सचिव को सभी महत्वपूर्ण कार्यमों की प्रगति से अवगत कराया। उन्होंने बताया कि सभी परियोजना अधिकारियों को निर्देशित कर दिया गया है कि वे शुष्क शौचालयों को जल प्रवाहित शौचालयों में परिवर्तित करने के लिए जो लक्ष्य निर्धारित किया गया है उसे प्रत्येक दशा में आगामी 15 दिसम्बर तक पूरा कर लें।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
मो0 9415508695
upnewslive.com

Comments (0)

स्कार्पियों-ट्रक में घुसी एक की मौत, तीन घायल

Posted on 10 November 2010 by admin

* मृतक आवास विकास लखनऊ में था लिपिक

लखनऊ-वाराणसी राष्ट्रीय राजमार्ग स्थित अलीगंज बाजार के निकट देर रात सड़क पर खड़े एक ट्रक में स्कार्पियों घुस जाने पर उसमें सवार एक व्यक्ति की मौत हो गई, और तीन लोग गम्भीर रूप से घायल हो गये। घायलों को जिला अस्पताल में भतीü कराया गया है।

मुसाफिरखाना कोतवाली क्षेत्र के अलीगंज बाजार के निकट देर रात सुलतानपुर से लखनऊ की ओर जा रही स्कार्पियो सड़क पर खड़े एक ट्रक से जा भिड़ी। इस दुघüटना में स्कार्पियों के परखच्चे उड़ गये। मौके पर पहुंचे ग्रामीणों ने घटना की जानकारी पुलिस को दी। घायलों को वाहन के बाहर निकाला गया किन्तु इसी दौरान लखनऊ आवास विकास में कार्यरत लिपिक भ्0 वर्षीय लाल बहादुर वर्मा पुत्र रामसमुझ निवासी मनिकापुर थाना कोतवाली देहात जिला सुलतानपुर की मौत हो चुकी थी। जबकि वाहन पर सवार 48 वर्षीय निरंजन वर्मा पुत्र द्वारिका प्रसाद निवासी सिविल लाइन पिपरी, 4भ् वर्षीय राजेन्द्र सिंह पुत्र आरपी सिंह निवासी नवाबपुर जिला झंासी व भ्0 वर्षीय त्रिवेणी प्रसाद वर्मा पुत्र राम संजीवन निवासी रतनपुर थाना लभुआ गम्भीर रूप से घायल हो गये। घायलों को ग्रामीणों की मदद से जिला अस्पताल में भतीü कराया गया। पुलिस ने मृतक के शव का कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। लोगों का मानना है के चालक को झपकी आने से दुघüटना हुई है।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
मो0 9415508695
upnewslive.com

Comments (0)

धोखाधड़ी के मामले में पूर्व चैयरमैन गिरतार

Posted on 10 November 2010 by admin

कोर्ट में फर्जी जमानत आदेश जमा कराकर पति की कराई थी रिहाई

धोखाधड़ी कर हाईकोर्ट का फर्जी जमानत आदेश दाखिल करने के मामले में आरोपी नगर पंचायत कोइरीपुर की पूर्व चेयरमैन जमीला खातून को फैजाबाद पुलिस ने गिरतार कर लिया। रिहाई के बाद से आरोपी चेयरमैन का पति फरार है।

कोईरीपुर बाजार निवासी अशोक अग्रहरि की 11 जून 200भ् को गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। बताया जाता है कि अशोक अग्रहरि की हत्या नर पंचायत चुनाव की रंजिश को लेकर हुई थी। मृतक के भाई अरविन्द अग्रहरि की तहरीर पर चान्दा थाने में पूर्व चैयरमैन जमीला खातून के पति मुतार इहमद सहित छह लोगों के विरूद्ध हत्या का मुकदमा दर्ज कराया गया था। इसी मामले में पुलिस ने आरोपियों के विरूद्ध गैंगेस्टर की कार्रवाई की थी। फैजाबाद की गैंगेस्टर कोर्ट से आरोपी मुतार की अर्जी खारिज कर दी गई थी।

आरोप है कि पूर्व चेयरमैन ने हाईकोर्ट का एक फर्जी आदेश दाखिल कर अपने पति मुतार की रिहाई कराई थी। चान्दा थाने में पूर्व चेयरमैन के विरूद्ध धोखाधड़ी का मुकदमा दर्ज किया गया था। इसी मामले में फैजाबाद जिले की पुलिस ने पूर्व चैयरमैन जमीला खातून को उनके घर से गिरतार कर लिया।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
मो0 9415508695
upnewslive.com

Comments (0)

तीन जजों के घर में एक साथ चोरी से पुलिस सुरक्षा व्यवस्था की पोल खुली

Posted on 10 November 2010 by admin

* चोरों ने हजारों की नकदी व जेवरात उड़ाये

कोतवाली नगर क्षेत्र के सिविल लाइन में स्थित जजेज कालोनी मंे चोरों ने तीन जजों के घर में चोरी कर पुलिस की सुरक्षा व्यवस्था की पोल खोल कर रख दी है। घर के दरवाजों का ताला तोड़कर हजारों की नकदी व कीमती जेवरात चोर ले उड़े। घटना के समय तीनों जज विधिक सेवा दिवस में न्यायालय में मौजूद थे। जजों के घरों में चोरी होने पर पुलिस प्रशासन के होश उड़ा दिये हैं।

सिविल लाइन मोहल्ले में जजेज कालोनी स्थित है। इसी कालोनी में ग्राउण्ड लोर के जे-2 में एफटीसी पंचम तहसीलदार सिंह, फस्र्ट लोर के जे-3 में एफटीसी प्रथम ए.के. रवि तथा जे-4 में सिविल जज अवर खण्ड उत्तरी विनय सिंह का आवास है। मंगलवार को तीनों जज दीवानी न्यायालय में वादों की सुनवाई कर रहे थे। इस दौरान चोरों ने तीनों जजों के मकान में अपने हाथ साफ किये। देर शाम लगभग छह बजे तीनों जज अपने आवास पहुंचे तो उन्हें अपने घरों में चोरी होने की जानकारी हो सकी।

तीनों जजों ने घटना की जानकारी तुरन्त कोतवाली नगर पुलिस को दी। सिविल जज विनय सिंह के यहां से चोरों ने 1भ् हजार नकदी तथा कीमती जेवरात, जज ए.के. रवि के यहां से हजारों की नकदी व कीमती सामान, एफटीसी पंचम के यहां से अटैचियां तोड़ कर चोरों ने हजारों की नकदी व जेवरात उड़ा ले गये। जजों के घर चोरी होने की जानकारी होने पर कई जज व अधिवक्ता मौके पर पहुंच गये। सीताकुण्ड पुलिस चौकी इंचार्ज पुलिस टीम को लेकर घटना स्थल पर पहुंचे और तीनों जजों से तहरीर लेकर कोतवाली में दर्ज कराया।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
मो0 9415508695
upnewslive.com

Comments (0)

क्षेत्र को भयमुक्त करने की राज्यपाल को दिया मांगपत्र

Posted on 10 November 2010 by admin

जिलाधिकारी के माध्यम से मुख्यमंत्री एवं राज्यपाल को दिए के 14 सूत्रीय मांग पत्र में  ग्राम मझवारा को भय मुक्त करने की मांग की है। ज्ञात हो कि  चुनावी रंजिस के चलते जिले का चर्चित हत्या काण्ड में मझवारा ग्राम के निवासी तथा फैजाबाद के बीकापुर तहसील में तैनात  कानूनगों रामकुमार यादव की हत्या उस समय कर दी गयी ज बवह चुनाव ड्‌्‌यूटी कर अपने गॉव वापस आ रहा था। म्‌तक की पत्नी कमला देवी ने बसपा विधायक इसौली चन्द्र भद्र सिंह सोनू एवं उनके भाई या भद्र सिंह मोनू व्लाक प्रमुख धनपतगंज सहित नौ लोगों को नाम जद प्राथमिकी लिखाई थी, जिसमें बसपा विधायक छोड- सभी अभियुक्तो की गिरफ्‌तारी अब तक हो चुकी है। बसपा विधायक को राज्य सरकार ने क्लीन चिट दे दी है।वहीं पिछले दिनों प्रदो कांग्रेस अध्यक्ष रीता बहुगुणा की अगुवाही में आरोपित अभियुक्तो की गिरफ्‌तारी को लेकर मृतक रामकुमार यादव के गॉव मझवारा से जिला मुख्यालय तक पद यात्रा निकाली थी जिसमें दसियों हजार लोग पद यात्रा में ाामिल हुए थे। दबाव बढ-ता देख या भद्र सिंह मोनू ने अपनी गिरतारी फैजाबाद की बीकापुर तहसील में दे दी थी। मृतक की विधवा कमला देवी जो मझवारा गॉव से प्रघानी का चुनाव जीत चुकी हैं, ने अपने 14 सू-त्रीय मांग पत्र में अपने गॉव का कोटा जो मांयग से सम्बद्ध है उसे अलग किया जाय। प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र पर डाक्टर की उपस्थिति सुनिचित  किया जाय। पट्‌टे की जमीन पर दबंगई से बनाया गया ईट भट्‌ठा एवं चावल मिल को मुक्त कराया जाय। मुख्यालय से धनपतगंज ब्लाक तक वाया मायंग सरकारी बस चलायी जाय। ब्लाक में निर्विरोध चुने गये ग्राम प्रधान, बी-डी-सी- एवं      डी-डी-सी- का चुनाव निपक्षतापूर्वक पुन: कराये जाने की मांग की है।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
मो0 9415508695
upnewslive.com

Comments (0)

स्नातक चुनाव के मद्देनज़र व्यवस्था चाक चौबन्द

Posted on 10 November 2010 by admin

गोरखपुर फैजाबाद मण्डल विधान परिशद चुनाव को लेकर निर्वाचन आयोग के दिशा -निर्देशानुसार जिला निर्वाचन अधिकारी ने जिले के समस्त तहसीलों एवं ब्लाक स्तर पर व्यवस्था दुरूस्त कर ली है। मतदान के समय किसी भी प्रकार की गणबड.ी न हो इस बाबत समस्त सम्बन्धित अधिकारियों को दिशा निर्देश दे दिया गया है।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
मो0 9415508695
upnewslive.com

Comments (0)

Mr. Subrata Roy Sahara with President Barack Obama and First Lady Michelle Obama.

Posted on 10 November 2010 by admin

final-pic-2

Comments (0)

झाँसी भेल ने दिया लघु उद्यमियों को न्योता

Posted on 10 November 2010 by admin

सूखा और बेरोजगारी से जूझ रहे बुंदेलखंड में रोजगार के नये अवसर सृजित करने व उत्पादन क्षमता बढ़ाने के उद्देश्य से  झाँसी भेल प्रबंधन ने अभिनव पहल करते हुए देश के सात प्रांतों के ७५ लघु उद्यमियों को बीएचईएल के आसपास या बुंदेलखंड में लघु उद्योग स्थापित करने का न्योता दिया है।  आपूर्तिकर्ता विकास सम्मेलन में भेल प्रबंधन ने उद्यमियों को हर संभव मदद करने के साथ -साथ जमीन, बिजली व पानी की सुविधा सुगमता से उपलब्ध कराने का भरोसा दिलाया।

उत्तर प्रदेश के अलावा मध्यप्रदेश, छत्तीसगढ़, गुजरात, हरियाणा, महाराष्ट्र, पश्चिम बंगाल व पंजाब के ७५ लघु उद्यमियों के अलावा यूपीपीसीएल एवं यूपीएसआईडी के वरिष्ठ प्रतिनिधियों को भेल प्रबंधन ने बताया कि अब माल दिए जाने के बाद विलंब से भुगतान की समस्या भी दूर कर दी जाएगी। उद्यमियों को एमएलएमई की श्रेणी में रखते हुए यह व्यवस्था की गई है कि हर हाल में पैंतालीस दिन के अंदर भुगतान कर दिया जाए। इस दौरान भेल उत्पादन के दौरान काम आने वाले कलपुर्जों का भी प्रदर्शन किया गया। साथ ही लोकोमोटिव रेल इंजन में काम आने पाले पार्ट्स के अलावा पावर ट्रांसफार्मर, इंस्ट्रूमेंट ट्रांसफार्मर व ड्राई ट्रांसफार्मर के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई।

इससे पूर्व कार्यक्रम का शुभारंभ भेल के कार्यपालक निदेशक प्रभात कुमार ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया। उद्घाटन भाषण में टी ईसीएम महाप्रबंधक एम.पी.सिंह ने कहा कि इस कार्य को आगे बढ़ाने में केंद्रीय मंत्री अरुण यादव व प्रदीप जैन आदित्य का विशेष सहयोग मिल रहा है। यूपीसीएल के लोकेश कुमार एवं यूपीएसआईडीसी के प्रदीप सत्यार्थी ने भी सम्मेलन को संबोधित किया। अपर महाप्रबंधक (एलएमई) भेल पी एस चौपड़ा ने आभार व्यक्त किया। उप महाप्रबंधक अनुराग गुप्ता ने बताया कि इस पहल से न केवल भेल को लोकोमोटिव व पावर ट्रांसफार्मर की उत्पादन क्षमता बढ़ाने में मदद मिलेगी बल्कि बुंदेलखंड में रोजगार के विकल्प भी खुलेंगे।


Vikas Sharma
bundelkhandlive.com
E-mail :editor@bundelkhandlive.com
Ph-09415060119

Comments (0)

Advertise Here

Advertise Here

 

November 2010
M T W T F S S
« Oct   Dec »
1234567
891011121314
15161718192021
22232425262728
2930  
-->









 Type in