Archive | March, 2010

अदालती निर्णय मुस्लिम पर्सनल लॉ के विरूद्ध- मौलाना कासिमी

Posted on 12 March 2010 by admin

धारा 25 व 26 में मुस्लिमों को कानूनी संरक्षण - हाजी हारून
राजनैतिक लाभ के लिए मुस्लिम पर्सनल लॉ से छेड.छाड.- डा0 नैयर रजा

सुल्तानपुर - शहर के एक होटल में मुस्लिम पर्सनल लां बोर्ड के स्थानीय प्रतिनिधि मौलाना अब्दुल लतीफ इमाम जामा मिस्जद तथा मौलाना कसीम कासमी इमाम जामा मिस्जद बीबिया ने पत्रकारो को सम्बोधित करते हुए कहा कि आये दिन मुस्लिम पर्सनल लां कानून के जरिये पर्सनल लां में छेडछाड हो रही है तथा हमारे अधिकारों में हस्तक्षेप किया जा रहा है। मौलाना लतीफ व मौलाना कासमी साहब ने संयुक्त रूप से कहा कि मुस्लिम पर्सनल लां का  गठन सन् 1937 मे हुआ था तब से आज तक पर्सनल लां का स्वरूप कितना बदल दिया गया। जिसके विरूद्व आगामी 21 मार्च को आल इण्डिया मुस्लिम पर्सनल ला का 21वां संम्मेलन लखनउ में होने जा रहा है जिसमें विभिन्न मुद्दों पर विचार विमर्श करके ठोस निर्णय लिए जायेंगे।

पत्रकारों को सम्बोधित करते हुए अली मिया नदवी एजूकेशनल सोसाइटी के जनरल सेकेटरी मौलाना सुहैल अहमद नदवी ने कहा कि 1937 से अब तक मुस्लिम पर्सनल लॉ में कई बार बदलाव किए गये जिससे मुसिलमों के हक पर डाका डालने जैसा है। मौलाना नदवी ने कहा कि आगामी 21 मार्च को लखनउ में होने वाली आम सभा में सुलतानपुर से दस हजार से अधिक लोग शिरकत  करेंगे। वार्ता को आगे बढाते हुए हाजी हारून ने कहा कि भारतीय संविधान की धारा 25 व 26 में मुसिलम पस्रनल लॉ को पूरा कानूनी संरक्षण प्राप्त है लेकिन इसके बाद भी अक्सर पर्सनल लॉ को ही निशाना बनाया जाता है ।

डा0 नैयर रजा जैदी ने पत्रकारों से कहा कि समय - समय पर ऐसे निर्णय आते भी रहे हैं कि मुस्लिम लॉ को पूरी आजादी होनी चाहिए लेकिन राजनैतिक लाभ के चलते इस कानून में हस्तपक्षेप होते रहते हैं बैर हाल मुस्लिम पर्सनल लॉ के विरूद्ध दिए गये अदालती निर्णयसे मुस्लिमों में आक्रोश है। जिसका असर लखनउ की आम सभा की बैठक में देखने को मिलेगा। उक्त अवसर पर मौलाना जमाल नदवी , मौलाना खालिद, मौ0 आसिफ कासिमी तथा मिर्जा फुजैल अहमद आदि दर्जनों लोग उपस्थित रहे। अन्त में हाजी हारून ने सभी का आभार व्यक्त किया तथा समाचार पत्रों के माध्यम से जनपद के मुस्लिमों से 21 मार्च को लखनउ में होनें वाली  आम सभा में पहुंचने की अपील किया।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
मो0 9415508695
upnewslive.com

Comments (0)

आग लगने से चार की मौत,पडोसियों पर लगाया आरोप

Posted on 12 March 2010 by admin

सुलतानपुर - गौरीगंज थाना क्षेत्र में कल रात्रि अन्नी बैजल गॉव के एक मकान में आग लग जाने से एक ही परिवार के छ: माह के बालक समेत तीन लड़कियों की जल कर मौत हो गई।

इस मामलें में पीड़ित परिवार का कहना है कि उनका उनके पडोसियों से लम्बे समय से झगड़ा चला आ रहा था। तीन दिन पहले पड़सियों ने उनकी दो भैंसो को जहर देकर मार दिया था। जिसकी शिकायत उन्होंने गौरीगंज थाना में दर्ज करायी थी। लेकिन इस मामले में पुलिस द्वारा कोई उचित कार्यवाही नहीं की गई। जिसका परिणाम यह निकला की उन्हीं विरोधियों ने कल रात कमरे में सो रही तीन लड़कियों तथा एक बालक की आग लगा कर हत्या कर दी। पीड़ित परिवार रमजान अली का है। घटना में मरने वाले उनकी तीन बेटियॉ कमर जहॉ 22 वर्ष, मरजीना 18, परवीन 8 वशZ तथा बड़ी बेटी का बेटा हसनैन 6 माह सामिल है। देर रात तक डी0 आई0 जी0 समेत अधिकारियों का जमावड़ा अन्नी बैजल गॉव में लगा रहां फिलहाल पुलिस ने सात लोगों  के खिलाफ नामजद एफ.आई. आर. दर्ज कर लिया है। खबर लिखने तक 5 लोगों की गिरफ्तारी भी हो चुकी है। पुलिस अधीक्षक सत्येन्द्र वीर सिंह के अनुसार पुलिस ने गैर इरातन हत्या का मामला दर्ज कर शेश अभियुक्तों की गिरफ्तारी जल्द करने की बात कही है।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
मो0 9415508695
upnewslive.com

Comments (0)

चौरसिया समाज का होली मिलन समारोह 14 मार्च को

Posted on 12 March 2010 by admin

सुलतानपुर  - विगत वर्षो की भाति इस वर्ष भी  अखिल भारतीय चौरसिया महा सभा का होली मिलन समारोह 14 मार्च को रविवार 11 बजे पं राम नरेश त्रिपाठी सभागार में प्रारम्भ होगां जिसमें स्कूली बच्चों के द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति की जायेगी।

होली मिलन समारोह की अध्यक्षता इंजि0 एम0 पी0 चौरसिया करेंगे। अखिल भारतीय चौरसिया के मीडिया प्रभारी राम नारायन चौरसिया एवं कुडवार ब्लाक के राम शंकर चौरसिया ने संयुक्त रूप् से बताया कि उक्त कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि डा0 संजय सिंह व विधायक अमेठी अमिता सिंह होंगे। श्री चौरसिया ने बताया कि

विसिष्ठ अतिथियों में सदर विधायक अनूप सण्डा , राष्ट्रीय पिछडा वर्ग के प्रदेश अध्यक्ष गायत्री प्रसाद प्रजापति तथा नगर पालिका अध्यक्ष प्रवीण अग्रवाल होगे।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
मो0 9415508695
upnewslive.com

Comments (0)

12 मार्च को स्व0 नानाजी देशमुख की आत्मा की शान्ति के लिये हवन

Posted on 11 March 2010 by admin

लखनऊ  - भारतीय जनता पार्टी मुख्यालय में कल 12 मार्च को देश के सबसे बड़े सामाजिक कार्यकर्ता और जनसंघ के संस्थापक सदस्य, वरिष्ठ नेता पूर्व सांसद रहे स्व0 नानाजी देशमुख की आत्मा की शान्ति के लिये प्रात: 9 बजे हवन किया जायेगा। इस अवसर पर 11 बजे एक श्रद्धांजलि सभा होगी। श्रद्धांजलि सभा में प्रदेश अध्यक्ष डॉ0 रमापतिराम त्रिपाठी सहित अनेक वरिष्ठ नेतागण एवं सामाजिक कार्यकर्ता उपस्थित रहेंगे।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
मो0 9415508695
upnewslive.com

Comments (0)

बरेली की घटना सरकार की तुष्टीकरण नीति और प्रशासनिक ढिलाई का परिणाम -त्रिपाठी

Posted on 11 March 2010 by admin

लखनऊ  - भारतीय जनता पार्टी ने बसपा सरकार पर बरेली साम्प्रदायिक दंगों में तुष्टीकरण की नीति अपनाने व पूरे महानगर को अराजकता में अपने ही हाल पर मरने के लिये छोड़ दिया है। प्रदेश अध्यक्ष डॉ0 रमापातिराम त्रिपाठी ने आज यहां जारी एक बयान में कहा कि बरेली की पूरी घटना बसपा सरकार की तुष्टीकरण नीति और प्रशासनिक ढिलाई का परिणाम है। सरकार ने अपनी नाक बचाने के लिये प्रकारान्तर से प्रशासनिक लापरवाही की बात स्वीकार कर ली है और इसी के चलते डी0आई0जी0 सहित कई वरिष्ठ अधिकारियों के तबादले भी हुए हैं। लेकिन सरकार ने शरारती तत्वों की धरपकड़ और बहुसंख्यक समुदाय की सुरक्षा के लिये कोई प्रभावी कदम नहीं उठाया।

डॉ0 त्रिपाठी ने कहा कि अब तक 9 दिन हो गये हैं, लेकिन बरेली महानगर के लोग कर्फ्यू में ही जीने के लिए मजबूर हैं। शरारती तत्व खुल कर खेल रहे हैं। दुकानें और तमाम सम्पत्ति को नुकसान पहुंचा रहे हैं। लेकिन सरकार के निर्देश पर स्थानीय प्रशासन टुकुर-टुकुर ताक रहा है। सरकार को अपने वोट बैंक की चिन्ता है और 15 मार्च को होने वाली रैली की ही प्राथमिकता है। बरेली की आम जनता का संरक्षण और कानून व्यवस्था की बहाली सरकारी एजेण्डे में नहीं है। सरकार सच छिपा रही है। उसने घायलों और पीड़ितों का हालचाल लेने और घटना की असलियत जानने से स्वयं मुझे भी रोक दिया था। सरकार ने बरेली को आग में झोंकने वाले शरारती तत्वों को गिरतार नहीं किया। लेकिन मेरे ऊपर शान्ति भंग की आशंका का झूठा आरोप लगाया और बरेली जाने से रोक दिया। साफ जाहिर है कि शरारती तत्वों ने बरेली का जनजीवन तबाह कर दिया है और सरकार सच्चाई छिपा रही है।

प्रदेश अध्यक्ष ने मांग की कि बरेली की स्थिति फौरन ठीक की जाये। तुष्टीकरण के आधार पर शरारती, अराजक तत्वों को खुलकर खेलने की छूट देने के बजाय उन्हें जेल के सींखचों में ड़ाला जाये, वरना भाजपा छुप नहीं बैठेगी।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
मो0 9415508695
upnewslive.com

Comments (0)

मृतकों के आश्रितों को ढाई-ढाई लाख रूपये की धनराशि उपलब्ध कराई गई

Posted on 11 March 2010 by admin

लखनऊ - जनपद प्रतापगढ़ के मनगढ़ स्थित कृपाल धाम आश्रम में गत दिनों एक आयोजन के दौरान हुई भगदड़ में मृतकों के आश्रितों को ढाई-ढाई लाख रूपये की धनराशि के चेक आज जिला अधिकारी प्रतापगढ़ ने उपलब्ध करा दिए हैं। यह धनराशि मा0 मुख्यमन्त्री जी के विवेकाधीन कोष से उपलब्ध कराई गई है। इसी प्रकार गम्भीर रूप से घायलों को 75-75 हजार रू0 के चेक भी वितरित कर दिये गये हैं।

राज्य सरकार के प्रवक्ता ने यह जानकारी आज यहां देते हुए बताया कि कल ही प्रदेश की मुख्यमन्त्री सुश्री मायावती ने एक प्रेस कान्फेंस के दौरान इस दुर्भाग्यपूर्ण घटना पर गहरा दुख व्यक्त करते हुए मृतकों के परिजनों को आर्थिक सहायता देने का एलान किया था। इसके साथ ही उन्होंने अधिकारियों को यह भी निर्देश दिए थे कि आर्थिक सहायता एक-दो दिन के अन्दर अनिवार्य रूप से पीड़ित परिवारों को उपलब्ध करा दी जाये। इन आदेशों के अनुपालन में जिलाधिकारी प्रतापगढ़ द्वारा आज प्रात: 08 बजे से 11 बजे के मध्य 63 व्यक्तियों में से 61 मृतकों के आश्रितों को 2.50-2.50 लाख रू0 के चेक वितरित कर दिये गये। दो मृतकों का उत्तराधिकार का मामला विवादित होने के कारण उन्हें चेक वितरित नहीं किये जा सके। इनके बारे में कानूनविदों सलाह लेने के बाद निर्णय लिया जायेगा। प्रवक्ता ने कहा कि राज्य सरकार प्रभावित परिवारों के प्रति पूरी तरह संवेदनशील है और मृतकों के आश्रितों का पूरा पूरा उसे ख्याल है।

इसी प्रकार गम्भीर रूप से 09 घायलों को 75-75 हजार रू0 के चेक स्वरूप रानी मेडिकल हास्पिटल, इलाहाबाद में वितरित किये गये।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
मो0 9415508695
upnewslive.com

Comments (0)

मुख्यमन्त्री ने आर्थिक सहायता दी,दो विकलांग बहनों को

Posted on 11 March 2010 by admin

लखनऊ - उत्तर प्रदेश की मुख्यमन्त्री सुश्री मायावती ने आज 161, डिफेंस कालोनी, जाजमऊ (कानपुर नगर) निवासी दो विकलांग बहनों को उनकी प्रतिभा उन्नयन एवं जीवन निर्वाह हेतु एक-एक लाख रू0 की आर्थिक सहायता देने की घोषणा की है। यह धनराशि जिलाधिकारी कानपुर नगर द्वारा इन बहनों को उपलब्ध कराई जा रही

उल्लेखनीय है कि श्री राज कुमार भाटला की यह दोनो पुत्रियां कु0 गोरे एवं कु0 श्रुति जन्म से असाध्य हड्डी रोग से पीड़ित और विकलांग हैं

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
मो0 9415508695
upnewslive.com

Comments (0)

दस्युदल से हुई जबरदस्त मुठभेड़ में एमपी पुलिस ने चार बदमाश मारे

Posted on 11 March 2010 by admin

50 हजार का ईनामी बिछियन नरसंहार का प्रमुख आरोपी दस्यु मामा गोड़ भी मारा गया
सतना एसपी ने कहा कि कई और बदमाश भी घायल हैं
चित्रकूट -  आपरेशन पोस्ट भरतकूप क्षेत्र में बदमाशों की हलचल होने की खबर पर भारी पुलिस बल के साथ अधिकारियों ने काबिंग की। पुलिस की भनक लगते ही बदमाश मध्यप्रदेश सीमा की ओर भाग खड़े हुए। उधर मध्यप्रदेश के सतना जिलातंर्गत कई थानों की फोर्स ने बरौंधा थाना क्षेत्रा में बदमाशों को घेर लिया। कई घंटों तक हुई गोलीबारी में बिछियन नरसंहार के प्रमुख आरोपी सहित चार बदमाश के मारे गए। जिसमें मामा उर्फ सुरेश गोड़ के पास से पुलिस से लूटी गई थ्री नॉट थ्री रायफल भी बरामद हुई है। घटना स्थल में रीवां आईजी, डीआईजी समेत आला पुलिस अधिकारी पहुंच गए हैं। वहीं एसपी सतना ने कई और बदमाशों के घायल होने की जानकारी देते हुए रात में ही सघन सर्चिंग कराए जाने की बात कही है।

मिली जानकारी के अनुसार आपरेशन पोस्ट भरतकूप क्षेत्र में खूंखार दस्यु राजा खान व दस्यु मामा उर्फ सुरेश गोड़ के गैंग के साथ होने की खबर पुलिस को मिली थी। जिस पर सीओ सिटी उदयशंकर की अगुवाई में कोतवाली प्रभारी सीडी गौड़ ने पुलिस बल के साथ गुरुवार की तड़के बन्दरी, सभापुर, नावघाट आदि गावों में  काबिंग शुरू की। चर्चा है कि पुलिस की गतिविधि बढ़ते ही बदमाश जिले की सीमा से सटी मध्यप्रदेश  सीमा की ओर निकल भागा। इधर दस्यु की खोज में संयुक्त काबिंग कर रही सतना जिले के बरौंधा, नयागांव व मझगवां थाना पुलिस को गिरोह के बरौंधा क्षेत्रान्तर्गत महताईन व कल्हौरा जंगल के आस पास होने की सटीक सूचना मिली। पुलिस पार्टी जंगलों में कई कोनों से घेराबन्दी करते हुए महताईन गांव पहुंची जहां ग्रामीणों ने एक दर्जन सशस्त्रा बदमाशों को झिरियाघाट के पास जानकारी दी। इधर मध्यप्रदेश पुलिस ने वहीं रुक अतिरिक्त पुलिसफोर्स बुला जंगल के बीच स्थित खाई नुमा स्थानों से लुकते झिपते झिरियाघाट में घेराबन्दी कर दस्युदल को ललकारा तो बदमाशों की ओर से ताबड़तोड़ फायरिंग होने लगी। बताते हैं कि पुलिस ने दस्युदल की तीन ओर से ही घेरा बन्दी कर पाई थी। जिसका फायदा उठाते हुए लगभग तीन घंटे तक चली जबरदस्त मुठभेड़ के बाद बदमाश जंगलों की ओर निकल भागे। लेकिन पुलिस पार्टी को घटना स्थल में चार लोगों के बदमाशों के शव मिले जिनकी पहचान बिछियन नर संहार के प्रमुख आरोपी 50 हजार के ईनामी मामा उर्फ सुरेश गोड़ जिसके कब्जे से थ्री नॉट थ्री की पुलिस रायफल बरामद की गई है साथ ही रामदयाल, ओम प्रकाश व झांसी निवासी मनोज भी मारे गए हैं। जिनके पास से  12 बोर की इंग्लिश डीबीबीएल बन्दूके बरामद हुई हैं। एमपी पुलिस ने तीनों के ऊपर भी 5-5 हजार रुपये का ईनाम घोषित कर रखा था। उधर घटना की खबर मिलते ही आई जी रीवां गाजीराम मीना, डीआईजी रीवा के पी खरे व एसपी सतना हरी सिंह यादव भी भारी पुलिस के साथ घटना स्थल पहुंच गए। सतना एसपी श्री यादव ने बताया कि मुठभेड़ में कई और बदमाशों के घायल होने की सूचना है। जिनकी तलाश के लिए पुलिस पार्टियां यूपी पुलिस के सहयोग से जंगलों में सर्चिंग कर रही है।

श्री गोपाल

09839075109

Comments (0)

पूर्व विधायक मो0 हसन धानवी के निधन पर शोकसभा का आयोजन

Posted on 11 March 2010 by admin

लखनऊ - रालोद मुख्यालय पर पूर्व विधायक मो0 हसन धानवी के निधन पर रालोद अध्यक्ष राम असारे वर्मा की अध्यक्षता में शोकसभा का आयोजन किया गया। शोकसभा में बोलते हुए रालोद अध्यक्ष श्री वर्मा ने कहा कि स्व0 हसन ने जीवनभर किसानों एवं समाज के दबे पिसे लोगों के संघर्ष किया और प्रदेश की फखरूद्दीन अली अहमद कमेटी के चेयरमैन राष्ट्रीय लोकदल के प्रदेश उपाध्यक्ष रहे है। उनके योगदान को राष्ट्रीय लोकदल परिवार हमेशा याद रखेगा। प्रदेश सचिव वसीम हैदर ने कहा कि हमारा स्व0 हसन से पारिवारिक सम्बन्ध रहा है। उर्दू के विकास के लिए उनका विशेश योगदान रहा है। उर्दू के विकास की कोशिश में मेरा भी पूरा योगदान रहता था। शोकसभा में प्रमुख रूप से प्रदेश महासचिव प्रवक्ता अनिल दूबे, पूर्वमन्त्री सिच्चदानन्द गुप्त ने श्रद्धाजंलि अर्पित की। शोकसभा में अन्य प्रमुख लोगों में प्रो0 यज्ञदत्त शुक्ल, वसीम हैदर, सरदार स्वर्ण सिंह, युवा रालोद के प्रदेश अध्यक्ष आरिफ महमूद, सुरेन्द्रनाथ त्रिवेदी, शकुन्तला कुरील, रमावती तिवारी, आदि उपस्थित थे।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
मो0 9415508695
upnewslive.com

Comments (0)

एफ.डी.डी.आई ने राष्ट्रीय एवं अन्तरराष्ट्रीय संस्थाओं के साथ शैक्षणिक गठबंधन किया

Posted on 11 March 2010 by admin

लखनऊ -  डिजाइनिंग, रिटेलिंग और प्रबंधन शिक्षा के लिए विश्व की अग्रणी फैशिक्षा संस्थानों में से एक, एफ.डी.डी.आई ने अपने छात्रों को बेहतर विश्वस्तरीय शिक्षा और प्रशिक्षण के साथ-साथ शोध एवं विकास कार्य की सुविधाएं उपलब्ध कराने के उद्देश से कई सुप्रतिष्ठित राष्ट्रीय एवं अन्तरराष्ट्रीय संस्थाओं जैसे इटली की एआरएस सुटोरिया और जर्मनी की एलडीटी नागोल्ड, के साथ शैक्षणिक गठबंधन किया है। एफडीडीआई ने अपनी एवं इन संस्थाओं की वर्तमान कार्यकुलता के आधार पर इनके साथ स्वतन्त्र (व्यक्तिगत) एमओयू पर हस्ताक्षर किया है। इन संस्थाओं के साथ किए गए गठबंधन से एफडीडीआई अपने छात्रों को फैषन एवं रिटेल उद्योग के क्षेत्र में अन्तरराश्ट्रीय स्तर की शिक्षा उपलब्ध कराने में सक्षम होगी।

एआरएस सुटोरिया, जो बैग एवं फुटवीयर मॉडल डिजाइन के लिए दुनिया की सबसे प्रतिष्ठित प्रशिक्षण संस्थाओं में से एक है, और जो इटली के मिलान हर में स्थित है, जिसे दुनिया में क्लोदिंग और लेदर फैन की राजधानी कहा जाता है, यह संस्था नई कैड-कैम तकनीक के तरीकों की विस्तृत जानकारी के साथ विष्वस्तरीय प्रशिक्षण उपलब्ध कराने के लिए सुप्रसिद्ध है। एआरएस सुटोरिया के साथ एमओयू पर किए गए हस्ताक्षर से नए-नए डिजाइन ट्रेण्ड तैयार करने के साथ-साथ यह संस्था पारस्परिक लाभ पहुंचाने वाले शैक्षणिक कार्यक्रमों एवं सम्मेलनों के आयोजन में भी प्रयासरत होगी।

दुनिया की कुछ अति विशिश्ट रिटेल संस्थानों के एक समूह द्वारा स्थापित एलडीटी नागोल्ड, जर्मनी की अत्यन्त प्रतिष्ठित संस्थाओं में से एक है। रिटेल क्षेत्र में शिक्षा, अनुसंधान एवं प्रशिक्षण के लिए 60 वर्ष से अधिक का अनुभव रखनेवाली एलडीटी नागोल्ड ने ऐसी कार्यक्षमता विकसित की है, जिसकी प्रतिस्पर्धा केवल गिने-चुनों से है। जर्मनी की यह संस्था एफडीडीआई के लिए इसके छात्रों को फैन रिटेलिंग की बारीकियों को समझाने में सहायक होगी। एफडीडीआई, वर्तमान शैक्षणिक सत्र से एलडीटी नागोल्ड के साथ मिलकर सामूहिक शोध कार्यक्रमों/प्रोजेक्ट पर काम करेगी।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
मो0 9415508695
upnewslive.com

Comments (0)

Advertise Here

Advertise Here

 

March 2010
M T W T F S S
« Feb   Apr »
1234567
891011121314
15161718192021
22232425262728
293031  
-->









 Type in