Archive | October 4th, 2018

कुम्भ के दौरान विदेशी पर्यटकों की सुविधा को दृष्टिगत रखते हुए इंटरप्रिटेशन सेंटर की कराई जाये स्थापना: डाॅ0 अनूप चन्द्र पाण्डेय

Posted on 04 October 2018 by admin

सुरेन्द्र अग्निहोत्री,लखनऊ, 04 अक्टूबर, 2018

उत्तर प्रदेश के मुख्य सचिव डाॅ0 अनूप चन्द्र पाण्डेय ने विगत बैठकों में विभागों के 21 कार्यों हेतु 26430.18 लाख रूपये दी गई सैद्धांतिक स्वीकृति के बावजूद सम्बंधित विभागों ने शासनादेश निर्गत न करने पर नाराजगी व्यक्त करते हुए आगामी एक सप्ताह के अंदर सम्बंधित विभागों को नियमानुसार औपचारिकतायें पूरी करते हुए शासनादेश निर्गत कराना सुनिश्चित करायें। लोक निर्माण विभाग, पर्यटन एवं स्वास्थ्य विभाग-एलोपैथ के दो-दो कार्यों, नगर निगम, इलाहाबाद के छः कार्यों, पुलिस विभाग एवं इलाहाबाद विकास प्राधिकरण के तीन-तीन कार्यों तथा उत्तर प्रदेश पाॅवर कार्पोंरेशन, उद्यान एवं प्रयागराज मेला प्राधिकरण के एक-एक कार्यों की कुल 26430.18 लाख रू0 की सैद्धान्तिक स्वीकृति प्रदान की गई थी, जिनके शासनादेश सम्बंधित विभागों को निर्गत किया जाना था। उन्होंने कुम्भ मेला क्षेत्र में गंगा नदी में निर्मित शास्त्री ब्रिज में लगभग 16.73 लाख रूपये की लागत से ग्रीनबेल्ट विकसित किये जाने हेतु दी गई सैद्धान्तिक स्वीकृति के अनुसार यथाशीघ्र शासनादेश निर्गत कराने के दिये निर्देश।img-20181004-wa0135
मुख्य सचिव आज शास्त्री भवन स्थित अपने कार्यालय कक्ष के सभागार में कुम्भ मेला-2019 कार्यों की समीक्षा कर वरिष्ठ अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दे रहे थे। उन्होंने कहा कि विभिन्न 27 विभागों की स्वीकृति 583 परियोजनाओं के स्थाई कार्य निर्धारित मानक एवं गुणवत्ता के साथ माइल स्टोन निर्धारित कर अवशेष कार्य प्राथमिकता से पूर्ण कराया जाये। उन्होंने सेना के स्वामित्व में किले के अंदर अक्षयवट व सरस्वती कूप के सुदृढ़ीकरण व नवीनीकरण के 229.17 लाख रूपये के प्रस्ताव को स्वीकृति प्रदान करते हुए निर्देश दिये कि कुम्भ मेला के दृष्टिगत विभिन्न मार्गों में जनपद इलाहाबाद में पड़ने वाले विभिन्न 24 थानों में प्रशासनिक भवन, बैरक, आवासीय तथा अनावासीय भवनों की रंगाई, पुताई व उच्चीकरण का कार्य विभागीय बजट से कराया जाये।
डाॅ0 अनूप चन्द्र पाण्डेय ने पर्यटकों की सुविधा को दृष्टिगत रखते हुए लगभग 5000 स्विस कार्टेज युक्त टेन्ट सिटी की स्थापना हेतु नियमानुसार आवश्यक कार्यवाहियां प्राथमिकता से सुनिश्चित कराने के निर्देश दिये। उन्होंने कहा कि कुम्भ के दौरान इलाहाबाद किले की दीवार तथा अन्य उपयुक्त स्थानों पर लेजर-शो तथा कुम्भ के दौरान हेली सेवा का संचालन कराने हेतु पर्यटन विभाग को नियमानुसार आवश्यक कार्यवाहियां समय से पूर्ण करानी होगी।
बैठक में अपर मुख्य सचिव, नियोजन, दीपक त्रिवेदी, प्रमुख सचिव, नगर विकास, मनोज कुमार सिंह, प्रमुख सचिव, आवास नितिन रमेश गोकर्ण ,मण्डलायुक्त, इलाहाबाद, आशीष गोयल सहित अन्य वरिष्ठ अधिकारीगण उपस्थित थे।

Comments (0)

पेट्रोल व डीजल की कीमतों में कमी किये जाने कमी किये जाने फैसले का स्वागत - डा0 महेन्द्र नाथ पाण्डेय

Posted on 04 October 2018 by admin

लखनऊ 04 अक्टूबर 2018, भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष डा0 महेन्द्र नाथ पाण्डेय ने केन्द्र की मोदी सरकार व प्रदेश की योगी सरकार द्वारा पेट्रोल व डीजल की कीमतों में ढाई-ढाई रूपये यानि कुल पांच रूपये की कमी किये जाने को सराहनीय पहल बताते हुए फैसले का स्वागत किया है। प्रदेश भाजपा अध्यक्ष ने पेट्रोल व डीजल की कीमतों में पांच रूपये की कमी किये जाने के लिए प्रधानमंत्री माननीय श्री नरेन्द्र मोदी जी व मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि यह निर्णय भाजपा सरकार की जनता के हितों प्रति संवेदनशीलता को दर्शाता है।
डा0 पाण्डेय ने कहा कि अन्र्तराष्ट्रीय स्तर पर लगातार हो रहे उतार-चढ़ाव के कारण पेट्रोल व डीजल के लगातार बढ़ रहे दामों से आमजन को हो रही दिक्कतों के प्रति संवेदनशील थी इसीलिए केन्द्र व राज्य सरकार ने जनहित में बड़ा कदम उठाते हुए पेट्रोल व डीजल के दामों में कमी करने का फैसला लिया। प्रदेश भाजपा अध्यक्ष ने कहा कि भाजपा सरकार जनता के हितों को ध्यान में रखकर ही काम करती है। उन्होंने कहा कि पेट्रोल व डीजल की कीमतों में कमी किये जाने के फैसले का लाभ समाज के सभी तबको खासकर मध्यम वर्ग के लोंगो को मिलेगा। उन्होंने कहा मोदी सरकार का एक मात्र ऐजेण्डा जनहित में कार्य करने का है।

Comments (0)

सदस्यता ग्रहण समारोह

Posted on 04 October 2018 by admin

लखनऊ 04 अक्टूबर 2018, भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष डा0 महेन्द्र नाथ पाण्डेय ने आज कहा कि देश मंे दो तरह की राजनीतिक परिस्थितियां उत्पन्न हुई है। उन्होंने कहा कि एक वे राजनीतिक दल है जो गठबंधन के सहारे किसी भी तरह मा0 नरेन्द्र मोदी जी को फिर से सत्ता में आने से रोकने की कोशिश कर रहे है क्योंकि ये दल गरीबों के नाम पर, जाति के नाम पर, समाजवाद के नाम पर बरसों जनता को लूटते रहे है। उन्होंने कहा कि केन्द्र की मोदी सरकार व सभी प्रदेशों की भाजपा सरकारें लोककल्याण के लिए काम कर रही है इसीलिए आमजन मानस में भाजपा के प्रति विश्वास बढ़ा है और वे भाजपा से जुड़ रहे है। प्रदेश भाजपा अध्यक्ष ने उक्त उदगार आज पार्टी के राज्य मुख्यालय पर विभिन्न राजनीतिक दलों के वरिष्ठ नेताओं व समाजिक कार्यकर्ता को भाजपा की सदस्यता दिलाने के अवसर पर व्यक्त किये। 12
डा0 पाण्डेय ने कहा कि आजादी के बाद देश की सत्ता में रही कांग्रेस और उसकी सहयोगी सपा-बसपा ने अपने-अपने शासनकाल में अपनी परिवार की तिजोरियां भरी, अपने इर्द-गिर्द के लोगों को लाभ पहुंचाया, आम आदमी केवल उनके नारे और उनके भाषणों तक मेें सीमित रहा। समाजवाद के नाम पर सरकारी बंगले में इटेलियन टोटी तक लगाकर जनता के पैसों से ऐश की गई। दलितों के नाम पर नोट की माला पहनने वाली मायावती का भी सरकारी बंगला जब खाली हुआ तो सबने बंगले की भव्यता को देखा। क्या इसी तरह से डा0 अम्बेडकर की इच्छा के अनुरूप दलितों का कल्याण बसपा प्रमुख करेगी। उन्होनंे कहा कि सपा-बसपा-कांग्रेस ने सत्ता पाने के लिए गरीबों के कल्याण की बाते तो खूब की लेकिन सत्ता में आते ही गरीब उनके ऐजेण्डे से बाहर हो गये।
डा0 पाण्डेय ने कहा कि कांग्रेस ने गांधी जी का इस्तेमाल तो खूब किया लेकिन गांधी जी को भूल गये। आज प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी ने गांधी जी के चश्में को स्वच्छता अभियान का प्रतीक बनाकर महात्मा गांधी जी के विचारों को आगे बढ़ाने का काम किया है। उन्होने आज पार्टी की सदस्यता ग्रहण करने वालो का स्वागत करते हुए कहा कि मिशन 2019 के लोकसभा के आगामी चुनावों को ध्यान में रखते हुए अपने-अपने क्षेत्रो में पार्टी को मजबूत करने के काम में जुट जाये साथ ही मोदी व योगी सरकार द्वारा लोककल्याण के लिए शुरू की गई योजनाओं के बारे में जनता को जागरूक करें।
आज पार्टी की सदस्यता ग्रहण करने वालों में गोसाईगंज, लखनऊ नगर पंचायत के अध्यक्ष निखिल मिश्रा टोटी, जालौन उरई के अध्यक्ष अनिल बहुगुणा, नगर पंचायत मटोध बांदा के अध्यक्ष सुधीर सिंह, आम आदमी पार्टी से नगर पंचायत तिन्दवारी बांदा की अध्यक्ष श्रीमती मुन्नी देवी, महमुदाबाद सीतापुर के जिलाध्यक्ष अमरेश गुप्ता, समाजवादी प्रमुख सभा के जिलाध्यक्ष संजीव शुक्ला, राष्ट्रीय जनता दल की प्रदेश महासचिव वीना मणि अवस्थी, जिला उपाध्यक्ष हरदोई कांग्रेस रमेश मिश्रा, हरदोई के पूर्व सांसद मन्नी लाल रैदास के पुत्र एवं कांग्रेस के जिला मंत्री राज वर्मा, प्रसिद्ध समाजिक कार्यकर्ता शरदेन्धु त्रिवेदी, युवक कांग्रेस के प्रदेश मंत्री दीपक कुमार मिश्रा व समाजिक कार्यकर्ता व बस्ती गुरूद्वारा कमेटी के प्रबंधक दमन प्रीत सिंह ने अपने सैकड़ो समर्थकों के साथ आज पार्टी मुख्यालय पर भाजपा की सदस्यता ग्रहण की। इस अवसर पार्टी के प्रदेश महामंत्री विद्यासागर सोनकर, गोविन्द नारायण शुक्ला, अनुसूचित मोर्चे के प्रदेश अध्यक्ष व सांसद कौशल किशोर, यूपीसीएलडीएफ के अध्यक्ष वीरेन्द्र तिवारी, पूर्व सांसद राम विलास वेन्दाती, प्रदेश प्रवक्ता डा0 चन्द्रमोहन, प्रदेश मीडिया प्रभारी मनीष दीक्षित, मीडिया संपर्क विभाग के प्रदेश सह संयोजक अभय प्रताप सिंह व सुधाकर सिंह कुशवाहा सहित कई अन्य प्रमुख पार्टी पदाधिकारी उपस्थित रहे।

Comments (0)

भाजपा का तीन द्विवसीय बूथ चलो अभियान आज से

Posted on 04 October 2018 by admin

लखनऊ 04 अक्टूबर 2018, भारतीय जनता पार्टी का तीन द्विवसीय बूथ चलो अभियान कल (5 अक्टूबर से 7 अक्टूबर 2018) से आरंभ हो रहा है। भाजपा के इस महाअभियान में पार्टी के दस लाख कार्यकर्ता 5, 6 एवं 7 अक्टूबर 2018 को प्रदेश के सभी 1 लाख 64 हजार बूथों पर जाकर लोक सभा चुनाव के मिशन 2019 का श्रीगणेश करेंगे। भाजपा के इस महाअभियान में प्रदेश अध्यक्ष, महामंत्री संगठन समेत सभी प्रदेश पदाधिकारी, मुख्यमंत्री, उप मुख्यमंत्री, सभी मंत्रीगण सांसद, विधायक, मोर्चो के पदाधिकारी, विभाग एवं प्रकोष्ठों, प्रकल्पों के पदाधिकारी, नगर प्रमुख, नगरपालिका परिषद अध्यक्ष, पंचायत अध्यक्ष, निगमों के चेयरमैन, आयोग के अध्यक्ष एवं सदस्य बूथों पर जाकर पार्टी के अभियान को सफल बनाएंगे।
प्रदेश भाजपा अध्यक्ष डा0 महेन्द्र नाथ पाण्डेय ने कहा कि पार्टी कार्यकर्ता मिशन 2019 की तैयारियों में पूरे मनोयोग से जुट गये है। इसी कड़ी में पार्टी द्वारा 5 से 7 अक्टूबर तक बूथ चलो अभियान के तहत मतदाता सूची का पुनरीक्षण, सदस्यता एवं बूथ समितियों का पुनर्गठन का काम किया जा रहा है। इस महाअभियान में सभी जनप्रतिनिधि भी शामिल हो रहे हैं। भाजपा कार्यकर्ता प्रदेश के सभी 1.64 लाख बूथों पर जाकर 21 सदस्यीय बूथ समिति पुनर्गठन के कार्य को पूरा करेंगे। भाजपा ने इस अभियान को लेकर अपने सरकार से लेकर सेक्टर तक के कार्यकर्ताओं को लगाया है। सभी पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता तीन दिन के अभियान में कम से कम तीन बूथों पर रहेंगे। इस दौरान सभी बूथों पर कम से कम 50 नए सदस्यों को भाजपा परिवार में जोड़ने का लक्ष्य तय किया गया है। डा0 पाण्डेय ने पार्टी कार्यकर्ताओं का आहवाहन किया कि वे अपने-अपने बूथों पर 18 साल की उम्र पूरी कर चुके युवाओं को मतदाता बनाने और उन्हें पार्टी का सदस्य बनाने के कार्य में पूरे मनोयोग से जुटे। युवाओं को मतदाता बनाने के लिए पार्टी ने सभी बूथों पर वोटर पर्ची एवं सदस्यता फार्म संगठन स्तर पर भेजने का काम किया है।
तीन दिवसीय बूथ चलो अभियान के तहत केन्द्रीय गृहमंत्री राजनाथ सिंह 7 अक्टूबर को लखनऊ में रहेंगे। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी लखनऊ में रहेंगे। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डा. महेन्द्र नाथ पांडेय वाराणसी जिले के रूपचंदपुर बूथ पर 6 अक्टूबर को एवं चंदौली जिले में 7 अक्टूबर को रहेंगे। जबकि प्रदेश महामंत्री (संगठन) सुनील बसंल 5 अक्टूबर को अंबेडकरनगर एवं 6 अक्टूबर को महाराजा अग्रसेन कालेज पर लखनऊ में रहेंगे। प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य 6 व 7 अक्टूबर को इलाहाबाद में, डा0 दिनेश शर्मा 5 व 6 अक्टूबर को लखनऊ में रहेंगे। तीन दिवसीय बूथ चलो अभियान के तहत पार्टी के सभी पदाधिकारी व प्रदेश सरकार के मंत्री, सांसद, विधायक भी अलग-अलग बूथों पर जायेंगे।

पदाधिकारी एवं मंत्रीगण
श्री राजनाथ सिंह लखनऊ
डा. महेन्द्र नाथ पांडेय वाराणसी एवं चंदौली
श्री योगी आदित्य नाथ लखनऊ
श्री केशव प्रसाद मौर्य इलाहाबाद
डा. दिनेश शर्मा लखनऊ
श्री जनरल वीके सिंह लोनी गाजियाबाद
श्री संतोष गंगवार गुलाब राय स्कूल बरेली
श्रीमती मेनका गांधी पीलीभीत
श्रीमती कृष्णा राज शाहजहांपुर सदर
साध्वी निरंजन ज्योति मंगलापुर फतेहपुर
श्री सूर्य प्रताप शाही देवरिया
श्री सुरेश कुमार खन्ना सदर शाहजहांपुर
श्री राजेश अग्रवाल बरेली
श्रीमती रीता बहुगुणा जोशी दामोदर कोलज इलाहाबाद
श्री स्वामी प्रसाद मौर्य कुशीनगर
श्री ब्रजेश पाठक लखनऊ मांटेसरी कालेज लखनऊ
श्री मोहसिन रजा हुसैनाबाद वार्ड लखनऊ
श्री आशुतोष टंडन मैथिली शरण वार्ड लखनऊ
श्रीमती स्वाति सिंह सरेाजिनी नगर
श्री धर्मपाल सिंह आंवला बूथ 126 एवं 101 गनेशपुर
श्री सतीश महाना हरजेन्दर गनर कानपुर
श्री श्रीकांन्त शर्मा वृंदावन मथुरा
श्री सिद्धार्थनाथ सिंह इलाहाबाद
श्री लक्ष्मी नारायण चैधरी नंदगांव मथुरा
श्रीमती हेमा मालिनी बलदेव महावन मथुरा
डा. महेन्द्र सिंह जनता व्याज लखनऊ
श्रीमती अर्चना पांडेय कन्नौज
श्री रणवेन्द्र सिंह ऐराया व सैदपुर फतेहपुर
श्री जय कुमार जैकी सरांय महमूदपुर
श्री रामशकर कठरिया गिजौली आगरा
श्री पकंज सिंह नोएडा
श्री दयाशंकर सिंह महराजगंज एवं बलिया
श्री विजय बहादुर पाठक बिजनौर व मुजफ्फरनगर
श्री बीएल वर्मा बंदायूं ज्योरापोरवाल
श्री गोबिंद नारायण शुक्ल अमेठी व आगरा
श्रीमती रंजना उपाध्याय औरेया एवं चित्रकूट
श्री सुधीर हलवासिया रायबरेली एवं लखनऊ
श्रीमती नीलिमा कटियार बिंदकी फतेहपुर व कानपुर
श्री सलिल विश्नोई कानपुर
श्री लक्ष्मण आचार्य मडियाहूं जौनपुर
श्री राकेश त्रिवेदी सुलतानपुर
श्री कामेश्वर सिंह प्रदेश मंत्री चरगांवा गोरखपुर
श्री संजय राय भदेाही
श्री वाईपी सिंह बागपत
श्री धर्मवीर प्रजापति अलीगढ़
श्री संतोष सिंह बलरामपुर
श्री शंकर गिरी कर्णपुर देहात प्रतापगढ़ एवं चिलबिला प्रतापगढ़
श्री अमर पाल मौर्य प्रतापगढ़ एवं गंगापार इलाहाबाद
श्री देवेश कोरी महोबा
श्री रामतेज पांडेय चंदौली
श्रीमती अंजुला माहौर आगरा
श्रीमती संयुक्ता भाटिया रामजी लाल नगर लखनऊ
श्री उमेश गौतम रेलवे मनोरंजन सदन बरेली
श्री सुरेश तिवारी जनता कालेज लखनऊ
श्री राजबीर सिंह राजू कासगंज तिलक खुर्द
श्री संजय राय प्रवक्ता गाजीपुर एवं आजमगढ़
श्री अनूप गुप्ता लखनऊ व आगरा

Comments (0)

भ्रष्टाचार के पटल पर काले अक्षरों में दर्ज होगा सपा, बसपा सरकार का नाम - डा0 चन्द्रमोहन

Posted on 04 October 2018 by admin

लखनऊ 04 अक्टूबर 2018, भारतीय जनता पार्टी ने कहा है कि समाजवादी पार्टी (सपा) और बहुजन समाज पार्टी (बसपा) के कार्यकाल में हुए भ्रष्टाचार के मामले भाजपा सरकार में एक-एक करके सामने आ रहे हैं। इन पार्टियों की सरकारों में शुरू हुई हर योजना जनता के पैसे की लूट की दास्तान हैं। पिछले दस वर्षों से रोडवेज की बसों टिकटों का फर्जीवाड़ा चल रहा था। सपा और बसपा सरकारों के दौरान इसकी शिकायत भी हुई भ्रष्टाचार की पोषक इन दोनों सरकारों ने इसे रोकने की बजाय गड़बड़ियों को और बढ़ावा दिया।
प्रदेश पार्टी मुख्यालय पर पत्रकारों से चर्चा करते हुए प्रदेश प्रवक्ता डा0 चन्द्रमोहन ने कहा कि प्रदेश में भाजपा की सरकार बनने के बाद से ही सभी विभागों में व्याप्त भ्रष्टाचार को जड़ से उखाड़ फेंकने की कार्रवाई शुरू हुई। टिकट घोटाले में शामिल परिवहन विभाग के 11 अफसरों को निलंबित और 54 कर्मचारियों को बर्खास्त किया गया है, ऐसी सख्त कार्रवाई की मिसाल इस विभाग में दूसरी नहीं है। इससे यह साबित होता है कि प्रदेश में मुख्यमंत्री माननीय श्री योगी आदित्यनाथ जी के नेतृत्व में भाजपा सरकार भ्रष्टाचार पर ‘‘जीरो टॉलरेंस’’ के रवैये के साथ आगे बढ़ रही है। सपा और बसपा सरकारों में कोआपरेटिव बैंकों को भ्रष्टाचार का अड्डा बना दिया गया था।
प्रदेश प्रवक्ता डा0 चन्द्रमोहन ने कहा कि सपा सरकार के कार्यकाल में नियम कानून को ताक पर रखकर जिस तरह से 53 सहायक प्रबंधकों की भर्तियां की गई, वह श्री अखिलेश यादव की पूर्ववर्ती सरकार के भ्रष्टाचार की झलक पेश करती है। जिस तरह से पूर्ववर्ती सपा और बसपा सरकार में फैले भ्रष्टाचार की कलई लगातार खुल रही है उससे इन दोनों पार्टियों के नेता खौफ में हैं। जनता के धन की खुली लूट करने वाले इन पाटियों के नेताओं को जनता के गुस्से का भय सताने लगा है।
प्रदेश प्रवक्ता डा0 चन्द्रमोहन ने कहा कि यही वजह है कि कभी एक दूसरे की धुर विरोधी रहीं सपा और बसपा भ्रष्टाचार पर एक दूसरे को बचाने के लिए साथ यूपी में चुनावी गठबंधन की खिचड़ी पका रही हैं। प्रदेश की सम्मानित जनता के सामने इन दोनों पार्टियों की काली करतूतें जाहिर हो गई हैं। सपा और बसपा के कार्यकाल में हुए भ्रष्टाचार से बेहद नाराज प्रदेश की जनता इन दोनों पार्टियों को एक बार फिर अगले लोकसभा चुनाव में सबक सिखाने को तैयार बैठी है।

Comments (0)

आकाशवाणी संगीत सम्मेलन समय के साथ एक वृहद रूप में स्थापित हुआ है

Posted on 04 October 2018 by admin

20181004_152932सुरेन्द्र अग्निहोत्री,लखनऊ । आकाशवाणी केंद्र लखनऊ के निर्देशन में
प्रसार भारती के मार्गदर्शन में आकाशवाणी संगीत सम्मेलन 2018 का आयोजन
लखनऊ के संत गाडगे सभागार, संगीत नाटक अकादमी, विपिन खंड ,गोमती नगर में
दिनांक 6 अक्टूबर को आयोजित किया गया है। इस बात की जानकारी आकाशवाणी के
केंद्र निदेशक पृथ्वीराज चैहान ने यहां पत्रकार वार्ता में दी। श्री
चैहान ने बताया आकाशवाणी संगीत सम्मेलन समय के साथ एक वृहद रूप में
स्थापित हुआ है। कलाकारों और श्रोताओं को जोड़ने में महत्वपूर्ण योगदान
दे रहा है ।पारंपरिक रूप से शास्त्रीय संगीत के कलाकारों की
प्रस्तुतियों के अतिरिक्त इस वर्ष संगीत सम्मेलन कुछ प्रतिष्ठित कलाकारों
के सुरों से गुंजायमान होगा। इस आयोजन में संगीत जगत की सुप्रसिद्ध
कलाकार विदुषी भारती वैशम्पायन का गायन एवं मशहूर सितार वादक छोटे रहमत
खां के सितार वादन से शास्त्रीय संगीत के रसिक श्रोता आनंद अनुभूति
प्राप्त करेंगे।श्री चैहान ने बताया कि संगीत को आम लोगों तक पहुंचाने
में महत्त्व भूमिका अदा करनेे वाली आकाशवाणी केंद्र ने आजादी के बाद देश
की थाती शास्त्रीय संगीत और लोक संगीत के साथ साथ सुगम संगीत के क्षेत्र
में अभूतपूर्व कार्य किया ह।ै लखनऊ के आकाशवाणी केंद्र को संगीत सम्मेलन
के लिए चुना जाना गौरव की बात है। देशभर में आकाशवाणी के 25 केंद्रों पर
संगीत सम्मेलन का आयोजन किया जा रहा है। रसिक श्रोताओं के समक्ष प्रस्तुत
होने वाले संगीत सम्मेलन 2018 का प्रसारण आकाशवाणी के राष्ट्रीय केंद्र
द्वारा तथा इंद्रप्रस्थ चैनल और रागम डी.टी एच सेवा पर भी किया जाएगा
।प्रेस वार्ता के दौरान डॉ क.ेवी. त्रिवेदी, प्रतुल जोशी आकाशवाणी के
अन्य वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित थे।

Comments (0)

Advertise Here

Advertise Here

 

October 2018
M T W T F S S
« Sep   Nov »
1234567
891011121314
15161718192021
22232425262728
293031  
-->









 Type in