Categorized | Latest news, लखनऊ.

कुम्भ के दौरान विदेशी पर्यटकों की सुविधा को दृष्टिगत रखते हुए इंटरप्रिटेशन सेंटर की कराई जाये स्थापना: डाॅ0 अनूप चन्द्र पाण्डेय

Posted on 04 October 2018 by admin

सुरेन्द्र अग्निहोत्री,लखनऊ, 04 अक्टूबर, 2018

उत्तर प्रदेश के मुख्य सचिव डाॅ0 अनूप चन्द्र पाण्डेय ने विगत बैठकों में विभागों के 21 कार्यों हेतु 26430.18 लाख रूपये दी गई सैद्धांतिक स्वीकृति के बावजूद सम्बंधित विभागों ने शासनादेश निर्गत न करने पर नाराजगी व्यक्त करते हुए आगामी एक सप्ताह के अंदर सम्बंधित विभागों को नियमानुसार औपचारिकतायें पूरी करते हुए शासनादेश निर्गत कराना सुनिश्चित करायें। लोक निर्माण विभाग, पर्यटन एवं स्वास्थ्य विभाग-एलोपैथ के दो-दो कार्यों, नगर निगम, इलाहाबाद के छः कार्यों, पुलिस विभाग एवं इलाहाबाद विकास प्राधिकरण के तीन-तीन कार्यों तथा उत्तर प्रदेश पाॅवर कार्पोंरेशन, उद्यान एवं प्रयागराज मेला प्राधिकरण के एक-एक कार्यों की कुल 26430.18 लाख रू0 की सैद्धान्तिक स्वीकृति प्रदान की गई थी, जिनके शासनादेश सम्बंधित विभागों को निर्गत किया जाना था। उन्होंने कुम्भ मेला क्षेत्र में गंगा नदी में निर्मित शास्त्री ब्रिज में लगभग 16.73 लाख रूपये की लागत से ग्रीनबेल्ट विकसित किये जाने हेतु दी गई सैद्धान्तिक स्वीकृति के अनुसार यथाशीघ्र शासनादेश निर्गत कराने के दिये निर्देश।img-20181004-wa0135
मुख्य सचिव आज शास्त्री भवन स्थित अपने कार्यालय कक्ष के सभागार में कुम्भ मेला-2019 कार्यों की समीक्षा कर वरिष्ठ अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दे रहे थे। उन्होंने कहा कि विभिन्न 27 विभागों की स्वीकृति 583 परियोजनाओं के स्थाई कार्य निर्धारित मानक एवं गुणवत्ता के साथ माइल स्टोन निर्धारित कर अवशेष कार्य प्राथमिकता से पूर्ण कराया जाये। उन्होंने सेना के स्वामित्व में किले के अंदर अक्षयवट व सरस्वती कूप के सुदृढ़ीकरण व नवीनीकरण के 229.17 लाख रूपये के प्रस्ताव को स्वीकृति प्रदान करते हुए निर्देश दिये कि कुम्भ मेला के दृष्टिगत विभिन्न मार्गों में जनपद इलाहाबाद में पड़ने वाले विभिन्न 24 थानों में प्रशासनिक भवन, बैरक, आवासीय तथा अनावासीय भवनों की रंगाई, पुताई व उच्चीकरण का कार्य विभागीय बजट से कराया जाये।
डाॅ0 अनूप चन्द्र पाण्डेय ने पर्यटकों की सुविधा को दृष्टिगत रखते हुए लगभग 5000 स्विस कार्टेज युक्त टेन्ट सिटी की स्थापना हेतु नियमानुसार आवश्यक कार्यवाहियां प्राथमिकता से सुनिश्चित कराने के निर्देश दिये। उन्होंने कहा कि कुम्भ के दौरान इलाहाबाद किले की दीवार तथा अन्य उपयुक्त स्थानों पर लेजर-शो तथा कुम्भ के दौरान हेली सेवा का संचालन कराने हेतु पर्यटन विभाग को नियमानुसार आवश्यक कार्यवाहियां समय से पूर्ण करानी होगी।
बैठक में अपर मुख्य सचिव, नियोजन, दीपक त्रिवेदी, प्रमुख सचिव, नगर विकास, मनोज कुमार सिंह, प्रमुख सचिव, आवास नितिन रमेश गोकर्ण ,मण्डलायुक्त, इलाहाबाद, आशीष गोयल सहित अन्य वरिष्ठ अधिकारीगण उपस्थित थे।

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.

Advertise Here

Advertise Here

 

June 2026
M T W T F S S
« Sep    
1234567
891011121314
15161718192021
22232425262728
2930  
-->









 Type in