Archive | October 30th, 2018

मुख्यमंत्री ने रेल पार्क इन्वेस्टर्स मीट को सम्बोधित किया

Posted on 30 October 2018 by admin

राज्य सरकार के सतत प्रयासों से प्रदेश के
औद्योगिक विकास का सपना तेजी से साकार हो रहा है: मुख्यमंत्री

माह दिसम्बर, 2018 में 01 लाख करोड़ रु0 के
अन्य निवेश प्रस्तावों को मूर्त रूप दिया जाएगा press-621

आकांक्षात्मक जनपदों में शामिल फतेहपुर जनपद में 250 एकड़ से अधिक क्षेत्रफल
में निजी क्षेत्र में रेल पार्क की स्थापना सराहनीय और सम्भावनाओं से युक्त

प्रदेश के 08 जनपद आकांक्षात्मक जनपदों के सर्वांगीण
विकास के लिए राज्य सरकार द्वारा रोडमैप तैयार किया गया है

रेल पार्क की स्थापना से फतेहपुर जनपद विकास की मुख्य धारा में शामिल होगा

राज्य में एम0एस0एम0ई0 सेक्टर की सम्भावनाओं को देखते हुए वर्तमान राज्य सरकार इस क्षेत्र से जुड़े उद्यमियों को बेहतर अवसर उपलब्ध करा रही है

मुख्यमंत्री ने रेल पार्क के ‘लोगो’ का लोकार्पण तथा
रेल पार्क के थ्री डी माॅडल का अनावरण किया

रेल पार्क की स्थापना से जनपद फतेहपुर को
पहचान मिलेगी: केन्द्रीय खाद्य प्रसंस्करण राज्य मंत्री

जनपद फतेहपुर के रेल पार्क की भांति अन्य क्षेत्रों में भी
औद्योगिक पार्क विकसित किये जाएंगे: औद्योगिक विकास मंत्री

राज्य में अन्य स्थानों पर भी ऐसे पार्क स्थापित किये जाएंगे: मुख्य सचिव

जनपद फतेहपुर में स्थापित किया जा रहा रेल पार्क, प्राइवेट इण्डस्ट्रियल पार्क के रूप में प्रदेश का पहला पार्क: प्रमुख सचिव औद्योगिक विकास

लखनऊ: 30 अक्टूबर, 2018
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी ने कहा कि वर्तमान राज्य सरकार के सतत प्रयासों से प्रदेश के औद्योगिक विकास का सपना तेजी से साकार हो रहा है। 21 व 22 फरवरी, 2018 को लखनऊ में सम्पन्न यू0पी0 इन्वेस्टर्स समिट में 4 लाख 68 हजार करोड़ रुपये के निवेश प्रस्ताव प्राप्त हुए थे। राज्य सरकार द्वारा इनमें से 60 हजार करोड़ रुपये के निवेश प्रस्तावों को 29 जुलाई, 2018 को व्यावहारिक धरातल पर उतारा गया था। इसी प्रकार आगामी माह दिसम्बर, 2018 में और 01 लाख करोड़ रुपये के अन्य निवेश प्रस्तावों को भी मूर्त रूप दिया जाएगा।
मुख्यमंत्री जी आज यहां इन्दिरा गांधी प्रतिष्ठान में आयोजित रेल पार्क इन्वेस्टर्स मीट के अवसर पर अपने विचार व्यक्त कर रहे थे। इस अवसर पर उन्होंने रेल पार्क के ‘लोगो’ का लोकार्पण तथा रेल पार्क के थ्री डी माॅडल का अनावरण भी किया। कार्यक्रम के दौरान रेल पार्क की परिकल्पना और भविष्य की सम्भावनाओं के सम्बन्ध में एक फिल्म का प्रदर्शन भी किया गया।
मुख्यमंत्री जी ने कहा कि अन्य जनपदांे के मुकाबले मानव विकास सूचकांक में पीछे होने के कारण फतेहपुर जनपद को नीति आयोग द्वारा पूरे देश के चयनित 115 आकांक्षात्मक जनपदों मंे शामिल किया गया है। ऐसे जनपद में लगभग 250 एकड़ क्षेत्रफल में निजी क्षेत्र में रेल पार्क की स्थापना सराहनीय और सम्भावनाओं से भरी है। इस मीट में रेल पार्क में निवेश हेतु अब तक 2300 करोड़ रुपये के निवेश प्रस्ताव प्राप्त हुए हैं। press-1101
मुख्यमंत्री जी ने कहा कि प्रदेश के 08 जनपद आकांक्षात्मक जनपदों की सूची में शामिल हैं। इन जनपदों के सर्वांगीण विकास के लिए राज्य सरकार द्वारा रोडमैप तैयार किया गया है। इन आठ जनपदों में से चार जनपदों में राजकीय मेडिकल काॅलेजों की स्थापना की जा रही है। फतेहपुर जनपद में भी राजकीय मेडिकल काॅलेज का निर्माण कराया जा रहा है। मेडिकल काॅलेज आस-पास के क्षेत्र के विकास का महत्वपूर्ण कारक होता है। रेल पार्क की स्थापना भी इसी प्रकार की विकास गतिविधियों को बढ़ाने वाला कार्य है। उन्होंने भरोसा जताया कि इन संस्थाओं के निर्माण से फतेहपुर जनपद विकास की मुख्य धारा में शामिल हो जाएगा।
मुख्यमंत्री जी ने कहा कि उत्तर प्रदेश असीम सम्भावनाओं वाला राज्य है। प्रकृति और परमात्मा की इस पर अपार कृपा है। प्रदेश की 22 करोड़ की आबादी के योगदान से उत्तर प्रदेश विकास के मामले में चैथे स्थान से पहले स्थान पर आ सकता है। इसके लिए राज्य के युवाओं की क्षमता और ऊर्जा का पूरी तरह से उपयोग आवश्यक है। इस उद्देश्य से राज्य सरकार ने औद्योगिक विकास नीति को रोजगार के साथ जोड़ा है। उन्होंने कहा कि उनके द्वारा प्रदेश के सभी जनपदों का भ्रमण करके वहां की क्षमताओं और आवश्यकताओं को देखा गया है। इसके पश्चात जनपदों के औद्योगिक विकास हेतु एम0एस0एम0ई0 सेक्टर को बढ़ावा देने वाली ‘एक जनपद-एक उत्पाद’ योजना लागू की गयी है।
मुख्यमंत्री जी ने कहा कि एम0एस0एम0ई0 सेक्टर में उत्तर प्रदेश देश में पहले स्थान पर है। राज्य में इस सेक्टर की सम्भावनाओं को देखते हुए वर्तमान राज्य सरकार इस क्षेत्र से जुड़े उद्यमियों को बेहतर अवसर उपलब्ध करा रही है। इस सम्बन्ध में आज की कैबिनेट की बैठक में ‘एक जनपद-एक उत्पाद’ योजना के अन्तर्गत उद्यमियों को गुणवत्तापूर्ण उत्पादन तथा उत्पाद की ब्राण्डिंग और मार्केटिंग के लिए प्रस्ताव पारित किया गया है।
मुख्यमंत्री जी ने कहा कि प्रदेश में कनेक्टिविटी की स्थिति अच्छी है। राज्य के औद्योगिक विकास को गति प्रदान करने के लिए इसका और विस्तार किया जा रहा है। ईस्टर्न और वेस्टर्न फ्रेट काॅरिडोर प्रदेश में बड़े भू-भाग से गुजरेगा। पूर्वान्चल एवं बुन्देलखण्ड एक्सपे्रस-वे के निर्माण से कनेक्टिविटी की स्थिति और बेहतर हो जाएगी, जिससे आजादी के बाद से ही प्रदेश के पिछड़े रह गये क्षेत्र भी विकास की मुख्यधारा में शामिल हो जाएंगे। एयर कनेक्टिविटी बढ़ाने के लिए भी लगातार प्रयास किये जा रहे हैं। पूर्व में, प्रदेश के केवल तीन हवाई अड्डे क्रियाशील थे। वर्तमान में प्रयागराज, आगरा और कानपुर भी कार्यशील हो गये हैं। उड़ान योजना के तहत 11 नये एयरपोर्ट का निर्माण कराया जा रहा है। अगले वर्ष तक कुशीनगर हवाई अड्डे को अन्तर्राष्ट्रीय उड़ानों के लिए कार्यशील कर दिया जाएगा। जेवर मंे नये अन्तर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे का निर्माण कराया जा रहा है।
मुख्यमंत्री जी ने कहा कि उत्तर प्रदेश की औद्योगिक विकास की सम्भावनाओं को मूर्त रूप देने के लिए फोकस सेक्टर चिन्हित करके नीतियां बनायी गयी हैं। नीतियों के अनुरूप योजना बनाने से निवेशकों को निवेश में सरलता और लाभ होता है। निवेशकों की मदद के लिए सिंगल विण्डो पोर्टल संचालित है। उन्होंने कहा कि केन्द्रीय रेल मंत्री ने प्रदेश में रेल पार्क, माॅडर्न कोच फैक्ट्री का उत्पादन बढ़ाने, गोरखपुर में शेड निर्माण तथा झांसी में रेल कारखाने के निर्माण की बात कही थी। इससे रेल के क्षेत्र में राज्य में बड़ा निवेश आ रहा है। रेल यातायात सबसे किफायती, सुरक्षित तथा पर्यावरण हितैषी है। इस क्षेत्र में निवेश से पब्लिक ट्रांसपोर्ट को बेहतर बनाने में मदद मिलेगी।
कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए केन्द्रीय खाद्य प्रसंस्करण राज्य मंत्री साध्वी निरंजन ज्योति ने कहा कि रेल पार्क की स्थापना से जनपद फतेहपुर को पहचान मिलेगी। इसके लिए मुख्यमंत्री जी का आभार व्यक्त करते हुए उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री जी के नेतृत्व में उत्तर प्रदेश का चहुंमुखी विकास हो रहा है।
इस अवसर पर अपने सम्बोधन में औद्योगिक विकास मंत्री श्री सतीश महाना ने कहा कि उत्तर प्रदेश में अब औद्योगिक विकास के एक नये युग की शुरुआत हो गयी है। जनपद फतेहपुर के रेल पार्क की भांति अन्य क्षेत्रों में भी औद्योगिक पार्क विकसित किये जाएंगे। उन्होंने भरोसा जताया कि प्रदेश में निवेश करने वालों को किसी प्रकार की कठिनाई नहीं आने दी जाएगी।
मुख्य सचिव डाॅ0 अनूप चन्द्र पाण्डेय ने अतिथियों के प्रति धन्यवाद ज्ञापित करते हुए कहा कि उत्तर प्रदेश में औद्योगिकीकरण एक नये चरण में पहुंच गया है। यह पार्क प्रदेश के उज्ज्वल औद्योगिक भविष्य का शुभ संकेत है। राज्य में अन्य स्थानों पर भी ऐसे पार्क स्थापित किये जाएंगे।
अपने स्वागत सम्बोधन में प्रमुख सचिव औद्योगिक विकास श्री राजेश कुमार सिंह ने बताया कि जनपद फतेहपुर में स्थापित किया जा रहा रेल पार्क, प्राइवेट इण्डस्ट्रियल पार्क के रूप में प्रदेश का पहला पार्क है। इस पार्क के अन्तर्गत स्थापित उद्यमों में लालगंज माॅडर्न रेल कोच फैक्ट्री के लिए पाटर््स बनाये जाएंगे। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार द्वारा प्राइवेट इण्डस्ट्रियल पार्क नीति लायी गयी है। जनपद फतेहपुर में विकसित हो रहा रेल पार्क इस नीति के तहत विकसित किया जा रहा पहला पार्क है। इस पार्क की स्थापना से जनपद फतेहपुर के आस-पास के क्षेत्रों में इन्क्रीमेण्टल निवेश भी आएगा।
कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए ए0बी0ए0 इन्फ्राटेक प्रा0लि0 के चेयरमैन श्री अली खान ने कहा कि जनपद फतेहपुर में रेल पार्क की स्थापना भारतीय रेल, ए0बी0ए0 इन्फ्राटेक तथा उत्तर प्रदेश सरकार के त्रिपक्षीय करार के माध्यम से हो रही है। इसमें लगभग 2500 करोड़ रुपये का निवेश हो रहा है। कार्यक्रम को रेलवे बोर्ड के सदस्य श्री राजेश अग्रवाल तथा लालगंज माॅडर्न कोच फैक्ट्री के जनरल मैनेजर श्री सुनीत शर्मा ने भी सम्बोधित किया।
इस अवसर पर चिकित्सा शिक्षा मंत्री श्री आशुतोष टण्डन, औद्योगिक विकास राज्य मंत्री श्री सुरेश राणा, कारागार राज्य मंत्री श्री जय कुमार सिंह जैकी, कृषि राज्य मंत्री श्री रणवेन्द्र प्रताप सिंह (धुन्नी सिंह) सहित अन्य जनप्रतिनिधिगण, वरिष्ठ अधिकारीगण, विभिन्न औद्योगिक संगठनों के प्रतिनिधि, तथा बड़ी संख्या उद्यमी और निवेशक उपस्थित थे।
ज्ञातव्य है कि प्रदेश की निजी औद्योगिक पार्क नीति के अन्तर्गत ए0बी0ए0 इन्फ्राटेक प्रा0लि0 द्वारा फतेहपुर में विकसित किए जाने वाले निजी रेल एन्सिलरी पार्क के विषय में निवेशकों के मध्य जागरूकता पैदा करने एवं पार्क में निवेश आकर्षित करने के उद्देश्य से आज यहाँ इन्दिरा गांधी प्रतिष्ठान में रेल पार्क इन्वेस्टर्स मीट आयोजित की गयी थी।
यह रेल एन्सीलरी पार्क 254 एकड़ क्षेत्रफल में माॅडर्न रेल कोच फैक्टरी, रायबरेली के निकट ही विकसित किया जाना प्रस्तावित है, जिसमें से 216 एकड़ में रेल पार्क तथा 38 एकड़ में मूलभूत सुविधाएं विकसित की जाएंगी। फतेहपुर नगर से 16 किमी0 की दूरी पर प्रस्तावित रेल पार्क को विकसित किए जाने वाले स्थान का विशेष लाभ मिलेगा। यह माॅडर्न रेल कोच फैक्टरी, रायबरेली से मात्र 24 किमी की दूरी पर होगा जबकि लखनऊ हवाई-अड्डे से 100 किमी से भी कम दूरी पर स्थापित किया जाएगा। इस पार्क में समस्त बुनियादी ढांचे के साथ ही समुचित विद्युत व जल आपूर्ति, पार्किंग व 24 फीट चैड़ी सड़क सहित स्वास्थ्य केन्द्र आदि सुविधाएं भी विकसित की जाएंगी। इस रेल पार्क में स्थापित इकाइयों में निर्मित उत्पाद रायबरेली में रेल कोच फैक्ट्री की क्षमता विस्तार की आवश्यकताओं की पूर्ति करेंगे। इस पार्क में अब तक लगभग 2300 करोड़ रुपये के निवेश प्रस्ताव प्राप्त हुए हैं।

Comments (0)

किसी भी राष्ट्र की आधारशिला शिक्षा होती है: मुख्यमंत्री

Posted on 30 October 2018 by admin

press-7शिक्षा केवल अक्षर ज्ञान तक सीमित नहीं,
बच्चे के सर्वांगीण विकास के लिए खेलकूद आवश्यक

खेलकूद हमारे जीवन का एक महत्वपूर्ण हिस्सा

विद्या भारती ने देश में संस्कार व परम्पराओं के साथ शिक्षा का
ऐसा माहौल तैयार किया है, जो देश के विकास के लिए आवश्यक

विद्या भारती द्वारा तैयार की गई खेल
प्रतिभाओं ने देश व विदेश में भारत का नाम रोशन किया press-81

मुख्यमंत्री ने 31वें राष्ट्रीय खेलकूद समारोह-2018 को सम्बोधित किया

लखनऊ: 30 अक्टूबर, 2018
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी ने कहा कि किसी भी राष्ट्र की आधारशिला शिक्षा होती है। जैसी शिक्षा होती है, वैसे ही संस्कार होते हैं और जैसे संस्कार होते हैं, वैसे ही राष्ट्र के नागरिक होते हैं। हर काल खण्ड में शिक्षा व संस्कारों का विशेष महत्व रहा है। उन्होंने कहा कि शिक्षा केवल अक्षर ज्ञान तक सीमित नहीं है, इसमें खेलकूद, व्यायाम आदि भी शामिल हैं। बच्चे के सर्वांगीण विकास के लिए शिक्षा के साथ-साथ खेलकूद भी आवश्यक है। उन्होंने कहा कि आध्यात्मिक विकास और संस्कार के बिना किसी भी बालक-बालिका का चतुर्दिक विकास सम्भव नहीं है। हमंे इस प्रकार की शिक्षा प्रणाली का विकास करना है, जिसके द्वारा ऐसी युवा पीढ़ी का निर्माण हो सके, जो राष्ट्र भक्ति से ओत-प्रोत हो, शारीरिक, मानसिक, बौद्धिक एवं आध्यात्मिक दृष्टि से पूर्ण विकसित हो और जीवन की चुनौतियों का सामना सफलतापूर्वक कर सके। press-6
मुख्यमंत्री जी ने यह विचार आज यहां विद्या भारती अखिल भारतीय शिक्षा संस्थान द्वारा आयोजित 31वें राष्ट्रीय खेलकूद समारोह-2018 को सम्बोधित करते हुए व्यक्त किए। उन्होंने कहा कि विद्या भारती ने देश में संस्कार व परम्पराओं के साथ शिक्षा का ऐसा माहौल तैयार किया है, जो देश के विकास के लिए आवश्यक है। उन्होंने कहा कि खेलकूद हमारे जीवन का एक महत्वपूर्ण हिस्सा है। विद्या भारती द्वारा तैयार की गई खेल प्रतिभाओं ने देश व विदेश में भारत का नाम रोशन किया है। उन्होंने खिलाड़ियों से आहवान किया कि खेल को खेल भावना से ही खेलना चाहिए। हार-जीत एक अलग विषय है। इससे पूर्व, मुख्यमंत्री जी को गार्ड आॅफ आॅनर दिया गया।
इस अवसर पर विधान सभा अध्यक्ष श्री हृदय नारायण दीक्षित, चिकित्सा शिक्षा मंत्री श्री आशुतोष टण्डन, खेल एवं युवा कल्याण मंत्री श्री चेतन चैहान, विद्या भारती के राष्ट्रीय महामंत्री डाॅ0 ललित बिहारी गोस्वामी व अन्य गणमान्य नागरिक उपस्थित थे।

Comments (0)

भाजपा महिला मोर्चा प्रदेश कार्यसमिति

Posted on 30 October 2018 by admin

लखनऊ 30 अक्टूबर 2018, भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा की प्रदेश कार्यसमिति का विश्वेश्वरैया प्रेक्षागृह में प्रदेश अध्यक्ष डा0 महेन्द्र नाथ पाण्डेय ने उद्घाटन किया। अपने उद्घाटन भाषण में डा0 पाण्डेय ने कहा कि महिलाओं मंे आत्मविश्वास और क्षमताओं की कोई कमी नहीं है। प्रदेश महामंत्री (संगठन) सुनील बंसल ने आगामी कार्यक्रमों की रूपरेखा विस्तार से रखी। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने समापन भाषण मंे महिला कल्याण से जुड़ी सरकार की योजनाओं को बताया। महिला मोर्चा की राष्ट्रीय अध्यक्ष विजया रहाटकर, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सीमा द्विवेदी, राष्ट्रीय महामंत्री कमलावती सिंह ने भी कार्यसमिति का मार्गदर्शन किया। कार्यसमिति में स्वागत भाषण करते हुए प्रदेश अध्यक्ष महिला मोर्चा श्रीमती दर्शना सिंह ने कहा कि संगठन की मंशा के अनुरूप महिला मोर्चा हर दायित्व का निर्वहन करेगा और मा0 मोदी जी को पुनः एक बार देश का प्रधानमंत्री बनाने के लिए पूरी ताकत से काम में जुटेगा।45
भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष डा. महेन्द्र नाथ पाण्डेय ने प्रदेश महिला मोर्चा की प्रदेश कार्यसमिति बैठक के उद्घाटन भाषण पर उपस्थित महिला कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि महिलाओं ने जनसंघ से लेकर भाजपा तक के विस्तार में अहम भूमिका निभाई है। उन्होंने कहा कि नारी शक्ति में निर्णय लेने की क्षमता किसी से कम नही होती उनमें अदम्य साहस व नेतृत्व की क्षमता होती है। डा. पाण्डेय ने उदाहरण देते हुए कहा कि अटल जी की 13 दिनों की सरकार में सूचना प्रसारण मंत्रालय का जिम्मा सुषमा स्वाराज जी के पास था और उस 13 दिन की सरकार में सुषमा जी ने निर्णय लिया कि संसद की कार्यवाही का सीधा प्रसारण किया जाना चाहिए। यह दर्शाता है कि महिलाओं के आत्मविश्वास व निर्णय लेने की क्षमता मे कोई कमी नही है। उन्होंने कहा आज 19 राज्यों में भाजपा की सरकार है जिसमें कई महिला मंत्री है जो अपने क्षेत्र में बेहतरीन काम कर रही है। उत्तर प्रदेश में महिला मेयर भी है जो स्वच्छता अभियान जैसे कार्यक्रम कर प्रदेश की सुंदरता व विकास में बेहतरीन भूमिका का निर्वहन कर रही है।09-1
प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी व अन्य पाटियों में मौलिक अन्तर हैं। जहां बसपा की मायावती जी दलित की बेटी बनकर सत्ता में आयी लेकिन अन्त में जब दलितों ने उनके बंगले की भव्यता को देखकर महसूस किया होगा कि उनकी राजनीति का उद्देश्य बंगले के भव्य बनाना और फौव्वारे लगाना ही है। जहां भाजपा समाज की बेहतरी के लिए काम कर रही है तो वहीं अन्य अपनी बेहतरी के लिए काम कर रहे। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री जी व प्रदेश की सरकार महिलाओं की समस्याओं को दूर करने के लिए सदैव चिंतित है। प्रधानमंत्री जी ने उज्जवला योजना के माध्यम से गरीब महिलाओं को धुएं से बचाने का काम किया, शौचालय निर्माण के माध्यम से महिलाओं के सम्मान की चिंता की। विपक्षी इन योजनाओं पर आलोचना करते थे पर आज देश इस मूलभूत जरूरतों को पूर्ति के लिए भाजपा को सराहने का काम कर रहा है। गांव में गरीब महिलाएं आज चूल्हें की धुएं में नहीं जूझ रही है, नित्य क्रियाओं के लिए अंधेरे का इंतजार नहीं करती है।
डा0 पाण्डेय ने कहा कि भाजपा सरकार महिलाओं की सुरक्षा, स्वास्थ्य, सम्मान के लिए काम कर रही है। अखिलेश यादव ने साढ़े तीन वर्ष तक केन्द्र की योजनाओं पर स्पीड ब्रेकर लगाकर रखा था। प्रधानमंत्री जी की प्रधानमंत्री आवास योजना के माध्यम से हर व्यक्ति को छत देना लक्ष्य है, जिसे अखिलेश यादव ने अपने शासनकाल में रहते मात्र 68 हजार घरों का निर्माण हुआ जबकि योगी जी के आते ही मात्र डेढ़ वर्षो में 11 लाख घर बनाने का काम किया। जिसमें पहला लाभ महिलाओं को मिलता है। यहां तक कि तीन तलाक को समाप्त कर मुस्लिम महिलाओं के नारकीय जीवन को सुधारने का श्रेय भी मोदी जी को जाता है। उन्होंने कहा कि संगठन की योजना के अनुसार सरकारी योजनाओं को नीचे ले जाना होगा। गांव तक की मातृ शक्ति उन तक योजनाओं की जानकारी को ले जाना है ताकि उन्हें पता चले कि भाजपा के सामथ्र्य के आगे कोई विपक्षी दल टिकने वाला नहीं है, उनके हितों की चिंता व पूर्ति सिर्फ एक मात्र पार्टी भाजपा ही कर सकती है। 031
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने महिला मोर्चा कार्यसमिति बैठक में उपस्थित कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि महिलाएं स्वयं में जागरूकता ले आये तो महिला अपराध न्यूनतम स्तर पर आ जायेगा। उन्होंने कहा महिलाओं की सुरक्षा के प्रति हमारी सरकार संकल्पबद्ध है। महिलाओं की बड़ी संख्या मंे पुलिस बल में भी भागीदारी हो इसके लिए प्रदेश सरकार आगामी दिनों में महिला पुलिस आरक्षियों की भर्ती करेंगी। उन्होंने कहा पूर्ववर्ती सपा-बसपा के शासनकाल में प्रदेश में महिला उत्पीड़न की घटनाएं चरम पर थी। महिलाओं की हत्या व बलात्कार जैसी घटनाओं को अंजाम देने वाले अपराधी तत्कालीन शासन सत्ता से जुड़े लोगों के संरक्षण में बेखौफ होकर घूमते थे लेकिन हमनें प्रदेश की सत्ता में आते ही ऐसे अपराधियों के विरूद्ध कठोर कार्यवाईयां कर उन्हें जेल का रास्ता दिखाया। मुख्यमंत्री ने कहा कि आज प्रदेश में कही भी महिलाओं या आमजन से जुड़ी किसी भी घटना पर तुरंत कार्यवाही हो रही है। उन्होंने कहा प्रदेश में किसी भी हालत में महिलाओं से जुड़े अपराध को बर्दास्त नहीं किया जायेगा और जो लोग भी महिलाओं के उत्पीड़न या किसी भी प्रकार से उन्हें क्षति पहुंचाने के लिए जिम्मेदार होंगे उनके विरूद्ध कठोर कार्यवाही होगी। श्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि महिलाओं को रणचंदी बनकर मैदान में उतरना होगा ताकि समाज विरोधी और राष्ट्र विरोधी ताकतों को मुॅहतोड़ जबाव दिया जा सके।
प्रदेश महामंत्री (संगठन) सुनील बंसल ने महिला मोर्चा की प्रदेश कार्यसमिति बैठक में उपस्थित महिला कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए आगामी कार्ययोजना को विस्तार से बताते हुए कार्यक्रमों, बैठको व अभियानों के बारे में जानकारी दी। श्री बंसल ने कहा कि महिलाओं की भागीदारी व्यापक हो, जिससे बूथ से लेकर प्रदेश भर में आगामी चुनाव 2019 के लिए पार्टी को मजबूत करने का काम करें। उन्होंने कहा कि प्रदेश में लाखों कार्यकर्ताओं के विजन, पैशन, मिशन को पार्टी की संरचना के अनुसार मोर्चा व कार्यकारिणी सेे लेकर प्रदेश स्तर तक की टीम में रखकर पार्टी आगामी सभी कार्यक्रमों व चुनावों को सफल बनाने का काम करेंगी। उन्होंने कहा पार्टी में हर अभियान, कार्यक्रम व अन्य पार्टी से जुड़े कामों को सफल बनाने में सक्षम कार्यकर्ता भारतीय जनता पार्टी के पास मौजूद है। जिनके पास विजन, पैशन व मिशन सभी चीजें विद्यमान है। उन्होंने कहा कि सदस्यता अभियान में महिला मोर्चा ने लाखों की संख्या में महिलाओं को पार्टी से जोड़ने का काम किया जो कि निश्चित रूप से महिला मोर्चा के माध्यम से पार्टी की ताकत बनेगी। उन्होंने कहा कि महिलाओं की भागीदारी बूथ समिति में भी होगी जिसमें उनके नेतृत्व व क्षमता का उपयोग पार्टी बूथ समिति गठन में करेगी। श्री बंसल ने पार्टी की आगामी सभी अभियानों में महिला मोर्चा व भारतीय जनता पार्टी की महिला कार्यकर्ताओं की सहभागिता के बारे में बताते हुए आगामी 2019 चुनाव में पूरी मेहनत व पार्टी के कार्यक्रमों व अभियानों को सफल बनाने का आह्वान किया।
श्री बंसल ने कहा कि महिला मोर्चा की कार्यकर्ता ही घरों के अन्दर जाकर मातृशक्ति से संवाद कर सकती है। आगामी दिनों में 10 से 15 नवम्बर तक बूथ समिति अभिनंदन कार्यक्रम, 17 नवम्बर को कमल संदेश बाइक रैली में पूरी सहभागिता करिए, उ0प्र0 महिला मोर्चा की ओर से संदेश दीजिए कि आप किसी भी क्षेत्र में कम नहीं है।
राष्ट्रीय अध्यक्ष महिला मोर्चा श्रीमती विजया रहाटकर ने कहा कि महिला मोर्चा आगामी लोकसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी की जीत की इबारत लिखेगा। बूथ से लेकर राष्ट्र और प्रदेश नेतृत्व द्वारा सौंपे गये हर कार्य को पूरी निष्ठा के साथ पूरा करेंगा। मोदी-योगी सरकार की योजनाओं से लाभान्वित महिलाओं को पार्टी से जोड़ने का काम महिला मोर्चा करेंगा।
कार्यसमिति में प्रमुख रूप से केन्द्रीय मंत्री साघ्वी निरंजन ज्योति,, प्रदेश उपाघ्यक्ष एवं महिला मोर्चा प्रभारी रंजना उपाध्याय, प्रदेश महामंत्री नीलिमा कटियार, सांसद रेखा वर्मा, महापौर संयुक्ता भाटिया एवं अभिलाषा गुप्ता नंदी, प्रदेश सरकार में मंत्री रीता बहुगुणा जोशी, अनुपमा जायसवाल, स्वाति सिंह आदि प्रमुख रूप से मंचासीन रही।

Comments (0)

भाजपा सरकार की नीतियों के कारण किसानों और नौजवानों का भविश्य अंधकारमय है

Posted on 30 October 2018 by admin

समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री श्री अखिलेश यादव ने कहा है कि उत्तर प्रदेश में आरएसएस की सरकार है। राज्य में कोई सुरक्षित नहीं है। बड़े पैमाने पर वसूली की जा रही है। प्रचारतंत्र पर भी भाजपा का कब्जा है। भाजपा सरकार की नीतियों के कारण किसानों और नौजवानों का भविश्य अंधकारमय है, उनका बहुत अहित हुआ है। भाजपा द्वारा जातियों के बीच नफरत फैलाई जा रही है। सामाजिक वैमनस्य पैदा किया जा रहा है। साम्प्रदायिकता को बढ़ावा दिया जा रहा है।
श्री यादव आज पार्टी मुख्यालय, लखनऊ में एकत्र कार्यकर्ताओं को सम्बोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि प्रदेश में कानूनव्यवस्था की स्थिति बहुत ही खराब है। बैंकों के पास लूट और हत्याएं हो रही हैं। गांवों और शहरों में उत्पीड़न की कार्रवाईयां तेजी से हो रही है।
श्री अखिलेश यादव ने कहा कि किसान को अपने उत्पाद का लाभकारी मूल्य तो छोड़िए किसानों को भाजपा सरकार में भारी नुकसान और घाटा उठाना पड़ रहा है। किसानों को खाद, बीज, ईंधन सब मंहगा पड़ रहा है। किसानों की आय बढ़ाने के लिए समाजवादी सरकार में आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस-वे के किनारे मंडियों की स्थापना की व्यवस्था की गई थी। बिना मंडियों की व्यवस्था के किसानों को लाभ नहीं मिल सकता है। भाजपा सरकार ने इस व्यवस्था को ठप्प कर दिया हैं। अवैध खनन पर रोक नहीं लगी है।
पूर्व मुख्यमंत्री जी ने कहा है कि भारत की आजादी के बाद स्वतंत्र हुए कई राष्ट्र विकसित हो गए हैं। फिनलैण्ड, डेनमार्क, स्वीडेन जैसे देशों में शिक्षा और स्वास्थ्य सेवाएं निःशुल्क हैं। भारत में डायबिटीज और दिल की बीमारी के मरीज बड़ी तादाद में है। आंख की बीमारी, टी.बी. का प्रकोप भारत में ज्यादा है। महिलाओं के प्रति अपराध में हम नम्बर एक की स्थिति में है। यह स्थिति चिंता जनक है। भारत दयनीय हालत में पहुंच गया है।
श्री अखिलेश यादव ने कहा कि भाजपा की गलत आर्थिक नीतियों के चलते 40 हजार उद्योगपति भारत छोड़कर विदेश चले गए हैं। बैंकों को घाटे में पहुंचा दिया है। नोटबंदी से कालाधन पर कहीं रोक नहीं लगी। जीएसटी के कारण बेरोजगारी में वृद्धि हो गयी है। देश की अर्थव्यवस्था पर संकट है। समाज में भय और तनाव है। लोग आतंकित हैं। उन्होंने कहा कि तमाम समस्याओं का समाधान गांधीवादी और समाजवादी सोच से ही हो सकता है। गरीबों की ताकत समाजवादी विचारधारा में हैं। सद्भाव और सौहार्द में ही समाज का हित है। सन् 2019 में लोकतंत्र का निर्णायक चुनाव होना है। इसलिए भाजपा को हटाना राष्ट्रहित में है।

Comments (0)

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष, मुख्यमंत्री, उपमुख्यमंत्री, सांसद, विधायक, भाजपा पदाधिकारी रन फाॅर यूनिटि में देशवासियों के साथ देश की एकता के लिए दौड़ंेगे

Posted on 30 October 2018 by admin

सरदार बल्लभ भाई पटेल की जयंती पर करेंगे श्रद्धांजलि अर्पित

लखनऊ 30 अक्टूबर 2018, सरदार बल्लभ भाई पटेल की जंयती पर आयोजित होने वाली रन फाॅर यूनिटि में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डा0 महेन्द्र नाथ पाण्डेय, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य व डा0 दिनेश शर्मा सहित सभी सांसद, विधायक, पार्टी पदाधिकारी, विधानसभाओं में पहुंचकर एकता के लिए दौड़ेंगे।
भारत की एकता और अखण्डता के पर्याय लौह पुरूष सरदार बल्लभ भाई पटेल की जंयती पर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी विश्व की सबसे ऊँची प्रतिमा स्टेच्यू आॅफ यूनिटि का अनावरण कर सरदार पटेल को श्रद्धासुमन अर्पित करेंगे। इसके साथ ही विगत वर्षो की भांति इस वर्ष भी भाजपा सरदार पटेल की जंयती को एकता पर्व के रूप में मनाते हुए प्रत्येक विधानसभा स्तर पर रन फाॅर यूनिटि का आयोजन कर रही है। भाजपा का विचार है कि देश की एकता और अखण्डता के लिए पूरा देश दौड़े और एकता के प्रतीक सरदार बल्लभ भाई पटेल के प्रति कृतज्ञता ज्ञापित करें।
प्रदेश महामंत्री गोविन्द नारायण शुक्ला ने जानकारी देते हुए बताया कि रन फाॅर यूनिटि कार्यक्रम में प्रदेश अध्यक्ष डा0 महेन्द्र नाथ पाण्डेय वाराणसी जिले की अजगरा विधानसभा में सहभागिता करेंगे। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ लखनऊ में रन फाॅर यूनिटि में शामिल होंगे। उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य प्रयागराज जिले की प्रतापपुर एवं डा0 दिनेश शर्मा वाराणसी की सेवापुरी विधानसभा में रन फाॅर यूनिटि में दौड़ेगे। राष्ट्रीय महामंत्री अरूण सिंह अलीगढ़ विधानसभा में शामिल रहेंगे।
प्रदेश उपाध्यक्ष जसवंत सैनी सहारनपुर के सहारनपुर देहात, पुरूषोत्तम खंडेलवाल फिरोजाबाद के सिरसागंज, बीएल वर्मा बदायूं के सहसवान, सुधीर हलवासिया रायबरेली के ऊँचाहार, पदमसेन चैधरी बहराइच के मटेरा, दयाशंकर सिंह बलिया के बांसडीह, प्रदेश महामंत्री विजय बहादुर पाठक अम्बेडकर नगर के कटहरी, विद्यासागर सोनकर मोहनलालगंज, सलिल विश्नोई कानपुर के आर्य नगर, प्रदेश मंत्री वाईपी सिंह सहारनपुर शहर, सुब्रत पाठक कन्नौज, प्रकाश पाल कानपुर कैण्ट, अन्जुला महौर मैनपुरी के किशनी, अमर पाल मौर्य प्रतापगढ़, शंकर गिरी प्रतापगढ़ के विश्वनाथगंज, संतोष सिंह आजमगढ के मेहनगर, कामेश्वर सिंह मऊ, त्रयम्बक त्रिपाठी देवरिया के भाटापार रानी क्षेत्रीय अध्यक्ष सुरेश तिवारी अम्बेडकर नगर के जलालपुर में रन फाॅर यूनिटि में सम्मलित होंगे। इसके साथ ही सभी विधायक अपने विधानसभा क्षेत्रों में रन फाॅर यूनिटि में सहभागिता करेंगे।
श्री शुक्ला ने बताया कि सभी सांसद अपने संसदीय क्षेत्रों में रन फाॅर यूनिटि में शामिल होंगे। सांसद कलराज मिश्र कुशीनगर के तमकुही राज, राजेश पाण्डेय रामकोला, केन्द्रीय मंत्री मनोज सिन्हा गाजीपुर के जखनियां व भरत सिंह जहुराबाद, डा0 यशवंत सिंह बिजनौर के नूरपुर, भारतेन्दु सिंह नजीबाबाद, सतपाल सैनी सम्भल, श्रीमती कान्ता कर्दम असमौली, अनिल अग्रवाल रामपुर में, डा0 नेपाल सिंह रामपुर के चमरउआ, कॅवर सिंह तंवर अमरोहा, राजेन्द्र अग्रवाल मेरठ, केन्द्रीय मंत्री जनरल बीके सिंह हापुड़ के धौलाना, अशोक दोहरे इटावा के जसवंतनगर, केन्द्रीय मंत्री साध्वी निरंजन ज्योति फतेहपुर के जहानाबाद, राजेश दिवाकर हाथरस के सादाबाद, डा0 हरनाथ सिंह यादव मैनपुरी के करहल, केन्द्रीय मंत्री श्रीमती कृष्णाराज शाहजहांपुर के जलालाबाद, अजय मिश्र टेनी लखीमपुर के निघासन, कौशल किशोर सीतापुर के सिधौली, राजेश वर्मा महमूदाबाद, अंशुल वर्मा हरदोई, साक्षी महराज उन्नाव के पुरवा, डा0 अशोक बाजपेयी रायबरेली, श्रीमती प्रियंका रावत बाराबंकी, हरिओम पाण्डेय अम्बेडकर नगर के अकबरपुर, दद्दन मिश्रा श्रावस्ती के भिनगा, के.पी. सिंह जौनपुर के मल्हनी, राम चरित्र निषाद मडियाहू, विरेन्द्र सिंह मस्त भदोही के ज्ञानपुर, छोटेलाल खरवार सोनभ्रद के दुद्धी, सकलदीप राजभर आजमगढ़, श्रीमती नीलम सोनकर आजमगढ़ के लालगंज, पंकज चैधरी महराजगंज के नौतनवाॅ, कमलेश पासवान गोरखपुर के चिल्लूपार, जगदम्बिकापाल सिद्धार्थनगर के शोहरतगढ़ में रन फाॅर यूनिटि में देश की एकता के लिए दौड़ेगे।

Comments (0)

सर्वोत्तम प्रदेश बनने की ओर अग्रसर उत्तर प्रदेश - मनीष शुक्ला

Posted on 30 October 2018 by admin

लखनऊ 30 अक्टूबर 2018, एक दिन 3507 कैम्प, 65803 कनेक्शन यह मोदी-योगी सरकार की कार्यशैली है जो जनता के प्रति जिम्मेदारी और जबावदेही प्रदर्शित करती है। कदाचित जनहित के कार्यो के प्रति समर्पण का यह भाव सूबे की पिछली सरकारों में नदारद था। 19 माह में 80 लाख विद्युत कनेक्शन के साथ उत्तर प्रदेश सौभाग्य योजना में देश में प्रथम पायदान पर हैं इसी तरह चीनी उत्पादन, दुग्ध उत्पादन, व प्रधानमंत्री आवास योजना में भी प्रदेश सर्वोच्च स्थान पर है।
भाजपा प्रदेश प्रवक्ता मनीष शुक्ला ने कहा कि पिछली सपा-बसपा सरकारों के दौरान विभिन्न योजनाओं में निचले पायदान पर रहने वाले उत्तर प्रदेश में आज विकास का पहिया तेजी से घूम रहा है। 14-15 वर्षो से प्रतिवर्ष औसत विद्युत कनेक्शन 6.5 लाख था वहीं आज प्रतिमाह 4 लाख से ज्यादा विद्युत कनेक्शन भाजपा सरकार प्रदान कर रही है।
श्री शुक्ला ने बताया कि पिछले 19 माह में 79536 मजरों का विद्युतीकरण हुआ। 2,38,990 खराब ट्रांसफार्मर बदले गये और 14315 नए ट्रांसफार्मर स्थापित किये गए। 10631 ट्रांसफार्मर अपग्रेड किये गए। किसानों के हित में डार्क जोन में नए निजी नलकूप कनेक्शन देने पर लगे प्रतिबन्ध को हटा लिया गया, जिससे लगभग 1 लाख किसानों को सीधा फायदा होगा।
श्री शुक्ला ने कहा कि भाजपा सरकार ने विद्युत वितरण में भेदभाव को समाप्त करते हुए प्रदेश की सभी क्षेत्रों में सामान्य विद्युत आपूर्ति शेड्यूल लागू किया। जिला मुख्यालय पर 24 घंटे, तहसील मुख्यालय पर 20 घंटे और गांवो को 18 घंटे बिजली आपूर्ति सुनिश्चित कर 4-5 वीआईपी जिले की अवधारणा को समाप्त कर दिया।

Comments (0)

मंदिर-मस्जिद के नाम पर बीजेपी प्रदेश का माहौल खराब करना चाहती हैं “सभाजीत”

Posted on 30 October 2018 by admin

आम आदमी पार्टी ने आरोप लगाया कि भारतीय जनता पार्टी अयोध्या में मंदिर मस्जिद के नाम पर प्रदेश व देश का माहौल खराब करना चाहती है जनता के बुनियादी सवाल है उस से ध्यान हटाने के लिए राम मंदिर मुद्दे को हवा दे रही है जबकि सारा देश जानता है यह मामला सर्वोच्च न्यायालय में है और सर्वोच्च न्यायालय का जो फैसला आएगा देश की जनता उसे मानेगी सर्वोच्च न्यायालय के फैसले के पूर्व ही इस मुद्दे को हवा देना सिर्फ लोगों को गुमराह करना है आम आदमी पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता सभाजीत सिंह ने कहा कि अयोध्या में बुनियादी सुविधाओं का अभाव है मंदिर मस्जिद के नाम पर अपने राजनीतिक फायदे के लिए अयोध्या का इस्तेमाल करने वाले राजनीतिक दल का जनता की बुनियादी सुविधाओं से कोई लेना देना नहीं है आम आदमी पार्टी ने मंदिर मस्जिद के नाम पर बीजेपी देश प्रदेश का माहौल खराब करना चाहती है । आम आदमी पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता सभाजीत सिह ने कहा कि केंद्र में साढे 4 साल प्रदेश में डेढ़ साल से सरकार चलाने वाली बीजेपी अयोध्या के लोगों के विकास के लिए कुछ नहीं किया और अब जब देश के 5 राज्यों में चुनाव की प्रक्रिया चल रही है और 6 महीने में लोकसभा का चुनाव होना है बीजेपी उससे जुड़े अन्य संगठन राम मंदिर के नाम पर देश प्रदेश में माहौल खराब करना चाहती हैं

*अयोध्या में नहीं है रोजगार का एक भी साधन*
आम आदमी पार्टी ने आरोप लगाया कि अयोध्या में रोजगार का एक भी संसाधन नहीं है पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता और सभाजीत सिंह ने कहा कि जब से मंदिर आंदोलन शुरू हुआ अयोध्या फैजाबाद में रोजगार के एक भी नए संसाधन नहीं लगे जिसकी वजह से बेरोजगार युवाओं को रोजगार की तलाश में अयोध्या फैजाबाद से पलायन कर दूसरे जिलों में राज्य में जाना पड़ता है । तीर्थयात्रियों का आगमन ही अयोध्या वासियों के लिए रोजी रोटी का माध्यम बनता है ।

*चिकित्सा के संसाधन नहीं*
अयोध्या फैजाबाद इलाज किस संसाधन का बहुत बड़ा गांव है सामान्य से सामान्य बीमारी व दुर्घटना होने पर जिला चिकित्सालय, अयोध्या श्री राम चिकित्सालय इलाज की सुविधा लोगों को नहीं दे पाते लोगों को मजबूर होकर लखनऊ की तरफ जाना पड़ता है स्थानीय स्तर पर इलाज के पर्याप्त संसाधन ना होने से बहुत सारे लोगों के रास्ते में ही मौत हो जाती है सरकारी अस्पतालों में दवाइयों का अभाव डॉक्टर की कमी सरकार नहीं पूरा कर पाती जबकि अयोध्या फैजाबाद में दूसरे आसपास के जनपदों के लोग इलाज कराने आते हैं ।

*उच्च शिक्षा के संसाधन का अभाव*
आम आदमी पार्टी का कहना है कि मंदिर मस्जिद आंदोलन की वजह से पिछले 30 सालों में अयोध्या फैजाबाद जिले में उच्च शिक्षा के एक भी नए संसाधन सरकार की तरफ से नहीं बने जनपद की युवाओं को रोजगार परक शिक्षा लेने के लिए दूसरे राज्यों में जाना पड़ता है सरकारे उच्च शिक्षा जैसे महत्वपूर्ण संसाधन छात्रों को नहीं उपलब्ध करा पा रही है लोगों को मंदिर मस्जिद के मुद्दे पर लोगो को उलझाऐ रखना चाहती ।

Comments (0)

Advertise Here

Advertise Here

 

October 2018
M T W T F S S
« Sep   Nov »
1234567
891011121314
15161718192021
22232425262728
293031  
-->









 Type in