Archive | October 16th, 2018

कन्या पूजन और फलाहार का आयेाजन

Posted on 16 October 2018 by admin

आज दिनांक 16 अक्टूबर 2018 को उ0प्र0 कंाग्रेस सेवादल द्वारा नवरात्रि के पावन अवसर पर कन्या पूजन और फलाहार का आयेाजन पूर्व की भांति किया गया है।
यह जानकारी उ0प्र0 कंाग्रेस सेवादल के मीडिया प्रभारी एवं संगठन मंत्री श्री राजेश सिंह काली ने देते हुए बताया कि पूरे नवरात्रि में प्रदेश भर में सेवादल द्वारा पूर्व की भांति कन्या पूजन एवं फलाहार का आयोजन हो रहा है। इसी कड़ी में लखनऊ में प्रदेश कांग्रेस कमेटी मुख्यालय में कल दिनांक 17 अक्टूबर को सायं 3.30 बजे शास्त्रोक्त विधि से कन्या पूजन एवं फलाहार का कार्यक्रम सेवादल द्वारा आयेाजित किया गया है। इस कार्यक्रम में मुख्य रूप से उ0प्र0 कंाग्रेस कमेटी के अध्यक्ष श्री राजबब्बर जी सांसद एवं उ0प्र0 कांग्रेस सेवादल के प्रदेश अध्यक्ष डाॅ0 प्रमोद कुमार पाण्डेय एवं कांग्रेस के वरिष्ठ नेतागण उपस्थित रहेंगे।
श्री काली ने बताया कि नवदुर्गा के नौ रूपों के प्रतीक के रूप में कन्याओं का पूजन एवं फलाहार का कार्यक्रम जारी है। इसी कड़ी में आज वाराणसी में सेवादल के प्रदेश अध्यक्ष डाॅ0 प्रमोद कुमार पाण्डेय ने शास्त्रोक्त विधि से कन्यापूजन कर उनको भोग खिलाया एवं उपस्थित व्रती लोगों को फलाहार कराया।
इसी तरह अन्य जिलों में भदोही, मिर्जापुर, गोरखपुर, बलिया, मऊ, सहारनपुर, चित्रकूट, आजमगढ़, इलाहाबाद, बस्ती, कौशाम्बी, बाराबंकी आदि जिलों में भी कार्यक्रम सम्पन्न हुआ।
श्री काली ने बताया कि आगामी अष्टमी एवं नवमी में भी पूरे प्रदेश भर के बाकी अन्य जिलों में कन्या पूजन एवं फलाहार का कार्यक्रम जारी रहेगा।

Comments (0)

कांग्रेस पार्टी इसकी घोर निन्दा करती है

Posted on 16 October 2018 by admin

‘‘स्टेचू आफ यूनिटी’’ के लेाकार्पण का न्यौता लेकर लखनऊ आये गुजरात के मुख्यमंत्री श्री विजय रूपाणी जी ‘यूनिटी’ का मतलब तो समझ लेते। उत्तर भारत के प्रवासी गुजरात में बदसलूकी झेलते रहे और श्री रूपाणी मुंह देखते रहे। उन्हें यह जानना चाहिए कि सरदार बल्लभ भाई पटेल ने देश जोड़ा था। प्रदेश कांगे्रस अध्यक्ष श्री राजबब्बर जी सांसद ने श्री विजय रूपाणी द्वारा कांग्रेस पार्टी के नेताओं पर लगाये गये आरोप पर कड़ी प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए कहा कि सरदार पटेल के छद्म अनुयाइयों को कांग्रेस पार्टी सबक सिखाने का काम करती रहेगी।
प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष श्री राजबब्बर जी सांसद ने कहा कि गुजरात के मुख्यमंत्री द्वारा अपनी अक्षमता और नाकामी को छुपाने के लिए लखनऊ प्रवास के दौरान विपक्षी दलों विशेषकर कंाग्रेस पार्टी के शीर्ष नेताओं पर जो आरोप लगाये गये हैं वह पूरी तरह मिथ्या, तथ्य से परे और भ्रामक है क्योंकि गुजरात में सत्तासीन भारतीय जनता पार्टी की सरकार ने क्षेत्रवाद के नाम पर उत्तर भारतीयों विशेषकर उ0प्र0, बिहार और मध्य प्रदेश के लोगों के विरूद्ध जहर घोलकर 45हजार से अधिक कामगारों, जो वर्षों-वर्षों से गुजरात की समृद्धि, प्रगति और विकास में अपना योगदान देते रहे है उन्हें शारीरिक, आर्थिक एवं मानसिक रूप से प्रताड़ित करके साजिशन निष्कासित करने में बराबर सहयोग किया है। सरकार और पुलिस अधिकारियों द्वारा इस घटना को रोकने का प्रयास नहीं किया गया बल्कि मूकदर्शक देखते रहे। इतनी बड़ी अमानवीय और असंवैधानिक घटना के दोषी गुजरात के मुख्यमंत्री का लखनऊ में प्रदेश के मुख्यमंत्री श्री आदित्यनाथ एवं पूरी सरकार द्वारा ‘रेड कारपेट स्वागत’ किया गया है उससे भारतीय जनता पार्टी की मानसिकता उजागर हुई है।
लखनऊ में गुजरात के मुख्यमंत्री का स्वागत उ0प्र0, बिहार एवं मध्य प्रदेश के उन हजारों विस्थापित किए गये नागरिकों एवं परिवारेां के जख्म पर नमक छिड़कने के समान है और उनका घोर अपमान है। ऐसे में गुजरात के मुख्यमंत्री श्री विजय रूपाणी द्वारा उत्तर प्रदेश की राजधानी में अपने कुकृत्यांे और अक्षमता को छिपाने के लिए जो उलूल-जुलूल बयान दिया गया है कांग्रेस पार्टी इसकी घोर निन्दा करती है।
कांग्रेस पार्टी मांग करती है कि प्रदेश के वाराणसी से सांसद एवं देश के प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी द्वारा इस घटना पर मौन रहने व प्रदेश के मुख्यमंत्री श्री आदित्यनाथ द्वारा राजधानी में गुजरात के मुख्यमंत्री का स्वागत करने के लिए प्रदेशवासियों से माफी मांगनी चाहिए।

Comments (0)

उत्तर प्रदेश में अश्लीलता के खिलाफ और कड़ी कार्रवाई होगी, कठोर कानून बनाने पर भी विचार

Posted on 16 October 2018 by admin

उत्तर प्रदेश में अश्लीलता के खिलाफ समुचित और कठोर कार्रवाई की जाएगी। राज्य सरकार इस बारे में कृतसंकल्प है। जरूरी होने पर इसले लिए कड़ा कानून भी लाया जाएगा। ” उत्तर प्रदेश के माननीय मुख्यमंत्री श्री योगी आदित्यनाथ ने सोमवार, १५ अक्टूबर को महाराष्ट्र के पूर्व गृह राज्य मंत्री श्री कृपाशंकर सिंह के नेतृत्व में उनसे मिलने गए पूर्वांचल विकास प्रतिष्ठान के एक प्रतिनिधिमंडल से हुई चर्चा में यह बात कही। प्रतिनिधिमंडल में प्रतिष्ठान के सचिव पत्रकार श्री ओम प्रकाश और महाराष्ट्र कांग्रेस के प्रवक्ता श्री आनंद दुबे शामिल थे।

प्रतिनिधिमंडल ने माननीय मुख्यमंत्री महोदय को भोजपुरी फिल्मों, ऑर्केस्ट्रा नाचों, म्यूजिक एलबम्स और वीडियो आदि में फ़ैली अश्लीलता के खिलाफ पत्रकारों, साहित्यकारों, समाजसेवियों, राजनेताओं और समाज के २०,००० बहुत सुधीजनों के दस्तखत से संलग्न एक ज्ञापन भी दिया। ज्ञापन में कहा गया है कि भोजपुरी मनोरंजन उद्योग में अश्लीलता इन दिनों चरम पर है। यह स्त्रियों के प्रति सीधी हिंसा और उनकी अस्मिता को कमजोर करना है। इससे उनके प्रति यौन अपराध की घटनाएं बढ़ रही हैं। भाषा-साहित्य , संस्कृति सभी पर इसका बुरा असर पड़ रहा है। लोक कलाओं की विशाल धरोहर भी ख़त्म हो रही है। और , भोजपुरी समाज की सार्वजनिक छवि भी बिगड़ रही है। ज्ञापन में मांग की गयी है कि ऑर्केस्ट्रा नाच और डी जे पूरी तरह बंद कराये जाएँ, भोजपुरी फिल्मों को सेंसर करने के नियम कड़े कराएं जाएँ और
अश्लीलता रोकने के लिए पूरी भोजपुरी एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री को एक घेरे में लेते हुए एक कड़ा कानून बनाया जाए।

बातचीत में माँननीय मुख्यमंत्री महोदय ने बताया कि पूजा पंडालों के लिए निर्देश जारी किये गए हैं कि वहा कोई भी अश्लील या फ़िल्मी गीत न बजाएं जाएँ। इस बाबत पुलिस महानिदेशक श्री ओम प्रकाश सिंह ने ऑपरेशन डिस्ट्रॉय का जिक्र किया। इस ऑपरेशन के तहत उत्तर प्रदेश पुलिस पिछले दो महीने से अश्लील सामग्री नष्ट कर रही है। उन्होंने कहा कि सपना चौधरी के खिलाफ लखनऊ में एफआईआर भी दर्ज़ की गयी है। श्री सिंह ने कहा कि अश्लीलता के खिलाफ कानून बनाने पर भी विचार किया जाएगा। इस बातचीत को आगे बढ़ाने और ऑपरेशन डिस्ट्रॉय में सहभागिता के लिए संस्था के प्रतिनिधिमंडल की अगले हफ्ते माननीय पुलिस महानिदेशक महोदय से विस्तृत चर्चा भी तय हुई है।

इसके पहले रविवार को जौनपुर टीडी कॉलेज के बलरामपुर सभागार में पूर्वांचल विकास प्रतिष्ठान द्वारा अश्लीलता के खिलाफ बड़ी विचार सभा आयोजित की गयी। जिसमे उत्तर प्रदेश की महिला कल्याण मंत्री माननीया रीता बहुगुणा जोशी ने मुख्य अतिथि के रूप में मंच से ऐलान किया कि जौनपुर एकजुट होकर अश्लीलता का विरोध करे। इस सभा में जौनपुर को अश्लीलता मुक्त जिला बनाने का संकल्प लिया गया। इस सभा में श्री कृपाशंकर सिंह ने जौनपुर में सपना चौधरी के प्रस्तावित कार्यक्रम को इज़ाज़त न दिए जाने की अपील की। जिस पर जिला प्रशासन ने तुरंत ही अमली कार्रवाई की।

Comments (0)

बूथ स्तर तक के पार्टी के कार्यकर्ताओं को मजबूत किया जायेगा

Posted on 16 October 2018 by admin

लखनऊ 16 अक्टूबर 2018, भारतीय जनता पाटी आगामी लोकसभा चुनाव तक प्रदेश में विभिन्न अभियान चलाने जा रही है। जिसके माध्यम से लोगों से संपर्क, पार्टी का प्रचार और अधिक मतदान के लिए लोगों को जागरूक करने का अभियान चलायेगी। पार्टी विभिन्न कार्यक्रमों के माध्यम से बूथ स्तर तक के पार्टी के कार्यकर्ताओं को मजबूत किया जायेगा। इसके लिए आज पार्टी मुख्यालय में प्रदेश महामंत्री (संगठन) सुनील बंसल ने विभिन्न पदाधिकारियों के साथ योजना की रूप रेखा तय की।
प्रदेश महामंत्री गोविन्द नारायण शुक्ला ने जानकारी देते हुए बताया कि बैठक में प्रदेश महामंत्री (संगठन) सुनील बंसल जी द्वारा आगामी माह में होने वाले अभियानों द्वारा जिला, मण्डल व बूथ स्तर तक अभियान प्रमुखों की सूची तैयार करना एवं उनकी बैठकें करना एवं कार्यक्रमों के क्रियान्वयन योजना एवं उसका फीडबैक लेने का काम किया जायेगा।
उन्होंने बताया कि प्रदेश के अभियान हेतु एक टोली प्रदेश अध्यक्ष डा0 महेन्द्र नाथ पाण्डेय जी द्वारा तय की गई है, जिसमें राज्यमंत्री (स्वतन्त्र प्रभार) डा0 महेन्द्र सिंह को प्रदेश अभियान प्रमुख बनाया गया है तथा प्रदेश महामंत्री गोविन्द नारायण शुक्ला, प्रदेश उपाध्यक्ष जसवंत सैनी, प्रदेश मंत्री अमरपाल मौर्य, राजेश्वर सिंह, पशुपति शंकर बाजपेयी, शिवभूषण सिंह को अभियान में शामिल किया गया है। प्रत्येक क्षेत्र एवं जिलों में 5-5 अभियान प्रमुख बनाये गये है। बैठक में सभी 6 क्षेत्रों की बैठक तय की गई। 23 अक्टूबर को गोरखपुर क्षेत्र, अवध क्षेत्र व ब्रज क्षेत्र, 25 अक्टूबर काशी क्षेत्र, 26 अक्टूबर पश्चिम क्षेत्र, 27 अक्टूबर कानपुर क्षेत्र की बैठकें तय की गई है। जिसमें सभी जिला अभियान प्रमुखों की बैठक होगी।

Comments (0)

शोक संदेश

Posted on 16 October 2018 by admin

लखनऊ 16 अक्टूबर 2018, भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष डा0 महेन्द्र नाथ पाण्डेय एवं प्रदेश महामंत्री (संगठन) सुनील बंसल ने दूरदर्शन के पूर्व निदेशक और वर्तमान में सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय के आउटरीच ब्यूरो के निदेशक श्री पंकज पांडेय के पिता राम प्रसाद पांडेय जी के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया। डा. पाण्डेय ने कहा कि ईश्वर उनकी आत्मा को शांति प्रदान करे और परिजनों को इस अपूर्णनीय क्षति में दुःख सहने की शक्ति प्रदान करे।
पार्टी के प्रदेश उपाध्यक्ष जेपीएस राठौर, उपेन्द्र शुक्ला, डा. राकेश त्रिवेदी, दयाशंकर सिंह, सुधीर हलवासिया, प्रदेश महामंत्री अशोक कटारिया, विजय बहादुर पाठक, पंकज सिंह, विद्यासागर सोनकर, सलिल विश्नोई, गोबिन्द नारायण शुक्ला, नीलिमा कटियार, प्रदेश मंत्री अमर पाल मौर्य, अनूप गुप्ता, संतोष सिंह, त्रयम्बक नाथ त्रिपाठी, देवेन्द्र सिंह चैधरी, धर्मवीर प्रजापति, कौशलेन्द्र सिंह पटेल, शंकर गिरि, देवेश कुमार कोरी, रामतेज पाण्डेय, श्री प्रकाश पाल, श्रीमती अन्जुला माहौर, कामेश्वर सिंह, संजय राय, वाई.पी सिंह, सुब्रत पाठक, प्रदेश प्रवक्ता जुगल किशोर, डाॅ. मनोज मिश्र, हरिश्चन्द्र श्रीवास्तव, डाॅ0 चन्द्रमोहन, शलभ मणि त्रिपाठी, डाॅ. समीर सिंह, मनीष शुक्ला, संजय राय, हीरो बाजपेयी, अनीला सिंह, अशोक पाण्डेय, प्रदेश मीडिया प्रभारी मनीष दीक्षित, मीडिया सम्पर्क विभाग के प्रदेश संयोजक डाॅ. तरूणकान्त त्रिपाठी, प्रदेश मीडिया सहप्रभारी आलोक अवस्थी, हिमाशु दूबे, मीडिया सम्पर्क विभाग के सहसंयोजक नवीन श्रीवास्तव, राकेश त्रिपाठी, अभय प्रताप सिंह, सुधाकर सिंह कुशवाहा, प्रदेश मुख्यालय प्रभारी भारत दीक्षित, सहप्रभारी चैधरी लक्ष्मण सिंह, अतुल अवस्थी, अशोक तिवारी ने निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया है।

Comments (0)

कैबिनेट में इलाहाबाद का नाम बदलकर प्रयागराज किए जाने के निर्णय का स्वागत—जुगल किशोर

Posted on 16 October 2018 by admin

लखनऊ 16 अक्टूबर 2018, भारतीय जनता पार्टी ने प्रदेश की योगी सरकार द्वारा आज कैबिनेट में इलाहाबाद का नाम बदलकर प्रयागराज किए जाने के निर्णय का स्वागत किया है पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता जुगल किशोर ने कहा कि संगम नगरी का नाम प्रयागराज करने से देश का हर नागरिक आज खुश है, करोड़ों जनता की आस्था का सम्मान करते हुए योगी सरकार ने यह निर्णय लिया।
प्रदेश प्रवक्ता जुगल किशोर ने कहा कि राम चरित मानस मेें भी संगम नगरी का नाम प्रयागराज उल्लेखित है। ऐसे में मुगल शासकों द्वारा प्रयागराज का नाम बदलकर इलाहाबाद करना भारत की परम्परा और आस्था के साथ खिलवाड़ करना था। ऐसे में उ0प्र0 में भाजपा की सरकार बनने के बाद इलाहाबाद का नाम प्रयागराज कर दिया गया। उन्होंने विपक्षी दलों द्वारा इस निर्णय को खिलवाड़ बताये जाने के सवाल पर कहा कि विपक्षी दलों के नेता यह बताये कि योगी सरकार द्वारा संगम नगरी के असल नाम को दोबारा वजूद में लाने का काम करना खिलवाड़ है या मुगलों द्वारा प्रयाग का नाम बदलकर इलाहाबाद किया जाना?

Comments (0)

Advertise Here

Advertise Here

 

October 2018
M T W T F S S
« Sep   Nov »
1234567
891011121314
15161718192021
22232425262728
293031  
-->









 Type in