Categorized | लखनऊ.

कन्या पूजन और फलाहार का आयेाजन

Posted on 16 October 2018 by admin

आज दिनांक 16 अक्टूबर 2018 को उ0प्र0 कंाग्रेस सेवादल द्वारा नवरात्रि के पावन अवसर पर कन्या पूजन और फलाहार का आयेाजन पूर्व की भांति किया गया है।
यह जानकारी उ0प्र0 कंाग्रेस सेवादल के मीडिया प्रभारी एवं संगठन मंत्री श्री राजेश सिंह काली ने देते हुए बताया कि पूरे नवरात्रि में प्रदेश भर में सेवादल द्वारा पूर्व की भांति कन्या पूजन एवं फलाहार का आयोजन हो रहा है। इसी कड़ी में लखनऊ में प्रदेश कांग्रेस कमेटी मुख्यालय में कल दिनांक 17 अक्टूबर को सायं 3.30 बजे शास्त्रोक्त विधि से कन्या पूजन एवं फलाहार का कार्यक्रम सेवादल द्वारा आयेाजित किया गया है। इस कार्यक्रम में मुख्य रूप से उ0प्र0 कंाग्रेस कमेटी के अध्यक्ष श्री राजबब्बर जी सांसद एवं उ0प्र0 कांग्रेस सेवादल के प्रदेश अध्यक्ष डाॅ0 प्रमोद कुमार पाण्डेय एवं कांग्रेस के वरिष्ठ नेतागण उपस्थित रहेंगे।
श्री काली ने बताया कि नवदुर्गा के नौ रूपों के प्रतीक के रूप में कन्याओं का पूजन एवं फलाहार का कार्यक्रम जारी है। इसी कड़ी में आज वाराणसी में सेवादल के प्रदेश अध्यक्ष डाॅ0 प्रमोद कुमार पाण्डेय ने शास्त्रोक्त विधि से कन्यापूजन कर उनको भोग खिलाया एवं उपस्थित व्रती लोगों को फलाहार कराया।
इसी तरह अन्य जिलों में भदोही, मिर्जापुर, गोरखपुर, बलिया, मऊ, सहारनपुर, चित्रकूट, आजमगढ़, इलाहाबाद, बस्ती, कौशाम्बी, बाराबंकी आदि जिलों में भी कार्यक्रम सम्पन्न हुआ।
श्री काली ने बताया कि आगामी अष्टमी एवं नवमी में भी पूरे प्रदेश भर के बाकी अन्य जिलों में कन्या पूजन एवं फलाहार का कार्यक्रम जारी रहेगा।

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.

Advertise Here

Advertise Here

 

June 2026
M T W T F S S
« Sep    
1234567
891011121314
15161718192021
22232425262728
2930  
-->









 Type in