उत्तर प्रदेश में अश्लीलता के खिलाफ और कड़ी कार्रवाई होगी, कठोर कानून बनाने पर भी विचार

Posted on 16 October 2018 by admin

उत्तर प्रदेश में अश्लीलता के खिलाफ समुचित और कठोर कार्रवाई की जाएगी। राज्य सरकार इस बारे में कृतसंकल्प है। जरूरी होने पर इसले लिए कड़ा कानून भी लाया जाएगा। ” उत्तर प्रदेश के माननीय मुख्यमंत्री श्री योगी आदित्यनाथ ने सोमवार, १५ अक्टूबर को महाराष्ट्र के पूर्व गृह राज्य मंत्री श्री कृपाशंकर सिंह के नेतृत्व में उनसे मिलने गए पूर्वांचल विकास प्रतिष्ठान के एक प्रतिनिधिमंडल से हुई चर्चा में यह बात कही। प्रतिनिधिमंडल में प्रतिष्ठान के सचिव पत्रकार श्री ओम प्रकाश और महाराष्ट्र कांग्रेस के प्रवक्ता श्री आनंद दुबे शामिल थे।

प्रतिनिधिमंडल ने माननीय मुख्यमंत्री महोदय को भोजपुरी फिल्मों, ऑर्केस्ट्रा नाचों, म्यूजिक एलबम्स और वीडियो आदि में फ़ैली अश्लीलता के खिलाफ पत्रकारों, साहित्यकारों, समाजसेवियों, राजनेताओं और समाज के २०,००० बहुत सुधीजनों के दस्तखत से संलग्न एक ज्ञापन भी दिया। ज्ञापन में कहा गया है कि भोजपुरी मनोरंजन उद्योग में अश्लीलता इन दिनों चरम पर है। यह स्त्रियों के प्रति सीधी हिंसा और उनकी अस्मिता को कमजोर करना है। इससे उनके प्रति यौन अपराध की घटनाएं बढ़ रही हैं। भाषा-साहित्य , संस्कृति सभी पर इसका बुरा असर पड़ रहा है। लोक कलाओं की विशाल धरोहर भी ख़त्म हो रही है। और , भोजपुरी समाज की सार्वजनिक छवि भी बिगड़ रही है। ज्ञापन में मांग की गयी है कि ऑर्केस्ट्रा नाच और डी जे पूरी तरह बंद कराये जाएँ, भोजपुरी फिल्मों को सेंसर करने के नियम कड़े कराएं जाएँ और
अश्लीलता रोकने के लिए पूरी भोजपुरी एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री को एक घेरे में लेते हुए एक कड़ा कानून बनाया जाए।

बातचीत में माँननीय मुख्यमंत्री महोदय ने बताया कि पूजा पंडालों के लिए निर्देश जारी किये गए हैं कि वहा कोई भी अश्लील या फ़िल्मी गीत न बजाएं जाएँ। इस बाबत पुलिस महानिदेशक श्री ओम प्रकाश सिंह ने ऑपरेशन डिस्ट्रॉय का जिक्र किया। इस ऑपरेशन के तहत उत्तर प्रदेश पुलिस पिछले दो महीने से अश्लील सामग्री नष्ट कर रही है। उन्होंने कहा कि सपना चौधरी के खिलाफ लखनऊ में एफआईआर भी दर्ज़ की गयी है। श्री सिंह ने कहा कि अश्लीलता के खिलाफ कानून बनाने पर भी विचार किया जाएगा। इस बातचीत को आगे बढ़ाने और ऑपरेशन डिस्ट्रॉय में सहभागिता के लिए संस्था के प्रतिनिधिमंडल की अगले हफ्ते माननीय पुलिस महानिदेशक महोदय से विस्तृत चर्चा भी तय हुई है।

इसके पहले रविवार को जौनपुर टीडी कॉलेज के बलरामपुर सभागार में पूर्वांचल विकास प्रतिष्ठान द्वारा अश्लीलता के खिलाफ बड़ी विचार सभा आयोजित की गयी। जिसमे उत्तर प्रदेश की महिला कल्याण मंत्री माननीया रीता बहुगुणा जोशी ने मुख्य अतिथि के रूप में मंच से ऐलान किया कि जौनपुर एकजुट होकर अश्लीलता का विरोध करे। इस सभा में जौनपुर को अश्लीलता मुक्त जिला बनाने का संकल्प लिया गया। इस सभा में श्री कृपाशंकर सिंह ने जौनपुर में सपना चौधरी के प्रस्तावित कार्यक्रम को इज़ाज़त न दिए जाने की अपील की। जिस पर जिला प्रशासन ने तुरंत ही अमली कार्रवाई की।

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.

Advertise Here

Advertise Here

 

October 2026
M T W T F S S
« Sep    
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031  
-->









 Type in