Archive | October 1st, 2018

शोक संदेश

Posted on 01 October 2018 by admin

लखनऊ 01 अक्टूबर 2018, भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष डा0 महेन्द्र नाथ पाण्डेय एवं प्रदेश महामंत्री (संगठन) सुनील बंसल ने पूर्व राज्यसभा सदस्य एवं पूर्व बेसिक शिक्षा मंत्री मालती शर्मा जी के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया है। प्रदेश भाजपा अध्यक्ष डा. महेन्द्र नाथ पाण्डेय ने मालती शर्मा जी के निधन पर गहरा दुःख प्रकट करते हुए शोक संतप्त परिवार के प्रति अपनी संवेदनाएं व्यक्त की है। प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि मालती जी आपातकाल के दौरान 19 महीने जेल में बंद रही, तथा अपनी राजनीतिक प्रतिभा से जनसंघ व बाद में भाजपा को आगे ले जाने का कार्य किया है, महिलाओं के अधिकारों के लिए वे सदैव संघर्षरत रही।
पार्टी के प्रदेश उपाध्यक्ष जेपीएस राठौर, उपेन्द्र शुक्ला, डा. राकेश त्रिवेदी, दयाशंकर सिंह, सुधीर हलवासिया, प्रदेश महामंत्री अशोक कटारिया, विजय बहादुर पाठक, पंकज सिंह, विद्यासागर सोनकर, सलिल विश्नोई, गोबिन्द नारायण शुक्ला, नीलिमा कटियार, प्रदेश मंत्री अमर पाल मौर्य, अनूप गुप्ता, संतोष सिंह, त्रयम्बक नाथ त्रिपाठी, देवेन्द्र सिंह चैधरी, धर्मवीर प्रजापति, कौशलेन्द्र सिंह पटेल, शंकर गिरि, देवेश कुमार कोरी, रामतेज पाण्डेय, श्री प्रकाश पाल, श्रीमती अन्जुला माहौर, कामेश्वर सिंह, संजय राय, वाई.पी. सिंह, सुब्रत पाठक, प्रदेश प्रवक्ता डाॅ. मनोज मिश्र, हरिश्चन्द्र श्रीवास्तव, डाॅ0 चन्द्रमोहन, शलभ मणि त्रिपाठी, डाॅ. समीर सिंह, मनीष शुक्ला, हीरो बाजपेयी, संजय राय, अनीला सिंह, अशोक पाण्डेय, जुगल किशोर, प्रदेश मीडिया प्रभारी मनीष दीक्षित, मीडिया सम्पर्क विभाग के प्रदेश संयोजक डाॅ. तरूण कान्त त्रिपाठी, प्रदेश मीडिया सहप्रभारी आलोक अवस्थी, हिमाशु दूबे, मीडिया सम्पर्क विभाग के सहसंयोजक नवीन श्रीवास्तव, राकेश त्रिपाठी, सुधाकर सिंह कुशवाहा, अभय प्रताप सिंह, प्रदेश मुख्यालय प्रभारी भारत दीक्षित, सहप्रभारी चैधरी लक्ष्मण सिंह, अतुल अवस्थी व अशोक तिवारी ने भी मालती शर्मा जी के निधन पर गहरा शोक व्यक्त करते हुए मृत आत्मा की शान्ति के लिए ईश्वर से प्रार्थना की।

Comments (0)

वरिष्ठजन दिवस के अवसर पर श्रीमती रानी स्वरुप कुमारी बख्शी दीदी को शतायु सम्मान से सम्मानित किया

Posted on 01 October 2018 by admin

लखनऊ: दिनांक 01 अक्टूबर, 2018
प्रदेश के समाज कल्याण मंत्री श्री रमापति शास्त्री ने कहा कि उत्तर प्रदेश के सभी जनपदों में वृद्धाश्रम का संचालन किया जा रहा है। प्रत्येक वृृद्धाश्रम में वरिष्ठ नागरिकों के रहने की अधिकतम क्षमता 150 निर्धारित की गई है। ऐसे नागरिकों जिनके पास स्वयं के भरणपोषण के लिए पर्याप्त संसाधन नहीं है अथवा निर्धन एवं निराश्रित है तथा आश्रम में रहने के इच्छुक है, उनके लिए नियमावली की व्यवस्थानुसार प्रदेश सरकार द्वारा प्रदेश के 75 जनपदों में तीन चरणों में पी0पी0पी0 माडल पर स्वैच्छिक संस्थाओं के माध्यम से वृद्धाश्रम संचालन प्रारम्भ कर दिया गया है। इन वृद्धाश्रमों में रहने वाले वरिष्ठ नागरिकों को निःशुल्क आवास, भोजन, वस्त्र, बिस्तर, फर्नीचर, चिकित्सा आदि सुविधाएं उपलब्ध कराई जा रही है। 20181001_114507
यह बातंे श्री शास्त्री आज यहां राष्ट्रीय सांस्कृतिक सम्पदा संरक्षण अनुसंधानशाला, जानकीपुरम के प्रेक्षागृह में अन्तर्राष्ट्रीय वरिष्ठजन दिवस एवं दादा-दादी दिवस के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में कही। उन्होंने कहा कि उ0प्र0 माता-पिता और वरिष्ठ नागरिकों का भरण-पोषण कल्याण नियमावली में दी गई व्यवस्था के अनुसार किसी भी प्रकार की सहायता एवं समस्या के निवारण हेतु जनपद के जिलाधिकारी, मुख्य विकास अधिकारी, मण्डलीय उपनिदेशक समाज कल्याण, जिला समाज कल्याण अधिकारी, निदेशक समाज कल्याण कार्यालय से सम्पर्क कर अपनी समस्या का समाधान करा सकते है। उन्होंने कहा कि लगभग 39 लाख वृद्धजनों में 400 रुपये प्रतिमाह की दर से पंेशन प्रदान की जा रही है। पात्र वृद्धजनों को वृद्धावस्था पेंशन से लाभान्वित किए जाने के निर्देश सभी संबंधित अधिकारियों को दिए है। उन्होंने कहा कि यदि कही पात्र वृद्धजनों के पेंशन प्रकरण में कोई लापरवाही पाई जाएगी तो संबंधितों के खिलाफ सख्त कार्यवाही की जाएगी। उन्होंने वृद्धाश्रमों में रहने वाले वरिष्ठ नागरिकों को अनुमन्य सुविधाएं समय से प्रदान किए जाने के कड़े निर्देश दिए है। इस अवसर पर मंत्री श्री रमापति शास्त्री ने अन्तर्राष्ट्रीय वरिष्ठजन दिवस एवं दादा-दादी दिवस पर श्रीमती रानी स्वरुप कुमारी बख्शी दीदी को शतायु सम्मान से सम्मानित किया।
निदेशक समाज कल्याण श्रीजगदीश प्रसाद ने कहा कि वृद्धजनों का सहयोग सभी को करना चाहिए। उन्होंने कहा कि वृद्धाश्रम ब्लाक/तहसील स्तर पर संचालित किए जाने की आवश्यकता है। उन्होंने सभी वृद्धजनों के अच्छे स्वास्थ्य एवं दीर्घायु की कामना की है।
इस अवसर पर हेल्पेज इण्डिया के निदेशक श्री ए0के0 सिंह ने कहा कि जरुरत मंद बुजुर्गों को सम्मानजनक जीवन जीने के लिए सरकार द्वारा प्रति माह 2000 रुपये की पेंशन प्रदान की जानी चाहिए। उन्होंने यह भी कहा कि वर्तमान सरकार द्वारा वृद्धजनों को जो पेंशनदी जा रही है उसकों प्रति माह दिया जाना चाहिए। कार्यकम्र की अध्यक्षता करते हुए पूर्व लोकायुक्त श्री एस0सी0 वर्मा ने कहा कि वरिष्ठ नागरिकों को समाज एवं सरकार के प्रति अपने दायिात्वों का निर्वहन करना चाहिए। इस अवसर पर अपर निदेशक समाज कल्याण पी0सी0 उपाध्याय, वरिष्ठ नागरिक महासमिति के श्री एस0के0 वाजपेयी सहित अन्य संबंधित अधिकारी व बड़ी संख्या में वृद्धजन उपस्थित थे।

Comments (0)

50 लाख छूटे मतदाताओ को सूची मंे शामिल किया जायेगा

Posted on 01 October 2018 by admin

लखनऊ 01 अक्टूबर 2018, भारतीय जनता पार्टी 5, 6 व 7 अक्टूबर को बूथ चलो अभियान चलायेगी। पूरे प्रदेश के लगभग 50 लाख छूटे मतदाताओ को सूची मंे शामिल किया जायेगा। इसके तहत हर बूथ से लगभग 25 छूटे वोटर को जोड़ने का लक्ष्य बनाया गया है। इस अभियान में पार्टी के सभी पदाधिकारी व सभी जनप्रतिनिधि शामिल होंगे। इसके अलावा बूथ स्तर पर पार्टी का सदस्यता अभियान चलाया जायेगा। यह बात भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश उपाध्यक्ष व प्रदेश मतदाता सूची अभियान के प्रमुख जेपीएस राठौर ने कही।
श्री राठौर ने बताया कि प्रदेश में लगभग 1 लाख 63 हजार बूथ है जिनमें लगभग 50 लाख वोटर मतदाता सूची में शामिल नहीं हो सके है। इस वजह से पार्टी ने अक्टूबर माह में तीन दिन तक बूथ पर जाकर मतदाता सूची का पुनरीक्षण कर हर बूथ से छुटे हुए सभी मतदाताओं को शामिल करने का अभियान चलाया है। जिससे छुटे हुए मतदाता भी राष्ट्र निर्माण के अभियान में शामिल हो सके।
श्री जेपीएस ने बताया कि मतदाता सूची पुनरीक्षण अभियान में भारतीय जनता पार्टी ने प्रदेश से लेकर के बूथ स्तर तक मतदाता सूची प्रमुख बनाये है। जिसमें प्रदेश की टीम में प्रदेश मंत्री व सह मतदाता सूची प्रमुख सुब्रत पाठक, प्रकाश पाल व संजय राय बनाया गया है। क्षेत्रीय स्तर पर मतदाता सूची प्रमुख बनायें गये है। जिसमें अवध क्षेत्र मंे अवनीश सिंह व राज किशोर, पश्चिम में अशोक मोंगा व श्रीचंद्र शर्मा, ब्रज मंे दुर्विजय शाक्य, कानपुर में जेके सिंह व ब्रज किशोर गुप्ता, काशी में अनिल सिंह व गोरखपुर में सज्जन मणि को बनाया गया है। उन्होंने कहा कि सभी बूथों के लिए बूथ किट व मतदाता परिवार पर्ची सभी जिलों में भेजा जा चुका है, तथा मतदाता सूची भी सभी मण्डलों में पहुंच गई है। इस अभियान में सभी पदाधिकारी व जनप्रतिनिधियों को तीन-तीन बूथ पर जाना है।

Comments (0)

प्रदेश के सभी बूथों पर 50-50 नये सदस्य बनाये जायेंगे - डा0 राकेश त्रिवेदी

Posted on 01 October 2018 by admin

लखनऊ 01 अक्टूबर 2018, प्रदेश उपाध्यक्ष व सदस्यता अभियान के प्रदेश प्रमुख डा0 राकेश त्रिवेदी ने बताया कि प्रदेश में चल रहे विशेष सदस्यता अभियान के तहत सभी बूथों पर 5, 6 व 7 अक्टूबर को 50-50 नये सदस्य बनाये जायेंगे। जिसमें 20 सदस्य एससी/एसटी/ओबीसी बनाये जायेंगे। प्रदेश के सभी पदाधिकारी, सांसद, विधायक, मोर्चो, प्रकोष्ठों, विभाग, प्रकल्प के पदाधिकारी एवं वरिष्ठ कार्यकर्ता भी इस अभियान को सफल बनाने हेतु बूथों पर नये सदस्य बनायेंगे। इस अभियान को सफल बनाने हेतु प्रदेश मंत्री कामेश्वर सिंह और राष्ट्रीय सदस्यता अभियान प्रकल्प के संयोजक यमुना प्रसाद चतुर्वेदी को गोरखपुर व कानपुर क्षेत्र, प्रदेश मंत्री शंकर गिरी, प्रकल्प के प्रदेश सह संयोजक गंगा सागर दुबे को काशी व अवध, प्रदेश मंत्री देवेन्द्र चैधरी, प्रकल्प के प्रदेश सह संयोजक अरविन्द भारती को पश्चिम व ब्रज क्षेत्र का प्रभारी बनाया गया है। इसी प्रकार दुर्गा राय गोरखपुर, त्रयम्बक त्रिपाठी अवध, नागेन्द्र रघवंशी काशी, हनुमान प्रसाद मिश्रा कानपुर, प्रमोद गुप्ता ब्रज, संजीव गोयल को पश्चिम क्षेत्र का सदस्यता प्रमुख बनाया गया है। इसी प्रकार प्रत्येक जिलों में जिला सदस्यता प्रमुख एवं जिला सदस्यता संयोजक को भी जिम्मेदारी दी गयी है। प्रदेश कार्यालय में भी विशेष रूप से मानीटरिंग टीम बनाई गई है।

Comments (0)

163000 बूथों तक एक सशक्त आई.टी. टीम तैयार है

Posted on 01 October 2018 by admin

img_1496लखनऊ 01 अक्टूबर 2018, भारतीय जनता पार्टी आई.टी. विभाग की प्रदेश स्तरीय कार्यशाला दूसरे दिन मुख्य अतिथि के रूप में संबोधित करते हुए उप-मुख्यमंत्री डा. दिनेश शर्मा जी ने सम्बोधित किया।
बैठक में प्रदेश संयोजक संजय राय, राष्ट्रीय संयोजक अमित मालवीय जी के साथ सभी क्षेत्रीय संयोजक सह संयोजक रहे। डा. दिनेश शर्मा ने कहा पार्टी कार्यकर्ताओं को संयमित भाषा का उपयोग करते हुए विरोधियों को जवाब सरकार ओर पार्टी की उपलब्धियाँ को गिनकर देना चाहिए। भाजपा आई टी टीम बूथ स्तर तक है और हमें 163000 बूथों तक एक सशक्त आई.टी. टीम तैयार है।
वाट्सएप के महत्व को समझते हुए लोक सभा चुनाव से पूर्व 50 हजार वाट्सएप ग्रुप तक ले जानी है। मंडल स्तर तक के कार्यकर्ताओं में उर्जा का संचार करने के लिए क्षेत्रीय स्तर पर मंडल के संयोजक एवं सह-संयोजक का सम्मेलन करना है। अक्टूबर में मंडल स्तरीय टीम के साथ। क्षेत्रीय स्तर पर सम्मेलन करने है। नवम्बर में आई.टी. विभाग नमो ऐप कैंपेन चलाएगी जिससे अधिक से अधिक लोगों को नमो ऐप से जोड़ा जा सके। दिसम्बर माह में आईटी के कार्यकर्ताओ हर जिले में सम्मेलन होगा। उत्तर प्रदेश में अभी आईटी विभाग के 8 लाख से अधिक आईटी कार्यकर्ता है ओर 2 करोड़ का सोशल मीडिया से जुड़े लोगों का नेटवर्क है।
भाजपा उत्तर प्रदेश के फेसबुक पर लगभग 34 लाख से अधिक फोलोवर हैं वही भाजपा उत्तर प्रदेश के ट्विटर हैंडल पर 10 लाख फोलोवर हैं। इसके पश्चात मे संजय राय ने कार्यक्रम में आये सभी अतिथियों को धन्यवाद देते हुए सभी कार्यकर्ताओं से युद्ध स्तर पर लोकसभा मिशन 2019 में जुटने का आवाहन किया।
कार्यक्रम में पार्टी के संगठनात्मक 6 क्षेत्रो से संयोजक एवं सह संयोजक के अलावा प्रदेश संयोजक संजय राय, प्रदेश टीम से कामेश्वर मिश्रा, प्रशांत राठौर, अंकित चंदेल, सौरभ मरोदिया, राजीव मिश्रा, विनीत मालवीय, शुभम मिश्र, हिमांशु, विपिन मिश्र मुख्य रूप से उपस्थित रहे।

Comments (0)

शोक संतप्त परिजनों से मुलाकात करके अपनी गहरी संवेदना व्यक्त की

Posted on 01 October 2018 by admin

लखनऊ 01 अक्टूबर 2018, भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष डा0 महेन्द्र नाथ पाण्डेय ने आज स्वर्गीय विवेक तिवारी की पत्नी आदरणीय कल्पना तिवारी जी के घर जाकर शोक संतप्त परिजनों से मुलाकात करके अपनी गहरी संवेदना व्यक्त की। तथा उन्हें आश्वस्त किया कि सरकार और पार्टी इस दुख की घड़ी मेें उनके साथ है।03
डा0 पाण्डेय ने पत्रकारों से बात करते हुए कहा कि यह जघन्य कृत्य अत्यन्त दुखद है और शोक संतप्त परिजनों के प्रति हमारी गहरी संवेदनाएं। माननीय मुख्यमंत्री जी ने इस जघन्य कृत्य के दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्यवाही की है। प्रदेश सरकार ने परिजनों के लिए 25 लाख रूपये की आर्थिक सहायता तथा दोनों पुत्रियों को 5-5 लाख की एफडी एवं स्वर्गीय तिवारी जी की माता जी को 5 लाख रूपये की मदद उपलब्ध कराने के निर्देश दिये है। आदरणीय कल्पना तिवारी जी को लखनऊ नगर निगम में सम्मानजनक नौकरी दी जायेगी तथा परिवार के आवास की व्यवस्था का भी समुचित समाधान किया जायेगा।
मैं स्वर्गीय तिवारी जी के परिवार को आश्वस्त करना चाहता हॅूॅ कि उनकी हर संभव सहायता की जायेगी। पुलिस को कड़े निर्देश दिये गये है कि जांच में कोई भी कमी न रहे। तथा मुकदमें में त्वरित न्याय मिले इसके लिए प्रयास किये जायेंगे। परिवार सरकार द्वारा उठाये गये कदमों से संतुष्ट है स्वर्गीय तिवारी जी की पत्नी ने कहा है कि मुख्यमंत्री जी ने हमारी पीड़ा को ध्यान से सुना है हमारी संवेदानाओं को समझा है उससे मैं पूरी तरह संतुष्ट हूॅ उन्होंने कहा है मुझे राज्य सरकार पर भरोसा है और मुख्यमंत्री जी से मिलने के पश्चात यह भरोसा और मजबूत हुआ है।
डा0 पाण्डेय ने कहा कि सपा सरकार के कार्यकाल में हुई विधायक राजू पाल की हत्या, पत्रकार जगेन्द्र की हत्या, एक पुलिस अधीक्षक और दो पुलिस उपाधीक्षक और अन्य पुलिसकर्मियों की हत्या। मायावती के कार्यकाल में एनआरएचएम की लूट के चलते 2 सीएमओ और एक डिप्टी सीएमओ की हत्या हुई, इंजीनियर मनोज गुप्ता की हत्या। यहां तक की राजभवन के सामने दिन दहाड़े विधायक की हत्या कर दी गई। मैं पूछना चाहता हॅू कि इन हत्याओं में कौन सा मुख्यमंत्री मिला इनके परिजनों से बल्कि जांच में लीपा-पोती की गई। सपा सरकार में गुंडो, माफियाओं को सरकार का संरक्षण मिला हुआ था, एक पुलिस उपाधीक्षक को तो जीप पर बांधकर घुमा दिया गया था।
प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि लाखों पुलिसकर्मियों के बीच किसी एक पुलिसकर्मी की करतूत से घटना को लेकर कोई धारणा नहीं बनानी चाहिए पिछले 16 महीनों के दौरान कई पुलिसकर्मियों ने जान दांव पर लगाकर और बलिदान देकर भी उ0प्र0 के लोगों की हिफाजत की है। सपा-बसपा और कांग्रेस जातिवाद, परिवारवाद और भ्रष्टाचार के पर्याय रहे है। जो जातिगत आधार पर टिप्पणी कर रहे है। शायद उन्होंने केजरीवाल जी को दिये गये आदरणीय कल्पना तिवारी जी का बयान नहीं देखा है। जिसमें उन्होंने कहा है कि अपराध को जाति और सम्प्रदाय से क्यों जोड़ा जा रहा है। उ0प्र0 में भाजपा की योगी सरकार मंे कानून का राज है कोई भी दल या व्यक्ति इस पर राजनीतिक रोटियां न सेके। उन्होंने कहा है कि जनता को मोदी जी और योगी जी पर पूरा भरोसा है। वे सर्व धर्म समभाव की बात कहते है और करते है।

Comments (0)

Advertise Here

Advertise Here

 

October 2018
M T W T F S S
« Sep   Nov »
1234567
891011121314
15161718192021
22232425262728
293031  
-->









 Type in