Categorized | लखनऊ.

शोक संदेश

Posted on 01 October 2018 by admin

लखनऊ 01 अक्टूबर 2018, भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष डा0 महेन्द्र नाथ पाण्डेय एवं प्रदेश महामंत्री (संगठन) सुनील बंसल ने पूर्व राज्यसभा सदस्य एवं पूर्व बेसिक शिक्षा मंत्री मालती शर्मा जी के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया है। प्रदेश भाजपा अध्यक्ष डा. महेन्द्र नाथ पाण्डेय ने मालती शर्मा जी के निधन पर गहरा दुःख प्रकट करते हुए शोक संतप्त परिवार के प्रति अपनी संवेदनाएं व्यक्त की है। प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि मालती जी आपातकाल के दौरान 19 महीने जेल में बंद रही, तथा अपनी राजनीतिक प्रतिभा से जनसंघ व बाद में भाजपा को आगे ले जाने का कार्य किया है, महिलाओं के अधिकारों के लिए वे सदैव संघर्षरत रही।
पार्टी के प्रदेश उपाध्यक्ष जेपीएस राठौर, उपेन्द्र शुक्ला, डा. राकेश त्रिवेदी, दयाशंकर सिंह, सुधीर हलवासिया, प्रदेश महामंत्री अशोक कटारिया, विजय बहादुर पाठक, पंकज सिंह, विद्यासागर सोनकर, सलिल विश्नोई, गोबिन्द नारायण शुक्ला, नीलिमा कटियार, प्रदेश मंत्री अमर पाल मौर्य, अनूप गुप्ता, संतोष सिंह, त्रयम्बक नाथ त्रिपाठी, देवेन्द्र सिंह चैधरी, धर्मवीर प्रजापति, कौशलेन्द्र सिंह पटेल, शंकर गिरि, देवेश कुमार कोरी, रामतेज पाण्डेय, श्री प्रकाश पाल, श्रीमती अन्जुला माहौर, कामेश्वर सिंह, संजय राय, वाई.पी. सिंह, सुब्रत पाठक, प्रदेश प्रवक्ता डाॅ. मनोज मिश्र, हरिश्चन्द्र श्रीवास्तव, डाॅ0 चन्द्रमोहन, शलभ मणि त्रिपाठी, डाॅ. समीर सिंह, मनीष शुक्ला, हीरो बाजपेयी, संजय राय, अनीला सिंह, अशोक पाण्डेय, जुगल किशोर, प्रदेश मीडिया प्रभारी मनीष दीक्षित, मीडिया सम्पर्क विभाग के प्रदेश संयोजक डाॅ. तरूण कान्त त्रिपाठी, प्रदेश मीडिया सहप्रभारी आलोक अवस्थी, हिमाशु दूबे, मीडिया सम्पर्क विभाग के सहसंयोजक नवीन श्रीवास्तव, राकेश त्रिपाठी, सुधाकर सिंह कुशवाहा, अभय प्रताप सिंह, प्रदेश मुख्यालय प्रभारी भारत दीक्षित, सहप्रभारी चैधरी लक्ष्मण सिंह, अतुल अवस्थी व अशोक तिवारी ने भी मालती शर्मा जी के निधन पर गहरा शोक व्यक्त करते हुए मृत आत्मा की शान्ति के लिए ईश्वर से प्रार्थना की।

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.

Advertise Here

Advertise Here

 

June 2026
M T W T F S S
« Sep    
1234567
891011121314
15161718192021
22232425262728
2930  
-->









 Type in